Category: uttar-pradesh

  • Modi के बाद, चुनाव प्रचार के लिए Yogi की डिमांड बढ़ी

    [object Promise]

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की चुनाव प्रचार के लिए डिमांड बढ़ गयी है. जिन राज्यों में चुनाव प्रस्तावित हैं, वहां योगी के प्रचार की मांग जोर पकड़ती नजर आ रही है. पिछले महीने ही हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में योगी स्टार प्रचारक की भूमिका में दिखे थे. इतना ही नहीं केरल में लाल आतंक के खिलाफ भी भाजपा के लिए योगी मुख्य किरदार में दिखे थे और अब जबकि पार्टी का फोकस नॉर्थ ईस्ट है, योगी एक बार फिर बड़ी भूमिका निभाते दिखने वाले हैं. खासकर त्रिपुरा और कर्नाटक चुनाव में योगी की डिमांड जोरों पर है.

    [object Promise]
    yogi

    त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय कार्यक्रम प्रस्तावित है. इन दो दिनों में योगी राज्य में नाथ संप्रदाय के लोगों का वोट बटोरने का प्रयास करेंगे. यहां चर्चा कर दें कि योगी आदित्यनाथ खुद नाथ संप्रदाय से संबंध रखते हैं. यही वजह है कि यहां उनको मुफीद माना जा रहा है. भाजपा ने यहां उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ायी है. उन्हें सत्तारुढ़ मानिक सरकार के खिलाफ संभावनाओं को तलाशने की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं त्रिपुरा के बाद कर्नाटक में चुनाव होने हैं, यहां भी पीएम नरेंद्र मोदी के बाद सबसे अधिक डिमांड योगी की ही है.

    [object Promise]
    yogi

    अगरतला के गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी की मानें तो त्रिपुरा में नाथ संप्रदाय के बहुत अनुयायी निवास करते हैं जिनमें से अधिकांश अनुयायी पिछड़ी जाति के हैं. राज्य में पिछड़ी जातियों के लिए कोटा नहीं है इसलिए अनुयायी चाहते हैं कि उन्हें पिछड़ी जाति का कोटा सरकार दे. सूबे में एससी-एसटी के लिए 48 फीसदी कोटा है. उनके पुजारी इस मामले को संबधिंत लोगों के समक्ष रखेंगे.

    पिछली कर्नाटक यात्रा को याद करें तो इस दौरान योगी आदिचुंचुनागरी मठ में एक रात ठहरे थे. नाथ संप्रदाय के इस मठ के प्रमुख निर्मलानंद नाथ स्वामी हैं. योगी की इस यात्रा को महत्वपूर्ण जुड़ाव के तौर पर भी देखा गया था. ऐसे में भाजपा नाथ संप्रदाय के बहाने योगी को आगे करके कर्नाटक में सत्ता पर काबिज होने का जुगाड़ लगा रही है. दरअसल, योगी आदित्यनाथ भाजपा में पहले से भगवा स्टार प्रचारक की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. वह हिंदुत्व का चेहरा हैं. ऐसे में हिंदू वोटरों को लुभाने के लिए योगी आदित्यनाथ भाजपा के चुनावों में हमेशा ही मुफीद रहे हैं.

    वर्तमान में योगी देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्‍यमंत्री  हैं, ऐसे में उनकी लोकप्रियता और बढ़ी चुकी है और भाजपा इन चुनावों में इसी लोकप्रियता को भुनाते हुए सत्ता में आने की तैयारी में जुटी है.

