लखीमपुर खीरी । गोला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरी के खिलाफ 2008 में वन कर्मियों के साथ मारपीट करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें अदालत द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद भी अदालत में हाजिर ना होने के कारण एडीजे प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किये गए।
लखनऊ। राजधानी के प्रीति नगर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्री राम चरित मानस पाठ शिवरात्रि पर्व के मौके पर सम्पन्न हुआ। श्री अखंड रामायण पाठ के पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन 20,21 व 22 को सम्पन्न हुआ।
रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में
जिसमें बाबा श्री नीम करौली के शिष्य व रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की।
आईएएस अशोक शुक्ला ने भी कार्यक्रम में भाग लिया व हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रक्षा मंत्री, सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि पहुँचे अखंड रामायण पाठ में
हनुमान सेतु मंदिर के पुजारी संत श्री अंजुल लालजी महराज के सानिध्य में रामचरित मानस का पाठ व भंडारा सम्पन्न हुआ। मंदिर संस्थापक लाल बचन गुप्ता व धीरेन्द्र गुप्ता की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर भगवान राम व भगवान हनुमानजी की आरती की गई। कार्यक्रम में प्रीति नगर के वासियों सहित कई गणमान्य लोगों ने मंदिर में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बीसलपुर अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद बीसलपुर में स्थित आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों ने चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम कि अध्यक्षता श्रीमती बिहारी लाल पूर्व विधायक ने कहा कि क्रांतिकारियों के विचारों को आत्मसात न करने कि वजह से ही हम आज देश कि वर्तमान परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार हैं।
कार्यक्रम में अनोखे लाल गंगवार खंडसारी ने कहा कि हमें आजादी दिलाकर देश के विकास की नीव चंद्र शेखर आजाद जसे क्रांतिकारियों ने डाली थी। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता देव स्वरुप पटेल ने कहा कि आज हम अपने कर्तव्यों को भूलकर केवल अपने अधिकारियो के लिए लड़ रहे हैँ।
चंद्र शेखर आजाद ने जो जीवन जिया वह काफ़ी पीड़ाजनक था निश्चित रूप से अपने विचारों और कार्यकलापों से वे इतना बड़ा कार्य कर गए, जिनकी वजह से आज हम वैचारिक स्वतंत्रता और आजादी की सांस ले रहे हैं। पटेल ने कहा कि चन्द्र शेखर आजाद के बलिदान को भुलाने वाली पीढ़ी को सही दिशा नहीं मिल सकती। कार्यक्रम में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में पार्क की दुर्दशा कई वर्षों से बनी हुई है जिसके रख- रखाव एवं साफ -सफाई को क्रांतिकारी विचार मंच उत्तरप्रदेश के साथियों एवं मोहल्ले वासियों के सहयोग से पार्क की सफाई पुताई कराई गयी।
कार्यक्रम में श्री राजेश लल्ला, कामता प्रसाद कश्यप, राकेश मिश्रा, नरेंद्र कुमार गंगवार एडवोकेट, राजेश कुमार वर्मा, राज कुमार गंगवार, शिव शंकर, दया शंकर, सर्वेश कुमार, कृपाल मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री जंग बहादुर ने किया।
पडरौना,कुशीनगर कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार चौकी से सटे 100 मीटर दूरी स्थित पश्चिम की ओर एक चौराहे के निकट बीती रात अज्ञात चोरों ने पान मसाला की दुकान में ताला तोड़ चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सुबह सूचना पर पहुंची कोतवाली पडरौना की सिधुआ बाजार चौकी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र निवासी सिधवा बाजार प्रमोद कुशवाहा की चौकी से पश्चिम साइड पान गुटखा की दुकान है रोज की भांति उक्त दुकानदार बंद करके अपने घर चला गया अगले सुबह जब दुकान खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा देख दंग रह गया । इस दौरान जब दुकानदार ने दुकान में निगरानी की तो दुकान में रखे गुटका पान मसाला समेत लगभग 5000 हजार नगद अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। इस सिलसिले में पीड़ित दुकानदार ने संबंधित कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ चौकी पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही चौकी पुलिस ने उक्त दुकान पहुंच जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई में जुटी हुई है । दूसरी ओर दुकानदार ने कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है ।
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चित्रकूट के भरतकूप में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने आएंगे। यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 14849.09 करोड़ की लागत से बनेगा। यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड क्षेत्र को सड़क मार्ग के जरिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ेगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज एक बजे दोपहर प्रयागराज से सेना के हेलीकॉप्टर से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भरतकूप क्षेत्र के गोंडा गांव के हेलीपैड पर उतरेंगे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण स्थल पर पूजा-अर्चना कर शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1:40 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृतिपत्र और चेक भी सौंपेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ दोपहर 2:30 बजे प्रयागराज जाएंगे। प्रयागराज से पीएम मोदी विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
