Category: uttar-pradesh

  • सोनभद्र की सोन पहाड़ी : यहां जानें पूरी कहानी ‘ कोना-कोना,सौ मन सोना’

    [object Promise]

    सोनभद्र। उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला आजकल कथित विशाल सोना भंडार की वजह से चर्चा में है। यह बात अलग है कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) इसे नकार चुकी है, फिर भी जिस सोन पहाड़ी पर सोना होने की अफवाह उड़ी, उसके अतीत में जाना जरूरी है।

    सोनभद्र जिले में ‘सौ मन सोना, कोना-कोना’ की कहावत बहुत प्रचलित है और इस कहावत का सीधा संबंध सोन पहाड़ी और अगोरी किला से है। जिले के चोपन विकास खंड के अगोरी गांव के जंगल में आदिवासी राजा बल शाह का ‘अगोरी किला’ आज भी जीर्ण-शीर्ण हालत में मौजूद है। यहां के आदिवासियों में किंवदंती है कि 711 ईस्वी में यहां खरवार आदिवासी राजा बल शाह का शासन था, जिसपर चंदेल शासकों ने हमला कर दिया था। इस हमले में पराजित राजा बल शाह अपने खजाने का एक सौ मन (चार हजार किलोग्राम) सोना लेकर सैनिकों सहित किला छोड़कर गुप्त रास्ते से किले से महज सात किलोमीटर दूर रेणु नदी से लगे पनारी के जंगलों में छिप गए और इस पहाड़ी के कोने-कोने में उस खजाने को छिपा दिया था और खुद भी छिप गए थे।

    [object Promise]

    आदिवासी राजा द्वारा इस पहाड़ी के कोने-कोने में सोना छिपाने की वजह से ही इसे ‘सोन पहाड़ी’ कहा जाने लगा और तभी से ‘सौ मन सोना, कोना-कोना’ की कहावत भी प्रचलित हुई।

    आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर गोंड बताते हैं कि जब चंदेल शासक को राजा बल शाह के खजाना समेत इस पहाड़ी में छिपे होने की सूचना मिली तो उसकी सेना ने यहां भी धावा बोल दिया, लेकिन तब तक एक खोह (गुफा) में छिपे राजा बल शाह को जंगली जानवर खा चुके थे और उनकी पत्नी रानी जुरही को चंदेल शासक ने पकड़कर जुगैल गांव के जंगल में ले जाकर हत्या कर दी थी। जुगैल जंगल में आज भी रानी जुरही के नाम का ‘जुरही देवी मंदिर’ मौजूद है।

    गोंड बताते हैं कि उसी दौरान खरवार जाति के एक व्यक्ति को राजा बल शाह का युद्ध कवच और तलवार गुफा से मिली थी। तलवार तो किसी को बेच दी गई, लेकिन अब भी उनका कवच एक खरवार व्यक्ति के घर में मौजूद है। माना जा रहा है कि राजा बल शाह का खजाना आज भी सोन पहाड़ी में छिपा है।

    स्थानीय पत्रकार और पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा बताते हैं कि आदिवासी राजा बल शाह के अगोरी किला में अब चंदेलवंशी राजा के वंशज राजा आभूषण ब्रह्म शाह का कब्जा है, जो सोनभद्र जिले के राजपुर में रहते हैं।

    वह बताते हैं कि खजाने के लालच में चरवाहों ने अगोरी किले को खुर्द-बुर्द कर दिया है। पुरातत्व विभाग ने भी किले को संरक्षण में लेने की जरूरत नहीं समझी।

  • गरीबों के लिए UP सरकार लगाएगी मेडिसिन एटीएम

    गरीबों के लिए UP सरकार लगाएगी मेडिसिन एटीएम

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार अब गरीबों के लिए मेडिसिन एटीएम लगाने पर कार्य करने जा रही है। इससे जिन इलाकों में मेडिकल स्टोरों की सुविधा नहीं है, वहां पर यह काफी उपयोगी साबित होगा। प्रदेश के मुख्य सचिव आर.के. तिवारी ने बताया कि इसके लिए ऐसे ग्रामीण इलाकों का चयन किया जा रहा है, जहां पर दवा की दुकान नही है। वहां एटीएम के माध्यम से दवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी इस पर रूपरेखा तैयार की जा रही है। अभी इसके लिए अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद यह तय होगा कि कितने एटीएम कहां-कहां पर लगाए जाएं।

    मुख्य सचिव ने बताया कि आरोग्य मेलों में डॉक्टर सामान्य पर्चा नहीं, बल्कि ‘डिजिटल प्रिसक्रिप्शन’ लिखेंगे, जिसे एटीएम पढ़ सकेगा और अपने आप मरीज को दवा मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी इस विचार पर कदम आगे बढ़ाए गए हैं।

