Category: uttar-pradesh

  • कव्वाली पर कथक करने से नृत्यांगना मंजरी को रोका गया

    [object Promise]

    लखनऊ। प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना मंजरी चतुर्वेदी को गुरुवार को यहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर अपनी प्रस्तुति रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि वह एक कव्वाली पर नृत्य प्रस्तुत कर रही थीं। मंजरी ने आरोप लगाया कि जब वह प्रस्तुति दे रही थीं तो अचानक संगीत को बंद कर दिया गया और अगली प्रस्तुति की घोषणा कर दी गई।

    उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, “मैंने सोचा कि यह तकनीकी गड़बड़ी है, लेकिन इसके बाद अगली प्रस्तुति की घोषणा कर दी गई। इससे साफ हो गया कि कोई गड़बड़ी नहीं है। जब मैंने संबंधित अधिकारियों से पूछा तो मुझसे कहा गया कि यहां कव्वाली नहीं चलेगी।”

    मंजरी ने कहा कि उन्हें प्रस्तुति के लिए 45 मिनट का समय दिया गया था और यह पूर्व निर्धारित था, फिर भी उनकी प्रस्तुति रोकी गई और कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

    उन्होंने कहा, “मैंने इससे पहले अपने दो दशक पुराने करियर में इस तरह की चीज का सामना नहीं किया।”

    संबंधित अधिकारी इस पर टिप्पणी से बचते रहे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि प्रस्तुति को समय से पूरा करना था और इसके बाद रात्रि भोज का प्रबंध था।

    उन्होंने कहा, “मंजरी चतुर्वेदी दो प्रस्तुति दे चुकी थीं और तीसरी चल रही थी। चूंकि कार्यक्रम देर से शुरू हुई और ब्रज प्रस्तुति भी होनी थी, इसलिए हम चाहते थे कि सभी कलाकारों को अवसर मिले। इस वजह से प्रस्तुति रोकी गई। प्रस्तुति को संगठनात्मक बाध्यताओं की वजह से रोका गया और इसे किसी धार्मिक या भाषाई पूर्वाग्रह की वजह से नहीं रोका गया।”

  • जनपद में रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों पर उप निर्वाचन ससमय शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु आरओ/एआरओ हुए नियुक्त

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ की अधिसूचना के क्रम में पंचायत उप निर्वाचन माह जनवरी, 2020 को सम्पन्न कराने के लिये जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी सी0 इन्दुमती द्वारा विकास खण्ड अखण्डनगर के रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत के चार पद, जयसिंहपुर में सदस्य क्षेत्र पंचायत के एक पद, दूबेपुर में प्रधान ग्राम पंचायत के एक पद, मोतिगरपुर में सदस्य ग्राम पंचायत के सात पद, लम्भुआ में सदस्य ग्राम पंचायत के दो पद व सदस्य क्षेत्र पंचायत के एक पद तथा विकास खण्ड धनपतगंज के रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत के एक पद पर उप निर्वाचन ससमय शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये निर्वाचन अधिकारी (आरओ) व सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की नियुक्ति की है।
    जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने दयित्वों/कर्तव्यों का निर्वहन आयोग के निर्देशन, नियंत्रण एवं उनके मार्गदर्शन में रहते हुए सम्पन्न करायेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सम्बन्धित विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों की उक्त सम्बन्ध में एक बैठक 20 जनवरी को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देंिशत किया है कि उक्त बैठक में ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

    जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ की अधिसूचना 16 जनवरी के क्रम में जनपद में विभिन्न विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों को जमा 23 व 24 जनवरी, 2020 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 27 जनवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस 28 जनवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। प्रतीक आवंटन 28 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे से कार्य समाप्ति तक तथा मतदान तीन फरवरी को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक एवं मतगणना का कार्य 5 फरवरी को प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा।

