Category: uttar-pradesh

  • NOIDA : होंडा शोरुम में डायरेक्टर थे 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाले संजय

    [object Promise]

    नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर स्थित गुलशन एकेवाना सोसाइटी की दसवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले संजय (50) नोएडा में होंडा शोरूम के डायरेक्टर थे। मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी बुधवार को आईएएनएस को नोएडा (सेंट्रल) डीसीपी हरीश चंद्र ने दी। डीसीपी ने बताया कि घटना बीती रात की है। घटना के समय संजय घर में अकेले थे।

    संजय परिवार के साथ सेक्टर-143 स्थित सोसायटी के डी-टॉवर में रहते थे। डीसीपी ने कहा कि सुसाइड नोट में काफी कुछ लिखा है। सुसाइड नोट में लिखी बातों की पुष्टि के लिए परिवार से बात करना बेहद जरूरी है। हादसे के बाद परिवार का कोई भी सदस्य फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं है। जहां तक जांच का सवाल है, तो फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।

    उसके बाद ही विस्तृत कारण पता चल सकेगा। मौके पर पहुंची पुलिस को सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों से पता चला कि संजय के घर के अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। संजय को किसी ने दसवीं मंजिल से कूदते तो नहीं देखा, मगर मौके के हालात उनके दसवीं मंजिल से कूदने का साफ-साफ इशारा कर रहे हैं। संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    [object Promise]

  • UP : गैस रिसाव सीतापुर स्थित फैक्ट्री में! 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

    [object Promise]

    सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में गुरुवार को दरी फैक्ट्री में दम घुटने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला व तीन बच्चे शामिल हैं। एसडीएम बिसवां सुरेश कुमार ने बताया, “हमें यह पता चला है कि जलालपुर स्थित यह घटना एक एसिड फैक्ट्री में गैस रिसाव के चलते हुई है। लेकिन यह अभी जांच का विषय है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।”

    घटना की सूचना के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई है। इनके साथ-साथ डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एलआर कुमार ने बताया कि मरने वाले एक ही परिवार के लोग हैं, जिसमें से 3 बच्चे एक महिला और तीन पुरुष हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बगल की फैक्ट्री से तेजाब रिस कर आ गया था जिसकी वजह से गैस बन गई और यह हादसा हो गया। विशेषज्ञों की टीम को मौके पर पहुंच रही है। फैक्ट्री में अत्यधिक बदबू व गैस की वजह से जांच करने में मुश्किलें आ रहीं हैं। वहीं लखनऊ से भी विशेषज्ञों की टीम सीतापुर के लिए रवाना हो गई है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश देने के साथ घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव राहत देने को कहा है। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई का भी निर्देश दिया है।

  • अब टीबी मरीजों का ब्यौरा देना होगा निजी अस्पतालों को भी

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब निजी अस्पतालों को भी टीबी मरीजों की सारी जानकारी निक्षय पोर्टल पर देनी होगी। इसके लिए पूरा खाका तैयार किया गया है। इसमें मरीज का इलाज शुरू करने से पहले और समाप्त होने तक पूरा ब्यौरा दिखाना होगा। जिला के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. नरेन्द्र सिंह ने इसके लिए एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सभी अस्पतालों और नर्सिग होम को इसकी पूरी जानकारी देने के बाद एनओसी लेनी होगी। इसके बाद ही संस्थान का नवीनीकरण किया जाएगा। जानकारी न देने वाले अस्पतालों और दवा दुकानदारों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।

    सीएमओ ने बताया, “इस नवीनीकरण के दौरान एनओसी भी सारे प्रपत्रों के साथ लगाना अनिवार्य होगा। सरकार देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करना चाहती है। इसके लिए हमें भी आगे बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी होगी।”

    टीबी मरीजों का इलाज कर रहे सारे निजी अस्पतालों और डॉक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि टीबी की दवा लेने वाले ‘हर मरीज का नाम, मोबाइल नंबर समेत पूरा पता आदि जरुरी जानकारी लेकर सीएमओ या जिला टीबी कार्यालय पर देनी होगी। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि सभी लोग मरीज की पूरी जानकारी ‘निक्षय पोर्टल’ में डाल दें।’

