Category: uttar-pradesh

  • दोषी को 10 साल कैद दुष्कर्म के बाद किशोरी की आत्महत्या मामले में

    [object Promise]

    हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की एक अदालत ने दुष्कर्म के बाद किशोरी के आत्महत्या कर लेने के मामले में बुधवार को दोषी पाए गए एक युवक को 10 साल कैद की सजा और उस पर बीस हजार रुपये जुर्माना लगाया है। विशेष लोक अभियोजन अधिकारी रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट (द्वितीय) शमशुल हक की अदालत ने दुष्कर्म पीड़िता एक पंद्रह साल की किशोरी द्वारा आग लगाकर आत्महत्या कर किए जाने के मामले में बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद दोषी पाए गए युवक धर्मेद्र को बुधवार को 10 साल कैद की सजा और उस पर बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

    उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की घटना राठ थाना क्षेत्र में 13 सितंबर 2014 को घटित हुई थी और आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने 23 अक्टूबर 2014 को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अदालत ने मजिस्ट्रेट के समक्ष मृत्यु पूर्व दिए पीड़िता के बयान को तरजीह दी है।

  • सपा और कांग्रेस ने PFI की कारगुजारियों पर दी मौन सहमति : BJP

    [object Promise]

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) प्रदर्शन पर हुई हिंसा पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का नाम लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस को घेरा है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने इन पार्टियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक जमीन खो चुकी सपा और कांग्रेस के नेताओं ने पीएफआई की कारगुजारियों पर अपनी मौन सहमति दे रखी है।

    प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा, “सुरक्षा एजेंसियों की जांच में पूरे प्रदेश से डेढ़ सौ से अधिक पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। जरा-जरा सी बात पर बयानबाजी करने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस की उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इस मसले पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।

    उन्होंने कहा, “इससे यह साबित होता है कि राजनीतिक जमीन खो चुके इन दोनों नेताओं ने पीएफआई की कारगुजारियों पर अपनी मौन सहमति दे रखी है। सपा और कांग्रेस के नेताओं का पीएफआई से संबंध जगजाहिर हो चुका है। ये दोनों पार्टियां हर उस शख्स के साथ खड़ी दिखाई देती हैं जो समाज और देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।”

    प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन ने कहा, “केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार, देश को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। पीएफआई के सदस्यों की जिस तेजी से गिरफ्तारी कर उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है उससे भाजपा सरकार की देश की सुरक्षा से जुड़ी मंशा साफ जाहिर हो जाती है। देश की सुरक्षा से खेलने वालों को भाजपा सरकार नेस्तनाबूत करके रहेगी। भाजपा सरकार देश को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जा रही है और इसमें अवरोध डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।”

  • परम्परागत विराट किसान मेला दाता धूनी करीमशाह के दूसरे दिन खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री, उ0प्र0 द्वारा किया गया मेले का निरीक्षण

    [object Promise]

    किसान बन्धु को जैविक खेती कर अपनी आय बढ़ाने हेतु किया प्रेरित – रणवेन्द्र प्रताप सिंह

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के कुशल निर्देशन में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता के अन्तर्गत कृषि विभाग के तत्वाधान में दाता धूनी करीमशाह, चकशिवपुर, ब्लाक बल्दीराय में 6 से 10 फरवरी तक (05 दिवसीय) चलने वाले परम्परागत विराट किसान मेला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद उ0प्र0 श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘धुन्नी सिंह‘‘ द्वारा आज जनपद भ्रमण के दौरान पहंुच कर मेले में लगे प्रदर्शनी स्टाॅलों का निरीक्षण करने के पश्चात आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने सम्बोधन में जैविक खेती पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए किसान भाईयों से कहा कि अपने खेतों की मिट्टी की जाॅच अनिवार्य रूप से करायें, ताकि आपके खेतों में जिन तत्वों की कमी हो उसको पूरा कर अपने उपज को बढ़ा सकते हैं। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री उ0प्र0 ने किसानों कहा कि काला नमक धान की खेती करें। उन्होंने आधुनिक तकनीकी ढंग से खेती किये जाने के लिये किसानों को प्रेरित किया और कहा कि भारत में जब किसान सम्पन्न होगा, तो हमारा देश सम्पन्न एवं खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि मेले एवं प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि जनपद के किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि किसानों में जागरूकता उत्पन्न हो और आधुनिक तकनीकी से खेती कर अपनी आय को दो गुना करें। संगोष्ठी का संचालन करते हुए उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र शाही ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों को दी। कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन डाॅ0 सौरभ वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कम लागत से अधिक उत्पादन किसान जागरूक होकर कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र, सुलतानपुर डाॅ0 ए0के0 सिंह ने सम-सामयिक खेती के बारे में सम्यक जानकारी दी। वहीं नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय नरेन्द्रदेव कुमारगंज, फैजाबाद डाॅ0 ओ0पी0 सिंह ने फूलों, सब्जी व बागवानी एवं पशु पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।मेले में उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह, डिप्टी आरएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी सहित ब्लाक प्रमुख लम्भुआ तथा जनपद के प्रगतिशील किसान व क्षेत्रीय किसान बन्धु आदि उपस्थित रहे।

  • खामियां मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार,तहसील गौरीगंज का डीएम ने किया निरीक्षण

    [object Promise]

    व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज तहसील गौरीगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम एसडीएम न्यायालय कक्ष में पहुंचकर लंबित वादों की जानकारी ली तथा 03 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को 15 दिन के अंदर निर्णय लेते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जो वाद मा. उच्च न्यायालय से निर्धारित अवधि वाले प्रकरण में बिना किसी विलंब के एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए, साथ ही जो केस न्यायालय में चल रहे हैं उनकी सूची न्यायालय के बाहर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने राजस्व लिपिक कार्यालय पहुंचकर डाक डिस्पैच रजिस्टर का निरीक्षण कर सही से डाक रिसीव करने व भेजने की सूचना दर्ज करने के निर्देश दिए। संग्रह अभिलेखागार कक्ष में रिकॉर्ड सही से नहीं पाए गए इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए 15 दिन के अंदर रिकॉर्ड सही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने तहसील अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • यूपी सरकार पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना,किसान जनजागरण अभियान किया कांग्रेस ने शुरू

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने किसान जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किसान जनजागरण अभियान शुरू किया है। देश का अन्नदाता हमारी प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ हर मोर्चे पर छल किया है। आज किसान को फसल का दाम नहीं मिलता। खेती की लागत बढ़ गई है।

    प्रियंका ने आगे कहा कि दूसरी तरफ आवारा पशुओं के कहर से किसान परेशान है। हर जगह के किसानों की फसल आवारा पशु रौंद देते हैं और किसान को कोई मुआवजा तक नहीं मिलता। कांग्रेस पार्टी इस पूरे अभियान के जरिए किसानों के हक की आवाज को मजबूत करेगी।

  • उत्तर प्रदेश : 3 साल की बच्ची से बांदा में दुष्कर्म, आरोपी चाचा फरार

    [object Promise]

    बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी कस्बे में गुरुवार को एक तीन साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने कथित रूप से दुष्कर्म किया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पैलानी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलजीत सिंह ने शुक्रवार को कहा, “दुष्कर्म गुरुवार दोपहर को तब हुआ, जब तीन साल की बच्ची अपने घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। उसका रिश्ते का चाचा रवि सोनी (23) उसे टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।”

    सिंह ने आगे कहा, “जब बच्ची अपने घर पहुंची तो खून का अत्यधिक रिसाव हो रहा था, जिससे घटना का खुलासा हुआ और बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

    वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक एएसपी लाल भरत कुमार पाल ने कहा, “घटना के बाद से आरोपी युवक गांव से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

  • शख्स गिरफ्तार विस्फोट करने की धमकी देने के मामले में

    [object Promise]

    देवरिया। सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश के माघ मेला और देवरिया महोत्सव में विस्फोट करने की धमकी देने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसने बुधवार को धमकी पोस्ट की जो कुछ ही समय में वायरल हो गई।

    रामपुर कारखाना पुलिस थाने के प्रभारी को धमकी का स्क्रीनशॉट मिला और जांच शुरू की गई।

    यह पाया गया कि संदेश सोशल मीडिया पर पहली बार विष्णुपुर चिरकीहवा निवासी नसीरुद्दीन अंसारी के फोन नंबर से पोस्ट किया गया था।

    जांच अधिकारी टी.जे. सिंह ने कहा कि अंसारी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

  • वित्तीय वर्ष 2019-20 में पेंशन तथा अन्य स्रोतों से आय सम्बन्धी आयकर विवरण कोषागार में 20 फरवरी तक जमा कर दें पेंशनर्स- वरिष्ठ कोषाधिकारी

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे ने जनपद कोषागार सुलतानपुर से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशन/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में उनकी पेंशन तथा अन्य स्रोतों से आय के आधार पर अपना आयकर विवरण, स्वप्रमाणित निवेा/बचत/छूट सम्बन्धी प्रमाण/रसीदों सहित अनिवार्य रूप से 20 फरवरी, 2020 तक कोषागार में लाकर जमा कर दें। अन्यथा की स्थिति में माह फरवरी, 2020 की प्राप्त पेंशन के आधार पर आयकर देयता का समायोजन कर लिया जायेगा।उन्होंने बताया कि समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनर जो वर्ष में प्राप्त मेंशन के आधार पर आयकर की परिधि में आते हैं, उनकी सूची कोषागार के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गयी है, जो किसी भी कार्य में देखी जा सकती है। माह फरवरी, 2020 की पेंशन का भुगतान किये जाने के उपरान्त इस वित्तीय वर्ष के लिये पेंशन से आयकर कटौती किया जाना सम्भव नहीं होगा।