    गणतंत्र दिवस समारोह सम्बन्धी बैठक 20 जनवरी को

    सुलतानपुर 18 जनवरी/ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 जनवरी, 2020 को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिये कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 20 जनवरी को सायंकाल 4 बजे एक बैठक आयोजित की जायेगी।
    यह जानकारी प्रभारी अधिकारी(नजारत) ने देते हुए बताया कि उक्त बैठक के सम्बन्ध में समस्त जनपदीय अधिकारी को भाग लेने हेतु अपेक्षा की गयी है।

    जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक 20 जनवरी को

    सुलतानपुर 18 जनवरी/ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक 20 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी।
    यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त बैठक में भाग लेने हेतु अनुरोध किया गया है।

  • जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु रैली का हुआ आयोजन। 19 जनवरी को पल्स पोलियो बूथ दिवस पर लक्षित बच्चों को पिलायी जाये दवा-सीएमओ

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर। जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी, 2020 को सफल बनाने के लिये एक रैली का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी ने जिला चिकित्सालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली चैक से होते हुए वापस जिला चिकित्सालय पहंुची। उन्होंने रैली के माध्यम से सभी लोगों से अनुरोध किया कि अपने-अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को (रविवार) बूथ दिवस पर लाकर दवा अवश्य पिलायें।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 19 जनवरी को पल्स पोलियो दिवस होगा, जिसमें बूथों पर जनपद में कुल लक्षित 0 से 5 वर्ष के 371937 बच्चों को पोलियो पिलायी जायेगी। उन्होंने बताया कि बूथ दिवस पर बचे हुए शेष बच्चों को 20 जनवरी से 27 जनवरी के बीच टीमों द्वारा घर-घर जाकर लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी जायेगी।
    उन्होंने बताया कि इस अभियान को जनपद में सफल बनाने के लिये बूथ दिवस के दिन पूरे जनपद में 1107 पोलियो बूथ बनाये गये हैं एवं घर-घर दिवस के लिये पूरे जनपद में 745 टीमें लगायी गयी हैं। बूथों एवं टीमों के सुपरवीजन हेतु 241 सुपरवाइजर लगाये गये हैं।
    रैली में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 ए0एन0 राय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 राम आसरे, डाॅ0 राधा वल्लभ, डाॅ0 लालजी, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डाॅ0 वरूण धर्मन, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक संतोष यादव, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अनिल कुमार, डीएमसी यूनीसेफ आमिर हुसैन सहित बीसीसीएम यूएनडीपी संदीप तिवारी आदि उपस्थित रहे।

  • पीलीभीत भाजपा के कई बार जिला अध्यक्ष रहे सुरेश गंगवार भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने विधायकों ने दी बधाई

    [object Promise]

    पीलीभीत । भाजपा के कई बार जिला अध्यक्ष रहे ,वर्तमान में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ललौरी खेड़ा ब्लॉक के ग्राम सैंजना निवासी सुरेश गंगवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है। उन्होंने बीते दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया था। आज उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय परिषद सदस्य घोषित किया गया है। बीते दिन ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र देव सिंह ने नामांकन भरा था। उनकी घोषणा भी आज प्रदेश अध्यक्ष के लिए हुई है ।

    सुरेश गंगवार वर्तमान में जिला योजना समिति के शासन से नामित सदस्य है। उनके राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुने जाने पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक रामशरण वर्मा, विधायक किशन लाल राजपूत, विधायक संजय सिंह गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

  • पत्नी की नाक चबाई अवैध संबंध के शक में, हालत गंभीर

    [object Promise]

    महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के करहरा गांव में पत्नी के किसी व्यक्ति से कथित रूप से अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने सोते समय अपनी पत्नी की नाक चबा डाली है। महिला को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि गुरुवार की रात करहरा गांव में सोते समय कालीचरण नामक व्यक्ति ने किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंधों के शक में सोते समय अपनी पत्नी गीता (36) की नाक दांत से चबा डाली है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उन्होंने कहा कि हालांकि घायल महिला का आरोप है कि उसके पति ने कुछ दिन पूर्व 15 वर्षीय बड़े बेटे की हत्या करवाकर शव झाड़ियों में फेंकवा दिया था, इसी को लेकर अकसर विवाद होता रहा है और गुरुवार की शाम भी विवाद के बाद रात में सोते समय यह घटना हुई है।

