Category: uttar-pradesh

  • नंदघर व उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज दरपीपुर स्थित नंदघर का निरीक्षण किया। नंद घर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक पेंटिंग, एलईडी सहित अन्य व्यवस्थाएं ठीक पाए जाने पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर 58 बच्चे उपस्थित पाए गए, डीएम ने लाल श्रेणी में दर्ज बच्चों की जानकारी ली, सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि चार बच्चे लाल श्रेणी में हैं, जिस पर डीएम ने लाल श्रेणी के बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए हरी श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने होमोग्लोबिन रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर, गर्भवती महिलाओं का रजिस्टर का निरीक्षण किया। जिसमें गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर में महिला के गर्भवती होने की जानकारी होने के बावजूद भी उसका नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया था, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए गर्भवती महिलाओं की समय से जांच कराने व रजिस्टर में नाम दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने बच्चों को बिस्किट वितरित किए। इसके बाद जिलाधिकारी ने उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र महिमापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में बाहरी पेंटिंग व केंद्र के अंदर की पेंटिंग ठीक नहीं पाई गई, टाइल्स की गुणवत्ता भी सही नहीं थी, जिस पर उन्होंने केंद्र के अंदर ज्ञानवर्धक पेंटिंग व केंद्र के बाहर अच्छे कलर की पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र पर एलईडी टीवी, पंखे, छोटे बच्चों के बैठने हेतु कुर्सी सहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने केंद्र पर मौजूद पुष्टाहार की जानकारी ली, आंगनवाडी कार्यकत्री द्वारा बताया गया कि केंद्र पर 4 महीने से राशन उपलब्ध नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीपीओ संतोष कुमार गुप्ता को तत्काल राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, एडीओ आईएसबी साबिर अनवर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • अमेठी पुलिस द्वारा कडी पैरवी करके हत्या के अभियुक्त को कडी सजा दिलाई गई

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसुदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में अमेठी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय सुलतानपुर मे प्रभावी पैरवी करके मु0अ0सं0 357/11 धारा 302/201 भादवि में अभियुक्त मनीष कुमार शुक्ला पुत्र फूलचन्द्र शुक्ला नि0 वनभरिया थाना कमरौली जनपद अमेठी को माननीय न्यायालय ए0एस0जे0/ एफ0टी0सी0 प्रथम जनपद सुलतानपुर द्वारा दिनांक- 30.01.20 को आजीवन कारावास व 100,000 (एक लाख) रुपए जुर्माना तथा जुर्माना न अदा करने पर 03 वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई ।

    घटना का संक्षिप्त विवरणः
    वादी श्री प्रमोद कुमार शुक्ला पुत्र राधेमोहन शुक्ला नि0 बेडौरा थाना लोनीकटरा जनपद वाराबंकी द्वारा दिनांक 17.11.11 की तहरीर के आधार पर वादी की 22 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त मनीष कुमार शुक्ला पुत्र फूलचन्द्र शुक्ला नि0 वनभरिया थाना कमरौली जनपद अमेठी द्वारा गला काटकर हत्या कर शव को छुपा दिया गया इस सूचना पर थाना कमरौली पर मु0अ0सं0 357/11 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत होकर जिसमें एस0ओ0श्री महेशचन्द्र द्वारा ग्रहण करते हुए विवेचना जरिए आरोप पत्र संख्या ए-07 दिनांक 11.09.12 को माननीय न्यायालय प्रषित की गई ।

  • थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज को प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह थाना जगदीशपुर मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 40/2020 धारा 147/148/302/120बी/34 भादवि में वांछित अभियुक्तगण 1. शंकरलाल पुत्र नंगऊ 2. राहुल कुमार पुत्र शंकरलाल 3. सुमन पुत्री शंकरलाल 4. प्रिया (सुन्दारा) पत्नी स्व0 दिलीप कुमार निवासीगण ग्राम खौपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी 5. गयादीन पुत्र मथुरा निवासी ग्राम उसरी थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

    गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो का नाम व पता

    1. शंकरलाल पुत्र नंगऊ
    2. राहुल कुमार पुत्र शंकरलाल
    3. सुमन पुत्री शंकरलाल
    4. प्रिया (सुन्दारा) पत्नी स्व0 दिलीप कुमार निवासीगण ग्राम खौपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    5. गयादीन पुत्र मथुरा निवासी ग्राम उसरी थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी

  • 4 हिरासत में UP में हिंदू महासभा नेता हत्या मामले में

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा (एबीएचएम) के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में बुधवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, चारों को गोरखपुर और रायबरेली से लखनऊ पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हिरासत में लिया था।

    रणजीत बच्चन की रविवार सुबह लखनऊ में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह सुबह की सैर पर निकले थे।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

    रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या करने के कुछ ही मिनटों बाद एक संदिग्ध ने हिंदू नेता के करीबी रिश्तेदार को फोन किया था।

    पुलिस हत्या के मामले में सभी संभावित कोणों की जांच कर रही है और रणजीत बच्चन की दूसरी पत्नी स्मृति से पूछताछ करने की संभावना है।

    गोरखपुर के एक प्रॉपर्टी डीलर से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है।

    रणजीत बच्चन को एक फरवरी को बाइक सवार हमलावरों द्वारा सिर पर गोली मारी गई थी। घटना हजरतगंज इलाके में ग्लोबल पार्क के पास हुई।

    फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    बच्चन को तुरंत लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    उनके छोटे भाई आदित्य, जो घटना के समय उनके साथ थे, उन्हें भी गोली लगी थी।

    हत्या के बाद दो पीआरवी पुलिसकर्मियों, एक कांस्टेबल और एक चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।

    पुलिस ने हत्या के संदिग्ध के सीसीटीवी फूटेज भी जारी किए और किसी भी संदिग्ध के ठिकाने की जानकारी के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की।

    इससे पहले, पिछले साल अक्टूबर में लखनऊ के नाका इलाके में हिंदू समाज पार्टी के नेता और हिंदू महासभा के पूर्व सदस्य कमलेश तिवारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

  • जनपद स्तरीय पुरूष/महिलाओं की ग्रामीण खुली खेल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने उद्घाटन कर किया शुभारम्भ

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में जनपद स्तरीय पुरूष/महिलाओं की ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन स्थानीय पंत स्पोट्र्स स्टेडियम प्रांगण में आज से किया गया, जिसका उद्घाटन/शुभारम्भ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा शांति का प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारा उड़ाने के पश्चात आयोजित 800 मीटर बालिका दौड़ प्रतियोगिता को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वहीं 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बालिक एवं बालकों को प्रमाण-पत्र तथा पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया।

    जिलाधिकारी/मुख्य अतिथि के इस कार्यक्रम में पहंुचने पर खिलाड़ियों को बड़ा उत्साहवर्धन हुआ। मुख्य अतिथि की स्वागत में कमला विद्या मन्दिर करौंदिया के बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या व जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा ने किया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि लड़कियों/लड़कों को खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेने से जहां शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेलकूद के साथ-साथ शिक्षा में भी लड़कियों को आगे आना होगा, तभी वह जागरूक होकर अपने कर्तव्यों को भलीभांति निभा सकेंगी।
    जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि यह प्रतियोगिता 05 व 06 फरवरी को जनपद स्तरीय पुरूष/महिलाओं की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता स्थानीय पंत स्पोट्र्स स्टेडियम में चलेगी। उन्होंने बताया कि निरन्तर कबड्डी, एथेलिटिक्स, कुश्ती, भारतोलन, वालीबाल, बालक एवं बालिकाओं की चलती रहेगी।इस अवसर पर पूर्व डी0ओ0 पी0आर0डी0, आर0वी0 पाण्डेय, बी0ओ0 पी0आर0डी0 गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, पूर्व बी0ओ0 पी0आर0डी0 सीमा तिवारी, युवा कल्याण सूरज सिंह सहित युवा कल्याण विभाग के स्टाफ तथा समाज सेवी सत्यनाथ पाठक आदि उपस्थित रहे।