  • यूपी की होगी अहम भूमिका भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में : योगी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है और अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में यह प्रदेश सफल हो सकता है। डिफेंस एक्सपो, 2020 में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी ने यूपीडा और फिक्की द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “हमारी पॉलिसी दूसरे राज्यों से काफी अच्छी है और यह आपको यहां निवेश के लिए आकर्षित करेगी। उत्तर प्रदेश निवेश की अपार संभावनाओं को आगे बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करता है। आगे चलकर भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में यूपी की होगी अहम भूमिका होगी।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर बन रहे ईस्टर्न और वेस्टर्न गलियारे उत्तर प्रदेश से होकर जा रहे हैं। दोनों का जंक्शन भी उत्तर प्रदेश के बुराड़ी में है। यहां निवेश करने वाले निवेशकों को इसका लाभ मिलेगा।

    योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में हम लोग 17 शहर ‘स्मार्ट एंड सेफ सिटी’ के रूप में विकसित करेंगे। इनके अंदर इंटिग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यहां पर निवेश की अपार संभावनाएं होंगी।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी औद्योगिक संस्थान को अपने आपको साबित करना है, तो उसके लिए भी यहां अच्छे अवसर हैं। राष्ट्रीय राजधानी से सीधा जुड़ाव होने के कारण उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है और दुनिया से जुड़ाव के लिए एयर कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छी है।

    योगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं का विकास तेजी से कर रही है। बड़े पैमाने पर एक्सप्रेसवेज की स्थापना की जा रही है। वर्तमान में पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति पर है और इसे जनता के लिए वर्ष 2020 के अंत तक खोल दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भी निर्माण कार्य इसी महीने से शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा, मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस वर्ष के अंत तक इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभाएगा। उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी में रेल, एयर और रोड की बेहतर कनेक्टिविटी और क्लीयरेंस का सिंगल विंडो सिस्टम बेहतर कार्य कर रहा है।

    उन्होंने कहा, “यूपी के सीएम सक्षम कैप्टन के रूप में कार्य कर रहे हैं, इसलिए यूपी में अब निवेशकों को कोई परेशानी नहीं होगी।”

  • पीलीभीत : द्वेष की भावना से भाई ने की भाई के रोजगार को बंद कराने की शिकायत मौके पर पहुंची पर पहुंची राजस्व टीम

    [object Promise]
    रिपोर्ट जाहिद अली

    जहां एक ओर भारत के प्रधानमंत्री बेरोजगारों को स्वरोजगार देने की बात कर रहे हैं वही उन्हीं के कर्मचारी गण स्वरोजगार कर रहे परिवार को बेरोजगारी की आग में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं बार-बार जांच के नाम पर स्वरोजगार कर रहे परिवार को डराया और धमकाया जा रहा है। जी हां ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरौरी से प्रकाश में आया है इसी ग्राम में धर्म दास मौर्य पुत्र तुरसीराम मौर्य ने अपने परिवार का लालन पालन करने के लिए अपने पढ़े-लिखे बेरोजगार बेटों के लिए स्वरोजगार की राह पकड़ कर उन्होंने गांव में ही अपनी भूमि पर आबादी से दूर मिनी प्लांट का संचालन कराया।पूरा परिवार मिनी प्लांट की कमाई से अपना लालन-पालन करने लगा। मगर उनकी इस खुशहाली को द्वेष भावना से ग्रस्त गांव के ही निवासी बड़े भाई लल्लूराम मौर्य पुत्र तुरसीराम मौर्य को रास नहीं आ रहा वह उनका रोजगार छीनने पर अमादा होते हुए षड्यंत्र कर उच्च अधिकारियों को गुमराह करते हुए कई बार मिनी प्लांट के कारण अपने मकान की दीवारों को छतिग्रस्त बताते हुए झूठी शिकायतें कर चुका है।

    आज उसी के द्वारा शिकायत करने पर राजस्व विभाग की संयुक्त टीम(जिसमें पुलिस बिभाग और प्रदूषण विभाग शामिल रहा है) गांव जांच करने पहुंची और गहनता से शिकायत की जांच की।वहीं पूर्व में भी अधिकारियों के द्वारा की गई जांच में स्पष्ट कहा गया है कि मिनी प्लांट से शिकायतकर्ता के मकान पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है। ग्राम वासियों के द्वारा भी मीडिया को बताया गया है कि शिकायतकर्ता द्वेष भावना के कारण शिकायत कर रहा है मिनी प्लांट से उसके मकान पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है। मीडिया के द्वारा जांच करने गए अधिकारियों से जांच के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने मीडिया को वाइट देने से मना कर दिया तथा मौखिक रूप से बताया है की शिकायत पर जांच करने आए हैं मिनी प्लांट में कुछ कमियां हैं उनमें सुधार करने के लिए मिनी प्लांट मालिक को निर्देश दिए गए हैं।

    अब सवाल यह उठता है कि अगर स्वरोजगार कर रहे परिवार को अगर बेरोजगार कर दिया जाता है तो यह परिवार अपना लालन पालन कैसे करेगा।कहीं ना कहीं भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की योजना पर सवाल खड़ा हो जाएगा।वही मिनी प्लांट चला रहे परिवारी जनों ने मीडिया के माध्यम से कहा है कि अगर उनका यह मिनी प्लांट बंद कराया जाता है तो सरकार उन्हें पेंशन दे।