Category: uttar-pradesh

  • एक गिरफ्तार चोरी के आरोप में

    एक गिरफ्तार चोरी के आरोप में

    हापुड़: देहात थाना क्षेत्र के गांव पटना मुरादपुर निवासी नीरज के घर में घुसकर चोरों ने 21 हजार रुपये व सामान चोरी कर लिया। शनिवार रात पुलिस ने चोरी में लिप्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक राजेश भारती ने बताया कि आरोपित से चोरी की रकम भी बरामद कर ली गई है।

  • NOIDA : परीक्षा टाली स्कूल ने, 28 दिनों के लिए 40 छात्रों को आइसोलेशन में भेजा

    NOIDA : परीक्षा टाली स्कूल ने, 28 दिनों के लिए 40 छात्रों को आइसोलेशन में भेजा

    नोएडा। नोएडा के सेक्टर 135 स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल ने मंगलवार को अपने परिसर को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया और अपनी वार्षिक परीक्षाओं को टाल दिया है। स्कूल ने ऐसा कदम अपने एक छात्र के अभिभावक के कोरोनावायरस से सोमवार को पॉजिटिव पाए जाने के बाद उठाया है। गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्कूल के कुल 40 छात्रों की वायरस को लेकर जांच की गई है और 28 दिनों के लिए आइसोलेशन में भेजा गया है।

    स्कूल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने के अनुरोध के साथ इस घटनाक्रम की पुष्टि की। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हां, बताया जा रहा कोरोनावायरस का मरीज हमारे छात्र के अभिभावक हैं। हमने सभी एहतियाती कदम उठाए है और हालात पर निगरानी रखने को लेकर लगातार स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में है।

    गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने कहा, स्कूल को एक या दो दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस समय के दौरान सफाई कार्य किया जाएगा। स्कूल की सफाई में एक से दो दिन लगेंगे। एक कमरे की सफाई में एक घंटे से ज्यादा समय लगेगा। हमारी मेडिकल टीम ने उपचार के बारे में स्कूल को बताया है।

    उन्होंने कहा, नोएडा में कुल 40 लोगों की जांच की गई है। रिपोर्ट को आने में कुछ घंटे लगेंगे। उन्होंने विशेष रूप से सभी से अफवाहों को नजरअंदार करने को कहा। भार्गव ने कहा कि हमारे पास स्थिति से निपटने के लिए सभी सुविधाएं हैं। हमारे पास आइसोलेशन वार्ड है।

    श्रीराम मिलेनियम स्कूल में पढऩे वाले एक छात्र के डरे हुए माता-पिता ने आईएएनएस से नाम नहीं जाहिर करने के साथ कहा, हमें सुबह-सुबह पैरेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर इस बारे में पता चला। समूह में पूरी तरह से घबराहट थी। आज की परीक्षा रद्द कर दी गई है और स्कूल अब सफाई के लिए बंद है।

    हम उन लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं जो जन्मदिन की पार्टी में थे, जहां संक्रमित व्यक्ति मौजूद था। सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही स्कूल प्रशासन हरकत में आ गया। स्कूल प्रशासन ने मंगलवार को एक संदेश में कहा, डियर पैरेंट्स, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण हम आज होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर रहे हैं। नई तारीखों के बारे में जल्द ही सूचित किया जाएगा।

  • अब इंजीनियर भी पढ़ाएंगे उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में

    अब इंजीनियर भी पढ़ाएंगे उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में

    प्रयागराज। इंजीनियरों की शिक्षा अब केवल सड़क और इमारत के निर्माण में ही काम नहीं आएंगी, बल्कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों के भविष्य के निर्माण में भी प्रयुक्त होगी। इंजीनियर जल्द ही प्रयागराज के सरकारी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू करेंगे। प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आशीष कुमार ने बातचीत में बताया, ” सरकारी इंजीनियर सप्ताह में एक दिन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को गणित व विज्ञान की शिक्षा देंगे। इसके लिए इंजीनियरों को निर्देश दिया गया है।”

    उन्होंने कहा, “सरकारी इंजीनियरों को जब मन हो या जब भी समय मिले वह बच्चों को पढ़ा सकते हैं। वहीं विज्ञान और गणित जैसे विषयों में बच्चों के कमजोर होने जैसी कोई बात नहीं है। चूंकि इंजीनियरों को गणित और विज्ञान का बहुत अच्छा ज्ञान होता है, इसीलिए उन्हें इन विषयों को पढ़ाने के लिए कहा गया है। इसके लिए उन्हें किसी तरह के कोई प्रशिक्षण देने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। यहां के सरकारी स्कूलों में सभी के सहयोग से पढ़ाई को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।”

