हापुड़ : एडीजे द्वितीय और स्पेशल जज एससी/एसटी की कोर्ट ने मंगलवार को गजरौला के युवक और उसकी प्रेमिका की हत्या मामले के 5 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही सभी पर 19-19 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जबकि साक्ष्य के अभाव में एक को बरी कर दिया। संयुक्त निदेशक अभियोजन भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक गढ़ कस्बा में एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर था। इसी दौरान उसका कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया था, लेकिन युवक के दलित होने के कारण युवती के परिवारवाले इससे नाखुश थे। पीड़ित के अनुसार, 8 मार्च, 2017 को महावीर, केशव, विद्यासागर, कैलाश, आकाश, रोहताश और आनंद चौहान ने युवक को फोन करके बुलाया था। इसके बाद युवक घर नहीं लौटा। 19 मार्च को युवती और युवक के शव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर के जंगल में मिले थे। इसी मामले में सुनवाई करते हुए एडीजे द्वितीय और स्पेशल जज एससी/एसटी वीना नारायण ने महावीर, कैलाश, केशव, विद्यासागर और रोहताश को दोषी करार देते हुए आजीवन करावास की सजा सुनाई। आनंद चौहान को बरी कर दिया।
Category: uttar-pradesh
-
5 दोषियों को हत्या मामले में आजीवन कारावास
[object Promise] -
स्मृति ईरानी के झूठे वादे से अमेठी को न मिली चीनी न मिला मेडिकल कालेज:दीपक
[object Promise]रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी ,कांग्रेस एमएलसी दीपक सिहं ने अमेठी सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को, चुनाव मे जनता के साथ किऐ गए वादो कोपत्र भेजकर दिलाया याद, दीपक सिंह ने पत्र के माध्यम से कहा,अमेठी की जनता इंतजार कर रही है कि कब मिलेगी 13₹ किलो चीनी ।वही दीपक सिंह ने कहा की मेरे द्वारा सदन में सवाल पूछने पर यूपी सरकार ने कहा केंद्र सरकार चाहे तो 13₹ किलो चीनी अमेठी की जनता को मिल सकती है लेकिन इस बार राज्यसरकार के पेश बजट मे अमेठी को न चीनी मिली न मेडिकल कालेज मिला।ये जुमलेबाजी कब तक चलेगी अमेठी की जनता माफ नही करेगी।
-
थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा रुपए 20 हजार का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
[object Promise]रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को नि0 देवेश कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल, थानाध्यक्ष कमरौली संदीप राय व उ0नि इंगलेश तिवारी मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 276/16 धारा 307 भादवि थाना मुसाफिरखाना में वांछित व रुपए 20 हजार का इनामिया अभियुक्त आशिक पुत्र मो0 शरीफ नि0 नरवा खदेरुवा थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को अलीगंज बार्डर ग्राम मझगवां के सामने हाईवे पर गिरफ्तार किया गया । थाना मुसाफिरखाना द्वारा विधिक कार्यवाही की गई ।गिरफ्तारी का स्थानः- अलीगंज बार्डर ग्राम मझगवां के सामने हाईवे
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
• आशिक पुत्र मो0 शरीफ नि0 नरवा खदेरुवा थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0स0 276/16 धारा 307 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-- नि0 देवेश कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद अमेठी ।
- संदीप राय थानाध्यक्ष कमरौली जनपद अमेठी ।
- उ0नि0 इंगलेश तिवारी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
- उ0नि0 हरदेव बहादुर चौकी प्रभारी इन्हौना थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
- का0 जसवन्त थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- का0 रमेश तिवारी थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- का0 सुरेश मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
