Category: uttar-pradesh

  • सभी हदें पार कर दीं आजमगढ़ में पुलिस की बर्बरता ने: अखिलेश

    [object Promise]

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि आजमगढ़ में पुलिस की बर्बरता ने सभी हदें पार कर दी हैं और वह इस कार्रवाई की घोर निंदा करते हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा, “हर मंच से गोली की बात करने वाले संवैधानिक मूल्यों की बात कब करेंगे? शांतिपूर्वक धरना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। आजमगढ़ में पुलिस की बर्बरता ने सभी हदें पार कर दी और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। पार्टी के विधायक और संगठन बिलरियागंज में लोगों की सेवा कर रहे हैं।”

    आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज कस्बे के मौलाना जौहर अली पार्क में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान तड़के चार बजे जब महिलाओं के समर्थन में खड़े युवाओं की गिरफ्तारी शुरू हुई तो प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे जिससे एसपी सिटी समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़ कर प्रदर्शन करने वालों को हटा दिया। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सुबह मैदान में पानी भरवा दिया गया।

    एसओ की तहरीर पर 35 नामजद और 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मौलाना ताहिर मदनी समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन लोगों की पहचान कर उन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस का दावा है कि सीएए के विरोध प्रदर्शन के जरिए जिले में दंगा भड़काने की साजिश रची गई थी।

  • सभी हदें पार कर दीं आजमगढ़ में पुलिस की बर्बरता ने: अखिलेश

    [object Promise]

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि आजमगढ़ में पुलिस की बर्बरता ने सभी हदें पार कर दी हैं और वह इस कार्रवाई की घोर निंदा करते हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा, “हर मंच से गोली की बात करने वाले संवैधानिक मूल्यों की बात कब करेंगे? शांतिपूर्वक धरना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। आजमगढ़ में पुलिस की बर्बरता ने सभी हदें पार कर दी और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। पार्टी के विधायक और संगठन बिलरियागंज में लोगों की सेवा कर रहे हैं।”

    आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज कस्बे के मौलाना जौहर अली पार्क में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान तड़के चार बजे जब महिलाओं के समर्थन में खड़े युवाओं की गिरफ्तारी शुरू हुई तो प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे जिससे एसपी सिटी समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़ कर प्रदर्शन करने वालों को हटा दिया। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सुबह मैदान में पानी भरवा दिया गया।

    एसओ की तहरीर पर 35 नामजद और 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मौलाना ताहिर मदनी समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन लोगों की पहचान कर उन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस का दावा है कि सीएए के विरोध प्रदर्शन के जरिए जिले में दंगा भड़काने की साजिश रची गई थी।

  • बाबा साहब अम्बेडकर के समानता के सपनों को तोड सामाजिक दासता की तरफ धकेल रही वर्तमान सरकार-बाबूसिंह कुशवाहा

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। गुरुवार को पडरौना स्थित उदित नारायण इंटरकालेज के क्रीडांगन मे भागीदारी संकल्प महारैली विशाल जनसभा मे पूर्वमंत्री व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा और भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सहित उपेक्षित समाज पार्टी,क्रांति पार्टी,उदय पार्टी के कद्दावर नेताओं ने सम्बोधित करते हुये पिछडों, दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के साथ हुए अन्याय की बात कही कहा कि आज भी यह वर्ग राजनैतिक विद्वेविसिता का शिकार है जो इनका वास्तविक विकास होना चाहिए आज 73 साल मे भी नही हुआ है।

