Category: uttar-pradesh

  • विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

    विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

    रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने व खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के दिए निर्देश

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में उन्होंने सौभाग्य योजना के अंतर्गत ऊर्जीकृत ग्रामों की जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत 5132 मजरों का ऊर्जीकरण किया जा चुका है तथा शेष मजरों का ऊर्जीकरण सौभाग्य योजना के द्वितीय फेज में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जनपद में 5440 कनेक्शन देने थे, जिनमें से लगभग 4709 कनेक्शन दिए जा चुके हैं शेष कनेक्शन देने पर कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गांव में अभी तक विद्युत लाइन नहीं पहुंची है वहां पर जल्द से जल्द विद्युत लाइन पहुंचाकर कनेक्शन देने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए तथा रोस्टर के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता विद्युत संजय जैन सहित समस्त अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

  • सांसद से मिले सीलिंग से नाराज बिल्डर

    सांसद से मिले सीलिंग से नाराज बिल्डर

    टीएचए : सीलिंग की कार्रवाई से परेशान ट्रांस हिंडन बिल्डर वेलफेयर असोसिएशन, राजेंद्र नगर बिल्डर असोसिएशन और गाजियाबाद बिल्डर असोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को सांसद वीके सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को राजेंद्र नगर में तोड़ी गई बिल्डिंग से छोटे बिल्डरों में गुस्सा है। उनका कहना है कि बिल्डिंग बनाते समय नक्शा पास कराया जाता है और भारी अमाउंट शुल्क के तौर पर जीडीए में जमा होता है। कुछ एरिया ज्यादा कवर होता है तो उसके लिए कंपाउंडिंग की प्रक्रिया है। उसमें भी जीडीए काफी चार्ज करता है। ट्रांस हिंडन बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सांसद से सीलिंग की कार्रवाई रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे बिल्डरों के लिए कोई समाधान योजना लाकर मसले का निराकरण किया जाए। इस दौरान हरिओम यादव, राहुल गुप्ता, उदय महाजन, मोहित शुक्ला, देवेंद्र राणा, प्रेमपाल यादव, दिनेश भाटी, अश्वनी सिंह और प्रमोद डागर मौजूद रहे।

  • उत्तर प्रदेश : पुलिस करेगी सुरक्षा पार्क में टहलने वालों की, कहेगी नमस्ते

    उत्तर प्रदेश : पुलिस करेगी सुरक्षा पार्क में टहलने वालों की, कहेगी नमस्ते

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और बुजुर्गो की सुरक्षा के लिए पुलिस एक खास योजना शुरू करने जा रही है। ‘नमस्ते लखनऊ ‘ अभियान के तहत अब सुबह-शाम पार्को में टहलने वालों को पुलिस नमस्ते करेगी। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने ‘नमस्ते लखनऊ ‘ नाम से यह नई पहल शुरू की है। यह अभियान एक मार्च से रोजाना सुबह और शाम 5.30 से सात बजे तक चलेगा। इसके लिए अतिरिक्त मोबाइल व पीआरवी गाड़ी लगाई जाएंगी। सभी गाड़ियों पर ‘नमस्ते लखनऊ ‘ अंकित होगा। इन गाड़ियों पर एक दारोगा व दो महिला सिपाहियों समेत पांच पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वह ‘नमस्ते लखनऊ ‘ बोलकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। उनकी समस्याएं पूछेंगे और समाधान भी कराएंगे।

    पुलिस कमिश्नर पांडेय ने बताया कि इस अभियान में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे लोगों से अच्छा व्यवहार करें।

    पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी लोगों से उनका संक्षिप्त विवरण, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी लेंगे। अपने नंबर भी उन्हें देंगे, जिससे लोग जरूरत पर उनसे संपर्क कर सकें। मंगलवार से तीन दिन इन पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 28 व 29 फरवरी को उच्चाधिकारी ट्रेनिंग का परीक्षण करेंगे।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अभी भी कुछ लोग थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने से डरते हैं। पुलिस को सूचनाएं देने से घबराते हैं। उनका डर दूर करने के लिए पुलिसकर्मी उनके साथ संवाद स्थापित करेंगे। इससे पुलिस का उनपर विश्वास बढ़ेगा।