296 KM का होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे….
आपको बताते जाए कि जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 296 किलोमीटर लंबा होगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चित्रकूट के भरतकूप के पास से शुरू होकर बांदा, हमीरपुर, महोबा और औरैया होते हुए इटावा के कुदरैल गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे से मिल जाएगा। इससे बुंदेलखंड से देश की राजधानी दिल्ली तक आने-जाने में समय और संसाधनों की काफी समय बचेगा। इसके साथ ही यह एक्सप्रेस-वे फरवरी, 2018 में सरकार द्वारा घोषित उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर की सहमति के बिंदुओं को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। 296.070 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे फिलहाल चार लेन का बनने वाला है। भविष्य में इसे 6 लेन तक विस्तारित किए जाने की भी योजना है।
अमेठी । पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर थाना अमेठी मय हमराह द्वारा धम्मौर रोड बेनीपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी कि एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति धम्मौर की तरफ से आते दिखाई दिये । जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी मोडकर भागने लगे कि घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय 09:30 बजे दिन में पकड़ लिया गया । पूछने पर एक ने अपना नाम 1.मो0 अजीम पुत्र मो0 मुईन नि0 नार्मल चौराहा लाला का पुरवा कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर बताया जिसकी तलासी से एक अदद बिस्कुट पीली धातु, एक अदद कान का टप्स, तीन अदद नाक की कील पीली धातु, टूटे हुए तीन अदद टुकड़े पीली धातु व चोरी के रू0 15,000 नगद । 2.दूसरे ने अपना नाम मो0 आदिल पुत्र मो0 इबरार नि0 राहुल चौराहा के आगे डीभा कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर, जिसकी तलाशी से झुमकी दो खण्डो वाली दो अदद, एक अंगूठी लेडीज, 01 अदद चैन पीली धातु व चोरी के रू0 14,000 नगद तथा 3.तीसरे ने अपना नाम मोनू पुत्र फूलचन्द नि0 पंजाबी कालोनी शाहगंज बांस मण्डी कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर बताया जिसके कब्जे से 02 अदद जेन्टस अंगूठी 02 अदद कान के टप्स व 02 अदद झुमकी पीली धातु व चोरी के रू0 14,000 नगद बरामद हुआ । पूछताछ में बताये कि दिनांक 14/15.01.2020 की रात्रि टिकरी चौराहे के पास रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़कर, दिनांक 18/19.01.2020 की रात्रि न्यू कालोनी बिरहिमपुर में बन्द घर में ताला तोड़कर चोरी किया था तथा दिनांक 21/22.02.2020 की रात्रि अन्तू रोड कस्बा अमेठी में एक घर में चोरी करना बताया ।
गिरफ्तारी का स्थान – अमेठी धम्मौर रोड बेनीपुर तिराहा दिनांक 29.02.2020 समय– 09:30 बजे दिन में ।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 18/19.01.2020 को वादी श्री राजेश सिंह नि0 न्यू कालोनी बिरहिमपुर के घर में हुई चोरी के संबन्ध में थाना अमेठी पर मु0अ0सं0 59/2020 धारा 457,380 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
दिनांक 14/15.01.2020 को वादी श्री कब्बन अली की रेडीमेड की दुकान में हुई चोरी के संबन्ध में मु0अ0सं0 22/2020 धारा 457,380 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
दिनांक 21/22.02.2020 को वादी श्री अरविन्द कुमार कसौधन के घर में ताला तोड़कर हुई चोरी के संबन्ध में मु0अ0सं0 107/2020 धारा 457,380 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता– 1.मो0 आदिल पुत्र मो0 इबरार नि0 राहुल चौराहा के आगे डीभा थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर । 2.मो0 अजीम पुत्र मो0 मुईन नि0 नारमल चौराहा लाल का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर । 3.मोनू पुत्र फूलचन्द नि0 पंजाबी कालोनी शाहगंज चौराहे के पास थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर । बरामदगीः– 1.कुल 96 ग्राम सोने के जेवरात (कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार) 2.चोरी के 43,000/ रु0 नगद 3.एक अदद मो0सा0 सं0 यूपी 44 ए0क्यू0 4462 सुपर स्प्लेण्डर । (एमवी एक्ट में सीज ) सम्बन्धित मु0अ0सं0–
107/2020 धारा 457/380/411 भादवि थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
22/2020 धारा 457/380/411 भादवि थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