    सीडीओ ने आग बताया, “इंजीनियरों के इन कामों के मूल्यांकन की व्यवस्था भी की जा रही है। अगर वह व्यस्त हैं तो कोई बात नहीं हैं, लेकिन खाली समय में उन्हें अपना सहयोग देना होगा। इन स्कूलों की प्रगति कार्य की समीक्षा भी हर 15 दिनों में की जाएगी।”

    उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा एवं प्रयागराज के नोडल अधिकारी डॉ़ रजनीश दुबे ने अपने भ्रमण के दौरान जनपद में गोद लिए गये स्कूलों में ऐसा प्रयोग करने की सलाह दी थी। उसी के बाद से अब इस दिशा में आगे कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय कुशवाहा ने आईएएनएस बताया, “प्रयागराज के 91 स्कूलों को सरकारी अधिकारियों ने गोद ले रखे हैं। उनमें यह अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। इंजीनियर गणित और विज्ञान के विशेषज्ञ होते हैं। इसी कारण उन्हें सप्ताह में एक दिन बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा गया है।”

    उन्होंने कहा कि “अगर वह अंग्रेजी और हिंदी विषय पढ़ाना चाहते हैं तो इसकी मनाही नहीं है। यह प्रयोग सफल होगा तो आगे चलकर यहां के अन्य विद्यालयों में भी इनका सहयोग लिया जाएगा। फिलहाल सरकारी इंजीनियर गणित व विज्ञान विषय की शिक्षा देंगे। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गयी है। सप्ताह में वह एक दिन अपनी नजदीकी विद्यालय में वह पढ़ाने जरूर जाएंगे।”

    उन्होंने बताया कि “इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, टोन्स पम्प नहर प्रखंड, शारदा सहायक खंड निर्माण जल निगम, पीडब्ल्यूडी, बाढ़ कार्य और बेलन नहर प्रखंड के जूनियर इंजीनियर व सहायक इंजीनियरों की ड्यूटी स्कूलों में लगायी गई है।”

  • UP : एसपी कार्यालय के बाहर दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

    UP : एसपी कार्यालय के बाहर दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

    शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पर सोमवार शाम एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय वकील और उसके दोस्तों ने लगभग छह महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया और पुलिस उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस ने कहा कि महिला एक बोतल में पेट्रोल भरके एसपी कार्यालय पहुंची और पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेल लिया, लेकिन आग लगाने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

    इसके बाद एसपी एस. चिनप्पा के दखल पर वकील और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

    एसपी ने कहा, “महिला ने मुझे शिकायतपत्र दिया। एक एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।”

    पुलिस ने तिलहर पुलिस स्टेशन में वकील और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, चोट पहुंचाने, शांति भंग की मंशा से जानबूझ कर अपमान करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    इसबीच तिलहर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी संजय राय ने कहा, “महिला पहले वकील के संपर्क में आई, इसके बाद उन्होंने एक मंदिर में शादी की। महिला पिछले सप्ताह थाने आई और आरोप लगाया कि वकील उसे घर में नहीं रख रहा है। लेकिन बाद में वकील उसे घर ले गया। महिला ने वकील और उसके साथियों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत नहीं की है। हमने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।”

  • कार्यालय में घुसने का कृत्य राजनैतिक पार्टी जैसा नहीं किसी नक्सलियों गिरोह जैसा… दीपक सिंह

    कार्यालय में घुसने का कृत्य राजनैतिक पार्टी जैसा नहीं किसी नक्सलियों गिरोह जैसा… दीपक सिंह

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश काँग्रेस विधान परिषद् दल के नेता दीपक सिंह ने प्रमुख सचिव गृह से मिलकर बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा नेताओ व लापता सांसद स्मृति जुबीन ईरानी के इशारे पर एक और घिनौनी करतूत, जो अमेठी जिला कांग्रेस कार्यालय में भेज कर अराजकता फैलाने की कोशिश की उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं “किसान जनजागरण अभियान” के तहत सांसदों को ज्ञापन देना था, उसी क्रम में जब कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान सांसद के आवास पर गए तो वहां पर न तो सांसद न तो उनका कोई प्रतिनिधि मौजूद मिला, तब कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन को उनके आवास पर चस्पा कर दिया था।उसी की खीझ मिटाने के लिए कुछ भाड़े के टट्टू भेजे गए जिले के भाजपा नेता व दर्जनों कार्यकर्ता अराजक तत्वों के साथ अमेठी में स्थित कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में ताले जंजीर तोड़कर अंदर प्रवेश कर उपद्रव अभद्र नारेबाजी की व कार्यालय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश ऐसा लग रहा था यह कृत्य किसी पार्टी का नहीं किसी नक्सली गैंग का हो, तथा मौजूद लोगों पर मारपीट करने पर आमादा थे वहां उपस्थित पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना देखता रहा जबकि काग्रेस पार्टी द्वारा जिला प्रशासन को एक दिन पहले भी सूचित किया गया था। इन लोगों को जहां से अराजकता फैलाने का संदेश मिला था उन्हें नहीं पसंद कि छुट्टा जानवरों से मुक्ति दिलाने, किसानों की फसल बीमा का लाभ दिलाने, किसानों के बढ़े बिजली के बिल माफ करवाने आदि जैसे किसान हितकारी मुद्दों को उठाया या चर्चा की जाए ।इन सबके चलते आज प्रमुख सचिव गृह विभाग से मिलकर उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने कठोर करवाई व मूकदर्शक बने पुलिस प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने व उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की जिससे प्रदेश में नक्सलवाद जैसे नहीं संविधान के अनुरूप कानून का राज्य स्थापित हो सके ।