    नेताओं ने केन्द्र व राज्र सरकार के नीतियों की जमकर आलोचना की और कहा कि सरकार लोगों को धर्म मजहब मंदिर मस्जिद मे उलझाकर बेरोजगारी और बुनियादी समस्याओं से ध्यान हटा रही है लेकिन अब पिछडा ,दलित, शोषित ,वंचित अल्पसंख्यक जाग गया है और अपने हको को लेने के लिए लोकतांत्रिक तरीकों से आवाज बुलंद करेेेगा और लेकर रहेगा। भागीदारी संकल्प मोर्चा महारैली मे उमडे भारी जनसैलाब को देखकर मुख्य अतिथि और पुर्व मंत्री और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार पिछडों के साथ खुलेआम भेदभाव कर रही है क्योंकि छात्र वृत्ति के मामले एक रोचक मामला सामने आया है सामान्य वर्ग के छात्रों की संख्या 7 लाख थी जबकि पिछडे वर्ग के छात्रों की संख्या 21 लाख थी लेकिन सामान्य वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति 609 करोड़ दिये तो पिछडे वर्ग के छात्रों को महज 600 करोड़ ही निर्गत किये जो कि खुले रुप से भेदभाव है।

    पडरौना मे इस महारैली के सफल होने और भारी जनसैलाब उमडने से प्रमुख दलों के होस उडा दिये हैं जहाँ कांग्रेस सपा और बसपा अपनी राजनैतिक हासिये पर चले गये हैं वही पूर्वमंत्री बाबूसिंह कुशवाहा और पूर्वमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक मंच पर तमाम घटक दलों को लाकर यह संकेत दे दिया है कि वह मजबूत विकल्प बन गयी है आने वाले चुनावों मे यह एक जुटता सत्तारूढ़ दल को सत्ता से बेदखल करने मे समर्थ हो सकता है जनपद मे हुए इस भागीदारी संकल्प महारैली की गूँज पूरे प्रदेश मे सुनाई दे रही है विरोधी दलो खासकर सत्तारूढ़ दल को भी इस भागीदारी संकल्प महारैली के इतने सफल होने की उम्मीद नही थी लेकिन गुरुवार को होने वाले इस महारैली ने सबको चौका दिया है पडरौना नगर मे कुछ घंटे के लिए जाम की समस्या से भी गुजरना पडा प्रशासन को भी सुरक्षा करने मे काफी श्रम करना पडा।
    इस दौरान प्रेमचन्द्र प्रजापति,केवट रामधनी बिन्द, अनिल सिंह चौहान व बाबूराम पाल ने भी अपना अपना सम्बोधन व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार मौर्या मण्डल प्रभारी बनारस (जन अधिकार पार्टी ) ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक चन्द्रविन्द मौर्य , मण्डल प्रभारी फ़ैजाबाद (जनअधिकार पार्टी )ओमप्रकाश मौर्य मण्डल प्रभारी गोरखपुर,जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुशवाहा, जिला प्रभारी धर्मेन्द्र प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष श्रीराम कुशवाहा,कृष्णा कुशवाहा,राजेश कुशवाहा, अभयानन्द कुशवाहा,अरविन्द कुशवाहा,प्रमोद कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, अरविन्द मौर्या, राजकुमार कुशवाहा,लालजी कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, छेदी कुशवाहा, जयनरायन कुशवाहा,अमरेश कुशवाहा, राजीव प्रसाद, बलराम प्रसाद, महेन्द्र चौहान, मैनेजर कुशवाहा, गोविन्द प्रजापति, अनिल कुशवाहा, इन्द्रजीत कुशवाहा, अवनीश कुशवाहा सहित कई हजार की संख्या में भीड़ उपस्थित थी।

  • थाना कमरौली पुलिस द्वारा चोरी की 09 अदद मोटरसाइकिल, 01 खुली हुई मोटरसाइकिल व 01 बोरी मोटरसाइकिल के पार्ट्स के साथ 03 अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकङ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को संदीप कुमार राय थानाध्यक्ष कमरौली मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 नफर अभियुक्तों को चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ जगदीशपुर तिराहा ग्राम उतेलवा के पास से समय 06:30 बजे शाम को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर 07 अदद चोरी की अन्य मोटरसाइकिल, 01 खुली हुई मोटरसाइकिल व 01 बोरी में मोटरसाइकिल के पार्ट्स मालविका कम्पनी ग्राम कठौरा की बाउन्ड्री के पास झाड़ियों से बरामद किया गया । पूछताछ में बताये कि हम 03 लोग जनपद लखनऊ, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी आदि स्थानों से मोटरसाइकिलों को चोरी किए हैं, जिनका नम्बर प्लेट बदलकर तथा कुछ को खोलकर अलग- अलग पार्ट्स में बेच देते हैं । टीवीएस स्पोर्ट यूपी 36 बी 2214 को थानाक्षेत्र कमरौली के रोड नं-04 से तीनों लोगों द्वारा मिलकर चोरी करना बताया । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न हैः-
    गिरफ्तारी का स्थानः– जगदीशपुर तिराहा ग्राम उतेलवा के पास, दिनांकः– 06.02.2020, समयः– 06:30 बजे शाम