59/2020 धारा 457/380/411 भादवि थाना अमेठी जनपद अमेठी । गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरणः–
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
उ0नि0 वृजभूषण पाठक थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
उ0नि0 मदनपाल थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
म0उ0नि0 मंजीत सिंह थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
कां0 पंकज वर्मा थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
कां0 मोहित कुमार थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
कां0 मूलचन्द थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
आपराधिक इतिहास – आदिल
मु0अ0सं 26/17 धारा 457,380,411 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 728/17 धारा 457,380,411 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 516/17 धारा 457,380,411 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 609/17 धारा 457,380,411 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर आपराधिक इतिहास – मोनू
मु0अ0सं0 239/04 धारा 457,380,411 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 225/04 धारा 457,380,411 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 141/04 धारा 457,380,411 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 267/04 धारा 457,380,411 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 308/04धारा 110 जी कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 318/04 धारा 457,380,411 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 353/04 धारा 457,380 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 402/04 धारा 401 भादवि व 3(1) जी एक्ट कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 2002/03 धारा 457,380 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 2015/03 धारा 401 भादवि व 3(1) जी एक्ट कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 2209/03 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 2016/03 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 1472/03 धारा 457,380 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 401/04 धारा 454,280 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 2314/07 धारा 3(1) जी एक्ट कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 85/09 धारा 41/411/419/471/467/468/415/420 भादवि
मु0अ0सं 429/09 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 451/11 धारा 221एमवी एक्ट कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 66/12 धारा 457,380 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 1825/10 धारा 457,380 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
मु0अ0सं 42/10 धारा 457,380 भादवि कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर
अयोध्या/नई दिल्ली। राम निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस सिलसिले में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंन्द्र मिश्रा 29 फरवरी को अयोध्या पहुंच रहे हैं। नृपेंन्द्र मिश्रा अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करेंगे। साथ ही रामजन्मभूमि परिसर का जायजा भी लेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनने के बाद वे पहली बार अयोध्या आ रहे हैं। इससे पहले ट्रस्ट के कई सदस्य अयोध्या पहुंच चुके हैं। जानकारी दी गई है कि नृपेन्द्र मिश्रा ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। नृपेंद्र मिश्रा के अयोध्या आगमन के बाद ही रामलला को नए अस्थायी भवन में शिफ्ट करने की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। नृपेन्द्र मिश्रा राममंदिर निर्माण से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे, जिसको लेकर अधिकारियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
सुत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव रहे नृपेन्द्र मिश्रा अभी 4 मार्च तक उत्तरप्रदेश में ही रहेंगे। आगामी 3 और 4 मार्च को राम मन्दिर ट्रस्ट की बैठक में नृपेन्द्र मिश्रा राम मंदिर निर्माण की रुपरेखा ट्रस्ट के सामने रखेंगे, जिस पर ट्रस्ट अंतिम फैसला लेगा।
