Category: uttar-pradesh

  • BSP का ‘ईवीएम फार्मूला’ तैयार, BJP और अन्य दलों की बढ़ेंगी मुश्किलें

    [object Promise]

    लखनऊः आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सभी पार्टियां गोरखपुर और फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में तरह-तरह के समीकरण आजमाने वाली हैं। बसपा भी खुद को सपा और कांग्रेस की तरह प्रबल दावेदार मानती है। जिसके चलते बसपा ऐसे समीकरण को बनाने में जुटी है जिससे बीजेपी और अन्य दलों की मुश्किलें बढ़ाई जा सके।

    बता दें उपचुनाव के लिए पार्टी ने खास रणनीति तैयार की है। इस रणनीति में दलित वोट बैंक के साथ ही ईवीएम फार्मूला तैयार किया गया है। ईवीएम यानी अति​ पिछड़े, ब्राह्मण और मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए बसपा ने प्रदेश भर में भाईचारा सम्मेलन करने जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। बसपा ने अपने इस अभियान की शुरुआत पीलीभीत से कर भी दी है।

    वरिष्ठ बसपा नेता ठाकुर उम्मेद सिंह ने हाल ही में कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और मोदी को रोकना है तो मुकाबला त्रिकोणीय होना चाहिए। राहुल गांधी के नेतृत्व में बने गठबंधन से मोदी और बीजेपी को नहीं रोका जा सकता। राहुल अभी इतने परिपक्‍व नहीं हुए हैं, लिहाजा एक गठबंधन सपा और कांग्रेस के नेतृत्व में और दूसरा मायावती के नेतृत्व में बने।

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों गोरखपुर और फूलपूर में उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। एेसे में गोरखपुर लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है। गोरखपुर सीट को वीआइपी सीट माना जा रहा है क्योंकि सीएम योगी मुख्यमंत्री बनने के पहले यहां पर लंबे समय तक सांसद रह चुके हैं।

    वहीं गोरखपुर के अलावा फूलपुर में होने वाले चुनाव में डिप्टी सीएम केशव मौर्य की साख भी दाव पर होगी। 11 मार्च को इन सीटों पर चुनाव पर मतदान होंगे और 14 मार्च को मतों की गिनती का काम किया जाएगा।

    Read More : अब बच्चे पढ़ेंगे अश्लील सामग्री महाराष्ट्र के स्कूलों में

  • डिप्टी सीएम की मौजूदगी में चुनावी सभा में फेंके गए टमाटर

    [object Promise]

    इलाहाबादः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर उपचुनाव को लेकर इलाहाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद छात्रों ने डिप्टी सीएम की सभा में जमकर हंगामा किया। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में उनके खिलाफ न सिर्फ नारेबाजी की, बल्कि टमाटर और कुर्सियां तक फेंकी गई।

    प्रतियोगी छात्रों ने जमकर काटा हंगामा
    बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की आखिरी सभा कर्नलगंज इलाके के सलोरी में थी। डिप्टी सीएम रात करीब पौने दस बजे यहां पहुंचे। उनके सभा में पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्त्ता उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद तकरीबन 2 दर्जन से ज्यादा प्रतियोगी छात्रों ने जमकर हंगामा काटा।

    पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा
    छात्र पिछले दिनों हुई पावर कारपोरेशन के जेई परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जांच कराने और नए सिरे से परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे थे। छात्रों ने मंच के सामने डिप्टी सीएम की मौजूदगी में उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि टमाटर और कुर्सियां तक फेंके। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को वहां से खदेड़ा।

  • सड़क पर मंदिर-मस्जिद सहित कोई भी धार्मिक स्थल तत्काल हटाने का निर्देश

    [object Promise]

    इलाहाबाद. न्यायालय ने कहा है कि जो सम्पत्ति वक्फ की न हो उस पर वक्फ की मस्जिद नहीं बन सकती. कानून के विपरीत धार्मिक अधिकार नहीं हो सकता. न्यायालय ने कहा है कि कृषि भूमि को वक्फ संपत्ति नहीं बनाया जा सकता,क्योंकि कृषि भूमि का स्वामित्व राज्य सरकार को होता है. किसान उस जमीन का मात्र किरायेदार होता है,इसलिए जब तक धारा 143 के तहत अकृषित भूमि की घोषणा नहीं हो जाती उस पर वक्फ या धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं किया जा सकता.

