Category: uttar-pradesh

  • भीम आर्मी प्रमुख मिलेंगे CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों से

    [object Promise]

    लखनऊ। भीम आमी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद जल्द ही नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ लखनऊ स्थित क्लॉक टॉवर पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगे। उनके वकील महमूद प्राचा ने कहा, “चंद्रशेखर जल्द ही प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने आएंगे। क्योंकि अब कोर्ट ने उनके किसी भी प्रकार के प्रदर्शन में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। वह यहां किसी भी दिन आ सकते हैं।”

    प्राचा ने भीम आर्मी के अन्य नेताओं के साथ क्लॉक टॉवर पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और महिला प्रदर्शनकारियों से घंटेभर तक बात की।

    उन्होंने कहा, “चंद्रशेखर के अनुसार, सीएए से न सिर्फ पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मुस्लिमों को निकाला गया है, बल्कि मध्य पूर्व, यूरोप, अमेरिका और पूर्वी एशियाई देशों में रहने वाले हिंदुओं को भी बाहर रखा गया है।”

    चंद्रशेखर के हवाले से उन्होंने कहा, “यह कानून चुनिंदा लोगों के लिए है और इसे दया के आधार पर नहीं बनाया गया है। अगर कोई हिंदू किसी अन्य देश में प्रताड़ित होता है तो सरकार क्या करेगी?”

    प्राचा ने कहा कि चंद्र शेखर ने महिलाओं से लड़ाई जीतने के लिए साहसी बने रहने के लिए कहा है।

    उनके द्वारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पिछले साल 19 दिसंबर को कथित रूप से मानवाधिकारों का उल्लंघन के आरोप के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज याचिका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “कोर्ट ने मामले की सुनवाई 27 जनवरी को निश्चित की है।

  • अलीगढ़ से पुलिस की 2 टीमें शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना

    लखनऊ। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र नेता शरजील इमाम की गिरफ्तारी के प्रयास तेज हो गए हैं। आपको बताते जाए कि विवादित वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस शरजील इमाम की गिरफ्तारी में जुट गई है। इस विवादित वीडियो को भाजपा नेता संबित पात्रा ने शनिवार को जारी किया था। इसमें शरजील इमाम हिंदुस्तान से असम को अलग करने और भड़काऊ भाषण देते नजर आ रहे हैं। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश कुलहरि ने शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। एसएसपी कुलहरि ने बताया कि हम दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के साथ कोर्डिनेशन कर रहे हैं। शरजील इमाम को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Republic Day 2020 : अखिलेश ने सैफई में गणतंत्र दिवस पर फहराया 158 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

    [object Promise]

    इटावा। सैफई के महोत्सव परिसर में पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 71वें गणतंत्र दिवस पर 158 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। उन्होंने क्रांतिकारियों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    सैफई में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वाह्न समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व वित्त मंत्री यशवन्त सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, सपा प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद चौधरी पहुंचे। यहां पर गणतंत्र दिवस पर उन्होंने 158 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अपने संबोधन में देश भक्ति का जज़्बा जगाया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही।

    बताते चलें सैफई के महोत्सव परिसर में हनुमान जी की भी भव्य मूर्ति स्थापित है। इसके अलावा क्लॉक टॉवर भी एक तरह से पहचान का ही काम करता है। इस जगह को कुछ इस तरह से विकसित किया गया है कि हुनमान जी के दर्शन करने के लिए आने वाले लोग क्लॉक टॉवर और लाईब्रेरी को भी देख सकें। उसे सैफई में एक साथ कई चीजें देखने को मिलें।

     

  • थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा लूट का खुलासा, 01 अदद तमंचा, 02 कारतूस व लूट के 02 हजार रुपए के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव वांक्षित अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव थाना संग्रामपुर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1. अनिकेत वर्मा पुत्र मोहन वर्मा 2. आशीष वर्मा उर्फ बुलट पुत्र रामबहादुर वर्मा नि0गण छिवलहा थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ को एक अदद तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा लूट के 01 अदद मोबाइल व 2000 रू0 नगद के साथ शुकुल पुर मोड़ के पास समय 19:30 बजे रात्रि में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    घटना का संक्षिप्त विवरणः
    दिनांक 18.01.2020 को वादी श्री अरुण कुमार पुत्र स्व0 रामनरेश यादव नि0 ग्राम संग्रामपुर थाना संग्रामपुर द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि संग्रामपुर से चण्डिकन रोड पर लगभग 01 किमी0 पर दो लोग पीछे से आए और मेरा मोबाइल व 25 हजार रुपए तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लेकर भाग गए । जिस सूचना पर थाना संग्रामपुर में मु0अ0स0 20/2020 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    गिरफ्तारी/ स्थल व समय – शुक्लपुर मोड़, दिनांक– 25.01.2020 समय– 19.30 बजे
    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

