Category: uttar-pradesh

  • उन्नाव में महिला ने फेंका एसिड पीछा करने वाले पर

    [object Promise]

    उन्नाव । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक 20 साल की महिला के एक युवक पर एसिड फेंकने की वजह से वह झुलस गया। महिला ने ऐसा कथित तौर पर उसके द्वारा पीछा किए जाने की वजह से किया। रोहित यादव (24) पर गोडामऊ गांव में एसिड फेंका गया, जिसकी वजह से उसकी गर्दन, पीठ, सीना और बाया कंधा झुलस गया। गोडामऊ गांव मोरावन पुलिस थाने के तहत आता है।

    पुलिस उसे इलाके के अस्पताल ले गई, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया।

    मोरावन पुलिस थाने के अधिकारी राजेंद्र राजावत ने कहा, “प्रथम दृष्ट्या यह एकतरफा प्रेम का मामला है। महिला संबंध बढ़ाने का संकेत नहीं दे रही थी। व्यक्ति कथित तौर पर उसका पीछा कर रहा था।”

    अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति शिकायत दर्ज कराता है तो महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित पर एक डेयरी पर हमला किया गया, जहां वह सफाईकर्मी का काम करता है। महिला प्रत्यक्ष तौर पर सुबह से डेयरी में छिपी थी और रोहित के परिसर में घुसते ही उसने एसिड फेंक दिया।

  • शर्मनाक घटना : शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी दोनों की काट दी नाक

    [object Promise]

    अयोध्या ।  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी के साथ बर्बर सलूक किया गया। इस दौरान लोगों ने दोनों की नाक काट दी। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। अयोध्या पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    थाना पटरंगा के पिपरा गांव में 30 साल की महिला को प्रेमी के साथ देखने पर परिवार के लोग भड़क गए। परिजनों को जब दोनों के संबंध के बारे में पता चला तो दोनों की नाक काटकर लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पहले भी महिला का प्रेमी घर में छिपकर मिलने आता था।

    मंगलवार को जब दोनों को रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया तो गांव वालों के बीच ही उनके साथ बर्बरता की गई। दोनों को इस दौरान रस्सी से बांध दिया गया। पहले महिला की पिटाई करने के बाद नाक काटी गई। इसके बाद उसके बाद प्रेमी से भी मारपीट करते हुए नाक काट दी गई।

    मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ धर्मेंद्र यादव के मुताबिक खबर मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दोनों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती करवाया गया है। प्रेमी युवक दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।

  • 10 साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, फरार

    [object Promise]

    शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा 10 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। मीरानपुर कटरा थाना प्रभारी (एसओ) दिलीप कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में जलालुद्दीन (55) अपने ही पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ उसके घर गया और उस समय दुष्कर्म किया, जब वह अपने घर में अकेली थी और उसकी मां गोबर के उपले पाथने बाहर गई हुई थी।

    उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद खून से लथपथ बच्ची अपने मां के पास गई और मां से पूरी घटना बताई। सोमवार देर शाम जलालुद्दीन के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • कुशीनगर में खिरियाटोला के मामले में वांछित अभियुक्त वाजिद अली पुलिस पर हमला करने की साजिश में चढ़ा पुलिस के हत्थे,गया जेल

    [object Promise]
    रिपोर्ट : उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना कुशीनगर : पडरौना नगर क्षेत्र की खिरियाटोला में गत माह नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कोतवाली पडरौना की पुलिस पर पथराव करने के मामले में दर्ज मुकदमों में वांछित चल र रहे प्रधान पुत्र आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ने से बचा चला आ रहा था,कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचने के लिए छापेमारी की थी,जबकि पुलिस ने वांछित के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने,पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में प्रधान पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    एसपी बिनोद कुमार मिश्रा कुमार ने बताया कि रबिवार की रात क्राइम ब्रांच से गुप्त सूचना मिली कि कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र ग्राम बसहिया बनवीरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र वाजिद अली पुत्र रियासत अंसारी पडरौना थाना कांड संख्या सीएलए अप्राथमिकी अपने घर पर ठहरा हुआ है। सूचना के आधार पर जब कोतवाली पडरौना थाने की पुलिस ने प्रधान पुत्र के घर पर छापेमारी की तो मौजूद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • पुलिस दबंगों के खिलाफ नहीं करती कार्यवाही