    न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल तथा न्यायमूर्ति अजित कुमार ने आज यह आदेश दिया. उच्च न्यायालय ने राजमार्गों, सड़कों, गलियों और रास्तों के यातायात में अवरोध उत्पन्न कर रहे एक जनवरी 2011 के बाद अतिक्रमण कर बने मंदिर-मस्जिद सहित कोई भी धार्मिक स्थल तत्काल हटाने का निर्देश दिया है. इसके साथ कहा है कि सड़क पर अतिक्रमण करने का किसी को भी मौलिक या वैधानिक अधिकार नहीं है.

    न्यायालय ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सड़क की जमीन पर किसी प्रकार का धार्मिक निर्माण न होने देने का सामान्य निर्देश जारी करे. साथ ही कहा है कि जनवरी 2011 के पहले के अतिक्रमण कर बने धार्मिक निर्माणों को छह माह के भीतर दूसरे स्थान में शिफ्ट किया जाय. उच्च न्यायालय ने कहा है कि दस जून 2016 के बाद अतिक्रमण कर हुए धार्मिक निर्माणों की जवाबदेही जिलाधिकारी (डीएम) उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) की होगी.

    Read More : शमशान की जगह बनी विधानसभा की इमारत! आत्माओं की शांति के लिए होगा पूजा                       पाठ

     

  • अब जीने मरने का है प्रश्न : बीएड टेट पास अभ्यर्थी

    गांधी प्रतिमा पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    लखनऊ। राजधानी में सोमवार को गांधी प्रतिमा पर बीएड टेट पास अभ्यर्थियों ने नियुक्ति को लेकर धरना प्रदर्शन किया। टेट परीक्षा 2011 पास अभ्यर्थियों ने शीघ्र नियुक्ति के लिए जम कर नारेबाजी की और सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश 25 जुलाई 2017 का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

    बीएड टेट पास अभ्यर्थी राकेश सिंह ने कहा कि हम सभी अभ्यर्थियों ने 2011 में परीक्षा पास की थी और लगभग 70 हजार उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति आज तक शेष है। पिछले सात सालों से हम लोग दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं और अब अंतिम विकल्प के रूप में जीने मरने का प्रश्न सामने आ गया है।

    सुप्रीमकोर्ट के फैसले में वर्णित संशोधन पर बहाली की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करते हुए कहा कि हमारी संख्या बहुत बड़ी है और इस बड़े वोट बैंक को योगी जी पिछली सरकारों की तरह खोने का काम ना करें। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हमारा मुद्दा लोकसभा में उठाया था परंतु आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है।

    अभ्यर्थियों के ओवर ऐज हो जाने की बात करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि हम लोग उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल और बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को उनके सामने रख चुके हैं लेकिन नियुक्ति का शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा है।

    सुप्रीमकोर्ट के अंतिम फैसले में दिए गए 15 वें संशोधन पर आधारित विज्ञापन 7 दिसम्बर 2012 की नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू किया जाना चाहिए।

  • रेलवे की बड़ी लापरवाही से RBI के कैश से भरी दो बोगिया पटरी से उतरी

    [object Promise]

    सहारनपुर, रेलवे की बड़ी लापरवाही के कारण एक बार फिर मध्यप्रदेश के देवास से आ रही उज्जैनी एक्सप्रेस के भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कैश से भरी दो बोगियां सहारपुर में आउटर पर बेपटरी हो गई। बोगियां पटरी से उस वक्त उतरी जब उनको शंटिंग कराई जा रही थी। कैश से भरी बोगियों के बेपटरी होने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। लेकिन स्थानीय पुलिस मौके पर तीन घंटे देरी से पहुंची।

    मध्यप्रदेश के देवास से उजैनी एक्सप्रेस में आरबीआई कैश के दो कोच भी जुड़कर आए थे। उज्जैनी एक्सप्रेस सहारनपुर रविवार को 3 बजकर 30 मिनट पर पर पहुंची थी। इन दोनों कोचों को सोमवार सुबह सद्भावना एक्सप्रेस में जुड़कर चंडीगढ़ जाना था। कोच के साथ सीआईएसफ को फोर्स भी तैनात था। कोच को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पहले कोर्ट रोड पुल के नीचे साइड में खड़ा करना था।

