Category: uttar-pradesh

  • CAA:प्रदर्शनकारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कार्रवाई, केस दर्ज 1200 लोगाें पर

    [object Promise]

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
    प्रदेशभर में करीब 1200 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 60 महिलाओं, प्रयागराज में 300 महिलाओं, इटावा में 200 महिलाओं और 700 पुरुषों पर केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद भी लखनऊ के घंटाघर से लेकर प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में प्रदर्शन चल रहा है। रायबरेली के टाउनहॉल में भी मुस्लिम महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।

    इस बीच घंटाघर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

    इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में शिरकत करते हुए सीएए के विरोध में धरने पर बैठने वाली महिलाओं के पतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि  पुरुष घरों में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं धरने पर बैठी हैं। महिलाएं कह रही हैं कि पुरुषों ने कह दिया है कि वह अक्षम हो गए हैं।

    कानपुर में सीएए की समर्थन रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शरण में आने वाली की रक्षा करना भारत की परंपरा रही है।  जिन अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है उनके लिए कानून है, जो विरोध कर रहे हैं उनके लिए हिंदू, ईसाई और सिख महत्वपूर्ण नहीं हैं। अब कांग्रेस के लिए ईसाई भी महत्वपूर्ण नहीं है, वह कहती है कि आईएसआई के लोग महत्वपूर्ण हैं।

    [object Promise]

  • केन्द्रीय मंत्री बालियान बोले, JNU और जामिया का इलाज कर देंगे पश्चिमी यूपी के लोग

    [object Promise]

    मेरठ। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि वे जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश का 10 प्रतिशत आरक्षण दिलवा दें तो यहां के लोग सबका ‘इलाज’ कर देंगे। यह बात केन्द्रीय मंत्री बालियान ने मेरठ शहर में सीएए के समर्थन रैली काे संबोधित करते हुए कही।

    केन्द्रीय मंत्री बालियान ने कहा कि मैं राजनाथ सिंह से निवेदन करूंगा कि जो जेएनयू, जामिया में देश के विरोध में नारे लगते हैं, इनका इलाज एक ही है। पश्चिम उत्‍तर प्रदेश का वहां पर 10 प्रतिशत आरक्षण करवा दीजिए, सबका इलाज कर देंगे। आपको बताते जाए कि इसी रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी भारतीय मुसलमान को कोई छू तक नहीं पाएगा और उन्होंने इस आशंकाओं को नकारा कि अगर एनपीआर और एनआरसी को लाया जाता है तो समुदाय को निशाना बनाया जाएगा।

    राजनाथ ने सवाल करते हुए कहा कि क्या नागरिकों का रजिस्टर नहीं होना चाहिए? सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए डॉक्यूमेंट होना चाहिए या नहीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यक जलालत की जिंदगी जी रहे हैं और भारत ने अपने धर्म का पालन किया है।

  • भव्यता के साथ होगा लोक कलाओं का तड़का उत्तर प्रदेश दिवस में

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस के तहत इस बार तीन दिनों तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक विभाग ने 24 से लेकर 26 जनवरी तक इस तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा का अंतिम खाका खींच दिया है। इसमें यूपी की विरासत के साथ लोक कलाओं के मंचन का तड़का लगेगा। सांस्कृतिक विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अवध शिल्पग्राम में आयोजित इन कार्यक्रमों में लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से एमएसएमई, ‘एक जिला एक उत्पाद योजना’ में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले उद्यमियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश दिवस का उद्घाटन करेंगे। समारोह में खासकर रामचरित्र मानस, आल्हा गायन, धोबिया लोकनृत्य, राजू श्रीवास्तव के हास्य व्यंग मुख्य आकर्षण आकर्षण होंगे।

    उप्र दिवस उत्सव में राजकीय अभिलेखागार की ओर से गणतंत्र दिवस व उत्तर प्रदेश का इतिहास, अयोध्या शोध संस्थान की ओर राम की विश्व यात्रा, ललित कला अकादमी की ओर से महाभारत पर चित्र प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग की ओर से कृष्णोत्सव व दीपोत्सव की प्रदर्शन प्रमुख होंगे। सांस्कृतिक विभाग की ओर से मूक बधिर बच्चों के कार्यक्रम होंगे। इनके अलावा समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा।

  • कुशीनगर में एनसीसी क्रिकेट क्लब मैच प्रतियोगिता के फाइनल में सिधुआ को हराकर प्रधानपट्टी की टीम ने सील्ड पर जमाया कब्जा