    Read More : किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ वसुंधरा सरकार ने किया

  • योगी और आजम खान हाथ में हाथ डालकर चले विधानसभा, फोटो हुई वायल

    [object Promise]

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के मौके पर गुरुवार को सियासी गलियारों में दुर्लभ वाकया देखने को मिला। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान एक साथ कैमरे पर नजर आए।  वायरल फोटो में देखा जा सकता है ये दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए थे। मीडिया में यह फोटो आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वहीं यूपी में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल लगातार दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया ।

    सदन की आज सुबह बैठक शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने बिजली दरों में बढोतरी का मुद्दा उठाया । वह बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे समाज के हर वर्ग पर बोझ पड़ा है। चौधरी की बात का विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी समर्थन किया ।

    इस पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदस्यों से आग्रह किया कि वह आज की कार्यसूची में शामिल मुद्दों को लेने दें और अपनी बात शून्यकाल में रखें। विपक्षी सदस्यों ने हालांकि दीक्षित की अपील नहीं मानी और वे आसन के सामने आकर नारेबाजी करते रहे ।

    हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन की बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित की फिर स्थगन को पुन: 15 मिनट के लिए बढ़ा दिया और फिर शून्यकाल तक कार्यवाही ​स्थगित कर दी। सदन में मौजूद उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दरों में बढ़ोतरी को जायज ठहराते हुए कहा कि सपा सदस्य ‘विकास और जन विरोधी’ है।

    Read More : आपको यह जानकर होगी हैरानी, इस युवती ने दो युवतियों से की शादी और बनाए शारीरिक संबंध

  • फर्जी “उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद” बोर्ड का भंडाफोड़, जानिये कैसे देश भर छा़त्रों ठगा !

    [object Promise]
    उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने फर्जी शिक्षा बोर्ड बनाकर छात्रों से ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करके सात सदस्यों को आज गिरफ्तार किया।

    एसटीएफ के सूत्रों ने यहां बताया कि बल को ‘उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद’ के नाम से फर्जी बोर्ड बनाकर वेबसाइट के जरिये देश भर के हजारों छात्रों से आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर ठगी किये जाने की शिकायतें मिली थीं।

    जांच में तीन संदिग्ध वेबसाइट फर्जी पायी गयीं। पता चला कि इस कथित बोर्ड का संचालन लखनऊ के फरीदीनगर में किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि सम्बन्धित बोर्ड के कार्यालय में छानबीन की गयी तो पता चला कि बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक एवं दिल्ली सहित कई राज्यों मे स्टडी सेन्टर बनाकर देश के विभिन्न राज्यों में इस बोर्ड से सम्बंधित कार्यालय खुले है। उत्तर प्रदेश में 62 शिक्षण संस्थान इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर छात्रों को प्रमाणपत्र जारी कर रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक यह भी मालूम हुआ कि इस फर्जी बोर्ड के प्रबन्धक राजमन गौड़ ने वेबसाइट के रखरखाव के लिये एक विशेषज्ञ की नियुक्ति की है जो अपनी मर्जी से डेटाबेस मे छात्रों के अंकपत्रों में नम्बर अंकित करता है। साथ ही फर्जी तरीके से आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र भी हासिल कर अपनी वेबसाइट पर डाला गया है।

    एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने फरीदीनगर के रहेजा हाउस में छापा मारकर फर्जी बोर्ड के संचालक राजमन गौड़, कनिकराम शर्मा, सुनील शर्मा, नीरज शाही, जितेन्द्र गौड़, राधेश्याम प्रजापति और नीरज प्रताप सिंह नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ से पता चला कि प्रबन्धक गौड़ ने फर्जी माइक्रो फाइनेन्स कम्पनी भी खोली है जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों से ठगी की जा रही है। बहरहाल, मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

