Category: uttar-pradesh

  • संदिग्ध अवस्था में इंजीनियर की मौत

    संदिग्ध अवस्था में इंजीनियर की मौत

    नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 46 में रहने वाले एक इंजीनियर की सोमवार देर रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 46 में रहने वाले प्रतीक गौर सेक्टर दो स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करते थे। सोमवार देर रात को वह कार्यालय से अपने दोस्त के साथ कार से सेक्टर 46 स्थित घर के लिए निकले। उन्होंने बताया कि सेक्टर 45 के पास दादरी रोड पर प्रतीक कार चलाते समय अचानक मूर्छित हो गए। उनके दोस्त ने उन्हें तत्काल पास के ही प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

  • गिरफ्तार 3 वाहन चोर, 12 बाइक और स्कूटी बरामद

    [object Promise]

    हापुड़ : पुलिस ने सोमवार रात वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की 12 बाइक, स्कूटी, चेसिस पर नंबर लिखने वाली लोहे की डाई, 3 तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर बहादुरगढ़ थाने की पुलिस ने पलवाड़ा सलारपुर रोड पर रजवाहे की पुलिया पर मुठभेड़ के बाद राकिब उर्फ रिहान, राकेश कुमार और रिजवान को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में वाहन चोरों ने बताया कि वे मेरठ, दिल्ली, हापुड़, अमरोहा, नोएडा से वाहन चुराकर कम कीमत पर बेच देते थे।

  • न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम धनकुना में स्थित जीआरडी पब्लिक स्कूल में मनकविहीन वाहन की बजह से हुए हादसे की एक सप्ताह बाद भी नही हुई कोई कार्यवाही

    न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम धनकुना में स्थित जीआरडी पब्लिक स्कूल में मनकविहीन वाहन की बजह से हुए हादसे की एक सप्ताह बाद भी नही हुई कोई कार्यवाही

    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    पीलीभीत स्कूलों में मानक विहीन वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं लेकिन पीलीभीत के परिवहन विभाग मौन बना रहता है ऐसा ही एक मामला धनकुना के जीआरडी पब्लिक स्कूल में बीते दिनों हुआ जिसमें टेम्पो में 17 बालक बैठे थे और टेम्पो को एक नाबालिग लड़का जिसकी उम्र 15 वर्ष थी चला रहा था ।टेम्पो तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया था जिसमें बैठे 17 बच्चों में से 8 बालक घायल हो गए थे जिसमें से एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां से हालत नाजुक देख उसे  निजी अस्पताल में (डॉ तरुण सेठी) के यहां उसका इलाज हुआ जिसके सर में काफी चोट लगी थी ।

    न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम धनकुना में स्थित जीआरडी पब्लिक स्कूल में मनकविहीन वाहन की बजह से हुए हादसे की एक सप्ताह बाद भी नही हुई कोई कार्यवाही

    जीआरडी पब्लिक स्कूल में कुछ बसें भी हैं जो बिल्कुल कंडम हैं और काफी पुरानी हैं उन्हीं से बच्चों लाया जाता है लेकिन स्कूल  प्रबंधक ओमप्रकाश भारती का कोई ध्यान नही है और वह बच्चों को टेम्पो से ही बच्चों को लाते हैं।हादसे बाले दिन प्रबंधक ओमप्रकाश भारती ने हादसे से अपना बचाओ करने के लिए सब से झूँठ बोल दिया कि टेम्पो बच्चों के अभिभाबकों ने भेजा था उनके स्कूल का नही था।लेकिन जब मीडिया द्वारा इसकी खोजबीन की गई तब स्कूल प्रबंधक के ही लड़के ने मीडिया के सामने कहा कि टेम्पो उसके पिताजी ने भेजा था और वह भी साथ गया था उसने खुद 17 बच्चों को बिठाया था वहीं अभिभाबकों का कहना है कि प्रबंधक का ही दूसरा लड़का जिसकी उम्र 15 बर्ष है वह चला रहा था टैम्पो और वह ही रोज चलाता है तेज रफ्तार से स्कूल बसों को और टैम्पो को एआरटीओ पीलीभीत ने मौके पर जाकर देखा था लेकिन स्कूल प्रबंधक पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है जिसकी एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई है।