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

    1. अफसर पुत्र इमाम अली नि0 ग्राम भउरी मजरे रानीगंज थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
    2. राहुल सिंह पुत्र रवि सिंह नि0 दादरा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    3. साहिल पुत्र सलीम नि0 भीखनपुर रानीगंज थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

    आपराधिक इतिहासः(अफसर अली)

    1. मु0अ0स0 19/2020 धारा 379 भादवि थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
    2. मु0अ0स0 386/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
    3. मु0अ0स0 359/17 धारा 302,120बी भादवि थाना कमरौली जनपद अमेठी ।

    आपराधिक इतिहास(राहुल सिंह)

    1. मु0अ0स0 19/2020 धारा 379 भादवि थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
    2. मु0अ0स0 307/19 धारा 419/420 भादवि व 63/65 कापीराइट एक्ट थाना मोतिगरपुर जनपद सुल्तानपुर ।

    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः

    1. मु0अ0स0 19/2020 धारा 379/411 भादवि थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
    2. मु0अ0स0 20/2020 धारा 41/411/413/419/420/467/468/471 भादवि थाना कमरौली जनपद अमेठी

    बरामदगी का विवरण(कुल 09 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद खुली हुई व 01 बोरी मोटरसाइकिल पार्ट्स)

    1. टीवीएस स्पोर्ट यूपी 36 बी 2214 (सम्बन्धित मु0अ0स0 19/2020 धारा 379 भादवि थाना कमरौली)
    2. सुपर स्प्लेन्डर यूपी 32 ईके 2416
    3. हीरो हाण्डा स्प्लेन्डर प्लस यूपी 44 एजी 0898
    4. पैशन प्रो यूपी 44 एल 4739
    5. यामाहा आर15 यूपी 32 जे 6505
    6. हाण्डा लिवो यूपी 44 एक्यू 0549
    7. स्प्लेण्डर एनएक्सजी यूपी 31 जे 8731
    8. सुपर स्प्लेन्डर (बिना नम्बर)
    9. टीवीएस अपाचे (बिना नम्बर)
    10. 01 अदद खुली हुई टीवीएस मोटरसाइकिल
    11. 01 बोरी में मोटरसाइकिल के पार्ट गिरफ्तार करने वाली टीम
    12. संदीप कुमार राय थानाध्यक्ष कमरौली जनपद अमेठी
    13. उ0नि0 हरदेव बहादुर सिंह प्रभारी चौकी इन्हौना थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
    14. उ0नि0 प्रदीप यादव थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
    15. उ0नि0 राकेश कुमार थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
    16. हे0का0 यशवन्त सिंह थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
    17. हे0का0 मुलायम सिंह यादव थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
    18. का0 रमेश तिवारी थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
    19. का0 सुरेश मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

  • बाइक सवार 2 युवकों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

    [object Promise]

    बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में बुधवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कमासिन थानाध्यक्ष तारा सिंह पटेल ने गुरुवार को बताया कि रात करीब नौ बजे चित्रकूट जिले के बरद्वारा गांव के दो युवक दीपू (22) और उसका साला दीपक (26) बिना हैलमेट लगाए कमासिन से अपने गांव जा रहे थे, तभी इटर्रा गांव के मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    उन्होंने बताया, “गंभीर रूप से घायल दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर व उसके चालक को पकड़ लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।”

