Category: uttar-pradesh

  • इस वरिष्ठ आईपीएस ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने का लिया संकल्प

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महानिदेशक (होमगार्डस) सूर्य कुमार शुक्ला द्वारा एक कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण की कथित रूप से ‘शपथ’ लिये जाने का वीडियो वायरल हो गया। लखनऊ विश्वविद्यालय में दो दिन पहले आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सूर्य कुमार शुक्ला ने शिरकत की थी।

    इस कार्यक्रम के एक वीडियो में मंच पर मौजूद लोग हाथ उठाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने का संकल्प लेते हुए दिख रहे हैं। उनमें शुक्ला भी शामिल हैं।

    वीडियो में प्रतिज्ञा ले रहे लोग ‘‘हम सभी रामभक्त यह संकल्प लेते हैं कि जल्द से जल्द राम मंदिर का भव्य निर्माण हो’’ कहते हुए नजर आ रहा हैं।

    हालांकि इसे सेवा नियमावली का उल्लंघन माना जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी का कहना है कि हर अधिकारी अपनी सेवा शर्तों से बंधा हुआ है, जो भी उनका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होना वाजिब है।

    शुक्ला सरकारी ओहदे पर हैं और उन्हें सार्वजनिक मंच पर ऐसी शपथ लेनी की छूट नहीं है।

    इस बीच, शुक्ला ने वायरल वीडियो को शरारतन काट-छांट दिखाये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह समरसतापूर्ण माहौल बनाने की शपथ ले रहे थे।

    उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में चर्चा हो रही थी कि अगर हिन्दू और मुस्लिम लोग मिलकर अयोध्या में मंदिर निर्माण और कुछ दूरी पर मस्जिद निर्माण की बात करते हैं तो पुराना विवाद निपट जाएगा, और समाज में लोग सद्भावनापूर्ण ढंग से रह सकेंगे। खुद उच्चतम न्यायालय ने भी बातचीत के जरिये विवाद का हल निकालने की बात कही थी।

    एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इंस्टा पर शेयर की बोल्ड Pics, फैंस ने किया ट्रोल

  • इलेक्ट्रीसिटी बिल के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल

    [object Promise]
     14 मार्च को लखनऊ और 03 अप्रैल को दिल्ली में होगा विशाल प्रदर्शन 
    उप्र के बिजली कर्मचारी होंगे सम्मिलित 
    लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के प्रान्तीय सम्मेलन में शनिवार को प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि यदि केन्द्र सरकार इलेक्ट्रीसिटी (अमेन्डमेन्ट) बिल 2014 को बजट सत्र में पारित कराने हेतु प्रस्ताव लायेगी तो उसी दिन देश के तमाम बिजली कर्मचारियों व इन्जीनियरों के साथ उप्र के बिजली कर्मचारी व अभियन्ता एक दिन की हड़ताल/कार्य बहिष्कार करेंगे। सम्मेलन में यह निर्णय भी लिया गया कि केन्द्र व राज्य सरकारों की निजी घरानों पर अति निर्भरता की ऊर्जा नीति के विरोध में आगामी 14 मार्च को लखनऊ में प्रदर्शन व रैली की जायेगी तथा 03 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली में विशाल प्रदर्शन व रैली की जायेगी।
    बिजली कर्मचारियों व अभियन्ताओं की मुख्य मांगे – बिजली निगमों का एकीकरण कर उप्र राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड का गठन किया जाये, इलेक्ट्रीसिटी (अमेन्डमेन्ट) बिल 2014 को वापस लिया जाये, सरकारी क्षेत्र के बिजली घरों का नवीनीकरण/उच्चीकरण किया जाये ओर निजी घरानों से बिजली खरीदने हेतु सरकारी क्षेत्र के बिजली घरों को बन्द करने की नीति समाप्त की जाये। विद्युत परिषद के विघटन के बाद भर्ती हुए सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेन्शन प्रणाली लागू की जाये, बिजली कर्मचारियों व अभियन्ताओं की वेतन व समयबद्ध वेतनमान की विसंगतियां दूर की जाये समस्त रिक्त पदों पर भर्ती की जाये और भर्ती में संविदा कर्मियों को वरीयता दी जाये।
    सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि घाटे के नाम पर उप्रराविप का विघटन किया गया था किन्तु वर्ष 2000 में सालाना घाटा जो 77 करोड़ रू था वह वर्ष 2016-17 तक 1000 गुना बढ़ कर 77000 करोड़ रू तक पहुंच गया है। 1993 में औद्योगिक क्षेत्र ग्रेटर नोएडा का विद्युत वितरण निजी कम्पनी नोएडा पावर कम्पनी लि को सौंपा गया था। करार के अनुसार निजी कम्पनी को विद्युत उत्पादन गृह स्थापित करना था जो आज तक नहीं हुआ। कम्पनी समय से पावर कारपोरेशन को बिजली खरीद का भुगतान नहीं कर रही है। इसी प्रकार आगरा की बिजली व्यवस्था 01 अप्रैल 2010 को निजी फ्रेन्चाईजी टोरेन्ट पावर को दी गयी। करार में भारी घोटाला हुआ और पावर कारपोरेशन को आगरा फ्रन्चाईजी से भारी क्षति हो रही है।
    सम्मेलन को राम प्रकाश, राजीव सिंह, गिरीश पाण्डेय, महेन्द्र राय, सुहैल आबिद, बिपिन प्रकाश वर्मा, राजेन्द्र घिल्डियाल, करतार प्रसाद, पी एन तिवारी, भगवान मिश्र, परशुराम, ए के श्रीवास्तव, पी एन राय, शशि कान्त श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, पूसे लाल, विजय त्रिपाठी, शम्भू रत्न दीक्षित, राम सहारे वर्मा, पी एस बाजपेयी, जी पी सिंह ने सम्बोधित किया।

