Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर में पडरौना-कुबेरस्थान मार्ग पर एक्सीडेंट,शशांक तिवारी की मौत

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बांसगांव चौराहे के समीप शनिवार की दोपहर मार्ग दुर्घटना में एक युवक का मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। उसकी पहचान तुलसी आवास कॉलोनी निवासी शशांक तिवारी के रूप में हुई है। उनके पिता शम्भू तिवारी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे जिनकी 2 वर्ष पूर्व किसी बीमारी से मौत हो गई थी। शशांक अपनी मोटरसाइकिल से किसी जरूरी काम से कहीं गये हुए थे,घर वापस लौट रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रही बोलोरो वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।

    घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सहित लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया,इस दौरान उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पिछले वर्ष उनकी शादी हुई थी। इस घटना की जानकारी परिजनों को होते ही उनके चित्कार से पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है । उनकी पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर यह थानाध्यक्ष ने बताया कि मैं क्राइम मीटिंग में हूं मुझे पूरी जानकारी नहीं मिली है घटना सही हैँ ।

  • डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से बी0पी0 इण्टर कालेज तथा महादेवी वर्मा कन्या इण्टर कालेज कुड़वार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

    सुलतानपर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीना द्वारा संयुक्त रूप से बी0पी0 इण्टर कालेज कुड़वार एवं महादेवी वर्मा कन्या इण्टर कालेज कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने दोनों विद्यालय में पायी गयी कमियों को हाईस्कूल व इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा से पूर्व दूर करने तथा सीटिंग व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश सम्बन्धित प्रधानाचार्य/व्यवस्थापक को दिये। आगामी 18 फरवरी से प्रारम्भ हो रही हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से बी0पी0 इण्टर कालेज कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए पाया कि विद्यालय में परीक्षार्थियों हेतु सीटिंग व्यवस्था, बिजली, साफ-सफाई, महिला/पुुरूष शौंचालय में सप्लाई वाटर व्यवस्थित करने तथा दरवाजे व खिड़कियों के पल्ले कई कमरों में न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए परीक्षा से पूर्व ठीक करने का निर्देश मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधान लिपिक अजीत कुमार तिवारी को दिये। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य देवेन्द्र देव त्रिपाठी नहीं मिले। मौके पर सीसीटीवी कैमरा का भी निरीक्षण किया। एसपी ने निर्देशित किया कि परिसर में ईट, पत्थर परीक्षा से पूर्व हटवा दिये जायें।इसके पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महादेवी वर्मा कन्या इण्टर कालेज का आकस्मिक निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरा तथा विभिन्न कमरों व परिसर के साथ शौंचालय, बिजली आदि के बारे में प्रधानाचार्या ऊषा से यादव से गहन पूछ-ताॅछ की और निरीक्षण भी किया। प्रधानाचार्या द्वारा बताया गया कि शौंचालय में सप्लाई वाटर नहीं है। ड्रम पानी के लिये रखा गया है, जिस पर डीएम व एसपी ने निर्देशित किया कि शौंचालय में सप्लाई वाटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल तथा धानाध्यक्ष कुड़वार सहित विद्यालय के स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

  • महंत नृत्य गोपाल को गृह मंत्री ने ट्रस्ट में बड़ी जिम्मेदारी का दिया आश्वासन : शास्त्री

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित हुए राम मंदिर ट्रस्ट में महंत नृत्य गोपाल दास का नाम शामिल न होने पर उठे विरोध के बीच डैमेज कंट्रोल की कोशिश तेज हुई है। श्री राम जन्मभूमि न्यास का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने महंत नृत्य गोपाल दास का नाम कुछ कानूनी और तकनीकी कारणों से ट्रस्टियों की सूची में न होने का हवाला देते हुए आश्वासन दिया कि आगे उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। उन्हें ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

    श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास के शिष्य अजय शास्त्री ने फोन पर शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को महंत गोपाल दास से वार्ता की थी।

    अजय शास्त्री ने बताया कि ट्रस्ट में अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों को स्थान न मिलने पर जब संत समुदाय में नाराजगी हुई तो महापौर और स्थानीय विधायक गुरुवार को महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें मंदिर में नहीं घुसने दिया गया था। मामला जब अमित शाह तक पहुंचा तो उन्होंने दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच फोन पर महंत से बातचीत की।

