Category: uttar-pradesh

  • ट्रक में जा घुसी बस फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर, 14 लोगों की मौत,25 घायल

    [object Promise]

    फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस, ट्रक में जा घुसने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 अन्य को सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।यह घटना फिरोजाबाद इटावा के बॉर्डर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रात को हुई थी।

    मिली जानकारी के अनुसार, जब एक निजी डबल डेकर बस ने सड़क पर खड़े 22 पहिये वाला ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक पंचर होने की वजह से सड़क के किनारे खड़ा था।

    एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि इस बस में 45 यात्री सवार थे। सभी घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया है।

    सैफई अस्पताल में आपातकालीन वार्ड के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विश्व दीपक ने बताया कि कम से कम 25 घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    अब तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी और इसी दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया है। क्योंकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे काफी चौड़ी सड़क है, फिलहाल मौसम भी साफ है कहीं कोई कोहरा नहीं है ऐसे में घटना की सही वजह जांच के बाद ही मालूम हो पाएगी।

  • नरेश खड़े थे बदमाशों के घुसने से पहले दुकान के बाहर

    [object Promise]

    नोएडा: वारदात से चंद मिनट पहले तक नरेश पवार अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। जैसे ही वह दुकान के अंदर दाखिल हुए, बदमाश भी उनके पीछे-पीछे दुकान में घुस आए। अंदेशा है कि बदमाश पहले ही वहां पहुंच गए थे, लेकिन वे नरेश के अंदर जाने का इंतजार कर रहे थे। मार्केट में इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाले अजय पांडेय ने बताया कि घटना के समय वह दुकान के बाहर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान जूलरी शॉप से बाहर निकले बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अजय ने बताया कि दुकान पर नरेश के भाई कमल भी बैठते हैं लेकिन गुरुवार को वह दिल्ली गए हुए थे। उनकी चांदनी चौक में भी दुकान है, जहां तीसरे भाई बैठते हैं। ये लोग पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर के रहने वाले हैं।

    रंजिश की बात से पुलिस नहीं कर रही इनकार

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में घटना लूटपाट के इरादे से किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि दुकान से बदमाश जूलरी की 10 में से सिर्फ एक ट्रे ही ले गए हैं। ऐसे में पुलिस इस घटना के पीछे रंजिश की भी आशंका जता रही है। पुलिस को मौके से 32 बोर के 3 खोखे मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को बदमाशों की बाइक का नंबर भी मिल गया है, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस मामले के खुलासे के लिए डीसीपी क्राइम मीनाक्षी कात्यायन, एसीपी-1 अरुण कुमार सिंह और एसीपी-2 रजनीश कुमार के नेतृत्व में 3 टीमें लगाई गई हैं। वारदात में शामिल बदमाशों के बारे में सूचना देने के लिए पुलिस कमिश्नर की तरफ से 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

  • शरजील इमाम की रिहाई की मांग की AMU के विद्यार्थियों ने

    [object Promise]

    अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हालात फिर से तनावपूर्ण होने लगे हैं। कुछ विद्यार्थियों ने अब सीएए विरोधी कार्यकर्ता शरजील इमाम की रिहाई की मांग की है। शरजील को दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया था। शरजील की रिहाई की मांग करने वाले विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्राएं हैं। विद्यार्थियों ने गुरुवार को ‘आजादी’ (आजादी) के नारे लगाए और मांग की कि शरजील इमाम को रिहा किया जाए। उन्होंने परिसर के अंदर मौलाना आजाद पुस्तकालय से बाब-ए-सैयद तक सीएए/एनआरसी/एनपीआर विरोधी मार्च भी निकाला।

    पत्रकारों से बातचीत में प्रदर्शनकारी छात्राओं में से एक ने कहा कि वे जामिया मिलिया विश्वविद्यालय, जेएनयू और एएमयू में कथित पुलिस क्रूरता के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र-छात्राओं की आवाज को दबा नहीं सकता है।

    एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि ‘शरजील का भाषण गलत नहीं था, उसे गलत समझा गया था’ और उनके खिलाफ आरोप वापस लेना चाहिए।

    प्रदर्शनकारी ने कहा, “उसे न्याय मिलना चाहिए और राज्य भर में सीएए के विरोध प्रदर्शनों के दौरान गलत तरीके से सलाखों के पीछे पहुंचाए गए लोगों को भी रिहा किया जाना चाहिए।”

    एएमयू और जामिया में कथित भड़काऊ भाषणों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज के पीएचडी स्कॉलर शरजील पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था।

    वीडियो में, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इमाम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर वह पांच लाख लोगों को जुटा सके, तो “शेष भारत के साथ असम को स्थायी रूप से काट देना संभव होगा.. यदि स्थायी रूप से नहीं, तो कम से कम कुछ महीनों के लिए तो ऐसा जरूर कर सकता है।”

    शरजील को 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

  • इलाहाबाद हाइकोर्ट की CAA विरोधी प्रदर्शनकारी के खिलाफ जारी वसूली नोटिस पर रोक

    [object Promise]

    प्रयागराज। शहर में 19 दिसंबर से शुरू हुए नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के विरोध में सार्वजनिक सम्पत्ति नष्ट किए जाने के आरोप में कानपुर के निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ जारी वसूली नोटिस पर इलाहाबाद हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता मोहम्मद फैजान को अंतरिम राहत में, न्यायमूर्ति पंकज नकवी और न्यायमूर्ति सौरभ श्याम की पीठ ने गुरुवार को अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) द्वारा जारी नोटिस पर यह कहते हुए रोक लगा दी कि सुप्रीम कोर्ट पहले से ही इस तरह के आदेशों की जांच कर रही है।

    फैजान के वकील ने वसूली नोटिस को चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि वसूली नोटिस एक एडीएम द्वारा जारी किया गया था जबकि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से यह कहा गया है कि इस तरह का आदेश केवल सेवारत या सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश या ‘दावा आयुक्त’ के रूप में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश द्वारा दिया जा सकता है।

    यह महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य भर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जारी वसूली नोटिस अधिकतर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जारी किए गए हैं।

    पीठ ने राज्य सरकार को एक महीने के भीतर जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए उपयुक्त पीठ के समक्ष 20 अप्रैल, 2020 से शुरू हो रहे सप्ताह में सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। यह सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कार्यवाही के परिणाम के अधीन होगा।

  • जेपी ग्रुप यमुना अथॉरिटी के फैसले के खिलाफ जाएगा कोर्ट

    [object Promise]

    ग्रेनो: स्पोर्ट्स सिटी का आवंटन रद्द करने के फैसले के खिलाफ जेपी ग्रुप कोर्ट जाएगा। कंपनी के मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने 2400 करोड़ रुपये जमा करके अपने 90 प्रतिशत दायित्वों का पालन किया है। कंपनी ने एफ-1 रेसिंग ट्रैक बनाकर व उसमें आयोजन कराकर प्रदेश को विश्व के नक्शे पर जगह दी थी। स्पोर्ट्स सिटी का आवंटन रद्द करने से देश और प्रदेश के निवेश पर विपरीत असर पड़ेगा। प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ सरकार निजी क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ 90 प्रतिशत दायित्वों को पूरा करने के बावजूद उनका आवंटन रद्द कर दिया गया है। कंपनी ने मोटर रेस ट्रैक और क्रिकेट स्टेडियम आदि के निर्माण के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। पानी व अन्य सुविधाएं अथॉरिटी की ओर से नहीं दी गई हैं। शेष भुगतान के लिए धन की व्यवस्था करने का प्लान उनके पास है। इसकी ड्रॉइंग की फाइल यमुना अथॉरिटी के पास अनुमोदन के लिए लंबित है। बता दें कि यमुना अथॉरिटी ने जेपी ग्रुप की स्पोर्ट्स सिटी का आवंटन रद्द कर दिया है। इसी सिटी में देश का पहला फॉर्म्युला वन रेसिंग ट्रैक है। इसकी नीलामी की तैयारी की जा रही है। यमुना अथॉरिटी ने इस संबंध में बुधवार को कार्यालय आदेश जारी किया था। इसके बाद जेपी ग्रुप का यह बयान आया है।

  • संतुष्ट नहीं राम मंदिर ट्रस्ट से निर्मोही अखाड़ा

    [object Promise]

    अयोध्या। भव्य राम मंदिर के निर्माण की देखरेख के लिए केंद्र द्वारा स्थापित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर यहां निर्मोही अखाड़े से असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। निमोर्ही अखाड़ा के ‘सरपंच’ राजा रामचंद्राचार्य ने कहा है कि नए ट्रस्ट में कई दोष हैं।

    उन्होंने कहा, “सरकार ने ट्रस्ट के गठन से पहले निर्मोही अखाड़े से सलाह नहीं ली। निर्मोही अखाड़ा को दिया गया प्रतिनिधित्व निर्थक है, क्योंकि प्रतिनिधि के पास शक्तियां नहीं हैं। हम जल्द ही बैठक करेंगे और विकल्पों पर अमल करेंगे।”

    सूत्रों ने संकेत दिया कि निर्मोही अखाड़ा इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट भी जा सकता है।

    बुधवार को संतों की एक बैठक हुई, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की गई। इस मुद्दे पर अगले सप्ताह एक और औपचारिक बैठक होने वाली है।

    केंद्र ने निर्मोही अखाड़े के महंत दीनेंद्र दास को ट्रस्ट का सदस्य नियुक्त किया है, लेकिन संत इससे संतुष्ट नहीं हैं।

    निर्मोही अखाड़ा उस समय अयोध्या विवाद का पक्षकार बना, जब उसने 1985 में अयोध्या के उप-न्यायाधीश के यहां एक मुकदमा दायर किया, जिसमें विवादित ढांचे से सटे क्षेत्र राम चबूतरा में राम मंदिर बनाने की सहमति मांगी गई थी।

    अदालत ने हालांकि अनुमति देने से इनकार कर दिया था। वहीं निर्मोही अखाड़ा ने भूमि को पुन: प्राप्त करने और मंदिर के निर्माण के लिए अपना प्रयास जारी रखा।

  • चीनी युवती से हापुड़ के युवक की शादी आज, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट

    [object Promise]

    गाजियाबाद : हापुड़ के युवक की चीन की युवती से शादी आज (शुक्रवार) मुरादनगर के एक बैंक्विट हॉल में संपन्न होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इधर चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। ऐसे में यदि कार्यक्रम में किसी अन्य व्यक्ति के चीन से आने की सूचना मिलती है कि तो इस बारे में सरकार को जानकारी दी जा सके। हापुड़ में रहने वाले राकेश जैन के बेटे सूर्यांश न्यूयार्क में जॉब करते हैं। वहां उनकी दोस्ती चीन की सारा से हुई थी, फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

    परिवार की सहमति के बाद दोनों की शादी 9 फरवरी को गाजियाबाद में होनी थी। सूर्यांश 1 फरवरी को न्यूयॉर्क से भारत आ गए थे। 2 दिन बाद सारा भी भारत आने वाली थीं, लेकिन चीन में जानलेवा कोरोना वायरस फैलने के बाद भारत सरकार ने चीन से आने वालों का वीजा कैंसल करने का फैसला किया। चीनी नागरिक होने के कारण सारा का वीजा भी कैंसल हो गया था। इसके बाद दोनों परिवारों ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर शादी की बात बताई और लंबे समय से अमेरिका में होने के साक्ष्य देकर सारा के वीजा का अनुरोध किया। सूर्यांश के परिवार ने भी भारत सरकार से इस मामले में मदद मांगी। इसके बाद सारा को वीजा मिला और बीते शनिवार को भारत आ गईं।

    कोरोना वायरस को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सूत्रों के अनुसार, शादी में यदि चीन से सारा का कोई रिश्तेदार शामिल होने आता है तो स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से जांच कर सरकार को रिपोर्ट देगा। इस संबंध में सीएमओ एनके गुप्ता ने बताया कि चीन की जिस युवती की शादी है उसका हाल में चीन के दौरे का कोई रेकॉर्ड नहीं है। वहीं शादी में चीन से किसी के आने की सूचना नहीं हैं। सरकार ने अपने स्तर से पूरी जांच कर ली गई हैं। हालांकि यदि सरकार से कोई निर्देश मिला तो विभाग उसी के अनुसार कार्रवाई करेगा।

  • 3 साल की कैद दुष्कर्म के प्रयास में

    [object Promise]

    गाजियाबाद : किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में दोषी को कोर्ट ने 3 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने के रूप में प्राप्त होने वाली धनराशि में से आधा धन पीड़िता को दिए जाने का भी आदेश दिया है। पॉक्सो कोर्ट के लोक अभियोजन अधिकारी उत्कर्ष वत्स ने बताया कि विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली किशोरी 17 फरवरी 2017 को घर से किसी काम के लिए निकली थी। इसी दौरान एक बिल्डर के यहां मुंशी का काम करने वाला अजय कुमार उसे बहला फुसलाकर बिल्डिंग के ऊपर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर अजय ने किशोरी का मोबाइल फोन छीन कर तोड़ दिया। किशोरी किसी तरह से बचकर अपने घर आ गई। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। किशोरी के पिता ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराते हुए अजय को नामजद कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

  • विधानसभा से सपा, बसपा का महिलाओं के मुद्दे पर बहिर्गमन

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा प्रश्नकाल के दौरान राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर बहस की अनुमति न दिए जाने पर सदन से बहिर्गमन किया। सदन की बैठक शुरू होने के बाद ही कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने इस मुद्दे पर बहस की मांग की, जिसका सपा के सदस्यों ने समर्थन किया।

    विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि यह मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है और राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल महिलाओं पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

    अध्यक्ष ने सभी टिप्पणियों को हटाने का आदेश देते हुए सदन को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

    इसके बाद कांग्रेस के विधायक योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोबीच पहुंच गए।

    संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने तब खड़े होकर घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में 1000 गुणा सुधार हुआ है।

    उन्होंने विपक्ष पर अपराधियों का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा से पीड़ितों की मदद की है।

  • अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी हत्या

    [object Promise]

    हापुड़: थाना गढ़ क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व मिले शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर के ललित की हत्या अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर की थी।

    गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अठसैनी नहर के पास 5 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मृतक की शिनाख्त बुलंदशहर के थाना स्याना निवासी ललित के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी थी। मृतक के भाई मनीष ने ललित की हत्या का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को थाने में तहरीर दी थी। एसपी संजीव सुमन ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस जांच में ललित की हत्या का शक उसकी पत्नी रचना पर हुआ। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद रचना ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से उसका पड़ोसी विरेंद्र के साथ संबंध हो गया था। कुछ दिन पहले ललित को उसके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई। इस पर ललित ने रचना के साथ मारपीट की थी। पति की पिटाई के बाद उसने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का प्लान तैयार किया। 5 फरवरी को विरेंद्र शादी में चलने की बात कहकर ललित को अपनी कार में बैठाकर ले गया। इस दौरान विरेंद्र के साथ उसका साथी स्याना क्षेत्र के गांव किसौला निवासी डैनी उर्फ सौरभ भी मौजूद था। दोनों ने मिलकर ललित को एक सुनसान जगह ले गए और सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने उसके शव को गांव अठसैनी स्थित नहर के पास फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने रचना व विरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। डैनी की तलाश में दबिश दे रही है।