Category: uttar-pradesh

  • गोरखपुर में मरीज पहुंचेगे अस्पताल बिना देरी के

    [object Promise]

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में अब बिहार और नेपाल से आने वाले मरीजों की एम्बुलेंस को यातायात पुलिस विभाग अस्पताल तक छोड़कर आएगा। उन्हें चिकित्सीय सुविधा मिलने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है। गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि बिहार और नेपाल के अलावा इससे सटे आस-पास के जिलों से आने वाले मरीजों की एम्बुलेंस को बिना जाम लगाए अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इसके लिए एक मोबाइल नंबर 6390005277 सार्वजनिक किया गया है। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाने के लिए इस नंबर पर फोन कर मदद मांगी जा सकती है। कोई भी व्यक्ति जाम में फंसी एंबुलेंस को देखकर इस नंबर पर फोन कर सकता है। फोन रिसीव होने के कुछ ही देर में यातायात पुलिस की क्यूआरटी मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को जाम से निकलवाकर अस्पताल पहुंचने में मदद करेगी।

    गोरखपुर में आने वाली एंबुलेंस शहर में प्रवेश करते ही अक्सर जाम में फंस जाती है। जिसकी वजह से मरीज को अस्पताल पहुंचने में अनावश्यक देरी होती है और समय से उपचार नहीं शुरू हो पाता। अब ऐसे मरीजों को यह सुविधा मिलने से राहत होगी। जारी किए गए नंबर पर फोन करते ही यातायात पुलिसकर्मी पहुंचेंगे और मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस को जाम से निकालकर अस्पताल तक पहुंचाएंगे।

    उन्होंने बताया कि जाम से निपटने के लिए बड़ी योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल मरीजों को बिना देरी के इलाज के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।

  • डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अमेठी में होगा आयोजित

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

             अमेठी। जनता की समस्याओं, शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण के साथ समयबद्ध ढंग से निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में प्रथम मंगलवार दिनांक 04 फरवरी 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तथा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा जन सुनवाई की जायेगी।
             जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस माह के प्रथम मंगलवार दिनांक 04 फरवरी को तहसील अमेठी में, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में तथा अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसमें जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुना जायेगा और सम्बन्धित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के साथ कराये जायेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित रहेंगे तथा अन्य सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

  • कुशीनगर में स्थापना दिवस पर पूर्वांचल व्यापार मंडल पडरौना के पदाधिकारियों ने दिखाई एकजुटता

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : पूर्वांचल व्यापार मंडल के बैनर तले  सोमवार को नगर के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में स्थापना दिवस को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जहां एकजुटता का आह्वान कर सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया वही सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों के लिए सक्रिय है। व्यापारियों को अपने हक व अधिकार को लेकर संगठित होना होगा।

     

    मौजूदा परिवेश में व्यापारियों की चुनौतियां बढ़ी हैं। इसे लेकर सभी को सजग होना होगा। वक्ताओं ने कहा कि उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर व्यापारी आवाज उठाएं, जिससे कि इससे निजात मिल सके। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान पूर्वांचल व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा मंचासीन अतिथियों को टोपी व बैच लगाकर सम्मानित किया गया,तथा वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भी साल देकर सम्मानित किए गए ।

    व्यापारी स्थापना दिवस के अवसर पर  राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह,पडरौना नगर के नगरपालिका अध्यक्ष बिनय जायसवाल,पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी विजय पांडे,अखिलेश मणी,वाजिद अली,पप्पू जायसवाल,कमल कोहली,आशीष मणी,अरुण मिश्र,बाबू खां,जीवनदेव बर्मा, महेन्द्र जायसवाल,शैलेन्द्र सिंह,अशोक अग्रवाल आदि ने सम्मान समारोह को संबोधित किया। व्यापारी स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शैनी ने किया जबकि संचालन महामंत्री अशोक मिश्रा ने की ।
    व्यापारी स्थापना दिवस के अवसर पर हरीमोहन जायसवाल,संजय जायसवाल,सुरेश संतोष उर्फ नन्हे भैया,चंद्रगुप्त,अरविंद सिंह मुन्ना,नाथू सिंह पटेल,सन्तोष वर्मा,दीनानाथ शैनी,मुख्तार अहमद,बाबू लाल मोदनवाल, नंदलाल,गौरी शर्मा,दीपक कौशिक,मोहन पटेल,पप्पु सोनी आदि पूर्वांचल व्यापार मंडल से जुड़े लोग आदि उपस्थित रहे।

  • CAA – एफआईआर दर्ज यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है। वह रविवार को राजधानी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ समर्थकों के साथ कैंडल मार्च निकाल रहे थे। उन पर पुलिस ने गोमतीनगर थाने में एफआइआर दर्ज की है। कुरैशी के अलावा पुलिस ने अन्य कई अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

    पुलिस ने अजीज कुरैशी, जलील, महफूज, सलमान मंसूरी, वली मोहम्मद रहनुमा खान, प्रियंका मिश्रा, सुनील लोधी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने में मामला दर्ज किया है।