    एसपी ने कहा कि इस दौरान कालीचरण ने महिला को बचाने गए अपने भाई और बहनोई को भी हमला कर घायल कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि महिला के बेटे की हत्या और उस पर हुए इस हमले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कालीचरण के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

  • देश के 130 करोड़ लोग हिंदू, बदलना नहीं चाहते हम किसी के धर्म, भाषा या जाति को: मोहन भागवत

    [object Promise]

    बरेली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि जब आरएसएस कार्यकर्ता कहते हैं कि यह हिंदुओं का देश है, तो इसका मतलब है कि देश के 130 करोड़ लोग हिंदू हैं। बरेली में रविवार को एक समारोह में उन्होंने कहा, “यह कहना कि सभी हिंदू हैं, हम किसी के धर्म, भाषा या जाति को बदलना नहीं चाहते..हम संविधान से अलग सत्ता का कोई केंद्र नहीं चाहते, क्योंकि हम इसमें विश्वास करते हैं। हिंदुत्व एक समग्र दृष्टिकोण है और हम मानते हैं कि सभी के पूर्वज हिंदू थे। यह विविधता में एकता है और भावनात्मक अखंडता से चिन्हित है।”

    भागवत ने कहा कि देश संविधान से चलता है, जो राष्ट्र के लिए उज्‍जवल भविष्य की परिकल्पना करता है। उन्होंने कहा, अगर आप संविधान का अध्ययन करते हैं तो आपको एहसास होगा कि हर पृष्ठ देश के लिए प्रेरणा है। संविधान हमें हमारी शुरुआत और हमारा लक्ष्य बताता है।”

    [object Promise]

    उन्होंने कहा कि हमें इजरायल से सीखने की जरूरत है, जिसने अपने आजादी के लिए लड़ाई की और आज दुनिया के प्रमुख देशों में से एक है।

    आरएसएस प्रमुख ने जनसंख्या नियंत्रण पर अपने बयान पर भ्रम की स्थिति को भी स्पष्ट किया और कहा, “मैंने सिर्फ यह कहा था कि जनसंख्या समस्या के साथ-साथ संसाधन भी है, इसलिए इस संबंध में एक नीति का मसौदा तैयार किया जाना चाहिए। नीति तय करेगी कि किसी के कितने बच्चे होने चाहिए। मैंने इस तरह का कोई नियम नहीं बनाया, क्योंकि यह मेरा काम नहीं है।”

  • जनपद में रिक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों के उप चुनाव हेतु आरओ/एआरओ नामित

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने बताया कि जनपद अमेठी में रिक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सदस्यों के उप चुनाव संपन्न कराए जाने हेतु निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किए गए हैं। जिसमें विकासखंड गौरीगंज में निर्वाचन अधिकारी डॉ राघवेंद्र सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री राजकुमार अवर अभियंता जल निगम, विकासखंड जामो में निर्वाचन अधिकारी डॉ एसके जयसवाल पशु चिकित्सा अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री शैलेंद्र जयसवाल अवर अभियंता पीएमजीएसवाई लोनिवि, विकासखंड अमेठी में निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद मुफीद पशु चिकित्साधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी ओपी लाल अवर अभियंता लघु सिंचाई, विकासखंड तिलोई में निर्वाचन अधिकारी शिवकांत शुक्ला सहायक अभियंता नलकूप तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी नीरज प्रजापति अवर अभियंता जल निगम, विकासखंड बहादुरपुर में निर्वाचन अधिकारी डॉ अम्बर मिश्रा पशु चिकित्सा अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार रवि अवर अभियंता नलकूप तथा विकासखंड सिंहपुर में निर्वाचन अधिकारी डॉ राकेश कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी रामसूरत यादव अवर अभियंता लघु सिंचाई को नामित किया गया है। इसके अलावा डॉ लाल रत्नाकर सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी, डा. राम शिरोमणि द्विवेदी पशु चिकित्सा अधिकारी, एस के गंगे सहायक अभियंता जल निगम, डा. ज्ञान प्रकाश पाठक पशु चिकित्सा अधिकारी को आरक्षित निर्वाचन अधिकारी तथा अवधेश चंद्र पांडेय अवर अभियंता नलकूप, श्री रमेश चंद्र प्रजापति अवर अभियंता निर्माण खंड लोनिवि, वीरेंद्र कुमार पाठक अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सुशील कुमार श्रीवास्तव अवर अभियंता लघु सिंचाई को आरक्षित सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त अधिकारी रिक्त पदों पर उप निर्वाचन का कार्य नामांकन से लेकर मतगणना तक संपन्न कराएंगे।

