Category: uttar-pradesh

  • होली के त्यौहार के चलते पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

    होली के त्यौहार के चलते पीस कमेटी की बैठक का आयोजन

    खीरी टाउन – होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए थाना खीरी प्रभारी सुनील कुमार सिंह के द्वारा चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक का संचालन सईद खान एडवोकेट के द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता नाएब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी खीरी विजय आनंद ने की जिसमे चौकी प्रभारी कौशल किशोर व उपनिरीक्षक सतीश द्विवेदी के द्वारा बैठक में कस्बे के सभी संभ्रांत व्यक्तियों सहित आसपास के गांवों के  ग्राम प्रधानों सभासद को भी बैठक में आमंत्रित किया गया जिसमे सभी ने आने वाले होली के त्यौहार पर अपने अपने विचारों को रखा और साथ ही राम रामप्रकाश मिश्रा ने होलिका दहन को लेकर जो भी विवादित जगह थीं उनसे अधिकारियों को अवगत कराया जिसमे से मोहल्ला अरनी में होलिका दहन को लेकर एक विवाद सामने आया जिससे अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस मामले को तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी को मौके पर जाकर मामले को निस्तारण करने के आदेश दिए बैठक में मौजूद चैयरमेन पति रामबहादुर और नगर पंचायत के उपस्थित कर्मचारियों से कस्बे की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया गया और आने वाले होली के त्यौहार पर पूरे कस्बे में सफाई करवाने के निर्देश दिए गए जिसके बाद बैठक की समापन की घोषणा करते हुए क्षेत्राधिकारी विजय आंनद ने बैठक में आने वाले सभी  व्यक्तियों को  होली के त्यौहार की अग्रिम शुभकामनाएं दी बैठक में सईद खान एडवोकेट अफजल गौरी सईद अंसारी डॉक्टर मतलुफ डॉक्टर नज़र अंसारी सईद बेग सहित समस्त थाना स्टाफ के साथ समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • कोरोना प्रभावित इराक से लोटे कुशीनगर नागरिक को लेकर चार इराक दिन तक स्वास्थ्य महकमा रहा हलकान,गोरखपुर पहुंची टीम ने की जांच

    कोरोना प्रभावित इराक से लोटे कुशीनगर नागरिक को लेकर चार इराक दिन तक स्वास्थ्य महकमा रहा हलकान,गोरखपुर पहुंची टीम ने की जांच

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : कोरोना प्रभावित इराक से लौटे कुशीनगर के नागरिक को स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को ढूंढ़ लिया। इसके बाद गोरखपुर के जंगल धूसड़ स्थित घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके स्वास्थ्य की जांच की। वह पूरी तरह से फिट मिला। फिर भी टीम ने उसे एकांत में रहने की सलाह दी है।

    वह व्यक्ति जंगल धूसड़ में आवास बनवाकर रहता है। वह टाइल्स व पत्थर लगाने का काम करता है। बीते 28 जनवरी को वह इराक गया था, जहां से 11 फरवरी को लौटा है। वापसी के बाद केन्द्र सरकार ने कुशीनगर के सीएमओ को पत्र भेजा। टीम उसकी जांच करने कुशीनगर स्थित घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद करीब चार दिनों तक कुशीनगर का स्वास्थ्य महकमा उसकी तलाश में हलकान रहा। वहीं से विभाग को पता चला कि उसका परिवार गोरखपुर के जंगल धूसड़ में रहता है। इसके बाद गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। इस पर टीम ने घर पहुंचकर उसकी जांच की।

  • जहानाबाद बड़ी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब आबकारी पुलिस व जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपियों को भेजा जेल

    जहानाबाद बड़ी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब आबकारी पुलिस व जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपियों को भेजा जेल

