Category: uttar-pradesh

  • सपा नेता आजम खान पर YOGI SARKAR ने कसा शिकंजा 

    सपा नेता आजम खान पर YOGI SARKAR ने कसा शिकंजा 

     

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित इस यूनिवर्सिटी की एक साइड की दीवार गुरुवार को तोड़ दी गई। सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। आपको बता दें कि योगी सरकार आने के बाद से आजम खान के खिलाफ जांच जारी है और रामपुर के कई किसानों ने अदालत से न्याय मांगा है. किसानों का आरोप है कि आजम खान ने उनकी जमीन पर जौहर यूनिवर्सिटी बनवा दी है। इससे पहले इसी विश्वविद्यालय के उस गेट को तोड़ा गया था जो आजम खान ने अवैध जमीन पर कब्जा करके बनवाया था।

    जौहर यूनिवर्सिटी में चकरोडों पर अवैध कब्जे का मामला चल रहा था। राजस्व परिषद से केस जीतने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है । अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में विवि प्रशासन को पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था। अब भारी पुलिस बल की तैनाती में यूनिर्सिटी स्थित मेडिकल कॉलेज की एक साइड की दीवार जेसीबी से तोड़ी जा रही है।

    भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर राजस्व परिषद द्वारा जौहर विश्वविद्यालय में स्थित चकरोडों को खाली करने के खिलाफ सपा सांसद आजम खां द्वारा दायर की गई पुनर्विचार याचिका खारिज करने के बाद सक्रिय प्रशासन ने पहले ही जौहर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित 17.5 बीघा जमीन पर कब्जा ले लिया था। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कुछ समय पूर्व चकरोड की जमीन का एक्चजेंस किया गया था।

    समाजवादी पार्टी की राजनीति के जाने-माने चेहरा मोहम्मद आजम खान पर किसानों की जमीन जबर्दस्ती हथियाने से लेकर किताबें चुराने, मारपीट करने, बकरी और भैंस चुराने तक के मुकदमे लगाने का सिलसिला जारी है। रामपुर विधानसभा सीट से 10 बार विधायक और कई बार मंत्री बने आजम वर्तमान में लोकसभा सांसद हैं । पिछले दिनों लोकसभा में पीठासीन अधिकारी रमादेवी पर की गई उनकी एक कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में भी उन्हें बुरी तरह से घेरा गया था। लेकिन उनके माफी मांगने पर मामला निपट गया था।

  • थाना गौरीगंज पुलिस व आबकारी टीम द्वारा कुल 1280 क्वार्टर अवैध देशी शराब, 332 नकली क्यूआर कोड, 60 नकली लेबुल व एक बोलेरो बरामद

    थाना गौरीगंज पुलिस व आबकारी टीम द्वारा कुल 1280 क्वार्टर अवैध देशी शराब, 332 नकली क्यूआर कोड, 60 नकली लेबुल व एक बोलेरो बरामद

    रिपोर्ट:सैयद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेत़ृत्व में अवैध शराब के क्रय विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नागेन्द्र सिंह आबकारी निरीक्षक अमेठी मय हमराह व उ0नि0 प्रमोद कुमार पाल थाना गौरीगंज मय हमराह द्वारा बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर देवेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र पृथ्वीपाल मिश्रा नि0 पूरे जिया मिश्र का पुरवा थाना गौरीगंज के घर पहुँचे । पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त देवेन्द्र कुमार मिश्रा भाग गया । उसके घर के सामने खड़ी बोलेरो से 10 पेटी, 155 लूज क्वार्टर व घर के बरामदे से 15 पेटी अवैध देशी शराब, प्रत्येक पेटी में 45 क्वार्टर, 332 नकली क्यूआर कोड, 60 नकली लेबुल बरामद हुआ । बरामद सफेद बोलेरो को 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया ।

    बरामदगी का स्थानः- पूरे जिया मिश्र का पुरवा, दिनांकः- 20.02.2020,
    समयः– 04:30 बजे दिन ।

    फरार अभियुक्त का नाम व पता-
    • देवेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र पृथ्वीपाल मिश्रा नि0 पूरे जिया मिश्र का पुरवा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    बरामदगी का विवरण-

