Category: uttar-pradesh

  • CAA, NRC का UP में शादी के कार्ड पर समर्थन

    [object Promise]

    संभल (उत्तर प्रदेश)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) पर समर्थन व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश स्थित संभल के एक जोड़े ने अनोखा तरीका निकाला। मोहित मिश्रा और सोनम पाठक 3 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के लिए छपे कार्ड में बड़े-बड़े अक्षरों में ‘वी सपोर्ट सीएए एंड एनआरसी’ (हम सीएए और एनआरसी का समर्थन करते हैं) छापवाया गया है।

    पूरे शहरभर में उनकी शादी के कार्ड की चर्चा हो रही है। मोहित ने पत्रकारों से कहा, “हमें लगा कि हम अपनी शादी के कार्ड के जरिए इस बारे में जागरूकता फैला सकते हैं और यह लोगों की चर्चा का विषय बन गया है। लोग सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पहल की सराहना कर रहे हैं।”

    सीएए कानून और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना है, जिसने प्रदेशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सीएए कानून को लागू किया है। इस प्रदेश में विरोध प्रदर्शनों के दौरान 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक,श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज कैंप कार्यालय में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में उन्होंने श्रमिकों के लिए संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लक्ष्य शासन द्वारा 30,000 दिया गया है, जिसके सापेक्ष अभी तक मात्र 5604 श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया है, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ब्लॉकों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों के लिए संचालित पुत्री विवाह अनुदान योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, साइकिल सहायता योजना, चिकित्सा सुविधा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने पाया कि लक्ष्य के सापेक्ष योजनाओं का लाभ श्रमिकों को नहीं दिया गया है। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए समस्त योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा श्रमिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को श्रम विभाग के कार्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा व शशि कला, वरिष्ठ सहायक वीके मिश्रा मौजूद रहे।

    [object Promise]

    श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी

  • प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशुनदासपुर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

    [object Promise]

    शिक्षा की खराब गुणवत्ता सहित तमाम खामियां मिलने पर संबंधित को लगाई कड़ी फटकार।

    विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य व अध्यापकों का स्थानांतरण करने के दिए निर्देश

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]
    विद्यालय में बच्चों से टेस्ट लेते हुए जिलाधिकारी

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज नगर पालिका क्षेत्र गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशुनदासपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा की खराब गुणवत्ता सहित अन्य खामियां मिलने पर प्रधानाचार्या को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कक्षा 8 के छात्रों से मानचित्र में भारत का नक्शा पहचानने, राज्यों की राजधानी, धातुओं के बारे में तथा पहाड़ा, जोड़, गुणा सहित अन्य प्रकार के प्रश्न छात्रों से पूछे, परंतु जिलाधिकारी के एक भी प्रश्न का उत्तर छात्रों द्वारा नहीं दिया गया। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानाचार्या तथा अन्य अध्यापकों का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली। मिड-डे-मिल रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि रजिस्टर में माह दिसंबर 2019 में खाद्यान्न की प्राप्ति एवं खर्च दर्ज नहीं किया गया था, मध्यान्ह भोजन रजिस्टर में पेंसिल से लिखा होने पर तथा एबीएसए द्वारा समय-समय पर निरीक्षण न करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एबीएसए शिव बहादुर मौर्या को कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी की संयुक्त रूप से टीम बनाकर मिड डे मील व मध्यान्ह भोजन वितरण व स्टॉक की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में 67 छात्र व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 37 छात्र उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की शिक्षा का स्तर बहुत ही खराब है। उन्होंने मौजूद प्रधानाचार्या व सहायक अध्यापकों को निर्देश दिए की बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीर रहें। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शिव बहादुर मौर्य, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती इंदिरा सिंह, व प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता शुक्ला सहित सहायक अध्यापक मौजूद रहे।

  • UTTAR PRADESH: वाराणसी में AST ने की बड़ी कार्रवाई, ISI एजेंट को दबोचा

    [object Promise]

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश में एटीएस ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को दबोच लिया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस को गिरफ्तार किए गए एजेंट के पाकिस्तानी खुफिया विभाग संपर्क होने के सबूत मिले हैं। इसके बाद जांच एजेंसियों के अधिकारी उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आईएसआई एजेंट का नाम रशीद अहमद है जो कि चंदौली जिले के चौरहट का रहने वाला है। राशिद 2018 में कराची में अपने मौसी के गया था। इसके बाद वहां आईएसआई के संपर्क में आ गया। मार्च 2019 से वह पैसे के बदले देश के महत्वपूर्ण स्थानों और सैन्य ठिकानों की तस्वीरें आईएसआई को भेजने काम शुरू कर दिया। इन सूचनाओं के एवज में पाकिस्तानी एजेंसियों ने रशीद को पैसे और गिफ्ट भी भेजना शुरू कर दिया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रशीद की गिरफ्तारी को एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। एटीएस के मुताबिक, रशीद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने भारत के किन-किन सुरक्षा प्रतिष्ठानों की डिटेल्स को पाकिस्तान में भेजे हैं। इसके अलावा एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि पाकिस्तान किस माध्यम से उसे पैसे और उपहार मिले हैं। एटीएस रशीद के पास मिले एक मोबाइल फोन की डिटेल्स भी खंगालने में जुटी हुई हैं।

