Category: uttar-pradesh

  • उत्तर प्रदेश : लड़की की प्रेमी ने पहले की हत्या, और फिर उठाया ऐसा खौफनाक कदम

    [object Promise]

    प्रयागराज। झूसी क्षेत्र में एक ठुकराए गए प्रेमी ने शनिवार को पहले देसी कट्टे से गोली मारकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके बाद उसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या भी कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी प्रयागराज सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा, “लड़की की पहचान सौम्या (19) के तौर पर हुई है और वह एक स्थानीय डिग्री कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही थी।”

    वहीं आरोपी और मृतक शानू देर अपराह्न् में सौम्या के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी। जब पीड़िता पर हमला हुआ तब वह अपने कोचिंग के लिए जा रही थी।
    आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फूटेज में देखा गया कि शानू और सौम्या में बातचीत होती थी। वहीं घटना वाले दिन सीसीटीवी फूटेज में देखा गया कि शानू ने सौम्या को गोली मारने के बाद कुछ कदम आगे जाकर आत्महत्या कर ली।

    एसएसपी ने कहा, “हमने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम परीक्षण के लिए भेज दिया है। उनके कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि वे दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते थे, दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे के संपर्क में थे।”

  • कार से जाते दिखे संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में

    [object Promise]

    वसुंधरा : कवि डॉ.कुमार विश्वास की फॉर्च्युनर गाड़ी उनके सेक्टर-3 स्थित घर के बाहर से चोरी हो गई। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध जाते दिख रहे हैं, लेकिन उनकी गाड़ी कौन सी है, अभी यह मालूम नहीं चल रहा है।

    सूत्रों की मानें तो इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा से लगातार फॉर्च्युनर चोरी हो रही हैं। दो महीने में ही ऐसे कई मामले आए हैं। इससे पहले शिप्रा सनसिटी और वसुंधरा से चोर यही गाड़ी ले गए थे। हर बार उनका तरीका भी एक जैसा होता है। चोर अपने साथ मिनी लैपटॉप लेकर आते हैं और गाड़ी का सिस्टम डिकोड कर 10 से 15 मिनट में उसे चोरी कर ले जाते हैं। यहां तक कि कार में लगा एंटी थेफ्ट सायरन भी काम नहीं करता है। चोरी के बाद गाड़ी डेढ़ से तीन लाख रुपये में बेच दी जाती है। चोर सबसे पहले गाड़ी के शीशे काटकर अंदर दाखिल होता है, फिर डैशबोर्ड तोड़कर साथ लाए ईसीएम, बीसीएम लगा देते हैं। इसके बाद कार स्टार्ट कर ले जाते हैं।

  • आज वाराणसी दौरा PM मोदी का, देंगे सौगात 1254 करोड़ की परियोजनाओं की

    [object Promise]

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह 1254 करोड़ की 50 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें बीएचयू में नवनिर्मित 430 शैय्या वाले सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, 74 शैय्या युक्त मनोरोग अस्पताल और पीपी मॉडल पर जिला महिला चिकित्सालय 100 शैय्या युक्त मैटरनिटी विंग भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री करीब 6 घंटे बनारस में रहेंगे। वह सबसे पहले सड़क मार्ग से जंगमबाड़ी मठ जाएंगे। वहां वीरशैव महाकुंभ में शामिल होंगे। यहां पर शिखामणि ग्रन्थ के 19 भाषाओं और उसके मोबाइल एप का विमोचन करेंगे।

    इसके बाद पड़ाव में वह पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहीं से वह बीएचयू में सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, मनोरोग अस्पताल, कबीरचौरा अस्पताल में मैटर्निटी विंग, लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर और काशी विश्वनाथ समेत अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटी की कुछ बड़ी परियोजनाओं, हेरिटेज डेवलपमेंट समेत दर्जनभर सड़को के अलावा अन्य कई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

    [object Promise]

    भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी की गयी है। सड़क से गुजरते समय लोग उनके उपर गुलाब की पंखुड़िया डाल कर स्वागत करेंगे। रास्ते में डमरूदल द्वारा विशेष आरती का आयोजन किया गया है।

  • सपा कार्यकर्ताओं ने जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एस. डी. एम. को सौंप