  • यूपी खादी और अमेज़न का समझौता अविस्मरणीय रहेगा : सत्यदेव पचौरी 

    [object Promise]
    अमेज़न इंडिया ने यूपी खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के साथ एमओयू साइन किया
    लखनऊ। भारत में खरीदी और बिक्री के तरीके को बदलने के अपने दृष्टिकोण के अनुसार, अमेज़न इंडिया ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। गोमती नगर स्थित एक होटल में  यूपी खादी एवं ग्राम उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी,मुख्य सचिव खादी नवनीत सहगल और अमेज़न इंडिया में बिक्री सेवाओं के निदेशक एवं महाप्रबंधक गोपाल पिल्लई के बीच एमओयू साइन किया गया। यूपी इन्वेस्टर समिट के ठीक पहले हुए इस समझौते को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में खादी एवं ग्राम उद्योग के माननीय मंत्री सत्यदेव पचैरी ने कहा, ‘‘खादी भारत की पहचान है, जिसे विगत कुछ वर्षों में ग्राहकों से नई स्वीकार्यता मिली है। ऐसे कई बुनकर और कारीगर हैं, जो अपनी कुशलता से खादी को जीवंत करते हैं। हम मानते हैं कि इन कलाकारों के लिये ई-काॅमर्स सर्वश्रेष्ठ तरीका है, ताकि वह देश और विदेश में ग्राहकों तक पहुँच सकें। हम इन कारीगरों की डिजिटल यात्रा में अमेज़न के साथ भागीदारी कर प्रसन्न हैं, इससे उनकी पहुँच बढ़ेगी और रोजगार निर्मित होगा।
    आॅनलाइन वाणिज्य क्षेत्र का यह उपक्रम सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ पहल को सहयोग देता है और हम इस यात्रा में अमेज़न को सहयोग प्रदान करते रहेंगे।’’ इस समझौते के तहत अमेज़न इंडिया गांवों में रहने वाले खादी कारीगरों को देशभर में खादी के ग्राहकों को सीधे अपने उत्पाद बेचने के लिए शिक्षित एवं प्रशिक्षित कर सक्षम बनायेगा। आॅनलाइन उत्पादों की सूची में खादी के शर्ट, कुर्ते, धोती, टाॅवेल और स्वादिष्ट व्यंजन होंगे, जिनकी शहरों में भारी मांग व सामथ्र्य है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार टेक्सटाइल व एपरेल क्षेत्र ने क्रमशः और मिलियन भारतीयों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार दिया है और यह कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार क्षेत्र बन गया है। इस कारण खादी अधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
    प्राकृतिक और पर्यावरण हितैषी उत्पादों की ओर उन्मुख लोगों के कारण प्रकृति में अपघटनीय और जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इस भागीदारी के माध्यम से अमेज़न इंडिया और उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड ग्रामीण लोगों को सशक्त करेंगे और उनके लिये रोजगार के अवसर निर्मित करेंगे और खादी एवं ग्राम उद्योग की अर्थव्यवस्था को विकसित करेंगे। खादी व्यवसायियों को डिजिटल कनेक्टिविटी देकर यह गठबंधन उन्हें भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़कर लाभ पहुंचायेगा। उत्पादों को आॅनलाइन बेचने के विकल्प से ग्रामीण व्यवसायी अपनी पहुँच का विस्तार कर सकेंगे, उन्हें अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।
    उत्तर प्रदेश की लगभग प्रतिशत ग्रामीण आबादी कृषि पर निर्भर है, जिनके लिये खादी आय बढ़ाने का एक अन्य स्रोत बन सकता है, क्योंकि इसमें उपलब्ध कच्चे माल का उपयोग होगा। अपनी योजना के हिस्से के तौर पर अमेज़न इंडिया ने खादी बोर्ड के साथ मिलकर अक्टूबर से कार्यशालाओं का आयोजन शुरू किया था, ताकि खादी सोसायटी और ग्राम उद्योगों को शिक्षित किया जा सके। यह कार्यशालाएं कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद और लखनऊ में आयोजित हुईं, जिनमें ई-मार्केटिंग और आॅनलाइन बिक्री का प्रशिक्षण दिया गया। अमेज़न इंडिया ने लगभग  सोसायटी के लिये कार्यशालाओं का आयोजन किया और कारीगरों को बाजार में प्रवेश दिया। इस भागीदारी के जरिये कई ग्रामीण कारीगरों को प्रभावित करने वाली 8 खादी सोसायटी वर्तमान में  अमेज़न पर सक्रिय हैं और  से अधिक उत्पाद प्रदर्शित कर रही हैं।