  • महात्मा गांधी के विचारो पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिले के ककवा रोड पर स्थित प्रमोद आलोक इंटरमीडिएट कॉलेज में में महात्मा गांधी के विचारो पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम के आयोजक युवा कांग्रेस नेता प्रांजल तिवारी द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी दीपक सिंह रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में युवाओं में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता एवं सम्मान समारोह का का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों एवं बच्चों के साथ आम जन मानस में भी गांधी दर्शन पर अपने विचार रखे गये इसमें बापू के बताए गये आदर्शों पर चलने की अपील की गई एमएलसी दीपक सिंह मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज दुनिया में महात्मा गांधी के विचारो पर चलने के लिये विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिस प्रकार से आज अमेठी में वर्तमान सामाजिक युवाओं में महात्मा गांधी के विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इससे यहां के प्रबुद्ध जन और नवयुवक बहुत आगे जाएंगे प्रांजल तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कि गांधी ने सदैव सत्य और अहिंसा पर चलने की सीख दी है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में सत्य और अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ा व हर युवा को गांधी जी के पदचिन्हों पर सदैव चलना चाहिए,कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ किसानों को भी सम्मानित किया गया खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे युवाओं को भी सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि एमएलसी दीपक सिंह,कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ देवमणि तिवारी विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी युवक कांग्रेस मनोज तिवारी,वरिष्ठ नेता अरविंद चतुर्वेदी ,विनोद मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता युवक कांग्रेस राजेश तिवारी,अभिषेक सिंह फिरोज खान,हरिलाल यादव,प्रशांत तिवारी,अखिलेश शुक्ला, सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रखते हुए चला चेकिंग अभियान

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। आज को पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में बैंको की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के थानों द्वारा बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्रों के आस-पास तथा बैंको के अंदर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा बैंक प्रबंधक से बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों, सायरन तथा एटीएम पर लगे सुरक्षा गार्डो आदि की जानकारी ली गयी

  • ये तो हद हो गई! लडक़ी ने कर डाला कुछ ऐसा लडक़े ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो …

    [object Promise]

    बरेली। ठुकराया हुआ प्यार कभी-कभी बहुत खतरनाक रूप ले सकता है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। एक ऐसा ही किस्सा उत्तर प्रदेश के बरेली में देखने को मिला है। रपटों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बरेली में हाफिजगंज पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले एक इंटर कॉलेज की छात्रा ने अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया।

    लड़की उस लड़के से प्यार करती थी, लेकिन लड़के ने उसके साथ कोई भी रिश्ता रखने से इंकार कर दिया।

    लड़की ने कई मौकों पर लड़के से शादी करने के लिए भी कहा, लेकिन उसने इस विवाह प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह आगे पढ़ना चाहता है और अपना एक करियर बनाना चाहता है।

    वह लड़की गुरुवार को कॉलेज जाने वाली सड़क पर लड़के से मिली और उसके चेहरे पर ब्लेड से कई बार हमला किया।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की उस लड़के से कह रही थी, “तुम्हें अपने चेहरे पर बहुत घमंड है। अब तुमसे कोई शादी नहीं करेगी।”

    लड़के के चेहरे से खून बहता हुआ देख लड़की भी सड़क पर बेहोश हो गई।

    लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। सूत्रों ने कहा कि हमले में उसके चेहरे की कुछ नसें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

    कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने कहा कि घटना कॉलेज के बाहर हुई है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

    मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं।

  • DEFENSE EXPO 2020:मिशन शक्ति काट है अंतरिक्ष तकनीक से भविष्य में होने वाली लड़ाइयों की

    [object Promise]

    लखनऊ। भारतीय वैज्ञानिकों ने मिशन शक्ति से अंतरिक्ष में उपग्रह मार गिराने की क्षमता का सफल प्रदर्शन किया। भारत ने सही मायनों में खुद को अंतरिक्ष की एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित कर लिया है। अंतरिक्ष तकनीक से भविष्य में होने वाली लड़ाइयों की काट के रूप में इसे देखा जा रहा है।

    भारतीय रक्षा और अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों ने दिन रात एक करके इसे विकसित किया है। मिशन शक्ति का एक मॉडल डिफेंस एक्सपो 2020 की प्रदर्शनी में आर्कषण का केन्द्र बनी है।