    एफआइआर में कहा गया है कि कुरैशी करीब 40 समर्थकों के साथ डिगडिगा चौराहे से फन माल की ओर जाने वाली सड़क पर कैंडल मार्च की अगुवाई कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और बताया कि शहर में धारा 144 लागू है, लेकिन वह फिर भी नहीं माने।

    पुलिस के अनुसार मना करने पर एनआरसी और सीएए के विरोध में पोस्टर और तख्तियां लेकर सभी नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें काबू किया और फिर एफआइआर दर्ज की।

    गौरतलब हो कि अजीज कुरैशी उप्र, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं।

  • पूरनपुर देवीपुरा का कोटेदार पूर्ति निरीक्षक की मिलीभगत से कर रहा अपनी मनमानी राशन कार्ड धारक को नही दिया जा रहा राशन

    [object Promise]
    पीलीभीत तहसील पूरनपुर के ग्राम पंचायत देवीपुर के ककरौआ के गांव में कोटेदार कर रहा मनमानी देता है अपने हिसाब से राशन जिसे चाहे उसे देता है जिसे चाहे उसे नही देता है। शिकायत ककरौआ के रहने बाले महेश चंद को कोटेदार ने 4 महीने से नही दिया राशन कोटेदार मेघनाथ से जब कहा तो वो बोला कि सफलाई इस्पेक्टर से बात करो जिस पर महेश चंद्र पूर्ति निरीक्षक के पास गया तो उन्होंने कहा कि तुम कहाँ रहते हो इसपर महेश बोला कि में ककरौआ में रहता हूँ जिसपर पूर्ति निरीक्षक बोले में कैसे मान लो कि तुम ककरौआ में रहते हो ।
    कार्ड में यूनिट भी नही कटा है फिर भी राशन नही मिल रहा है ऐसे ही चल रही है राशन कोटेदारों की मनमानी जिसमें पूर्ति निरीक्षकों की मिलीभगत से सारा गोलमाल चल रहा है सरकार लाख कोशिश कर रही है भ्रस्टाचार खत्म करने की लेकिन राशन कोटेदार भ्रस्टाचार किये जा रहे हैं जिनकी शिकायत लोग करते रहते हैं लेकिन इनपर कोई असर नही होता ये सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं जिले के सारे कोटेदार हर कार्ड पर एक किलो राशन कम दे रहे हैं ये काम खुलेआम चल रहा है कहते हैं पूर्ति निरीक्षक की तरफ से आदेश हैं ।
    ये पूर्ति निरीक्षक के आदेश हैं जो सबसे ऊपर होते हैं और खुलेआम चलते हैं जिन पर कोई भी अधिकारी कार्यवाही नही करता है ये खुलेआम भ्रस्टाचार करते हैं और जिले के आला अधिकारी मौन बने रहते हैं ।गरीबों के पेट काटकर आपूर्ति  बिभाग के कर्मचारी भरते हैं अपना पेट सब गोलमाल चल रहा है।सबाल ये उठता है कि एक किलो हर राशन कार्ड पर कम राशन मिलने का अगर आदेश है तो हर कोटेदार को चाहिए कि एक नोटिश अपनी दुकान पर पूर्ति निरीक्षक का आदेश चस्पा करे लेकिन ऐसा नही करते।जब आदेश है तो लिखित क्यों नही देते आदेश या फिर इनका खुद आदेश होता है अपना पेट भरने का

  • जिलाधिकारी द्वारा ब्लाक मोतिगरपुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई कराये जाने तथा विकास योजनाओं की गयी समीक्षा

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 03 फरवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज विकास खण्ड मोतिगरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने परिसर, खण्ड विकास अधिकारी आवास, शौंचालय, पानी, लाइट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि कैम्पस में साफ-सफाई का अभाव है, इसको तत्काल स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आवासीय परिसर एवं खण्ड विकास कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल कर ली जाये। इसी के साथ बीडीओ, एडीओ एवं अन्य स्टाफ को भी विकास खण्ड मुख्यालय में रात्रि विश्राम करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने कार्यालय निरीक्षण में डाटा आपरेटर से स्वयं सहायता समूह के विषय में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि विकास खण्ड मोतिगरपुर में कुल 705 समूह का गठन हुआ है, जो सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने स्थापना पटल का भी निरीक्षण किया। इसके उपरान्त मनरेगा के विषय में जानकारी ली। मनरेगा के अन्तर्गत विकास खण्ड में मार्ग, खड्डजा, समतलीकरण आदि का कार्य अच्छे ढंग से संचालित हो रहा है। इसके उपरान्त प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, निराश्रित, दिव्यांग पेंशन, गांव में शौंचालय एवं अन्य योजनाओं के विषय में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया, जिसमें खण्ड विकास कार्यालय में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी सभी उपस्थित मिले। इसके उपरान्त एमबी बुक का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एडीओ पंचायत/ ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन कम से कम एक या दो गांवों का भ्रमण कर जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करें। जिस गांव में ग्राम प्रधान निलंबित है, वहां समिति बनाकर उस गांव में किसी कों चार्ज देकर कार्य कराया जायें, जिससे गांव का विकास कार्य बाधित न हो। ग्राम पंचायत निधि से कायाकल्प योजना के अन्तर्गत स्कूलों का जीर्णोंद्धार कराया जाये। जिसमें शौंचालय, टाइल्स,फर्स, हैण्ड पम्प, लाइट, पैन्टिंग आदि की व्यवस्था की जाये। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों का भी सौन्र्दयीकरण कराये जाने का भी निर्देश खण्ड विकास अधिकारी मोतिगरपुर को दिये।उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी के कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिये साथ ही साथ प्रमुख कक्ष बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि विकास खण्ड कार्यालय में तीन वर्ष से अधिक कोई ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी एक ग्राम में तैनात तो नहीं हैं, यदि ऐसा है तो उसे खण्ड विकास अधिकारी अपने स्तर से देख लें।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी मोतिगरपुर अंजली सरोज, एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी एवं समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