    1. अनिकेत वर्मा पुत्र मोहन वर्मा नि0 छिवलहा थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
    2. आशीष वर्मा उर्फ बुलट पुत्र रामबहादुर वर्मा नि0 छिवलहा थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
      पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः
    3. मु0अ0स0 20/2020 धारा 392, 411, 414 भादवि थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    4. मु0अ0स0 40/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
      बरामदगीः
    5. 01 तमंचा 02 कारतूस 315 बोर ।
    6. लूट का 01 अदद मोबाइल व 02 हजार रुपए नगद ।

    गिरफ्तार करने वाली टीमः-

    1. प्र0नि0 विश्वनाथ यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    2. उ0नि0 प्रेमबहादुर यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    3. हे0का0 रावेन्द्र प्रताप सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    4. का0 अरुण प्रकाश पाण्डेय थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    5. का0 विरेन्द्र सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

  • उप्र में सिपाही को उम्रकैद, नाबालिग से दुष्कर्म का था दोषी

    [object Promise]

    इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की एक अदालत ने पुलिस के एक सिपाही को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजन अधिकारी दशरथ सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि अदालत ने शुक्रवार को आरोपी सिपाही को एक नवंबर 2017 की रात हुए दुष्कर्म का दोषी माना और उम्रकैद की सजा के साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

    मूलरूप से मथुरा जिले के मगौरा थाना के नगला रतू बांछगांव निवासी सिपाही जितेंद्र सिंह इटावा जिले के जसवंतनगर थाने की धरवार पुलिस चौकी में तैनात था और घटना के दिन उसकी ड्यूटी बतौर सरकारी जीप चालक राजमार्ग में लगी थी।

    अभियोजन अधिकारी दशरथ सिंह ने कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र का एक व्यक्ति यहां ईंट-भट्ठे में काम कर रहा था। उसने दो नवंबर को थाने में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि उसकी 17 साल की लड़की भट्ठे के पास बनी टंकी से पानी भरने गई थी, तभी सिपाही ने उसे पकड़ लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।”

    उन्होंने आगे कहा, “बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का सिपाही को दोषी माना और उसे उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया।”

  • अब नहीं चलाएगी उप्र पुलिस ब्रिटिशकालीन .303 रायफल

    [object Promise]

    लखनऊ। भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने लगभग 75 साल तक सेवा के बाद ब्रिटिशकालीन .303 रायफलों को विदाई दे दी। इस रायफल को सेवा से हटाने से एक युग का अंत हो गया है।

    अक्सर पुलिसकर्मियों के पास रहने वाली .303 रायफल मैग्जीन के साथ बोल्ट एक्शन रिपीटेटिव रायफल थी जो पूर्ववर्ती ब्रिटिश शासन में सुरक्षाकर्मियों के मुख्य हथियार के तौर पर दी जाती थी। यह एक बार में एक ही फायर कर सकती थी, जिसके बाद अगले शॉट के लिए बोल्ट को खींचकर बैरल को दोबारा लोड करना पड़ता था।

    उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बृजलाल ने कहा, “.303 रायफल उत्तर प्रदेश की वर्कहॉर्स थी, जिसने 1945 में उप्र पुलिस में शामिल किए जाने के बाद से हमेशा वांछित परिणाम दिए। प्रदर्शन के आधार पर अगर बंदूकों को इनाम देने की बात आए तो .303 या बोल्ट एक्शन रायफलें वह इनाम जरूर पाएं।”

    उन्होंने कहा कि वे जब सेवा में थे तो उन्होंने कई अभियानों की अगुआई की थी और खूंखार डकैतों और गैंगस्टरों को मार गिराया था।

    उन्होंने याद करते हुए कहा, “इस हथियार की सफलता का मुख्य कारण उप्र के कठोर क्षेत्रों में सक्रिय रहने और कीचड़ में भी अच्छा काम करना है।”

    ऐसे ही एक मौके को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैं पीलीभीत में (1986-88) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के तौर पर तैनात था। हमें पता चला कि हरजिंदर सिंह जिंदा गिरोह के कुछ आतंकवादियों ने बैंक डकैती की अपनी योजना खारिज कर दी जब उन्हें पता चला कि हमारे कांस्टेबलों के पास .303 रायफलें हैं।”

    एक कांसटेबल राम कुमार उपाध्याय ने कहा कि लगातार 20 फायर करने के बाद भी यह हथियार मलाई की तरह चिकना रहता है। ‘जिसकी कमी शायद आधुनिक हथियारों में अक्सर खलती है।’

  • UTTAR PRADESH : मथुरा में गिरफ्तार 2 अवैध बांग्लादेशी हिंदू आप्रवासी

    [object Promise]

    मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में ‘अवैध रूप से’ रह रहे दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब नए नागरिकता कानून पर बहस तेज हो गई है।

    वृंदावन कोतवाली के थानाप्रभारी (एसएचओ) संजीव दुबे ने कहा कि दोनों को पिछले आठ साल से वृंदावन में ‘अवैध रूप से’ रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा, “वे पिछले आठ वर्षों से यहां रह रहे हैं। खुफिया विभाग पिछले कुछ समय से उन पर नजर रखे हुए था। गिरफ्तार दोनों शख्स के पास जाली दस्तावेज थे, जिनमें अवैध रूप से प्राप्त पासपोर्ट भी शामिल है।”

