Category: uttar-pradesh

  • कांग्रेसियो ने आयोजित की नुक्कड़ सभा, सुनी किसानों की समस्याए

    [object Promise]

    Riport:harsh yadav

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना(अमेठी)।सोमवार को किसान जन जागरण कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता राजू ओझा ने ब्लॉक के निजामुद्दीनपुर और दादरा गांव में किसानों के साथ नुक्कड़ बैठक की। बैठक के दौरान किसानों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को भी जाना। इस दौरान राजू ओझा ने कांग्रेस की नीतियों को उनके सामने रखा और किसानों के लिए शुरू किया गया किसान जनजागरण अभियान से उन्हें रूबरू कराया। किसानों से वार्ता के दौरान राजू ओझा ने अभियान के तहत संकल्प पत्र भी भरवाए और इस अभियान को लेकर किसानों का समर्थन भी जुटाया।
    नुक्कड़ सभाओं के दौरान यूथ विधानसभा अध्यक्ष जय बहादुर यादव ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहा है लेकिन फिर भी भाजपा सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। किसानों को अपनी फसल का समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा। बिजली के दामों में बढ़ोतरी हुई है जिससे किसानों की कमर टूट गयी है।विकास यादव ने कहा कि दिन प्रतिदिन बेरोजगारी बढ़ रही है और सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है। योगी और मोदी सरकार हर कदम पर विफल रही है।सभा मे संजय गुप्ता,रमाकांत तिवारी,रामसजीवन यादव,राहुल गुप्ता,डॉ रिपन,रामभवन यादव,रामकुमार,वसी उल्ला,सनाउल्ला,रसीद जियालाल मौर्य,विकास आदि रहे।

  • दीपावली तक धोबीघाट ROB को चालू करने की उठी मांग

    [object Promise]

    गाजियाबाद: दिल्ली में करारी हार के बाद यूपी में बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। रविवार को पिछले 5 साल से लंबित पड़े धोबीघाट आरओबी की प्रगति रिपोर्ट जनता के सामने रखने के लिए सभा का आयोजन किया गया। सभा में प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग को धोबीघाट आरओबी के बारे में समीक्षा करनी थी लेकिन पूर्व बीजेपी विधायक नरेंद्र सिसौदिया के देहांत के कारण वे सभा में नहीं पहुंच सके। उनके स्थान पर बीजेपी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभा की अध्यक्षता की। सभा में 6 महीने में आरओबी का निर्माण कार्य पूरा होने का दावा किया गया। हालांकि लोगों ने इसे दीपावली तक तो पूरा करने की मांग की।

    विजयनगर को शहर से जोड़ने के लिए लगभग पांच साल पहले शुरू किए गए धोबीघाट आरओबी का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। आरओबी निर्माण की कछुआ गति को लेकर विजयनगर वासियों में खासा रोष भी है। सभा में आरओबी का निर्माण कर रहे ठेकेदार बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि पहले इस पुल की चौड़ाई साढ़े सात मीटर की थी लेकिन सांसद वीके सिंह ने इसकी चौड़ाई को साढ़े नौ मीटर तक बढ़वाकर पूरे लेआउट को बदलवाया है। बालकृष्ण शर्मा के मुताबिक अभी इस पुल को पूरा होने में कम से कम 6 माह का समय लगेगा। इस पर लोगों ने कहा कि दीपावली से पहले इस आरओबी का लाभ मिलना चाहिए।

    बीजेपी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीके सिंह इस प्रॉजेक्ट पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने इसका काम जल्द से जल्द पूरा कराने के भी निर्देश अधिकारियों व ठेकेदार को दे दिए हैं। इस मौके पर बीजेपी पार्षद सुनील यादव, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल मेदी वाले, अजय राजपूत, नीरज गोयल, आरके आर्य आदि मौजूद रहे।

