Category: uttar-pradesh

  • महिला ने दी जान किस्त चुकाने के लिए मिली धमकी के बाद

    महिला ने दी जान किस्त चुकाने के लिए मिली धमकी के बाद

    गाजियाबाद: फाइनैंस कंपनी से लोन लेकर मोबाइल फोन खरीदना एक महिला के लिए जानलेवा बन गया। आरोप है कि ईएमआई न देने पर कंपनी के कर्मचारी ने उसे गिरफ्तार कराने की धमकी दी। इससे डरी महिला ने खुदकुशी कर ली। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है।

    जौनपुर के रहने वाले संत कुमार की शादी 3 साल पहले लक्ष्मी यादव उर्फ चंदा से हुई थी। संत कुमार नोएडा की एक गारमेंट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह डेढ़ साल से पत्नी के साथ विजयनगर के बहरामपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। लक्ष्मी के पिता इंद्रजीत ने बताया कि 2 साल पहले संतकुमार ने दिल्ली के शास्त्री नगर से फाइनैंस कंपनी से लोन पर 15 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था। आर्थिक तंगी के कारण वह इसकी ईएमआई जमा नहीं कर पा रहे थे। 19 फरवरी को संत कुमार ड्यूटी पर गए थे। चंदा घर पर अकेली थीं। इस दौरान फाइनैंस कंपनी की तरफ से किसी ने फोन किया। उसने ईएमआई जमा न करने पर पुलिस भेजकर गिरफ्तार कराने की धमकी दी। इससे डरकर चंदा ने रोना शुरू कर दिया। आरोप है कॉलर ने बदसलूकी करते हुए किसी से उधार लेकर ईएमआई जमा करने के लिए कहा। रुपये न देने पर घर पुलिस भेजने की धमकी दी। पूरी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद महिला ने अपनी मकान मालकिन से पैसे उधार मांगे। पैसे नहीं मिलने पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंचे पति ने पुलिस और महिला के मायके में जानकारी दी। मायके वालों ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पति को हिरासत में भी ले लिया। बाद में मृतका के भाई ने कंपनी कर्मचारी से हुई बात की रिकॉर्डिंग सुनी तो वह हैरान रह गया। उसने बहन के पति को निर्दोष बताते हुए पुलिस से छुड़वाया। बुधवार को परिजनों ने फाइनैंस कंपनी के एग्जिक्यूटिव से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

    वर्जन

    पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया है। परिवार वालों ने मोबाइल पर धमकी देने की एक रिकॉर्डिंग दी है। इसमें एक व्यक्ति महिला को पुलिस की धमकी दे रहा है। इसकी जांच की जा रही है। सीडीआर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    नागेंद्र चौबे, एसएचओ, विजयनगर

  • पुलिस से संघर्ष नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ धरना दे रहे किसानों का, कई महिलाएं घायल

    पुलिस से संघर्ष नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ धरना दे रहे किसानों का, कई महिलाएं घायल

    नोएडा: नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों का गुरुवार को पुलिस से संघर्ष हुआ है। इस दौरान कई महिलाएं घायल हो गईं। बताया जा रहा कि उन्हें तुरंत ही एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा कि धरना कर रहे किसान उस समय भड़क गए जब नोएडा अथॉरिटी की ओर से उन्हें तथाकथित किसान कहा गया। इसके बाद उनकी पुलिस से झड़प हुई, जिसमें शामिल कई महिलाएं घायल हो गईं।

    किसानों का पुलिस से संघर्ष
    नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ किसानों का धरना पिछले करीब 18 दिनों से जारी है। किसानों को उम्मीद थी कि अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता होगी, जिससे कोई हल निकाला जा सके। लेकिन दोनों पक्षों में बातचीत नहीं हो सकी। इस बीच गुरुवार को विवाद अचानक बढ़ गया और किसानों का पुलिस से संघर्ष हुआ।