    अजय शास्त्री का दावा है कि गृह मंत्री ने फोन पर नृत्य गोपाल दास को आश्वसान दिया कि कुछ वजहों से उनका नाम ट्रस्टियों की सूची में नहीं है। मगर आगे उन्हें अध्यक्ष बनाया जाएगा। अजय शास्त्री ने कहा, “राम जन्मभूमि न्यास से जुड़े लोग इसलिए नाराज नहीं थे कि ट्रस्टियों की सूची में महंत नृत्य गोपाल दास का नाम क्यों नहीं है, बल्कि इसलिए नाराज थे कि इसमें मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों की जगह स्थानीय दूसरे लोगों को जगह दी गई है।

    उधर सूत्र यह भी बता रहे हैं कि विवादित ढांचा विध्वंस में आरोपी होने के कारण महंत नृत्य गोपाल दास का नाम ट्रस्टियों की सूची में नहीं रखा गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर हुई बातचीत में आश्वसान दिया है कि केस खत्म होने पर उनका नाम शामिल किया जाएगा।

  • 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को समय से पूर्ण करें कार्यदायी संस्था- जिलाधिकारी

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 07 फरवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में जनपद में 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में आज आयोजित की गयी, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने निर्माण कार्यों को मानक एवं गुणवत्ता के आधार पर समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अनुपस्थित दो अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिये जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थावार कराये जा रहे निर्माण कार्यों के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिनके निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं। उसे सम्बन्धित को हैण्डओवर करते हुए उसका उद्घाटन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यों को समय से पूर्ण करें। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिशाषी अभियन्ता, पुलिस आवास निगम निर्माण इकाई लखनऊ व अधिशाषी अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित का स्पष्टीकरण लिये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्य रूप से सेतु निर्माण समय से पूर्ण किये जाने तथा आईडीएच के 95 आवासीय भवन को हैण्डओवर करने के लिये सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। उन्होंने पैक फेड कार्यदायी संस्था के अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि अपने कार्य समय से पूर्ण करें। जिलाधिकारी के संज्ञान में कार्यदायी संस्था द्वारा लाया गया कि दो परियोजनाओं के लिये भूमि नहीं मिल पा रही है, जिसके लिये उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया गया कि भूमि व्यवस्था करायें। इसी प्रकार उप जिलधिकारी जयसिंहपुर को भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था को भूमि व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अफीम कोठी- सिविल लाइन चैराहा तक सड़क का चैड़ीकरण की जानकारी अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देंश दिये।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, उप जिलाधिकारी लम्भुआ विधेश, उप जिलाधिकारी कादीपुर महेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर राम अवतार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, जल निगम सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • थाना अमेठी पुलिस द्वारा चोरी के माल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अमेठी पियूष कान्त राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को उ0नि0 बृजभूषण पाठक मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2020 धारा 379/411 भादवि में प्रकाश में आये अभियुक्त मनोज तिवारी पुत्र राजनाथ तिवारी निवसी ग्राम विन्द्धया तिवारी का पुरवा मजरे असुरा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी हाल पता बड़ारामनाथ पुर थाना अमेठी जनपद अमेठी को चोरी हुए धान करीब 2 कुन्तल के साथ मुन्शीगंज रोड बाईपास कब्रिस्तान के पास से समय करीब 1:30 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण 1.शिवबहादुर पुत्र स्व0 राजबहादुर, 2.विनोद यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासीगण बड़ारामनाथ पुर मौके से फरार हो गये ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

    1. अभियुक्त मनोज तिवारी पुत्र राजनाथ तिवारी निवसी ग्राम विन्द्धया तिवारी का पुरवा मजरे असुरा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी, हाल पता रामनाथ पुर बडा थाना अमेठी जनपद अमेठी ।
      फरार अभियुक्त-
    2. शिवबहादुर पुत्र स्व0 राजबहादुर
    3. विनोद यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासीगण बड़ारामनाथ पुर
      बरमदगी-
      चोरी का 02 कुन्तल धान ।
      गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
      1- उ0नि0 बृजभूषण पाठक थाना अमेठी जनपद अमेठी
      2- का0विनय मिश्रा थाना अमेठी जनपद अमेठी

  • अखिलेश लापता के लगे आजमगढ़ में पोस्टर, कांग्रेस ने साधा पूर्व CM की चुप्पी को लेकर निशाना

    [object Promise]

    आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में उनके लापाता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। इसके लिए कांग्रेस ने जिम्मेदारी ली है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने शनिवार को अखिलेश यादव के पोस्टर शहर में लगाए हैं। अखिलेश यादव के लापता होने को लेकर शहर के मुसाफिरखाना और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में पोस्टर चिपकाए गए हैं।

    पोस्टर में जिक्र किया गया है कि सीएए और एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम महिलाओं पर हुई पुलिसिया बर्बरता पर अखिलेश यादव क्यों चुप हैं? अखिलेश यादव 2019 के चुनाव के बाद से लापता हैं। पोस्टर में दिखाया गया है कि इसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जारी किया गया है।