  • Big News : GST कमिश्नर सहित 10 को सीबीआई ने किया अरेस्ट, पढ़िये पूरी खबर

    [object Promise]

    कानपुर। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में शनिवार को सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर संसारचंद सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से चार बिचैलिए और तीन सुपरीटेंडेंट के साथ संसारचंद की पत्नी एवं उनके निजी सचिव भी हैं. जीएसटी लागू होने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. सेंट्रल एक्साइज और सर्विस टैक्स विभाग के कमिश्नर संसारचंद छह महीने पहले से जांच एजेंसियों के निशाने पर थे. शुक्रवार सुबह संसारचंद लखनऊ के लिए निकले, वहां से उन्हें दिल्ली जाना था लेकिन दिल्ली जाने से पहले ही फैजाबाद में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई की दूसरी टीम सुबह से ही कानपुर में डटी है.।

    [object Promise]
    file Photo

    बिचैलियों के जरिये होती धन उगाही

    फैजाबाद से संसारचंद की गिरफ्तारी की सूचना के बाद शाम चार बजे सीबीआई अधिकारियों ने सर्वोदय नगर स्थित सेंट्रल जीएसटी मुख्यालय (पूर्व सेंट्रल एक्साइज, कस्टम व सर्विस टैक्स मुख्यालय) में छापा मार दिया. तीन सुपरीटेंडेंट अमन शाह, अजय श्रीवास्तव, राजीव सिंह चंदेल और संसारचंद की पत्नी अविनाश कौर एवं उनके निजी सचिव सौरभ पांडेय सहित चार बिचैलियों को गिरफ्तार कर लिया. बिचैलियों में उद्यमी मनीष शर्मा (निदेशक शिशु सोप), अमित अवस्थी, अमन जैन, चंद्रप्रकाश उर्फ मोनू भी शामिल हैं. बिचैलियों पर घूस का पैसा अफसरों तक पहुंचाने का आरोप है. गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से जुड़ा अभी तक का यह अलग मामला है, जिसमें उच्च अधिकारी की गिरफ्तारी भी की गई।

    [object Promise]
    cbi

    बड़ी कंपनियों से लेते हवाला के जरिये रिश्वत
    जीएसटी अधिकारियों ने विभागीय कार्रवाई को रोकने के लिए कंपनियों से रिश्वत ली थी। रिश्वत का पैसा हवाला के जरिए व्यवस्थित रूप से मासिक या त्रैमासिक किश्त की तरह अधिकारियों को दिया गया था। 1986 बैच के एक आईआरएस अधिकारी संसार चंद वर्तमान में जीएसटी के आयुक्त हैं।

