Category: uttar-pradesh

  • अस्पताल की तीसरी मंजिल से मरीज ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, हालत गंभीर

    [object Promise]

    नोएडा, नोएडा के सेक्टर 35 स्थित में किडनी व लिवर की बीमारी से ग्रसित एक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 35 में स्थित सुमित्रा हॉस्पिटल में किडनी एवं लिवर की बीमारी से ग्रसित भीमसेन (46) निवासी जनपद हापुड़ तीन फरवरी से भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी दोपहर बाद उसने बीमारी की वजह से अवसाद में आकर अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। एसीपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • किराना कारोबारी के घर डकैती डाली परिवार को बंधक बनाकर

    [object Promise]

    ग्रेटर नोएडा: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर डेल्टा-2 सेक्टर में रहने वाले किराना कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात की है। वैगनआर कार में आए बदमाशों ने हथियार के बल पर कारोबारी के परिवार को बंधक बना लिया। बदमाश करीब 22 मिनट में लाखों की जूलरी व नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन, अडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल, सूरजपुर कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। बदमाश पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

    मूलरूप से सुनपुरा गांव निवासी भूमेश कुमार अग्रवाल सूरजपुर कस्बे में किराने का कारोबार करते हैं। भूमेश परिवार समेत डेल्टा-2 सेक्टर में रहते हैं। शुक्रवार शाम वह अपनी दुकान पर थे। करीब 7 बजे उनका बड़ा बेटा शोभित कुत्ते को दूध डालने के लिए घर से बाहर निकला। इसी दौरान हथियारबंद बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और उसे अंदर खींच कर ले गए। मकान के अंदर आते ही बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी रितु, छोटे बेटे कवि और सबसे छोटी 9 वर्षीय बेटी सौम्या को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। मकान के अंदर 4 बदमाश दाखिल हुए थे, जबकि 2 बाहर कार के पास खड़े थे। बदमाशों ने परिवार को गोली मारने की धमकी देकर घर के सभी कमरों और अलमारियों को खंगाल लिया। बदमाशों ने मकान में रखे लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

  • कुमार विश्वास की कीमती कार चोरी उनके घर के बाहर से

    [object Promise]

    गाजियाबाद। मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी उनकी कीमती कार चोरी हो गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात की है। सुबह कार चोरी होने की बात गाजियाबाद पुलिस को पता चली, तो महकमे में हड़कंप मच गया। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    गाजियाबाद जिला पुलिस प्रवक्ता सोहनबीर सिंह सोलंकी ने इस बारे में शनिवार को बताया कि सुबह कुमार विश्वास को जैसे ही कार चोरी का पता चला, उनके परिजन इंदिरापुरम थाने पहुंचे। थाने में कार चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

    पुलिस ने कहा कि कार चोरी की घटना की शिकायत वरदान शर्मा की तरफ से की गई है। कवि कुमार विश्वास लंबे समय से गाजियाबाद जिले में स्थित आवास विकास की वसुंधरा कॉलोनी के सेक्टर-3 में रहते हैं। कुमार विश्वास के घर के बाहर शुक्रवार देर रात तक फॉर्च्यूनर कार खड़ी थी।

    कुमार विश्वास के घर के सामने खड़ी उनकी कीमती कार चोरी होने की घटना से इलाके के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

    [object Promise]

  • नकल पर मदरसा बोर्ड भी कसेगा नकेल, नजर रखेंगे उड़नदस्ते

    [object Promise]

    लखनऊ। मदरसा बोर्ड भी इस बार नकल पर नकेल कसने की तैयारी कर रहा है। 25 फरवरी से शुरू हो रही मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाओं में उड़नदस्ते नकल पर नजर रखेंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने बताया, “मदरसा बोर्ड ने प्रत्येक जिले के लिए एक उड़नदस्ता तैयार किया है। परीक्षा केन्द्र स्तर पर तीन सदस्यीय आंतरिक निरीक्षण की व्यवस्था केन्द्र व्यवस्थापक को करनी है।”