  • मांगी होटल संचालक से रंगदारी ,रिपोर्ट दर्ज चार के खिलाफ

    मांगी होटल संचालक से रंगदारी ,रिपोर्ट दर्ज चार के खिलाफ

    मुरादनगर : दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल के पास होटल संचालक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकी दी कि यदि होटल चलाना है तो प्रतिमाह नजराना देना होगा। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। व्यापारीयान कॉलोनी निवासी हाजी तौहिद गंगनहर पुल के पास होटल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे तीन युवक होटल पर खाना खाने आए। पैसे मांगने पर कर्मचारियों से गाली-गलौच व मारपीट की। साथ ही होटल संचालक को धमकी दी कि प्रत्येक माह नजराना देना पड़ेगा। आरोप है कि रात 11 बजे फिर चार युवक पहुंचे और पिस्टल निकाला। साथ ही रंगदारी न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थानाप्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल, अनस, ताज व नदीम उर्फ घोड़ा के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • उप्र में अपनी नाकामी के भाजपा सरकार बना रही नए रिकार्ड : अखिलेश

    उप्र में अपनी नाकामी के भाजपा सरकार बना रही नए रिकार्ड : अखिलेश

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी नाकामी के नए रिकॉर्ड बना रही है। तीन साल बीत गए, लेकिन सरकार एक भी जनहित की योजना लागू नहीं कर पाई है। सपा मुखिया ने अपने जारी बयान में कहा कि समाजवादी सरकार की जो योजनाएं थीं, उन्हीं में हेरफेर करके या नाम बदलकर अपने दिन काट रही है। प्रदेश सरकार भले ही बड़े-बड़े बजट पेश करने के दावे कर रही हो, लेकिन उसमें आंकड़ेबाजी के सिवा कुछ नहीं है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उप्र में महज नाकामी के रिकार्ड बनाने पर तुली हुई है। भाजपा सरकार को श्वेतपत्र जारी करना चाहिए कि पिछले बजट की कितनी राशि खर्च हुई, कितनी अवशेष है और किस विभाग में कितना काम हुआ?

    अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि पिछले दिनों नगर विकास मंत्री ने जब समीक्षा की तो पाया कि वर्ष 2019-20 के बजट में उनके विभाग के लिए 1989.19 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। उनका विभाग 11 महीनों में 45 फीसदी राशि खर्च ही नहीं कर पाया। तमाम प्रस्ताव लंबित रहे और नए प्रस्ताव नहीं बन पाए। अब उन्होंने अंतिम महीने में अधिक से अधिक राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। एक तरह से यह विभागीय आपाधापी के लिए खुली लूट की छूट देने जैसे होगा।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का अमानवीय एवं जनविरोधी रवैया मुखर होकर उजागर हुआ है। विकास और जनहित उसके एजेंडे में ही नहीं है। केवल सत्ता के स्वार्थ साधन में ही भाजपा की रुचि है।

    अखिलेश ने कहा कि दुनिया में कोरोनावायरस का आतंक है। हजारों मौतें हो चुकी हैं। हिंदुस्तान में भी इसकी दस्तक हो चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार आंधी में शुतुरमुर्गी चाल अपनाने का ही मन बनाए हुए है।