- का0 अमित मिश्रा सर्विलांस सेल जनपद अमेठी ।
-
पति ने दिया महिला को 3 तलाक, मामला दर्ज
[object Promise]सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मानपुर गांव में एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मधुबन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज की मांग करने करने का मामला दर्ज कराया है।एएसपी ने कहा, “महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग की है और उसके साथ घरेलू हिंसा की गई है और उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया है। शिकायत भी तीन तलाक कानून के तहत दर्ज की गई है।”
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
इस बीच, महिला के पिता ने आरोप लगाया कि महिला को तीन तलाक देने के बाद उसके पति ने उसके परिवार के सदस्यों को मारने की भी धमकी दी थी।
-
जीडीए नहीं वसूल सकेगा राजनगर एक्सटेंशन में एलिवेटेड रोड और मेट्रो सेस
[object Promise]गाजियाबाद: जीडीए अब राजनगर एक्सटेंशन में एलिवेटेड रोड और मेट्रो स्टेशन सेस नहीं वसूल सकेगा, इस पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। मंगलवार को सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने 1.5 से 2.5 फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को भी गैरकानूनी बताया है। अदालत के इस फैसले से राजनगर एक्सटेंशन के बिल्डर खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जीडीए इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि इससे जीडीए को 300 करोड़ से अधिक का नुकसान होगा। क्रेडाई गाजियाबाद के प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता का कहना है कि सेस लगाकर जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन के डिवेलपमेंट को रोक दिया था। अफोर्डेबल हाउसिंग के रूप में विकसित हो रहे राजनगर एक्सटेंशन को एक बार फिर विकास के लिए रास्ता मिलेगा।
बिल्डरों ने दायर की थी अपील
जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन में मेट्रो स्टेशन सेस और एलिवेटेड रोड सेस लगाया था। इसके अलावा जीडीए ने एफएआर भी बेच दिया था। इसके विरोध में बिल्डरों ने हाई कोर्ट में केस दायर किया था। बिल्डरों का तर्क था कि जीडीए ने जो एफएआर बेचा है, वो शासन आदेश के खिलाफ है। साथ ही जबरन तरह-तरह के सेस लगाए गए हैं। वहीं, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के नाम पर 2 लाख रुपये जमा करवाए जाते हैं। इसके खिलाफ ही हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया है।
जमा किए पैसे मिल सकते हैं वापस
राजनगर एक्सटेंशन के बहुत से बिल्डरों ने एफएआर को खरीदने के लिए जीडीए में पैसा जमा करवाया है। अब वह जीडीए से पैसे की मांग कर सकते हैं। क्रेडाई के पदाधिकारियों का कहना है कि इससे करीब 35 करोड़ रुपये जीडीए को वापस करने पड़ेंगे।
विकास शुल्क मिलने की आस जगी
सीएटीपी आशीष शिवपुरी का कहना है कि हाई कोर्ट ने मेट्रो और एलिवेटेड सेस को नहीं वसूलने का आदेश दिया है। इससे करीब 900 रुपये प्रति वर्ग मीटर से जीडीए को नुकसान होगा, लेकिन इस केस की वजह से विकास शुल्क का करीब 100 करोड़ रुपये का जीडीए का बकाया है, उसे वसूला जाएगा।
-
थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा अश्लील फोटो व वीडियो बेचने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, उसके कब्जे से 01 लैपटॉप व चार्जिंग लीड बरामद