    1. कुल 1280 क्वार्टर अवैध देशी शराब (वाह ओरेन्ज देशी शराब तीव्र मसालेदार) ।
    2. 332 नकली क्यूआर कोड, 60 नकली लेबुल
    3. एक अदद सफेद बोलेरो यूपी 36 टी 6564 (207 एमवी एक्ट में सीज)
      पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
      • मु0अ0सं0 83/2020 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
      गिरफ्तार करने वाली टीम
    4. नागेन्द्र सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 मय टीम जनपद अमेठी ।
    5. सुमेश कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मय टीम जनपद अमेठी ।
    6. आदित्य कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मय टीम जनपद अमेठी ।
    7. वन्दना आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 मय टीम जनपद अमेठी ।
    8. उ0नि0 प्रमोद कुमार पाल थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    9. उ0नि0 अजीत कुमार थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    10. हे0का0 मोहम्मद सईद थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    11. का0 आनन्द यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

  • खीरी क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 2 डीसीसी क्लब के सर चढ़ा जीत का सेहरा

    खीरी क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 2 डीसीसी क्लब के सर चढ़ा जीत का सेहरा

    खीरी टाउन-खीरी। खीरी विकास समिति द्वारा आयोजित खीरी क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 2 का फाइनल मुकाबला डीसीसी क्लब ने जीत कर खेला गया, जिसमें डीसीसी क्लब ने इलेवन स्टार को हराकर जीत का सेहरा अपने सर बाँधा। आज के मैच में मुख्य अतिथि की हैसियत से खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी व एमएलसी शशांक यादव रहे।

    इस मौके पर मुख्य अतिथि खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारने है जो काफी सराहनीय और पवित्र है उन्होंने उम्मीद जताई कि खीरी से निकलकर प्रदेश व देश में जिले का नाम रौशन करेंगे। खीरी विकास समिति के प्रयासों की उन्होंने सराहना की।

    विशिष्ट अतिथि एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि खेलों का विकास होना चाहिए हेलो का विकास होने से व्यक्तित्व का विकास होता है। नौजवानों के व्यक्तित्व के विकास होने से देश मजबूत होगा।

    फाइनल मुकाबला डीसीसी क्लब व इलेवन स्टार के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में डीसीसी क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

    और डीसीसी क्लब का फैसला उस वक्त सही साबित हुआ जब बैटिंग करने उतरी इलेवन स्टार निर्धारित 14 ओवरों भी नहीं खेल सकी और उसके सारे खिलाड़ी 12 और और एक गेंद पर है 113 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

    इलेवन स्टार के खिलाड़ी सलमान बसरी ने छह छक्कों के साथ में 51 रन बनाकर जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। 113 का इस केस को का पीछा करने उतरी डीसीपी क्लब की टीम शुरुआत से ही संभल कर बल्लेबाजी करती दिखाई दी परंतु थोड़े-थोड़े अंतराल में उनके जो विकेट गिरते गए जिसके चलते मैच आखरी बॉल तक खिंच गया और उस वक्त पूरे ग्राउंड में सन्नाटा छा गया जब को जीत के लिए 1 बॉल पर 3 रनों की दरकार थी और उनके अनुभवी बैट्समैन मुदस्सिर क्रीज पर थे।

    मुदस्सिर ने भी अपने आखिरी बॉल पर छक्का मारकर ना सिर्फ दर्शकों को अचंभित कर दिया बल्कि अपनी टीम को जबरदस्त जीत दिलाई। बेस्ट टूर्नामेंट का अवार्ड मुशीर को मिला वहीं बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड अकरम को व बेस्ट बालर का अवार्ड साहिबे आलम व बेस्ट कैच अली को दिया गया।

    इस मौके पर खीरी विकास समिति के अध्यक्ष एवं टूर्नामेंट के आयोजक आमिर रज़ा पम्मी, वरिष्ट आरटीआई कार्यकर्ता उमाशंकर पटवा, वाईडीसी के प्रोफेसर डॉ0 संजय कुमार, इं0 प्रमोद कुमार, खीरी सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, अम्बरीष व संजय मिश्रा, डॉ0 एहराज अहमद, सभासद अशफाक अंसारी, राकेश सिंह, अजय सिंह, मिर्जा शेखू, आयोजन कमेटी से अध्यक्ष मो0 अनस अंसारी सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

  • अभी अभीः योगी सरकार ने 8 DM सहित 13 IAS अफसरों के ताबड़तोड़ किया तबादला, यहां देंखे पूरी लिस्ट

    अभी अभीः  योगी सरकार ने  8 DM सहित 13 IAS अफसरों के ताबड़तोड़ किया तबादला, यहां देंखे पूरी लिस्ट