  • गृह मंत्री ने कहा, 15 सदस्य होंगे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में, दलित समाज का एक ट्रस्टी

    [object Promise]

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कई बड़े ऐलान किए। पीएम के मंदिर के लिए बनने वाले ट्रस्ट की घोषणा के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस दिशा में बढ़ाए जाने वाले कदम के बारे में जानकारी दी है।

    शाह ने ट्वीट करके बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे, जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। शाह के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आज भारत सरकार ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण की दिशा में अपनी कटिबद्धता दिखाते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से ट्रस्ट बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

    भारत की आस्था और अटूट श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्रीराम के मंदिर के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता के लिए मैं उनका कोटि-कोटि अभिनंदन करता हूं। आज का यह दिन समग्र भारत के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का दिन है।

    यह ट्रस्ट मंदिर से संबंधित हर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा और 67 एकड़ भूमि ट्रस्ट को हस्तांतरित की जाएगी। मुझे पूरा भरोसा है कि करोड़ों लोगों का सदियों का इंतजार शीघ्र ही समाप्त होगा और वे प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे, जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। सामाजिक सौहार्द्र को मजबूत करने वाले ऐसे अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं पीएम मोदी को अनेक अनेक बधाई देता हूं।

  • शासन के महत्वपूर्ण विकास प्राथमिकता एवं 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं में लायी जाये प्रगति- जिलाधिकारी

    [object Promise]

    म0 मुख्यमंत्री जी के घोषणाओं से सम्बन्धित कार्यों पर विशेष ध्यान दें अधिकारी।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। शासन के महत्वपूर्ण विकास प्राथमिकता (बिन्दु-71) एवं 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के घोषणाओं से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित अपने-अपने विभाग की योजनाओं/निर्माण कार्यों के लक्ष्यों को मानक के अनुरूप समय से पूर्ण किये जायें एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को पात्र व्यक्तियों तक पहंुचाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं से सम्बन्धित कार्यों की गहन समीक्षा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सी0 एण्ड डी0एस0, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद निर्माण, लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-03, आवास विकास परिषद अमेठी, राजकीय नलकूप, उ0प्र0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन कार्यदायी संस्थावार करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप कार्यों को समय से पूर्ण किये जायें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करते हुए अपने-अपने विभाग की योजनाओं/कार्यों में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं/कार्यों तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहंुचाया जाये। उन्होंनेे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति शादी अनुदान, विभिन्न पेंशन, 181 महिला हेल्पलाइन योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, खाद्य एवं रसद, नई सड़कों का निर्माण, राज्यमार्गों की अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, सड़कों की गड्ढ़ा मुक्ति की स्थिति, नगरीय स्ट्रीट लाइट, अमृत एवं स्मार्ट सिटी योजना, गन्नामूल भुगतान, विद्युत आपूर्ति ग्रामों का ऊर्जीकरण, ट्रांफार्मरो का प्रतिस्थापन, सौभाग्य योजना, कृषि विभाग, फसल ऋण मोचन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण/शहरी), बाल एवं पुष्टाहार आदि विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल ने करते हुए विभागवार योजनाओं/निर्माण कार्यों तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के लक्ष्य एवं प्रगति तथा प्राप्त आवंटन एवं उसके सापेक्ष अब तक व्यय धनराशि के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी आनन्देश्वर प्रसाद, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) एस0के0 द्विवेदी, डीसी मनरेगा/एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