    [object Promise]
    उपेन्द्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : एनसीसी क्रिकेट क्लब 2020 नौका टोला मैच प्रतियोगिता पडरौना शहर से सटे सिधुआ बाजार में आयोजित क्रिकेट मैच के अंतिम दिन प्रधानपट्टी,सिधुआ की टीम के बीचफाइनल क्रिकेट मैच खेला गया। इस दौरान टास जीत कर प्रधानपट्टी से जुड़े क्रिकेट मैच से जुड़े खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करने पिच पर उतरी की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 37 रन का स्कोर खड़ा किया । जबाब मे उतरी सिधुआ की टीम के ओर से महज 6 ओवर में 19 रन बनाकर सिमट गई।

    क्रिकेट मैच के शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सिधुआ बाजार के बसहिया बनबीरपुर के टोला पिपरा निवासी व समाज सेवी निगम उर्फ डब्लू अंसारी व जंगल बनवीरपुर गांव से जुड़े समाज सेवी संतोष गुप्ता ने संयुक्त रुप से फीता काटने के आलावे खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करके आल्हा में प्रधान पट्टी टीम को फाइनल मैच में विजेता प्राप्त होने पर सील्ड देकर सम्मानित किया । इस मौके पर मनोज कुशवाहा,राजु कुमार गौतम,रोहित कुमार जोशी, अभिषेक कुमार,इजहर सैफी, अरस्तु जमाल,अशरफ उल, सतीश कुमार,सुशील कुमार गौतम,आदी मौजुद रहे ।

  • चित्रकूट : सपा नेता का शव पानी में ही तैरता मिला, की थी पत्नी की हत्या!

    [object Promise]

    चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में कथित रूप से पत्नी की हत्या कर शव फेंकते समय बांध में डूबे समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता का शव नौवें दिन बुधवार शाम पानी में तैरता मिला। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

    अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने गुरुवार को बताया कि सपा नेता और मछली ठेकेदार भरत दिवाकर (42) का शव बुधवार शाम बांध के पानी में उतरता हुआ मिला है। शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि सपा नेता भरत दिवाकर 14 जनवरी की रात अपनी पत्नी नमिता उर्फ मीनू (38) की हत्या कर उसका शव नाव के सहारे बरुआ बांध में फेंक रहा था, तभी अचानक नाव पलट गई और वह पानी में डूब गया था।

    [object Promise]

    उन्होंने बताया, गोताखोरों ने पानी से महिला का शव निकाल लिया था, लेकिन सपा नेता का शव नहीं मिला था। उन्होंने बताया कि महिला का शव फेंकने में सहयोगी रहे नाविक रामसेवक को चार दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    [object Promise]

  • मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय बोले सावरकर के खिलाफ, मामला दर्ज

    [object Promise]

    अलीगढ़ । मैग्सेसे पुरस्कार विजेता मानव अधिकार कार्यकर्ता संदीप पांडेय के खिलाफ कथित तौर पर हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर के खिलाफ अनुचित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि संदीप पांडे ने रविवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए टिप्पणी की थी।

    प्राथमिकी सिविल लाइंस पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (दंगों के इरादे से उकसावे) और 505 (1) बी (जनता या समुदाय को अपराध करने के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    संदीप पांडेय ने कहा कि देश की गंगा-जमुनी संस्कृति के विपरीत समाज को हिंदू और मुसलमानों में बांटने वाले लोग वही हैं, जिन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान भी यही काम किया था और इसके बदले ब्रिटिश हुकूमत से वजीफा पाते थे। ये ‘फूट डालो और राज करो’ की अंग्रेजों की नीति पर चलने वाले लोग हैं।

    उन्होंने दावा किया कि नकाबपोश गुंडे, जिसे कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने किराए पर लिया था, उन्होंने जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया व एएमयू के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित किया और वे ही इन संस्थानों में हिंसा के असली गुनहगार हैं।

    पांडे ने आईएएनएस से कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने राज्य में सभी गलत कार्यो के लिए उन्हें निशाना बनाने की आदत बना ली है।

    उन्होंने कहा, “मुझे अब निशाना बनाया जा रहा है। सरकार ने अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद मुझे कश्मीरी लोगों के लिए कैंडल मार्च निकालने की अनुमति तक नहीं दी। मुझे नजरबंद रखा गया था। इस माह की शुरुआत में मुझे अयोध्या जाने से रोका गया। यह लोकतांत्रिक ढंग से, शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन पर भी दबाव बनाने की रणनीति है।”

  • पूरनपुर मौनी अमावस्या पर शारदा नदी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब लोगों ने लगाई डुबकी