  • शासन की मंशा के अनुरुप कृषकों को शासन की समस्त योजनाओं से शत-प्रतिशत करायें लाभान्वित……. जिलाधिकारी

    शासन की मंशा के अनुरुप कृषकों को शासन की समस्त योजनाओं से शत-प्रतिशत करायें लाभान्वित……. जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आत्मा योजना की बैठक सम्पन्न।

    जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई कृषि विभाग की बैठक।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी! जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मा योजना गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाडेय ने  जिलाधिकारी की अनुमति के उपरांत किया। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गवर्निंग बोर्ड की बैठक में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ अधिक से अधिक पात्र किसानों को दिलाएं जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रगतिशील  कृषकों को ऐसे अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण कराया जाए जहां किसी उद्यानीकरण के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी संचालित होते हैं जिससे कृषक अपनी फसल उत्पादन के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन, मछली पालन, आदि का भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आय के स्रोतों में बढ़ोतरी कर सके।  उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि  योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य की प्राप्ति  निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

    समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य पालन, विभाग पशुपालन विभाग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं,  समुचित संसाधनों की उपलब्धता खाद्य सुरक्षा समूह का गठन,  कृषक मेला, कृषक गोष्ठी, ग्राम स्तरीय, जनपद स्तरीय, राज्य, स्तरीय, अंतर राज्य स्तरीय कृषक भ्रमण, कृषक प्रशिक्षण, कृषक प्रदर्शन, प्रसार कार्मिक एवं वैज्ञानिकों का भ्रमण  समय-समय पर आयोजित किए जाएं ।  जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य समग्र उत्पादन, कृषक समूहों का गठन,  खाद्य सुरक्षा समूह गठन व कृषक जिज्ञासाओं/समस्याओं का निराकरण करना है।    बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश पाठक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विमल कुमार गुप्त, गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष के.के. सिंह, उद्यान अधिकारी, समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी सहित किसान मौजूद  रहे।

  • UP : शाहजहांपुर में बांटे कृत्रिम अंग 350 दिव्यांगों को, 1000 से अधिक लोगों ने करवाया पंजीकरण

    UP : शाहजहांपुर में बांटे कृत्रिम अंग 350 दिव्यांगों को, 1000 से अधिक लोगों ने करवाया पंजीकरण

    शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हेल्पलाइन संस्था ने 350 दिव्यांगों को मंगलवार को कृत्रिम अंग बांटे, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। मंगलवार को जलालाबाद मार्ग पर स्थित एक निजी कैंपस में हेल्पलाइन संस्था द्वारा एक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर गंभीर बीमारियों के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटरों पर जाकर अपना इलाज कराया और मुफ्त में दवा प्राप्त की। इस दौरान नेत्र, कान, पेट, दांत और त्वचा आदि की बीमारियों से ग्रस्त लोगों ने अपना इलाज कराया।

    हेल्पलाइन संस्था के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, “कुल 350 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे गए हैं। इसके अलावा दिव्यांगों को बैसाखी तथा छड़ी आदि निशुल्क वितरित की गई हैं।”

    उन्होंने बताया, “संस्था साल में कई बार ऐसा आयोजन करती है, जिसमें गरीब लोगों की सभी बीमारियों का इलाज किया जाता है। उन्हें नेत्र संबंधी जांच के साथ ही मुफ्त में चश्मे, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और तिपहिया वाहन भी उपलब्ध कराए जाते हैं।”

