Category: uttar-pradesh

  • UP में अनूठा प्रयोग: सरकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा मस्जिदों के लाउडस्पीकर से

    [object Promise]

    मेरठ। उत्तर प्रदेश विद्युत निगम ने अब मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों का उपयोग सरकार की नई योजनाओं की उद्घोषणा करने का फैसला लिया है। किसानों को नलकूप बिल का भुगतान आसान किस्तों में करने के लिए इन्हीं लाउडस्पीकरों से कहा जाएगा। ‘उप्र किसान आसान किस्त योजना’ का लक्ष्य नलकूप मालिकों को अपने बिलों का भुगतान बिना ब्याज के आसान किस्तों में करने में सक्षम बनाना है। विद्युत निगम चाहता है कि इस योजना के लिए बड़ी संख्या में किसान अपना पंजीकरण कराएं।

    पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के अनुसार, घोषणाएं इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी 14 जिलों में की जाएंगी।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ये 14 जिले हैं- मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर और बिजनौर।

    पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लापा बंगारी ने कहा, “यह अच्छा है कि जिन लाउडस्पीकरों के कारण पहले तनाव पैदा होते रहे हैं, उनका उपयोग अब अच्छे काम के लिए होगा।”

  • कुशीनगर जिला अस्पताल के रेफर सिस्टम में शामिल एंबुलेंस कर्मियों के साथ डॉक्टर द्वारा गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के नाम पर मरीजों के बेच रहे हैं जिंदगी

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिला अस्पताल रविंद्रनगर धुस पडरौना जहां से सड़क हादसे के लगभग प्रतिशत मामले रेफर किए जाते हैं,उनमें से बहुत से पहुंच ही नहीं पाते सर्वाधिक मौतें जिला अस्पताल पर एम्बुलेंस के इंतजार और गोरखपुर तंक की यात्रा के दौरान ही हो जाती है, और जो यहां बच गए उनको मेडिकल कालेज की बेरुखी मार देती है।
    बताते चलें कि कई एकड़ में फैले इस हॉस्पिटल करोड़ों की जमीन और करोड़ो रूपये मासिक खर्च पर सिर्फ पैरासिटामोल की गोली बांटने के लिए बन कर रह गया हैं। यहां जब डॉक्टर के भगवान बनने की जरूरत होती है,तब वो रेफर नाम का मंत्र फूंक देते हैं। मजे की बात यह है कि ये पूर्ण डॉक्टर वहां भेजते हैं,जहां कोई प्रशिक्षु अभी डॉक्टर बनने की राह पर है।
    हालांकि आंकड़े कहते हैं हर 4 किलोमीटर के दायरे में,प्रति 2000 की आबादी में से रोज कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होता है। यानी प्रत्येक 4 मिनट में एक आदमी सड़क दुर्घटना के कारण मौत के मुँह में समा जाता है। इनमें से 6 प्रतिशत को बचाया जा सकता है,अगर उन्हें शुरुआती 1घंटे में जिसे गोल्डन ऑवर कहते हैं, अगर इलाज मिल जाये तो,लेकिन इससे ज्यादा टाइम लोगों के तमाशा देखने,वीडियो बनाने,एम्बुलेंस आने,फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने और वहां से जिला अस्पताल रेफर होने फिर मेडिकल कालेज पहुंचने में ही खत्म हो जाता है। कुछ बहुत भाग्यशाली लोग ही इतनी देर तक सरवाइव कर पाते हैं।

    एसे में यहां ट्रामा सेंटर की मांग कर रहे हैं,जबकि वर्तमान जिला अस्पताल के पास मौजूद सुविधाएं ही काफी है,ट्रामा केयर करने के लिए इनके पास सर्जन हैं,(न्यूरो विभाग और विशेषज्ञ की जरूरत है) सीटी स्कैन मशीन है (बस ऑपरेटर की जरूरत है), ऑपरेशन थियेटर है (सिर्फ आधुनिक उपकरणों की जरूरत है) एक्स रे मशीन है ( रात में संचालन की आवश्यकता है) दवाईयां हैं,पोस्ट सर्जरी मेडिसिन्स की आवश्यकता है भर्ती वार्ड है आईसीयू में तब्दील करने की जरूरत है।

  • उत्तर प्रदेश : सड़क जाम किया अनशनकारी किसानों ने

    [object Promise]

    बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के करतल गल्ला मंडी में धान खरीद की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल कर रहे किसानों ने सोमवार दोपहर नरैनी-अजयगढ़ राजमार्ग को जाम कर दिया। धान की खरीद न किए जाने से क्षुब्ध नरैनी क्षेत्र में करतल के किसान पिछले चार दिनों से बुंदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल शर्मा के नेतृत्व में गल्ला मंडी परिसर में भूख हड़ताल पर हैं। अभी तक किसी अधिकारी के न पहुंचने और खरीद शुरू न होने से किसानों का गुस्सा सोमवार दोपहर फूट पड़ा।

    लाठी-डंडों से लैस किसानों ने गल्ला मंडी के सामने नरैनी-अजयगढ़ राजमार्ग को करीब दो घंटे तक जाम किए रखा। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के काफी मान-मनव्वल करने पर यातायात बहाल हो सका।

    एएसपी लाल भरत कुमार पाल ने बताया, “किसानों की मांगों को जिला प्रशासन और शासन को भेजकर जल्द धान की खरीद के लिए पुन: खरीद केंद्र शुरू किए जाने की मांग की जाएगी।”

    अनशनकारी किसान ‘मोदी-योगी से रहम की भीख’ जैसे नारे लगा रहे थे, साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाया और अपने गुस्से का इजहार किया।

    विमल शर्मा ने कहा, “नरैनी क्षेत्र के किसान करतल में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं, दूसरी ओर आज ही इसी क्षेत्र के कालिंजर में जिलाधिकारी किसानों की फसल दोगुना करने के बहाने ‘अरहर सम्मेलन’ कर पिकनिक मना रहे हैं।”

    उन्होंने कहा, “जब तक जिलाधिकारी को नहीं हटाया जाता, तब तक किसानों का हक मिलने की बात करना बेमानी होगी।”

  • डंडा मारकर छोटे भाई की पत्नी की हत्या

    [object Promise]

    एटा (उत्तरप्रदेश) : थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम कबाड़ में मंगलवार शाम गाय के आंगन में घुसने को लेकर हुए विवाद में जेठ ने डंडा मारकर छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी ।

    पुलिस ने बुधवार को बताया कि महेश और देवेन्द्र सगे भाई हैं। महेश दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है और उसकी पत्नी बेबी (30) एटा में अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी ।

    पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम देवेन्द्र की गाय, बेबी के आंगन में चली गयी। इस बात पर उसका देवेन्द्र से विवाद हो गया। बात इतनी बढ गयी कि देवेन्द्र ने छोटे भाई की पत्नी पर डंडा चला दिया, जो उसके गले में लगा । बेबी की मौके पर ही मौत हो गयी ।

    पुलिस ने बताया कि बेबी की मौत के बाद देवेन्द्र परिवार के अन्य लोगों के साथ घर से फरार हो गया ।

  • उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर का अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे पदाधिकारियों से वार्ता कर जूस पिलाकर समाप्त कराया अनशन

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद 2020 की परीक्षा में उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर करेगा पूरा सहयोग।

    सुलतानपुर 12 फरवरी/ उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा संघ सुलतानपुर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव पाण्डेय द्वारा शासन विरोधी, शिक्षक विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने तथा विभिन्न समस्याओं के निराकरण न होने पर इन परिस्थितियों में जनपद के माध्यमिक शिक्षकों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद 2020 की परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक के रहते करायी जाती है, तो सभी बहिष्कार के सम्बन्ध में 10 फरवरी से अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा आज अपरान्ह में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहंुचकर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर पदाधिकारियों से वार्ताकर अपने हाथों से जूस पिलाकर अनशन को समाप्त कराया और कहा कि शिक्षकों की मांग को जनपद प्रभारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह के संज्ञान में लाया जा चुका है। आपका मा0 मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित पत्र को शासन को भेजकर जिला विद्यालय निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी तथा विभिन्न मांगों पर भी विचार किये जायेंगे। जिलाधिकारी द्वारा अनशन पर बैठे के पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उसके निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद 2020 की परीक्षा को जनपद में नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आप सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी अच्छे ढंग से परीक्षा को सम्पन्न करायें। किसी के उत्पीड़न की कार्यवाही नहीं होने दी जायेगी। यदि कहीं किसी प्रकार की कठिनाई आये अथवा कोई परेशान करे, तो उनको अवश्यक अवगत करायें। उसका निराकरण त्वरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 105 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र पर स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट भी लगाये गये हैं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लगाया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांग नेत्र बाधित छात्रों को परीक्षा केन्द्र तक लाने एवं पहंुचाने (यातायात) की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सक्सेना, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0 बी0 सिंह सहित उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ सुलतानपुर के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंहए जिला मंत्री डाॅ0 अरविन्द कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री अवधेश नारायण तिवारी, संयोजक युवा प्रकोष्ठ राज बहादुर पाठक तथा माध्यमिक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