    [object Promise]
    पीलीभीत: पूरनपुर मौनी अमावस्या पर नदियों पर श्रद्धालु उमड़े और स्नान कर दान दिया। शारदा नदी पर तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उधर पूरनपुर, घुंघचाई और बीसलपुर की नदियों में भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। धनाराघाट शारदा नदी पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया और खिचड़ी दान की।
    हजारा में मौनी अमावस्या पर शारदा नदी के धनाराघाट पर रामनगरिया मेला लगा, जिसमें करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुलिस व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण पांटून पुल पर घंटों जाम लगा रहा। मेले में पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी के गांवों के अलावा शारदा के दोनों तरफ इलाके के करीब 20 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ दिन निकलने से पहले नदी पर पहुंच कर मौन स्नान किया।
    लोगो ने भंडारा और धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम किए गए। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन कराए और विवाह के पगड़ी मौर जल में बहाए गए तथा घाट पर श्रद्धालुआें ने कथा सुन हवन कर दान पुण्य किया। मेले मे पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

  • उत्तर प्रदेश : विचाराधीन कैदी की शाहजहांपुर जेल में मौत

    [object Promise]

    शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्थित कारागार में हत्या के एक मामले में कैद एक कैदी की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। कारागार अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया, “21 जून, 2019 से हत्या के एक मामले में बंद विचाराधीन कैदी रामकृष्ण (60) की शुक्रवार सुबह सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह डायबिटीज और हृदय रोग से पीड़ित था। गुरुवार रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया था।”

    उन्होंने आगे कहा, “मृत कैदी कलान थाना क्षेत्र का निवासी था। कैदी की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।”

    वहीं मृत कैदी के परिजनों ने कथित तौर पर कारागार प्रशासन पर कैदी का उत्पीड़न करने और समय से इलाज उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है।

  • दो दिन की पैरोल मिलेगी BSP सांसद अतुल राय को

    [object Promise]

    वाराणसी। दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद अतुल राय को हाईकोर्ट ने दो दिन की पैरोल मंजूर की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि 29 जनवरी को पुलिस अभिरक्षा में इन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। फिर 31 जनवरी 2020 को शपथ लेने के बाद वापस जेल में लाया जाएगा। यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने अतुल राय की अर्जी पर दिया है। राय को यह पैरोल संसद में सदस्यता हेतु शपथ लेने के लिए मंजूर की गई है। इससे पहले स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया।

    अतुल राय के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। इसकी सुनवाई स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए इलाहाबाद में चल रही है।

    अतुल राय इस मामले में एक मई 2019 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से जेल में बंद हैं। जेल में रहते हुए ही 19 मई 2019 को हुए लोकसभा चुनाव में वह बसपा के टिकट पर विजयी घोषित हुए, लेकिन जमानत न मिलने के कारण अभी तक वह शपथ नहीं ले सके है। राय की नियमित जमानत अर्जी हाईकोर्ट से एक बार खारिज हो चुकी है। दोबारा जमानत अर्जी दी गई है, जो विचाराधीन है। संसद सदस्यता की शपथ लेने के लिए याची की तरफ से पैरोल पर रिहाई के लिए अर्जी दाखिल की गई थी।

    ज्ञात हो कि अतुल राय के खिलाफ बलिया जिले की एक युवती ने बनारस के लंका थाने में दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत कई धाराओं मामला दर्ज कराया था। एफआईआर के अनुसार, अतुल राय युवती को लंका स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में झांसा देकर ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया।

  • बिहार के मंत्री मिले गंगा रक्षा को लेकर अनशन कर रही साध्वी से

    [object Promise]

    हरिद्वार। गंगा रक्षा को लेकर अनशन कर रही साध्वी पद्मावती को बिहार सरकार ने समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए पत्र लिखा है, जिसे लेकर बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा और नालंदा से सांसद कौशलेंद्र ने मातृसदन पहुंचे और साध्वी से आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन साध्वी ने मांग पूरा होने का हवाला दिया है। गुरुवार को बिहार के जल संसाधन मंत्री और सांसद बिहार सरकार का समर्थन पत्र लेकर मातृसदन पहुंचे। उनके साथ जल पुरुष राजेंद्र सिंह भी थे। वे वहां करीब तीन घंटे रुके।

    पत्रकारों से बातचीत में जल संसाधन मंत्री संजय झा और सांसद कौशलेंद्र ने कहा, “गंगा पूरे देश की है। नालंदा की बेटी गंगा के लिए अनशन कर रही है, हमने उन्हें मनाने का प्रयास किया है, लेकिन उन्होंने मांग पूरी होने पर ही अनशन तोड़ने का आश्वासन दिया है।” उन्होंने बताया कि उनकी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

    जल संसाधन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए पहल की है। इनके समर्थन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।