  • खेलो से भी ऊँचा मुकाम बनाया जा सकता है:दीपक

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    मुसाफिरखाना/अमेठी।बुधवार को क्षेत्र के पूरे काजिम अली खेल मैदान में दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने किया। उद्घघाटन मैच महेशपुर व सुरजीपुर के बीच खेला गया। टास जीतकर महेशपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 85 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी सुरजीपुर(असरोगा) की टीम ने 6 ओवर में ही 86 रन बनाकर उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया।उद्घाटन समारोह में एमएलसी दीपक सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे बुरी आदतों से दूरी बनाई जा सकती है। साथ ही खेलों में भी ऊंचा मुकाम बनाया जा सकता है।उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी क्षमता और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने व खेलकूद को गंभीरता से लेने और खेल में निखार लाने के लिए सदैव प्रयास करने को कहा।इस मौके पर मो मासूम,रेहान,जय बहादुर यादव,मोहित गुप्ता,हनुमन्त विश्वकर्मा,रामभवन,आशीष यादव,विकास,मो जफर,इकरार,रामसरन,राजेश पाठक,अर्जुन मौर्य,फिरोज आलम आदि रहे।

  • जिला कार्यकारिणी समिति/जिला कौशल समिति के तहत संकल्प योजना के क्रियान्वयन हेतु सदस्यों व प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ बैठक हुई आयोजित

    [object Promise]

    कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण प्रदाता, प्रशिक्षण के लक्ष्यों को समय से पूर्ण करें एवं सेवायोजन में लाये प्रगति-सीडीओ।

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 05 फरवरी/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट में जिला कार्यकारिणी समिति/जिला कौशल समिति के तहत संकल्प योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला कार्यकारिणी के सदस्यो व समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ मासिक समीक्षा बैठक तथा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्व बैंक पोषित संकल्प योजना की द्वितीय बैठक आयोजित की गयी, जिसके तहत जिला कौशल विकास योजना तैयार किये जाने हेतु गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसमें जनपद हेतु रोजगार परक प्रशिक्षण के लिए विभिन्न सेक्टरों यथा- प्लम्बर, फूड प्रोसेसिंग (चिप्स पापड़ मेकर), मोबाइल रिपेयर, कम्प्यूटर रिपेयर, ए0सी0 रिपेयर, गारमेन्ट, कुम्हारी कला आदि को जोड़ने पर विशेष जोर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गये। उन्होंने कौशल विकास योजना के समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं को प्रशिक्षण लक्ष्य को समय से पूर्ण करने एवं सेवायोजन में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया।बैठक में जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) एस0के0 द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0, एल0डी0एम0, निदेशक आरसेटी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला समन्वयक अनूप कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रबन्धक डी0पी0एम0यू0 वन्दना सिंह व ओंकार नाथ तिवारी, समस्त प्रशिक्षण प्रदाता प्रतिनिधि व डी0पी0एम0यू0 कौशल विकास मिशन के स्टाॅफ, आदि उपस्थित रहें।

  • DEF EXPO 2020 : आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ले रहीं 70 देशों की 1028 कंपनियां भाग

    [object Promise]

    लखनऊ। रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो 2020 का आज से लखनऊ में आगाज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। रक्षा उपकरणों के कारोबारियों के इस समागम में 70 से ज्यादा देशों की 1028 कंपनियां अपने उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। इनमें 856 भारतीय और 172 विदेशी कंपनियां हैं।

    रक्षा मंत्री द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, डिफेंस एक्सपो का मुख्य आयोजन आज से वृंदावन सेक्टर-15 में शुरू हो रहा है जो 9 फरवरी तक चलेगा। वृंदावन में दर्शकों का प्रवेश सिर्फ आठ व नौ फरवरी को होगा। यहां एयरफोर्स व सेना की ओर से लाइव डेमो की प्रस्तुतियां होंगी। जबकि गोमती रिवर फ्रंट पर दर्शकों के लिए 5 से 9 फरवरी तक नेवल के लाइव शो आयोजित होंगे। इसके अलावा वृंदावन में दर्शकों के लिए स्टेटिक डिस्प्ले भी लगाया गया है, जहां अत्याधुनिक सैन्य हथियार, मिसाइलें व उपकरणों को लगाया गया है।