    जिसको को लेकर कोचों को 3 बजकर 45 मिनट पर शंटिंग कराया जा रहा था। रेलवे कर्मचारियों की चूक के चलते बोगी के पिछले दोनों पहिये बेपटरी हो गए। कैश से भरे कोच बेपटरी होने के कारण पूरे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी।

    मौके पर पहुंचने के बाद कोचों को पटरी पर चढ़ाने की मशक्कत शुरू की गई। लेकिन चार घंटे बाद भी रेलवे कर्मचारी बोगियो को पटरी पर नहीं ला सके। वहीं कोचों के बेपटरी होने के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। रेलवे अधिकारी इतने घबराए हुए थे कि इधर उधर दौड़ लगा रहे थे।

    देवास में है नोट की प्रेस रविवार को उज्जैनी एक्सप्रेस से आए आरबीआई के कैश से भरे कोच मध्यप्रदेश के देवास से आए थे। देवास में नोट छापने की प्रेस है। बताया जा रहा है कि कोच में नए नोट मौजूद थे। लेकिन बोगियों में कितना कैश था इसकी जानकारी न तो रेलवे अधिकारियों के पास थी और न ही सीआईएसएफ के जवानों के पास।

    Read More : पीके-मोदी का साथ 2019 के चुनाव में फिर एक बार देखने को मिलेगा !

  • भाजपा मंत्री, सांसद, विधायक समेत सभी नेताओं ने जूते पहन कर की श्रीराम की आरती

    [object Promise]

    फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक समेत तमाम भाजपा नेताओं ने पूजा उपासना में आस्था का उपहास कर डाला। सभी ने फर्रुखाबाद के एक कार्यक्रम के दौरान श्रीराम की आरती जूते पहन कर की या फिर जूते उतारना भूल गए।

    प्रथम पूज्य गणेश प्रतिमा इस सबकी साक्षी रही। उन्हीं की प्रतिमा के सामने दीप-प्रज्ज्वलन भी जूते पहन कर ही किया जाना चर्चा का विषय रहा।

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम के शुभारंभ पर गणेश प्रतिमा के सामने दीप-प्रज्ज्वलन के दौरान प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के अलावा सांसद व विधायकों में से किसी ने भी अपने जूते उतारना मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद गायत्री समाज की ओर से सीता स्वयंवर का मंचन किया गया।

    इसमें श्रीराम विवाह में मंच से प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक, पार्टी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, क्षत्रिय नेता वीरेंद्र सिंह राठौर आदि ने श्रीराम की आरती उतारी। इस अवसर पर भी सभी लोग जूते पहने रहे।

  • भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई चुड़ैल, देखकर भाग उठी पूरी टीम

    [object Promise]

    सोनभद्रः यूपी के सोनभद्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान कैमरे में एक चुड़ैल कैद हो गई, जिस देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नही हुआ। वहीं घटना के बाद फिल्म की पूरी टीम पैकअप कर शूटिंग के लिए कहीं और चली गई।
    MWC 2018 : AI पर काम करता है यह रोबोट
    जानकारी के मुताबिक सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र के रजखड़ गांव में प्रियतमा फि़ल्म प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले भोजपुरी फिल्म दगाबाज की शूटिंग चल रही थी। रात में शूटिंग के दौरान कैमरे में चुड़ैल की तरह बैठकर फिल्म शूटिंग देख रही महिला कभी इधर-उधर भागती तो कही लटकती हुई कैद हो गई।
    मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण, ये है खासियत
    कैमरामैन ने इस बात की जानकारी फिल्म डायरेक्टर को दी। जिसके बाद यह बात धीरे-धीरे फिल्म कलाकारों तक पहुंची तो लोगों को भरोसा नहीं हुआ। कैमरे में शूट हुई तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान था क्योकि महिला पूरी तरह से चुड़ैल की तरह लग रही थी।

  • गोरखपुर में CM योगी मनाएंगे होली

    [object Promise]

    गोरखपुर: मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पहली बार रंगों का त्योहार होली मनाने आ रहे योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अपने 2 दिवसीय दौरे में योगी सबसे पहले स्थानीय गुलहरिया और पान्डेय हाता से निकलने वाली होलिका दहन शोभा यात्रा में शामिल होंगे। योगी शोभा यात्रा में पिछले 2 दशक से हिस्सा ले रहे हैं।