  • जिला स्तरीय लोक कला एवं सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    [object Promise]

    छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। आज मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा जिला स्तरीय लोक कला एवं सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी/आकांक्षा समिति की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह रही। सर्वप्रथम कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक डॉ आराधना राज द्वारा मुख्य अतिथि महोदया का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर युवा अपनी कला और संस्कृति को देश के कोने कोने में पहुंचा सकता है। इसके बाद मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज व नेहरू युवा केंद्र के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोक नृत्य, काव्य पाठ, लोकगीत, वन संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम, गीत/शायरी, राष्ट्रीय गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक थे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को आकांक्षा समिति की अध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रीति सिंह ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मनीषी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक पंडित जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी जी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डा. रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी विमला देवी, मनीषी महिला महाविद्यालय की संगीत की अध्यापिका ऋचा पुष्पाकर, सहित मनीषी महिला महाविद्यालय व नेहरू युवा केंद्र के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत उप स्वास्थ्य केन्द्र वासूपुर बेलहरी में डीएम ने फीता काट कर किया उद्घाटन तथा बच्चों पिलायी पोलियो ड्राप

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    सुलतानपुर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज पूर्वान्ह में उप स्वास्थ्य केन्द्र वासूपुर बेलहरी तहसील जयसिंहपुर में मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत का फीता काटकर एवं बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर बूथ का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के अन्तर्गत 2.0 के तृतीय चरण का उद्घाटन कर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया। इसके पश्चात उन्होंने उप केन्द्र वासूपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शौंचालय, साफ-सफाई, उप केन्द्र की बाउण्ड्रीवाल के विषय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को निर्देशित किया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र की पैमाइश कराकर बाउण्ड्रीवाल बनवायी जाये और ग्रामवासियों से जानकारी ली कि स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकत्री आती है या नहीं, टीकाकरण नियमित होता या नहीं, तो ग्रामवासियों ने बताया कि नियमित होता है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास /मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित पेंशन आदि के विषय में जानकारी ली और पात्र व्यक्तियों को इन सब का लाभ मिले यह भी निर्देशित खण्ड विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम प्रधान व लेखपाल को दिये। साथ ही साथ वासूपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र में जल निकासी समस्या का समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 ए0एन0 राय, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहपुर डाॅ0 सुरेन्द्र पटेल, खण्ड विकास अधिकारी जयसिंहपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी जयसिंहपुर, एएनएम, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे।

  • सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चला चैकिंग अभियान

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। आज पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु तथा वाहनों की चेकिंग की गई तथा आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया गया ।

  • DEF EXPO 2020 : लखनऊ का माहौल है बदला-बदला, तैयारियां पूरी, PM करेंगे उद्घाटन

    [object Promise]

    लखनऊ। नवाबों के शहर में लगने वाले ग्रैंड डिफेंस एक्सपो 2020 की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच फरवरी से शुरू होने वाली इस पांच दिवसीय इवेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। शहर के हर कोने में रंगीन एलईडी लाइट जगमगा रही है। साथ ही जगह-जगह इस इवेंट के बारे में दर्शाते होर्डिंग्स नजर आ रहे हैं।

    राजधानी पूरी तरह साफ कर दी गई है और डिफेंस एरिया तक जाने वाली सडक़ों को सुधारा जा रहा है। प्रधानमंत्री यहां करीब साढ़े तीन घंटे रुकने के बाद दिल्ली लौटेंगे। वे भारतीय डिफेंस पावर का लाइव डेमो देखेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी सुबह 10 बजे के करीब लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एअरपोर्ट पहुंचेंगे।

    यहां से चौपर से सीधे काली वेस्ट में हैलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद वे सडक़ मार्ग से वृंदावन योजना जाएंगे। पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला अधिकारियों ने एअरपोर्ट से डिफेंस एक्सपो वेन्यू, हेलीपैड, रिवरफ्रंट सहित अन्य रूट्स का निरीक्षण किया।

    [object Promise]

    उद्घाटन के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। एक्सपो में 70 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि डिफेंस एक्सपो के संचालन के लिए लखनऊ में सूर्या कमांड मुख्य कॉर्डिनेटिंग एजेंसी है, खास तौर से मिलिट्री इक्विपमेंट और डिमोंस्टे्रशन से जुड़ी सभी इवेंट्स के लिए।

    [object Promise]