    न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम धनकुना में स्थित जीआरडी पब्लिक स्कूल में मनकविहीन वाहन की बजह से हुए हादसे की एक सप्ताह बाद भी नही हुई कोई कार्यवाही

    आज अभिभावकों ने थाना न्यूरिया में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है तहरीर में अभिभाबकों ने लिखा है कि कुंवर सेन पुत्र चतुरी लाल निवासी मेबातपुर जो इस समय रोहतनिया में रहता है ने बताया कि उसका पुत्र रोहित कुमार जो कक्षा 7 में जीडीआर पब्लिक स्कूल धनकुना में पड़ता है स्कूल में बच्चों को लेने के लिए बस आती थी जो काफी कबाड़ा है परंतु दिनाँक 8/02/2020 को स्कूल संचालक ने बच्चों को लेने के लिए टैम्पो भेजा जिसमें 17 बच्चों को बिठाया गया टैम्पो चालक एक अनाड़ी लड़का नाबालिग लड़का था जिसकी उम्र लगभग 15 बर्ष थी वह टैम्पो लेकर तेज गति से जा रहा था रोहतनिया के पास टैम्पो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया टेंपो नंबर यूपी 26 0523 काफी बच्चों को चोटें आईं जिसमे आर्यन नाम का लड़का अस्पताल में भर्ती है ।घटना के बाद स्कूल मास्टर और स्कूल प्रबंधक ओमप्रकाश भारती आये उनसे शिकायत की कि अपने एक नाबालिग लड़के को जो अनाड़ी है टैम्पो लेकर क्यों भेजा इससे नाराज होकर स्कूल प्रबंधक ओमप्रकाश ने कहा कि चमटटे होश में रहो अगर एक दो चमटटे मर जाते तो क्या फर्क पड़ता है और उसके अलावा भी उन लोगों को गंदी गंदी जाती सूचक गालियां दी गईं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गईं और अब भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ।

    क्योंकि बिद्यालय प्रबंधक और उसके अध्यापक दबंग किस्म के लोग हैं जिनका क्षेत्र में काफी दबदबा है जख्मी छात्रों में जय सिंह पुत्र उदय राज ,अनुज पुत्र रामौतार,निवासी गण रोहतनिया थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत ।इसके अलावा और भी मानक विहीन वाहन स्कूल में चल रहे हैं।जिले में बहुत से ऐसे स्कूल हैं जहां पर बच्चों को ठूँस ठूँस कर टैम्पो में भर कर ले जाया जाता है।थाना अमरिया क्षेत्र में दीन इंटरनेशनल स्कूल सरदार नगर जहां पर भी बच्चे टैम्पो में ठूंस ठूँस कर भरकर लाये जाते हैं एक टैम्पो में 18 से 20 बच्चे भरे जाते है इसी के पास स्थित निसारा में स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल चल रहा है जो बगैर मान्यता के चल रहा है और पूरे क्षेत्र से टैम्पो के द्वारा बच्चों को स्कूल लाया जाता है परिवहन अधिकारी सब कुछ देखते रहते हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही होती है जब कोई हादसा हो जाता है तब ही प्रशासन कोई कदम उठाता है बरना कुछ नही प्रशासन  मानक विहीन वाहनों को चलबाकर किसी बड़े हादसे का इन्तिज़ार कर रहा है जब कोई हादसा हो जाएगी तभी प्रशासन की आंखे खुलेंगी ।

    धनकुना के जीआरडी पब्लिक स्कूल में गनीमत रही कि ज्यादा बच्चों के चोटें नही आयीं लेकिन जिसके आईं वह भी गंभीर चोटें थी जिनको जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद दो निजी अस्पताल बालों ने भी हालत खराब देखकर अपने यहां लेने से इनकार कर दिया था तीसरे हॉस्पिटल में जाकर भर्ती कराया गया था क्योंकि उसके सर में काफी चोटें आयीं थी और काफी खून निकल चुका था ऐसे ही किसी बड़े हादसे का इंतिजार है प्रशासन को ।

  • पीलीभीत न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिथरा में झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक व मेडिकल चला रहे हैं बिना लाइसेंस धड़ल्ले से

    पीलीभीत न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिथरा में झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक व मेडिकल चला रहे हैं बिना लाइसेंस धड़ल्ले से

    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र में बहुत से कई गाँव में फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार और ये डॉक्टर सीना ठोक कर दुकाने चलाते हैं जिसमे काफी दवाइयां ऐसी चलाते हैं जो काफी नुकसानदायक होती हैं और कभी कभी जिसके कारण लोगों को अपनी जानों से हाथ धोना पड़ जाता है न्यूरिया क्षेत्र के जनकपुरी   में एक डॉ हरीशंकर जो अपनी दुकान व उसमें मेडिकल चलाते हैं जिनके पास कोई भी डिग्री या डिप्लोमा नही है इसी क्षेत्र के गाँव बिथरा में डॉ राजेश जो बड़ी ही दबंगई से अपनी दुकान और मेडिकल गांव के अंदर चलाता है कहता है । हमारी सारी साठगांठ है स्वास्थ्य विभाग में व राजनीति में ऊपर तक पकड़ है हमारा कोई कुछ नही कर सकता हम ऐसे ही चलाएंगे डॉ राजेश कहता है कि उसका क्लीनिक गांव के अंदर है जहां पर कोई भी नही आता है डॉ से जब उसकी डिग्री के बारे में जानकारी ली गयी तो कहता है उसके पास डी फार्मा की डिग्री है और वह बिना मेडिकल के लाइसेंस के ही मेडिकल चला सकता है और अपना क्लीनिक भी लेकिन कुछ दिखा नही पाता है ।

    पीलीभीत न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिथरा में झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक व मेडिकल चला रहे हैं बिना लाइसेंस धड़ल्ले से

    एक एक मरीज को खुली दबाई देता है जिसके बदले में दो खुराकों के 50 रुपये मरीजों से लेता है इसकी दबाई कई लोगों को नुकसान भी कर चुकी है लेकिन ये अपनी दबंगई के बल पर लोगों को डरा देता है क्योंकि ये डॉ के साथ एक दबंग भी किस्म का व्यक्ति है बिथरा में किरन क्लीनिक नाम से डॉ संदीप चौहान जो पूरा मेडिकल चला रहा है जिसपर बाकायदा दुकान के बाहर बोर्ड लगाया हुआ है ।

    पीलीभीत न्यूरिया क्षेत्र के गांव बिथरा में झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक व मेडिकल चला रहे हैं बिना लाइसेंस धड़ल्ले से

    जिसपर सारी जांचों के रेट भी लिखे हुए हैं और डॉ के पास न तो कोई डिग्री है और न ही मेडिकल का लाइसेंस है और ये सभी बीमारियों का गारंटी के साथ इलाज करता है हर इलाज की गारंटी के नाम पर लोगों को खूब ठगता है किसी से करने धरने के नाम पर किसी से किसी अन्य बीमारी की गारंटी किसी से बच्चे पैदा होने की गारंटी, सब स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा है ।ये सब सरकार को बदनाम कर रहे हैं आखिर कब तक चलेगा इनका ये फर्जीबाड़ा स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा है। सब डॉ कहते हैं कि हम लोग बिभाग बालों को महीना देते हैं अब हमें कोई भी डर नही है कब तक चलेगा लोगों की जिंदगी और और उनकी मेहनत की कमाई पर डाका ।

  • दर्ज कराया केस 1 करोड़ से अधिक के बकाये को लेकर

    दर्ज कराया केस 1 करोड़ से अधिक के बकाये को लेकर

    नोएडा : एवीजे डिवेलपर्स और उसके निदेशकों के खिलाफ इलाहाबाद बैंक की तरफ से 1 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया रकम को लेकर सेक्टर-49 थाने में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज करवाया गया है। बिल्डरों ने बैंक से करीब 81.50 लाख रुपये के दो अलग-अलग लोन लिए थे। इनकी किस्त नहीं भरी गईं। अब बिल्डर पर ब्याज समेत 1 करोड़ से अधिक का बकाया हो चुका था। बिल्डर के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। बैंक की सेक्टर-51 ब्रांच के हेड कपिल मल्होत्रा ने पुलिस से एवीजे डिवेलपर्स के निदेशकों विनय जैन, आशा जैन, कपिल जैन, नरेंद्र सिंह, सुमन और डोरकास सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले को लेकर उन्होंने पहले पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन केस दर्ज नहीं होने पर कोर्ट में अपील की थी। अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    शिक्षा की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर प्रधानाचार्या को लगाई कड़ी फटकार।

    भोजन में प्रयोग किए जा रहे हैं तेल, मसाले व राशन की जांच कराने के दिए निर्देश।

    निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।

    निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री कि जांच कराने के दिए निर्देश।

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज असैदापुर, गौरीगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम कंप्यूटर कक्ष पहुंचकर बच्चों के कंप्यूटर सीखने की जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने क्लास रूम में जाकर बच्चों का शैक्षिक स्तर के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा हिंदी, अंग्रेजी, गणित सहित अन्य प्रश्न बच्चों से पूछे परंतु बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू लता को कड़ी फटकार लगाई साथ ही निर्देश दिए कि जो अध्यापक जिस विषय का हो वह उसी विषय को पढ़ाए। इसके बाद डीएम ने किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेल, मसाले, दालें व राशन इत्यादि की गुणवत्ता की जानकारी ली। खराब गुणवत्ता मिलने पर डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को तेल, मसाले व राशन के सैंपल की जांच करने के निर्देश दिए साथ ही गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर ठेकेदार के ऊपर पेनाल्टी लगाने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिया। इसके बाद डीएम ने निर्माणाधीन प्रधानाचार्य आवास व ट्रांसिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कार्य की प्रगति बहुत ही धीमी है व गुणवत्ता तथा फिनीशिंग का कार्य भी सही नहीं है, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदाई संस्था यूपी सिडको के जूनियर इंजीनियर को तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के साथ ही फिनीशिंग का कार्य भी अच्छी तरह से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री की जांच अधिशासी अभियंता लोनिवि से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू लता, कार्यदाई संस्था के जूनियर इंजीनियर अजय कुशवाहा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • NRC के शक में आर्थिक सर्वे के लिए पहुंचे कर्मचारी को पीटा

    [object Promise]

    ग्रेटर नोएडा: नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्श (NRC) को लेकर सरकार बार-बार रुख साफ कर चुकी है कि इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है, लेकिन अफवाह थम नहीं रहे हैं। यूपी के ग्रेटर नोएडा में में आर्थिक-सामाजिक डेटा के आंकड़े जुटाने गए एक कर्मचारी पर लोगों ने इसलिए पीट दिया क्योंकि उन्हें लगा कि वह NRC के लिए आया है।

    ग्रेटर नोएडा में जारचा के छौलस गांव में एक कर्मचारी आर्थिक आंकड़े जुटाने के लिए पहुंचा था। वह गांव में पहुंचा ही था कि वहां NRC टीम के पहुंचने की अफवाह फैल गई। कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित कर्मचारी ने मकान मालिक समेत गांव के 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ जारचा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने शिकायत में कहा है कि लोगों ने उसे NRC के लिए सर्वे करने वाला समझकर पीटा। किसी तरह वह वहां से भागने में कामयाब रहा।

    गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कुछ लोग NRC को लेकर भी सशंकित हैं। हाल ही में सरकार ने संसद में कहा है कि इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि इस मुद्दे पर सरकार में कोई चर्चा नहीं हुई है।

  • गैंगरेप का केस भदोही से BJP MLA रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित 7 परिजनों के खिलाफ

    [object Promise]

    वाराणसी। भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। विधायक के साथ उनके तीन बेटे और तीन भतीजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाराणसी की रहने वाली 40 साल की एक विधवा ने कुछ दिनों पहले पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस बारे में शिकायत की थी।

    उसने बताया था कि विधायक के भतीजे संदीप से उसकी पहली मुलाकात वर्ष 2014 में मुंबई जाते समय ट्रेन में हुई थी। तब उनमें दोस्ती हो गई और दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए। संदीप ने इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान संदीप ने उसे मुंबई से भदोही बुलाया था। इसके बाद उसे कई दिनों तक एक होटल में रखा।

    होटल में विधायक, उसके 3 बेटों और 3 भतीजों ने दुष्कर्म किया। गर्भ में पल रहे दो माह के बच्चे को भी जबरदस्ती गिरवा दिया। शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकियां मिलीं। भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि विधायक सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • ‘राम मंदिर ट्रस्ट’ की पहली बैठक शुरू होगी दिल्ली में आज शाम 5 बजे , ये होंगे शामिल

    [object Promise]

    अयोध्या/नई दिल्ली। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक बुधवार को शाम 5 बजे दिल्ली में होगी। इसमें शामिल होने के लिए अयोध्या के तीनों ट्रस्टी महंत दिनेद्र दास, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और डॉ. अनिल मिश्र दिल्ली आ गए है। शंकराचार्य बासुदेवानन्द जी सरस्वती मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे।

    इसके अलावा जानकारी मिली है कि महंत नृत्यगोपाल दास और विहिप नेता चंपत राय को भी ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि बैठक के दौरान नृत्य गोपाल और विहिप नेता चंपत राय को ट्रस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

    बुधवार को शाम पांच बजे ट्रस्ट की बैठक होगी। जो तीन से चार घंटे तक चलने की उम्मीद है। बैठक में सभी सदस्य अपने अपने तरफ से सुझाव रखेंगे। सूत्रों ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट की पहली बैठक राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पते आर-20, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में ही होगी। यह वरिष्ठ वकील के. परासरण का घर है।

    सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर बनाने के साथ ही ट्रस्ट बृहद राम कॉम्प्लेक्स बनाने पर भी विचार करेगी। इसके लिए ट्रस्ट की पहली बैठक में और जमीन लेने पर विचार किया जाएगा, ताकि मंदिर का कैंपस सरयू तक पहुंच जाए। इसके साथ ही बैठक में अयोध्या के मास्टर प्लान बनाने पर भी चर्चा होगी।

    [object Promise]

  • UP : ..जब फरियादी को एसएसपी ने बना दिया ‘ट्रैफिक सीओ’!

    [object Promise]

    फिरोजाबाद। हिंदी फिल्म ‘नायक’ तो आपको याद ही होगा। फिल्म में एक दिन के मुख्यमंत्री अनिल कपूर ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर कानून का राज कायम किया था। ठीक उसी प्रकार का नजारा मंगलवार को फिरोजाबाद जिले के टूंडला कस्बे में देखने को मिला, जब यातायात अव्यवस्था की फरियाद लेकर पहुंचे युवक को ही एसएसपी ने दो घंटे का ‘ट्रैफिक सीओ’ बना दिया।

    हुआ कुछ यूं कि मंगलवार को टूंडला तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अलाबलपुर का युवक सोनू चौहान (28) अक्सर सड़क पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने की फरियाद लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुआ। उसने अपनी शिकायत में कहा, “आड़ा-तिरछा खड़े हो रहे वाहनों से जाम लग जाता है और एंबुलेंस तक नहीं गुजर पाती।”

    इस पर एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा, “यदि ट्रैफिक संभालने की जिम्मेदारी तुम्हें दे दी जाए तो तुम क्या करोगे?” युवक ने पहले तो अपने सुझाव दिए, फिर कहा, “मैं एक दिन में व्यवस्था दुरुस्त कर दूंगा।”

    युवक का इतना कहना था कि एसएसपी ने उसे तुरंत दो घंटे का ‘ट्रैफिक सीओ’ नियुक्त कर मातहतों को दो घंटे तक युवक के सभी आदेश मानने का हुक्म सुना दिया।

    बस, युवक पुलिस की जीप में बतौर यातायात उपाधीक्षक (सीओ) सवार हुआ और कोतवाल व अन्य उपनिरीक्षकों के साथ सुभाष चौराहा पहुंचकर उसने फिल्म ‘नायक’ के एक दिन के मुख्यमंत्री अनिल कपूर की तरह ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। आगरा से एटा जाने वाली बसों को सड़क से बस स्टैंड के अंदर करवाया और दोनों ओर लगे ठेलों और रेहड़ी को व्यवस्थित कर दो घंटे के कार्यकाल में चरमराई यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी। इस बीच यातायात नियम तोड़ने वाले आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों का चालान भी काटा गया।

    फिरोजाबाद के एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बुधवार को कहा, “सोनू ने दो घंटे में वह कर दिखाया, जो हमारी यातायात पुलिस नहीं कर पाई। अब पुलिस में सोनू की कार्यक्षमता की छाप उतारी जाएगी और उससे मिले तजुर्बे के अनुसार यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।”

    इस बारे में सोनू का कहना है कि अपने दो घंटे के कार्यकाल में उसने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाया है, और यदि पुलिस नियमों को ईमानदारी से लागू करे तो जाम लगने का सवाल ही नहीं उठता।