    जिला स्तर पर सचल दल का गठन जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। ऐसा हर सचल दल जिला स्तरीय अधिकारियों जैसे जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में गठित होगा। ऐसे हर दस्ते में 4 सदस्य होंगे।

    उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्रश्न पत्र की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र गार्डो की तैनाती की जाएगी। छात्राओं की तलाशी केवल महिला सदस्य ही लेंगी।

    मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया, “परीक्षाओं के प्रवेश पत्र पोर्टल के मदरसों के लॉग इन पर जारी कर दिए गए हैं। मदरसों के प्रबंधक प्रधानाचार्य प्रवेश पत्रों को डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8 बजे से 11 तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस वर्ष प्रदेश से कुल 1 लाख 82 हजार अभ्यर्थियों ने मदरसा परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।”

  • यू टर्न तैयार, डायवर्जन लागू होगा आज से

    [object Promise]

    इंदिरापुरम: लिंक रोड से NH-9 होते हुए नोएडा और दिल्ली जाने वालों को शनिवार सुबह से डायवर्ट रूट से निकलना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को इसकी एडवाइजरी जारी कर दी। दरअसल, एसटीपी से निकलने वाले साफ पानी को एनएच 9 होते हुए हिंडन नदी तक ले जाने के लिए जल निगम शनिवार से पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई करेगा। जल निगम की टीम ने यू-टर्न बनाकर साइन बोर्ड लगा दिया है, ताकि वाहन चालकों को असुविधा न हो। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि कनावनी की पुरानी पुलिया से थोड़ा आगे अस्थायी यू टर्न बनाया गया है।

    इस तरह से गुजरेगा ट्रैफिक

    मोहन नगर, लिंक रोड, साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया, हिंडन बैराज, एलिवेटेड रोड और वसुंधरा की तरफ से आने वाला ट्रैफिक जिन्हें नोएडा, छिजारसी, विजय नगर, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली (एनएच 9) की तरफ जाना है, उन्हें कनावनी पुल के नजदीक बनाए गए नए यू टर्न से होते हुए सुचिता कृपलानी (गुरुद्वारा रोड) रोड से होकर गुजरना होगा।

    यहां बढ़ जाएगा प्रेशर

    मंगल चौक, आदित्य मॉल रोड, काला पत्थर रोड, शिप्रा अंडरपास, शुक्र बाजार चौक, गुरुद्वारा रोड, काला पत्थर रोड, सांई मंदिर, न्याय खंड

    ये लेन रहेगी चालू

    एनएच-9 से होते हुए वसुंधरा मोहन नगर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए सड़क खुली रहेगी। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

    वर्जन

    यू-टर्न बना दिया गया है। शनिवार से वाहन चालक कनावनी पुलिया से काला पत्थर रोड और गौड़ एवेन्यू चौराहा होते हुए एनएच-9 और सेक्टर 62 पहुंचेंगे।

    परमहंस तिवारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर

  • यूपी – मेरठ में 125 वाहन बरामद चोरी के, 54 चोर गिरफ्तार

    [object Promise]

    मेरठ । उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस को पिछले 24 घंटों के दौरान वाहन जांच में बड़ी कामयाबी मिली है। यहां की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए 125 दोपहिए और चौपहिए वाहन बरामद किए गए हैं, साथ ही इस सिलसिले में 54 चोरों को भी गिरफ्तार किया है। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय साहनी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर अभियान चलाकर विभिन्न सड़क मार्गो में की गई वाहन जांच में अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए 125 दोपहिया और चौपहिया वाहन बरामद हुए हैं। साथ ही, 16 तमंचों, 31 जिंदा कारतूसों और छह चाकुओं के साथ 54 चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब सात हजार वाहनों की जांच की गई, जिनमें 44 वाहन बिना नंबरप्लेट के मिले और 855 वाहनों का चालान भी किया गया। साथ ही, करीब दस हजार व्यक्तियों की भी जांच की गई।

    एसएसपी ने बताया कि बरामद वाहनों की जांच के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) से कहा गया है, ताकि यह पता चल सके कि यह वाहन किन-किन जगहों से चोरी किए गए थे और इन वाहनों के असली स्वामी कौन हैं? चोरों से यह भी पूछा गया कि वे इतनी बड़ी संख्या में चोरी के वाहनों को कहां खपाते थे।

  • बच्चा हुआ बेहोश स्कूल में, लगी चोट, थाने में की शिकायत

    [object Promise]

    गाजियाबाद: सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के एक स्कूल में शुक्रवार को चौथी कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में बेहोश हो गया। गिरने की वजह से उसके सिर और अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर स्कूल पहुंचने छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को स्कूल की तरफ से फर्स्ट एड भी नहीं दिया गया था। जब उन्होंने टीचर से चोट लगने का कारण पूछा तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। उन्होंने इस मामले में स्कूल के खिलाफ सिहानी गेट थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बच्चे का मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    मोहनपुर गांव में परिवार के साथ रहने वाले आरपी शर्मा बताया कि उनका बेटा जतिन शर्मा (9) सभ्यता द स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ाता है। वह शुक्रवार सुबह स्कूल वैन से ही गया था। करीब नौ बजे उनके पास एक परिचित ने कॉल कर बेटे को चोट लगने की जानकारी दी। इसके बाद वह स्कूल पहुंचे तो बच्चे को फर्स्ट एड तक नहीं दिया गया था। उसे अगल एक बेंच पर बैठाया गया था। जब उन्होंने चोट लगने का कारण पूछा तो टीचर ने उसके साथ गलत तरीके से व्यवहार किया। टीचर ने बच्चे को इलाज देने के बजाए शैतान बोला। स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक पांडे ने बताया कि हादसे के बाद बच्चे के पैरंट्स को सूचना दी गई थी। फर्स्ट एड भी दिया गया है।

  • योगी आदित्यनाथ नमामि गंगे को लेकर बोले, कहा- अब गंगा निर्मल हुई जिससे बीमारी से बचे एनडीआरएफ के जवान

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा है कि अब गंगा निर्मल हुई है, जिस कारण एनडीआरएफ के जवान बीमारी से बच गए हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में मां शारदालय मंदिर का लोकार्पण किया और प्रांगण में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “बाढ़ के दौरान वह एनडीआरएफ के जवानों के साथ गंगा में भ्रमण कर रहे थे। उस दौरान जवानों ने बताया कि चार साल पहले तक जब वे गंगाजी में प्रैक्टिस करते थे, उनके शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते थे। गंगा की निर्मलता के कारण आज जवान बीमारी से बच गए हैं।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “नमामि गंगे के माध्यम से गंगा को निर्मल और अविरल किया गया है। प्रयागराज कुंभ इसका सफल उदाहरण है। इसके लिए हम लोगों को बहुत कुछ करना पड़ा है। कानपुर में प्रतिदिन 140 एमएलडी सीवर गिरता था। गंगा इतनी प्रदूषित हो गई थी कि जलीय जीव नहीं बचे थे। हमारी सरकार ने इस नाले को बंद कर एसटीपी में डायवर्ट किया। वह पानी गंगा में नहीं गिरने दिया गया। उसे सिंचाई के लिए खेतों में उपयोग किया गया। परिणामवरूप कानपुर में आज गंगाजी निर्मल हुई हैं, आज वहां जलीय जीव हैं।”

    योगी ने कहा कि गोमती नदी को निर्मल और अविरल बनाने के लिए लखनऊ के लोगों को प्रयास करना चाहिए। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। लोगों को भी जागरूक होना होगा, ताकि गोमती नदी को उसके पुराने स्वरूप में लाया जा सके।

    उन्होंने कहा, “आप लोगों को पता होगा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस महामारी बन गई थी। लेकिन स्वच्छ मिशन के माध्यम से हमारी सरकार ने सफाई और जागरूकता का बृहद अभियान चलाया। इसके सकारात्मक परिणाम हम सबके सामने हैं। आज गोरखपुर में इंसेफेलाइटिस के मामले में भारी कमी आई है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल की निर्मलता बचाने के लिए केजीएमयू का यह अभिनव प्रयास है। मां शारदा की प्रतिमा और मंदिर के साथ अरोग्यता के देवता भगवान धनवंतरि की प्रतिमा की स्थापना की गई। यह आस्था के साथ-साथ पर्यावरण का भी विषय है।

    आदित्यनाथ ने कहा कि केजीएमयू में हर वर्ष वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान सभी छात्र, छात्राएं, शिक्षक मां सरस्वती की पूजा करते हैं। वसंत पंचमी के दिन यहां हर साल सरस्वतीजी की प्रतिमा लगाई जाती थी, जिसे बाद प्रतिमा को गोमती नदी में विसर्जित किया जाता था। इससे गोमती का जल प्रदूषित होता था, केजीएमयू द्वारा अब यहां स्थायी तौर पर मां शारदा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका फायदा गोमती को भी होगा।

  • VARANASI: भगवान शिव के लिए महाकाल एक्सप्रेस में रिजर्व है 64 नम्बर सीट , यहां जानें इसके बारे में

    [object Promise]

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से झंडी दिखाई गई काशी महाकाल एक्सप्रेस यात्रियों को अध्यात्मिक अहसास भी कराएगी।महाकाल एक्सप्रेस की बोगी नंबर बी-5 में सीट नंबर 64 भगवान महाकाल(शिव) के लिए आरक्षित रखी गई है। इस ट्रेन की एक सीट छोटे मंदिर के तौर पर तब्दील की गई है। आपको बताते जाए कि चंदौली के पड़ाव से रिमोट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को इस ट्रेन को रवाना किया था।

    महाकाल एक्सप्रेस में धार्मिक यात्रियों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें चलने वाले यात्रियों के मनोरंजन और अध्यात्मिक अहसास के लिए भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया है। शुरुआती दिन में एक मंडली जाएगी, जो भजन-कीर्तन गाएगी। इसके बाद 20 फरवरी को भी एक मंडली का आयोजन होगा। इसके बाद लगातार कैसेट के जरिए अनांउसमेंट के जारिए लोग भजन-कीर्तन सुन पाएंगे।

    वाराणसी से इंदौर के बीच 20 फरवरी से चलाई जाने वाली काशी-महाकाल एक्सप्रेस में आठ अलग-अलग तीर्थस्थलों के लिए पैकेज भी होगा। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, इंदौर, उज्जैन, भोपाल के धार्मिक व पर्यटन स्थलों के लिए आईआरसीटीसी ने एक पैकेज भी तैयार गया है।

    काशी महाकाल एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जाने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा देगी। इससे दोनों ही प्रदेशों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    यहां देखें किस दिन चलेगी महाकाल एक्सप्रेस…

    [object Promise]

    ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को वाराणसी से चलेगी। यह लखनऊ, कानपुर, बीना, भोपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर तक जाएगी। इंदौर से बुधवार और शुक्रवार को उज्जैन, संत हिरदाराम नगर (भोपाल), बीना, कानपुर और लखनऊ होकर वाराणसी जाएगी। वाराणसी-इंदौर वाया इलाहाबाद-कानपुर-बीना ट्रेन रविवार को चलेगी। इसके बाद सोमवार को इंदौर पहुंचेगी। हर सोमवार इंदौर, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, कानपुर, इलाहाबाद होकर वाराणसी पहुंचेगी।

    [object Promise]

  • नोएडा: मेड और वर्कर्स का सेक्टर-100 में प्रदर्शन, सड़क जाम

    [object Promise]

    नोएडा: नोएडा के सेक्टर 100 में आज मेड और वर्कर के प्रदर्शन के चलते सड़क जाम है। सेक्टर 100 लोटस वुलवार्ड सोसायटी व उसके आसपास की सोसायटी में काम करने वाली मेड आज सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते सेक्टर-100 से एक्सप्रेस वे की तरफ जाने वाली सड़क जाम है।

    बता दें कि 2 दिन पहले सड़क हादसे में प्रेस वाले के बेटे की मौत हो गई थी। जिसके बाद ये लोग यहां फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने एक्सप्रेस वे की तरफ जाने वाली सड़क पर पत्थर रख दिए हैं और यहां से आने-जाने वाले वाहनों के लिए सड़क बाधित हो गई है।