    इस भागीदारी के विषय में उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और आईएएस अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा, ‘‘खादी आधुनिक ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रही है, इसलिये उनकी बदलती प्राथमिकताओं को समझना महत्वपूर्ण है। ई-काॅमर्स से उत्पादों में सुधार के लिये मदद मिलेगी। अमेज़न इंडिया के साथ इस भागीदारी के जरिये हम इन खादी सोसायटी और ग्राम उद्योगों को अधिकतम अवसर प्रदान करना चाहते हैं और उनकी वृद्धि में सहयोग देना चाहते हैं।’’
    उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्राम उद्योग के प्रधान सचिव और आईएएस नवनीत सहगल ने कहा, ‘‘इस भागीदारी से हमारे उत्पादों को बड़ा ग्राहक आधार मिलेगा और बिक्री बढ़ेगी, जिससे हमारे ग्रामीण कारीगर प्रोत्साहित होंगे। अपने समृद्ध अनुभव और ग्राहकों की गहन समझ से अमज़ेन इंडिया इन प्रतिभावान कारीगरों और बुनकरों के जीवन में परिवर्तन ला सकता है, ताकि वह बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था से लाभान्वित हो सकें।’’
    अमेज़न इंडिया में बिक्री सेवाओं के निदेशक एवं महाप्रबंधक गोपाल पिल्लई ने कहा, ‘‘भारत में खरीदी और बिक्री के तरीको के बदलने के हमारे दृष्टिकोण के अनुसार अमेज़न इंडिया ने अधिक से अधिक विक्रेताओं, बुनकरों और कलाकारों को आॅनलाइन बिक्री अपनाने और लाभ कमाने के लिये प्रेरित किया है। विगत कुछ वर्षों में बढ़ी खादी की मांग की पूर्ति करने के लिये हम उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के साथ भागीदारी कर प्रसन्न हैं और इन उत्पादों को अमेज़न के लाखों ग्राहकों तक ले जाएंगे। खादी और ग्राम उद्योगों के विभिन्न उत्पादों के प्रशिक्षण, विपणन, बिक्री और आपूर्ति के जरिये हम इस राज्य के ग्रामीण कारीगरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। हम इस नई डिजिटल यात्रा में उन्हें व्यापक बिक्री सेवाओं और आवश्यक साधनों से सुसज्जित करने के लिए तत्पर हैं।’’
    एक वर्ष की अवधि में अमेज़न इंडिया ने डीसी हैंडलूम, कपड़ा मंत्रालय, द ट्राइबल को-आॅपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेन्ट आॅफ इंडिया (टीआरआईएफईडी), तेलंगाना सरकार, नागालैंड सरकार, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और गुजरात आदिवासी विकास विभाग जैसे कई सरकारी निकायों के साथ भागीदारी की है, ताकि देश के कारीगरों और एसएमई की उन्नति के लिये सरकार के प्रयासों में सहयोग प्रदान किया जा सके। कंपनी ने विशेषीकृत प्रशिक्षण प्रारूप निर्मित किये, जमीनी स्तर के कर्मचारियों के साथ कार्यशालाओं का आयोजन किया और प्रशिक्षण संसाधन साझा किये, ताकि वह अपने व्यवसाय को आॅनलाइन शुरू कर सकें और उन्हें आगे बढ़ा सकें।
    विक्रेताओं को प्रशिक्षित और पोषित करने पर लक्षित सेलर यूनिवर्सिटी, आॅनलाइन यात्रा में विक्रेताओं को सहयोग के लिये तृतीय पक्ष के वेंडरों का निकाय सर्विस प्रोवाइडर नेटवर्क और ईजी शिप जैसे कार्यक्रमों के जरिये लाॅजिस्टिक सहयोग जैसी प्रमुख पहलों से ।उं्रवदण्पद ने ऐसी कई गतिविधियाँ शुरू की हैं। कंपनी विक्रेताओं और छोटे उद्यमियों की विभिन्न व्यावसायिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये कार्य कर रही है, ताकि वह अपने व्यवसाय की आॅनलाइन वृद्धि कर सकें और लाभ अर्जित कर सकें।
    खादी और ग्राम उद्योग के सर्वांगीण विकास के लिये उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड की स्थापना उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग अधिनियम  के अंतर्गत एक सलाहकार निकाय के रूप में हुई थी। उसके बाद, ऊपर दिया गया कानून खादी ग्राम उद्योग बोर्ड कानून संख्या द्वारा संशोधित कर दिया गया जिसने बोर्ड को राज्य में खादी एवं ग्राम उद्योग की योजनाओं को लागू करने का अधिकार प्रदान किया। इस तरह, खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड को एक स्वायत्त संस्थान का दर्जा दिया गया। खादी एवं ग्राम उद्योग का उद्देश्य कम पूंजी निवेश के साथ छोटे उद्योग स्थापित कर रोजगार के सर्वाधिक अवसरों का निर्माण करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।