    सीएए और एनआरसी के विरोध में मुस्लिम महिलाओं पर लाठीचार्ज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने ही संसदीय क्षेत्र में लोगों के निशाने पर हैं। इस मामले में उनकी चुप्पी और आजमगढ़ से दूरी को लेकर पोस्टर वार शुरू हो गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने पोस्टर चिपकाने की बात को स्वीकार किया है।

    उन्होंने कहा, अखिलेश यहां के सांसद और विपक्ष के बड़े नेता होने के बावजूद अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे। आजमगढ़ में कई बड़ी घटनाएं हुईं, लेकिन वह चुप हैं। हालांकि सपा मुखिया और आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने ट्विटर पर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था कि हर मंच से गोली की बात करने वाले संवैधानिक मूल्यों की बात कब करेंगे? शांतिपूर्वक धरना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। आजमगढ़ में पुलिस की बर्बरता ने सभी हदें पार कर दीं और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं! पार्टी के विधायक और संगठन बिलरियागंज में लोगों की सेवा कर रहे हैं!

    [object Promise]

  • जिला पंचायत की बैठक में जिला योजना/विकास योजना 03 अरब 28 करोड़ 63 लाख रूपये का हुआ अनुमोदन

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। जिला पंचायत सुलतानपुर की सामान्य बैठक मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत सुलतानपुर ऊषा सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा नामित पर्यवेक्षक मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन के पर्यवेक्षण में आज सम्पन्न हुई, जिसमें जनपद की वित्तीय वर्ष 2020-21 की मु0-03 अरब 28 करोड़ 63 लाख रू0 की जिला योजना/विकास योजना सर्वसम्मति से अनुमोदित की गयी। साथ ही जिला पंचायत सुलतानपुर की वर्ष 2020-21 की राज्य वित्त आयोग की कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2019-20 का मु0-60.41 करोड़ का पुनरीक्षित एवं वित्तीय वर्ष 2020-21 का मु0-42.74 करोड़ का मूल बजट सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।जिला पंचायत की सामान्य बैठक में अध्यक्ष द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के समुचित निस्तारण के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुदस्सर खान मा0 सदस्य जिला पंचायत ने विकास खण्ड अखण्डनगर के ग्रामीण क्षेत्र के कुछ गांवों का मुख्य मार्ग से न जुड़े होने का प्रकरण सदन में मुख्य रूप से उठाया। इसके निराकरण हेतु सूर्यभान सिंह विधायक सुलतानपुर ने कार्यवाही हेतु अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल ने जिला योजना आदि के बारे में प्रकाश डाला। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उदय शंकर सिंह ने किया। बैठक के अन्त में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी सदस्यगण/पदेन सदस्यगण का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी। इस अवसर पर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश चन्द्रा, सदस्य विधान परिषद् अबरार अहमद, सूर्यभान सिंह, सीताराम वर्मा विधायकगण तथा श्वेता सिंह, सरोजनी देवी, सुनीता, संध्या सिंह, उर्मिला उपाध्याय एवं कन्हई प्रमुखगण व सदस्य जिला पंचायतगण राजीव कुमार पाण्डेय, मुदस्सर खान, शारदा देवी शुक्ला, चांदनी, गीता, सरोज उपाध्याय, सुधा, प्रतिमा वर्मा, रागिनी सिंह, शीला वर्मा, रेनू शुक्ला, कमला देवी, बबिता तिवारी, आशा सिंह, किरन मिश्रा, कैलाशी, मीना सिंघानिया, मधुनिशा वर्मा, कुमारी अनारा देवी, अर्चना निषाद, राजितराम, गोकरन, शहाबुददीन, फरहान बेग, परविन्द कुमार सिंह, विजय कुमार जायसवाल, अजय कुमार जायसवाल, यशभद्र सिंह, सुनील कुमार वर्मा, रामशंकर यादव, श्याम बहादुर पाण्डेय, छेदी मौर्या, होरीलाल सोनकर, पृथ्वीपाल यादव, सुकई मौर्या, उदयचन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