    पकड़े गए दोनों शरणार्थियों की पहचान मानव और केशव के रूप में हुई है। मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है, और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वे जाली दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट हासिल करने में कैसे कामयाब रहे।

    जेल जाने से पहले, दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों ने पत्रकारों को बताया कि वे बांग्लादेश के रहने वाले हैं और 20 साल पहले भारत आए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि वे वृंदावन में बसने से पहले भारत भर के विभिन्न शहरों में रहे थे।

    इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता, धीरेंद्र कुमार ने कहा कि उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई नए संशोधित नागरिकता संशोधन अधिनियम के संदर्भ में हैरान कर देने वाली है।

    उन्होंने कहा, “गिरफ्तार लोगों को वास्तव में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में कई अन्य जिले हो सकते हैं, जहां पड़ोसी देशों के अवैध प्रवासी रह रहे होंगे। उनमें से अधिकांश बांग्लादेश से आए हिंदू हैं। हमें अब उन्हें परेशान करने के बजाय उन्हें नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।”

  • UP : सलामी ली राज्यपाल ने , गूंजे तराने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। देशभक्ति के तराने गूंजें और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अन्य नेताओं की की मौजूदगी में विधान भवन के सामने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने परेड की सलामी ली। हांथ में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों ने सेना का उत्साह बढ़ाया। सेना का शक्ति प्रदर्शन लोगों में देशप्रेम की भावना का संचार करने वाला रहा। राष्ट्रगान कर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए।

    परेड के दौरान देश की सरहदों पर सुरक्षा के लिए तैनात टैंक डी-90 भीष्म संग 105/37 एमएम लाईट फील्ड गन जब दर्शकों के सामने से गुजरी तो पूरा वातावरण भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। चारबाग से लेकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक इस भव्य परेड के इस्तकबाल के लिए हर हाथ में तिरंगा दिखा।

    लखनऊ में इस बार 71वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान पहली बार यूपी पुलिस की महिला टुकड़ी भी परेड का हिस्सा बनी। इसके साथ ही एटीएस की फाइटर टीम ने अपने करतबों से लोगों का मन मोहा। इसका नेतृत्व मेजर वात्सल्य तिवारी ने किया। तिवारी पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में हिस्सा ले चुके हैं। परेड में नौ राजपूत रेजीमेंट, चार डोगरा रेजीमेंट, 16 जाट रेजीमेंट, केंद्रीय र्जिव पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल सहित कुल 33 टुकड़ियां शामिल रहीं।

  • गंदगी सहित अन्य खामियां मिलने पर बीडीओ व पशु चिकित्सक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश,गोवंश आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

    [object Promise]

    ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के दिए निर्देश

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज ब्लॉक बहादुरपुर के अंतर्गत ग्राम खालिसपुर में गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौवंश परिसर में गंदगी सहित अन्य खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। शनिवार को गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने मौके पर निरीक्षण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर रजिस्टर व मौजूद पशुओं के खराब स्वास्थ्य को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी बहादुरपुर संजीव कुमार गुप्ता व पशु चिकित्सक डॉक्टर अम्बर मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव को निलंबित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुल 36 पशु पाए गए, इसके साथ ही अभी तक किसानों को एक भी पशु सुपुर्द नहीं किए गए। जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल के चारों ओर खाई खुदवाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी बहादुरपुर को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशुओं के चारे, पानी, टैगिंग सहित चिकित्सीय सुविधा की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
    निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी बहादुरपुर संजीव कुमार गुप्ता, पशु चिकित्सक डॉक्टर अंबर मिश्रा व तहसीलदार न्यायिक तिलोई सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • खतरे में है संविधान : यशवंत सिन्हा

    [object Promise]

    लखनऊ। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि देश का संविधान खतरे में है क्योंकि देश को धार्मिक आधार पर बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं। सिन्हा वर्तमान में 3,000 किलोमीटर की गांधी शांति यात्रा में मौजूद हैं। शनिवार को लखनऊ पहुंचे सिन्हा ने संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा, “हम शांति, अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए बाहर आए हैं। देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, इसलिए हमने यह यात्रा निकालने का फैसला किया है। वर्तमान में सबसे ज्यादा अशांति फैली हुई प्रतीत होती है। किसान नाखुश हैं और हर जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, “लोगों में एक-दूसरों के प्रति हिंसा बढ़ रही है और इसे रोकने की जरूरत है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। जनता अगर किसी बात को लेकर नाखुश है तो सरकार को उसकी बात सुननी चाहिए।”

    सिन्हा ने अपने समर्थकों के साथ नौ जनवरी को मुंबई से शांति यात्रा शुरू की थी। वे अब तक राजस्थान, हरियाणा पार करते हुए अब उत्तर प्रदेश में पहुंच गए हैं। यात्रा का समापन 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर होगा।

    यशवंत सिन्हा को यात्रा के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवार, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन प्राप्त हुआ है।