  • UP : बहुरेंगे दिन, मिलेंगी शहरी सुविधाएं मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी जमीन पर बसीं मलिन बस्तियों के दिन बहुरने वाले हैं। सरकार यहां के लोगों को जल्द सारी शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रही है। सरकार ने इसके लिए स्लम रिडवलपमेंट पॉलिसी तैयार करवाई है। इसमें विभिन्न विभागों की उस सरकारी भूमि को निशुल्क लिए जाने का प्रावधान किया गया है।

    राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) ने स्लम रिडवलपमेंट पॉलिसी 2020 के ड्राफ्ट का प्रस्तुतिकरण नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के सामने दिया है। सूडा के निदेशक उमेश प्रताप ने बताया कि इस पॉलिसी के अंर्तगत निकायों और विकास प्राधिकरणों के जरिए मलिन बस्तियों का विकास कराया जाएगा। प्रताप ने बताया कि जो बस्ती जिस भूमि पर बनी है, उसका विकास वहीं कराया जाएगा।

    यह पॉलिसी लागू होने के बाद यहां रहने वाले लोगों के लिए हवादार मकान, सडक़, सीवर, शुद्घ पेयजल, स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं मिलेंगी। नगर विकास मंत्री ने इसे फरवरी के अंत तक तैयार कर लागू करने को कहा है।

    उन्होंने कहा कि पॉलिसी में मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए लिवलीहुड सेंटर, प्रशिक्षण केंद्र, पार्क की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैं। टंडन ने कहा कि गरीबों को आवास के साथ-साथ आवश्यक जरूरतें जैसे आजीविका केंद्र, प्रशिक्षण केंद्र की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आवासों को महिलाओं के नाम पर किए जाने के निर्देश दिए हैं।

  • Court परिसर में देसी बम से वकील पर हमला, कई वकील घायल

    [object Promise]

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दो वकीलों के बीच आपसी विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि एक ने देसी बम से हमला कर दिया।  इस हमले में वकील संजय लोधी बाल-बाल बचे । बम चलाने वाला मौके से फरार. बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से दो सुतली बम भी मिले हैं। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. पुलिस के मुताबिक वकीलों के दो गुटों में टकराव का मामला है। बम फेंकने वाला युवक मौके से फरार बताया जा रहा है।

    मिल रही जानकारी के मुताबिक जिला एवं सत्र न्यायालय (District and Sessions Court) में गुरुवार को एक वकील पर देसी बम से हमला किया गया। वकील संजय लोधी अपने चैम्बर में बठे हुए थे । तक़रीबन पौने 12 बजे के करीब एक युवक ने उन पर बम से हमला किया। हालांकि इस हमले में वकील संजय लोधी बाल-बाल बाख गए. युवक के पास दो और बम थे जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी युवक का पता लगाने में जुटी है।

    उधर वकील संजय लोधी ने कोर्ट परिसर में हुई इस घटना पर सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस हमले कुछ लोग घायल हुए हैं । उन्होंने कहा कि उनके हाथ में भी छर्रा लगा है । वकील संजय लोधी ने इस हमले के बाद आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की है। साथ ही कहा है कि जिस तरह से वे इस हमले में बचे हैं उसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जानी चाहिए. वकील ने यह भी सवाल खड़े किए कि इतनी सुरक्षा के बाद कोई कैसे बम और असलहा लेकर अंदर पहुंचा।

  • लखनऊ : प्रियंका ने साधा निशाना, वजीरगंज कचहरी में विस्फोट पर ज्वाइंट कमिश्नर ने दिया ये जवाब