    डीआडीओ के वैज्ञानिक एम साहू ने बताया कि अब तक रूस, अमेरिका और चीन के पास ही यह क्षमता थी और इसे हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है।

    [object Promise]

    यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह तीन माह में बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भारत और सेना की शक्ति को मजबूत बनाने का काम किया गया है।

    साहू ने बताया कि मिशन शक्ति एंटी सैटेलाइट है। यह एक त्रिस्तरीय सैटेलाइट है जो 13 किलोमीटर लंबी होती है। अगर इसका लक्ष्य अपना रास्ता भी बदल दे तो भी ये आने वाले दुश्मन को खोज कर नष्ट कर देती है। लियो (लो अर्थ आर्बिट) सैटेलाइट इसके निशाने पर रहती है। यह 1000 किलोमीटर ऊपर और 700 मीटर नीचे जाकर निशाने को नष्ट कर सकती है। 27 मार्च 2019 को इसका पहला सफल टेस्ट हुआ था।

    साहू ने बताया कि यह प्रति सेकेंड 10 किमी के हिसाब से चलता है। यह तीन चरण में चलता है। इसका वजन 19 टन है। इसको नियंत्रित करने के लिए डाइवर्ट एटीट्यूड कन्ट्रोल सिस्टम का उपयोग करते हैं।

    उन्होंने बताया कि एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का निशाना किसी भी देश के सामरिक सैन्य उद्देश्यों के उपग्रहों को निष्क्रिय करने या नष्ट करने पर होता है। मिशन शक्ति से उपग्रह को नष्ट करना वर्तमान समय की मांग थी, क्योंकि अंतरिक्ष तकनीकी से भविष्य में होने वाले युद्ध या कोई बड़ी परेशानी में यह सार्थक साबित होगा।

    उन्होंने कहा कि बात-बात पर चीन हमें आंख दिखाता है। इन्हीं सब रक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर इसे विकसित किया गया है। अगर दुश्मन देश के सैटेलाइट को नष्ट कर दिया जाता है तो उनका अपने लोगों से सम्पर्क टूट जाता है और सैन्य कार्रवाई करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन पर काबू पाने में कोई परेशानी नहीं होती।

    मिशन शक्ति से उपग्रह को नष्ट करना वर्तमान समय की मांग थी, क्योंकि अंतरिक्ष तकनीकी से भविष्य में होने वाले युद्घ या कोई बड़ी परेशानी में यह सार्थक साबित होगा। सबसे पहले अमेरिका ने इसका निर्माण ने किया था।

    ज्ञात हो कि वर्ष 2007 में चीन ने जब अपने एक खराब पड़े मौसम उपग्रह को मार गिराया तब भारत की चिंता बढ़ गई थी। उस समय इसरो और डीआरडीओ ने संयुक्त रूप से ऐसी एक मिसाइल को विकसित करने की दिशा में अपने प्रयास तेज कर दिए थे।

    27 मार्च को भारत ने मिशन शक्ति को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए एंटी-सैटेलाइट मिसाइल ए सेट से तीन मिनट में एक लाइव भारतीय सैटेलाइट को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। अंतरिक्ष में 300 किमी़ दूर पृथ्वी की निचली कक्षा में घूम रहा यह लाइव सैटेलाइट एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। हलांकि आज तक किसी भी युद्घ में इस तरह के मिसाइल का उपयोग नहीं किया गया है, फिर भी अपनी क्षमताओं का एहसास कराने के लिए इस प्रकार के प्रयोग जरूरी है।

  • कुशीनगर पुलिस : अपने मोबाइल से डिलीट कर दें यूआईडीएआई टोल फ्री-18003001947 नंबर , हैक हो जाएगा आपका मोबाइल

    [object Promise]

    आखिर कुशीनगर पुलिस ने अचानक क्‍यों कहा,अपने मोबाइल से डिलीट कर दें यूआईडीएआई टोल फ्री-18003001947 नंबर

