Category: uttar-pradesh
-
कुशीनगर में बसंत पंचमी के अवसर पर पडरौना शहर में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की हुई आराधना
[object Promise]उपेंद्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : बसंत पंचमी का पर्व गुरुवार को जिले भर में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। स्कूलों में सरस्वती पूजन सहित विविध कार्यक्रम हुए। पडरौना नगर स्थित भारतीय इंटरमिडिएडट कालेज स्कूल में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मां शारदा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्य नावेन्दू भुषण कुशवाहा ने बच्चों को बसंत पंचमी पर पीले वस्त्र एवं पीले खाद्यान्नों का उपयोग करने के पीछे के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत कराया। हनुमान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ला ने बच्चों को बसंत पंचमी का पौराणिक एवं सांस्कृकि महत्व की जानकारी दी।बीणा वादिनी कन्या स्कुल में छात्राओ ने मां सरस्वती की स्तुति कर हवन व सुन्दरकांड पाठ के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।पडरौना मे आर्य समाज व्यायामशाला की ओर से मनाया गया सरस्वती पूजनपडरौना शहर के आर्य समाज व्यायामशाला उप्पाध्याय जिम की ओर से सरस्वती पूजन बडे ही धुम धाम से मनाया । इस दौरान विविध कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र संघ से जुडे शिवम उप्पाध्या ने की।मुख्य अतिथि छात्र संघ के पुर्व महामंत्री बजरंगी यादव ने बंसत पचंमी पर छात्र हितो की खुशहाली की कामना की । उन्होने ने कहा की बीना ज्ञान की देबी के बिकाश संभव नही है । -
सेंट जेवियर्स स्कूल में ‘एनुअल स्पोर्ट्स डे‘ का हुआ आयोजन
[object Promise]जिलाधिकारी ने बच्चों की साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर। जनवरी/सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, महुवरिया के प्रांगण में आज ‘एनुअल स्पोर्ट्स डे‘ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर व बच्चों की साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने सम्बोधन कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। शिक्षा के प्रति अभिभावक व बच्चों को सदैव जागरूक रहने की आवश्यकता है। बच्चों की साइकिल रैली जिलाधिकारी निवास से प्रारम्भ होकर गभरिया, अमहट होते हुए विद्यालय के प्रांगण पहुंची। साईकिल रैली में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली के पश्चात विद्यालय पहुंचने पर बच्चों द्वारा वालीबॉल, खो-खो, कबड्डी, शॉट पुट तथा पार्टनर रेस इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।, जिसका आरंभ ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिराम यादव ने ध्वजारोहण कर किया। साथ ही उनके साथ कोतवाली इंचार्ज अमरेन्द्र बहादुर सिंह, शिवकांत त्रिपाठी एस0 ओ0 धम्मौर तथा चैकी इंचार्ज लक्ष्मणपुर एन0 बी0 सिंह ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंदन सेबास्टियन ने इस अवसर पर बच्चों को जीवन में खेल का महत्व बताते हुए उन्हें शपथ भी दिलाई कि हम भविष्य में बिना किसी भेदभाव एक स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य शांतिमय पांडा मैनेजर रत्नेश सिंह तथा हेड मिस्ट्रेस प्रतिमा सिंह भी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक. शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का प्रयास सराहनीय रहा। -
उत्तर प्रदेश : किसान की मौत दीवार के मलबे में दबकर
[object Promise]चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र में मकान की कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबकर एक वृद्ध किसान की मौत हो गई है। राजापुर के थानाध्यक्ष (एसओ) गुलाब त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि, “शनिवार को बरद्वारा गांव में प्रीतम के मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभरा गिर गई, जिसके मलबे में मध्यम वर्गीय वृद्ध किसान भोला (70) दब गया।”
उन्होंने बताया, “ग्रामीण काफी प्रयास के बाद जब तक उसे मलबे से बाहर निकाल पाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।”
त्रिपाठी ने बताया, “दुर्घटना की सूचना उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को दे दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा मिल सके।”
-
कुशीनगर में पुलिस टीम कर रही थी वाहनों की चेकिग,पडरौना में युवक को रोक दारोगा ने बाइक का कागजात मांगा तो दिखा दी कोतवाल पर सरकार की पावर