    बिना अनुमति रेलवे परिसर में लगा दिया तंबू

    बीजेपी की ओर से रेलवे स्टेशन विजयनगर परिसर में सभा आयोजित की गई। इसके लिए टेंट लगाकर कुर्सियां लगाई गईं। क्षेत्र के लोगों को भी यहां बुलाया गया। कार्यक्रम के बारे में रेलवे के स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई और न ही रेलवे से यहां टेंट लगाने की अनुमति ही ली गई। सुबह जब टेंट लगना शुरू हुआ तो अधिकारियों को इसकी भनक लग गई। उसके बाद पता किया गया कि आखिर यहां कार्यक्रम करने की अनुमति किससे ली गई थी तो पता चला कि टेंट बिना अनुमति के ही लगाया गया। हालांकि रेलवे की ओर से इसे रोका नहीं गया और सभा स्थल पर सुरक्षा पुख्ता की गई।

  • आज फिर किसानों का नोएडा में प्रदर्शन, लग सकता है ट्रैफिक जाम

    [object Promise]

    नोएडा: नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ आज फिर किसानों का बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। सुबह 9-10 बजे के बीच 81 गांवों के किसान हरौला के बरातघर के सामने जुटेंगे। यहां से सुबह 11 बजे सेक्टर 6 स्थित नोएडा अथॉरिटी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के लिए रवाना होंगे। किसानों के प्रदर्शन में कई राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल होंगे। ऐसे में उद्योग मार्ग और इसके आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक जाम के हालात बन सकते हैं।

    10 फरवरी किसानों का धरना प्रदर्शन शुरू हुआ था। 11 किसानों को धरनास्थल से उठाकर जेल भेजने के बाद राजनीतिक दलों और कई संगठनों ने भी विरोध शुरू कर दिया। हालांकि शुक्रवार शाम को इन्हें रिहा कर दिया गया। जेल जाने के बाद भी किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी रहा। सोमवार को होने वाले प्रदर्शन के लिए किसानों को जुटाने के लिए कई टीमों को लगाया गया था। रविवार को बाइक रैली निकालकर कई जगह शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। करीब 5 हजार से ज्यादा किसानों के जुटने का दावा किया जा रहा है। अगर इतनी बड़ी संख्या में किसान शहर में आते हैं तो उद्योग मार्ग के आसपास भीषण जाम की स्थिति बन सकती है। खासकर दिल्ली जाने वाले लोग रजनीगंधा अंडरपास के रास्ते व अन्य रास्तों से दिल्ली जाएं।

    कई गावों में पंचायत भी हुई है। 81 गांव के किसान इस धरने में शामिल होंगे। आबादी की जमीन संबंधी मामलों के निस्तारण को लेकर अथॉरिटी के खिलाफ किसानों में रोष है। उनका कहना है कि जो नियम कायदे कोर्ट, शासन और अथॉरिटी ने बनाए थे उन्हीं के प्रावधानों के अनुसार हम मामलों का निस्तारण चाहते हैं। यह हमारे हक की लड़ाई है। हमारी ऐसी कोई मांग नहीं है जो कानून या प्रावधानों से अलग हटकर हो।

    सपा, कांग्रेस आदि भी दे रहे समर्थन
    किसान हरौला के बारातघर से नोएडा अथॉरिटी के लिए कूच करेंगे। सपा, कांग्रेस और कई संगठनों के लोग सीधे धरना स्थल पर पहुंचेंगे। सीटू के अध्यक्ष गंगेश्वर ने बताया कि हमारे संगठन से भी सैंकडों लोग धरने में शामिल होंगे। किसानों के साथ हो रहे अन्याय के हम साथ हैं। सपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी का कहना है कि आज काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता किसानों के धरने में समर्थन करने पहुंचे रहे हैं। सपा हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ रही है। किसानों के इस धरने को लीड कर रहे सुखबीर खलीफा का कहना है कि सभी कई किसान संगठनों, राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों का हमें समर्थन मिला है। आज हजारों की संख्या में हम उद्योग मार्ग से होते हुए धरने में शामिल होंगे।

