Category: uttar-pradesh

  • छात्रा के अपहरण के आरोप में होटल संचालक के 2 बेटे अरेस्ट

    छात्रा के अपहरण के आरोप में होटल संचालक के 2 बेटे अरेस्ट

    मुरादनगर: छात्रा के अपहरण में पुलिस ने होटल संचालक के 2 बेटों को अरेस्ट किया है। शुक्रवार को कक्षा 8 की छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। आरोप है कि होटल संचालक के बेटों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसे अगवा कर कार से अपने घर ले गए। परिजनों को पता चलने पर वे होटल संचालक के घर पहुंचे, जहां उनके साथ मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने होटल संचालक के बेटों आकाश और बादल निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी को अरेस्ट कर लिया गया है।

  • UP: चिकन मेला कोरोना वायरस का भ्रम दूर करने के लिए, लोग चट कर गए 1000 KG चिकन का पूरा स्टॉक

    UP:  चिकन मेला कोरोना वायरस का भ्रम दूर करने के लिए, लोग चट कर गए 1000 KG चिकन का पूरा स्टॉक

    गोरखपुर। चिकन की एक फुल प्लेट मात्र 30 रुपए में- यह सुनकर हैरानी हो सकती है, लेकिन गोरखपुर में चिकन प्रेमियों का यह सपना सच हो गया, जब पॉल्ट्री फार्म एसोसिएशन ने शनिवार को यहां चिकन मेला का आयोजन किया। एसोसिएशन ने यह आयोजन उन अफवाहों को खारिज करने के लिए किया था जिनके अनुसार, पक्षियों से कोरोना वायरस फैलता है।

    पॉल्ट्री फॉर्म एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के डर से लोगों ने पिछले एक महीने से चिकन खाना बंद कर दिया था।

    उन्होंने कहा, “हमने इस मेले का आयोजन किया, जिसमें हमने लोगों को चिकन खाने के लिए बुलाया। हम उन्हें बताना चाहते थे कि कोरोना वायरस चिकन, मटन या मछली खाने से नहीं होता। मेले के लिए हमने लगभग एक हजार किलोग्राम चिकन पकाया और पूरा स्टॉक खत्म हो गया।”

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने आयोजित चिकन मेले में भारी संख्या में भीड़ आई और इसके कारण रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क घंटों तक बंद रही।

  • 1000 पेटियां जब्त गाजियाबाद में अवैध शराब की, पांच पकड़े गए

    1000 पेटियां जब्त गाजियाबाद में अवैध शराब की, पांच पकड़े गए

    गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार को एक ट्रक में रखी अवैध शराब की 1,000 से अधिक पेटियों को जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद, पुलिस ने इंदिरापुरम में गौर ग्रीन सोसाइटी के पास ट्रक को रोका और शीतल पेय की खेप में छिपाकर रखी गई 1,052 पेटी शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि अवैध शराब हरियाणा से गाजियाबाद और बुलंदशहर जिलों में आपूर्ति के लिए लाई गई थी। मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के ललित, धर्मवीर, शेर बहादुर और अनिल और बुलंदशहर के कुमेर दत्त के रूप में हुई। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

  • तस्कर गिरफ्तार 155 पेटी शराब के साथ

    तस्कर गिरफ्तार 155 पेटी शराब के साथ

    हापुड़: थाना सिंभावली पुलिस ने चेकिंग में अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 155 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपये है। एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है। थाना पुलिस वैट मोड़ पर संदिग्ध वाहन व लोगों की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध शराब तस्कर टाटा मैजिक गाड़ी से अवैध शराब हरियाणा से लेकर अमरोहा जा रही है। सूचना के आधार पर आबकारी निरीक्षक ने चेकिंग के दौरान गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली तो इसी बीच एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, लेकिन एक पकड़ में आ गया। गाड़ी से 155 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर का नाम विवेक कुमार यादव है। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।

  • ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं :जयसिंह प्रताप यादव

    ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं :जयसिंह प्रताप यादव

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं :जयसिंह प्रताप यादव
    खिलाड़ियों से परिचय करते हुए..जय सिंह प्रताप यादव