    कई महिलाएं घायल
    बता दें कि भारतीय किसान परिषद की ओर से नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ 10 फरवरी से ही धरना-प्रदर्शन जारी है। इस धरने से 11 किसानों को उठाकर पुलिस ने जेल भेज दिया था। जेल भेजे गए किसानों ने अनशन शुरू कर दिया। दूसरी ओर सेक्टर-6 में नोएडा अथॉरिटी कार्यालय के बाहर भी किसानों का धरना जारी रहा। इसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या शामिल हुईं।

    10 दिनों से चल रहा किसानों का धरना
    धरने को लेकर नोएडा अथॉरिटी की सीईओ के साथ किसानों की वार्ता कई बार उम्मीद बनीं। पुलिस प्रशासन को अलग-अलग किसान संगठनों ने इसके लिए ज्ञापन दिया। हालांकि, किसानों और अथॉरिटी के वार्ता नहीं हो सकी। वहीं अब ताजा संघर्ष के बाद अथॉरिटी के के खिलाफ किसान संगठनों में रोष बढ़ गया है।

  • चार वर्षीय बच्चा हुआ लापता नोएडा के चौड़ा गांव से

    चार वर्षीय बच्चा हुआ लापता नोएडा के चौड़ा गांव से

    नोएडा, थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के चौड़ा गांव से आज सुबह चार वर्षीय एक बच्चा लापता हो गया। बच्चे के परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना थाना सेक्टर 24 पुलिस को दी है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि चौड़ा गांव में रहने वाले जितेंद्र चाहार का चार वर्षीय बेटा आर्यन आज सुबह घर से लापता हो गया। उन्होंने बताया कि आर्यन ठीक से बोल नहीं पाता है। एसीपी ने बताया कि पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।

  • कांग्रेसी नेता रोहित सिंह की ओर से लगा नेत्र शिविर, लगभग दो सौ लोग ने कराई जांच

    कांग्रेसी नेता रोहित सिंह की ओर से लगा नेत्र शिविर, लगभग दो सौ लोग ने कराई जांच

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। गुरुवार को क्षेत्र के भादर स्थिति रोहित सिंह भवन प्रांगण में निःशुल्क मोतियाबिंद नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग दो सौ मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।सुबह से ही इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज अमेठी के चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज शुरू किया। बारी से लोगों की आंखों की जांच की। सौ से अधिक मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों ने इन मरीजाों का ऑपरेशन करने के लिए पंजीकरण किया।
    इन्हें आपरेशन के लिए इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज अस्पताल बुलाया गया है।शिविर में सस्ते दामों में चश्मे, लेंस व निःशुल्क कम्प्यूटर द्वारा जांच स्थल पर ही किया गया।शिविर के आयोजक यूथ विधानसभा काँग्रेस अध्यक्ष रोहित सिंह ने मरीजों को घर से लाकर उनके नेत्रों की जांच कराई तथा आंखों के ऑपरेशन कराने के लिए ले जाने से लेकर वापस उनको घर पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी निभाई।उन्होंने कहा कि इसी तरह हम हर वर्ष अपने क्षेत्र व गांव के लोगो की मदद इसी तरह करते रहेंगे।इस मौके पर डॉ सत्यप्रकाश त्रिपाठी, कल्पनाथ यादव,सुनीता गौर,अंसु यादव,पूनम यादव,पूजा यादव,जय बहादुर यादव,प्रदीप सिंह,सोनू सिंह,मान सिंह आदि रहे।

  • थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 01 तमंचा, 02 कारतूस 12 बोर, लूट के नगद रुपए 2500 के साथ रुपए 20 हजार का ईनामिया व रोड होल्डप गैंग का मास्टर माइण्ड गिरफ्तार

    थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 01 तमंचा, 02 कारतूस 12 बोर, लूट के नगद रुपए 2500 के साथ रुपए 20 हजार का ईनामिया व रोड होल्डप गैंग का मास्टर माइण्ड गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह थाना जगदीशपुर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली में पंजीकृत मु0अ0सं0 21/20 धारा 395/412 भादवि व मु0अ0सं0 40/20 धारा 399/402/307/34 भादवि व जनपद रायबरेली से 20000/- रूपये का इनामिया वाछिंत अभियुक्त खुशियाल निषाद पुत्र रामजग केवट निवासी ग्राम बनियापुर मौजा कसारी थाना मवई जनपद अयोध्या को देवकली चौराहा रानीगंज बाजारशुक्ल रोड से समय 08:45 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व लूट के 2500 रूपया बरामद हुआ । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हमारा एक रोड होल्डप का गैंग है । मेरे दो अन्य साथी अमर बहादुर निषाद पुत्र शीतला प्रसाद निषाद नि0 मीर मऊघाट थाना मवई जनपद अयोध्या व आकाश तिवारी पुत्र अनिल कुमार नि0 उमापुर थाना मवई जनपद अयोध्या को थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 06.02.2020 को ट्रक लूटते समय पकड़े गए थे । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है ।

    गिरफ्तारी का स्थानः– देवकली चौराहा रानीगंज बाजारशुक्ल रोड, दिनांकः– 26.02.2020, समयः– 08:45 बजे रात्रि
    गिरफ्तार अभियुक्त-
    • खुशियाल निषाद पुत्र रामजग केवट निवासी ग्राम बनियापुर मौजा कसारी थाना मवई जनपद अयोध्या ।
    बरामदगीः

    1. 01 अदद तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
    2. लूट के 2500 रूपया (सम्बन्धित मु0अ0स0 21/20 धारा 395/412 भादवि थाना शिवगढ जनपद रायबरेली )
    3. घटना में प्रयुक्त कार नं0 यूपी 32 केसी 4452 (सम्बन्धित मु0अ0स0 21/20 धारा 395/412 भादवि थाना शिवगढ जनपद रायबरेली)
      पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-
    4. मु0अ0स0 21/20 धारा 395,412 भादवि थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली ।
    5. मु0अ0स0 40/2020 धारा 399,402,307,341 भादवि थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली ।
    6. मु0अ0स0 54/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
      गिरफ्तार करने वाली टीम-
    7. प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह कोतवाली जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
    8. उ0नि0 अखिलेश प्रजापति कोतवाली जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
    9. हे0का0 अनिल कुमार कोतवाली जगदीशपुर अमेठी ।
    10. कां0 दीपचन्द्र प्रजापति कोतवाली जगदीशपुर अमेठी ।
    11. का0 नरेन्द्र मिश्रा कोतवाली जगदीशपुर अमेठी ।
    12. का0 पंकज कुमार कोतवाली जगदीशपुर अमेठी ।

    आपराधिक इतिहासः- अभियुक्त खुशियाल निषाद (एचएस 85ए थाना मवई)

    1. मु0अ0स0 25/90 धारा 395,397 भादवि थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी ।
    2. मु0अ0स0 26/90 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी ।
    3. मु0अ0स0 68/90 धारा 395,397 भादवि थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर ।
    4. मु0अ0स0 88/85 धारा 395,397 भादवि थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ।
    5. मु0अ0स0 117/86 धारा 395,397 भादवि थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ।
    6. मु0अ0म0 113/91 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ।
    7. मु0अ0स0 38/86 धारा 396 भादवि थाना मवई जनपद अयोध्या ।
    8. मु0अ0स0 145/99 धारा 323,325,506 भादवि थाना मवई जनपद अयोध्या ।
    9. मु0अ0स0 282/2000 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना मवई जनपद अयोध्या ।
    10. एनसीआर 50/2000 धारा 323,504 भादवि थाना थाना मवई जनपद अयोध्या ।
    11. मु0अ0स0 360/03 धारा 307 भादवि थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ।
    12. मु0अ0स0 361/03 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ।
    13. मु0अ0स0 362/03 धारा 8/18 एनडीपीएस थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ।
    14. मु0अ0स0 222/15 धारा 394,511 थाना मवई जनपद अयोध्या ।
    15. मु0अ0स0 323/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मवई जनपद अयोध्या ।
    16. मु0अ0स0 21/20 धारा 395,412 भादवि थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली ।
    17. मु0अ0स0 40/2020 धारा 399,402,307,341 भादवि थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली ।
    18. मु0अ0स0 54/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

