Category: uttar-pradesh

  • राममंदिर के निर्माण के लिए उद्धव ठाकरे ने की 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा, विरोध करने वाले संतों को किया नजरबंद

    राममंदिर के निर्माण के लिए उद्धव ठाकरे ने की 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा, विरोध करने वाले संतों को किया नजरबंद

    अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके पुत्र आदित्या और शिवसेना के सांसद संजय राउत आज अयोध्या पहुंच गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि देने का ऐलान किया है। यह ऐलान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि यह राशि हम महाराष्ट्र सरकार की ओर से नहीं दे रहे हैं। यह हमारे ट्रस्ट से दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि वे यहां अयोध्या में कुछ जमीन दे दें तो हम यहां महाराष्ट्र के रामभक्तों के लिए रहने के लिए भवन बना लें।
    साधु-संतों का विराेध करने को लेकर नाम लिए बिना मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम बीजेपी से अलग हुए हैं हिन्दुत्व से नहीं। बीजेपी अलग है और हिन्दुत्व अलग है। अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीते 1.5 सालों में यह मेरी तीसरी अयोध्या यात्रा है। पहली बार जब अयोध्या आया था तो सरयू आरती की थी। आज भी आरती करने की इच्छा है लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते भीड़ एकत्रित करने की मनाही है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की।

    इस बीच, उद्धव ठाकरे का विरोध करने वाले संत महंत और हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष को नजरबंद कर दिया गया है। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, हिंदू महासभा के महंत परशुराम दास और तपस्वी छावनी के संत परमहंस को उनके आश्रम में नजरबंद कर दिया गया है। आपको बताते जाए कि शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने यह दौरा मुख्यमंत्री पदभार संभालने के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रामलला के दर्शन के बाद उनका सरयू नदी के किनारे होने वाली आरती में शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन वह न तो सरयू आरती करेंगे न ही किसी प्रकार की जनसभा होगी। कोरोना वायरस के कारण दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

  • यस बैंक के सभी एटीएम बंद नोएडा-गाजियाबाद में, अब केवल बैंक से ही निकाले जा रहे पैसे

    यस बैंक के सभी एटीएम बंद नोएडा-गाजियाबाद में, अब केवल बैंक से ही निकाले जा रहे पैसे

    नोएडा: वित्तीय संकट से जूझ रहे यस बैंक के ग्राहकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जानकारी के मुताबिक, नोएडा-गाजियाबाद समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यस बैंक के सभी एटीएम बंद कर दिए गए हैं। यहां तक दूसरे बैंकों के एटीएम पर भी ग्राहक पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। कंपनी की ओर बताया गया है कि ग्राहकों को अपने पैसे निकालने के लिए बैंक की शाखा पर ही संपर्क करना होगा। बैंक से ही अब वो पैसे निकाल सकते हैं।

    यस बैंक के ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें
    एनसीआर में यस बैंक के एटीएम बंद किए जाने को लेकर अधिकारियों ने बताया कि ऐसा तकनीकी वजहों से किया गया है। दरअसल, आरबीआई ने यस बैंक ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा 50 हजार रुपये तय की है। हालांकि, यस बैंक के एटीएम में इससे संबंधित सॉफ्टवेयर नहीं लगाए गए हैं, जिसकी वजह से ग्राहक ज्यादा पैसे एटीएम से निकाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बैंक की ओर से नोएडा-गाजियाबाद में एटीएम बंद करने का फैसला लिया है। अधिकारियों ने बताया है कि अब बैंक में जाकर पैसों की निकासी ग्राहक कर सकते हैं।

    एटीएम बंद, बैंक से ही निकाले जा सकते हैं पैसे
    बता दें भारतीय रिजर्व बैंक ने नकदी संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के यस बैंक को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। बैंक के ग्राहकों के लिए 50,000 रुपये की निकासी सीमा तय की है। यह व्यवस्था 30 दिन के लिए की गई है। इस फैसले के बाद बैंक की विभिन्न शाखाओं में परेशान ग्राहकों की लाइन लग गई है। आरबीआई ने निकासी की सीमा तय करने के साथ ही बैंक के निदेशक मंडल को भंग करते हुए प्रशासक भी नियुक्त किया है।