    निर्देश के अनुसार, उसके बाद टीबी मरीज का ब्योरा दिए जाने की एनओसी जरुर प्राप्त कर लें। इसके अलावा जानकारी समय से न देने वाले अस्पतालों से लेकर दवा दुकानदारों का पंजीकरण व लाइसेंस तक निरस्त हो सकता है। वहीं, टीबी मरीजों को नोटीफाई करने वाले प्राइवेट डॉक्टरों को अलग से प्रोत्साहन राशि भी देने की भी व्यवस्था की गई है।

  • राम मंदिर ट्रस्ट का संचालन वरिष्ठ वकील के. पराशरण के ग्रेटर कैलाश दफ्तर से होगा

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को मोदी सरकार ने ट्रस्ट गठन का ऐलान कर दिया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय का जो पता दिया गया है, वह मशहूर वकील केशव पराशरण का दफ्तर है। ये वही पराशरण हैं, जो 93 साल की उम्र में भी सुप्रीम कोर्ट में घंटों खड़े होकर राम मंदिर के लिए बहस करने के कारण सुर्खियों में रहे।

    राम मंदिर के पक्ष में पिछले साल नवंबर में फैसला आने के तुरंत बाद दिल्ली के दौरे के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उनके घर जाकर उनसे भेंट की थी। संघ प्रमुख भागवत ने राम मंदिर केस में उनके अहम योगदान की सराहना भी की थी। सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष की पैरवी करने वाले पराशरण को भी 15 सदस्यीय ट्रस्ट में जगह दी गई है। केशव पराशरण के कार्यालय का पता है -आर-20, ग्रेटर कैलाश, पार्ट 1, नई दिल्ली। इसी पते का जिक्र गृह मंत्रालय की अधिसूचना में है और इसे ट्रस्ट का पंजीकृत कार्यालय बताया गया है।

    93 साल की उम्र में भी पूरे जुनून के साथ राम मंदिर का केस लडऩे वाले केशव पराशरण मूलत: तमिलनाडु के रहने वाले हैं। तमिलनाडु के श्रीरंगम में 9 अक्टूबर 1927 को जन्मे पराशरण को 2012 में राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। वे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सरकार में 1983 से 1989 के बीच भारत के अटार्नी जनरल भी थे। वाजपेयी सरकार के दौरान उन्हें पद्मभूषण तो मनमोहन सरकार में 2011 में उन्हें पद्मविभूषण मिल चुका है।

    वे अयोध्या मामले में रामलला विराजमान के वकील थे। सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने जब पिछले साल अगस्त में नियमित रूप से अयोध्या केस की सुनवाई शुरू की तो के. पराशरण 40 दिनों तक लगातार घंटों बहस में भाग लेते रहे। उनकी उम्र देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने बैठकर बहस करने की की पेशकश की तो भी पराशरण नहीं माने और उन्होंने कहा था कि वे वकीलों की परंपरा का पालन करते रहेंगे।

    9 नवंबर 2019 को फैसला आने से कुछ समय पहले परारशरण ने कहा था कि उनकी आखिरी इच्छा है कि जीते जी रामलला कानूनी तौर पर विराजमान हो जाएं। केशव पराशरण देवी-देवताओं और धर्म-कर्म से जुड़े मुकदमों की पैरवी में काफी रुचि और उत्साह से भाग लेते रहे हैं। राम मंदिर से पहले वे सबरीमाला मामले में भगवान अयप्पा के वकील रहे। वहीं संप्रग सरकार के दौरान उन्होंने रामसेतु का भी केस लड़ा था।

    इस तरह के केस लडऩे के कारण उन्हें देवताओं का वकील भी कहा जाता है। विश्व हिंदू परिषद(विहिप) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहा कि के. पराशरण सच्चे रामभक्त हैं, जिन्होंने 92 साल की उम्र में भी घंटों अदालत में खड़े होकर बहस कर फैसला मंदिर के पक्ष में करने में अहम भूमिका निभाई।

  • करंट लगने से सिंचाई कर रहे किसान की मौत

    [object Promise]

    चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में खेत की सिंचाई कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई है। मऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विजयेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को बताया, “कैलाह गांव का छन्नी (46) मंगलवार रात अपने मामा श्यामसुंदर के खेत की सिंचाई करने गया था, तभी रात में 11000 वोल्टेज का विद्युत तार टूटकर खेत में गिर गया और उसकी चपेट में आकर किसान झुलस गया।”

    उन्होंने बताया, “सुबह जब परिजन खेत गए, तब उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।”

    सीओ ने बताया, “बहिलपुरवा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद किसान के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है और दुर्घटना की सूचना जिले के अधिकारियों को दे दी है।”

  • कुशीनगर में दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों का पैर टूटा,रेफर

    [object Promise]

    रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहियां नौका टोला गांव सिधुआ बाजार चौकी के समीप बुधवार की दोपहर में दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत में तीन दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

    जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौली निवासी 20 वर्षीय धनंजय पुत्र ओम प्रकाश मोटर साइकिल से अपने साथ छोटू पुत्र रामदयाल पासवान उम्र 18 एक साथ तमकुहीरोड से पडरौनाआ रहे थे। जबकि कोतवाली पडरौना क्षेत्र के ही थाना ही बसहिया निवासी बाइक सवार एक अज्ञात युवक सिधुआ बाजार से कटकुइयां की तरफ जा रहा था। बसहियां नौका गांव के सिधुआ चौकी के निकट दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

    बताया जाता है कि एक बाइक सवार युवक घटना के दौरान मौके से फरार हो गया वही,इस दुर्घटना में देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र गांव मिश्रौली गांव निवासी छोटू व धनंजय गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों का पैर फैक्चर हो गया है। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। दोनो का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों की हालत चिताजनक बनी हुई है। उधर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पडरौना चौकी सिधुआ की पुलिस ने दोनों बाईकों को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है ।

  • बंद किया कोरोनावायरस की दहशत में मंदिर, देशी-विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

    [object Promise]

    श्रावस्ती। कोरोनावाइरस की दहशत अब उत्तर प्रदेश में सताने लगी है। इसे लेकर लोग काफी सजग दिख रहे हैं। इसी कारण बौद्ध तीर्थ श्रावास्ती के डेन महामंग्कोल मंदिर पर ताला डाल दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने मुख्य द्वार पर नोटिस बोर्ड लगाते हुए गेट पर ताला लगाकर देशी-विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। नोटिस बोर्ड पर लिखा है कि ‘कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए मंदिर को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है। हालत में सुधार आते ही इसे खोल दिया जाएगा।’

    उपजिलाधिकारी राजेश मिश्र ने आईएएनएस को बताया, “श्रावस्ती बौद्ध स्थली है। यहां पर विदेशी लोग बड़ी संख्या में आते हैं। एहतियातन उन्होंने मंदिर को बंद किया है। हालांकि इस जिले में अभी तक कोरोनावायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी लोग इसके लिए सजग हैं। जागरूकता के कारण इसे बंद किया गया है। कुछ समय बाद खोल दिया जाएगा।”

    यहां के एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि हर साल चीन, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, कोरिया, म्यांमार सहित कई देशों के करीब दो लाख से अधिक बौद्ध भिक्षु व धर्मावलम्बी आते हैं। सर्दियों में अनेक मंदिरों में विशेष ध्यान सत्र चलाए जाते हैं।

    ज्ञात हो कि कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। मंदिरों और होटलों की निगरानी भी की जा रही है और एहतियात के तौर पर लोगों को मास्क लगाने की भी सलाह दी जा रही है।

  • UP के पूर्व CM कल्याण सिंह ने कहा, मिले जगह राममंदिर ट्रस्ट में पिछड़े समाज को भी

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे कल्याण सिंह (88) ने मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट पर खुशी जताई और कहा कि ट्रस्ट में पिछड़े समाज के किसी व्यक्ति को भी स्थान दिया जाना चाहिए। कल्याण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में ट्रस्ट की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि ट्रस्ट में दलित समाज के व्यक्ति को सदस्य बनाने का फैसला उचित है।

    लेकिन, पिछड़े समाज के भी किसी व्यक्ति को स्थान दिया जाना चाहिए, ताकि मंदिर से पिछड़ों के जुड़ाव को भी सम्मान देने का संदेश जाए और हिंदू समाज का सामाजिक समरसता का भाव प्रमाणित हो। उन्होंने कहा कि वर्षों की साधना पूरी हो गई। अब अपने जीते जी श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर प्रभु श्रीराम का मंदिर देख सकूंगा। करोड़ों लोगों की वर्षों की इच्छा पूरी हो गई। पिछड़ी जातियां सबकी सब भगवान राम की भक्त हैं।

    अयोध्या में ढांचा ध्वंस मामले में न्यायालय से एक दिन की सजा पाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ट्रस्ट की घोषणा पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा, मैंने पहले भी कहा था कि रामलला के जन्मस्थान पर मंदिर के लिए एक नहीं जीवनभर के लिए जेल में रहने को तैयार हूं। राम मंदिर के लिए एक नहीं सैकड़ों सत्ता कुर्बान कर सकता हूं। इसलिए अब जब मंदिर बनने जा रहा है तो मुझसे ज्यादा खुशी किसको होगी।

    उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर उनके जीवन काल में बनकर तैयार हो जाएगा और वे अयोध्या जाकर वहां दर्शन कर जिंदगी की सबसे बड़ी अभिलाषा पूर्ण कर सकेंगे। जब ट्रस्ट में उनकी भूमिका को लेकर सवाल किया गया तो कल्याण सिंह ने साफ किया, मैं जैसा भी हूं, ठीक हूं। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद ये दोनों ही काम अच्छे हुए हैं।

    ज्ञात हो कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर के फैसले के 88 दिन बाद सरकार ने राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट की घोषणा कर दी। इसमें 15 सदस्य होंगे। बुधवार को दिल्ली चुनाव से ठीक 3 दिन पहले और कैबिनेट के फैसले के फौरन बाद प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे। वहां लोकसभा में उन्होंने प्रश्नकाल से पहले ट्रस्ट बनाए जाने का ऐलान किया। ट्रस्ट का नाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा।

  • कुशीनगर में आज़ भागीदारी संकल्प मोर्चा के वंचित अधिकार चेतना महारैली पडरौना में आयेंगे पुर्व मंत्री बाबु सिंह कुशवाहा

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जनपद में आज गुरुवार को 11:00 बजे पड़रौना नगर के उदित नारायण डिग्री कालेज के प्रांगण में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में वंचित अधिकार चेतना महारैली का आयोजन किया गया है।

    जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा ने बताया कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में वंचित अधिकार चेतना महारैली में पुर्व मंत्री बाबु सिंह कुशवाहा बतौर मुख्य अतिथि होंगे। श्री कुशवाहा ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगो को शामिल होने के लिए अपील की है।

  • पुलिस उपनिरीक्षक का बेटा गिरफ्तार ऑनलाइन ठगी में

    [object Promise]

    हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की पुलिस ने साइबर सेल की मदद से फर्जी आईडी बनाकर कथित रूप से ऑनलाइन ठगी के आरोप में फतेहपुर जिले में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) के बेटे को बुधवार को मौदहा कस्बे से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि काफी समय से लोगों के बैंक खातों से आईआरसीटीसी के जरिये रुपये निकालने के मामले सामने आ रहे थे। मौदहा कस्बे के व्यापारी चंद्रभान कुशवाहा, कम्हरिया निवासी अब्दुल मजीद व एक अन्य व्यक्ति ने मौदहा कोतवाली में ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।

    उन्होंने बताया कि बुधवार को साइबर सेल की मदद से नारायच मौदहा कस्बा निवासी निजामुद्दीन पुत्र नईमुद्दीन को स्वाट टीम और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र त्रिपाठी ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और ठगी के सत्तर हजार रुपये बरामद किए गए हैं। उसने अपना अपराध कबूल किया है।

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार निजामुद्दीन का पिता फतेहपुर जिले में उपनिरीक्षक (एसआई) के पद पर तैनात है और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भी मामले दर्ज हैं।