    अवैध रूप से उगाही करने वाले संगठित गिरोह

    आरोप है वह केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, कानपुर में अपने अधिकार क्षेत्र से संबंधित मामलों में अवैध रूप से उगाही करने वाले एक व्यवस्थित और संगठित गिरोह का नेतृत्व कर रहे थे।। सीबीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कानपुर में इंद्रधनुष अपार्टमेंट सर्वोदय नगर में अधीक्षक अजय श्रीवास्तव, इसी अपार्टमेंट वासी अधीक्षक अमन शाह, सर्वोदय नगर स्थित शिवा अपार्टमेंट में निवासी अधीक्षक राजीव सिंह चंदेल, स्वरूप निवासी अमित अवस्थी, दिल्ली में सी-58, असिमा अपार्टमेंट, सेक्टर 9, रोहिणी निवासी अमन जैन, दिल्ली में सी 25 फस्र्ट फ्लोर शिवाजी पार्क, पंजाबी बाग निवासी चंद्र प्रकाश के साथ ही दिल्ली की डिफेंस कालोनी में डी-235 निवासी संसार चंद्र की पत्नी अविनाश कौर को भी आरोपी बनाया है।

    रिश्वत जीएसटी कमिश्नर के आवास पर दी जाती थी

    आरोप में यह भी कहा गया है कि तमाम कंपनियों की तरफ से बड़े-बड़े इलेक्ट्रानिक व अन्य सामान दिल्ली स्थित संसार चंद्र के आवास पर दिए जाते थे। रिपोर्ट में अधीक्षकों पर संसार चंद्र के साथ मिलकर वसूली करने का भी आरोप लगाया गया है। इसमें फिलहाल एक डिटरजेंट कंपनी का नाम भी आया है, जिससे फरवरी से अप्रैल 2018 की त्रैमासिक के लिए 1.5 लाख रुपये लिए जाने के लिए दबाव डाला जा रहा था। कंपनी का निदेशक खराब आर्थिक स्थिति की वजह से यह धन नहीं दे पा रहे थे जिसकी वजह से उन पर लगातार दबाव डाला जा रहा है। इसके साथ ही इस्पात कंपनी, पान मसाला की बड़ी कंपनियों से भी संसार चंद्र के दिल्ली स्थित आवास पर लगातार सामान भेजे जाने की रिपोर्ट सीबीआइ ने की है।

    रिश्वत की कमाई नीचे से ऊपर तक दी जाती थी

    सूत्रों के मुताबिक संसारचंद की छवि घूसखोर अधिकारियों के रूप में है. अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने एक सिंडीकेट बना लिया था, जिसके जरिए घूस की काली कमाई का फ्लो नीचे से ऊपर तक होता था. इतनी ही नहीं उन्होंने दिल्ली मुख्यालय तक अपनी मजबूत लॉबी खड़ी कर ली थी. एफआईआर के मुताबिक संसार चंद अपने सुपरिटेंडेंट अजय श्रीवास्तव, अमान शाह और आरएस चंदेल से समय समय पर कई लोगों से आने वाले अवैध धन के बारे में अपडेट लिया करते थे। जांच एजेंसी ने तीन कंपनियों शिशु सॉप एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, सर पान मसाला और मैसर्स रिमझिम इस्पात लिमिटेड की पहचान की है, जिनसे जीएसटी अधिकारियों ने विभाग से जुड़े मामलों में अवैध वसूली की। सीबीआई ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी) और पीसी अधिनियम की धारा 7,11,12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई की टीमों ने कानपुर में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है।

  • ये शख्स खाता था कुत्ते, चूहे और सांप की केंचुली, मर चुकी पत्नी को जिंदा करने के लिए

    [object Promise]

    आगरा. मनुष्य किस हद तक अंधविशवास और जादू टोना में भरोसा कर सकता है इसकी बानगी आगरा में देखने को मिली. यहां पर एक बाबा अपनी 16 साल पहले मर चुकी पत्नी को जिंदा करने के लिए कुत्ते, चूहे और सांप केंचुली को जलाकर खाता है. मामले का पता तब चला जब स्थानीय लोगों को जब जलने की बदबू आई. लोगों ने पहले तो इसे पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