    यस बैंक को बचाने के लिए आगे आया SBI
    संकटग्रस्त यस बैंक को बचाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक आगे आया है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक, यस बैंक के 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है। इसके साथ 2450 करोड़ के निवेश का भी प्लान है। हमारी निवेश और कानूनी टीम सावधानी से इसे देख रही है। उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल खाताधारकों के पैसे को खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि कई संभावित निवेशकों ने मसौदा योजना को देखने के बाद एसबीआई का रुख किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि साझेदारों के हित के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

  • बदमाश घायल अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ में

    बदमाश घायल अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ में

    नोएडा,  थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का एक इनामी बदमाश घायल हो गया जो लूटपाट के दर्जनभर मामलों में वांछित था। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश दादरी क्षेत्र में लूट करने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो एक बदमाश के पैर में लगी जिसकी शिनाख्त शिवांशु मिश्रा के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि उक्त बदमाश की गिरफ्तारी पर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह बदमाश लूटपाट के दर्जनभर मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल तथा देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इसके कुछ साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

  • VIDEO : क्लास में मैडम और सर ने सपना चौधरी के गाने पर लगाये ठुमके, बच्चों नेे बनाया वीडियो, फिर हो गया ये कांड !

    VIDEO : क्लास में मैडम और सर ने सपना चौधरी के गाने पर लगाये ठुमके, बच्चों नेे बनाया वीडियो, फिर हो गया ये कांड !

    महोबा। सपना चौधरी लोकप्रिय हैं. उनके गानों पर लोग नाचते हैं. उनके जैसा डांस करने की कोशिश करते हैं. कुछ ऐसा ही मस्ती मजा टीचर्स ने किया, लेकिन पढ़ाई के दौरान क्लास में की गई मस्ती उन्हें भारी भी पड़ गई। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसके बाद इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। कुल चार टीचर सस्पेंड हुए हैं।

    मामला यूपी के महोबा जिला स्थित एक प्राइमरी सरकारी स्कूल का है. यहां दो महिला टीचर व दो पुरुष टीचर को हरियाणवी डांसर सपना चैधरी के गीत ‘गोली चल जावेगी’ पर ठुमके लगाना भारी पड़ गया है। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार को चारों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) महेश प्रताप सिंह ने बताया, “दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शिक्षक और दो शिक्षिकाएं हरियाणवी डांसर सपना चैधरी के गीत ‘गोली चल जावेगी’ की धुन पर क्लासरूम के अंदर डांस करते स्पष्ट तौर पर देखे जा रहे हैं।”

    उन्होंने बताया, “सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) क्षमा पांडेय से इस वीडियो की सत्यता की जांच कराई तो यह कबरई की काली पहाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय का निकला। कक्षा में डांस करने का प्रथमदृष्टया आरोप साबित होने पर प्रधानाध्यापक केशव प्रजापति, सहायक अध्यापिका सरिता पाल, निधि गुप्ता और विनोद प्रजापति को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।”

  • CAA Violence : सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है योगी सरकार हाई कोर्ट के आदेश को

    CAA Violence : सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है योगी सरकार हाई कोर्ट के आदेश को

    लखनऊ। CAA Violence : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन करने वालों के फोटोयुक्त बैनर-पोस्टर सार्वजनिक स्थलों से हटाने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। इस संबंध में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मशविरा करके और उनके निर्देशानुसार ही लिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार अभी हाई कोर्ट के फैसले का अध्ययन कर रही है। जो भी निर्णय लिया जाएगा, उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में लिया जाएगा। इधर, लखनऊ में हाई कोर्ट के आदेश से उपजे हालात पर चर्चा करने के लिए सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय और न्याय विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

    हाई कोर्ट ने लखनऊ में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों के फोटो लगे बैनर व पोस्टर को सार्वजनिक स्थलों से हटाने का आदेश देते हुए 16 मार्च को जिलाधिकारी लखनऊ व महानिबंधक से अनुपालन रिपोर्ट तलब की है। अदालत के रुख को देखते हुए अपर मुख्य सचिव गृह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया।

    सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के मसले पर सरकार शीर्ष अदालत के अधिवक्ताओं से भी विधिक परामर्श लेगी। होली के मौके पर मुख्यमंत्री अपने गृह जिले गोरखपुर में हैं। राज्य सरकार के पास कोर्ट के आदेश पर अमल करने के लिए लगभग एक हफ्ते का समय है। मुख्यमंत्री के लखनऊ वापस लौटने के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

    हाई कोर्ट ने दिये हैं पोस्टर-बैनर हटाने का निर्देश

    बता दें कि सीएए के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन करने वालों के फोटो सहित पोस्टर, बैनर लगाने को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गलत माना है। कोर्ट ने कहा है कि सरकार लोगों की निजता व जीवन की स्वतंत्रता के मूल अधिकारों पर अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं कर सकती। कोर्ट ने लखनऊ के डीएम और पुलिस कमिश्नर को पोस्टर-बैनर हटाने का निर्देश दिया है और 16 मार्च को अनुपालन आख्या मांगी है। हाई कोर्ट ने कहा है कि  जब लोगों की निजता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा हो तो कोर्ट पीड़ित के आने का इंतजार नहीं कर सकती। लोक प्राधिकारियों की लापरवाही से मूल अधिकारों का हनन किया जा रहा हो तो न्यायपालिका को हस्तक्षेप करने का अधिकार है।

     

  • “बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं यूपी की भाजपा सरकार में “- प्रियंका गाँधी

    “बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं यूपी की भाजपा सरकार में “- प्रियंका गाँधी

    लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उप्र की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया, “यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वह नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा।”

    उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मार डालने की घटना के तीन माह बाद होली के दिन मंगलवार को एक और घिनौनी घटना से उन्नाव शर्मसार हो गया। विहार थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने नौ साल की मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    यह बच्ची होली पर गांव में फाग कार्यक्रम देखने के लिए घर से निकली नौ साल की बच्ची को कुछ दरिंदे उठाकर खेतों में ले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची को मरणासन्न हालत में पड़ा देखा गया था।

  • प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर किसान की आत्महत्या को लेकर बोला हमला

    प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर किसान की आत्महत्या को लेकर बोला हमला

    लखनऊ/नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर योगी सरकार पर किसानों की कर्जमाफी को लेकर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है, लेकिन छोटे-छोटे लोन के लिए किसानों को प्रताड़ित करने में जुटी हुई है।

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में बताया कि सहारनपुर के इस किसान पर मात्र एक लाख चालीस हजार रुपए का लोन था, लेकिन बैंक ने इस किसान को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश में हर जगह यही हाल है और छोटे-छोटे लोनों के लिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

    योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी तीन सालों की उपलब्धियों में झूठी कर्ज माफी का ढोल पीट रही है। इस परिवार के लिए क्या जवाब है उनके पास?’

    आपको बताते जाए कि वेदपाल ने यूनियन बैंक आफ इंडिया से किसी दलाल के माध्यम से लोन लिया था, लेकिन लोन देते समय बैंक द्वारा वेदपाल से पूर्व में दूसरे बैंक से लिए गए लोन का नो-ड्यूज सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाया था। इसके बाद बैंक द्वारा पिछले बैंक के नो-ड्यूज सर्टिफिकेट की मांग की गई थी।

    पूर्व बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट ना मिल पाने के कारण और बैंक द्वारा लगातार लोन का पैसा वापस जमा करने के दबाब से परेशान आकर किसान ने एक बैंक के सामने पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी।

    मृतक के परिजनों का आरोप है कि दलालों व बैंक मैनेजर की मिली भगत से किसान को ऋण देने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर द्वारा रिश्वत में मोटी रक़म ली गई थी। परिजनों ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है