    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : अगर आपके एंड्रायड मोबाइल के कान्टेक्ट में यूआईडीएआई नाम से कोई नंबर सेव हो तो उसे तत्काल डिलीट कर दें,क्योंकि इस नंबर के जरिए आपका बैंक अकाउंट और मोबाइल में लगे सिम का दुरुपयोग हो सकता है। ऐसा कहना है कि कुशीनगर जिले की पुलिस का। कुशीनगर पुलिस द्वारा जारी एक संदेश में इस नंबर को डिलीट करने की सलाह दी गई। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह मैसेज तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग अपने कान्टेक्ट लिस्ट से इस नंबर को तलाश कर डिलीट भी करना शुरू कर दिए हैं।

    यूआईडीएआई टोल फ्री-18003001947 नंबर

    पिछले तीन दिनों से लोगों के स्मार्ट फोन में रात 12 बजे के बाद अचानक ऑटो सेव हो रहा है। यूआईडीएआई (यूनिक आईडेंटिफिकेशन) से संबंधित है। हालांकि आधार से इसका कोई वास्ता नहीं है। आधार ने इस बारे में स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया है। यूपी एसटीएफ के निर्देश के बाद कुशीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर मैसेज जारी कर लोगों से ऑटो सेव हुए यूआईडीएआई नाम से कान्टेक्ट को डिलीट करने की सलाह दी। इसके बाद लोगों ने जब अपने मोबाइल देखने शुरू किए तो एक कंपनी की मोबाइल को छोड़कर लगभग सभी एंड्रायड फोन में यह नंबर सेव मिला। पुलिस की अपील पर भरोसा कर तमाम लोगों ने इस नंबर को डिलीट कर दिया। सूर्यप्रकाश शर्मा, अमित शुक्ला, गौरव तिवारी आदि ने बताया कि पुलिस के मैसेज के बाद हम लोग घबरा गए थे। नंबर डिलीट करने के बाद हमने अपना अकाउंट और सिम चेक किया तो सब कुछ ठीक ठाक था।

    क्यों जारी की पुलिस ने अपील

    साइबर सेल के सुशील सिंह ने बताया कि इस तरह के दो-तीन मामले एसटीएफ तक पहुंचे थे, जिसमें किसी टोल फ्री नंबर को सेव करने के बाद संबंधित व्यक्ति का मोबाइल हैक हो गया और बिना उसकी जानकारी के खातों से रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। ऐसे में ज्यों ही इस नंबर के बारे में आधार की ओर से स्पष्टीकरण आया, यूपी एसटीएफ ने कुशीनगर पुलिस को अलर्ट करते हुए जनता को भी अलर्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की ओर से सार्वजनिक अपील जारी की गई।

    क्या कहते हैं साफ्टवेयर एक्सपर्ट

    साफ्टवेयर एक्सपर्ट रजनीश रूंगटा कहते हैं कि मोबाइल या कम्प्यूटर हैक करना अब बहुत मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए सामान्य जानकारियां चाहिए होती है। एंड्रायड फोन में हम जब भी कोई सिम एक्टिवेट करते हैं तो खुद ही यह जानकारियां दे देते हैं। यह डाटा हमारे नंबर के साथ एंड्रायड मोबाइल में सुरक्षित रहता है। जब हम इस तरह के असुरक्षित टोल फ्री या अन्य लिंक अपने मोबाइल में सेव करते हैं या फिर क्लिक करते हैं तो हमारा मोबाइल भी हैक हो जाता है। मुझे लगता है कि कुशीनगर पुलिस ने पहली बार इस तरह के साइबर क्राइम के प्रति जिले के लोगों को समय से अलर्ट कर दिया है।

    एसपी बोले

    यूपी एसटीएफ के निर्देश के बाद अलर्ट मैसेज जारी किया गया है। लोग अपने मोबाइल के कान्टेक्ट लिस्ट को चेक करें और अगर उसमें यूआईडीएआई के नाम से नंबर सेव हो तो उसे तत्काल डिलीट कर दें। यह नंबर रात 12 बजे के बाद ऑटोमेटिक एंड्रायड फोन में सेव हो गया है। इससे बैंक और सिम का दुरुपयोग होने का अंदेशा है।