    अडिशनल डीसीपी, रणविजय सिंह का कहना है कि किसानों का बड़ा प्रदर्शन होने की आज सूचना है। धारा 144 लागू है, लेकिन हम किसानों को धरना देने से नहीं रोंकेंगे। हमारी कोशिश है कि अथॉरिटी और किसानों के बीच में वार्ता होकर समस्या का समाधान हो। सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम रहेगा।

  • CAA विरोधी प्रदर्शन : गिरफ्तार किये गए मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय, बना रहे थे जुलूस निकालने की योजना

    [object Promise]

    लखनऊ। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय को सोमवार को दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पांडेय नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे थे। पांडेय के साथ जा रहे नौ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है और ठाकुरगंज पुलिस थाने लाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांडेय और उनके सहयोगी घंटाघर तक पहुंच गए थे और वे एक अन्य प्रदर्शन स्थल गोमती नगर इलाके के उजरियागांव की तरफ जुलूस निकालने की योजना बना रहे थे।

    ठाकुरगंज के थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्हें शांति भंग करने की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ ने कहा कि पांडेय व उनके साथी सीएए विरोधी पर्चे भी बांट रहे थे। पांडेय लंबे समय से सीएए के विरोध में खड़े हैं और देशभर में ऐसे आंदोलनों में बोलने के लिए भी जाते रहे हैं।

    पिछले महीने भी पुलिस ने वीर सावरकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया था। लखनऊ के घंटाघर परिसर में महिलाएं पिछले एक महीने से सीएए और एनआरसी के खिलाफ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रही हैं।

    इससे पहले सीएए के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता व कवि इमरान प्रतापगढ़ी को मुरादाबाद प्रशासन ने नोटिस भेजा। प्रतापगढ़ी पर एक करोड़ चार लाख आठ हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आपको बता दें कि सीएए के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीडऩ का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

    [object Promise]

  • UP विधानसभा की कार्यवाही बाधित SP अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा को लेकर

    [object Promise]

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामा किया, जिसके चलते पूरा प्रश्नकाल बाधित रहा। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने इसे अस्वीकार कर दिया। सपा के विधायक नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

    अखिलेश यादव ने हाल ही में दावा किया था कि उनकी एक जनसभा के दौरान एक युवक ने जय श्रीराम का नारा लगाया था, जिसके बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने धमकी भरे कॉल और मैसेज किए।

    सपा अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने शनिवार को कन्नौज में अपने पार्टी कार्यालय में एक समारोह को संबोधित करते हुए दावा किया कि एक भाजपा नेता से मुझे जान का खतरा है। मुझे उन्होंने कॉल और मैसेज भेजकर धमकी दी है। मैंने मेसैज को फोन पर सुरक्षित कर लिया है और मैं जल्द ही इस मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करूंगा।

    जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि सपा अध्यक्ष की सुरक्षा का मुद्दा चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा डरी हुई है और कुछ भाजपा समर्थक उन्हें धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राजनीति के अपराधीकरण के मुद्दे पर भी बात की है और अगर अखिलेश यादव को कोई नुकसान होता है, तो सपा कार्यकर्ता शांत नहीं रहेंगे। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अखिलेश यादव की सुरक्षा में 182 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

  • कुशीनगर में बजट को लेकर बसपा के जिला उपाध्यक्ष ने बताया धोखा,महिला सुरक्षा व बेरोजगारी खत्म करने में नही किया कोई पहल – रामलखन यादव

    कुशीनगर में बजट को लेकर बसपा के जिला उपाध्यक्ष ने बताया धोखा,महिला सुरक्षा व बेरोजगारी खत्म करने में नही किया कोई पहल – रामलखन यादव

    उपेंद्र कुशवाहा  

    पडरौना,कुशीनगर: युपी में योगी सरकार द्वारा हुए बजट को लेकर कुशीनगर में लोगों में काफी उत्साह रहा। पूरा दिन लोग बजट में मिलने वाली छूट के बारे में एक दूसरे से पूछने के साथ टीवी व सोशल मीडिया से चिपके रहे। जबकि कुछ लोगो को बजट में लाभ मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है। वहीं बसपा के जिला अध्यक्ष शाहिद लारी ने इस बजट में कुशीनगर की जनता के साथ धोखा किया गया है,सरकार नेपडरौना चीनी मिल,कुशीनगर एयरपोर्ट,मेडिकल कालेज,ट्रामा सेंटर एवम कसया अन्तर्राजीय बस टर्मिनल आदि के लिए एक रुपया भी आवंटित नही हुआ है।