  • यूपी इन्वेस्टर्स समि‍ट का PM ने किया उद्घाटन, देश के 5000 बड़े उद्योगपति हुए शामिल

    [object Promise]

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगे कारोबारियों के कुंभ ‘इन्वेस्टर्स समिट’ का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। मोदी का चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कुछ केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने अगुआनी की।

    [object Promise]
    2018_2image_

    जानकारी के अनुसार मोदी इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के बाद करीब 2 घंटे वहां रुकेंगे। वह मुकेश अम्बानी, गौतम अडानी सरीखे बड़े उद्योगपतियों से बात भी कर सकते हैं। पीएम मोदी ने इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के बाद इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में लगे कम्पनियों के स्टालों पर जाकर उनका अवलोकन किया।

    [object Promise]
    cm-yogi

    मोदी के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री और अधिकारी भी थे। मोदी ने मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के पास जाकर कुछ देर बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की। वह बिजली से सम्बन्धित स्टाल पर काफी देर तक रुके।

    [object Promise]
    YOGI-AND-PM

    इस समिट में मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी समेत देश के 5000 बड़े उद्योगपति समेत दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं।

    [object Promise]
    upsubmit

    सतिश महाना ने समिट का किया स्वागत
    उत्तर प्रदेश के उद्योगपति विकास मंत्री सतिश महाना ने समिट का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सहित सभी इस इन्वेस्टर्स समिट मौजूद हुईं हस्तियों का स्वागत किया।

    मुकेश अंबानी ने किया समिट को संबोधित 
    जिसके बाद समिट को संबोधित करते हुए उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि मैंने आजतक इस तरह किसी कार्यक्रम के लिए राजधानी को सजे हुए नहीं देखा। हम सभी मिलकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी को योगी आदित्यनाथ जैसा कर्मयोगी सीएम मिला है, जो विकास में आगे बढ़ेगा। अगर यूपी विकास में आगे बढ़ेगा तो कोई भी ताकत देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है।

    चौमुखी विकास की कोशिश करेंगे- गौतम अडाणी
    इस दौरान अडाणी समुह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने समीट को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेंगे। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के जरिए राज्य में निवेश लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर चौमुखी विकास की कोशिश करेंगे।

    [object Promise]
    upsubmit

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ा रहे हैं, जियो यूपी में अभी तक 20 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्ट कर चुका है। दिसंबर 2018 तक जियो यूपी के हर गांव में मौजूद होगा। अंबानी ने कहा कि जियो अगले तीन साल में 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। अगले 2 महीनों में दो करोड़ जियो फोन यूपी को दिए जाएंगे। अगले तीन साल में 1 लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा कि गंगा हम सभी की मां है, हमारी कंपनी गंगा को साफ करने के लिए सरकार के साथ काम करना चाहती है।

    बिजनेस को बढ़ाने के लिए निवेश कर रहे हैं- कुमार मंगलम बिड़ला
    बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि अब तक हमने उत्तर प्रदेश में 25 हजार करोड़ का निवेश किया है। हम यूपी में सबसे बड़े प्राइवेट निवेशक हैं। हम यूपी में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए निवेश कर रहे हैं और हम आगे भी यहां सबसे बड़े निवेशक रहेंगे।