[object Promise]उपेंद्र कुशवाहापडरौना,कुशीनगर : नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल व कोतवाल पवन कुमार सिंह के बीच शनिवार शाम को कहासुनी हो गई। नगर के बावली चौक पर चल रहे वाहन चेकिग के दौरान बाइक सवार युवक के साथ दारोगा द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी पर चेयरमैन मौके पर पहुंचे थे। इस बीच कोतवाल भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए बेकसूरों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी,जिस पर चेयरमैन ने आपत्ति जताई,जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।पडरौना नगर निवासी कुंदन कुमार मित्र संग बाइक से रामकोला से नगर में आ रहे थे। शाम पांच बजे कोतवाली पुलिस की एक टीम बावली चौक पर वाहनों की चेकिग कर रही थी। कुंदन को रोक दारोगा ने बाइक का कागजात मांगा। जिस पर युवक मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। कुछ ही क्षण बाद युवक ने दारोगा को यह कहते हुए फोन दिया कि चेयरमैन जी से बात कर लीजिए।इस पर दारोगा ने बात करने से इंकार करते हुए कागजात दिखाने को कहा। युवक ने इसकी जानकारी चेयरमैन को दी। कुछ देर बाद चेयरमैन मौके पर पहुंच गए और दारोगा से इस सिलसिले में बात की। चेयरमैन को देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। दारोगा ने इसकी सूचना कोतवाल को दी। मौके पर पहुंचते ही कोतवाल ने भीड़ हटाने को निर्देश दिया। इतना सुनते ही उनके साथ रहे सिपाहियों ने बेकसूरों पर लाठियां भाजनी शुरू कर दी। यह देख चेयरमैन ने पुलिस के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई और कोतवाल से सवाल-जवाब किया।नपाध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के कारण किसी के बुलाने पर वहां पहुंचना मेरा फर्ज है। वहां गया था,लेकिन इस तरह की कोई बात नहीं है। वहीं कोतवाल पवन सिंह ने कहा कि दारोगा ने गलती कि तो उसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करनी चाहिए। नपाध्यक्ष व उनके साथ पहुंचे लोग उत्तेजित हो गए,लेकिन बाद में पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया । -
CRIME : मॉर्निंग वॉक पर निकले अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या
[object Promise]लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज (Hazratganj) इलाके में रविवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन (Ranjeet Bachchan) की गोली मारकर हत्या कर दी गई । रंजीत बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । फ़िलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । साथ ही हमलावरों की तलाश में जुटी है।
बता दें कि रंजीत बच्चन हजरतगंज के ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे. रंजीत बच्चन मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे । वह समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया करते थे. बाइक सवार बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उनकी हत्या की. मौके पर पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारी मौजूद हैं।
घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है ।रंजीत बच्चन अपने एक दोस्त आशीष श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. जब वह ग्लोब पार्क से निकल रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। इस वारदात में उनके दोस्त आशीष भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है । हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है. बता दें कि पिछले साल हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की भी उनके ही घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। अब रंजीत बच्चन की हत्या से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
-
UP:4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष की हत्या के मामले में
[object Promise]लखनऊ। विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कमिश्नर ऑफ़ पुलिस सुजीत पांडेय के निर्देश पर चौकी प्रभारी परिवर्तन चौक संदीप व पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया है।
हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस मोबाइल स्नैचिंग थ्योरी पर भी काम कर रही है। ज्वाइंट कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने बताया कि हमलावरों ने रंजीत बच्चन और उनके मौसेरे भाई का मोबाइल छिना और इसी क्रम में गोली चली और रणजीत बच्चन की मौत हो गई। एक गोली आशीष के हाथ में लगी है। उन्होंने बताया कि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। यह भी जानकारी मिल रही है कि पारिवारिक विवाद भी था, जिस मामले में गोरखपुर में एक एफआईआर भी दर्ज है।आपकाे बताते जाए कि विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन को आज मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद बाइक से बदमाश फरार हो गए। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। वहीं समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो इस बात को बार-बार कहते आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है। यहां कभी भी किसी की भी हत्या हो सकती है लेकिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कहना है कि सब ठीक है। यहां कानून का राज नहीं है।’
-
नोएडा: एक मजूदर की प्लांट में गैस रिसाव होने से मौत, तीन घायल