    [object Promise]

    रिपोर्ट अनिल अनूप

    लखनऊ। ग्राम पंचायत इकबाल खेड़ा भदेसुवा के रहने वाली पीड़ित महिला मनोरमा पत्नी सुनील कुमार के द्वारा लगभग 6 माह से ऊपर दर-दर भटकने को मजबूर है लेकिन थाना मोहनलालगंज पुलिस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अपने पावर का गलत उपयोग करते हुए नजर आ रही है। पीड़ित महिला ने माननीय उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से गुहार लगाने के बाद भी डीजीपी महोदय, एसएसपी महोदय तथा सीओ साहब के यहां अपनी गुहार लगा चुकी है , लेकिन उत्तर प्रदेश के आला अधिकारियों ने आज तक कोई कार्यवाही नही की गई ।

    पीड़ित महिला के बताने के अनुसार कहा जा गया है कि ‘दबंग बृजभान सिंह पत्नी मनोज कुमारी तथा उसकी बहन के द्वारा लात घूसा से छत के ऊपर गिरा गिरा के अपने मजदूरों के सामने मुझे मारा और डंडे से प्रहार करके मेरा सर फार दिया।’

    पीड़ित महिला जब थाने जाती है तो पुलिस अपने हाथ से ही मुकदमा लिख ली। पीड़ित की एप्लीकेशन के अनुसार मुकदमा नहीं लिखा गया और मेडिकल करा करके मुझे वापस घर भेज दिया गया।

    अब देखने वाली बात है की दबंग बृजभान सिंह पत्नी मनोज कुमारी तथा उसकी बहन के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है?

    बताया गया है कि निजी सचिव बृजभान सिंह के द्वारा पीड़ित परिवार से ₹300000 भी ले चुका है नौकरी के नाम पर और जब पीड़ित परिवार की नौकरी नहीं लगी तो पैसे मांगने पर विवाद खड़ा हुआ और विवाद इतना बढा कि बृजभान सिंह ने उसके मकान को कब्जा पुलिस के माध्यम से किया और पीड़ित महिला को लात घूसे एवं लाठियों से पीटा गया।

    इसलिए पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न उठता है की पुलिस इसी तरह दबंगों का साथ देती रही पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना मुश्किल हो जाएगा।

  • योग करती हैं पयागपुर नौबस्ता की मुस्लिम बेटियां

    [object Promise]

    गोंडा (उप्र)। योग को मजहबी चश्मे से देखने का शगल भले 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देखा जाता हो, लेकिन रामेश्वर नाथ सिन्हा फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के पयागपुर नौबस्ता में आयोजित होने वाले जनहित मेले में मुस्लिम बेटियां और महिलाएं योगाभ्यास कर योग को धर्म की निगाह से देखने वालों के मुंह पर तमाचा जड़ती हैं।

    वर्ष 2013 से ही आरएन सिन्हा फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी डॉ़ दीपेन सिन्हा के प्रयासों से यह साकार हो रहा है।

    मेले के योग शिविर में मुस्लिम बेटियां और खवातीन सेहत के लिहाज से योग में बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभा रही हैं। यहां हिंदुओं के साथ मुस्लिम पुरुष ही नहीं, बेटियां और महिलाएं भी योग कर रही हैं। चार दिवसीय मेले के पहले दिन योग की पाठशाला लगती है। दूसरे धर्मो को मानने वालों के साथ अच्छी-खासी संख्या में मुस्लिम बेटियां और खवातीन भी शिरकत करती हैं।

    हर वर्ष की तरह इस बार भी योगगुरु मानवेंद्र कर्मकार आईटीआई-मनकापुर के परिसर में सुबह पांच से सात बजे तक योग किया गया। सुबह के तारोताजा माहौल में योग करते देख मेले में आने वाले कई जायरीन इस अभ्यास का हिस्सा बन चुके हैं।