    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    पीलीभीत आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के बिशेष अभियान में आज दिनांक 03/03/2020 को जिला आबकारी अधिकारी महोदय पीलीभीत के आदेश पर आबकारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार क्षेत्र पृथम आबकारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार क्षेत्र दो बीसलपुर अपने आबकारी स्टाफ के प्रधान आबकारी सिपाही देवदत यादव सन्दीप यादव त्रिलोचन सिंह राधारमण सक्सेना जे पी राठौर मोहम्मद अकरम  प्रकाश चन्द टामटा फिरोज आदि व थाना जहानाबाद पुलिस स्टाफ के सहयोग से थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव रामनगर जटपुरा पुरैना कस्बा वाडॅ नम्बर 3 आदि जगहो पर शराब की छापेमारी की गयी जिसमे तीन लोगो के खिलाफ  आबकारी अधिनियम मे मुकदमा कायम किया गया है।

    जहानाबाद बड़ी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब आबकारी पुलिस व जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपियों को भेजा जेल
    जहानाबाद बड़ी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब आबकारी पुलिस व जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपियों को भेजा जेल

    जिनके नाम दयाराम पुत्र चोखे लाल यादव राजेश कुमार यादव पुत्र दया राम हरज्ञान यादव पुत्र कृष्ण कुमार निवासी पुरैना वाडॅ नम्बर 3 कस्बा जहानाबाद पीलीभीत को 90लीटर शराब 5000किलो गाृम लहन व शराब बनाने के समस्त उपकरणों सहित मुकदमा कायम करके जेल भेजा गया है।

  • अमरिया तहसील समाधान दिवस एडीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न 6 शिकायतों में मौके पर एक का भी निस्तारण नही हुआ

    अमरिया तहसील समाधान दिवस एडीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न 6 शिकायतों में मौके पर एक का भी निस्तारण नही हुआ

    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    अमरिया तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान में अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में हुआ जिसमें क्षेत्र से आई समस्याओं को सुना क्षेत्र से 6 शिकायतें आयीं जिनके निस्तारण हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नही हो सका ।

    इस मौके पर उपजिलाधिकारी सौरभ दुवे तहसीलदार शेर बहादुर सिंह,अमरिया,एस डीओ बिजली विभाग पूर्तिनिरीक्षक अमरिया थाना प्रभारी अमरिया उदयवीर सिंह खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी समेत सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे ।

  • जन्मदिन मनाया जमानत पर बाहर चल रहे चिन्मयानंद ने

    जन्मदिन मनाया जमानत पर बाहर चल रहे चिन्मयानंद ने

    शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने बुधवार को यहां मुमुक्षु आश्रम में अपना जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल के मामले में जमानत पर बाहर चल रहे स्वामी चिन्मयानंद को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सैकड़ों की संख्या में समर्थक जुटे। उन्होंने रामायण पाठ सुना और राम मंदिर आंदोलन में भाग लेने वालों की प्रशंसा की।

    उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने अयोध्या के लिए कार सेवा की, वह सच्चे योद्धा हैं। चूंकि मंदिर निर्माण होने जा रहा है, ऐसे में उनका सम्मान होना चाहिए।”

    आश्रम के प्रबंधकों के अनुसार, समारोह की शुरुआत को चिह्न्ति करने के लिए मंगलवार शाम रामायण के ‘सुंदरकांड’ का पाठ किया गया। इस अवसर पर विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसे भक्तों में बांटा गया।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय हिंदू युवा वाहिनी इकाई द्वारा आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लिया।

    संयोग से चिन्मयानंद को जमानत देने वाले हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दी थी।

    गौरतलब है कि स्वामी चिन्मयानंद के ट्रस्ट से चलने वाले शाहजहांपुर लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने उनपर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पिछले साल 20 सितंबर को आईपीसी की धारा 376 सी के तहत दुष्कर्म के आरोप में स्वामी की गिरफ्तार हुई थी।

    समानांतर मामले में पीड़िता पर चिन्मयानंद ने कथित रूप से ब्लैकमेल कर धन मांगने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट ने 4 दिसंबर को स्वामी चिन्मयानंद को जमानत दे दी थी।

  • महिला का मिला शव ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसायटी में, एक गिरफ्तार

    महिला का मिला शव ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसायटी में, एक गिरफ्तार

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के अरिहंत आर्डेन सोसायटी में रहने वाली एक महिला की उसके फ्लैट में ही हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव उनके घर में लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर भारी फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला का बेटा अपने ऑफिस गया हुआ था, उसके घर लौटने पर हत्या का पता चला। पुलिस ने इस सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो महिला का दास्त बताया जा रहा है।

    अरिहंत आर्डेन सोसायटी के जी टावर के फ्लैट नंबर 101 में नीरजा चौहान (49) परिवार के साथ रहती थीं। उनके पति कहीं बाहर एनटीपीसी में नौकरी करते हैं। उनका बेटा भी किसी कंपनी में नौकरी करता है। गुरुवार को वे अपने घर पर अकेली थी। देर शाम को उनका बेटा ऑफिस से घर लौटा तो काफी देर तक बेल दबाता रहा, लेकिन गेट नहीं खुला। उन्हें कुछ अनहोनी का संदेह हुआ।

    इसी दौरान आसपास के लोग भी शोर सुनकर एकत्र हो गए। जब फ्लैट का दरवाजा खोला गया तो पता चला कि महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। महिला के शव पर जख्म के कई निशान मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी के जरिए घटना के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के अरिहंत आर्डेन सोसायटी में रहने वाली एक महिला की उसके फ्लैट में ही हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव उनके घर में लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर भारी फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला का बेटा अपने ऑफिस गया हुआ था, उसके घर लौटने पर हत्या का पता चला। पुलिस ने इस सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो महिला का दास्त बताया जा रहा है।

    अरिहंत आर्डेन सोसायटी के जी टावर के फ्लैट नंबर 101 में नीरजा चौहान (49) परिवार के साथ रहती थीं। उनके पति कहीं बाहर एनटीपीसी में नौकरी करते हैं। उनका बेटा भी किसी कंपनी में नौकरी करता है। गुरुवार को वे अपने घर पर अकेली थी। देर शाम को उनका बेटा ऑफिस से घर लौटा तो काफी देर तक बेल दबाता रहा, लेकिन गेट नहीं खुला। उन्हें कुछ अनहोनी का संदेह हुआ।

    इसी दौरान आसपास के लोग भी शोर सुनकर एकत्र हो गए। जब फ्लैट का दरवाजा खोला गया तो पता चला कि महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। महिला के शव पर जख्म के कई निशान मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी के जरिए घटना के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

  • गोलीबारी हुई दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त के घर पर

    गोलीबारी हुई दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त के घर पर

    नोएडा, यहां एक्सप्रेस वे क्षेत्र के सेक्टर 134 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त के घर पर बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र के सेक्टर 134 में स्थित एक सोसाइटी में दिल्ली पुलिस में तैनात सहायक आयुक्त अपने परिवार सहित 17 वीं मंजिल पर रहते हैं। बीती रात को उनके घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी मां सुनीता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से सोसाइटी में एक काले रंग की कार पर सवार होकर एक व्यक्ति रोजाना आ रहा था। पुलिस को शक है कि उक्त व्यक्ति ने ही एसीपी के घर पर गोली चलाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • चार लाख की लूट भाजपा नेता के मुनीम से

    चार लाख की लूट भाजपा नेता के मुनीम से

    हापुड़ : थाना सिम्भावली के नैशनल हाइवे-9 पर बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता के मुनीम से हथियार के बल पर चार लाख रुपये लूट लिए। हालांकि पुलिस ढाई लाख की ही लूट बता रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के भाजपा नेता व व्यापारी कपिल सिंघल की कैलाश चंद एंड संस की थोक की फर्म है। उनके यहां से आसपास के दुकानदारों को किराने का सामान जाता है। गुरुवार को भाजपा नेता का मुनीम प्रदीप कुमार दोपहर बाइक से दुकानदारों से उधार के पैसे लेकर लौट रहा था। थाना सिम्भावली क्षेत्र में हाईवे-9 पर गांव सिखैड़ा फ्लाईओ‌वर के पास बाइक सवार नकाबपोश ों ने मुनीम को हथियार के बल पर रोक लिया और डरा धमकाकर चार लाख नकदी से भरा थैला लूटकर हथियार लहराते फरार हो गए। मुनीम ने तत्काल इसकी सूचना व्यापारी व पुलिस को दी। सीओ गढ़ पवन कुमार व थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशो को पकड़ने के निर्देश दिए।

