Category: uttar-pradesh

  • गाजियाबाद में क्रिकेट के बल्ले से एडीएम पर किया गया हमला, एक पकड़ा गया

    गाजियाबाद में क्रिकेट के बल्ले से एडीएम पर किया गया हमला, एक पकड़ा गया

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक अपर जिलाधिकारी (एडीएम) पर रविवार को क्रिकेट के बल्ले से हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हमलावर की पहचान सेना के पूर्व जवान जसबीर सिंह के रूप में की गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि मदन सिंह गर्बयाल शाम करीब सात बजे जब टहलने के लिए निकले थे, तब उनपर यह हमला हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘हमला राज नगर के सेक्टर 14 में विश्वनाथ पार्क में हुआ।’’ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • नोएडा में 2,821 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का योगाी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

    नोएडा में 2,821 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का योगाी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

    नोएडा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में सोमवार को 2821 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। सेक्टर-38ए स्थित बोटैनिकल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने 10 परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा नौ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 2,821 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर 38 में बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास 580 करोड़ की लागत से बनी मल्टी लेवल कार पार्किंग का लोकार्पण किया। इसकी क्षमता 7,000 कारों की है। इसके अलावा सेक्टर 39 में जिला संयुक्त अस्पताल का, सेक्टर-5 में पार्क के नीचे भूमिगत कार पार्किंग का, सेक्टर-145 में बीओटीई के आधार पर एक्सप्रेस पेपर मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज का, सेक्टर-62- 63 के मध्य फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का, बीओटी के आधार पर सेक्टर-71 तथा 72 के मध्य फुट ओवर ब्रिज के निर्माण तथा सेक्टर-16, 15, 28 और 74 के समीप चार पिंक टॉयलेट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता है।

    उन्होंने कहा व्यवस्थित तथा वैज्ञानिक आधार पर किए गए विकास कार्य दीर्घकालिक होते हैं। पिछले तीन वर्षों में नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के विकास में यह दिख रहा है। यहां बनी 7000 कारों की क्षमता वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग है। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार दिलाने के लिए एक बहुत बड़े एमआरओ की स्थापना जेवर के पास शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा, “ मैंने गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। सभी अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से कहा गया है कि वह जनसंवाद के जरिए समस्या का समाधान करें। सही कार्य करने में अधिकारी बिलकुल न डरें।” आदित्यनाथ ने कहा कि तीनों प्राधिकरण सकारात्मक ऊर्जा के साथ विकास कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह नोएडा आने के लिए काफी उत्सुक थे।

    गौतमबुद्घनगर के सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गौतमबुद्घनगर को हजारों करोड़ों की सौगात मिली है। इसके लिए वह बधाई के पात्र है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पिछली सरकारों में घोटालों के लिए बदनाम नोएडा प्राधिकरण में पिछले तीन वर्षों में सभी तरह के भूखंडों का आवंटन पारदर्शी तरीके से तथा ईमानदारी तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धारणा बदलने में नोएडा की भूमिका बहुत अहम है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा उन्हें 21 सौ की राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर गौतमबुद्घनगर के प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह, भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र नागर, सांसद तरूण विजय, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, दादरी की विधायक तेजपाल नागर, नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी, मेरठ मंडल आयुक्त अनीता मेश्राम, गौतमबुद्घनगर के पुलिस आयुक्त अलोक सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

  • दिल्ली से भी अधिक नोएडा के लोगों की प्रति व्यक्ति आय : सीएम योगी

    दिल्ली से भी अधिक नोएडा के लोगों की प्रति व्यक्ति आय : सीएम योगी

    नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सकारात्मक परिणाम का ही नतीजा है कि आज नोएडा के लोगों की प्रति व्यक्ति आय दिल्ली के लोगों से भी अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सेक्टर-38 के बॉटेनिकल गार्डन में 2821 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विकास की परियोजनाओं ने तेजी पकड़ी है। जब भी इन प्राधिकरणों की बात की जाती है तो उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत होती दिखाई देती है। आज नोएडा के लोगों की प्रति व्यक्ति आय दिल्ली से भी अधिक है।

    उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आज यहां हुआ है, उनके पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी योजना का संकल्प पूरा होता दिखाई देगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको मानसिक रूप से तैयार होना होगा। यह केवल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का काम नहीं है। इसमें सहभागीदारी भी चाहिए।”

    उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां के लोगों को 2821 करोड़ की परियोजनाएं एक साथ प्राप्त हो रही हैं। यहां 580 करोड़ रुपये की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किं ग का भी लोकार्पण हुआ है, जहां पर लगभग 7,500 कारें एक साथ पार्क की जा सकती हैं। यही नहीं, 344 करोड़ रुपये की लागत से यहां जिला संयुक्त चिकित्सालय का कार्य भी पूरा हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर की योजना, 100 एमएलडी की क्षमता वाले दो एसटीपी का भी शिलान्यास किया जा रहा है।

    प्रदेश सरकार ने एक फ्लाईओवर, एक आईटीएमस सेंटर और एक गोल्फकोर्स के लिए धनराशि की व्यवस्था भी की है।

    उन्होंने कहा, “अंडरपास निर्माण की योजना पर कार्य करने के साथ ही यूथ के लिए एक स्टार्ट अप हब की स्थापना की कार्रवाई भी यहां पर शुरू की जा रही है। देश के सबसे अधिक औद्योगिक संस्थान यहां पर हैं तो हमारा प्रयास होना चाहिए कि यहां के सभी संस्थानों को विभिन्न उद्योगों के साथ जोड़ने का प्रयास करें।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की सकारात्मक सोच का ही परिणाम जेवर एयरपोर्ट है। जेवर के एयरपोर्ट पर लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा मीडिया का नया हब बना है। मीडिया सकारात्मक रोल अदा कर सकती है, अगर मीडिया अच्छाई को आगे बढ़ाएगी तो लोग इससे प्रेरित होंगे।

  • अयोध्या : रामनवमी तक रामलला होंगे तंबू से मुक्त! अस्थायी मंदिर बनाने पर ट्रस्ट कर रहा विचार

    अयोध्या : रामनवमी तक रामलला होंगे तंबू से मुक्त! अस्थायी मंदिर बनाने पर ट्रस्ट कर रहा विचार

    नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला को जल्द ही तिरपाल और तंबू से मुक्ति मिल सकती है। राम मंदिर ट्रस्ट भगवान के लिए फिलहाल एक अस्थायी मंदिर बनाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, जब तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक इस अस्थायी मंदिर में ही रामलला के दर्शन-पूजन की व्यवस्था रहेगी। केंद्र की ओर से गठित राम मंदिर ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर कदम उठाए जा रहे हैं।

    इसी क्रम में दो अप्रैल को रामनवमी तक रामलला जन्मस्थली में एक अस्थायी मंदिर निर्माण की तैयारी की जा रही है। विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहा कि उम्मीद है कि दो अप्रैल (रामनवमी) तक यह अस्थायी मंदिर बन जाएगा। प्रस्तावित भव्य मंदिर से पहले अस्थायी मंदिर बनने से श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन करने में काफी सुविधा होगी। अभी तक वे 56 फीट की दूरी से दर्शन कर पाते हैं, अस्थायी मंदिर बनने पर यह दूरी घटकर 26 फीट हो जाएगी।

    उन्होंने कहा कि गर्भगृह के आस-पास ही कहीं सुविधाजनक स्थल पर यह अस्थायी मंदिर बनेगा। भव्य मंदिर बनने तक यहीं पर दर्शन-पूजन की व्यवस्था होगी। बाकी नक्शे के अनुसार प्रस्तावित भव्य मंदिर योजना के अनुसार आगे बनता रहेगा। गौरतलब है कि अयोध्या में रामलला अब तक तिरपाल और तंबू में हैं।

