Category: uttar-pradesh

  • अलीगढ़ : धरना प्रदर्शन में हालात बेकाबू होने लगे, भीड़ को तितर-वितर करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

    [object Promise]

    अलीगढ़ । रविवार दोपहर प्रदर्शनस्थल पर करीब 8000 लोग जुट गए थे। दिल्ली गेट और ऊपरकोट थाना क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों के सभी बाजार बंद हैं। करीब 12:30 बजे सब्जी मंडी इलाके के दुकानदारों को भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हुए बाजार बंद करा दिया गया था। शाहजमाल ईदगाह के सामने नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया है। भीड़ को तितर-वितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं।

    वहीं, ऊपरकोट कोतवाली के सामने दो दिन से धरना प्रदर्शन पर बैठीं महिलाओं को वहां से हटा दिया गया है। यहां भी लगातार सरकार विरोधी नारेबाजी की जा रही थी। यहां हालात तब बिगड़े जब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुछ छात्राएं महिलाओं के बीच पहुंच गईं और महिलाओं को भड़का दिया। इसके बाद महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोली भी छोड़े।

    पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की उन छात्राओं को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिन्होंने मौके पर आकर महिलाओं को भड़काया। महिलाएं फिर उग्र न हो जाएं इसको देखते हुए ऊपरकोट में भारी पुलिस फोर्स और आरएफ को तैनात किया गया है।

    खैर बाईपास पर नादा पुल के पास महिलाओं और पुरुषों के एक गुट ने जाम लगा दिया है। इधर, भीम आर्मी द्वारा भारत बंद के आह्वान का भी असर मिलाजुला देखने को मिल रहा है। दिल्ली गेट और ऊपरकोट इलाके में सुबह से जारी जुलूस प्रदर्शनों में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। पूरे हालात पर नजर रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर एक घंटे की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

  • एस्टीमेट मांगा टॉय ट्रेन के रखरखाव और संचालन का

    [object Promise]

    गाजियाबाद : पिछले साल फरवरी में रेलवे मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को गिफ्ट के रूप में 4 टॉय ट्रेन दिए थे, लेकिन अभी तक यह धरातल पर नहीं आई है। विशेष सचिव अपूर्वा दुबे ने सभी जिलों के अधिकारियों को पत्र लिखकर इसके रखरखाव और संचालन पर आने वाले खर्च का एस्टीमेट मांगा है। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क, आगरा के ताज नेचर वॉक, गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट और कानपुर के प्राणि उद्यान में यह ट्रेन को चलाने का प्रस्ताव है। इन चारों शहरों में टॉय ट्रेन चलाने के लिए 13 जनवरी को विशेष सचिव (आवास) की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक टीम गठित की गई जिसकी जो प्राणी उद्यान लखनऊ और रेल भवन (नई दिल्ली) जाकर टॉय ट्रेन के परिचालन, रखरखाव समेत अन्य बिंदुओं पर अध्ययन और परीक्षण करेगी। अभी शासन को इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

  • 4 पर केस रंजिश में फायरिंग करने के आरोप में

    4 पर केस रंजिश में फायरिंग करने के आरोप में

    दादरी : चक्रसेनपुर गांव में गुरुवार रात कार सवार 4 लोगों ने पुरानी रंजिश की वजह से पिस्टल से 5 राउंड फायरिंग की। पीड़ित ने 4 लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    पीड़ित योगेद्र कुमार का कहना है कि दूसरे पक्ष से 2015 में मारपीट हुई थी। उसमें दोनों पक्ष के लोग जेल गए थे। बाद में समझौता हो गया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने गुरुवार रात उनके भाई बिजेंद्र पर फायरिंग कर दी। इस मामले में एसेंट कार सवार अमित व मोहित समेत 4 लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। दादरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि 4 के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।

  • UTTAR PRADESH: सोने का सोनभद्र में भंडार, अनुमान 3 हजार टन सोना होने का

    UTTAR PRADESH: सोने का सोनभद्र में भंडार, अनुमान 3 हजार टन सोना होने का

    सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिने जाने वाला सोनभद्र में सोने का एक बड़ा भंडार मिला है। यहां पर करीब 3 हजार टन सोना मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिस पहाड़ी में सोना मिला है उसका रकबा 108 हेक्टेयर बताया जा रहा है। ई-टेंडरिंग से इसकी नीलामी का आदेश भी जारी कर दिया गया है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। इससे पहले, खनिज स्थलों की जियो टैगिंग के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट 22 फरवरी तक खनिकर्म निदेशालय लखनऊ को सौंपी जाएगी।