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। सोमवार को स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने सपा छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अमेठी को सौंपकर कार्यवाही की मांग की ।उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की सत्ता संभालने के साथ ही प्रदेश में भय व अराजकता का माहौल शुरू हो गया था जो अब चरम पर पहुंच रहा है ।यहाँ तक कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में है ।इसके साथ ही प्रदेश में बलात्कार व अपराध की घटनाएं दिनोदिन बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही सोशल मीडिया पर उनके प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए। देश में जाति जनगणना के आधार पर समाज के सभी वर्गों को समस्त सेवाओं में आरक्षण प्रदान किया जाए व ओबीसी की जातिगत जनगणना कराई जाय।सपा नेताओं ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए जिससे सब को समान प्रतिनिधित्व मिल सके । देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी के सामने रोजी रोटी की उत्पन्न समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाकर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की है। किसानों की समस्याओं जैसे खाद बिजली पानी डीजल पेट्रोल का दाम हटाते हुए आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए तथा आवारा पशुओं से बर्बाद हुई फसलों को लागत के हिसाब से तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा दिलाने वCAA,NRC जैसे काले कानून को वापस लिया जाए का अनुरोध किया है।इसके अतिरिक्त समस्त छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति जल्द दिलाई जाए जिससे उनका अध्ययन अध्यापन कार्य बाधित ना हो ।सपा नेता ने सरकार से बदले की भावना से सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को बन्द कराया जाने की मांग की। प्रदेश व देश में व्याप्त अराजकता जंगलराज व महिलाओं के साथ लगातार हो रहे यौन उत्पीड़न हो व निर्मम हत्या पर रोक लगाकर बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अंकुश लगाया जाए ।

  • ताजमहल का दौरा करेंगीं मेलानिया ट्रंप, CM योगी करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा की समीक्षा

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आगरा की यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24 फरवरी को ताजमहल का दौरा कर सकते हैं। वे शहर में दो घंटे ठहरेंगे।

    सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री खेरिया एयरबेस से ताजमहल तक के मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे।

    ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर सोमवार को अमेरिकी दूतावास की एक टीम भी आगरा का दौरा करने वाली है।

    राज्य के मेहमानों की यात्रा की तैयारियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सीधे तौर पर निगरानी रखी जा रही है।

    आगरा के डिविजनल कमिशनर अनिल कुमार ने राज्य में आने वाले मेहमानों के लिए सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी हैं।

    इस विशेष अवसर के लिए आगरा नगर निगम (एएमसी) ने ताजमहल जाने वाले मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी 17वीं शताब्दी के स्मारक के आसपास स्थित सभी अतिक्रमणों को हटा रहे हैं।

    वहीं जिला मजिस्ट्रेट प्रभु नारायण सिंह ने वीवीआईपी मार्ग पर मरम्मत कार्य, सड़क के डिवाइडर पर पेंट करने, सड़क के दोनों तरफ दीवारें बनवाने, अनधिकृत और फटे होडिर्ंग्स को हटाने, आवारा जानवरों को हटाने और उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

    नगर आयुक्त अरुण प्रकाश के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति की यात्रा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए हमारी टीमें पहले से ही काम पर लगी हैं। मुख्यमंत्री के 18 फरवरी को प्रस्तावित निरीक्षण से पहले सभी अतिक्रमण, अनधिकृत होडिर्ंग्स को हटा दिया जाएगा। सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है और बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। पूरे वीवीआईपी मार्ग को मेहमानों के स्वागत के लिए अच्छी तरह से सजाया जाएगा।

    वहीं वीवीआईपी दौरे के दौरान 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही 200 अधिकारी और कई इंटेलिजेंस एजेंसी भी ड्यूटी पर रहेंगे।

    मार्ग में पड़ने वाले सभी आवासीय और सरकारी भवनों की जांच की जाएगी। घरों में रहने वाले और दुकानों और शोरूम में काम करने वाले लोगों का सत्यापन कार्य भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही वहां स्थित होटलों के मालिकों को भी 18 फरवरी से आने वाले सभी मेहमानों का दैनिक आधार पर विवरण साझा करने के लिए कहा गया है।

    वहीं पुलिस ने 400 ऐसे संभावित परेशानी उत्पन्न करने वालों की पहचान की है, जिन्होंने कई बार अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उनमें से कुछ ने हाल ही में इराक पर अमेरिकी हमले और ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का विरोध किया था।