    [object Promise]

  • अज्ञात के खिलाफ फिर वाराणसी रेलवे स्टेशन के पास विवादित होर्डिंग पर

    [object Promise]

    वाराणसी। वाराणसी में रेलवे स्टेशन के निकट एक विवादित होर्डिंग लगे होने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इंग्लिशिया लाइन क्रॉसिंग पर लगे होर्डिंग में लिखा है कि हिंदू धर्म में घर वापसी करो.. सीएए, एनआरसी से छुटकारा पाओ। पुलिस निरीक्षक आशुतोष ओझा ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है और होर्डिंग मामले में संलिप्त जो भी लोग शामिल होंगे, उनकी जल्द पहचान की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, व्यस्ततम मार्ग पर एक गुमनाम संगठन हिंदू समाज पार्टी ने यह होर्डिंग लगाया था।

    संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन पांडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया था, जिसमें उन्होंने नई दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के जवाब में यह होर्डिंग टांगने का दावा किया था। होर्डिंग में भगवा पगड़ी में कुछ मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें भी थीं। पुलिस ने शनिवार शाम यह होर्डिंग हटा दिया।

    दिल्ली स्थित शाहीन बाग चलने का आह्वान करने के लिए पांडे ने अपने समर्थकों के साथ लंका में धरना भी दिया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। लंका के पुलिस निरीक्षक भारत भूषण ने कहा कि सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया और बाद में शुरुआती पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।

  • पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने थामा सपा का दामन

    [object Promise]

    लखनऊ । समाजवादी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती को झटका देते हुए बस्ती मंडल के ताकतवर बसपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। पूर्व सांसद तथा मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने दो दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ सोमवार को यहां समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं इस अवसर को सपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नये वर्ष में पार्टी को बड़ा तोहफा बताया। जंहा अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अब समाजवादी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और बीजेपी पर भरोसा करने वालों की भी आंखें खुलेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि आज जब राम प्रसाद चौधरी के वाहनों का काफिला बस्ती से निकला तो अयोध्या व बाराबंकी में भी लोग हैरान हो गए।

    जानकारी मिली है कि इन लोगों ने टोल पर आज बड़ी कीमत दी है। इनका अपने समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी में शामिल होना एक अच्छा संकेत है। अब लोगों का भरोसा भाजपा से टूटेगा। किसान तो भाजपा पर भरोसा कर पछता रहा है जबकि नौजवान तथा कामगार भी इनकी फर्जी एलान से अपने आप को काफी छला महसूस कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार बस्ती के रहने वाले पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी को 20 दिसम्बर को बसपा से बाहर किया गया था। जंहा बस्ती के रहने वाले है पूर्व सांसद व विधायक राम प्रसाद चौधरी के साथ ही 8 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद ने भी आज सपा का दामन पकड़ लिया।

    वहीं 6 जिला पंचायत सदस्य और कई पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हुए। और इस मौके पर सपा कार्यालय में सैकड़ों लोग मौजूद थे। राम प्रसाद चौधरी के साथ पूर्व विधायक दूध नाथ व जितेंद्र कुमार, मालती देवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, विपिन शर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख, कबीर चौधरी पूर्व प्रत्याशी ,उमेश पांडे पूर्व विधायक, अनिल कुमार पूर्व विधायक मुजफ्फरनगर, रामप्रसाद पासी पूर्व प्रत्याशी कानपुर, सुदर्शन पासी शाहजहांपुर ,राजेंद्र चौधरी पूर्व विधायक, मुकेश चौधरी जिला पंचायत सदस्य ,सीताराम पूर्व जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

  • 3 बदमाश मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, कार व 3 तमंचे बरामद

    [object Promise]

    ग्रेटर नोएडा: दादरी कोतवाली पुलिस ने कार लूट व अन्य मामलों में वांछित चल रहे 3 शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद शुक्रवार रात जारचा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। गिरफ्तार हुए दो बदमाशों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। मौका पाकर दो बदमाश मौके से फरार हो गए।

    सूरजपुर पुलिस ऑफिस में डीसीपी जोन 3 राजेश कुमार सिंह ने बताया कुछ दिन पहले बदमाशों ने राजू नाम के ड्राइवर से कार लूट ली थी। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश लूटी गई कार से जारचा की तरफ जा रहे हैं। जारचा अंडरपास के पास पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों सूरजपुर निवासी विपिन कुमार व बृजेश और एटा के दुष्यंत यादव को पकड़ा है। बृजेश व दुष्यंत एटा कोतवाली से घोषित इनामा बदमाश हैं। दुष्यंत पहले 10 हजार रुपये का इनामी रह चुका है।