    यहां पहुंचकर दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को करीब एक से डेढ़ किलोमीटर संकरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। बीमार व बुजुर्ग व्यक्तियों को काफी परेशानी होती है। अगर एक बार कोई व्यक्ति इस रास्ते में पंक्ति में लगा तो फिर लघुशंका या अन्य किसी परेशानी पर पीछे लौटने में दिक्कत होती है।

    जूते-चप्पल भी उतारने की व्यवस्था नहीं है, जिससे लोग जूते पहनकर दर्शन करने को मजबूर हैं। श्रद्धालुओं को 52 फीट की दूरी से दर्शन करने होते हैं। तिरपाल और तंबू के कारण अंदर अंधेरा होता है और सिर्फ एक दीपक जलता ही दिखता है। इससे श्रद्धालु ठीक से दर्शन नहीं कर पाते। सुरक्षा के मद्देनजर अभी भक्त भगवान को भोग भी नहीं लगा पाते।

  • यूपी के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुख्यमंत्री योगी ने ये कहा…

    यूपी के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुख्यमंत्री योगी ने ये कहा…

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का दिल्ली में सोमवार को निधन हो गया। सिरोही (74) लिवर की बीमारी के चलते नौ फरवरी को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को ही बुलंदशहर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    उन्होंने कहा कि बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें। उनका अंतिम संस्कार बुलंदशहर में शाम तक होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री सिरोही प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे।

  • आजम खां का शिवपाल यादव ने किया समर्थन

    आजम खां का शिवपाल यादव ने किया समर्थन

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खां को आखिरकार अपनी पार्टी के बाहर समर्थन मिल गया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार राजनीतिक प्रतिशोध में लिप्त है।

    उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं और अब उन्हें थोड़े-थोड़े अंतराल पर जेल बदलकर परेशान किया जा रहा है।”

    26 फरवरी को आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम ने रामपुर की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्हें अगले दिन सीतापुर जेल में भेज दिया गया था। एक दिन बाद, उन्हें अदालत में सुनवाई के लिए रामपुर वापस ले जाया गया और फिर सीतापुर जेल में वापस लाया गया।

    शिवपाल यादव ने कहा कि इस तरह से एक राजनीतिक नेता के साथ व्यवहार करना अमानवीय है। आजम खां नौ बार विधायक और अभी संसद के सदस्य हैं, वे और उनकी पत्नी 70 साल से अधिक उम्र की हैं। उन्हें इस तरह से शारीरिक यातना देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    शिवपाल ने सत्ताधारी पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता के बाहर होने के के बाद सत्तारूढ़ पार्टी को भी इसी तरह के रवैये का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

    प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया पहली राजनीतिक पार्टी है, जिसने आजम खां और उनके परिवार को समर्थन देने की घोषणा की है।

  • दारोगा ने अश्लील बार डांसर पर उड़ाए पैसे, VIDEO VIRAL

    दारोगा ने अश्लील बार डांसर पर उड़ाए पैसे, VIDEO VIRAL

    फतेहपुर। वैसे तो पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि सर्वजानिक स्थानों पर अश्लीलता रोके। लेकिन यहां तो हुसैनगंज थानाक्षेत्र में यूपी पुलिस के एक दरोगा ने एक कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला डांसर पर जमकर पैसे उड़ाए।

    दारोगा ने अश्लील बार डांसर पर उड़ाए पैसे, VIDEO VIRAL
    दारोगा ने अश्लील बार डांसर पर उड़ाए पैसे, VIDEO VIRAL

    इस दौरान थाने के कई पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसआई का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

    दारोगा ने अश्लील बार डांसर पर उड़ाए पैसे, VIDEO VIRAL
    दारोगा ने अश्लील बार डांसर पर उड़ाए पैसे, VIDEO VIRAL

    इसके साथ साथ थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी अश्लील डांस का मचा लेते रहे और वीडियो बनाते रहे।जब थाने के दारोगा जी डांसर के कपड़ों में पैसे डाल रहे थे तभी कुछ लोगों ने दरोगा जी का यह कारनामा मोबाइल में कैद कर लिया।

    Abigail Ratchford ने कपड़े उतारकर दिखाया सेक्सी फिगर, तस्वीरें कर देंगी बेकाबू

    वीडियो में थाने में तैनात एसआई सुरेन्द्र सिंह महिला डांसर्स के अश्लील डांस पर पैसा उड़ाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने पर एएसपी राजेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए।

    Vidya Balan Sexy Video : बोल्ड विद्या बालन की लेटेस्ट डर्टी पिक्चर वीडियो इंटरनेट पर लगा रही आग

  • पीलीभीत हजारो किमी का सफर तय करके ठंडे देशों से अपने वतन को वापिस लौटने लगे साइबेरियन पक्षी

    पीलीभीत हजारो किमी का सफर तय करके ठंडे देशों से अपने वतन को वापिस लौटने लगे साइबेरियन पक्षी

    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    पीलीभीत: पूरनपुर ठंडे देशों से हजारों किलोमीटर का लम्बा सफर तय कर यहाँ आने वाले प्रवासी पक्षी अब अपने वतन को लौटने लगे हैं। तराई के जलाशयों को अपनी रंग बिरंगी छटा से तीन महीने तक गुलजार रखने वाले इन प्रवासी पक्षियों की वन विभाग ने न केवल आवभगत की बल्कि उनकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा। शारदा सागर ड्राम,शारदा बैराज से प्रवासी पक्षियों की विदाई शुरू हो गई है। *विकार हसन खां* (विक्की) ने बताया विश्व के विभिन्न ठंडे देशों से लाखों की संख्या में विदेशी पक्षी हजारों किलोमीटर लम्बा और थकाऊ सफर तय कर हिमालय की तलहटी में पहुँचते हैं। प्रवासी पक्षियों के यहाँ पहुँचने का समय दिसम्बर व जनवरी महीने का होता है।

    उस समय इन पक्षियों के मूल देश में भीषण ठंड पड़ती है जबकि यहाँ जलवायुअपेक्षाकृत शीतोष्ण होती है।चीन व आसपास के अन्य ठंडे देशों के अलावा यूरोशिया के विभिन्न देशों से विभिन्न प्रजातियों के पक्षी यहाँ आते हैं जिनमें ग्रे लैग गीज, पिन टेल, कामन टेल, रेड क्रेस्टेड, पोचार्ड, व्हाइट आइड पोचार्ड, विजन, गैडबाल, शावलर, पेलिकिन व साइबेरियन क्रेन आदि पक्षी शामिल हैं। ठंडे देशों से जुलाई अगस्त महीने में पक्षी भारत व नेपाल के लिए रवाना होते हैं। ये तीन महीने की उड़ान भरकर यहाँ पहुँचते हैं। अपने सफर के दौरान यह पक्षी कई जगह पड़ाव भी करते हैं। बार हेडेड जैसे पक्षी लद्दाख में पड़ाव कर अंडे भी देते हैं। इन पक्षियों का मार्ग निर्धारित होता है। पक्षी मार्ग निर्धारण आपसी सहमति से करते हैं। पक्षी विशेषज्ञों का मानना है कि पक्षियों के बीच जबरदस्त संवाद होता है। पक्षी हजारों के झुंड में उड़ान भरते हैं। ये पक्षी जहाँ अपना पड़ाव करते हैं, दूसरे झुंड के आने के पहले वह पड़ाव छोड़ देते हैं।

    पक्षियों की वापसी मार्च के पहलेसप्ताह से शुरू हो जाती है। जनवरी से मार्च तक वन विभाग के सामने इन पक्षियों की सुरक्षा और देखभाल की कड़ी चुनौती होती है। शिकारियों से इन पक्षियों को बचाने के लिए जलाशयों की निगरानी की जाती है। साथ ही पक्षियों को जलाशयों पर प्राकृतिक आवास व उनके स्वाभाविक भोजन की व्यवस्था बनाए रखना भी वन विभाग की जिम्मेदारी होती है। इस दौरान पक्षी विशेषज्ञ भी पक्षियों की गतिविधियों का अध्ययन करने के लिए यहाँ जुटते हैं। विक्की हसन ने बताया मार्च का महीना शुरू होते ही प्रवासी पक्षियों की अपने देशों को वापसी शुरू हो गई है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में यह पक्षी उड़ान भर रहे हैं। उड़ान भरते हुए पक्षियों की वापसी का नजारा लोगों का खूब लुभा रहा है। यह पक्षी करीब तीन साढ़े तीन महीने उड़ान भर कर अपने देशों में पहुँचते हैं। विक्की ने इन पक्षियों को अपने कैमरे कैद किया है।