    अमेठी। क्षेत्र के भुसियांवा गॉव में जय माँ परमज्योती क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 का फाईनल रविवार को खेला गया।फाइनल उत्तर गाँव और खुड़िया पुर के बीच खेला गया।स्थानीय क्षेत्र के भुसियांवा गॉव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन व पुरस्कार वितरण समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव ने किया ।प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने फीता काटकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।फाइनल मुकाबले में टास जीत कर खुड़िया पुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ निर्धारित 15 ओवरो में 149 रन बना कर जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य दिया। जबाब मे उतरी उत्तर गाँव की टीम ने 13.1ओवर में 150रन बना कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया ।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने फाइनल मैच में मैन आफ दी मैच दिनेश यादव और मैन आफ दी सीरीज अखिलेश यादव को पुरस्कार स्वरुप साइकिल प्रदान किया। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नही है ।प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ सदभाव पूर्ण वातावरण देना सरकार की जिम्मेदारी होती है ।सपा नेता श्री यादव ने कहा कि युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें संवारने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही लखनऊ में ऐतिहासिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कराने के साथ ही ग्रामीण अंचलों में जरूरी संसाधन मुहैया कराने का काम किया।
    इस मौके पर प्रधान भुसियावाँ उमेश यादव उदय सिंह प्रधान सदाशिव यादव प्रधान मोचवा प्रधान पिन्टू यादव दुर्गेश यादव पप्पू पान्डे दिनेश यादव राकेश यादव के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

  • CAA : धारा 144 लगी शाहीन बाग इलाके में, भारी पुलिस बल तैनात, ढाई माह से जारी है प्रदर्शन

    CAA : धारा 144 लगी शाहीन बाग इलाके में, भारी पुलिस बल तैनात, ढाई माह से जारी है प्रदर्शन

    नई दिल्ली। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर करीब ढाई महीने से सड़क पर प्रदर्शन चल रहा है, जिससे ओखला में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 28 फरवरी को हिंदू सेना ने ऐलान किया कि यह प्रदर्शन खत्म करवा दिया जाएगा, इस घोषणा के करते ही शाहीन बाग में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए और इलाके में धारा 144 भी लगा दी गई।

    हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता ने 28 फरवरी को ट्वीट किया, “दिल्ली पुलिस शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों को हटाने में बुरी तरीके से नाकामयाब रही है और हिंदू सेना 1 मार्च 2020 को सुबह 10 बजे सभी राष्ट्रवादियों को ब्लॉक की गई सड़कों को खाली कराने के लिए आमंत्रित करती है।”

    इस ट्वीट के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने हिन्दू सेना और कई अन्य संगठनों से बात की और इस आमंत्रण को वापस लेने के लिये समझा लिया जिससे हिन्दू सेना ने अपने आमंत्रण को वापस लेते हुए ट्वीट करके जानकरी दी।

    शाहीन बाग में आज सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है जिसको लेकर डीसीपी आर पी मीना ने आईएएनएस से कहा, “हिन्दू सेना के बुलावे को लेकर हमने इलाके की सुरक्षा बढ़ाई है और हमने लोगों से भी बातचीत की उन्हें आश्वासन दिया है साथ ही इलाके में धारा 144 लगा दी है।”

    आपको बता दें की उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में जो लोग सीएए कानून का समर्थन कर रहे हैं उनके अंदर शाहीनबाग के प्रदर्शनकरियों को लेकर नाराजगी थी ओर उनकी तरफ से भी ये ऐलान किया गया था कि ऐसे सड़क को हम किसी समुदाय को बंद करने नही देंगे।

  • दूसरी बार करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में रात्रि विश्राम

    दूसरी बार करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में रात्रि विश्राम