[object Promise]रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को उ0नि0 गिरिजेश प्रताप नारायण मय हमराह देखभाल क्षेत्र व शान्ति व्यवस्था क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि इसौली रोड मस्जिद के सामने बबलू मोबाइल डाट काम दुकान पर अश्लील साहित्य बेचता है व अश्लील वीडियो (PORN VIDEO) डाउनलोड करके कम्प्यूटर में अपने स्टॉक में रखता है तथा नाबालिक बच्चों को बेचता है । उक्त सूचना पर मुखबिर के बताए हुए स्थान पर जाकर समय 06:20 बजे शाम को सज्जाद को पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम सज्जाद उर्फ बबलू बताया । अभियुक्त के कब्जे से 01 लैपटॉप बरामद हुआ । पूछताछ में बताया कि इस लैपटॉप में अश्लील व आपत्तिजनक फोटो व वीडियो रखता हूँ और ग्राहकों के पेन ड्राइव व मोबाइलों में डाउनलोड करके देता हूँ । लैपटॉप में लोकल डिस्क C में NEW FOLDER में HD नाम की फाइल से अश्लील फोटो व वीडियो पाये गये । अभियुक्त के इस कृत्य इलेक्ट्रानिक रूप में कामोत्तेजक सामग्री प्रकाशित करनेस कामुकता व्यक्त करने आचरण अंतवलित, अश्लील साहित्य बेचने, छोटे बच्चों को अश्लील वीडियो डाउनलोड कर देने के जुर्म के अवगत कराते हुए थाना मुसाफिरखाना द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तारी का स्थानः– इसौली रोड मस्जिद के सामने बबलू मोबाइल डाट काम दुकान,
दिनांकः– 18.02.2020, समयः– 06:20 बजे शामगिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
• सज्जाद उर्फ बबलू पुत्र इशरार अहमद नि0 पूरे काजी मजरे जाखाशिवपुर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः–
• मु0अ0स0 49/2020 धारा 292 भादवि व 67ए, 67बी आईटी एक्ट, 14/15 पाक्सो एक्ट थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
बरामदगी–- 01 अदद लैपटॉप ।
- 01 अदद चार्जिंग लीड ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- - उ0नि0 गिरिजेश प्रताप नारायण थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
- उ0नि0 हरीलाल थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
- का0 दीपक शुक्ला थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
- म0का0 सुनीला वर्मा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
-
पहले रामलला विराजेंगे मंदिर निर्माण से फाइबर के मंदिर में, कराई नाप-जोख
नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण का काम शुरू होने से पहले ही रामलला विराजमान को गर्भगृह से हटाकर अस्थायी मंदिर में ले जाया जाएगा। यह मंदिर फाइबर का होगा। इसके लिए अधिगृहीत परिसर में मानस भवन के पास के हिस्से में अयोध्या प्रशासन की तरफ नाप-जोख करवाई गई है। 15 दिन बाद अयोध्या में ट्रस्ट की होने वाली बैठक में राम मंदिर निर्माण की तिथि तय होने के साथ अस्थायी मंदिर के स्वरूप को भी स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद बतौर अयोध्या के जिलाधिकारी अस्थायी मंदिर की व्यवस्था को अंतिम रूप देंगे।
यहां श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन का विशेष इंतजाम भी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, रामलला के दर्शन व निकासी का मार्ग अलग-अलग बनाया जाएगा, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 की घटना के बाद से ही रामलला अस्थायी टेंट में विराजमान हैं। जब तक मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, रामलला वर्तमान स्थल से शिफ्ट होकर फाइबर के मंदिर में विराजेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ट्रस्ट की बैठक में इसका पूरा मसौदा रखकर स्वीकृति ली जाएगी। प्रस्ताव में रामलला के लिए भव्य फाइबर का मंदिर बनाने का उल्लेख है। उन्हें मानस भवन के दक्षिण में शिफ्ट किया जाएगा। यहां रामलला चारों भाइयों, हनुमानजी व सालिग्राम भगवान के साथ विराजेंगे।
रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला के भव्य मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने में अब देर नहीं है। इसलिए उससे पहले उन्हें टेंट से बाहर निकालने की भी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इंजीनियरों की टीम ने इसके लिए अधिगृहीत परिसर में नाप-जोख की है। रामलला को शिफ्ट करने की जगह को चिह्न्ति किया जा चुका है।