  • थाना जायस पुलिस द्वारा 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना जायस पुलिस द्वारा 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को उ0नि0 उमेश कुमार मिश्रा थाना जायस मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ अभियुक्त नफीस उर्फ लतीफ पुत्र अजीज नि0 पूरे पन्नू मजरे बहादुरपुर थाना जायस जनपद अमेठी को मुबारकपुर मुखतिया मार्ग मोजमगंज पुल के पास से समय 10:30 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-

    गिरफ्तार अभियुक्तः-
    • नफीस उर्फ लतीफ पुत्र अजीज नि0 पूरे पन्नू मजरे बहादुरपुर थाना जायस जनपद अमेठी ।
    बरामदगी
    • 01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
    • मु0अ0सं0 44/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जायस जनपद अमेठी ।
    गिरफ्तार करने वाली टीम-

    1. उ0नि0 उमेश कुमार मिश्रा थाना जायस जनपद अमेठी ।
    2. हे0का0 जगदीश चन्द्र थाना जायस जनपद अमेठी ।
    3. का0 उमाशंकर यादव थाना जायस जनपद अमेठी ।

  • शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण हेतु एनडीएएल/एलिस पोर्टल पर दर्ज करायें

    शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण हेतु एनडीएएल/एलिस पोर्टल पर दर्ज करायें

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा आर्म्स एक्ट 1959 के अनुपालन में जनपद के ऐसे शस्त्र लाइसेंस जिनके पास 3 अग्न्यायुध है, वह कोई 2 शस्त्र अपने पास रख सकेंगे तथा एक शस्त्र को पुलिस मालखाने या शस्त्र डीलर के पास जमा करा कर इस कार्यालय को अवगत कराएगें, तत्पश्चात उनका तृतीय शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शस्त्र लाइसेंसों के नवीनीकरण की अवधि 3 वर्षों से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दी गई है। जो शस्त्र लाइसेंस एनडीएएल/एलिस पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाए हैं, उन्हें दिनांक 29 जून 2020 तक पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा, पोर्टल पर दर्ज न होने वाले शस्त्र लाइसेंस दिनांक 30 जून 2020 से अवैध माने जाएंगे।

  • UP: झुमका करेगा महिलाओं की सुरक्षा कवच का काम, सिखाएगा सबक मनचलों को

    UP: झुमका करेगा महिलाओं की सुरक्षा कवच का काम, सिखाएगा सबक मनचलों को

    वाराणसी। महिलाओं की सुरक्षा को और पुख्ता करने के क्षेत्र में वाराणसी के एक नौजवान की नई खोज सामने आई है। श्याम चौरसिया नाम के इस युवक ने एक ऐसा झुमका तैयार किया है, जिससे ‘मिर्ची गोली’ निकलेगी। मनचलों को घटना को अंजाम देने के दौरान ही उन्हें निशाना बनाकर उन्हें भागने पर मजबूर कर देगी।

    वाराणसी के पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट में रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रभारी श्याम चौरसिया ने इसे बनाया है। उनका कहना है कि यह झुमका मनचलों को सबक सिखाने के साथ ही छात्राओं की सुरक्षा में भी सहायक होगा।

    देश में बढ़ते महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने के क्षेत्र में इस रिसर्च से तैयार झुमका काफी कारगर होने वाला है। महिलाओं की सुरक्षा में यह कवच का काम करेगा। कान में पहने जाने वाले झुमके अब महिलाओं की सुरक्षा करेंगे। इससे महिला न सिर्फ अपनी आत्मरक्षा कर सकेगी, बल्कि मनचलों को छेड़छाड़ से रोकने में भी कामयाब होगी।

    क्या है स्मार्ट झुमका…
    यह झुमका मनचलों को रोकने में स्मार्ट है। केवल खूबसूरती ही इसे स्मार्ट नहीं बनाती है बल्कि इसके गुण भी स्मार्ट हैं। इस झुमके से मिर्ची के गोलियों की बरसात होगी। इसे बनाने वाले वाराणसी के श्याम चौरसिया ने बताया कि बनाया गया यह इव टीचिंग (स्मार्ट इयरिंग गन) एक डिवाइस है। बावजूद इसके कि यह दिखने में महिलाओं की ज्वेलरी जैसा है।