    [object Promise]
    upsubmit12

    यूपी से पुराना नाता है-आनंद महिंद्रा
    आनंद महिंद्रा ने कहा कि यूपी से पुराना नाता है। मां इलाहाबाद से थी. मेरी पढ़ाई लिखाई और लालन-पालन लखनऊ में हुआ। मैं मुसाफिर हूं, हर जगह घूम-घूमकर अब फिर वापस घर आ गया। उत्तर प्रदेश को यूपी की तरह नहीं, दूसरे देश की तरह देखना चाहिए. 25 हज़ार करोड़ निवेश करेंगे।

    सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास के लिए मिलकर काम करेंगे- एन चंद्रशेखरन
    टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टीसीएस लखनऊ में अपनी सर्विसेज जारी रखेगी और लखनऊ में अपनी उपस्थिति को ज्यादा मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास के लिए हम सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।

    शोभना कामिनेनी ने समिट को किया संबोधित
    यूपी इन्वेस्टर्स समिट में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की प्रेसीडेंट और अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइज लिमिटेड की कार्यकारी उपाध्यक्ष शोभना कामिनेनी ने संबोधित किया।

    भारत और मॉरीशस के बीच खून का रिश्ता- सर अनिरुद्ध जगन्नाथ
    सर अनिरुद्ध जगन्नाथ, मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शक ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा- भारत और मॉरीशस के बीच खून का रिश्ता है। मॉरीशस को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।

  • भयानक सड़क हादसा, BJP विधायक लोकेंद्र सिंह समेत 4 की दर्दनाक मौत

    [object Promise]

    सीतापुर: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के जिले के एनएच-24 के कमलापुर थाना क्षेत्र के ककैयापारा के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में भाजपा विधायक की गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार लोकेंद्र सिंह बिजनौर जिले की नूरपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह सीतापुर से लखनऊ आ रहे थे कि अचानक उनकी गाड़ी आनियंत्रित हो गई और उसकी ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल 2 सुरक्षाकर्मियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    [object Promise]
    accident 3-ll

  • सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन का ऐसा कारनामा देख परिवार और मेहमान हो गए हैरान !

    [object Promise]

    उन्नाव. यूपी के उन्नाव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही एक लड़के को जन्म दे दिया. यह देख परिजन सकते में आ गए और दूल्हे ने पत्नी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी.

    जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकहन का है, जहां के एक शख्स की बारात 20 फरवरी को बिछिया ब्लॉक के एक गांव के घर गई थी. पूरे रस्मों के साथ विवाह हुआ. घर में बहू आने की खुशियों में परिजन गाना बजाना कर रहे थे. कुछ देर बाद ही अचानक नवविवाहिता की तबियत बिगड़ी. तब महिलाओं ने उसकी सुध ली. कुछ देर बाद ही दुल्हन का घर में ही प्रसव हो गया.

    वहीं यह देख परिवार और मेहमान हैरान हो गए. घर में शोर शराबे के बाद दूल्हे राजा ने कोतवाली आकर पुलिस को आपबीती सुनाई और अपने ससुर और पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा प्रार्थनापत्र सौंपा. दूल्हे का कहना है कि ससुराल वालों ने उनके साथ धोखा किया है. घरवालों को इसके बारे में सबकुछ पता रहा होगा, लेकिन हम लोगों को अंधेरे में रखा. फिलहाल इस मामले में अभी तक मुकद्दमा पंजीकृत नहीं हुआ है.