रामलला विराजमान, राजस्व गांव और सरकार की 67 एकड़ जमीन और उससे जुड़ी भूमि को मिलाकर नया राजस्व ग्राम श्रीरामलला विराजमान बनाने की तैयारी कर रही है। आस-पास की कुछ और जमीनों के अधिग्रहण के बाद इसका पूरा क्षेत्र करीब 100 एकड़ तक हो सकता है। विहिप के सूत्रों का दावा है कि श्रीरामलला राजस्व ग्राम अयोध्या नगर निगम में दर्ज होकर श्रीरामलला शहर हो जाएगा, इसकी कवायद शुरू हो चुकी है।
-
नोटिस भेजा ड्यूटी से नदारद 3 अफसरों को, शासन को लिखा कार्रवाई के लिए
गाजियाबाद : यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी से नदारद रहने पर जिला प्रशासन ने 3 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। डीएम डॉ. अजय शंकर पांडेय ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भी लिखा है। उन्होंने बताया कि सेक्टर मैजिस्ट्रेट प्रकाश चंद शर्मा (सहायक अभियंता प्रथम निर्माण इकाई उप्र जल निगम), स्टैटिक मैजिस्ट्रेट राजेश कुमार (अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग गाजियाबाद) और शिवकुमार (अवर अभियंता यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई उप्र जल निगम) मंगलवार को अपनी ड्यूटी पर नहीं थे। इसके बाद डीएम ने नोटिस जारी कर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।
डीएम ने किया निरीक्षण
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में स्थापित मुख्य कंट्रोल रूम का बुधवार शाम डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, कंट्रोल रूम प्रभारी तनुजा शर्मा और सहायक अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के चलते जिले में कुल 61 केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को 18 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। कंट्रोल रूम के माध्यम से डीएम ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजय नगर, सुशीला कन्या इंटर कॉलेज, श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज लोहिया नगर और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की गतिविधियों को ऑनलाइन मॉनिटरिंग के जरिए लाइव देखा।
-
और कुशीनगर में आधी रात में अचानक लगी आग,मां के सामने छह साल की बच्ची जलकर खाक
[object Promise]उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मसमधा में मंगलवार की देर रात में अज्ञात कारणों से लगी आग में छह साल की रिया की जलकर मौत हो गई। रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गई है। मां सरोज ने दोनों छोटे बच्चों को किसी तरह बचा लिया लेकिन बड़ी बेटी रिया को नहीं बचा सकी।
धर्मसमधा गांव के टोला बनरहा में संतोष का परिवार इस रिहायशी झोपड़ी में रहता है। मंगलवार की रात भोजन के बाद परिवार झोपड़ी में सोया था। देर रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गयी। लपटें तेज होने पर घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो सभी उठकर बाहर भागने लगे। संतोष की पत्नी सरोज ने दोनों छोटे बच्चों को तो बाहर निकाल लिया मगर रिया को वह नहीं बचा सकी। सूचना पाते ही एसडीएम कप्तानगंज अरविंद कुमार और थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए।
-
क्रेडिट कार्ड 6 हजार लोगों के नाम पर लेकर ठगी, दस्तावेज बरामद 25 हजार लोगों के
[object Promise]ग्रेटर नोएडा: 6 हजार लोगों के नाम पर क्रेडिट कार्ड बनवाकर ठगने वाले 2 लोगों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। ग्रेनो वेस्ट में बिसरख कोतवाली पुलिस की मदद से इन्हें पकड़ा गया। दोनों के मोबाइल में 25 हजार से ज्यादा लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे व्यक्तिगत डेटा मिले हैं। 19 कंपनियों की सैलरी स्लिप, 19 क्रेडिट कार्ड, 29 आधार कार्ड, 8 मोबाइल, डीएल, कार आदि भी बरामद हुआ है।
कई राज्यों में फैला था सिंडिकेट
गिरफ्तार युवकों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के पीए से भी ठगी की थी। दूसरों के नाम पर क्रेडिट कार्ड जारी कराने के बाद रुपये निकालकर फेंक देते थे। बैंक की शिकायत के बाद हुई जांच में इन्हें पकड़ा गया। छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में इनका सिंडिकेट फैला था। एएसपी एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि नौकरीपेशा व्यक्तियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी में कुछ बदलाव कर बैंकों से क्रेडिट कार्ड बनवाते थे। क्रेडिट कार्ड मिलने के बाद उसकी सारी रकम निकालकर फेंक देते थे। बैंक से शिकायत मिलने के बाद जांच हुई तो पता चला दिल्ली एनसीआर में बैठकर फर्जीवाड़ा हो रहा है।22 हजार लोगों के पैन और आधार नंबर
गौड़ सिटी मॉल चौराहे पर मंगलवार रात कौटिल्य शर्मा और राज सक्सेना को गिरफ्तार किया गया। कौटिल्य हाथरस और राज सक्सेना राजस्थान का रहने वाला है। दोनों फिलहाल ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी-2 सोसायटी में रहते थे। इनके पास से कई आधार कार्ड, सैलरी स्लिप, मोबाइल, पैन कार्ड, डीएल और क्रेडिट कार्ड मिले हैं। मोबाइल में करीब 25 हजार लोगों के आधार नंबर, पैन और मोबाइल नंबर मिले हैं।
यूं बना था गिरोह
राज 2007 में नौकरी करने दिल्ली आया था, तब उसकी मुलाकात कौटिल्य से हुई थी। दोनों एक बैंक के लिए क्रेडिट कार्ड बनवाने का काम करते थे, साथ ही ग्राहकों के कागजात भी लाते थे। काम के दौरान इनकी मुलाकात छत्तीसगढ़ निवासी धीरज सोलंकी से हुई थी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के पीएस से ठगी में 18 महीने तक जेल में रहने के बाद छूटे तो राजस्थान चले गए। यहां श्रीगंगानगर निवासी मूलचंद वर्मा को अपने साथ जोड़ लिया। मूलचंद इनकी ओर से उपलब्ध कराए गए आधार कार्ड और पैन कार्ड में कंप्यूटर से फोटो बदलता था। इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों की मदद से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते थे। इन्होंने अपने गैंग में एक ब्लूडर्ट कूरियर कंपनी में काम करने वाले पंकज वर्मा को भी जोड़ा था। पंकज गलत पते पर क्रेडिट कार्ड पहुंचाने में मदद करता था।ऐसे करते थे फ्रॉड
जिन ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वानी होती थी, वे सबसे आसान शिकार होते थे। राज और कौटिल्य ऐसे लोगों के क्रेडिट कार्ड उनके सामने ही काटते थे। लेकिन, काटते समय ध्यान रखते थे कि मैग्नेटिक स्ट्रिप सुरक्षित रहे। इसके बाद ऐसे कार्ड का क्लोन बनाकर रुपये निकाल लेते थे।दूसरी तरह से ऐसे लोगों को शिकार बनाते थे, जिन्हें कार्ड की जरूरत होती थी। ऐसे लोगों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलरी स्लिप आदि मॉल-मार्केट में क्रेडिट कार्ड का आवेदन कराने वालों से 200-300 में खरीद लेते थे। फिर इनके दस्तावेजों में फोटोशॉप से संशोधन कर एड्रेस बदलकर आवेदन कर देते थे। कार्ड आने पर कूरियर कंपनी का पंकज इनके बताए पते पर डिलिवर कर देता था। हर आवेदन में आरोपित अपनी ही फोटो लगाते थे। बैंककर्मियों को चकमा देने के लिए दाढ़ी, मूछ और हेयरस्टाइल बदल लेते थे। पुलिस बैंककर्मियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
दस्तावेज देते समय रखें ध्यान
1. केवल बैंक के अंदर जिम्मेदार कर्मचारी को ही अपने दस्तावेज दें।
2. जिस काम के लिए पेपर दे रहे हैं, क्रॉस कर उसका उल्लेख करते हुए हस्ताक्षर करें।
3. बैंक कभी भी किसी थर्ड पार्टी को लिमिट बढ़वाने के लिए ग्राहकों के पास नहीं भेजता।
4. इस तरह के किसी फ्रॉड की जानकारी होने पर फौरन बैंक और पुलिस को सूचना दें।
5. किसी भी तरह का ओटीपी किसी को न बताएं और मोबाइल भी दूसरों को न दें।