  • UP : रहस्यमय हालात में दुष्कर्म पीड़िता की मौत

    UP : रहस्यमय हालात में दुष्कर्म पीड़िता की मौत

    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक गांव में एक दुष्कर्म पीड़िता 22 वर्षीय युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म छह महीने पहले किया गया था। खखेरू के एसएचओ अनूप सिंह ने कहा कि महिला छह महीने पहले दुष्कर्म के बाद अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।

    एसएचओ ने कहा, “कथित दुष्कर्म के बाद वह अपने गांव से बाहर चली गई थी और अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही थी। रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।”

    उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला के शव को उस समय अपने कब्जे में लिया, जब उसके परिवार के लोग उसका अंतिम संस्कार करने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    एसएचओ ने बताया कि महिला ने अपने गांव के एक युवक पर शादी के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

  • Corona Virus एंट्री In Noida : महामारी ‘कोराना वायरस’ की नोएडा में एंट्री, 2 बच्चों का सैंपल जांच को भेजा, स्कूल को बंद कर दिया

    Corona Virus एंट्री In Noida : महामारी ‘कोराना वायरस’ की नोएडा में एंट्री, 2 बच्चों का सैंपल जांच को भेजा, स्कूल को बंद कर दिया

    Corona Virus एंट्री In Noida : महामारी का रूप ले चुका कोराना वायरस ने दिल्ली एनसीआर एंट्री कर दी है। दिल्ली में कोराना वायरस का मामला सामने आने के बाद नोएडा में भी कोराना वायरस के फैलने की खबर है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस के खौफ के चलते नोएडा के एक स्कूल को बंद कर दिया गया है ।  बताया जा रहा है कि इस स्कूल के कई बच्चे कोरोना वायरस से पीड़ित शख्स द्वारा दी गई बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे । उत्तर प्रदेश स्वास्थ मंत्रालय की एक टीम इस बंद स्कूल का दौरा करने वाली है ।  मंत्रालय के अधिकारियों ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को अलग-थलग रहने को कहा है ।

    इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि बर्थडे पार्टी में नोएडा के निजी स्कूल के 2 बच्चों समेत कुल 5 लोग गए थे ।  इस खबर के सामने आते ही गौतमबुद्धनगर स्वास्थ विभाग में हड़कंप का माहौल है ।  इन पांचों लोगों की जांच ग्रेटर नोएडा के जिम्स आयुर्वेद कॉलेज में होगी और इसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम तक आने की उम्मीद है । इसके बाद जरूरत पड़ी तो इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के रहने वाला यह शख्स, जिसमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं. वह इटली से 25 फरवरी को भारत लौटा था। जिस समय यह शख्स भारत में लौटा था उस समय तक इटली कोरोना से प्रभावित होने वाले बड़े देशों में शामिल नहीं था। जानकारी के बाद इस शख्स को अलग-थलग रखा गया है ।  कोरोना वायरस के मरीजों के लिए नो़डल सेंटर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा एक शख्स की हालत स्थिर है. उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    मालूम हो कि जानलेवा कोरोना वायरस से बचने का इलाज अब तक खोजा नहीं जा सका है। ऐसे में डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स भी यह मानते हैं. इस बीमारी से बचना ही अभी फिलहाल बेहतर बचाव है ।  सभी लोग अपनी डेली लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी और खानपान का पूरा ध्यान रखें. डेली डाय़ट में ऐसी चीजों का शामिल करें जिसमें एंटी वायरल प्रापर्टीज हो ताकि आपकी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहे।