Category: uttar-pradesh

  • मेरठ में गोलीबारी यूनिवर्सिटी गेट पर, छात्र गंभीर रूप से घायल

    [object Promise]

    मेरठ। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मेन गेट के बाहर रोड पर गुरुवार शाम गोलीबारी में एक स्थानीय कॉलेज का 28 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित विशु चिकारा एक स्थानीय शिक्षक संघ के नेता राम भरत चिकारा का बेटा है।

    एक कार में आए हमलावरों द्वारा विशु पर गोलियां चला दी गईं। हमलावर मौके से फरार हो गए। युवक के सीने के पास गोली लगी। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    एसपी सिटी, अखिलेश नारायण सिंह ने कहा, “पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर पांच नामजद संदिग्धों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मेडिकल पुलिस स्टेशन में धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

    पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज निकालने की भी कोशिश कर रही है।

    सूत्रों के मुताबिक, महावीर कॉलेज में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कोर्स कर रहे विशु स्पोर्ट्सपर्सन भी है और सिटी स्टेडियम में शॉटपुट का प्रैक्टिस करता है।

    इस महीने की शुरुआत में, स्टेडियम में एक अन्य खिलाड़ी के साथ उसकी हाथापाई हुई थी। गोलीबारी की घटना इसी दुश्मनी का नतीजा मालूम पड़ती है।

  • बुंदेलखंड : ‘थानेदार’ हैं ‘लठैत’ अवैध रेत खनन के मामले में!

    [object Promise]

    बांदा । उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के बांदा में रेत (बालू) के अवैध खनन की रोक की बात अब बेमतलब जैसी हो गई है लेकिन जो बात उभर कर आ रही है कि यहां के माफियाओं के लिए गांवों के ‘लठैत’ सबसे बड़े ‘थानेदार’ बन चुके हैं।

    यह बात थोड़ी अटपटी जरूर लग रही होगी, लेकिन यह सच है। वैध या अवैध रेत खनन में खनन माफियाओं पर पुलिस से ज्यादा गांवों के ‘लठैत’ भारी पड़ रहे हैं। किसी माफिया की मजाल क्या, जो बिना ‘टैक्स’ दिए एक भी बालू भरा वाहन निकाल ले जाए या किसानों के खेतों के सामने नदियों की बालू का खनन कर सके।

    खनिज विभाग के अधिकारी राजेश कुमार की मानें तो जिले में बालू की कुल 39 वैध खदान हैं, लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ चार पर खनन हो रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में धरातल में नजर दौड़ाएं तो केन, बागै, रंज और यमुना नदी में 70 से अधिक स्थानों में बालू का खनन किया जा रहा है। करीब 66 अवैध खदानों में कुछ जनप्रतिनिधियों और पुलिस की संलिप्तता का भी आरोप लग रहा है।

    गौर-शिवपुर गांव के पास केन नदी में रनगढ़ किले के अगल-बगल कोई वैध खदान नहीं है। पिछले साल से रिसौरा खदान का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है, फिर भी दिन-रात ट्रैक्टरों से खनन किया जा रहा और बालू लदे वाहनों का परिवहन भी नरैनी-बांदा मुख्य सड़क से ही हो रहा है।

    इस अवैध खदान में मजदूरी करने वाले कल्लू निषाद ने जो बात बताई, उससे तो यही लगता है कि यहां सबसे बड़े ‘थानेदार’ गांवों के ‘लठैत’ हैं। उसने बताया कि जिस किसान के खेत के सामने नदी में बालू पड़ी होती है, उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले रातभर के पांच सौ रुपये और यदि किसान के खेत से वाहन निकालने के लिए रास्ता बनाया गया है तो उसे हर ट्रैक्टर-ट्रॉली वाला तीन सौ रातभर का देता है।

    उसने बताया, “पुलिस के पास एक पखवाड़े का पन्द्रह हजार रुपये ‘इंट्री’ के नाम पर जमा किया जाता है। यानी एक रात की ‘इंट्री’ एक हजार रुपये की होगी। इसके बदले पुलिस सड़क में धरपकड़ नहीं करेगी और बड़े अधिकारी के अचानक आने पर ‘मिस्ड कॉल’ से ‘लोकेशन’ देगी।”

    उसने बताया, “पुलिस की मिस्ड कॉल बड़े अधिकारी के आने का कोड वर्ड है।”

    पूरा जोड़-घटाव कर कल्लू बताता है कि सबका खर्चा निकालने के बाद एक ट्रैक्टर मालिक को एक रात में कम से कम पांच से छह हजार रुपये की बचत होती है।

    एक सवाल के जवाब में कल्लू ने बताया, “खनन कारोबार से जुड़े लोग ज्यादातर किसानों के खेत की बालू उठाने का एग्रीमेंट (सहमति पत्र) निबंधन कार्यालय से पंजीकृत करवाए हुए हैं और जिस किसान ने बालू या रास्ते का एग्रीमेंट नहीं करवाया, वह दस-पन्द्रह लोगों की टोली में रातभर साथ लाठी लेकर अपनी खेत में मौजूद रहते हैं और अपनी रकम नकद ले लेते हैं।”

    नरैनी क्षेत्र के मऊ गांव के युवक राजकुमार ने बताया, “इस गांव के साधूराम, बूढ़ी आदि पांच-छह किसानों के खेत के टीलों की बालू का एक विधायक ने अपने भतीजे के नाम रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवाकर करीब बीस दिन खनन करवाया है। जब विधायक ने किसानों को तय रकम नहीं दी तो जबरन खनन कार्य बंद करवा दिया गया है। अब विधायक बालू तभी ले जाएंगे, जब एग्रीमेंट के समय तय हुए एक लाख रुपये देंगे।”

    नदियों और किसानों के खेतों में हो रहे रेत खनन के बारे में जब उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वन्दिता श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध खनन नहीं हो रहा है। कुछ दिन पूर्व मऊ और रिसौरा गांव में अवैध खनन की शिकायत मिली थी, तब उस समय खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ छापेमारी कर पांच-छह ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। आगे और भी ऐसी कार्रवाई होती रहेगी।’

  • भू-मालिकों को आजम खान की कब्जेवाली जमीन मिलेगी वापस

    [object Promise]

    रामपुर। जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में 104 बीघा जमीन जब्त करने के बाद रामपुर प्रशासन ने इस ‘कब्जे वाली जमीन’ को ‘उसके आधिकारिक मालिकों’ को वापस देने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने बुधवार को इस जमीन को जब्त किया था।

    आलियागंज गांव के किसान, जिन्होंने सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ जमीन हड़पने से संबंधित 26 एफआईआर दर्ज कराई थीं, उन्हें अपनी जमीन वापस मिलेगी। इसी क्रम में छह किसानों को शुक्रवार को उनकी जमीन वापस दी जाएगी।

    रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय परिसर में 17 किसानों की हथियाई गई जमीन शामिल है, जिसे मौके पर ही 20 किसानों को उनके नाम और भूमि संख्या राजस्व रिकॉर्ड में पाए जाने के बाद दिया गया था।

    प्रयागराज स्थित राजस्व बोर्ड कोर्ट के निर्देश पर प्रशासन द्वारा अपने अधिकार में ली गई 104 बीघा जमीन में यह भूमि शामिल नहीं है।

    वहीं जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति सुल्तान मोहम्मद खान ने रामपुर के अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा की और कहा कि उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है जिसके अनुसार बिना विश्वविद्यालयों के अधिकारियों की अनुमति के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विश्वविद्यालय के परिसर में प्रवेश नहीं कर सकते।

    आजम खान ने कथित तौर पर विश्वविद्यालय के लिए 17 बीघा जमीन पर कब्जा किया था। इस मामले में खान के खिलाफ 26 एफआईआर दर्ज हुई थी। किसानों का आरोप था कि आजम खान ने फरार चल रहे पूर्व सर्कल ऑफिसर अलय हसन खान की मदद से उनकी जमीन हड़प ली थी।

  • गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों में जुटा कुशीनगर पुलिस