    सीओ ने बताया कि मुनीम दुकानों से ढाई लाख रुपये वसूली करके लौट रहा था। तभी बदमाशों ने लूटपाट की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

  • भाजपा की महानगर इकाई ने सराहा राज्य सरकार के बजट को

    भाजपा की महानगर इकाई ने सराहा राज्य सरकार के बजट को

    गाजियाबाद : राज्य सरकार के बजट पर भाजपा की महानगर इकाई ने विचार गोष्ठी आयोजित की। वक्ताओं ने इसे प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया।

    क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डी के शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख रुपये का बजट पेश किया। यह प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। इसमें युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना’ और ‘युवा उद्यमिता विकास अभियान’ शुरू करने का एलान किया गया। इसके तहत युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण के साथ-साथ ट्रेनिंग के दौरान 2500 रुपये मासिक भत्ता भी दिया जाएगा। सहारनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़ में तीन नए राज्य विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। वहीं प्रदेश में पुलिस फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी की स्थापना भी प्रस्तावित है। साथ ही प्रयागराज में लॉ यूनिवर्सिटी, गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। अयोध्या में उच्च स्तरीय पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 85 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

    यूपी में देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जाएगा। बजट में महिला सुरक्षा को लेकर कई घोषणाएं की गईं। गोष्ठी में क्षेत्रीय मंत्री अशोक मोंगा, बलदेव राज शर्मा, संजीव शर्मा, सुनील यादव, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, कुलदीप त्यागी, रनिता सिंह, इंदु जौहरी, सुखदेव त्यागी, संजय कांत, धीरज शर्मा, संजय रावत, बी एल गौतम, संजीव झा, दिवाकर सिंघल, अजय राजपूत, मंडल अध्यक्ष त्रिपाठी, दयानन्द बंसल, राजेश शर्मा, सुरेंद्र नागर, कपिल त्यागी, प्रदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।

  • 2 क्विंटल मिलावटी रसगुल्ले मोदीनगर में बरामद, विभाग ने कराए नष्ट

    2 क्विंटल मिलावटी रसगुल्ले मोदीनगर में बरामद, विभाग ने कराए नष्ट

    मोदीनगर: होली पर मिठाइयों की डिमांड देखते हुए मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटखोरी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा गुरुवार को मोदीनगर में हुआ। एसडीएम की ओर से गठित टीम ने भोजपुर के मुकीमपुर में छापा मारा। इस दौरान मौके से पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट कर रसगुल्ला बनाते 2 लोगों को हिरासत में लिया। प्रथम दृष्टया देखने में करीब 2 क्विंटल रसगुल्ले मिलावटी मिले, जिसे टीम ने नष्ट करा दिया।

    हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि इन रसगुल्लों को गाजियाबाद, हापुड़ और आसपास के कुछ अन्य जिलों में सप्लाई किया जाना था। एसडीएम सौम्या पांडेय ने बताया कि इन रसगुल्लों के सैंपल लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    लगातार हो रही छापेमारी

    होली के मद्देनजर तहसील क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी करने के लिए तहसीलदार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इन टीमों ने मोदीनगर, मुरादनगर, निवाड़ी, भोजपुर क्षेत्र में कई जगहों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। तहसीलदार उमाकांत तिवारी के अनुसार अब तक करीब 30 स्थानों से मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बरामद रसगुल्लों की सप्लाई मार्केट में न की जाए इसलिए उनको गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया।

    किडनी और लीवर को भी पहुंच सकता है नुकसान

    डॉक्टरों की मानें तो मिलावटी मिठाई का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि सिंथेटिक खोया, केमिकलयुक्त रंगों से बनी मिठाइयों के सेवन से आंत्रशोध, अल्सर, त्वचा रोग बढ़ने की आशंका रहती है। मिलावटी खाद्य सामग्री किडनी और लीवर को भी नुकसान पहुंचा सकती है।