    सोनभद्र के जिला खनन अधिकारी केके राय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भूतत्व और खनिकर्म विभाग और जियोलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम इस कार्य में लगी हुई है।

    उन्होंने बताया कि 2005 के बाद इस पर काम शुरू किया गया। रिपोर्ट अभी इसी साल मिली है। इसमें करीब 3 हजार टन सोना मिलने का अनुमान है। सोने की मौजूदा कीमत के हिसाब से इतने सोने का मूल्य करीब 12 लाख करोड़ रुपये होगा।

    अब जीएसआई खदान के इलाके का हवाई सर्वेक्षण करा रही है। इसके लिए 2 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि इसका आकलन किया जा रहा है कि कितनी राजस्व की भूमि है और कितनी वन विभाग की है, ताकि खनन के लिए वन विभाग से अनुमति की प्रक्रिया शुरू हो सके।

    उधर सरकार ने इन खदानों को लीज पर देने की प्रक्रिया में भी तेजी ला दी है। इनके खनन के लिए नीलामी प्रक्रिया से पूर्व जियो टैगिंग की कार्रवाई शुरू की गई है। सीमांकन का कार्य पूरा होते ही ई-टेंडरिंग किया जाएगा, जिस पहाड़ी में सोना मिला है उसका रकबा 108 हेक्टेयर बताया जा रहा है। इसके अलावा भी क्षेत्र की पहाड़ियों में तमाम कीमती खनिज संपदा होने की बात भी चर्चा में है। बताया जा रहा कि हवाई सर्वे के माध्यम से यूरेनियम होने का भी पता लगाया जा रहा है। इसकी प्रबल संभावना बताई जा रही है।

    जिले के कई भू-भागों में हेलीकॉप्टर से भू-भौतिकीय सर्वे जारी है। इस सर्वेक्षण में विद्युती चुम्बकीय एवं स्पेक्ट्रोमीटर उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। इन उपकरणों का कुछ भाग हेलीकॉप्टर के नीचे लटका रहता है जो कि जमीन की सतह से 60-80 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए सर्वेक्षण करता है।

    सोनभद्र डीएम एऩ राजलिंगम ने कहा कि इन हेलीकॉप्टर में कुछ उपकरण नीचे लटके रहते हैं, उन्हें देखकर लोग डरे नहीं, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

  • 35 लाख निकालने का आरोप मृतक किसान के खाते से

    [object Promise]

    जेवर : गांव नगला गनेशी की एक विधवा ने अपने 2 देवरों व बैंक मैनेजर पर मिलीभगत से पीड़िता के मृतक ससुर के खाते से 35 लाख निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत अधिकारियों से की है। ममता ने बताया कि उनके पति अनिल की मृत्यु 24 दिसम्बर 2016 को हो गई थी। उनके ससुर लख्मी को एयरपोर्ट के लिए 2 करोड़ 30 लाख का मुआवजा मिला था। कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। उस समय उनके खाते में 35 लाख 82 हजार रुपये थे। जिसे उनके देवरों ने मैनेजर की मिलीभगत से निकाल लिया। महिला ने सीपी से मामले की शिकायत करते मामले की जांच कराने की मांग की है।

  • 2022 में सरकार SP बनाएगी, वोट मांगूंगा राम-हनुमान नहीं, काम के नाम पर : अखिलेश

    [object Promise]

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताया कि साल 2022 में सपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। सपा मुखिया यहां एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में मुझे अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए राम और हनुमान पकडऩे की जरूरत नहीं, मैं काम को पकड़ूंगा।

    अपने काम पर वोट मांगूंगा। उन्होंने कहा कि दो साल बाद साइकिल को सभी जाति व धर्म के लोग पसंद करेंगे। अखिलेश ने कहा, मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि जिन्होंने काम पर वोट किया, नफरत वाले भाषणों और गोली पर वोट नहीं किया। अब ऐसा ही काम उत्तर प्रदेश की जनता भी करेगी।

    काम बोलता है, इसका नजारा 2022 में देखने को मिलेगा। कन्नौज में जयश्री राम का नारा लगने पर नाराजगी जताने के बारे में अखिलेश ने कहा, मैं युवक के जयश्री राम का नारा लगाने पर नाराज नहीं था। वह तो रोजगार मांग रहा था, मैंने उसे पिटने से बचाया।