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : गणतंत्र दिवस की तैयारियों में कुशीनगर पुलिस जुट गया है। 26 जनवरी के समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुलिस लाईन में परेड कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।इसके लिए पुलिस लाईन मे आरआई के देख रेख में सीओ पडरौना महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा परेड का अभ्यास कराया जा रहा है। वही जिले के पडरौना शहर के स्कूलों में सांस्कृति कार्यक्रम की तैयारियां भी की जा रही हैं।इस संबंध में सीओ सदर पडरौना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की रबिन्द्रनगर के पुलिस लाईन मे होने वाले 26 जनवरी को जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहले ही दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है। जिले बिभिन्न स्कुलो के प्रिसिंपल व प्रबन्धक पुलिस लाईन के आरआई से पहले ही संपर्क कर सकते है ।
    ………..
    *सांस्कृतिक कार्यक्रम मे हिस्सा लेंगी स्कुलो की दर्जनों छात्र,छात्राए*
    कुशीनगर पुलिस लाईन मे होने वाले गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक समारोह में निजी स्कूलों के दर्जनों छात्र-छात्राएं सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा करीब आधा दर्जन स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास की झांकियां समारोह में निकाली जाएंगी ।
    ………
    *कुशीनगर के छह पुलिसवालों को डीजीपी का सिल्वर मेडल होगा सम्मान*
    जिले के छह पुलिसवालों को उनके अच्छे कार्यों को लेकर डीजीपी की तरफ से प्रशंसा पत्र और सिल्वर मेडल दिया दिया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें इस मेडल और प्रशंसा पत्र नवाजा जाएगा। गुरुवार को शासन द्वारा जारी सूची में मेडल मिलने की जानकारी के बाद विभाग के लोगों के साथ ही अधिकारियों ने भी इन पुलिसवलों को बधाई दी है।
    प्रशंसा पत्र और सिल्वर मेडल पाने वालों में पडरौना कोतवाल पवन सिंह,गैर जनपद में तैनात इंस्पेक्टर सुशील सुक्ल के अलावे थानाध्यक्ष कुबेरस्थान महेंद्र चतुर्वेदी,स्वाट टीम से जुड़े सिपाहीयों में मुबारक अली,अशोक सिंह,शशिकेस गोस्वामी खासतौर पर शामिल है।

  • कुशीनगर में मौनी अमावस्या के पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। मौनी अमावस्या के अवसर पर कुशीनगर जनपद से लगी बड़ी गंडक (नारायणी ) नदी,छोटी गंडक और बांसी नदी में शुक्रवार की भोर में लाखों श्रद्घालुओं ने डुबकी लगाई।उसके बाद बाहर आकर गौ-दान किया तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुुख-समृद्घि तथा खुशहाली की कामना की।
    मौनी अमावस्या के अवसर पर कुशीनगर जिले के श्रद्घालु बड़ी गंडक के पनियहवा,भैसहां घाट, पिपराघाट सहित अन्य स्थलों पर डुबकी लगाते हैं।इसी तरह छोटी गंडक और बांसी नदी में भी श्रद्घालु स्नान करने के बाद दान-दक्षिणा देते हैं तथा पूजा अर्चना करते हैं। यही नहीं यहां से काफी संख्या में श्रद्घालु नेपाल के त्रिवेणी में भी स्नान के लिए जाते हैं।श्रद्घालुओं ने छोटी गंडक के हेतिमपुर,रगड़गंज सहित अन्य घाटों पर तथा बांसी नदी में भी डुबकी लगाई।
    माघ मास के मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्घालुओं ने छितौनी-बगहां रेल सह सड़क मार्ग के नीचे नारायणी नदी (बड़ी गंडक) के तट स्नान किया। भोर में ही कुशीनगर,महराजगंज और बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से आए श्रद्घालुओं ने डुबकी लगानी शुरू कर दी। उसके बाद लोगों ने पुरोहितों की मौजूदगी में गौदान किया। बड़ी गंडक में श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए खड्डा और हनुुमानगंज थाने के पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। एसडीएम ने अपने मातहतों के साथ तट पर पहुंचकर मेला की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान खड्डा के तहसीलदार, एसओ खड्डा व एसओ हनुमानगंज भी मौजूद थे।

  • गौरव चंदेल केस : पुलिस के हाथ लगी 20 दिन बाद बड़ी सफलता, गिरफ्तार महिला समेत आशु गैंग का हत्यारोपी

    [object Promise]