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वजीरगंज कचहरी में बम फटने से कई वकीलों के घायल होने की सूचना मिल रही हैं। 2 जिंदा बम भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह बम विस्फोट एक वकील को टारगेट करके किया गया था। इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को टारगेट करते हुए ट्वीट किया है।यह घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों केहोश फाख्ता हो गए हैं। देसी बम से यह हमला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पर किया गया हमला था। इस हमले में पदाधिकारी बाल-बाल बच गए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, जिला कोर्ट में वकील संजीव लोधी को निशाना बनाकर बम से हमला किया गया। इस हमले में कुछ वकील घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक हमले में वकील संजीव लोधी बाल-बाल बच गए। पुलिस इसे दो गुटों के बीच टकराव का मामला बता रही हैं। मौके से तीन जिंदा देसी बम भी मिले हैं। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं और छानबीन की जा रही है।
    प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए हमला किया है कि यूपी सरकार को अब साफ-साफ कह देना चाहिए कि उसने तीन साल तक जनता से झूठ बोला। असल में प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। राजधानी में कचहरी में वकीलों पर बम से हमले हो रहे हैं। राजधानी से लेकर सुदूर क्षेत्र तक कोई सुरक्षित नहीं है। क्या व्यवस्था है ये?

    ज्वाइंट कमिश्नर बोले, मामले की जांच की जा रही है…

    लखनऊ की एक अदालत में क्रूड बम फेंके जाने पर ज्वाइंट कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने कहा है कि  सीसीटीवी फुटेज में देखने की कोशिश करेंगे कि किस तरह के हथियार और चीजें लेकर लोग अंदर आए थे। यह भी चेक करेंगे कि कितने लोग बिना AFC गेट से गुजरकर अंदर जाते हैं। हमलावरों में से 1-2 लोग वकील हैं और कुछ उनके साथी हैं।

  • हिंगलाज धाम पर आयोजित हुई विशाल दुःखदुरिया,हजारो की संख्या में जुटी महिलाएं

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना। दादरा स्थिति पौराणिक देवी हिंगलाज धाम पर चल रहे हिंगलाज महोत्सव में कमेटी मंडल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को विशाल दुरदुरिया का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आईं हजारो की संख्या में महिलाओं ने अवसान माता की पूजा अर्चना कर देश व परिवार अपने गाव की सुख-समृद्घि की कामना की।आयोजित दुरदुरिया में महिलाओं ने अवसान माई की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चन के बाद प्रत्येक समूह की एक-एक महिला ने अन्य महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई।
    इस दौरान वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा करते हुए महिला समाज को प्रत्येक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया और कहा कि महिलाएं अपने को कमजोर महसूस न करें और कार्यक्रमों में भागीदारी निभाए सामाजिक कार्यकर्ता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पूजा पाठ में सबसे ज्यादा आस्था माताएं ही रखती हैं।वह हमेशा परिवार रिश्तेदार एवं हर व्यक्ति के कल्याण की कामना आठो याम करती रहती हैं माताओं का सम्मान करना हर व्यक्ति का परम दायित्व बनता है।प्रसाद के रूप में लाई-चना और मिष्ठान श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।इस मौके ममता श्रीवास्तव, अनीता सिंह,रिंशी सिंह,उर्मिला सिंह,अंजनी श्रीवास्तव,पिंकी सिंह,शिवकुमारी,श्री मती रायबरेली,सर्वेश सिंह,प्रशांत ,लकी,निशांत,राहुल गुप्ता,विजय सिंह मिंटू,रविकांत पर आदि शामिल रहे।

    [object Promise]
    दुःख दूरिया में महिलाए

  • थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तिलोई गुरमीत सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को उ0नि0 राम आसरे राम थाना शिवरतनगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 25/20 धारा 354क भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त पप्पू पुत्र स्व. भुल्लू नि. लालगंज बैसवारा थाना लालगंज जनपद रायबरेली को सेमरौता चौराहा से समय करीब 11:15 बजे दिन में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
    पप्पू पुत्र स्व. भुल्लू नि. लालगंज बैसवारा थाना लालगंज जनपद रायबरेली ।
    गिरफ्तार करने वाली टीम

    1. उ0नि0 राम आसरे राम थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
    2. हे0का0 मुन्ना यादव थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।