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने शनिवार को 13 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए. भ्रष्टाचार मामले में डीएम उन्नाव देवेंद्र कुमार पांडेय (Devendra Kumar Pandey) को निलंबित (Suspend) करने के बाद सरकार ने रविंद्र कुमार प्रथम को उन्नाव का जिलाधिकारी बनाया है ।

    वहीं जसजीत कौर को डीएम शामली पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अखिलेश सिंह को डीएम सहारनपुर, आंध्रा वामसी को डीएम झांसी, रूपेश कुमार को डीएम प्रतापगढ़, भूपेंद्र एस चौधरी को कुशीनगर, अमित सिंह बंसल को बांदा का डीएम बनाया गया है। वहीं राकेश कुमार मिश्रा को कन्नौज के डीएम पद पर तैनात किया गया है।

    VIDEO : महिलाओं की Sexual Freedom और Homophobia की कड़वी सच्चाई है शॉर्ट फिल्‍म ‘चड्डी’

    इनके अलावा आलोक कुमार पांडे को विशेष सचिव चिकित्सा विभाग, शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त गन्ना विकास विभाग और मार्कंडेय शाही को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है. वहीं अनिल कुमार सिंह को विशेष सचिव गृह एवं कारागार, जबकि हीरालाल को अपर प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ बनाया गया है।

    ट्रांसफर लिस्ट

    रविंद्र कुमार प्रथम – डीएम उन्नाव

    जसजीत कौर- डीएम शामली
    अखिलेश सिंह – डीएम सहारनपुर
    आंध्रा वामसी – डीएम झांसीरूपेश कुमार – डीएम प्रतापगढ़
    भूपेंद्र एस चौधरी- डीएम कुशीनगर
    अमित सिंह बंसल- डीएम बांदा
    राकेश कुमार मिश्रा- कन्नौज
    आलोक कुमार पांडे- विशेष सचिव, चिकित्सा विभाग
    शिव सहाय अवस्थी- विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त गन्ना विकास विभाग
    मार्कंडेय शाही- विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग
    अनिल कुमार सिंह- विशेष सचिव, गृह एवं कारागार
    हीरालाल- अपर प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ

  • जिले के 500 पुलिसकर्मियों की ट्रंप की सुरक्षा में लगी ड्यूटी

    जिले के 500 पुलिसकर्मियों की ट्रंप की सुरक्षा में लगी ड्यूटी

    गाजियाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पत्नी के साथ सोमवार को आगरा में ताज का दीदार करने आएंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। इनमें गाजियाबाद पुलिस को भी शामिल किया गया हैं। इसके लिए जिले के करीब 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। हालांकि उनकी तैनाती आगरा में किस स्थान पर होगी उसे नहीं बताया गया है। अंतिम समय में ही स्थान की जानकारी दी जाएगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को जिले से भेजा जाना है उनकी सूची तैयार कर ली गई है। डॉनल्ड ट्रंप 24 फरवरी से 2 दिन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। पहले वह अहमदाबाद जाएंगे, उसके बाद उनका आगरा जाने का कार्यक्रम है।

    छांटा गया है पुलिसकर्मियों को

    पुलिस सूत्र बताते हैं कि दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति की सुरक्षा का सवाल है, इसलिए यूपी पुलिस ने आसपास के जिलों से तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले से उन पुलिसकर्मियों को छांटा गया है जो पूर्व में भी वीवीआईपी ड्यूटी कर चुके हों। इनकी कमांड के लिए पुलिस के 4 वरिष्ठ अफसरों को भी आगरा भेजा है। इन पुलिसकर्मियों को ट्रंप के आने से 24 घंटे पहले ही आगरा में अपनी आमद करानी होगी। वहीं उनकी तैनाती के बारे में बताया जाएगा।

  • वीकेंड को यादगार बनाने का फ्लावर शो में आज और कल खास मौका

    वीकेंड को यादगार बनाने का फ्लावर शो में आज और कल खास मौका

    नोएडा : वीकेंड को यादगार बनाना है तो नोएडा स्टेडियम में फ्लॉवर शो का आनंद लें। फूलों की महक से स्टेडियम जगमगा उठा है। यहां 70 से भी ज्यादा आकर्षक स्पॉट हैं। शुक्रवार को पहला दिन था, लेकिन पब्लिक की चहल-पहल बनी रही। अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी और एसीईओ श्रुति शर्मा उद्घाटन के मौके पर मौजूद थीं। यहां कॉफी टेबल बुक भी लांच की गई। साथ ही उद्यान विभाग के 30 मालियों को सम्मानित किया गया। बता दें कि यहां करीब 3 हजार से भी ज्यादा फूलों की वैरायटी को निहारने के लिए शहर के लोग परिवार व दोस्तों के साथ फ्लॉवर शो में पहुंच जाते हैं। आज शनिवार व कल रविवार को वीकेंड खास बनाने का पूरा मौका लोगों के पास है। बता दें कि फरवरी में स्टेडियम में लगने वाले फ्लॉवर शो का शहर के लोग साल भर इंतजार करते हैं। शुक्रवार को पहले दिन डिस्प्ले की गई गार्डनिंग प्रदर्शनियों की रैंकिंग हुई इनमें एडोब की टीम ने कई प्रतियोगिता में बेहतर स्थान हासिल किया। अन्य प्रतियोगिताओं में सलेक्शन जारी है।

    कुछ प्रमुख प्वाइंट्स

    नोएडा अथॉरिटी ने इस बार यहां जैपनीज थीम पर आधारित गार्डन डिस्प्ले लगाया है।

    ग्रेनो अथॉरिटी ने वॉटर बॉडी पर आधारित थीम को अपने डिस्प्ले में प्राथमिकता दी

    यमुना अथॉरिटी ने जेवर एयरपोर्ट के थीम को डिस्प्ले किया है।

    वेस्ट सामानों से बने गार्डनिंग के आइटम लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। खराब टायर को कलरफुल तरीके से फूलों और गमलों से सजाया है।

    वेस्ट लकड़ी के इस्तेमाल गार्डनिंग के थीम में जान डाल रहे हैं।

    मंदिरों से निकलने वाले फूलों का इस्तेमाल एक एनजीओ के साथ मिलकर अथॉरिटी हर्बल कलर, हर्बल अगरबत्ती आदि बनाने में कर रही है। शहर के मंदिरों से फूल इकट्ठा करके अथॉरिटी सेक्टर-34 स्थित नारी निकेतन में देती हैं। वहीं महिलाएं इस वेस्ट सा काम के सामान बनाती हैं। प्रदर्शनी का स्टॉल भी इस बार फ्लॉवर शो में लगाया गया है। रंगों की होली खेलने के लिए सूखे फूल भी इस प्रदर्शनी में मौजूद हैं।

  • कुशीनगर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक,पडरौना में निकाली शिव बारात

    कुशीनगर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक,पडरौना में निकाली शिव बारात

    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ धाम में शुक्रवार को प्रातः ब्रह्म बेला से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी जो देर शाम तक चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए आधा दर्जन थानों की पुलिस तथा पीएसी के जवानों की तैनाती की गयी थी | महाशिवरात्रि के अवसर पर  जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के मुख्य गेट पर लगी भारी को नियंत्रित करने के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस बल को तैनात किया गया था। मेले मे आने जाने व मंदिर के अन्दर की गतिविधियो की निगरानी सी,सी कैमरे से की जा रही थी। मंदिर परिसर में लगे मेले में आसपास तथा बाहर से आए लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।

    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिले के तुर्कपट्टी थानेदार,महिला थानेदार सहित महिला पुलिस के अलावे कुबेरस्थान थाने के थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी सहित मय फोर्स आधा दर्जन थानेदारों दो सेक्शन पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। महाशिवरात्रि के पर्व के दिन कुशीनगर जनपद के लगभग दो दर्जन से अधिक शिव मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक किया। इसके अलावा पडरौना क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर सिधुंआ स्थान,आदि शिव भक्तो ने श्रद्धा आस्था व विश्वास के साथ भारी भीड़ के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

    दूसरी ओर पडरौना शहर से व्यापारी अंशुमान बंका के नेतृत्व में हर साल की भांति इस बार भी देर शाम भगवान भोलेनाथ शिव की बारात निकाली गई,जो पूरे नगर में भ्रमण कर पुनः गंगी राम मंदिर पहुंच संपन्न हुई | इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए जा रहे हैं भगवान शिव के जयकारों से पूरा पडरौना शहर भक्तिमय हो चला था | शिव रात में हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े,राजन जायसवाल,नीरज सिंह बिट्टू, रितिक सिंह गौतम,सहित नगर के तमाम भक्त शामिल रहे ।

  • कामवाली बाई का CCTV से हुआ खुलासा, घरों में अपने टॉयलेट से धोती थी बर्तन

    [object Promise]

    गाजियाबाद।  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के घरों में काम करने वाली फीमेल  कामवाली बाई की एक ऐसी करतूत सामने आई है जिसे जानकर इलाके के लोग हैरान हैं। शहर के इंदिरापुरम इलाके के फ्लैटों में काम करने वाली महिला (मेड) बर्तन धोने में अपने पेशाब  का प्रयोग करती थी।गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित ज्ञानखंड-2 इलाके के फ्लैट्स में काम करने वाली यह महिला अपने पेशाब से बर्तन धोती थी। इस कारनामे का खुलासा एक फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ।

    धुले हुए बर्तनों को दोबारा अपने पेशाब से धोती थी

    इस सीसीटीवी फुटेज में महिला को देखा गया कि वह धुले हुए बर्तनों को दोबारा अपने पेशाब से धुलती थी। जिस फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे से इस महिला की करतूत का खुलासा हुआ, उसके मालिक ने पुलिस से शिकायत की है। फ्लैट मालिक ने पुलिस से महिला को गिरफ्तार करने की मांग की है।

    मालिक ने एक दिन सीसीटीवी देखा तो खुला राज

    फ्लैट मालिक ने पुलिस को बताया कि एक दिन ऑफिस से आने के उसने अचानक अपने फ्लैट में लगे सीसीटीवी का फुटेज चेक करना शुरू किया। तभी उसने अपने यहां काम करने वाली डोमेस्टिक हेल्प की करतूत देखी और हैरत में पड़ गया। सीसीटीवी फुटेज में फ्लैट मालिक ने देखा कि महिला अपने पेशाब से घर के बर्तन धो रही थी।

    फ्लैट मालिक ने बताया कि आरोपी महिला पिछले दो वर्षों से उसके यहां काम कर रही है। यह महिला इलाके के कई दूसरे फ्लैट्स में भी काम करती है । उसकी करतूत सामने आने के बाद दूसरे फ्लैट्स के लोग भी गुस्से में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  • 300 लोगों से ठगी रेलवे में नौकरी के नाम पर, 2 गिरफ्तार

    300 लोगों से ठगी रेलवे में नौकरी के नाम पर, 2 गिरफ्तार

    गाजियाबाद: देशभर के युवाओं को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के 2 बदमाशों को ट्रॉनिका सिटी थाने की पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार किया। इनके पास से रेलवे के 20 फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर, 5 मेडिकल लेटर और रेलवे के नाम वाले लिफाफे बरामद हुए हैं। गिरोह करीब 300 लोगों को ठग चुका है।
    एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी में कुछ लोगों ने रुपये लेकर रेलवे में जॉब लगवाने का दावा करने वाले कुछ लोगों की जानकारी दी थी। इस मामले में कुछ दिन पहले एक अनाम शिकायत भी थाने में आई थी। इस पर काम करते हुए गुरुवार रात ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस की टीम ने गैंग के सदस्य विकास और सचिन को गिरफ्तार कर लिया।

    दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। वहीं इस गैंग का सरगना हितेश नागपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति दिल्ली में हितेश के एक बार में जॉब करते हैं। गिरोह रेलवे में नौकरी के नाम पर एक शख्स से 8 से 10 लाख रुपये लेता है। हितेश की गिरफ्तारी के लिए नागपुर पुलिस से मदद ली जाएगी।

    जॉब वेबसाइट पर डालते थे विज्ञापन
    एसपी देहात के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गैंग की तरफ से विभिन्न जॉब वेबसाइट पर विज्ञापन डाला जाता था। विज्ञापन देखने के बाद बड़ी संख्या में जॉब तलाश रहे युवा उनसे संपर्क करते थे। संपर्क करने वालों को गैंग रेलवे का एक फॉर्म भेजता था। 2-3 दिन बाद गैंग का एक सदस्य एक-एक शख्स से मिलकर फॉर्म भरवाने के नाम पर 5 हजार रुपये जमा कराता था।

    जॉब की चाहत रखने वालों को कोई शक न हो इसके लिए गिरोह इन्हें दिल्ली के बड़ौदा हाउस स्थित उत्तर रेलवे के हेडक्वॉर्टर के पास बुलाया जाता था। यहां ऑफिस के बाहर गैंग के कुछ लोग खड़े रहते थे और खुद को रेलवे स्टाफ बताकर उनके फॉर्म जमा कर लेते थे और डिटेल एक रजिस्टर में लिखते थे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया कराने के नाम पर 1 कैंडिडेट से 8-10 लाख रुपये मांगे जाते थे।