    साथ ही पूरे प्रदेश के युवाओं, बेरोजगारों,किसानों,व्यापारियों के लिए भी निराशा ही हाथ लगी है । हालांकि छात्र संघ उपाध्यक्ष राम लखन यादव ने कहा कि यूपी सरकार का यह अंतिम बजट है इसमें किसानों,नौजवानों,महिला सुरक्षा,शिक्षा,एवं बेरोजगारी खत्म करने के लिए कोई प्राविधान नहीं किया गया है कुल मिलाकर यह निराशाजनक बजट है ।

  • वेटिंग रूम होगा रेलवे स्टेशन के हर प्लैटफॉर्म पर

    वेटिंग रूम होगा रेलवे स्टेशन के हर प्लैटफॉर्म पर

    गाजियाबाद: अब ट्रेन लेट होने पर यात्रा करने वालों को प्लैटफॉर्म के बेंच पर बैठकर उसका इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हर प्लैटफॉर्म पर वेटिंग रूम बनाए जाएंगे। यही नहीं स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं भी यात्रियों को मिलेंगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। दिल्ली की टेक्निकल टीम गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का सर्वे करने पहुंची थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मुख्यालय से यह प्रस्ताव पास हो चुका है। अफसरों के अनुसार स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वार को पूरी तरह से कवर्ड करके बनारस और गुजरात की तर्ज पर बनाने की कवायद चल रही है। ट्रेनों की जानकारी देने वाला साइन बोर्ड भी अपग्रेड होगा।

    थ्रीडी इमेज की तर्ज होगा विकसित

    रेलवे स्टेशन को हाईटेक तरीके से विकसित किया जाएगा। गाजियाबाद स्टेशन का नाम देश के उन 400 स्टेशनों में शामिल है जिन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसकी तैयारी के लिए दिल्ली मंडल की एक तकनीकी टीम काम कर रही है। उन्होंने विभिन्न विभागों से आंकड़ों के साथ ही स्टेशन के नक्शे भी प्राप्त किए। इस टीम में आईआईटी के विशेषज्ञ भी शामिल थे। गाजियाबाद दिल्ली मंडल के स्टेशनों में ए ग्रेड का स्टेशन है। रेलवे की ओर से देश के 400 स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है। इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए हाईटेक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन स्टेशनों में गाजियाबाद भी शामिल है। रेलवे सूत्रों की मानें तो स्टेशन को श्रीडी ईमेज की तर्ज पर विकसित करने की योजना है।

    कुल छह प्लैटफॉर्म हैं

    गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 6 प्लैटफॉर्म हैं। दिनभर में 400 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें से लगभग 200 ट्रेनें यहां ठहरती हैं। इनमें कई वीआईपी ट्रेनें भी शामिल हैं। देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का भी यहां ठहराव है।

     

    ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    प्लैटफॉर्म व लॉन्ज में ब्रांडेड कंपनियों के स्टॉल

    एसी वेटिंग रूम

    ट्रेनों की जानकारी देने वाला डिजिटल साइन बोर्ड

    सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम

    यात्रियों के प्रवेश और निकासी की बेहतर व्यवस्था

    स्टेशन परिसर में ही मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

  • गोरखपुर से पडरौना आ रहे शख्स को रास्ते में जहरखुरानी ने बनाया शिकार,बेहोशी की हालत में मिले पीड़ित को अस्पताल में कराया भर्ती

    गोरखपुर से पडरौना आ रहे शख्स को रास्ते में जहरखुरानी ने बनाया शिकार,बेहोशी की हालत में मिले पीड़ित को अस्पताल में कराया भर्ती