    Read More : बेहद हॉट हैं ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की एक्ट्रेस कंगना शर्मा, देखिए सेक्सी तस्वीरें

  • UP Investors Summit से प्रदेश हुआ मालामाल,PM मोदी ने भी दिया डिफेंस कॉरिडोर का बेहतरीन तोहफा

    [object Promise]

    लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार से यानि आज से 2 दिन का इन्वेस्टर्स समिट हो रहा है। सूबे में हजारों करोड़ की निवेश होने की उम्मीद से प्रदेश में विकास की संभावनाएं हैं। इस समिट में मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों ने शिरकत की है। इस आयोजन में देश के शीर्ष 5000 उद्योगपतियों का जमावड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस समिट का उद्घाटन किया है। इस समिट में शामिल हुए बड़े उद्योगपति अडानी, मुकेश अंबानी, आनन्द महिंद्रा और प्रदेश के सीएम योगी अदित्यनाथ ने समिट को संबोधित किया। सभी उद्योगपतियों ने प्रदेश में बड़े-बड़े निवेश किए हैं।

    दिल्ली मुख्य सचिव पर हमले की मेडिकल रिपोर्ट, चेहरे और कंधे पर चोट के निशान

    पीएम मोदी ने समिट को किया संबोधन 
    इस दौरान पीएम मोदी ने समिट को संबोधन किया। उन्होंने कहा कि अनाज, गेहूं, गन्ना, दूध उत्पादन में अग्रणी, आलू उत्पादन में भी यूपी अग्रणी है। यूपी में अब बदले समय में वैल्यू एडीशन की जरूरत, योगी सरकार यूपी में औद्योगिक नीति निवेश की बेहतरी के लिए बनाई जा रही हैं। यूपी में उद्यमियों के लिए रेड टैप नहीं रेड कारपेट होगा। यूपी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
    ‘सजा-ए-मौत’ पर अमल करने की ‘लेडी किलर’ ने लगाई गुहार: मुझे जल्दी से फांसी पर चढ़ा दो
    21वीं सदी में नई बुलंदियों पर जाएगा UP
    मोदी ने उत्तर प्रदेश को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का तोहफा भी दिया। समिट को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट में 20 हजार करोड़ रुपए की निवेश की संभावना है। इतना ही नहीं करीब 2.5 लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी, जो उत्तर प्रदेश को 21वीं सदी में नई बुलंदियों पर ले जाएगा।

    UP सुपरहिट परफॉरमेंस देने के लिए तैयार 
    पीएम मोदी ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है, Potential + Policy + Planning+ Performance से ही Progress आती है। अब यूपी भी सुपरहिट परफॉरमेंस देने के लिए तैयार है। यूपी की अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्योगों- जिन्हें हम MSME कहते हैं, उनका बहुत बड़ा योगदान है। एग्रीकल्चर के बाद MSME सेक्टर में ही रोजगार के सबसे ज्यादा अवसर बनते हैं। मुझे ये जानकर खुशी है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण तथ्य को ध्यान में रखते हुए एक जिला-एक उत्पाद योजना शुरू की है। एक जिला-एक उत्पाद योजना को अतिरिक्त लाभ प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार के स्किल इंडिया मिशन से, स्टैंड अप इंडिया – स्टार्ट अप इंडिया मिशन से इसके अलावा सबसे बड़ा लाभ मिलेगा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से।”

    खेती से जुड़ी एक बड़ी चुनौती 
    उन्होंने कहा कि खेती से जुड़ी एक बड़ी चुनौती । खेत से लेकर बाजार तक पहुंचने में बड़ी मात्रा में फसल और फल-सब्जियां खराब हो जाती हैं। फसल-अनाज-फल-सब्जियों की बर्बादी कम करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पूरी सप्लाई चेन और इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में कृषि उताप्द और कृषि अपशिष्ट से धन की भी असीम संभावनाएं मौजूद हैं। खासकर गन्ने के उत्पादन में यूपी के सबसे आगे रहने की वजह से यहां इथेनॉल प्रॉडक्शन की बहुत संभावनाएं है।

    हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में करे सफर 
    इस दौरान मोदी ने कहा कि सरकार की योजना और नीतियों का असर है कि 18 करोड़ से अधिक लोगों को बीमा कवर दिया गया है। यूपी के 11 शहरों में हवाई अड्डों का विकास किया जा रहा है, मेरा सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में सफर करे।

  • पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा कांग्रेस का दामन

    [object Promise]

    Lucknow. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दिकी गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. पार्टी ने कहा कि उनका आना बदलते हुए समय का संकेत है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने संवाददाता सम्मेलन में नसीमुद्दीन के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की.