    मैंने कहा कि यहां कहां आए हो रोजगार मांगने। प्रदेश सरकार से मांगो। अखिलेश आजमगढ़ में अपनी गुमशुदगी का पोस्टर लगने को लेकर कांग्रेस पर भडक़े। उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाना कांग्रेसियों का पुराना काम है। संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ न जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वहां लोगों के साथ खड़ी है।

    [object Promise]

  • तूती बोलती थी एसपी-बीएसपी सरकार में बाबू की अथॉरिटी में

    [object Promise]

    ग्रेटर नोएडा: साढ़े चार लाख रुपये की पुरानी करंसी के साथ गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में शामिल ग्रेनो अथॉरिटी के बाबू रविंद्र का जलवा रहा है। एसपी और बीएसपी सरकार में इस बाबू की अथॉरिटी में तूती बोलती थी। वह डिविजन थर्ड में यादव सिंह के बेटे सनी के साथ तैनात रहा है। ग्रेनो अथॉरिटी के प्रॉजेक्ट विभाग में ठेके पर नौकरी पाने वाला अदना सा बाबू देखते ही देखते करोड़पति बन गया। सनी यादव के साथ रहने से उसका रुतबा बढ़ता चला गया। वह लखनऊ नंबर की यूपी 32 0001 नंबर फॉर्च्युनर में चलने लगा। चंद समय में ही उसने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बना ली। ग्रेटर नोएडा में वह कोठी, कई फ्लैट और दुकानों का मालिक बन गया। बाबू रविंद्र पुरानी करंसी के बदले में नई नोट देने का धंधा करने वाले गैंग में शामिल हो गया था।

    ये लोग पकड़े गए

    संजय निवासी सिकंदाबाद, सचिन ग्राम लडपुरा गौतमबुद्ध नगर, सोनू गांव सलेमपुर गुर्जर ग्रेनो, जनकराज गांव दाउदपुर ग्रेनो, रविंद्र कुमार सेक्टर-36 ग्रेनो, मनीष गांव मकौड़ा ग्रेनो, दीपक कुमार सेक्टर बीटा 2, देवेंद्र शर्मा निवासी भजनपुरा, दिल्ली, विवेक निवासी दिल्ली, मनोज,सेक्टर-137 नोएडा, रमेश सेक्टर बीटा-2 ग्रेनो पकड़े गए हैं।

  • यूपीपीसीएल देगा जेवर एयरपोर्ट को बिजली

    [object Promise]

    ग्रेटर नोएडा : जेवर एयरपोर्ट को यूपीपीसीएल से बिजली मिलेगी। यमुना सिटी के जहांगीरपुर में 750 केवीए के बने बिजली सब स्टेशन से बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। जेवर एयरपोर्ट के लिए 1334 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण हो चुकी है। एयरपोर्ट के निर्माण का जिम्मा ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को मिला है। कंपनी एयरपोर्ट का मास्टर प्लान तैयार करने जा रही है। जिसमें पूरी जानकारी होगी कि रनवे कहां होगा, कमर्शल गतिविधि की अनुमति कहां पर होगी। बिजली कौन देगा कहां से मिलेगी। नियाल की ओर से कंपनी को बताया गया कि एयरपोर्ट के लिए बिजली यूपीपीसीएल बिजली आपूर्ति करेगा। यमुना सिटी के जहांगीरपुर के पास 80 हेक्टेयर में 765 केवीए के बिजली सबस्टेशन बनाया गया है। इस बिजली सब स्टेशन से कॉरिडोर तैयार कर जेवर एयरपोर्ट के लिए बिजली आपूर्ति होगी।

  • मुख्यमंत्री योगी, आनंदीबेन पटेल करेंगे आगरा हवाईअड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत

    मुख्यमंत्री योगी, आनंदीबेन पटेल करेंगे आगरा हवाईअड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत

    आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को यहां आगरा हवाईअड्डे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ट्रंप यहां अहमदाबाद से आएंगे।

    आगरा के जिला अधिकारी (डीएम) प्रभु एन. सिंह ने आईएएनएस से कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल खेरिया हवाईअड्डे पर ट्रंप का स्वागत करेंगे।”

    दोनों नेता हालांकि ट्रंप तथा उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताज महल तक नहीं जाएंगे।