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : गोरखपुर से घर लौट रहे एक युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लेने की खबर है। जनपद के जटहा थाना क्षेत्र के कंठी छपरा खास टोला गांव निवासी यह युवक अर्द्ध बेहोशी की हालत में पडरौना सरकारी बस स्टेशन पर पाया गया है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।  

    मिली जानकारी के अनुसार जनपद जटहा थाना क्षेत्र के कंठी छपरा खास टोला गांव निवासी यह 32 वर्षीय चंद्रभान कुशवाहा गोरखपुर में किसी काम से गया हुआ था कमाने गया वह वहां से घर आने के लिए सरकारी पकड़ा ।

    रास्ते में वह जहरखुरानों का शिकार हो गया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में पडरौना शहर के सरकारी बस स्टैंड पर वह पड़ा हुआ था। संयोग ही कहिए कि वहां से गुजर रहे एक पान की दुकान चलाने वाले ब्यक्त कि नजर युवक पर पड़ गई। इस दौरान वहां मौजूद नागेन्द्र कुमार ने उक्त बेहोशी की हालत में पड़े युवक को अस्पताल भर्ती करवाया और युवक के जेब में मिली डायरी के आधार पर उसके घर वालों को सूचना दे दी। युवक की दिमागी हालत अभी दुरुस्त न होने से वह पूरी घटना के बारे में बता नहीं पा रहा है।

  • अस्थाई मंदिर में विराजेंगे रामलला, जगह तय गर्भगृह से 150 मीटर की दूरी पर

    [object Promise]

    अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले रामलला को दूसरे मंदिर में शिफ्ट किया जाएगा। क्योंकि मूल गर्भ गृह से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित मानस भवन के नजदीक में मेकशिफ्ट मंदिर बनाया जाएगा, जहां रामलला को रखा जाना है। सूत्रों ने बताया कि रामलला एक अस्थाई मंदिर खास जर्मन पाइन लकड़ी और कांच की मदद से दिल्ली में तैयार हो रहा है, जिसे अयोध्या लाकर स्थापित किया जा सकेगा। मंदिर सभी मौसम के अनुकूल रहेगा।

    रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला विराजमान हैं, वह गर्भगृह है, लेकिन मंदिर निर्माण के लिए उस जगह को खाली करना होगा। बहुत जल्द रामलला को अपने स्थान से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर मानस मंदिर के पास ले जाया जाएगा, जहां अस्थाई तौर पर मंदिर बनाकर तब तक उनकी पूजा-अर्चना होगी। वहां पूजा जब तक होगी राम लला का मंदिर बनकर तैयार नहीं होता। आपको बताते जाए कि कुछ दिन पहले ही आर्किटेक्ट और इंजीनियरों ने गर्भ गृह के इलाके का दौरा किया था।

  • गाजियाबाद 12वें नंबर पर स्वास्थ्य बजट खर्च करने में

    गाजियाबाद 12वें नंबर पर स्वास्थ्य बजट खर्च करने में

    गाजियाबाद : स्वास्थ्य बजट खर्च करने में गाजियाबाद ने वाराणसी और गोरखपुर को पछाड़ दिया है। हालांकि, पहले स्थान पर रामपुर है और दूसरा पर गौतमबुद्ध नगर आया है। वहीं, शामली ने तीसरा स्थान हासिल किया है। सीएमओ डॉ. एन.के. गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से बजट खर्च करने पर सभी जिलों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें गाजियाबाद 67.71 प्रतिशत बजट खर्च करके 12वें स्थान पर आया है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 3.5 करोड़ रुपये का बजट वेतन मद में आया था, लेकिन उन पदों पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसकी वजह से बजट वापस भेजना पड़ा। अगर इस बजट को कम कर दिया जाए तो गाजियाबाद पहले स्थान पर है। रामपुर में स्वास्थ्य बजट का 73.15 प्रतिशत खर्च किया गया है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में 72.14 प्रतिशत बजट खर्च किया गया है। सूची के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वास्थ्य बजट का महज 63.29 प्रतिशत ही खर्च किया जा सका। वहीं, गोरखपुर में 62.19 प्रतिशत ही बजट खर्च हुआ।