    प्रदेश में गरीब मरीजों को निशुल्क इलाज मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोग्य मेले शुरू किए हैं। अब स्वास्थ्य लाभ की इस योजना को व्यापक रूप देने के लिए मेडिसिन एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया है।

    योगी सरकार ने इस बार बजट में स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी फोकस किया है। वहीं, खासकर गांव और पिछड़े इलाकों में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित करना शुरू किया है।

  • अंतिम वर्ग के साथ ही किसानों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस:राजू ओझा

    अंतिम वर्ग के साथ ही किसानों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस:राजू ओझा

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    कल देंगे विधायक को ज्ञापन

    मुसाफिरखाना/अमेठी।किसान जन जागरण अभियान के तहत ब्लॉक भर में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं ने किसानों व आम लोगों की समस्याओं को सुना।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा भनौली मे आम लोगों को पार्टी नीतियों की जानकारी दी और उनसे रूबरू हुए।इस अवसर पर कांग्रेसी नेता राजू ओझा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के अंतिम वर्ग के साथ ही किसानों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार में किसानों का हर स्तर पर उत्पीड़न होने की बात कही। श्री ओझा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के तहत किसानों व आमजन की आवाज को बुलंद करेंगे। आम लोगों व किसानों से कांग्रेस के साथ जुड़ने की भी अपील की।
    इस मौके पर हुसैन हैदर,मोहित गुप्ता,जय बहादुर यादव,विकास यादव,मोनिस,अकील आदि रहे।

    ब्लॉक के कांग्रेसियो ने किसानों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह के आवास पर जाकर उन्हें एक ज्ञापन देंगे और उनकी समस्याओं को निस्तारण के लिए कहेंगे।

  • कुशीनगर में महिला थाने पर चल रहा था समझौता, अपने ही पत्नी पर पति द्वारा थप्पड़ मारने का हो गया वीडियो वायरल

    [object Promise]

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : महिलाओ पर लगातार बढ़ते जा अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए एक तरफ यूपी सरकार ने जहां महिला थाने में पति-पत्नी के बीच हो रहे उत्पीड़न के मामले में सुलह समझौता का कराने को लेकर जोर दे रही है,वही दूसरी ओर कुशीनगर जिले के पडरौना नगर स्थित महिला थाने पर रविवार को आए पति पत्नी के बीच से जुड़े मामले के दौरान महिला थानाध्यक्ष के गैरमौजूदगी में इस थाने पर तैनात महिला सिपाहियों के द्वारा हो रहे सुलह समझौता के बीच पति ने अपनी पत्नी को ही  थप्पड़ मारने लगा। इस दौरान इसका वीडियो वायरल होने की खबर है ।

    गौरतलब हो कि जिले के एक गांव से जुड़ी महिला ने अपने पति महिला थाना में तहरीर देकर पति द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाई थी,इस सिलसिले में महिला थाने से जुड़ी सिपाहियों की मानें तो रविवार को थाने में ही पीड़ित महिला के पति को बुलाकर आपस में सुलह समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा था । लेकिन इसी बीच पीड़ित पत्नी के द्वारा अपने पति पर उक्त थाने में मौजूद महिला कांस्टेबलों के सामने उत्पीड़न किए जाने को लेकर आपबीती बताई तो पति अचानक आग बबूला होकर नाराज हो गया । अभी महिला सिपाही कुछ समझ पाती कि पति अचानक अपने पत्नी को दर्जनों महिला सिपाहियों के समक्ष थाने में ही थप्पड़ जड़ दिया।

    इस दौरान थाने में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। विरोध करने के बजाय पीड़ित पत्नी अपने आपको डरी सहमी अकेली महसूस कर वहां से रोते बिलखते चली गई। इस दौरान उक्त पीड़ित पत्नी को उसके पति द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो महिला थाने में सिपाहियों के बीच वायरल हो गया है ‌।

  • कंपनी का दावा, कोई कॉल नहीं आई गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए!

    कंपनी का दावा,  कोई कॉल नहीं आई गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए!