    इस अवसर पर बसपा के कई पूर्व मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधान पार्षद सदस्य भी कांग्रेस में शामिल हुए. आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन बड़े नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना बदलते हुए समय का संकेत है. इस अवसर पर मौजूद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि इन नेताओं के पार्टी में आने से जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति मजबूत होगी.

    यह पूछे जाने पर कि इतने सारे बसपा नेताओं के कांग्रेस में आने से क्या बसपा कहीं खाली तो नहीं हो जाएगी, आजाद ने कहा कि इनमें से अधिकतर नेता ऐसे हैं जिन्हें स्वयं मायावती ने बसपा से निकाला था. उन्होंने कहा कि ये नेता कांग्रेस में बिना किसी शर्त के शामिल हुए हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या इन नेताओं के आने से विपक्ष में व्यापक गठबंधन बनाने पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, आजाद ने कहा कि व्यापक गठबंधन बड़े लक्ष्यों को लेकर बनाया जाता है. इससे व्यापक गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा.

    उन्हें मायावती के बेहद करीबी लोगों में से एक माना जाता था. वह बीएसपी के लिए बड़ा मुस्लिम चेहरा भी थे. सूत्रों के अनुसार दिल्ली में सिद्दीकी के साथ-साथ करीब एक दर्जन पूर्व सांसद और विधायकों भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. पिछले साल बीएसपी से निकाले जाने के बाद सिद्दीकी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर मायावती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने इस दौरान मायावती के साथ बातचीत के रिकार्डिंग भी मीडिया के सामने रखा था. उनका दावा था कि उस रिकार्डिंग में मायावती उनसे पैसे पहुंचाने की बात कर रही हैं.

    हालांकि बाद में बीएसपी के कई बड़े नेताओं ने इस रिकार्डिंग को बेबुनियाद बताया था. कांग्रेस में बीते कुछ दिनों में कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं. इसी क्रम में सिद्दीकी से पहले अरविंदर सिंह लवली का नाम भी आता है. लवली ने दिल्ली में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल होने की घोषणा करके कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया था.

    Read More : सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन का ऐसा कारनामा देख परिवार और मेहमान हो

                       गए हैरान !

     

  • बाजार जा रही युवती को पेट्रोल डालकर सरेराह जिंदा जला दिया

    [object Promise]

    कानून व्यवस्था की खुली पोल

    उन्नाव. प्रदेश की सत्ता रूढ़ योगी सरकार मंच पर भाषण देते वक्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के बड़े बड़े दावों में दम भरती नजर आती है. लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है. ताजा मामला उन्नाव जिले का है. जहां घर से बाजार के लिए निकली युवती को अज्ञात लोगों ने सरेराह जिंदा जला दिया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया.

    जानकारी के मुताबिक मामला बारासगवर थाना इलाके के सतनी बाला खेड़ा का है. यहां की रहने वाली 19 वर्षीय युवती घर से बाजार की तरफ साइकिल से निकली थी. रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर युवती को आग लगा दी. सुनसान रास्ता होने की वजह से युवती की चीख पुकार कोई नहीं सुन पाया. आग की पूरी तरह चपेट में आई युवती ने बीच सड़क पर जाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई.

    जिसके बाद शाम को सड़क किनारे युवती का शव पूरी तरह से जल चुका था. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. वहीं युवती के साथ पहले रेप होेने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल घटनास्थल पर आरोपियों के खिलाफ कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है. पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है, आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Read More : BSP का ‘ईवीएम फार्मूला’ तैयार, BJP और अन्य दलों की बढ़ेंगी मुश्किलें