    सिंह ने कहा, “राज्यपाल और मुख्यमंत्री हवाईअड्डे पर रुकेंगे, और जब अमेरिका के राष्ट्रपति अपने परिवार तथा अन्य अधिकारियों के साथ हवाईअड्डे पर लौट आएंगे तो वे उन्हें दिल्ली के लिए विदा करेंगे।”

    खेरिया हवाईअड्डे से ताजमहल के बीच ट्रंप के मार्ग पर व्यवस्थाओं पर सिंह ने कहा, “13 किलोमीटर लंबे मार्ग पर हमने 21 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 3,000 कलाकारों की प्रस्तुतियों की योजना बनाई है।”

    सिंह ने कहा कि हवाईअड्डे पर लगभग 250 कलाकार ट्रंप के स्वागत में विशेष प्रस्तुति देंगे, जिसमें बृज, अवध, भगवान कृष्ण पर विशेष प्रदर्शन, राधा पर डांस थीम व अन्य कार्यक्रम होंगे।

    ऐतिहासिक नगरी में समेत रविवार को ही ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े बिलबोर्ड और कटआउट लग गए।

    प्रशासन के अनुसार, मोदी और ट्रंप के सैकड़ों होर्डिग्स और कटाउट्स शहरभर में, विशेषकर हवाईअड्डे से ताजमहल के बीच 13 किलोमीटर लंबे मार्ग पर लग गए हैं।

  • पूरी तरह से तैयार है आगरा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए

    पूरी तरह से तैयार है आगरा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए

    आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए ऐतिहासिक शहर आगरा पूरी तरह से तैयार है। ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर सोमवार दोपहर से आम जनता के लिए ताजमहल को बंद कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    एएसआई के एक अधिकारी ने यहां बताया, “ताजमहल दोपहर 12.30 बजे से आम जनता के लिए बंद रहेगा क्योंकि शाम को ट्रंप ऐतिहासिक स्मारक का दौरा करेंगे।”

    उन्होंने कहा कि ताज महल के लिए टिकट खिड़की भी पूर्वाह्न 11.30 बजे के बाद बंद हो जाएगी।

    ट्रंप 24 फरवरी को पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर और अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के साथ भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

    यह जोड़ा गुजरात के अहमदाबाद में यात्रा का पहला दिन बिताएगा और फिर आधिकारिक स्वागत और द्विपक्षीय वार्ता के लिए दिल्ली जाने से पहले आगरा के लिए उड़ान भरेगा।

    ट्रंप यहां खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां उनकी अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की जाएगी।

    ट्रंप से पहले, अमेरिका के जिन राष्ट्रपतियों ने आगरा का दौरा किया उनमें बिल क्लिंटन और ड्वाइट डी. आइजनहावर शामिल हैं। क्लिंटन ने मार्च 2000 में और आइजनहावर ने 1959 में आगरा का दौरा किया था।

    अमेरिका के प्रथम परिवार की यात्रा के मद्देनजर शहर को बड़े पैमाने पर नया रूप मिला है।

    प्रशासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया का स्वागत करते हुए विशाल होडिर्ंग, तख्तियां, कटआउट और कई पोस्टर लगाए हैं।

    हवाईअड्डे से ताजमहल तक के 13 किलोमीटर लंबे मार्ग को सजाया गया है।

    मार्ग में कई स्थानों पर, प्रशासन ने फूलों से जानवरों की कई मूर्तियां बनाई हैं।

    आगरा की बृज संस्कृति और स्थापत्य विरासत को दशाने वाली चित्रकारी से दीवारों को सजाया गया है, विक्टोरियन शैली के लैंप पोस्ट लगाए गए हैं और ऐतिहासिक ताजमहल के लॉन रंगीन फूलों के साथ सजे हुए हैं क्योंकि ऐतिहासिक शहर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए तैयार है।

    प्रशासन के अनुसार, 21 अलग-अलग स्थानों पर 3,000 से अधिक कलाकार अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए प्रेम के शहर में प्रस्तुति देंगे। हवाईअड्डे पर 250 से अधिक कलाकार उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए विशेष प्रस्तुति देंगे जैसे बृज, अवध, भगवान कृष्ण-राधा और अन्य थीम पर नृत्य करेंगे।

    अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा में शाम 4.45 बजे पहुंचेंगे और शाम 5.15 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। ट्रंप तब ताजमहल में एक घंटा बिताएंगे और फिर विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।