    गाजियाबाद: एम्बुलेंस न पहुंचने पर पीआरवी के जरिए गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने और रास्ते में प्रसव होने के मामले में एम्बुलेंस कंपनी के जिला प्रभारी ने दावा किया है कि रात में उस वक्त उनके पास एम्बुलेंस के लिए कोई कॉल ही नहीं आई। बाद में महिला को निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस मुहैया करवाई गई। जिला प्रभारी ने यह दावा कंपनी के ऑपरेशन हेड को भेजे जवाब में किया है। जबकि, इसके उलट गाजियाबाद पुलिस और रेलवे स्टेशन के स्टाफ ने कहा था कि कॉल करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची और लेबर पेन बढ़ने पर पुलिस को फोन कर मदद मांगी गई। इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने वाली पीआरवी की पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा करते हुए ट्वीट किए थे।

    बीते गुरुवार को देर रात महरौली रेलवे स्टेशन के पास प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को 2 घंटे तक 108 एम्बुलेंस नहीं मिली थी। रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल ले गई। रास्ते में ही महिला ने पीआरवी में एक बच्ची को जन्म दिया। जिसका वजन कम होने से उसे निजी अस्पताल से जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मामले को लेकर सीएमओ ने एम्बुलेंस के जिला प्रभारी जयवेंद्र सिंह से जानकारी मांगी थी।

    सीएमओ ने बताया कि इस संबंध में प्रभारी से मामले को लेकर बात की गई थी। जिले में संचालित 102, 108 व एएलएस एम्बुलेंस के लिए एक कंपनी से टाईअप है। सीएमओ के बाद कंपनी के लखनऊ कार्यालय से ऑपरेशन हेड ने भी एम्बुलेंस जिला प्रभारी से जानकारी मांगी। जिला प्रभारी जयवेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ कार्यालय को जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। जयवेंद्र का दावा है कि गुरुवार रात उनके पास केवल रात 1 बजकर 13 मिनट पर कॉल आई थी, उस दौरान महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती थी, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस से जिला महिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इससे पहले कोई कॉल नहीं आई थी। बाद में शुक्रवार को दिन में दोपहर करीब डेढ़ बजे फिर कॉल आई थी, जो महिला के पति ने की थी। इसके बाद एम्बुलेंस ने जिला महिला अस्पताल से उसे उसके घर पहुंचा दिया था।

  • कुशीनगर में नवागत डीएम ने किया कार्य भार ग्रहण,बोले-हर हाल मे कराया जायेगा सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन

    कुशीनगर में नवागत डीएम ने किया कार्य भार ग्रहण,बोले-हर हाल मे कराया जायेगा सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया है। यहा मौजूद अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद डीएम ने जनपद के भौगोलिक स्थिति और मूलभूत समस्या पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। 2009 बैच के आईएएस श्री चौधरी पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हर हाल मे कराना उनकी प्राथमिकता है ताकि सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों बेहतर तरीके से मिल सके। उ0प्र0 के मेरठ जनपद के मूल निवासी श्री चौधरी नैनीताल के सेंटजोजफ स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा की तालीम हासिल करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पुरा कर सरकारी नौकरी मे कदम रखा। 

    पांच साल सेना मे रह कर की देश की सेवा
    कुशीनगर जनपद के नवागत जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा मे आने से पूर्व पांच वर्षों तक सीआरपीएफ मे रहे। वर्ष 2001 से 2005 तक भारत माँ की सेवा करने वाले श्री चौधरी पुलवामा और त्रिपुरा मे कार्यरत रहे। उसके बाद वर्ष 2005 से 2009 तक स्टेट सर्विस मे रिजनल आडिट आफिसर के पद कार्य पर  योगदान देते हुए देश के सबसे बडी परीक्षा आईएएस क्वालीफाई किया।

    2009 मे आये भारतीय प्रशासनिक सेवा मे
    भूपेंद्र एस चौधरी 2009 मे आईएएस की परीक्षा पास करने के बाद मसूरी और झासी मे भारतीय प्रशासनिक सेवा की अपनी ट्रेनिंग पूरा करने के उपरांत वर्ष 2011 मे बाराबंकी और झासी मे ज्वॉइन मजिस्ट्रेट के पद पर अपना कार्यभार किया। बायोलॉजी से बीएससी करने वाले श्री चौधरी 23 अप्रैल 2012 जौनपुर मे सीडीओ बने। पांच माह बाद ही 19 सितम्बर-12 को सरकार द्वारा उन्हे मऊ जनपद के जिलाधिकारी का कार्यभार सौपा गया। उसके वर्ष 2013 मे श्री चौधरी लेबर डिपार्टमेंट मे विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हुए। एक माह बाद 5 जून 2013 को निदेशक समाज कल्याण की जिम्मेदारी उन्हे मिली। उसके वर्ष 2013 मे ही भूपेंद्र चौधरी को  यूपी आईटी इलेक्ट्रॉनिक विभाग मे विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौपी गयी।