  • थाना जामों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

    थाना जामों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज थाना जामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपराध रजिस्टर, आइजीआरएस रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, शस्त्र निरस्तीकरण रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, एससी/एसटी रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, माननीय न्यायालय द्वारा भेजे जाने वाला समन रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न्यायालय से निरस्त किए जाने वाले शस्त्र लाइसेंस के तमिले की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पाया कि शैलेंद्र कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह ग्राम नदियांवा, जामों का 28 जनवरी 2020 को शस्त्र निरस्तीकरण होने के बावजूद अभी तक तमिला नहीं हुआ है, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एसआई साहेब लाल को 3 दिन के अंदर तमिला कराने के निर्देश दिए। एससी/एसटी रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि वर्ष 2020 में कुल 3 प्रकरण लंबित हैं, जिस पर डीएम ने विवेचना कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गंभीर अपराध वाले मामलों में जल्द से जल्द विवेचना कर चार्जशीट दाखिल करें जिससे अपराधी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। संगीन अपराध वाले मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही पोक्सो एक्ट, एसी/एसटी एक्ट के अंतर्गत जो भी मुकदमा दर्ज किए गए हैं उनकी समय सीमा के अंतर्गत विवेचना कर अपराधियों को सजा दिलायें। इसके बाद डीएम ने माल खाना का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि थाने में कोई भी पीड़ित व्यक्ति आए उसकी तत्काल समस्या सुनकर उसका निस्तारण किया जाए। इस दौरान एसओ रतन सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • चार लुटेरे नोएडा में गिरफ्तार, बरामद हुए लूटे गए वाहन

    चार लुटेरे नोएडा में गिरफ्तार, बरामद हुए लूटे गए वाहन

    नोएडा, थाना बीटा- दो पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटी गई एक ट्रैक्टर- ट्राली और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार किया है।पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना बीटा- दो पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पिंटू, मेहताब, सतीश और वासुदेव नाम के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दिल्ली से लूटी हुई एक मोटरसाइकिल, थाना बीटा-2 क्षेत्र से 25 फरवरी को लूटी गई ट्रैक्टर- ट्रॉली बरामद की।

  • युवक की बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान मौत

    युवक की बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान मौत

    हापुड़ : बहादुरगढ़ के करीमपुर गांव में आई बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा की तरफ से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गोली चलाने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

    करीमपुर में मंगलवार को सिंभावली क्षेत्र के गांव नयाबांस से बरात आई थी। आरोप है कि रात में चढ़त के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग की। एक गोली बरात में आए जयवीर के 19 साल के बेटे सुधीर उर्फ सतीश के गले में लग गई। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सुधीर के चाचा रंजीत ने मामले में तहरीर दी है। बताया जाता है कि नयाबांस में भी आरोपित युवकों ने फायरिंग की थी। इसमें एक गोली घुडचढ़ी के लिए लाई गई घोड़ी को भी लग गई थी। हालांकि, इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई।

  • महिला होमगार्ड और उसके बेटे का खेत में मिला शव

    महिला होमगार्ड और उसके बेटे का खेत में मिला शव

    हापुड़ : सिंभावली में तैनात महिला होमगार्ड और उसके बेटे का शव बुधवार को खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से सल्फास की दो पुड़िया भी मिली हैं।

    खुडलिया की रहने वाली संतोष (54) और उनका बेटा सचिन (27) रविवार से लापता थे। इस संबंध में उनकी बेटी प्रीति ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि 3 दिन पहले किसी रिश्तेदार को महिला होमगार्ड ने फोन करके बताया था कि उसने सल्फास खा लिया है। रिश्तेदार ने पुलिस और उनकी बेटी को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस दोनों को ढूंढ़ने में जुट गई, लेकिन वे मिले नहीं। बुधवार को बढढा गांव में गन्ने के खेत में दोनों के शव देख किसान और मजदूरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने फरेंसिक टीम को बुलाया। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि पुलिस तीन दिन से संतोष और सचिन की तलाश कर रही थी। बरामद शवों के पास से सल्फास की दो पुड़िया मिली हैं। मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है।

  • लगेगा गैंगस्टर एक्ट अगर नहीं कराई 15 दिन में रजिस्ट्री

    लगेगा गैंगस्टर एक्ट अगर नहीं कराई 15 दिन में रजिस्ट्री

    ग्रेटर नोएडा: रजिस्ट्री बगैर फ्लैट और दुकानों का कब्जा देने वाले बिल्डरों को 15 दिन का वक्त मिला है। इस दौरान उन्होंने बायर्स की रजिस्ट्री नहीं कराई तो केस दर्ज कराने के बाद गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा। डीएम बीएन सिंह ने मंगलवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट ऑफिस में एडीएम फाइनैंस और स्टांप विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में यह आदेश दिया। करीब 53 हजार बायर लंबे समय से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। आरोप लगते हैं कि बिल्डर रजिस्ट्री के लिए टाल-मटोल करते हैं।

    जिले में 122 बिल्डर हैं, जिनमें से अधिकतम डिफॉल्टर की श्रेणी में हैं। इन बिल्डरों ने 43 हजार फ्लैट के बायर्स और 10 हजार दुकानों पर बगैर रजिस्ट्री कराए कब्जा दिया हुआ है। इन फ्लैट और दुकानों की रजिस्ट्री नही होने से रजिस्ट्री विभाग को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही बायर्स को भी लेटलतीफी की वजह से दिक्कत हो रही है। स्टांप अधिनियम 1908 व प्रदेश नियमावली के अनुसार, जमीन, मकान, दुकान खरीदने और बेचने वालों का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। यदि बिल्डर रजिस्ट्री नही करा पा रहा तो 5 प्रतिशत स्टांप डयूटी देकर एग्रीमेंट टु सबलीज करा सकते हैं। ग्रेटर नोएडा और नोएडा में ऐसे बिल्डरों के दर्जनों प्रॉजेक्ट हैं, जिन्होंने बगैर ओसी (ओक्यूपेंसी सर्टिफिकेट) लिए ही कब्जा दे दिया है। इनमें परीचौक स्थित एक नामी बिल्डर का मॉल भी शामिल है। इन मॉल में कई बड़े होटल, रेस्टोरेंट, बियर बार, शॉपिंग सेंटर आदि खुले हैं। इसी मॉल के पास एक नामी बिल्डर के फ्लैट बने हुए हैं। बिल्डर प्रॉजेक्ट में सैकडों बायर बगैर रजिस्ट्री कराए रह रहे हैं। इसी तरह सेक्टर ईटा में बिल्डर प्रॉजेक्ट में 1200 लोग बगैर रजिस्ट्री के रह रहे हैं। इसी प्रॉजेक्ट में शॉपिंग मॉल में दुकानें भी खुली है। इनकी भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। इसके अलावा सेक्टर अल्फा-1, 2, बीटा-1 में कई कमर्शल प्रॉजेक्ट हैं। बिल्डर ने दुकानों पर कब्जा दे दिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। नोएडा में भी ऐसे कई प्रॉजेक्ट हैं, जिनमें बगैर रजिस्ट्री लोग रह रहे हैं।