  • CAA-NRC का विरोध : 70 महिलाओं के खिलाफ अलीगढ़ में FIR, छीने लखनऊ में कंबल

    [object Promise]

    अलीगढ़। देश के विभिन्न हिस्सों में अभी भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध जारी है। सरकार इस पर एक कदम भी पीछे नहीं हटना चाहती, जबकि विपक्ष इसके लिए दबाव बना रहा है।

    इस बीच शनिवार को यहां सीएए और एनआरसी का विरोध कर रही 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अलीगढ़ सिविल लाइंस के सर्किल अधिकारी (सीओ) अनिल सामनिया ने बताया कि यहां कुछ महिलाओं ने धारा 144 के खिलाफ जाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया।

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शाहीन बाग में एक महीने से भी ज्यादा समय से महिलाओं का धरना चल रहा है। इससे सरिता विहार और कालिंदी कुंज का रास्ता एक महीने से बंद है। दिल्ली पुलिस की ओर से एक बार फिर प्रदर्शनकारियों से रास्ता खोलने की अपील की गई है। बिहार में भी कई जिलों में प्रदर्शन शुरू हो गए है। इलाहाबाद में भी ऐसा ही विरोध हो रहा है।

    लखनऊ के घंटाघर में आज भी मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। वहां कार्रवाई के बाद अफरा-तफरी का माहौल मच गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के पास से खाने-पीने के सामान सहित कंबल भी जब्त कर लिए। हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता से भी प्रदर्शन की खबरें हैं।

     

    [object Promise]

     

  • UP: कानपुर में आरोपियों ने छेड़छाड़ पीड़िता की मां को पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

    [object Promise]

    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपियों ने पीड़िता की मां और मौसी पर हमला कर दिया। इससे पीड़िता की मां की मौत हो गई और माैसी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस घटना के बाद 10 लोगों को दबोच लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर में एक एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि 9 जनवरी को रेप के प्रयास के आरोपियों को जमानत मिलने के बाद पीड़िता की मां और मौसी पर हमला कर दिया। इस वीडियो में 5 लोगों ने दो महिलाओं की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है।

    वीडियो में आरोपी अपने जूतों से पीड़िता का मां का सिर कुचल देता है। दोनों महिलाएं पीड़िता की मां और दूसरी महिला पीड़िता की मौसी थी। कथित तौर पर छेड़खानी के मामले में गवाही देने के कारण इनको पीटा जा रहा था। इस घटना के बाद दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पीडिता की मौसी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया , पीड़िता की मां को रामादेवी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान 17 जनवरी को पीड़िता की मां ने दम तोड़ दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, जमानत पर बाहर आए आरोपियों ने पीड़िता की मां की घर में घुसकर पिटाई की थी। वीडियो सामने आने के बाद यूपी पुलिस ने दस लोगों को दबोच लिया है और मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    कानपुर में रहने वाली 13 साल की पीड़िता को 2018 में मोहल्ले के ही महफूज और बाबू अपने साथियों के साथ सरेआम उठाकर ले गए थे। उन्होंने उसके साथ रेप करने का प्रयास किया था। जिसकी एफआईआर लड़की के पिता ने पोक्सो एक्ट में दर्ज कराई थी। इस केस में लड़की की मां और उसकी बहन ने गवाही दी थी। पीड़ित लड़की के पिता का आरोप है कि महफूज और बाबू गवाही नहीं देने को धमका रहे थे।