    यात्रा के दौरान आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

  • कुशीनगर में सेंधमारी कर पडरौना कोतवाली के बगल से चोरी

    [object Promise]

    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पुलिस की सुस्ती नगरवासियों पर भारी पड़ रही है। बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की बजाय चोरी के मामले नगर में बढ़ते ही जा रहे। रविवार की रात्रि में भी चोरों ने दो कोतवाली  के बगल से चोरी की घटना को अंजाम दे पुलिस को चुनौती दी है।

    पडरौना नगर के कोतवाली पुलिस से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हॉस्पिटल मोड़ स्थित हिन्दुस्तान बीज कंपनी की दुकान का सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह अगल-बगल के लोगों द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने पाया कि सामान समेत दुकान में रखे 8 हजार की नकदी समेत कोई हजारों के बीज व दवा चोर चुरा ले गए।

  • GDA लगाएगा रेजिडेंशल एरिया में चल रहे बैंकों पर ताला

    [object Promise]

    गाजियाबाद: रेजिडेंशल एरिया में चल रहे बैंकों पर जीडीए जल्द ही ताला लगाने की तैयारी में है। जीडीए वीसी कंचन वर्मा के निर्देश पर सभी जोन के प्रवर्तन प्रभारियों की तरफ से इसकी सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद रेजिडेंशल एरिया में चल रहे बैंकों को पहले नोटिस दिया जाएगा। साथ ही उन्हें बैंक को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किए जाने का समय दिया जाएगा। यदि उस समय के भीतर बैंक शिफ्ट नहीं होता है तो जीडीए का प्रवर्तन अनुभाग अपने-अपने एरिया के ऐसे सभी बैंकों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर देगा। जीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जहां कि सूची तैयार हो चुकी है वहां सोमवार से नोटिस दिए जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, लेकिन जहां पर अभी सूची तैयार नहीं है वहां पर सोमवार और मंगलवार को सूची तैयार की जाएगी। बुधवार को वहां पर नोटिस दिया जाना शुरू होगा। सूत्रों के अनुसार, अधिक किराए से बचने के लिए कमर्शल एरिया में बैंक खोलने के बजाय रेजिडेंशल एरिया में खोल देते हैं।

    100 से अधिक होंगे बैंक

    जीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग जोन में प्रारंभिक सर्वे में यह पता चला है कि 100 से अधिक सरकारी और प्राइवेट बैंक होंगे जो रेजिडेंशल एरिया में चल रहे हैं, लेकिन फाइनल सर्वे के बाद इनकी संख्या बढ़ भी सकती है।

    नोएडा में भी मिला चुका है नोटिस

    वर्ष 2012 में सुप्रीम कोर्ट के दिए आदेश के क्रम में नोएडा के अंदर रेजिडेंशल एरिया में संचालित हो रहे बैंकों को हटाने का नोटिस दिया गया है। कुछ जगहों पर कार्रवाई भी की गई है। उसी क्रम में जीडीए भी अपने यहां पर रेजिडेंशल एरिया में चल रहे बैंक को हटाए जाने की कार्रवाई शुरू किया है।

    सोसायटी में नहीं चलेंगे बैंक

    जीडीए की ओर से ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में शॉपिंग के लिए दी गई जगह पर यदि कोई बैंक संचालित हो रहा है तो उसे भी बंद करना होगा। राजनगर एक्सटेंशन में कई ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में इस तरह के बैंक संचालित होने का मामला प्रकाश में आया है। सभी को नोटिस देकर उसे बंद करवाया जाएगा।

    जोन एरिया संभावित बैंक

    एक नंदग्राम, राजनगर एक्सटेंशन 10

    दो मोदीनगर और मुरादनगर 15

    तीन पटेलनगर, राजनगर, संजयनगर, गोविंदपुरम 18

    चार कविनगर, शास्त्रीनगर, नेहरूनगर, गांधीनगर 14

    पांच डूडाहेड़ा, क्रॉसिंग रिपब्लिक समेत अन्य एरिया 12

    छह इंदिरापुरम, वैशाली और कौशांबी 15

    सात राजेंद्रनगर, लाजपतनगर, चंद्रनगर सूर्यनगर 12

    आठ लोनी एरिया 20

    कोट

    जीडीए वीसी के निर्देश पर रेजिडेंशल एरिया में चल रहे बैंकों का सर्वे किया जा रहा है। सोमवार से नोटिस दिया जाएगा। एक निश्चित समय के बाद यदि बैंक को शिफ्ट नहीं किया जाता है तो जीडीए ऐसे सभी बैंक को सील करेगा। जहां कोर्ट का स्टे होगा उसे खत्म करवाने की कार्रवाई भी तेज की जाएगी। -संजय कुमार, ओएसडी, जीडीए

    यदि जीडीए की ओर से बैंक को शिफ्ट किए जाने का नोटिस आता है तो हम बैंक को पास के कमर्शल सेक्टर में शिफ्ट करने का काम करेंगे। कौशांबी में हमने बैंक को शिफ्ट किया है। रेजिडेंशल एरिया में बैंक संचालित किए जाने की अनुमति नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का स्टे था, इसलिए शिफ्ट नहीं किया गया था। -कुबेर दत्त, रीजनल मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

  • बदमाश आए थे बाइक पर स्कूटी का नंबर लगाकर

    [object Promise]
    नोएडा: सेक्टर-12 पी ब्लॉक मार्केट में दुकान में घुसकर जूलर को गोली मारने वाले बदमाश एक बाइक पर स्कूटी का नंबर लगाकर आए थे, जबकि दूसरी बाइक का नंबर फर्जी निकला है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से दोनों बाइक के नंबर मिल गए थे। इनमें एक बाइक हीरो स्पलेंडर थी, जबकि दूसरी होंडा शाइन थी। बाइक के नंबरों के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की, तो एक बाइक का नंबर फर्जी होने की शुरू में ही जानकारी मिल गई थी। दूसरी बाइक के नंबर की पड़ताल करती हुई पुलिस गाजियाबाद पहुंची। यहां पता चला कि उस बाइक पर इस्तेमाल किया गया नंबर स्कूटी का है और स्कूटी मालिक के पास ही है। पुलिस की बाइक के नंबरों से बदमाश तक पहुंचने की उम्मीद अब खत्म हो चुकी है। लिहाजा अब इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन केंद्रित हो गई है।

    सेक्टर-12 पी ब्लॉक मार्केट में गुरुवार को कमल ज्वैलर्स में घुसकर 3 बदमाशों ने दुकान मालिक नरेश पवार को गोली मारकर घायल कर दिया था। बदमाश दुकान से सोने की जूलरी की ट्रे लूट ले गए थे। दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी में बदमाश कैद हो गए थे। इससे पता चला कि दो बाइक पर तीन बदमाश हेलमेट पहनकर वारदात करने थे। जांच में पुलिस को पता चला कि बदमाशों ने हेलमेट के अंदर भी मास्क पहन रखा था। सीसीटीवी फुटेज से ही पुलिस को पता चला कि बदमाश वारदात के बाद शिमला पार्क से स्वानी फर्नीचर चौराहा होते हुए सेक्टर-8, सेक्टर-6 होते हुए दिल्ली वसुंधरा एन्क्लेव की तरफ गए हैं। सीसीटीवी में उनकी लोकेशन धर्मशिला कैंसर अस्पताल तक दिख रही है। लिहाजा पुलिस यह मान रही है कि बदमाश इसी इलाके के आसपास के रहने वाले हो सकते हैं। यहां दल्लूपुरा, न्यू अशोक नगर, त्रिलोकपुरी, चिल्ला, घड़ौली और न्यू कोंडली के इलाके पड़ते हैं। लिहाजा यहां पर पुलिस ने दबिश देने के साथ ही निगरानी भी बढ़ा दी है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में पुलिस दो एंगल पर काम कर रही है। अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि वारदात लूट के मकसद से की गई है या फिर रंजिश के चलते। अधिकारियों का मानना है कि बदमाश अगर रंजिश के चलते हत्या के मकसद से आए थे, तो उनके पास इसके लिए पर्याप्त टाइम था, लेकिन गोली चलाने के बाद भी उन्होंने लूट भी नाम भर की थी। अडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया है कि सीसीटीवी से साफ है कि हमलावर पेशेवर हैं। लिहाजा दिल्ली-एनसीआर में पिछले 3 साल में इस तरीके से वारदात करने वाले गैंग के बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

    डीसीपी संकल्प शर्मा का कहना है कि फिलहाल दोनों ही मोटिव से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस टीम दिल्ली बॉर्डर से सटे इलाकों में दबिश दे रही हैं। दिल्ली में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती नरेश पवार की हालत में काफी सुधार है। पुलिस ने उनसे बात की है। उन्होंने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है।

  • मधुबन बापूधाम का डिस्ट्रिक्ट सेंटर होगा वीइकल फ्री जोन

    [object Promise]

    गाजियाबाद : मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट सेंटर वीइकल फ्री जोन की तरह डिवेलप किया जाएगा। यहां दो मल्टिस्टोरी पार्किंग बनाई जाएंगी। इस पर जीडीए ने काम शुरू कर दिया है। सीएटीपी आशीष शिवपुरी ने बताया कि एक-एक एकड़ में दोनों पार्किंग बनेंगी। शुरू में इसे ग्राउंड लेवल पर पार्किंग दिया जाएगा। फिर जरूरत के हिसाब से इसका निर्माण किया जाएगा। एक मल्टिलेवल पार्किंग में 400 वाहन खड़े हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर 198 दुकानें होंगी। डेढ़ एकड़ के एरिया में सेंट्रल प्लाजा विकसित किया जाएगा। 25 कियोस्क का निर्माण किया जाएगा जिसे बाद में नीलामी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। पार्किंग बनाने का फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि आरडीसी की तरह यहां भी जाम न लगे।

  • वाराणसी : दिखाया काला झंडा PM नरेंद्र मोदी को, हिरासत में SP कार्यकर्ता

    [object Promise]

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी दौरे पर हैं। वे जब जंगमबाड़ी मठ से निकलकर बीएचयू हेलीपैड जा रहे थे तो समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कार्यकर्ता ने उन्हें काला झंडा दिखाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी अजय यादव एसपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी का बेटा है।

    बाद में मोदी ने वाराणसी में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन करते हुए भाषण दिया :-

    UPDATES :-

    – मां गंगा जब काशी में प्रवेश करती हैं, तो वो उन्मुक्त होकर अपनी दोनों भुजाओं को फैला देतीं हैं। एक भुजा पर धर्म, दर्शन और आध्यात्म की संस्कृति विकसित हुई है और दूसरी भुजा, यानि इस पार, सेवा, त्याग, समर्पण और तपस्या, मूर्तिमान हुई है: पीएम मोदी

    – आज इस क्षेत्र, दीनदयाल जी की स्मृति स्थली का जुड़ना, अपने नाम पड़ाव की सार्थकता को और सशक्त कर रहा है। ऐसा पड़ाव जहां, सेवा, त्याग, विराग और लोकहित सभी एक साथ जुड़कर एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित होंगे: पीएम मोदी

    – पं. दीनदयाल जी की आत्मा हमें हमेशा प्रेरणा देती रहती है। दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें अंत्योदय का मार्ग दिखाया था। यानि जो समाज की आखिरी पंक्ति में हैं, उसका उदय। 21वीं सदी का भारत, इसी विचार से प्रेरणा लेते हुए अंत्योदय के लिए काम कर रहा है: पीएम मोदी

    – जो विकास के आखरी पायदान पर है, उसे पहले पायदान पर लाने के लिए काम हो रहा है। चाहे वो पूर्वांचल हो, पूर्वी भारत हो, उत्तर पूर्व हो, देश के 100 से ज्यादा आकांक्षी जिले हों, हर क्षेत्र में विकास के अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं: पीएम मोदी

    – बीते 5 वर्षों में वाराणसी जनपद में लगभग 25 हज़ार करोड़ रुपये के विकास कार्य या तो पूरे हो चुके हैं, या काम चल रहा है। देवी अहिल्याबाई होलकर के बाद इतने बड़े पैमाने पर काशी नगरी के लिए काम हो रहे हैं, तो उसके पीछे महादेव का ही आशीर्वाद है: पीएम मोदी

    – काशी सहित इस पूरे क्षेत्र में हो रहे कनेक्टिविटी के काम आपकी सुविधा के साथ-साथ रोज़गार निर्माण के भी बड़े साधन तैयार कर रहे हैं। विशेषतौर पर पर्यटन आधारित रोजगार, जिसको लेकर काशी और आसपास के क्षेत्रों में बहुत बड़ी संभावना है, उनको बल मिल रहा है: पीएम मोदी