    इन जनपदो मे रहे जिलाधिकारी
    2009 बैच के आईएएस भूपेन्द्र एस चौधरी को वर्ष 2012 मे पहली बार मऊ जनपद के जिलाधिकारी के रूप मे कार्य करने का अवसर मिला। इसके बाद वह विभिन्न विभागो मे उच्च पदो पर कार्य करते हुए अपना योगदान दिये। फिर वर्ष 2013 मे बांदा, वर्ष 2014 मे बिजनौर, वर्ष  2016 मे संभल एंव वर्ष 2018 मे संतकबीर के जिलाधिकारी के रूप मे अपनी योगदान दे चुके है। कुशीनगर जनपद मे बतौर जिलाधिकारी कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व श्री चौधरी उ0प्र0 सरकार मे गृह एवं जेल विभाग के विशेष सचिव रहे है।

  • बैद्यनाथ दवा प्रतिष्ठान पर दवा खरीदने आये कस्टमर मोबाइल चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

    बैद्यनाथ दवा प्रतिष्ठान पर दवा खरीदने आये कस्टमर मोबाइल चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

    लखीमपुर खीरी- जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल के बैद्यनाथ दवा प्रतिष्ठान पर दवा खरीदने आया एक कस्टमर मोबाइल चुराते सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद।

  • लिफ्ट के अंदर अश्लील हरकत की घरेलू सहायिका ने दर्ज कराई शिकायत

    लिफ्ट के अंदर अश्लील हरकत की घरेलू सहायिका ने दर्ज कराई शिकायत

    नोएडा। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी में काम करने वाली घरेलू सहायिका ने सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ लिफ्ट के अंदर अपने साथ अश्लील हरकत करने की शिकायत दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 25 स्थित अपेक्स एथेना सोसाइटी में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। सिंह के अनुसार, शिकायत में युवती ने कहा है कि सोमवार को काम करने के लिए वह सोसाइटी में लिफ्ट से 14वें फ्लोर पर जा रही थी, तभी वहां रहने वाले सुखपाल नामक व्यक्ति ने लिफ्ट में उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

  • थाना जामो पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार, उनके कब्जे से 01 अवैध पिस्टस, 04 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर बरामद

    थाना जामो पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार, उनके कब्जे से 01 अवैध पिस्टस, 04 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर बरामद

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज को प्र0नि0 रतन सिंह मय हमराह के रवाना क्षेत्र मौजूद थे कि मुखबिर सूचना मिली कि सम्भई तिराहे पर कुछ लोग बैठे है जो डकैती की योजना बना रहे हैं इस सूचना पर प्र0नि0 मय फोर्स मौके पर पहुँच कर वाहन में बैठे व्यक्तियों को घेर कर अन्दर बैठे व्यक्तियो को पकड़ लिया गया व 01 अदद देशी पिस्टल 7.65 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद स्टम्प व 01 अदद डण्डा मौके से बरामद कर अभियुक्तगण 1.अनुज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी नायन थाना सलोन जिला रायबरेली 2. यशवीर सिंह पुत्र त्रिवेणी बहादुर सिंह निवासी नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली 3. पप्पू पुत्र मो0 अली निवासी नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली 4. बृजेश सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी खमरिया पूरे कुशल थाना सलोन जनपद रायबरेली 5. जय सिंह पुत्र दुर्गाबक्श सिंह निवासी रतनपुर थाना सलोन जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    गिरफ्तार अभियुक्तगण-
    1.अनुज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी नायन थाना सलोन जिला रायबरेली