    ग्रेटर नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आज दूसरी बार रात्रि विश्राम करेंगे। ग्रेनो की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में उनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। यहां वह रात को जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारियों से मिलेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री नहीं होगी। कल (2 मार्च) सुबह बॉटनिक गार्डन पर जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां लगभग 2 हजार लोगों को बैठने का इंतजाम होगा। मुख्यमंत्री के आगमन के संबंध में शनिवार को प्रशासन के अधिकारियों ने जीबीयू का दौरा किया। डीएम ने सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के कुछ सामाजिक संगठनों ने भी अधिकारियों से मुख्यमंत्री से मिलवाने की गुहार लगाई है।

  • 3 गांवों से एक ही रात में 5 भैंस चोरी, लोगों में रोष

    3 गांवों से एक ही रात में 5 भैंस चोरी, लोगों में रोष

    ग्रेटर नोएडा : ग्रेनो के सैंथली, कोट डेरी व आनंदपुर गांव से शुक्रवार की रात 5 भैंस चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के अनुसार इनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों के भय से लोग जानवरों की रखवाली के लिए रात भर जाग रहे हैं, लेकिन पुलिस कहीं भी नहीं दिखती।

    कोट डेरी गांव निवासी मनवीर ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 3 बजे मनवीर के पिता घेर में सो रहे थे। जैसे ही उनकी आंख लगी उनकी बंधी भैंस चोरी हो गई। जिसकी कीमत एक लाख से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को भी इनकी एक भैंस चोरी हो गई थी। दूसरी घटना आंनदपुर गांव में जुगता की है। दो भैंसे घेर में बंधी थी, वह भी चोरी हो गईं। तीसरी घटना जारचा के सैंथली गांव के रहने वाले सोनवीर की की है। इनकी भी 2 भैंसे चोरी हो गईं। लोगो ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।

    देहात क्षेत्र में पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाएगा। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

    सतीश कुमार शर्मा, एसीपी

  • आज ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय बैठक गुर्जर समाज की

    आज ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय बैठक गुर्जर समाज की

    ग्रेटर नोएडा: सेक्टर पी-3 में आज अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय बैठक होगी। इसमें कई राज्यों के गुर्जर जुटेंगे और संगठन व समाज को मजबूत करने की रणनीति तय करेंगे।

    अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक नरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि पी-3 के सामुदायिक केंद्र में सुबह 10 बजे से ये आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर बन रही फिल्म पर समाज आगामी रणनीति तय करेगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर 21 अगस्त को गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती को भव्य तरीके से मनाने पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोग शामिल होंगे।

  • दिल्ली और यूपी पुलिस मिलकर दबोचेगी दंगाइयों को

    दिल्ली और यूपी पुलिस मिलकर दबोचेगी दंगाइयों को

    गाजियाबाद: दिल्ली में हुई हिंसा के बाद पैदा हुआ तनाव बेशक अब तेजी के साथ सामान्य हो रहा है, लेकिन अब दंगा करने वालों की शामत आने वाली है। दिल्ली पुलिस के साथ यूपी पुलिस भी मददगार बनेगी। जिले में जिस प्रकार से बॉर्डर क्षेत्र में हुए उपद्रव से यूपी को बचाने के लिए पिछले 5 दिनों से बॉर्डर सील कर गाजियाबाद घुसने का प्रयास करने वालों को खदेड़ा गया, उससे जिले में शांति रही। इधर, अब दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस से बॉर्डर क्षेत्र में दंगा करने वालों की पहचान करने में मदद मांगी है। चूंकि बॉर्डर से जिले की पुलिस लगातार विडियो बना रही थी। इससे कई बवालियों की पहचान हो सकती है। बॉर्डर पर चेकिंग, नहीं जा रहे 4 पाहिया वाहन

    लोनी: गाजियाबाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस प्रशासन ने करावल नगर बॉर्डर लालबाग कॉलोनी व डीएलएफ खजुरी पुस्ता रोड पर आवाजाही बंद कर रखी है। चेकिंग के बाद 2 पहिया वाहनों को लोनी तथा दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है, लेकिन ऑटो, कार या ई-रिक्शा को बैरिकेड्स के पार जाने की इजाजत नहीं है। लोग पैदल ही बॉर्डर क्रॉस कर रहे हैं।