    रेलवे अस्पताल में फर्जी मेडिकल और फिर ट्रेनिंग

    पकड़े गए ठगों ने बताया कि लोगों को विश्वास दिलाने के लिए गैंग की तरफ से लोगों को रेलवे के लेटरहेड पर मेडिकल लेटर भेजा जाता था। इसमें रेलवे के विभिन्न अस्पतालों के एड्रेस होते थे। यह मिलने के बाद उन्हें एक नंबर देकर किसी एक अस्पताल भेजा जाता था। वहां सुनसान स्थान पर गैंग का ही सदस्य खुद को डॉक्टर बता जॉब के लिए आए लोगों का मेडिकल करता था। इसके बाद कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग का लेटर इशू किया जाता था।

    ट्रेनिंग के लिए नॉर्दर्न रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों पर भेजा जाता था। इन स्टेशनों पर गैंग के कुछ सदस्य पहले से मौजूद रहते थे और खुद को रेलवे अफसर बताकर उनको फर्जी ट्रेनिंग देते थे। फर्जी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद गिरोह डाक के जरिये अपॉइंटमेंट लेटर भेजता था। यहां तक की प्रक्रिया में सारे पैसे वसूल लिए जाते थे। अपॉइंटमेंट लेटर में 1-2 महीने बाद जॉइन करने की बात कही जाती थी, जब कैंडिडेट्स वहां जाते थे तो ठगी का पता चलता था। आरोपितों ने बताया कि फर्जी पेपर तैयार करने का काम हितेश का होता था।

    फर्जी पेपर ऐसा कि अफसर भी खा जाते थे धोखा
    एसपी देहात ने बताया कि गिरोह इतनी सतर्कता से काम करता था कि इन पर शक करना बहुत मुश्किल होता था। ये लोग रेलवे का फर्जी लेटरहेड, फॉर्म, ट्रेनिंग लेटर, मेडिकल लेडर और फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर तैयार करते थे। ये बिल्कुल असली लगते थे। यही नहीं जॉब के लिए इनकी तरफ से एक वेरिफिकेशन फॉर्म भेजा जाता था, जिसे गजेटेड रैंक के अफसर से अटेस्ट कराने को कहा जाता था।

    ये फर्जी फॉर्म इतनी सावधानी से बनाया जाता था कि अफसर भी इसे पकड़ नहीं पाते थे और साइन कर देते थे। एसपी देहात का कहना है कि इस मामले में नॉर्दर्न रेलवे के अधिकारियों से बात की जाएगी और चेक किया जाएगा कि कहीं विभाग का कोई कर्मी भी तो गिरोह से नहीं मिला है।

  • लोगों से ठग रहा था लड़की की फर्जी प्रोफाइल बना दोस्ती कर रुपये, गिरफ्तार

    [object Promise]

    गाजियाबाद: फेसबुक से एक युवती की फोटो लेकर उसे माॅर्फ्ड कर फर्जी आईडी बनाकर उसके माध्यम से लोगों से रुपये ठगने वाले युवक को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि आरोपी का नाम कृष्णा अरोड़ा है वह दिल्ली के कृष्णा नगर का रहने वाला है। वह ऐमजॉन में कंपनी में करता है।

    लड़की बन बात कर लेता था रुपये
    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फेसबुक से अचानक एक युवती के प्रोफाइल को उठाया और उसकी फोटो के साथ फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को फ्रेंड रिक्वेट भेजकर बात करने लगा था। इस दौरान उसने कुछ अश्लील फोटो भी उस प्रोफाइल से पोस्ट किए थे। वह युवकों से बात कर उनसे छाेटी जरूरत के नाम पर रुपये एंठ रहा था। इस दौरान जब साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाली युवती को इस बारे में जानकारी हुई तो उसने थाने में इस संबंध में शिकायत की थी। आरोप है कि जब उन्होंने फर्जी प्रोफाइल पर बात करने की कोशिश की तो उन्हें अश्लील मैसेज किए गए।

    रिचार्ज से लेकर गिफ्ट तक
    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लड़की बन लोगों से बात करता था। इस दौरान कुछ लोगों के प्रपोज करने के बाद उनसे उनसे ऑनलाइन गिफ्ट और मोबाइल रिचार्ज तक करवाना शुरू कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।