    दरअसल पत्नी की मौत के बाद एक व्यक्ति की मानसिक अवस्था इस कदर बिगड़ गई कि अपनी पत्नी को जिंदा करने के लिए तंत्र मंत्र काम करने लगा. इसी बीच अघोरि बाबाओं की तरह बनने के चक्कर मे उसने कुत्ते के पिल्लों और सांप की केंचुले खाना शुरू कर दिया.  जब स्थानीय लोगों को पिल्लों का मांस भूनने पर बदबू आने के बाद जानकारी हुई तो लोगों ने उसकी जबरदस्त पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

    जानकारी के अनुसार थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 में एन्थेला अपार्टमेंट के बाहर कई दिनों से एक बाबा रहता था. आज जब बाबा खाना बना रहा था तो उसमें से काफी बदबू आ रही थी. जब लोगों ने पता किया तो बाबा ने बताया कि वो अपनी मरी हुई पत्नी को जिंदा करना चाहता है और इसके लिए तंत्र क्रिया करता है. इसके लिए उसे शक्ति प्राप्त करनी है इसलिए वो कुत्ते के पिल्लों की बलि देकर उनका मांस खाता है. इसके साथ ही वो सांप की केंचुल भी खाता है.

    बाबा ने बताया कि अभी तक वह दस पिल्ले खा चुका है. बाबा की यह बातें जानने के बाद मोहल्ले के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बाबा का मेडिकल कराया है और उसे इलाज के लिए भर्ती कर दिया है. इस बारे में साइकेट्रिस डाक्टर के सी गुरनानी का कहना है कि कभी कभी अकेलेपन में लोग मानसिक अवसाद से अलग काल्पनिक दुनिया की ओर भाग जाते हैं. इस तरह के लोग इलाज के बाद ठीक हो सकते हैं.

    सड़कों पर खाकी का खौफ, नशे में धुत दरोगा ने मारी गोली

     

  • मिशन 2019 की तैयारियों में जुट गई भाजपा, योगी की नई टीम तैयार

    [object Promise]

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अभी से मिशन 2019 की तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुये बीजेपी के प्रदेश संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की रूप रेखा तैयार हो चुकी है। आगामी आम चुनाव में कमल का फूल खिलाने के लिये भाजपा नई और सशक्त टीम के साथ चुनावी समर में उतरेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश संगठन प्रभारी सुनील बंसल ने एक फाइलन लिस्ट तैयार की है। नौ फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान कर सकते हैं।

    लोकसभा चुनाव में अब करीब साल भर का ही समय बचा है। ऐसे में पार्टी जातीय व क्षेत्रीय समीकरण को और मजूबत करते हुए कई नये-पुराने चेहरों को अहम जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। बीजेपी के प्रदेश संगठन में इस बार जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई जैसे दिग्गजों को जगह देने की तैयारी है, वहीं युवा चेहरों के साथ-साथ दूसरे दलों से आये नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

    Read More : नाभि से जानिए कितना धन और सुख है आपके भाग्य में !

    बीजेपी की नई टीम की फाइनल लिस्ट तैयार हो चुकी है, जिसका एलान नौ फरवरी यानी शुक्रवार को हो सकता है। सूबे के मुखिया की सहमति के बाद प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने संगठन में फेरबदल की नई लिस्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास भेजी जा चुकी है। अब बस घोषणा होनी ही बाकी है।

    क्योंकि वर्तमान में संगठन में कई ऐसे पदाधिकारी हैं, जो राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लेकिन उस समय उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल था। इसलिये उन्होंने और पार्टी आलाकमान ने तब पदाधिकारियों को इधर से उधर करना जरूरी नहीं समझा। यही निकाय चुनाव के दौरान भी हुआ। लेकिन अब इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और भाजपा समय रहते अपने संगठन में जरूरी फेरबदल करने की तैयारी में है।

    राजनीतिक जानकारों की मानें तो अभी लोकसभा चुनावों में करीब साल भर से अधिक समय बचा है। बावजूद इसके संगठन में फेरबदल करना भाजपा की चुनावी तैयारियों को दिखाता है। पार्टी चाहती है कि संगठन की नई टीम गठित होने से सभी को उनकी जिम्मेदारियों के हिसाब से काम बांट दिया जायेगा। ताकि 2019 के सियासी घमासान से पहले भाजपाई केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचा सकेंगे।

    Read More : भाजपा में पूर्वाचल के इस बाहुबली की इंट्री से यूपी की राजनीति में सुनाई दे रही सियासी भूचाल की आहट !

  • CM योगी नाराज हैं इन मंत्रियों से मंत्री से, मंच पर नहीं दी जगह !

    [object Promise]

    मथुरा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ  को मथुरा में गोशाला भूमि पूजन के लिए आए. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण, पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल और सांसद हेमामालिनी सहित कई संत मंच पर मौजूद रहे. लेकिन हद तो तब हो गई जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और सरकार के प्रवक्ता तथा स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा को ही मंच पर जगह नहीं मिली.

    श्रीकांत शर्मा मंच के नीचे अन्य लोगों के साथ बैठे दिखे. इसके बाद वहां मौजूद लोगों में ये खुसुर-फुसुर होने लगी, कि क्या सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है? खैर, जो भी हो, लेकिन तस्वीरें तो कुछ और ही बयां कर रही.

    समाज को भी आगे आना पड़ेगा

    सीएम ने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने ‘गोमाता की जय’ के साथ अपना संबोधन शुरू किया. सीएम ने कहा, ‘एक समस्या आ रही थी. हम गोरक्षा की बात कर रहे, लेकिन सड़कों पर पशु खुले में घूमते हैं इससे दिक्कतें पेश आ रही हैं. व्यापक पैमाने पर गोवंश की तस्करी भी हो रही थी. इन गोवंश को बंगाल सहित अन्य राज्यों में बूचड़खानों तक पहुंचाया जा रहा था. हमने सख्ती से इस पर रोक लगाई. इसके लिए सरकार के साथ-साथ समाज को आगे आना पड़ेगा.’

    मुझे इसकी खुशी है

    सीएम ने आगे कहा, ‘मदन मोहन मालवीयजी ने जो सपना देखा था अब समय आ गया है उसे साकार करने का. इस ब्रज भूमि पर भगवान ने गौचारण किया था. इसलिए उनका नाम गोपाल पड़ा. ये भूमि पवित्र है.’ उन्होंने कहा, ये काम वृंदावन से प्रारम्भ हुआ मुझे इसकी खुशी है. भारत को बचाना है तो गाय, गंगा और गांव को बचाना होगा.’

    हमने नदी संस्कृति की दुर्गति कर दी

    उन्होंने कहा, ‘दिल्ली से आते समय यमुना की दुर्गति देखी. हमने नदी संस्कृति की दुर्गति कर दी है. भौतिकता के चलते हम अपनी संस्कृति भूल गए.’ योगी ने आगे कहा, हर गांव में दुग्धशाला खुले. हमको यह भी व्यवस्था सुनिश्चित करनी पड़ेगी. हर गांव में गोशाला हो, संवर्धन हो जिससे रसोई गैस की गोबर गैस प्लांट के जरिए आपूर्ति भी कर सकते हैं.’

    इसी तरह का कार्यक्रम बुंदेलखंड में भी होगा

    आदित्यनाथ ने कहा, हमारे शास्त्र ने सभी देवी-देवताओं का निवास गाय को ही माना है. उसमें दैवीय शक्ति है इसलिए माना. शुरुआत यहां से हो गई है अब इसी तरह का कार्यक्रम बुंदेलखंड में भी होगा.

    Read More : जानिए कैसे फंस जाते हैं हुस्न के जाल में सेना के जवान और अधिकारी !

  • ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को CM योगी ने किया लॉन्च, जानिए, क्या है PM मोदी किताब 

    लखनऊः यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के हिंदी संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यूपी में नकल रोकने के लिए सख्ती की तो 10 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पीएम की इस किताब के जरिए वह छात्रों के लिए परीक्षा सरल बनाएंगे।

    ‘एग्जाम वॉरियर्स’ 1

    वहीं इस दौरान सीएम ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. हर्षवर्धन और महेश शर्मा से मुलाकात की। सीएम ने सभी नेताओं को 2019 में होने वाले कुंभ का ‘लोगो’ भेंट किया।

    पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा के दौरान चिंता मुक्त करवाने के लिए एक किताब लिखी है। किताब को ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का नाम दिया गया है। इस किताब में न सिर्फ सरल और व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं, बल्कि प्रधानमंत्री ने खुद अपने अनुभवों के जरिए भी बच्चों को समझाने की कोशिश की है कि परीक्षाओं से कैसे निपटा जाए।

    PM मोदी किताब 2

    इस किताब में प्रधानमंत्री पद की ओर से मन की बात में किए गए संवाद को भी शामिल किया है। पीएम मोदी ने अब तक ‘मन की बात’ में परीक्षा से जुड़े तनाव और इससे बचने के उपाय पर बात की है। इस किताब में अभिभावकों को भी कुछ सलाह दी गई है।

    गौरतलब है कि ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के अंग्रेजी संस्करण को कुछ दिन पहले नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉन्च किया था।

    Read More : पांडवों ने बनाया था ये मंदिर, आज तक कोई नहीं बना पाया इसकी छत

  • मां की शिकायत लेकर एसएसपी AGRA के पास पहुंचा किशोर

    [object Promise]

    आगरा । इटावा में एक बालक के मेला न दिखाने पर पिता की शिकायत करने का मामला अभी पुराना भी नहीं हुआ था कि ताजनगरी में एक अन्य मामला सामने आ गया। यहां पर एक 16 वर्ष के बालक ने एसएसपी से अपनी मां की शिकायत की है।

    इस 16 वर्ष के किशोर ने जन्म देने वाली अपनी मां पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस को बताया कि दो वक्त की रोटी के लिए जूता फैक्टरी में काम करता है। पिता की मौत हो चुकी है, मकान को मां ने बेच दिया है। मकान बेचने के बाद मां सारा पैसा अपने दोस्त के ऊपर खर्च कर रही है। वह दोस्त के साथ शहर के होटलों में जाती है। किशोर बुधवार को एसएसपी के सामने फूट-फूटकर रोया। अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि दो वक्त की रोटी के लिए जूता फैक्टरी में काम करता है। मां साइकिल तक नहीं दिलाती। पिता की मौत हो चुकी है। उनका मकान मां ने बेच दिया। सारा पैसा अपने दोस्त पर लुटा रही है। वह विरोध करता है उसे बेरहमी से पीटती है। उसे इंसाफ चाहिए।

    ब्रेन ट्यूमर के इन 10 लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

    उसकी जान को खतरा है। मामला न्यू आगरा के नगला बूढ़ी क्षेत्र का है। किशोर ने एसएसपी से कहा कि वह जानकर उनके सामने आया है। उसने सुना है कि आप आदेश करेंगे तो थाना पुलिस भी उसकी मदद करेगी। वह बहुत परेशान है। पिता की मौत के बाद मां उसके लिए सौतेली हो गई है। वे तीन बहन-भाई हैं। उसने मां का विरोध किया। उसे घर से निकाल दिया है। छोटे भाई-बहन मां के सामने खामोश रहते हैं। उसने मां से कहा कि साइकिल दिला दे। नौकरी पर पैदल जाने में दिक्कत होती है। मां ने उसे पीटा। पिता का मकान बेच दिया। उन पैसों से अपने दोस्त को व्यापार करा रही है। उसे हाल ही में टेंपो दिलाया है। वह घर पर ही रहता है।उसे घर पर खाना तक नहीं दिया जाता था।
    मां और उसका दोस्त बाजार से खाना मंगाते थे। आइसक्रीम और पीजा खाते हैं। एसएसपी ने किशोर के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एक इंस्पेक्टर को इस मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर से कहा गया है कि पुलिस पीड़ित के साथ उसके घर जाएगी। मोहल्ले में छानबीन करेगी। पीड़ित किशोर सही बोल रहा है तो उसे घर में जगह दिलाई जाएगी। मां को हिदायत दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस पहले काउंसलिंग के जरिए इस समस्या के निस्तारण का प्रयास करे।
    किशोर ने कहा कि जब वह इसका विरोध करता है तो उसे बेरहमी से पीटती है। यह मामला न्यू आगरा के नगला बूढ़ी का है। एसएसपी ने किशोर के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने एक इंस्पेक्टर को इस मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी दी है। इंस्पेक्टर किशोर को उसकी मां के पास लेकर गए। इंस्पेक्टर ने दोनों से बात की लेकिन वह मां के साथ रहने को तैयार नही हुआ। पुलिस ने अब दोनों को पांच दिन का समय दिया है।

  • यूपी में खुलेंगे सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज

    [object Promise]

    नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगामी चार वर्षों में तैयार होने वाले 24 मेडिकल कॉलेजों की सूची जारी कर दी है। इस योजना को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। सबसे ज्यादा 8 मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में खोले जाएंगे। वहीं, दूसरे नंबर पर बिहार और पश्चिम बंगाल को रखा गया है। इन दोनों राज्यों में पांच-पांच मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना है। इसके अतिरिक्त झारखंड में दो, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और सिक्किम में एक-एक कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कॉलेजों के निर्माण के बाद देश के प्रत्येक तीसरे लोकसभा क्षेत्र में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज का होना सुनिश्चित हो जाएगा।

    मोदी और भाजपा का तोड़ सोनिया गांधी ने खोजा, 2019 में ऐसे जीतेगी कांग्रेस

    10 हजार यूजी और 8 हजार पीजी सीटों को बढ़़ाने का निर्णय 
    स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के मुताबिक यूजी और पीजी की सीटें भी बढ़ाई जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस कदम से देश में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होगी। यह सभी मेडिकल कॉलेजों को दूसरे चरण में स्थापित किया जाएगा। वहीं लक्ष्य के मुताबिक सभी कॉलेजों को वर्ष 2022 तक शुरू भी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार शीघ्र लोगों को मेडिकल कॉलेजों का लाभ दिलाने के लिए गंभीर है। जानकारी के मुताबिक देश में प्रत्येक वर्ष 52,715 छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनते हैं। इनमें से लगभग 25 हजार छात्र पीजी में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई पूरी करते हैं। सीटों को बढ़ाने का फैसला इन्हीं आंकड़ों का ध्यान रखते हुए किया गया है।

    ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर 
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए लंबे समय से सरकार कोशिश में जुटी है। आयुष्मान भारत इस दिशा में एक मजबूत कड़ी साबित होगी। मेडिकल कॉलेजों को स्थापित करने और सीटें बढ़ाए जाने के फैसले से ग्रामीण स्तर पर भी लोगों को लाभ मिलेगा।

    इंदिरा नूई बनीं ICC की पहली महिला स्वतंत्र निदेशक

  • 20 फरवरी से शुरू होगी दूसरे दौर की वार्ता, श्री श्री के प्रयासों से आपसी सहमति के आसार

    [object Promise]

    रामजन्मभूमि विवाद पर कोर्ट के बाहर आपसी सहमति के प्रयास जारी हैं। इस सिलसिलम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर दूसरे दौर की बात-चीत शुरू करेंगे। इससे पहले उन्होंने मुस्लिमों के एक प्रतिनिधिमंडल से 8 फरवरी को मुलाकात की थी। इस मुद्दे पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का रुख भी नरम है।

    20 फरवरी को होने वाली दूसरे दौर की वार्ता में विवाद से जुड़े सभी पक्ष शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य मौलाना सलमान नदवी ने कहा कि श्री श्री ने 20 फरवरी को मुलाकात का अनुरोध किया है।

    सुंजवान आतंकी हमले में शहीद हो गए पांच जवान, हमला करने वाले चारों आतंकी ढेर

    शनिवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि वह निष्पक्ष न्याय और सम्मान के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है। बोर्ड का नरम रुख देखते हुए श्री श्री के फॉर्मूले पर सहमति बनने के आसार हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की 26वीं सालाना बैठक जारी है। उसमें बातचीत के लिए नरमी दिखाई गई थी।

    हालांकि बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने बैठक के दौरान अपने भाषण में बोर्ड के रुख पर असहमति जताते हुए कहा कि एक बार जो मस्जिद बन गई तो वह हमेशा मस्जिद ही रहेगी। बताया जा रहा है कि आज भी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक जारी रहेगी जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

    लड़किया भी बीयर पीने लगी हैं, सहन शक्ति की सीमा टूट रही है: मनोहर पर्रिकर

    अयोध्या में मंदिर तय स्थान पर बनाने और मस्जिद को कहीं और शिफ्ट करने की पेशकश करने वाले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य मौलाना सलमान हुसैनी नदवी को बोर्ड से बाहर करने की तैयारी कर ली गई है। नदवी के खिलाफ जांच करने के लिए बोर्ड ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो रविवार तक नदवी से संबंधित अपनी सिफारिशें सौंपेगी।