  • जिलाधिकारी ने की केरोना से “डरो न अभियान” की शुरुआत

    जिलाधिकारी ने की केरोना से “डरो न अभियान” की शुरुआत

    सावधानियों से बचाव सम्भव

    लोगों में न फैलाए किसी भी प्रकार का भ्रम……जिलाधिकारी। 

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। कोरोना वायरस को लेकर आज जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कैम्प कार्यालय में  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है, ताकि ऐसी किसी भी संक्रामक बीमारी के संदिग्ध मामलों की लगातार निगरानी की जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त स्कूल के छात्र/छात्राओं में जगरुकता हेतु अतिरिक्त से प्रार्थना के समय इसकी जानकारी दें। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर ऐसे किसी भी संक्रामक बीमारी के मामले आसपास सामने आते हैं तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय सरकारी अस्पताल को दें, अथवा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कंट्रोल रुम नम्बर 9889743094 पर डा. अजय राय से सम्पर्क करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त सीएचसी व पीएचसी अस्पतालों में ऐसे मरीजों के रख रखाव के लिए सारी व्यवस्था एवं आवश्यक दवाओं के साथ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर सक्रिय है, कोरोना वायरस के लक्षण व इसके बचाव के तरीके लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम, बैनर/पोस्टर व पम्प्लेट आदि के माध्यम से आम लोगों को जागरूक कर रही है। इस संक्रामक बीमारी के लक्षण लगातार बुखार होना, खांसी, सांस लेने में तकलीफ होना आदि शामिल है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी तक कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है, सावधानी ही बचाव है। उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी जन सामान्य जन संपर्क में हो उन्हें भी इसके बारे में जागरूक किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम न फैलाएं और न ही फैलने दें। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 आर एम श्रीवास्तव,   जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक विमल कुमार गुप्ता सहित अन्य सम्बंधित मौजूद रहे।

  • कुशीनगर के एमबीबीएस छात्र की फिलीपींस में मौत,कोरोना वायरस की उड़ी अफवाह

    कुशीनगर के एमबीबीएस छात्र की फिलीपींस में मौत,कोरोना वायरस की उड़ी अफवाह

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के दुदही के निकट बड़हरा बुजुर्ग गांव के पंकज आर्या नामक युवक की बुधवार की रात फिलीपींस में मौत हो गई। यह सूचना मिलने के बाद इलाके में कोरोना वायरस की अफवाह उड़ी मगर बाद में पंकज के पिता अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि बेटे की मौत हेपेटाइटिस-बी से हुई है। अशोक कुमार ने आर्थिक स्थिति बदहाल बताते हुए तमकुही विधायक और कुशीनगर सांसद से बेटे का शव निशुल्क मंगाए जाने की मांग की है। 

    पंकज की उम्र इस समय 21 वर्ष थी। 2017 में वह एमबीबीएस करने फिलीपींस के यूनिवर्सिटी ऑफ परपीचुअल लास  पीनास चला गया था। इससे पहले 2016 में उसने इंटर की परीक्षा सखवनिया के महात्मा गांधी किसान इंटर कालेज से प्रथम श्रेणी में पास की थी। यूनिवर्सिटी कैंपस में ही वह हास्टल में रहता था। अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को सुबह उसके फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो काफी देर बाद भी उसका फोन नहीं उठा। विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह बीमार है। उसे बिकोल मेडिकल सेंटर कंसप्सन पिक्वेना नागा सिटी में भर्ती कराया गया है।

    बुधवार को सुबह पंकज के किसी दोस्त ने पिता के मोबाइल पर फोटो भेजा, जिसमें पंकज खून की उल्टी कर रहा था। घरवाले उसके पास जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक देर शाम आठ बजे उसके मौत की सूचना मिली। अशोक कुमार ने बताया कि पंकज बीमारियों वगैरह को लेकर कुछ ज्यादा ही लापरवाह था। जब वह यहां से फिलीपींस पहुंचा तो उसके कुछ ही दिन बाद हेपेटाइटिस का शिकार हो गया। उसने हम लोगों को यह बात बताई थी। परिवार के सभी लोगों ने गंभीरता से इलाज कराने को कहा था। पंकज दो भाइयों में बड़ा था। इस समय वह एमबीबीएस दूसरे साल की परीक्षा दे रहा था। मई माह में उसे घर आना था।

  • थाना जामो पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना जामो पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर कुशल के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवारको प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह थाना जामो मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 384/19 धारा 363/366/376 भादवि व 3 /4 पाक्सो एक्ट में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त तसलीम पुत्र रुस्तम निवासी तिवारीपुर पोस्ट भरथीपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सुलतानपुरको रेलवे स्टेशन जायस से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    तसलीम पुत्र रुस्तम निवासी तिवारीपुर पोस्ट भरथीपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सुलतानपुर ।
    सम्बन्धित अपराध का विवरणः
    मु0अ0सं0 384/19 धारा 363/366/376 भादवि व 3 /4 पाक्सो एक्ट थाना जामो जनपद अमेठी
    गिरफ्तार करने वाली टीम
    1.प्र0नि0 रतन सिंह थाना जामो जनपद अमेठी
    2.उ0नि0 साहब लाल थाना जामो जनपद अमेठी
    3.उ0नि0 ब्रह्मानन्द यादव थाना जामो जनपद अमेठी
    4.का0 अतुल कुमार थाना जामो जनपद अमेठी
    5 .म0 का0 कल्पना थाना जामो जनपद अमेठी