    मौके से भागने वाले बदमाशों की पहचान इरशाद निवासी सूरजपुर व शिवांशु मिश्रा निवासी एटा के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने दादरी से लूटी गई एक कार, तीन तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन, फर्जी आईडी सहित अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के दौरान दुष्यंत व बृजेश ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने एटा के प्रेम नगर चौराहे पर काले रंग की बिना नंबर की बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही बदमाशों ने एटा के गंगा रेस्तरां में तोड़फोड़ की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि विपिन पर 3, बृजेश पर 8 व दुष्यंत पर 18 मामले विभिन्न कोतवाली में दर्ज हैं।

  • जिला विज्ञान क्लब के सौजन्य से आयोजित हुआ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी मेला

    [object Promise]

    प्रधानमंत्री के संबोधन कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

    मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने जवाहर नवोदय विद्यालय में किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

    बेसिक स्कूल से इंटर कालेज तक के छात्रों ने बनाए 41 प्रोजेक्ट

    इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रस्तुत किए आकर्षक प्रोजेक्ट और मॉडल

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    [object Promise]

    अमेठी। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के प्रांगण में जिला विज्ञान क्लब के सौजन्य से तीन दिवसीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ 20 जनवरी सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उनके साथ इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जय करन लाल वर्मा, आरआरएसआईएमटी की निदेशक डॉ0 चंदा रानी, साइंस क्लब के समन्वयक अजय सिंह उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री के संबोधन कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम। जिसमे बड़ी स्क्रीन लगाकर छात्रों को पीएम की चर्चा का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। इसके पश्चात सीडीओ और अन्य अतिथियों ने सभी प्रोजेक्ट और मॉडल का निरीक्षण किया तथा छात्रों से सवाल भी पूंछे जिसका छात्रों ने रोचक जवाब भी दिया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बेसिक से लेकर इंटर मीडिएट तक के छात्रों के द्वारा 41 प्रोजेक्ट बनाए गए। अलग विषयों पर बच्चों ने प्रोजेक्ट के जरिए अपनी सृजनात्मक एवं खोजी प्रतिभा दिखाई है। प्रदर्शनी में वायुमंडल से संबंधित, ग्लोबल वार्मिंग से संबंधित, कृषि क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, यातायात क्षेत्र, से जुड़ी समस्याओं पर आधारित प्रोजेक्ट पेश किए गए।राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एन्ड टेक्नोलॉजी संस्थान के इंजिनयरिंग छात्रों ने चाबी के बजाय मोबाइल से स्टार्ट होने वाली बाइक का मॉडल प्रस्तुत किया जिसे अतिथियों ने खूब सराहा। मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने कहा की अमेठी में बच्चों को विज्ञान विषय पर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता मिले इस उद्देश्य से जनपद स्तर पर तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह जनपद स्तरीय प्रदर्शनी है इस प्रदर्शनी के जरिए बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा उनके अंदर जो प्रतिभा है उसे समाज तक पहुंचाने के लिए समाज में प्रदर्शित करने के लिए उनको यह एक सबसे नया तरीका है। जिसके जरिए वे अपनी प्रतिभा को समाज तक पहुंचा सकते हैं यहां पर विज्ञान की टीम भी आई हुई है और प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों के साथ सबसे बेहतर प्रोजेक्ट पेश करने वाले बच्चे को पुरस्कृत कर उसका हौसला भी बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज की निदेशक डॉ चंदा रानी ने छात्रों को कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।

  • निष्पक्ष जांच हो ओशो के निधन विवाद की: तारा पाटकर

    [object Promise]

    महोबा। अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पिछले 571 दिन से अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर व उनके सहयोगियों ने रविवार को अनशन स्थल पर ओशो की पुण्यतिथि मनाई और उनके निधन को लेकर छिड़े विवाद को शांत करने के लिए केंद्र सरकार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता तारा पाटकर खुद ‘ओशो संन्यासी’ हैं और स्वामी अंतर्यात्री उनका संन्यास नाम है। रविवार को अनशन स्थल पर उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ सबसे पहले ओशो की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और कहा, “ओशो की मृत्यु पूना आश्रम में 19 जनवरी, 1990 को संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई थी। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हमने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खत भी लिखा है।”

    उन्होंने कहा कि सरकार हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर सच्चाई को उजागर करे।

    तारा ने कहा कि जो तथ्य उभरकर सामने आ रहे हैं, उससे सभी ओशो प्रेमी दुखी हैं। देशभर में ओशो के करोड़ों प्रेमी हैं। ओशो के निजी चिकित्सक डॉ. गोकुल गोकाणी पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि ओशो की मृत्यु के वक्त वह आश्रम में मौजूद थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया और ओशो की मां भी वहीं थीं, उनको भी नहीं मिलने दिया गया। साथ ही उनसे जबरदस्ती मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करवाया गया।

    इस मौके पर डॉ. प्रभु दयाल, दीपेंद्र सिंह परिहार, सौरभ गुप्ता, कल्लू चौरसिया, अमरचंद विश्वकर्मा, इकबाल भाई, हरगोविंद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।