गौरतलब है कि राम मन्दिर निर्माण का काम शुरू करने से पहले रामलाल विराजमान को गर्भ गृह से हटाना पड़ेगा। उसके बाद जमीन की पैमाइश और बंदोबस्ती का काम शुरू होगा। उधर अस्थाई राममंदिर के लिए काम शुरू हो गया है। गुरुवार को भी परिसर में काम जारी रहा। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी को भी काम पर लगाया गया है। ट्रस्ट की ओर से पीडब्लूडी से अस्थाई राममंदिर की साफ-सफाई और अन्य कार्यों के लिए कर्मचारियों की मांग की गई थी।
मुसाफिरखाना।क्षेत्र के पूरे परवानी उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश सिंह द्वारा और समापन बीईओ अखिलानंद राय द्वारा किया गया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को संयुक्त रूप से आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाह वाही बटोरी। विद्यालय के प्रति रुझान तथा सहयोग मिलने के उद्देश्य से आयोजित वार्षिकोत्सव में पूर्व छात्रों और अभिभावकों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन संकुल प्रभारी प्रदीप तिवारी द्वारा किया गया। पुरातन छात्रों और अभिभावकों ने भी कार्यक्रम पेश किए। भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राष्ट्र गीत के साथ देश भक्ति पर प्रस्तुत एकांकी ने दर्शकों की वाहवाही ली। समापन के अवसर पर पहुंचे बीईओ अखिलानन्द राय ने प्राथमिक विद्यालय में बढ़ती गुणवत्ता के बारे में बताया। उन्होंने ने कहा आने वाले दिनों में परिषदीय विद्यालय पहले जैसी शिक्षा देने में सक्षम हो रहे हैं। इस अवसर पर सुभाष चंद्र वर्मा, पूर्व एवं वर्तमान ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य प्रतिनिधि अय्यूब, असगर सहित अध्यापक और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
पीलीभीत – जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी में पीस कमेटी की बैठक में होली पर्व अमन शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपील की गई।आगामी होली पर्व को लेकर थाना सेहरामऊ उत्तरी में पीस हुई पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजकिशोर मिश्रा व क्षेत्र के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।बैठक शनिवार दोपहर साढ़े 2 बजे थाना परिसर में आयोजित की गई बैठक त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के के आस पास के गांव के सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर आपस में शांति और सौहार्द से होली मनाने की अपील की।
बैठक में बोलते हुए थाना प्रभारी वीके मिश्रा ने होली के दौरान डीजे न बजाने की अपील की साथ ही होली पर गुलाल रंग का प्रयोग करने की सलाह दी। थाना परिसर मै पर्व होली के उपलक्ष में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान चौकीदार व संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक उपस्थित रहे। थाना सेहरामऊ उत्तरी द्वारा होली पर्व को सकुशल और बिना किसी विवाद के निपटाए जाने के संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों और निर्देशों को बताया गया व थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधानो को बताया कि होली के पर्व पर हुड़दंग बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा एव प्रधानों को अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में शांति पूर्वक होली का त्यौहार मनाने की अपील की।
थाना अध्यक्ष ने बताया रंगों के पर्व होली को प्रेम व भाईचारे और बिना किसी विवाद के हर्षोल्लास के साथ मनाए।इस मौके पर थाना प्रभारी ब्रजकिशोर मिश्रा,एसआई चंद्रप्रकाश शर्मा,महेश सिंह, व ग्राम प्रधान रामपाल सिंह, अजय मिश्रा,जगदीश वर्मा, सुरेश चंद्र शुक्ला सहित क्षेत्र के तमाम सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। स्थानांतरित किए गए आईपीएस अधिकारियों में विश्वजीत महापात्रा को विशेष जांच महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है। वहीं सुनील कुमार गुप्ता को एडीजी टेलीकॉम का कार्यभार सौंपा गया है।
ज्योति नारायण अब पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) हैं और विजय प्रकाश पुलिस फायर सर्विस (अग्निशमन सेवा) के नए आईजी हैं।
अधिकारी धरमवीर को आईजी होम गार्ड और एन रविंद्र को डीजी प्रोविजन और बजट के रूप में नियुक्त किया गया है।
रवि जोसेफ को जनरल स्टाफ ऑफिसर (जीएसओ) और संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस मुख्यालय (प्रयागराज) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।