  • चली गोली दो पक्षों में विवाद के दौरान, युवक की मौत

    चली गोली दो पक्षों में विवाद के दौरान, युवक की मौत

    नोएडा,  जनपद के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में मंगलवार को होली खेलते समय दो पक्षों में विवाद के दौरान चली गोली से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि कस्बा सूरजपुर में रहने वाले सत्यपाल, उनके बेटे अनिल व सुनील आदि मंगलवार को अपने घर के पास होली खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि वहीं पर रहने वाला पन्नी लाला आदि एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर कार को कॉलोनी में तेजी से चलाते हुए जा रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर एक मकान के सीढ़ी के ऊपर चढ़ गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। चंदर ने बताया कि इस बात से नाराज पन्नी लाला व उसके साथियों ने सत्यपाल पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी, तथा ताबड़तोड़ गोली चलाई। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा चलाई गई गोली सत्यपाल के बेटे अनिल व सुनील को लगी है। अधिकारी ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। सुनील की हालत नाजुक बनी हुई है। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी व पीड़ित दोनों एक ही कॉलोनी में रहते हैं, तथा इनमें रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा है।

  • थाना अमेठी पुलिस द्वारा कुल 20 ली0 अवैध कच्ची शराब व बनाने के उपकरण के साथ 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

    थाना अमेठी पुलिस द्वारा कुल 20 ली0 अवैध कच्ची शराब व बनाने के उपकरण के साथ 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर के नेतृत्व में होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए अवैध कच्ची शराब निष्कर्षण एवं विक्रय करने के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में शुक्रवार को उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार शुक्ल मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर दुर्गा पासी का पुरवा से अभियुक्त 1. ईशाराम सरोज पुत्र स्व0 कडेदीन 2. अभियुक्ता निवासीगण ग्राम दुर्गा पासी का पूरवा मजरे जंगल रामनगर थाना अमेठी जनपद अमेठी को 20 ली0 अवैध कच्ची शराब व एक अदद पतीली, एक अद टीन, एक अदद स्टील का ढक्कन, एक अदद नलकी एल्यूमिनियम की आदि कच्ची शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

    1. ईशाराम सरोज पुत्र स्व0 कडेदीन
    2. एक अभियुक्ता निवासीगण ग्राम दुर्गा पासी का पूरवा मजरे जंगल रामनगर थाना अमेठी जनपद अमेठी
      बरामदगी
    3. एक अदद पतीली, एक अद टीन, एक अदद स्टील का ढक्कन, एक अदद नलकी एल्यूमिनियम की आदि शराब बनाने के उपकरण ।
    4. कुल 20 ली0 अवैध कच्ची शराब ।
      पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
      मु0अ0सं0 124/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
      गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
      1.उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार शुक्ल थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
      2.कां0 चन्दन कनौजिया थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
      3.कां0 रणजीत मौर्या अमेठी जनपद अमेठी ।
      4.कां0 चन्दन यादव थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
      5.का0 मूलचन्द राणा थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
      6.कां0 शुभम यादव थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
      7.म0कां0 अनीता थाना अमेठी जिला अमेठी ।

  • थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी तिलोई के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय थाना शिवरतनगंज के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सेमरौता से अहोरवा भवानी जाने वाली मार्ग पर नइया पुल ग्राम सेमरौता के पास से अभियुक्त सुहेल पुत्र मो0 अलीम नि0 पूरे सर्वजीत बाजार मजरे सिंहपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिऱफ्तार किया गया । गाड़ी के कागज मांगने पर दिखा नहीं सका । पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है तथा पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था । थाना शिवरतनगंज पर विधिक कार्यवाही की गयी ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    मो0 सुहेल पुत्र मो0 अलीम नि0 पूरे सर्वजीत बाजार मजरे सिंहपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
    बरामदगी का विवरण
    01अदद चोरी की मो0सा0 बजाज सीटी 100
    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
    मु0अ0सं0 61/20 धारा 41/411/419/420/467/468 भादवि थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
    गिरफ्तार करने वाली टीम

    1. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी
    2. हे.का.मुन्ना यादव थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी
    3. हे.का.रमजान अली थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी