Category: uttar-pradesh

  • यूपी बोर्ड परीक्षा को सुचितापूर्ण व नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

    [object Promise]

    20 सेक्टर व 04 जोन में बंटा जिला, 81 परीक्षा केन्द्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

    बोर्ड परीक्षा में शामिल होेंगें 47473 परीक्षार्थी, नकल कराने वाले परीक्षा केन्द्रों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही, डीएम ने दी चेतावनी

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। यूपी बोर्ड परीक्षा-2020 को नकलविहीन व पूरी सुचिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक सहित सेक्टर/जोनल व जिले के 81 परीक्षा केन्द्र प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराना प्रदेश सरकार के एजेन्डे में शामिल है। सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रभारी स्पष्ट रूप से यह समझ लें कि यदि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल होने या कराए जाने की सूचना मिलेगी तो सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी कक्ष निरीक्षक नकल कराने का प्रयास करेगा तो निश्चित ही उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर कोई भी परीक्षार्थी किसी भी दशा में मोबाइल, कल्कुुलेटर आदि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण कतई नहीं लेे जाएगा तथा गेट पर छात्राओं की तलाशी सिर्फ महिला कक्ष निरीक्षक ही लेगीं। उन्होनें सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को यह भी चेतावनी दी है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद मुख्यालय कलेक्शन सेन्टर पर कापियां यदि तय समय सीमा के अन्दर नहीं पहुंचेगीं तो इसे नकल में संलिप्तता मानते हुए सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
    जिला विद्यालय निरीक्षक जे.के. वर्मा ने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को नकल विहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कुुल 81 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 47473 परीक्षार्थी शामिल होेंगें जिनमें हाईस्कूूल में 27553 तथा इन्टरमीडिएट में 19920 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। परीक्षा को सुुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिले को 20 सेक्टर तथा 04 जोनों में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा नकल को रोकने के लिए पांच सचल दल भी परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहेगेें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों के निकट के सभी फोटो काॅपी मशीनें व फैक्स मशीनें प्रत्येक दशा में बन्द रहेगीं। इसके अलावा सभी परीक्षा केन्द्रों की आॅनलाइन मानीटरिंग प्रदेश स्तरीय कन्ट्रोल रूम तथा जिले के कन्ट्रोल रूम से की जाएगी तथा जिस विद्यालय का सीसीटीवी कैमरा बन्द पाया जाएगा, उस परीक्षा केन्द्र के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या हेतु जिला स्तर पर जीजीआईसी गौरीगंज में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसका नंबर 9670064907 तथा 9451819069 है, पर फोन कर किसी भी समस्या से अवगत करा सकते हैं। इमरजेन्सी स्वास्थ्य सेवा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों को प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराई जाएगी तथा 108 एम्बुलेन्स सेवा भी परीक्षा के दौरान मुस्तैद रखी जाएगी। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने जीजीआईसी गौरीगंज स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। कंट्रोल रूम में लगी एलईडी टीवी के माध्यम से केंद्रों पर लगे कैमरों के सक्रिय होने की जानकारी ली। बैठक में अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, डीआईओएस जे.के. वर्मा, बीएसए विनोद मिश्रा, समस्त सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट सहित समस्त केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

  • उदयराज यादव बनाए गए अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी ।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने मुसाफिरखाना क्षेत्र के दादरा गॉव निवासी पूर्व कानूनगो उदयराज यादव को संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की है।उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने ख़ुशी का इजहार किया है।मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा लखनऊ में आयोजित एक समारोह में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य उदय प्रताप सिंह के संस्तुति पर मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के दादरा गॉव निवासी सेवानिवृत कानूनगो उदय राज यादव को अमेठी संगठन के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने जिले में एक माह के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराने का निर्देश दिया ।उदय राज यादव के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर लोगों ने उन्हें बधाईयां देते हुए ख़ुशी का इजहार किया है।बधाई देने वालों में विजय यादव देव नारायण हरिश्चंद यादव प्रेम चन्द राम नरायन हरि प्रसाद यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

  • थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को उ0नि0 प्रमोद कुमार पाल थाना गौरीगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 72/19 धारा 406,409 भादवि में वांछित अभियुक्त गजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जीपी सिंह पुत्र स्व0 कौशलेन्द्र प्रताप सिंह नि0 139/01 नियर मोहनी माया शबनम स्कूल जयहिन्द नगर बहुबरिया गबरिया थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर को गौरीगंज बाइपास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    गजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जीपी सिंह पुत्र स्व0 कौशलेन्द्र प्रताप सिंह नि0 139/01 नियर मोहनी माया शबनम स्कूल जयहिन्द नगर बहुबरिया गबरिया थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर ।
    गिरफ्तार करने वाली टीम

    1. उ0नि0 प्रमोद कुमार पाल थाना गौरीगंज जनपद अमेठी
    2. का0 राजेश यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी
    3. कां0 दीपक राव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी

  • भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित/शहीद सैनिकों की वीर नारियां कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र 20 फरवरी तक कर सकती हैं जमा

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर / जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरिश्चन्द्र सिंह (अवकाश प्राप्त) ने जनपद के भूतपूर्व सैनिक एव उनके आश्रित/शहीद सैनिकों की वीर नारिया को सूचित किया है कि निःशुल्क इनफारमेशन टेक्नोलॉजी का कम्प्यूटर प्रशिक्षण मेसर्स कम्प्यूटर वल्र्ड प्रथम तल एच०पी०पेट्रोल पम्प के सामने, बस स्टेशन सुलतानपुर द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित/शहीद सैनिकों की वीर नारियाँ जो कक्षा-12 की परीक्षा उत्तीर्ण हो सेना की डिस्चार्ज बुक एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ अपना आवेदन पत्र 20 फरवरी, 2020 तक कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास सुलतानपुर में जमा कर सकते हैं।

  • एक जनपद एक उत्पाद (मूंज क्राफ्ट) के सामानों तथा कुम्हारी कला के अन्तर्गत मिट्टी के बर्तनों का निरीक्षण प्रभारी मंत्री ने करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 12 फरवरी/ मा0 मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में मिशन विकल्प एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी मूंज क्राफ्ट) के अन्तर्गत जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन के अन्तर्गत मूंज उत्पाद से बने सामानों तथा उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग के द्वारा निः शुल्क टूल्स किट्स वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल्हड़ उत्पाद प्रदर्शन का निरीक्षण करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। जनपद प्रभारी मंत्री को जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि जनपद को प्रदूषण से मुक्त करने हेतु प्लास्टिक को पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से विकल्प के रूप में मूंज क्राफ्ट से बने दैनिक उपयोगी सामानों तथा कुम्हारी कलां को बढ़ावा के उद्देश्य से मिट्टी के बर्तन कुल्हड़ आदि बनाये जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में मिशन विकल्प प्रारम्भ किया गया है, इसके उत्पाद को अन्य जनपदों के बाजारों में भी भेजे जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि इसका प्रचार-प्रसार भी जनपद में व्यापक रूप से किया जा रहा है।इस अवसर पर विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, विधायक सदर सीताराम वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा, मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण तथा जन सामान्य उपस्थित रहे।

  • थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर हत्या का खुलासा, आला कत्ल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा थाना गौरीगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 66/2020 धारा 302 भादवि में प्रकाश में आए अभियुक्त संदीप शर्मा पुत्र शीतला प्रसाद नि0 आनापुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी को मुसाफिरखाना रोड नेता जी तिराहे के पास से समय 06:20 बजे शाम को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निसानदेही पर 01 अदद चाकू आला कत्ल अभियुक्त के घर के चौपाल में ईंटों के नीचे से बरामद किया गया । थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    पुलिस अधीक्षक अमेठी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा अपराध शाखा के सहयोग से अभियुक्त से घटना का रिक्रिएशन कराया गया ।
    घटना का संक्षिप्त विवरणः
    वादी रफीक पुत्र हबीब नि0 कटरा लालगंज वार्ड नं0 16 नगरवा थाना गौरीगंज द्वारा दिनांक 12.02.2020 को थाना गौरीगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 11/12.02.2020 की रात्रि समय करीब 01:30 बजे मेरी पुत्र उम्र 18 वर्ष जो घर के पीछे आंगन में तखत पर लेटी थी अचानक चिल्लाने की आवाज आने पर मैं, मेरा पुत्र व बहू उसके पास गए तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी पुत्री को पेट व गले में चाकू मारकर भाग गया है । अस्पताल लेकर आया तो उसकी मृत्यु हो गई । जिस सूचना पर थाना गौरीगंज में मु0अ0स0 66/2020 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    घटना का उद्देश्यः
    पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि मैं व मृतका एक दूसरे से प्रेम करते थे, वह मुझसे शादी करने का दबाव डालती थी । मैं पहले से ही शादीशुदा हूँ, इसलिए मैंने उसे चाकू से मारकर हत्या कर दिया ।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    • संदीप शर्मा पुत्र शीतला प्रसाद नि0 आनापुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    बरामदगीः
    • 01 अदद चाकू (आला कत्ल) ।
    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः

    1. मु0अ0स0 66/2020 धारा 302 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    2. मु0अ0स0 67/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
      गिरफ्तार करने वाली टीम
    3. प्र0नि0 परशुराम ओझा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    4. उ0नि0 प्रेमचन्द्र गौतम थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    5. का0 अतुल यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

  • बिना कर्म के भाग्य भी क्षीण हो जाता है:कथाव्यास

    [object Promise]

    कथा का तीसरा दिवस

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना/अमेठी।आंख से निकला आंसू, मुख से निकला शब्द, शरीर से निकले हुए प्राण जिस तरह वापस नहीं होते उसी तरह मानव द्वारा किया हुआ पाप व पुण्य कभी वापस नहीं होता। ये बातें दादरा स्थिति हिंगलाज मंदिर में चल रही श्री रामकथा के तीसरे दिन कानपुर से पधारी कथा वाचक संगीता शास्त्री व्यास ने कहीं।कथा में कर्म प्रधान विश्व करि राखा चौपाई का विस्तार से वर्णन करते हुए कर्म दण्ड से नहीं बच पाने पर प्रवचन दिया।कथावाचक ने बताया कि मानव जन्म कर्म प्रधान है। इस जीवन मे प्राणी को बगैर काम किए फल प्राप्त नहीं होता। वह जैसा कर्म कतरा है, उसी के अनुरूप ही फल भी भोगता है। उन्होंने कहा कि सांसारिक जीव योगमाया के प्रभाव से सरलता से नहीं छूट सकता बल्कि इसके लिए केवल एक ही माध्यम भगवत भक्ति है। कृष्ण भक्ति मे लीन प्राणी को सांसारिक संताप कष्ट नहीं पहुंचा सकते। व्यास जी ने बताया कि भाग्य भी तभी साथ देता है जब कर्म किया जाए और यह कर्म सही दिशा में हो। बिना कर्म के भाग्य भी क्षीण हो जाता है। इसलिए कर्म करना चाहिए।
    इस अवसर पर कृपा शंकर, अंजनी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, विजय सिंह मिंटू,सर्वेश सिंह ‘रवि’,मोहित गुप्ता,विनोद शर्मा,आद्या प्रसाद, निशांत श्रीवास्तव,रविकांत,मुकेश तिवारी,हर्ष यादव प्रशांत,निशांत,लकी,रवींद्र, राकेश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


  • मुख्य विकास अधिकारी ने की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की बैठक,असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    समस्त सम्बधिंत विभाग कैम्प लगाकर करायें पंजीकरण………. सीडीओ।

    अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना की बैठक किया। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, कामगारों व पंद्रह हजार रुपये से कम मासिक कमाई करने वालों के लिए है। यह योजना उनके बुढ़ापे का सहारा बनेगी। इससे निश्चित ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का जीवन स्तर ऊंचा होगा। गरीब परिवार के ऐसे व्यक्ति जिनके घर में कोई सरकारी सेवा में नहीं है और गैर सरकारी कंपनियों व खेतिहर मजदूर के रूप में काम करते हैं, वह अपने परिवार का जीवकोपार्जन आसानी से कर सकेंगे।
     उन्होंने कहा कि ऐसे असंगठित श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये व उससे कम है, आयु 18 से 40 वर्ष है तथा बैंक में बचत खाता और आधार कार्ड है, वह सभी इस योजना के पात्र होंगे। ऐसे श्रमिकों की ओर से अपनी आयु के अनुरूप योजना में निर्धारित मासिक अंशदान जमा कराने पर केंद्र सरकार की ओर से बराबर धन उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे सभी श्रमिक अपना पंजीयन कामन सर्विस सेंटर द्वारा ऑनलाइन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन उद्यमियों की आय 1.5 करोड रूपये से कम है वे भी अपना पंजीकरण राष्ट्रीय पेंशन योजना में करा लें। उन्होने समस्त पात्रों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीकरण कराकर उक्त योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो संगठित क्षेत्र में कार्यरत न हो अथवा ईपीएफ, एनपीएस, ईएसआईसी का सदस्य न हो, आयकर दाता न हो वह इस योजना से लाभान्वित होंगे। इस योजना में पंजीकरण निकटतम जनसुविधा केंद्र पर करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बचत बैंक खाता, जनधन खाता की छायाप्रति, मोबाइल नंबर या ईमेल कोई भी हो, पति पत्नी व नामिनी आवश्यक हैं। सीडीओ ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों व बीडीओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित श्रमिकों, रसोइयों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, मनरेगा श्रमिको का पंजीकरण करायें। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना राष्ट्रीय पेशन योजना में असंगठित श्रमिकों, गृह आधारित कर्मकार जैसे घरेलू श्रमिक, फेरी लगाने वाले, सर पर बोझा उठाने वाले, ईट भट्ठे पर काम करने वाले, मोची, कचरा बीनने वाले, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक, कृषि कर्मकार, बीड़ी श्रमिक, हथकरघा श्रमिक, संनिर्माण श्रमिक, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकर्ता सहित वह सभी जो पंद्रह हजार रुपये प्रतिमाह से कम मानदेय पाते हैं, वह इस योजना के पात्र होंगे। जिन्हें तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जुड़ने वालों को 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। यह योजना कामगारों के लिए है। उन्होंने बताया कि इस योजना में 18 साल की उम्र वालों को प्रतिमाह 55 रुपये तथा 40 साल के व्यक्ति को प्रतिमाह 200 रुपये की रकम जमा करनी होगी। जबकि 29 साल की उम्र वाले को इस योजना से जुड़ने के लिए 100 रुपये प्रतिमाह जमा करना होगा। यह पैसा 60 वर्ष की उम्र तक देना होगा। आप जितनी रकम जमा करेंगे उतनी ही रकम सरकार भी आपके नाम से जमा करेगी। बैठक में सहायक श्रमायुक्त महेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद अमेठी में अभी तक इस योजना के तहत 5905 श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया है। जिनमें से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं नेशनल पेंशन स्कीम कुछ लोगों के कार्ड बनाये जा चुकें हैं। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एम0 श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक आशुतोष दूबे, सहायक श्रमायुक्त, सहित संबंधित अधिकारी व सभी बीडीओ मौजूद रहे।

  • FIROZABAD: डाईवर चला रहा था शराब के नशे में बस, 14 लोगों की माैत,यहां जानें पूरी कहानी

    [object Promise]

    फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में बुधवार देर रात बस-ट्रक की टक्कर होने से 14 यात्रियों की मौत हो गई है और 31 लोग घायल हो गए हैं। घायलों के अनुसार, बस ड्राइवर शराब के नशे में था और मना करने पर भी तेज गति से बस चला रहा था। अब तक 12 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सचिंद्र पटेल ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में फिरोजाबाद और इटावा जिले की सीमा में भदान गांव के पास बुधवार रात करीब दस बजे हुआ जिसमें पंक्चर बनवा रहे खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित डबल डेकर स्लीपर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 14 यात्रियों की मौत हो गई है और 31 यात्री घायल हुए हैं।
    जिन्हें इलाज के लिए सैफई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस में 45 यात्री सवार थे और बस दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही थी।

    पटेल ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बस को क्रेन के जरिये हटाया गया है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है और मृतकों की पहचान मुकेश, विनोद कुमार, कलामुद्दीन, भगवान चौधरी, हरिंदर पासवान, चन्दन महतो, नागेश्वर शाह, गुलशन कुमार, अनिल शाह, चन्दन, राकेश कुमार और ट्रक चालक भूरा के रूप में हुई है।

    [object Promise]

    अब तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी और इसी दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया है। क्योंकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे काफी चौड़ी सड़क है, फिलहाल मौसम भी साफ है कहीं कोई कोहरा नहीं है ऐसे में घटना की सही वजह जांच के बाद ही मालूम हो पाएगी।

    [object Promise]

  • नोएडा में दुकान में घुसकर दिन-दहाड़े गोलीबारी, आभूषण लूटे

    [object Promise]

    नोएडा। नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में स्थित एक आभूषण की दुकान में घुसकर आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी करते हुए शोरूम में लूटपाट की। गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया, “सेक्टर 12 में कमल ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। गुरुवार दोपहर आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश कमल ज्वेलर्स पर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में लूटपाट करनी शुरू कर दी। जब दुकान के मालिक नरेश ने विरोध किया तो, बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नरेश को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

    दिनदहाड़े हुई इस घटना से सेक्टर 12 में दहशत व्याप्त है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं।