Category: uttar-pradesh

  • GAURAV CHANDEL MURDER CASE :अज्ञात के फिंगर प्रिंट मिले बरामद कार से, STF की जांच तेज

    [object Promise]

    गाजियाबाद। गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 10 दिन पहले हुए गौरव हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार की रात मसूरी पुलिस ने स्थानी आकाश नगर कालोनी से गौरव चंदेल की कार लावारिस हालत में खड़ी बरामद कर ली। बरामदगी के वक्त कार ‘लॉक्ड’ थी।

    उल्लेखनीय है कि छह जनवरी की रात रहस्यमय हालातों में गौरव चंदेल मय कार गायब हो गए थे। गौरव गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। घटना उस वक्त घटी जब गौरव दफ्तर से घर वापिस लौट रहे थे।

    घटना से चंद मिनट पहले मोबाइल पर पत्नी से बात करते हुए गौरव ने दो मिनट बाद ही कॉल-बैक करने और घर से चंद फर्लांग पर मौजूद होने की बात की थी। उसके बाद अचानक ही गौरव चंदेल मय कार के गायब हो गए थे। गौरव ने मोबाइल पर बताया था कि वे कार के कागजात चैक करा रहे हैं। उसके बाद गौरव चंदेल का कोई पता-ठिकाना नहीं मिला।

    परिवार वाले रात के वक्त जब बिसरख थाना और गौड़ चक्कर पुलिस चौकी पर पहुंचे तो वहां से नींद के मारे पुलिस वालों ने उन्हें यह कहकर भगा दिया कि कल सुबह दिन निकलने पर आना तब तलाशेंगे। इसी बीच घटना वाली रात ही तड़के करीब चार बजे इलाके में ही परिवार वालों को गौरव का शव मिल गया। गौरव की हत्या सिर में पीछे की ओर से गोली मारकर की गई थी।

    हत्यारे शव को मौके पर ही फेंक गए। जबकि गौरव की एकदम नई कीमती कार हत्यारे साथ ले गए। बाद में मेरठ मंडल की आयुक्त अनिता सी मेश्राम और मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आलोक सिंह (अब गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त) ने बिसरख के कोतवाल सहित तीन-चार दारोगा और चौकी इंचार्ज सस्पेंड कर दिए। जबकि जांच कोतवाली बिसरख पुलिस से छीनकर एसटीएफ के हवाले कर दी गई थी।

    अब जब गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार को गौरव चंदेल की कार बरामद कर ली है तो जांच में जुटी एसटीएफ को भी इससे मदद मिलना तय है। गाजियाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को गुरुवार को बताया, “कार पर कुछ फिंगर प्रिंट्स मिले हैं। यह फिंगर प्रिंट स्टेयरिंग, दरवाजों और सीटों पर मौजूद थे। इनमें से कुछ फिंगर प्रिंट्स गौरव चंदेल के ही हैं। जबकि कुछ फिंगर प्रिंट अलग से भी मिले हैं। गौरव के अलावा मिले फिंगर प्रिंट्स किसके है? एसटीएफ की टीम यह पता लगाने में जुटी है।”

  • 7 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    [object Promise]

    हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिला के जरिया थाना क्षेत्र के चडउत गांव में बुधवार को एक ट्रक चालक ने एक सात साल के बच्चे का गला घोंटकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी और शव बेतवा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुभसूचित सिंह ने गुरुवार को बताया, “पेशे से ट्रक चालक रामप्रकाश लोधी बुधवार को अपने पड़ोस के मंगल सिंह यादव के सात साल के बच्चे अवधेश को बेतवा नदी नहलाने ले गया था, उसने वहीं बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसके हाथ-पैर बांधकर शव नदी में फेंक दिया।”

    उन्होंने बताया, “जंगल में लकड़ियां काट रहीं कुछ महिलाओं ने बच्चे को उसके साथ जाते देख लिया था। जिस वजह से पुलिस ने रामप्रकाश को पकड़ कर पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नदी से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। बच्चे के हाथ-पैर उसी के लोवर में बंधे थे और गले में आरोपी की बेल्ट का फंदा कसा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।”

    वहीं, थानाध्यक्ष (एसओ) विक्रमाजीत सिंह ने बताया, “आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह और बच्चा एक ही ट्यूब के सहारे नदी में तैर रहे थे। ट्यूब अचानक पलट गया, जिससे लड़का झगड़ने लगा और उसने अपने घर में डुबोने की कोशिश करने की शिकायत करने की धमकी दी थी। जिससे नाराज होकर आरोपी ने उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।”

    सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

  • लखनऊ में मुकदमा अलीगढ़ के भाजपा नेता रघुराज सिंह को जान से मारने की धमकी पर

    [object Promise]

    अलीगढ़: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मुकदमा मंगलवार देर रात लखनऊ हजरतगंज थाने में दर्ज हो गया। आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ने विदेशी नंबर से फोन कर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी है।

    मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    पीडि़त ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी थी। पत्र में लिखा था कि 12 जनवरी को अलीगढ़ में उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में रैली के दौरान अपने भाषण में उन्होंने सीएए का समर्थन किया। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ने विदेश के नंबर से उनके मोबाइल फोन पर मंगलवार को तीन बार फोन किया। फोन करने वाले उन्हें एक सप्ताह के भीतर बम से उड़ाकर मारने की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