    इस स्मार्ट ईयररिंग गन में तेज आवाज के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों पर लाल और हरी मिर्च की बुलेट दागने की क्षमता है। यह संभव होगा कि झुमके में फिट एक बटन के दबाने से। बटन के दबाते ही मनचलों पर मिर्ची बुलेट की बरसात शुरू हो जाएगी और वह घबराकर भागने लगेगा।

    112 और 100 डायल तक भी पहुंचेगी सूचना…

    इस डिवायस की एक खासियत 100 और 112 डायल पर भी तत्काल सूचना भेजने की है। मनचलों से परेशान महिला के बटन दबाते ही डायल 112 और डायल 100 के इमरजेंसी नंबर पर भी कॉल चला जाएगा।

    ब्लुटूथ से जोड़कर उपयोग की है सुविधा….

    इस ईयररिंग गन को किसी भी मोबाइल के ब्लूटूथ से अटैच कर प्रयोग करने की सुविधा है। यह सुविधा महिलाओं को खुद को सुरक्षित करने में अधिक उपयोगी होगी। विशेष परिस्थिति में इसे हाथ में लेकर गोली भी चलाई जा सकती है। जिसमें हरे और लाल मिर्च के पाउडर वाली गोली निकलेगी। मोबाइल में लगे ब्लूटूथ को एक घंटे चार्ज करने पर यह सप्ताह भर चल जाएगा।

    चार माह में तैयार डिवाइस की यह है विशेषता…

    इस डिवायस को तैयार करने में श्याम चौरसिया को चार महीने का समय लगा है। इसका वजन भी काफी कम है। इसका भार तकरीबन 45 ग्राम है और लम्बाई करीब 3 इंच है। इस ईयररिंग गन में 3 इंच लम्बी 5 एमएम मोटी फोल्डिंग बैरल है। जिसे ईयररिंग गन में फिट कर महिलाएं मनचलों को सबक सिखा सकेंगी। इस इलेक्ट्रनिक डिवाइस में 3.70 वोल्ट की बैट्री और 2 स्विच हैं। पहला स्विच ही गन का ट्रिगर है और दूसरा स्विच डायल 112 और डायल 100 नंबर को कॉल करता है। इसे तैयार करने में महज 450 रुपये का खर्च आया है।

  • रोड़वेज बस की टक्कर से महिला की हुई मौत से गुस्साए लोगो ने लखीमपुर- सीतापुर मार्ग पर लगाया जाम

    रोड़वेज बस की टक्कर से महिला की हुई मौत से गुस्साए लोगो ने लखीमपुर- सीतापुर मार्ग पर लगाया जाम

    लखीमपुर – बीती रात रोड़वेज बस की टक्कर से महिला की इलाज के बाद हुई मौत के बाद गुस्साए लोगों ने पिपरिया बायपास के आगे लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर लगाया जाम

  • सफाई के बारे में नुक्कड़ नाटक से बताया

    सफाई के बारे में नुक्कड़ नाटक से बताया

    ग्रेनो : नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की सांस्कृतिक समिति ने सोमवार को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका उद‌्घाटन संस्थान के निदेशक निदेशक विकास कुमार, डॉ. संजय यादव व डीन अकैडमिक डॉ.गगन दीप अरोड़ा ने किया। नुक्कड़ नाटक का विषय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संचयन, प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छता अभियान रहा। कार्यक्रम में पहले स्थान पर अहसास ग्रुप और दूसरे पर कर्मा ग्रुप रहा। इस दौरान कार्यक्रम के उप समन्वयक प्रफेसर चेतन दीक्षित, प्रफेसर हर्ष गुप्ता व रोहन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।