    इंटरमीडिएट की छात्रा तबस्सुम, हाईस्कूल की फिजा, कक्षा पांच की सायमा, सायनू व तस्लीमा भी इन बेटियों में शामिल रहीं। पोशाक भी आड़े नहीं आती। बेटियों के साथ खवातीन भी अपनी पर्दादारी के साथ इसे आसानी से सीख रही हैं।

    तबस्सुम कहती हैं कि योग को किसी धर्म विशेष से जोड़ना गलत है। हर धर्म में सेहत के प्रति इंसान को सचेत रहने की सीख दी गई है। इस पर विवाद नहीं होना चाहिए।

    फिजा बताती हैं, “हमारा धर्म योग के खिलाफ नहीं है। कुछ छोटी मानसिकता के लोग अपनी दुकान चलाने के लिए योग को इस्लाम के खिलाफ बता रहे हैं।”

    दारुल उलूम (बौगड़ा) के प्रबंधक सैयद मोहसिन रजा रिजवी का कहना है कि योग को इस्लाम से जोड़ना गलत है। हर चीज को धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। जिस तरह मुसलमानों से जबरन सूर्य नमस्कार नहीं कराया जा सकता, उसी तरह कोई योग करने से रोक भी नहीं सकता।

    मदरसा गौसिया महादेवा के प्रबंधक मो़ अमीन सिद्दीकी का कहना है कि “योग से मुसलमानों को कोई परेशानी नहीं। यह इस्लाम के खिलाफ नहीं है, लेकिन सूर्य नमस्कार, मंत्रोच्चारण और स्कूल में अनिवार्यता गलत है।”

    बकौल मुख्य ट्रस्टी डॉ़ दीपेन सिन्हा ने आईएएनएस को बताया, “योग राष्ट्रीय एकता के लिए बहुत जरूरी है। हमने योग को इसलिए चुना, क्योंकि इससे मानसिक और शारीरिक दोनों के लिए बेहतर होता है। गांव में योग के प्रति सजग हों। इसके लिए हम लोग लगातार प्रयासरत हैं। हमारे यहां से महर्षि पतंजलि का जन्मस्थान भी नजदीक है, इसलिए लगाव और बढ़ जाता है।”

    उन्होंने बताया कि योग के प्रति लोगों का लगाव दिनों-दिन बढ़ रहा है। इसके लाभों से लोग परचित हो रहे हैं और ये लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है। लेकिन यह अफसोसनाक है कि इसी विकास खंड की ग्राम पंचायत कोंडर में स्थित योग प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली आज भी उपेक्षित है।

  • UP : BJP सांसद बताएंगे CAA का सच, दलित बस्तियों पर रहेगा फोकस

    [object Promise]

    लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) बनने के बाद लोगों को इसका सच बताने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को अपने सांसदों को मैदान में उतार रही है। सांसदों से अब खासकर दलित बस्तियों पर फोकस करने को कहा गया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पहले चरण के सफलतापूर्वक समापन के बाद अब पार्टी ने दूसरे चरण के लिए अभियान शुरू किया है।

    इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को सीएए पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के गुर सिखाए गए हैं। इसके अलावा पार्टी की ओर से सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है। सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में 29 और 30 जनवरी को सीएए के पक्ष मे जनसमर्थन जुटाएंगे। इस दौरान सांसदों से 100 परिवारों से संपर्क करने को कहा गया है।

    उन्होंने बताया कि इसके अलावा 8866288662 नंबर पर मिस कॉल कराने को कहा गया है। सीएए के पक्ष में जनसहमति प्राप्त करने के लिए एक प्रपत्र पर हस्ताक्षर भी कराने होंगे। इस प्रपत्र से नागरिकता संशोधन कानून को संसद से पारित कराने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।

    प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रथम चरण का अभियान चलाया जा चुका है। इसी के कारण विपक्ष हताश नजर आ रहा है और दुष्प्रचार कर रहा है। लेकिन हमें जन-जागरण द्वारा अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जो लोग छूट गए हैं, दूसरे चरण के अभियान में उनके घर जाकर प्रचार किया जाएगा। इसके साथ दलित बस्तियों पर अधिक फोकस किया जाएगा। मोर्चा व प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारियों को भी अभियान में जुटने को कहा गया है।