    मुख्यमंत्री शुक्रवार (2 मार्च) को आरएसएस के नेतृत्व में घंटाघर से निकलने वाली परंपरागत नरसिंह शोभा यात्रा की अगुवाई भी करेंगे जबकि शाम को योगी की ओर से गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के गणमान्य लोग भाग लेंगे।

    मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर में यह पहली होली है। ऐसे में शहर की होली में बतौर मुख्यमंत्री उनकी परंपरागत हिस्सेदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

    होली पर भगवान नरसिंह शोभा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा पुलिस के लिए कडी चुनौती होगी जिसके लिए सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए हैं। वर्ष 1945 से निकल रही तकरीबन 5 किलोमीटर लंबी इस शोभा यात्रा का नेतृत्व गोरक्षपीठाधीश्वर करते हैं।

    रास्ते में पड़ने वाले घरों की छतों से शहरवासी उन पर रंग बरसाते हैं। इस बार पीठधीश्वर मुख्यमंत्री भी हैं लिहाजा पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।

    Read More : क्या धरती पर सचमुच हुआ श्रीदेवी का पुनर्जन्म? जानें वायरल वीडियो का सच

  • कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की गर्दन काटी, फिर किया फेवीक्विक से चिपकाने का प्रयास

    [object Promise]

    लखनऊ. यूपी के बस्ती में रविवार को एक कलयुगी बेटे की हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां इस  बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता पर धार-धार हथियार से गला रेत दिया, फिर उसे फेवी क्विक से जोड़ने की कोशिश करने लगा. वहीं पिता की चीखें घर के बाहर ना जाएं, इसलिए उसने टीवी की आवाज तेज कर दी. जब उसने मामला बिगड़ता देखा तो पिता को घर में बंद करके मौके से फरार हो गया. घायल पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

    घटना सोनहा इलाके के दरियापुर जंगल टोला के भैसहवा का है. यहां रहने वाले 70 साल के रामदेव मिश्र रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं. बताया जा रहा है कि शनिवार को जब रामदेव मिश्र अपने बेटे जगदीश मिश्र के परिवार के साथ रहते है. वहीं शनिवार को बुजुर्ग पिता ने कमरे में शौच कर दिया. इसी से नाराज बेटे ने उनपर तेज हथियार से कई वार कर दिए. इस हमले में रामदेव मिश्र बुरी तरह घायल हो गए.

    जब रामदेव मिश्र के कराहने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामदेव मिश्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. मौके पर पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना के बाद बेटे ने खून से लतपत रामदेव को गले पर फेवीक्विक से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन उनके कराहने की आवाज सुनकर मौके से फरार हो गया.

    उसने अपने पिता की आवाज को दबाने के लिए उसने टीवी की आवाज तेज कर दी. जब उसने मामला बिगड़ता तो मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है जो अपने परिवार के साथ फरार हो चुका है.

  • कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर में होली मनाएंगे CM योगी

    [object Promise]

    गोरखपुर: मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पहली बार रंगों का त्योहार होली मनाने आ रहे योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अपने 2 दिवसीय दौरे में योगी सबसे पहले स्थानीय गुलहरिया और पान्डेय हाता से निकलने वाली होलिका दहन शोभा यात्रा में शामिल होंगे। योगी शोभा यात्रा में पिछले 2 दशक से हिस्सा ले रहे हैं।
    भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई चुड़ैल, देखकर भाग उठी पूरी टीम
    मुख्यमंत्री शुक्रवार (2 मार्च) को आरएसएस के नेतृत्व में घंटाघर से निकलने वाली परंपरागत नरसिंह शोभा यात्रा की अगुवाई भी करेंगे जबकि शाम को योगी की ओर से गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के गणमान्य लोग भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर में यह पहली होली है। ऐसे में शहर की होली में बतौर मुख्यमंत्री उनकी परंपरागत हिस्सेदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
    MWC 2018 : AI पर काम करता है यह रोबोट
    होली पर भगवान नरसिंह शोभा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा पुलिस के लिए कडी चुनौती होगी जिसके लिए सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए हैं। वर्ष 1945 से निकल रही तकरीबन 5 किलोमीटर लंबी इस शोभा यात्रा का नेतृत्व गोरक्षपीठाधीश्वर करते हैं। रास्ते में पड़ने वाले घरों की छतों से शहरवासी उन पर रंग बरसाते हैं। इस बार पीठधीश्वर मुख्यमंत्री भी हैं लिहाजा पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।