[object Promise]नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा शहर के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित हल्दीराम के एक प्लांट में शनिवार को अमोनिया गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी ने दम तोड़ दिया है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। इस घटना के सिलसिले में हल्दीराम कंपनी के मालिक और निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सेंट्रल जोन की एसीपी (प्रथम) तनु उपाध्याय ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कोतवाली फेज- 3 में हल्दीराम कंपनी के मालिक एमएल अग्रवाल और निदेशक बलवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के भाई सुनील की तहरीर पर दोनों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, तथा स्थिति को नियंत्रित किया। गैस की रिसाव की चपेट में आने से पास स्थित एक दूसरी कंपनी के तीन कर्मचारी भी बेहोश हो गए।
उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि सेक्टर 65 में खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी हल्दीराम का प्लांट है। रिसाव की चपेट में आने से प्लांट के चार कर्मचारी बेहोश हो गए थे। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
[object Promise] -
विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत की हत्या पर
[object Promise]लखनऊ। विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को आज मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद बाइक से बदमाश फरार हो गए। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रदेश में लगातार हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो इस बात को बार-बार कहते आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है। यहां कभी भी किसी की भी हत्या हो सकती है लेकिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कहना है कि सब ठीक है। यहां कानून का राज नहीं है।’
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन और उसके भाई मॉर्निंग वार्क करने के लिए निकले थे। तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। रणजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने रणजीत बच्चन के सिर में कई गोलियां मारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कातिलों की तलाश में जुट गई है।
मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले रणजीत बच्चन हजरतगंज इलाके की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। इस घटना में उनके भाई के हाथ में भी गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में एडमिट किया गया है।[object Promise]बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रंजीत बच्चन पहले समाजवादी पार्टी से भी जुडे हुए थे। डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान रणजीत बच्चन के रूप में की गई है, जो सुबह टहलने निकले थे जब किसी अज्ञात हमलावर ने उन्हें गोली मार दी थी। पुलिस की एक टीम बनाई गई है और आगे की जांच की जा रही है।
-
108 पीएफआई के सीएए का विरोध कर रहे सदस्य गिरफ्तार
[object Promise]लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के दौरान हिंसा फैलाने में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की अहम भूमिका सामने आने पर इस पर शिकंजा कसा जा रहा है। शुरुआती कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिन में अब तक पीएफआई के 108 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और एडीजी-डीजी (कानून-व्यवस्था) पी.वी. रामाशास्त्री ने आज (सोमवार को) प्रेसवार्ता कर बताया कि सीएए कानून के विरोध में अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर व मेरठ में हिंसा के मामले में पुलिस बेहद सक्रिय है।
उन्होंने बताया कि “चार दिनों के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। पहले भी पीएफआई के 25 पदाधिकारी और सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं। उ.प्र के 13 जनपदों में पीएफआई संगठन सक्रिय है। 108 गिरफ्तारियां में लखनऊ से 14, सीतापुर से तीन, मेरठ से 21, गाजियाबाद से 9, मुजफरनगर से 6, शामली से सात, बिजनौर से 4, वाराणसी से 20, कानपुर से 5, गोंडा से एक, बहराइच से 16, हापुड़ से एक और जौनपुर से एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।”
इससे पहले पुलिस ने पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष वसीम अहमद समेत पीएफआई के 25 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। कार्यवाहक डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि “अभी तक तो पीएफआई के 108 लोगों को पकड़ा गया है। अब इनके शीर्ष कार्यकर्ता पर शिकंजा कसने के लिए अन्य एजेंसी से भी लगातार बात चल रही है।”
डीजीपी हितेशचंद्र अवस्थी ने बताया कि “2001 में सिमी पर प्रतिबंध के बाद 2006 में पीएफआई केरल में बना। इसके संगठन का फैलाव पूरे उ.प्र में है। शामली, मुजफरनगर, मेरठ, बिजनौर, लखनऊ, गोंडा, वाराणसी, बहराइच, सीतापुर, गाजियाबाद में पीएफआई सक्रिय है। उन्होंने कहा, “19 और 20 दिसंबर को हुई हिंसा की जांच हो रही है। इसीलिए इस पर ज्यादा नहीं बताया जा सकता है। हम वित्तीय मदद समेत अन्य मुद्दों की जांच कर कार्रवाई के प्रयास में है।