  • पीलीभीत : फेसबुक आईडी हैक करके जालसाजों ने लोगों से की पैसों की मांग

    [object Promise]
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली
    अगर आप से फेसबुक पर कोई पैसा मांग रहा हो, वह भले ही आप का दोस्त, रिश्तेदार या परिचित हो तो भी एक बार उनसे फोन से बात करने के बाद ही पैसा ट्रांसफर करें नहीं तो आप जालसाजी के शिकार हो सकते हैं। शुक्रवार को जालसाजों ने समाजसेवी एंव कुछ नेताओ से रूपये की मांग की। पूरनपुर के ब्लाक प्रमुख अतेंद्र पाल सिंह की फेसबुक आईडी हैक शेरपुर कलां के रहने वाले उनके परिचित मीनू बरकाती,संजय खान की आईडी पर मैसेज भेजकर रुपये की मांगे की।
    ब्लाक प्रमुख की आईडी हैक कर किसी से बीस किसी से पचास हजार रुपये की मांग की गई। मैसेजर हैंग कर उसकी तरफ से यह बताया कि पैसे की सख्त जरूरत है। मेरी मदद करो दस दिन बाद रूपये बापस कर दूंगा मीनू बरकाती, को संदेह हुआ तो उन्होंने पहले ब्लाक प्रमुख से बात की तो उन्होंने ऐसे किसी मैसेज से इनकार किया। उन्होने बताया मेरे पास कई फोन आ चुके है कुछ लोग तो मेरे पास रूपये लेकर भी आये थे।यह किसी जालसाज का काम है। उसने फेसबुक आईडी हैक कर ली है। इसके बाद उन्होंने आईडी से आ रहे मैसेज पर ध्यान देना छोड़ अन्य लोगों को भी आगाह करना शुरू कर दिया।
    पहले भी सामने आई थी घटना, पूरनपुर में यह कोई पहला केस नही है इससे पहले भी फेसबुक आईडी हैंग करके रूपये मांगने की घटना हो चुकी है।उनकी भी आईडी हैक कर मैसेंजर के जरिये उनके दोस्तों के पास मैसेज भेज कर रुपये की मांग शुरू कर दी थी
    इस तरह से जाल में फंसाते हैं जालसाज,जालसाज की कोशिश होती है कि वह ऐसे व्यक्ति के फेसबुक एकाउंट को हैक कर पैसा मांगें जिसकी प्रोफाइल अच्छी हो और मजबूरी में फंसने या फिर परेशानी जरूरत होने का हवाला देकर पैसा मांगते हैं और रकम भी कम ही मांगते हैं जिससे कोई न न कर सके
    फिलहाल ब्लाक प्रमुख ने कोतबाली मे फोन पर जानकारी दी है उसकी आईडी हैंग कर ली गई है।उन्होने हैंग करने बाले पर कार्यवाई की है।

  • आज पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के भवन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिलान्यास

    [object Promise]

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश में पहली बार स्थापित हो रही महिला पीएसी बटालियन के आवासीय एवं अनावासीय भवन तथा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) के लिए बनने वाले भवनों का शिलान्यास करेंगे। फर्टिलाइजर के मैदान में 562 करोड़ की लागत से बनने वाले भवनों के निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।
    लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी भारती और प्रवीण कुमार ने बताया कि डीपीआर शासन को भेज दिया गया है। धन मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    [object Promise]

  • कुशीनगर में संत रविदास जयंती पर पडरौना में अनुवाइयों ने निकाली शोभा यात्रा

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जन कल्याण सेवा समिति द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह का आयोजन किया गया,जिसमे पडरौना के अम्बेडकर नगर,बलोचहाँ,कसेरा टोली, वाल्मीकि नगर,मटीयरवा, भरवलिया,भटवलिया,बंधू छपरा,सिसवलिया,हरका,मेला नगरी,बकुलहा,आदि जगहों से संतो में संत शिरोमणि रविदास जी की शोभा यात्रा निकाली गई, साथ ही बाबा साहेब की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया गया।
    इस कार्यक्रम का आयोजन बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित कुमार,व्यस्थापक रामानंद प्रसाद एवं सूरज गौतम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज गोरखपुर मंडल सुरेश चंद भारती,बसपा के जिला उपाध्यक्ष साहिद लारी,बसपा नेता विजेंद्र पाल उर्फ बबलू यादव,रुपेन्द्र यादव,वरिष्ठ बसपा नेता डॉ चन्द्रिका प्रसाद,एडवोकेट ओमप्रकाश मण्डल जोन इंचार्ज कुशीनगर,जिला अध्यक्ष रमेश कुमार,मंडल प्रभारी असगर अली,विधानसभा अध्यक्ष राममिलन निगम,युवा समाजसेवी मुहम्मद सैफ लारी जी,सलाहुद्दीन हिन्दल,नंदलाल भारती,जिला संयोजक कुंदन भारती,जिला संयोजक रितेश सागर,बामसेफ संयोजक अवधेश कुमार,एजाज अहमद शम्भू रावत,राजू प्रजापति,अनिल मौर्या,आदि बसपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।