     

    [object Promise]

     

  • UP : चाचा को माना कोर्ट ने बलात्कार का दोषी, 10 साल की कैद

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप सिद्ध हो जाने पर रिश्ते के चाचा को 10 साल की कैद की सजा सुनाई और अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता रुद्रप्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश शमशुल हक की अदालत ने बिवांर थाना क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी बउआ को रिश्ते की भतीजी का अपहरण कर उसके साथ जबरन शादी करने और फिर छह माह तक दुष्कर्म करने का दोषी पाते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई और 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

    उन्होंने बताया कि 27 मार्च, 2014 को बउआ अपने फुफेरे भाई की 17 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर उसके घर से ले जाकर पहले कानपुर फिर ओडिशा में रखा, जहां उसके साथ जबरन शादी कर ली और छह माह तक उसका दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।

    बाद में लड़की के बरामद होने के पर अदालत में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मामला दर्ज करवाया गया। उन्होंने बताया कि उसके बाद मौजूद साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद मंगलवार को उसे 10 साल कैद की सजा और उसपर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

     

    [object Promise]

     

  • गिरफ्तार हुआ जीप लूट में फरार बदमाश

    [object Promise]

    बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की पुलिस ने एक स्कॉर्पियो जीप लूटने के मामले में दो साल से फरार चल रहे बदमाश को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र की बलखण्डी नाका पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज यादव ने बुधवार को बताया, “स्कॉर्पियो जीप लूटने के मामले में जून 2017 से फरार चल रहे गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी सलमान को मंगलवार को बांदा के रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश ने स्कॉर्पियो जीप संख्या यूपी 64 डब्ल्यू 5209 को बांदा से खजुराहो के लिए किराये पर लिया था। लेकिन महोबा से पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जीप चालक अंबिका तिवारी को जहरीला पदार्थ पिलाकर जीप लूट ली थी। इस मामले में यहां विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जीप बरामद कर ली गई थी, लेकिन सलमान फरार चल रहा था।”

    उन्होंने बताया, “बदमाश को संबंधित अदालत के समक्ष पेश किया गया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।”

  • एकतरफा प्यार में पागल युवती ने युवक पर तेजाब से किया हमला , युवक बुरी तरह झुलसा

    [object Promise]

    रिपोर्ट योगेंद्र गौतम

    जनपद में एक युवती ने युवक पर तेजाब से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक केंद्र पर लाया गया। जहां से उपचार के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एडिश्नल एसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।फिलहाल तहरीर मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।मामला उन्नाव के मौरावा थाना क्षेत्र के भवानीगंज का है। बताया जा रहा है कि मौरावां थाना क्षेत्र के गोंडा में भवानीगंज में वर्ग विशेष से ताल्लुक रखने वाली युवती ने रोहित यादव के ऊपर तेजाब डाल दिया। जिससे रोहित गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।

    आरोपी युवती के घर के सामने डेयरी की दुकान में रोहित यादव अपने पिता महादेव यादव के साथ काम करता है।मंगलवार सुबह जब वो अपने डेयरी पर काम कर रहा था ।तभी युवती वहां आई और उसने उस पर तेजाब से हमला कर दिया।यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।बताया जा रहा है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है।एडिश्नल एसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना मौरावां क्षेत्र में सूचना मिली कि युवती ने एक युवक के ऊपर कुछ द्रव (तरल पदार्थ) डाल दिया है। घायल युवक को फौरन इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

    जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मौके का क्षेत्राधिकारी पुरवा ने निरीक्षण किया है। पांडेय ने बताया कि दोनों कई महीनों से एक दूसरे के संपर्क में थे। दोनों के मकान आसपास हैं।आरोपी युवती को थाने लाया गया है।और उससे पूछताछ जारी है।तहरीर मिलने पर इस पर कार्रवाई की जाएगी ।