    नोएडा में गौरव चंदेल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नोएडा पुलिस ने ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक आरोपी का नाम उमेश है जिसे हापुड़ के धौलाना से गिरफ्तार किया गया है। एक महिला भी गिरफ्तार हुई है।

    बता दें कि यह दोनों आरोपी आशु गैंग के बदमाश हैं, आशु गैंग कारजैकिंग, लूट, फिरौती, हत्या की वारदातों को अंजाम देता है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। ग्रेटर नोएडा पश्चिम निवासी और एक निजी कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव चंदेल की 7 जनवरी को उनके घर के पास ही लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। शक है कि हत्यारे कारजैकर्स (कार लूटने वाले) गिरोह के सदस्य थे, जिन्होंने पुलिस के वेश में रात में परथला चौक के पास गौरव को रोका था। गौरव गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित अपने ऑफिस से गौर सिटी स्थित घर लौट रहे थे।

    अभी कुछ दिन पहले गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने आकाश नगर कालोनी से गौरव चंदेल की कार लावारिस हालत में खड़ी बरामद की थी। बरामदगी के वक्त कार का दरवाजे बंद थे।

     

    [object Promise]

     

  • अपनी लैला के लिए ओवैसी के बाप-दादाओं ने ताजमहल बनवाया : वसीम

    [object Promise]

    लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी कर ओवैसी बंधुओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी के बाप-दादाओं ने अपनी लैला के लिए ताजमहल बनवाया था। वसीम रिजवी ने कहा, “यह मुगलों की औलादें कहती हैं कि उनके पूर्वजों ने हिंदुस्तान पर 800 साल तक राज किया। मुगल बादशाह नहीं, लुटेरे थे, जिन्होंने हिंदुस्तानियों को बंधक बनाकर उनके साथ जुल्म और ज्यादती की। इन मुगलों ने हिंदुस्तान को चारमीनार और लालकिला बनाकर दिया। मंदिरों को तोड़कर जामा मस्जिदें बनवाईं और ओवैसी के बाप-दादाओं ने अपनी लैला के लिए ताजमहल बनवाया है। इन लोगों ने आखिर हिंदुस्तान के लिए क्या बनवाया है?”

    रिजवी ने कहा, “हिंदुस्तान का इतिहास 800 साल पुराना नहीं है, बल्कि इससे भी पहले का है। हिंदुस्तान राम की धरती है, राम का देश है। अयोध्या, काशी, मथुरा और हरिद्वार में मस्जिदें हिंदुओं की उदारवादिता है। क्या कभी मक्का जैसी जगहों पर मंदिर बनवाए जा सकते हैं? यह मुस्लिम कट्टरपंथियों का असली चेहरा है, जिसके कारण पूरी दुनिया कट्टरपंथी विचारधारा से दहशत में है।”

  • CAA के विरोधियों का नाम लिए बिना मोहन भागवत ने कहा, पालन करें अधिकारों के साथ सभी अपने कर्तव्य का भी

    [object Promise]

    गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां रविवार को झंडारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सीएए के विरोधियों को नाम लिए बिना इशारों में कहा कि लोकतंत्र में राजा के पास अधिकार हैं, लेकिन अधिकारों के साथ ही अपने कर्तव्य और अनुशासन का भी सभी पालन करें। भागवत ने यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “देश को स्वतंत्र कराने वाले क्रांतिकारियों के सपनों के अनुरूप भारत बनाने के लिए राजा के पास अधिकार हैं, लेकिन अधिकारों के साथ सभी अपने कर्तव्य और अनुशासन का भी पालन करें, तभी ऐसे भारत का निर्माण होगा, जो दुनिया और मानवता की भलाई को समर्पित हो।”

    उन्होंने कहा कि समर्थ, वैभवशाली और परोपकारी भारत के निर्माण को ध्यान में रखकर गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। कर्तव्य बुद्धि से किया गया कार्य ही इस लक्ष्य को प्राप्त कराएगा। देश और विश्व उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।”

    भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनों के लिए जीता है, और समाज में सबसे नीचे पायदान पर खड़े लोग ही उसके अपने हैं। उन्होंने कहा, “रावण भी ज्ञानवान था, लेकिन उसके सोचने की दिशा गलत थी और एक राष्ट्र का विनाश हो गया। इसलिए विद्या का उपयोग ज्ञान-ध्यान में करें। बल का उपयोग दुर्बलों की रक्षा और धन का उपयोग गरीबों की सेवा में करें।

  • थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा चोरी की 08 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकङ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर रविवार को अवधेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना मुसाफिरखाना मय हमराह द्वारा 03 नफर अभियुक्तों को चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ रुदौली हाईवे ओवर ब्रिज के पास से समय 05:40 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निसानदेही पर 06 अदद चोरी की अन्य मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन मुसाफिरखाना के पश्चिमी छोर पर स्थित खण्डहर से बरामद किया गया । पूछताछ में बताए कि हम 04 लोग जनपद लखनऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ अमेठी आदि स्थानों से मोटरसाइकिलों को चोरी किए हैं, जिनका नम्बर प्लेट, कलर बदल कर तथा फर्जी कागज व नम्बर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेच देते हैं । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न हैः-
    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता

    1. प्रदीप सिंह पुत्र रामबदन सिंह निवासी जमुवारी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    2. जुनैद पुत्र शौकत अली निवासी विधायक गली कस्बा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
    3. इन्जमाम पुत्र तैय्यव अली निवासी मंगरौरा थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
      फरार अभियुक्तः
      • एजाज अहमद पुत्र चमरू नि0 दयानन्द गली कस्बा व थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
      पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः
      • मु0अ0स0 25/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
      बरामद मोटरसाईकिलों विवरण
    4. मो0सा0 नं0 UP36 E1134 डिस्कवर 125 CC
    5. मो0सा0 पल्सर 220 CC बिना नम्बर
      (अ0सं0 09/20 धारा 379 भादवि थाना नाका लखनऊ)
    6. मो0सा0 स्प्लेन्डर प्लस बिना नम्बर की
      (अ0सं0 695/17 धारा 379 भादवि थाना मु0खाना)
    7. मो0सा0 KTM DUKE 200 CC बिना नम्बर की
    8. मो0सा0 अपाची RTR 180 CC नम्बर UP 33 DD 8945
      (अ0सं0 1171/19 धारा 379 भादवि कोतवाली नगर सुलतानपुर)
    9. मो0सा0 होण्डा ड्रीम युगा नम्बर UP 44 AC 8906
    10. मो0सा0 अपाची RTR 160 CC बिना नम्बर की
      (अ0सं0 1139/19 धारा 379 भादवि कोतवाली नगर सुलतानपुर)
    11. मो0सा0 सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर की
      गिरफ्तार करने वाली टीम
    12. प्र0नि0 अवधेश कुमार थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    13. उ0नि0 श्री गुलाबचन्द्र पाल थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    14. उ0नि0 श्री शत्रुघ्न यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    15. उ0नि0 श्री इंग्लेश तिवारी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    16. कां0 सुरेश मिश्रा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    17. कां0 विजेन्द्र वर्मा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    18. कां0 जंगबहादुर यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    19. कां0 मो0 सरवर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
    20. कां0 जशवंत यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी

  • वसी हैदर पब्लिक स्कूल में मनाया गया 71वाँ गणतंत्र दिवस

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    मुसाफिरखाना(अमेठी)। भनौली ग्राम सभा स्थित वसी हैदर पब्लिक स्कूल में 71वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य आसिफ परवेज़ नक़वी व प्रबंधक सैय्यद खादिम अब्बास रिज़वी के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया जिसे देख कर कार्यक्रम में आये हुए अभिभावकों को अधिक प्रसन्नता हुई और देशभक्ति के भावों से रोमांचित भी हुए।
    विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को यह बताया गया कि किसी भी देश के लिए संविधान का क्या महत्त्व होता है। प्रबंधक ने देश के संविधान और राष्ट्रीय एकता को ही देश की एक अनोखी पहचान बताया और इसे संभाल कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। विद्यालय के यूसुफ़ रजा (उप प्रबंधक) ,मयंक श्रीवास्तव , रिज़वान अहमद ,सुनील गुप्ता ,सचिन कुमार सिंह, सफ़दर रज़ा,रेखा यादव आदि के द्वारा बच्चों के बीच गणतंत्र दिवस के विषय पर अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम के सम्पादन में इनका योगदान सराहनीय रहा।