    – आज जब भारत में जब 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की बात हो रही है तो पर्यटन उसका अहम हिस्सा है। भारत के पास हैरिटेज टूरिज्म की बहुत बड़ी ताकत है। काशी समेत आस्था से जुड़े तमाम स्थानों को नई तकनीक का उपयोग करके विकसित किया जा रहा है: पीएम मोदी

    – आज काशी आने वाला हर श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर यहां से जाता है। कुछ दिन पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति भी यहां आए थे, तो यहां के अद्भुत वातावरण, दिव्य अनुभूति से बहुत मंत्रमुग्ध थे। सोशल मीडिया में उन्होंने काशी के साथियों की बहुत प्रशंसा की है: पीएम मोदी

    – काशी विश्वनाथ धाम में तमाम कार्य तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं। बहुत ही जल्दी से बाबा का दिव्य प्रांगण एक आकर्षक और भव्य रूप में हम सभी के सामने आएगा। इसी तरह अयोध्या में भी श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन हो चुका है: पीएम मोदी

    – बाबा विश्वनाथ की नगरी को ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर से जोड़ने वाली काशी-महाकाल एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई गई है। काशी में बाबा के दर्शन के बाद, उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर पाएंगे। इसी ट्रेन में आगे बढ़कर इंदौर में ओंकारेश्वर में श्रद्धासुमन अर्पित कर पाएंगे: पीएम

    – BHU में आज जिस सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का लोकार्पण हुआ है, उसका शिलान्यास 2016 के आखिरी में, मैंने ही किया था। सिर्फ 21 महीने में 430 बेड का ये अस्पताल बनकर काशी और पूर्वांचल के लोगों की सेवा के लिए तैयार हुआ है: पीएम मोदी

    – जल जीवन मिशन के तहत आने वाले 5 वर्षों में हर घर तक जल पहुंचाने के लिए हमें पूरी शक्ति से काम करना है। मैं आश्वस्त करता हूं कि इस काम में न तो बजट आड़े आएगा और न सरकार के इरादे कमजोर होंगे: पीएम मोदी

    – हमारी सरकार समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। 50 करोड़ से अधिक देशवासी जिन्हें आज आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित हुआ है, वो 70 वर्षों से विकास के आखिरी पायदान पर रहे लोग ही हैं

    – आजादी के बाद लंबे कालखंड तक इस आखिरी पायदान को बनाए रखा गया, क्योंकि उनकी समस्याओं को सुलझाने में नहीं, उलझाने में राजनीतिक हित सिद्ध होते थे: पीएम मोदी

    – अब स्थितियां बदल रही हैं, देश बदल रहा है। जो आखिरी पायदान पर रहा है, उसे अब सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। महादेव के आशीर्वाद से देश आज वो फैसले भी ले रहा है, जो हमेशा पीछे छोड़ दिए जाते थे: पीएम मोदी

    – जंगमवाड़ी मठ भावात्मक और मनोवैज्ञानिक रूप से वंचित साथियों के लिए प्रेरणा का माध्यम है। आप भारतीय भाषाओं को ज्ञान का माध्यम बनाते हुए, तकनीक का समावेश कर रहे हैं, वो भी अद्भुत है। सरकार का भी यही प्रयास है कि संस्कृत सहित सभी भारतीय भाषाओं का विस्तार हो: पीएम मोदी

    – भारत में राष्ट्र का ये मतलब कभी नहीं रहा कि किसकी कहां जीत हुई, कहां हार हुई। हमारे यहां राष्ट्र सत्ता से नहीं, संस्कृति और संस्कारों से सृजित हुआ है। यहां रहने वालों के सामर्थ्य से बना है। देश की सही पहचान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का दायित्व हम सभी पर है: पीएम

    – केंद्र सरकार ने अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण के लिए एक स्वायत्त ट्रस्ट ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र‘ बनाया है। अयोध्या में एक तरह राम मंदिर का निर्माण और दूसरी ओर वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम, भारत के इतिहास में ये कालखंड ऐतिहासिक है: पीएम मोदी

    [object Promise]