    1. यशवीर सिंह पुत्र त्रिवेणी बहादुर सिंह निवासी नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली
    2. पप्पू पुत्र मो0 अली निवासी नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली
    3. बृजेश सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी खमरिया पूरे कुशल थाना सलोन जनपद रायबरेली
    4. जय सिंह पुत्र दुर्गाबक्श सिंह निवासी रतनपुर थाना सलोन जनपद रायबरेली
      बरामदगी का विवरणः-
      1.एक अदद देशी पिस्टल 7.65 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस
      2.एक अदद स्टम्प
      3.एक अदद डण्डा
      4.एक टाटा सफारी नं0 यूपी 33 एई 9999
      आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
      1.यशवीर सिंह पुत्र त्रिवेणी बहादुर सिंह निवासी नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली
      1.मु0अ0सं0 575ए/12 धारा 147/323/504 भादंवि
      2.मु0अ0सं0 1275/10 धारा 147/148/149/307/504/506 भादंवि
      2.अनुज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी नायन थाना सलोन जिला रायबरेली
      1.मु0अ0सं0 180/18 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट
      2.मु0अ0सं0 621/15 धारा 147/148/149/307/336/504/506/323 भादंवि
      3.मु0अ0सं0 27/16 धारा 147/148/149/307 भादंवि
      4.मु0अ0सं0 417/15 धारा 323/504/506 भादंवि
      5.मु0अ0सं0 645/12 धारा 323/504/506 भादंवि
      6.मु0अ0सं0 574ए/12 धारा 323/504/506 भादंवि
      7.मु0अ0सं0 1276/10 धारा 307/147/148/149/497 भादंवि
      8.मु0अ0सं0 1275/10 धारा 147/148/149/307/504/506 भादंवि
      3.जय सिंह पुत्र दुर्गाबक्श सिंह निवासी रतनपुर थाना सलोन जनपद रायबरेली
      1.मु0अ0सं0 180/18 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट
      2.मु0अ0सं0 621/15 धारा 147/148/149/307/336/504/506/323 भादंवि
      3.मु0अ0सं0 72/16 धारा 138 विद्युत अधिनियम
      4.मु0अ0सं0 81/11 धारा 452/323/354/506 भादंवि
      गिरफ्तार करने वाली टीम:
    5. प्र0नि0 रतन सिंह थाना जामों जनपद अमेठी
    6. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थाना जामों जनपद अमेठी
    7. उ0नि0 साहबलाल थाना जामों जनपद अमेठी
    8. उ0नि0 ब्रह्मानन्द यादव थाना जामों जनपद अमेठी
    9. का0 अवधेश पाल थाना जामों जनपद अमेठी
    10. रि0का0 राघवेन्द्र सिंह थाना जामों जनपद अमेठी
    11. का0 अतुल कुमार यादव थाना जामों जनपद अमेठी

  • सर आपको नहीं दिखेगा जाम आप अधिकारी हैं, , निकल पड़े डीएम इतना सुनते ही

    सर आपको नहीं दिखेगा जाम आप अधिकारी हैं, , निकल पड़े डीएम इतना सुनते ही

    गाजियाबाद: डीएम कार्यालय में सोमवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां एक शख्स डीएम डॉ. अजय शंकर पांडेय से शहर में लगने वाले जाम की शिकायत करने आए थे। उन्होंने डीएम से कहा कि सर शहर में कई पॉइंट पर जाम लगता है। इस पर डीएम ने इनकार किया तो शख्स ने कहा, सर आप तो अधिकारी हैं आपको कहां जाम मिलेगा। इतना सुनते ही डीएम अपनी सीट से उठे और उस शख्स को साथ लेकर अपनी पीएस की गाड़ी में निरीक्षण पर निकल गए। शिकायतकर्ता ने जिस पॉइंट का जिक्र किया था, वहां तो जाम नहीं मिला, लेकिन अधिकारी को 7 ऐसे चौराहे मिले, जहां ट्रैफिक व्यवस्था खराब थी। कई पॉइंट पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे। इस पर उन्होंने एसपी ट्रैफिक से जानकारी मांगी है। वहीं, एडीएम सिटी की अध्यक्षता में जाम की समस्या दूर करने के लिए एक कमिटी भी बनाई है।

    डीएम को कई जगह दिखी जाम की समस्या

    जिला अधिकारी नेराजनगर एक्सटेंशन, लिंक रोड, मोहननगर, डाबर कट, वैशाली समेत कई इलाकों कानिरीक्षण किया।राजनगर एक्सटेंशन,बस अड्डा, चौधरी मोड़, ठाकुरद्वारा, लिंक रोड पर कई जगह ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात थे,आरडीसी कट, दीनागढ़ी चौक, सिहानी गेट के सामने पुल कट,राजनगर एक्सटेंशन रोटरी कट पर एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था।दीनागढ़ी से चौधरी मोड़ तक जाने वाली सड़क की दोनों तरफअतिक्रमण भी देखागया।सड़क किनारे अवैध पार्किंग भी थी,इसके कारण कई जगह ट्रैफिक जाम रहा।

    ट्रैफिक प्लान में सुधार के दिए सुझाव

    निरीक्षण के बाद डीएम ने शहर में ट्रैफिक-व्यवस्था सुधारने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि लिंक रोड से स्थानीय ट्रैफिक को दूसरे वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाए, यूपी गेट से लिंक रोड होकर मेरठ जाने वाले ट्रैफिक के लिए अलग से वैकल्पिक रूट तैयार किया जाए, यूपी गेट से मोहननगर होते हुए ट्रैफिक प्लान फिर से बनाया जाए। इसके लिए उन्होंनेएडीएम सिटी की अध्यक्षता में कमिटी बनाई है।यह टीमट्रैफिक जाम, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और कटों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तैनाती के संबंध में 3 दिन में रिपोर्ट देगी।