    यहां उनकी जानकारियां ली जा सकेंगी। गोमती रिवर फ्रंट पर नौसेना व इंडियन कोस्ट गार्ड प्रस्तुतियां देंगे। वृंदावन में होने वाले एयर शो में एयरफोर्स व आर्मी की प्रस्तुतियां होंगी। इसमें डेयरडेविल की प्रस्तुति खास होगी। दर्शकों के लिए गोमती रिवर फ्रंट व वृंदावन एक्सपो स्थल पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें रिवर फ्रंट पर दर्शक बंकर, टैंकों, बीएमपी के साथ सेल्फी ले सकेंगे।

    इसके अतिरिक्त, उनके लिए एडवेंचर गेम जोन, सेना में रोजगार के अवसर का स्टाल, सिमुलेटर लगाया जा रहा है। जबकि वृंदावन स्थल पर वह स्टेटिक जोन में सेना के जवानों की पोशाक व जवानों के साथ अन्य अत्याधुनिक हथियारों के साथ सेल्फी ले सकेंगे।

    एयर शो में प्रमुख रूप से फाइटर जेट सुखोई सू-30,मालवाहक ग्लोबमास्टर, सूर्यकिरण की एरोबेटिक टीम, हेलीकॉप्टर एमआई-17, तेजस, जगुआर, रुद्र, ध्रुव, चिनूक, डोर्नियर भाग लेंगे। आर्मी लाइव शो में बोफोर्स, बीएमपी, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, घुड़सवारी व घोड़े पर योगा, अर्जुन टैंक, ब्रिज लेइंग सिस्टम, पैरा ट्रपर्स, डेयर डेविल्स के बाइक स्टंट का लोग लुत्फ उठा सकेंगे।

    स्टेटिक डिस्प्ले में लाइट यूटिलिटी हेलीकप्टर, एंटी सेटेलाइट मिसाइल, अश्विन एयर डिफेंस सिस्टम, एंटी वारशिप रॉकेट लान्चर, ब्रम्होस मिसाइल, आकाश मिसाइल, मिसाइल डियूजर रोबोट,टैंक,मिग 21 बाइसन, देसी बोफोर्स धनुष का प्रदर्शन आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। डिफेंस एक्सपो में यूपी पुलिस भी अपनी ताकत दिखाएगी। यूपी कप एप, 112 आपात सेवा और एटीएस के हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। यूपी एटीएस द्वारा प्रयोग की जा रही स्नाइपर, एमपी पांच, क्वाड बाइक, रोप लांचर, पावर एसेंडर और आधुनिक फाइबर आप्टिकल कैमरे का प्रदर्शन होगा।

    रक्षा मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. अमित सहाय ने बताया कि प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो 2020 में 1028 कंपनियां भाग ले रही हैं। इस प्रदर्शनी में 500 बी 2 बी मीटिंग होगी। जिसमें 200 से ज्यादा एमओयू साइन होने की उम्मीद है। इंडिया अफ्रीका डिफेन्स मिनिस्टर कन्क्लेव आयोजित होगा, 15 अफ्रीकी देशों के रक्षा मंत्री इसमें शामिल रहेंगे।

    इस चार दिवसीय आयोजन में 39 देशों के रक्षा मंत्री भी शिरकत करेंगे। एक्सपो के दौरान रक्षा सौदों से जुड़े तकरीबन 200 से ज्यादा सहमति पत्र (एमओयू) हस्ताक्षरित होंगे। रक्षा मंत्रालय की जन सम्पर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने यहां बताया कि यह डिफेंस एक्सपो का 11वां संस्करण है। इसके पहले वर्ष 2018 में इसका दसवां संस्करण चेन्नई में आयोजित हुआ था।