    मांगी सुरक्षा

    यही नहीं समिति के अध्यक्ष ने पत्र में सुरक्षा दिलाने की बात भी लिखी। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज अभय कुमार मिश्र का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिली, उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया गया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

    क्या कहा था रघुराज ने

    अलीगढ़  में भाजपा नेता रघुराज सिंह ने रविवार को यहां सीएए के समर्थ में हुई जनसभा में कहा था कि कुछ लोग हमारे टैक्स के  पैसे से सुविधाएं लेते हैैं। वह फिर हमारे नेताओं को गाली देते हैैं। पीएम व सीएम की कब्र खोदने की बात कहने वालों को हम जिंदा दफना देंगे।

     

  • कुशीनगर में हुई झमाझम बारिश से सिधुआ बाजार में खुली जल निकासी की पोल,जिम्मेदार बने लापरवाह

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर: पडरौना विकास खंड क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर गांव के सिधुआ बाजार में हल्की बारिश में ही सड़क पर जलजमाव की समस्या पैदा हो जाती है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं जिम्मेदारों की लापरवाही यह है कि पूरे बाजार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जबकि,ग्रामीणों ने प्रशासन से समाधान की मांग की है। गुरुवार की रात सुबह दिन में हुई हल्की बारिश में ही सड़क के एक से दूसरे छोर तक पानी फैल गया।

    ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे नाली की व्यवस्था नहीं होने व बारिश का पानी निकलने वाली जगह को बंद कर दिए जाने से यह समस्या पैदा हो रही है। जलजमाव के चलते कीचड़ से होकर आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामवासी राजदेव कुशवाहा, सत्येन्द्र मिश्रा,सुरज गुप्ताअनील बर्मा आदि ने कहा कि हल्की बारिश में ही सड़क पर कई दिनों तक पानी लगा रह रहा है। आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है,लेकिन जिम्मेदार समस्या की सुध नहीं ले रहे हैं।

  • UP पुलिस की खास साथी रही देश की आजादी के पहले से ‘303 राइफल ‘, अब आखिरी परेड गणतंत्र दिवस पर होगी

    [object Promise]

    लखनऊ। अपनों से बिछुड़ने का गम वही समझ सकता है जिसने, जीवन में कभी विछोह का दुख भोगा हो। इस गणतंत्र दिवस पर जब हर हिंदुस्तानी ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा’ गा रहा होगा। ठीक उसी वक्त एक वह बेरहम घड़ी भी आने वाली है, जब उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही से लेकर पुलिस महानिदेशक तक की आंख नम हो आई होगी।

    किसी विशेष इंसान या वर्दी में किसी बहादुर जवान के विछोह-शहीदी के चलते आंखें नम नहीं होंगी। वजह है काठ-लोहे से बनी एक अदद उस, ‘.303-राइफल’ की जुदाई-विदाई-विछोह, जिसे यूपी पुलिस इस गणतंत्र दिवस पर देने जा रही है अंतिम सलामी। उस थ्री-नॉट-थ्री राइफल को दी जाएगी अंतिम सलामी, जिसने यूपी पुलिस की सेवा में रहते हुए अनगिनत बहादुरों का सिर हर मोर्चे पर गर्व से ऊंचा और सीना फुलवाकर 56 इंच का कर दिया होगा।

    वो थ्री नाट थ्री राइफल जिसने, गुलाम और आजाद हिंदुस्तान में। पुलिस का हर बुरे वक्त में साथ दिया। बिना कभी धोखा दिए हुए। जिसने कई दशक से जीत रखा था, खाकी वर्दी पहनने वाले हर जवान का दिल। जो बढ़ाती थी खाकी वर्दी पहने जवान की हिम्मत और करती थी। बिना बोले ही हर वदीर्धारी की हौसला-अफजाई।

     

    [object Promise]

     

    पुलिस का जवान या अफसर जब ‘ट्रिगर’ दबाता था तभी गूंजती थी, जिस थ्री नाट थ्री राइफल की..बहरा कर देने वाली बुलंद आवाज। वो बुलंद आवाज जिसमें होता था, नीम-बेहोश को भी होश में लाकर खड़ा कर लेने का दम। उसी का तो नाम था ‘थ्री-नॉट-थ्री राइफल’। देश के अधिकांश खाकी वदीर्धारी जवानों को हर मोर्चे पर फतेह दिलाने वाली थ्री नाट थ्री राइफल।

    वो राइफल जिसे, कंधे पर लटकाने वाले हर पुलिसिया जवान की बदल जाती थी किसी जमाने में आवाज और चाल। सिर्फ और सिर्फ एक अदद थ्री नाट थ्री राइफल के कंधे पर लटके होने के अहसास से। जिस जवान के हाथ में मौजूद होती थी, लोडिड थ्री नाट थ्री राइफल, उसे मोर्चे पर फिर शायद ही कभी सामने मुंह बाये खड़ी मौत से भी कभी डर लगा हो।

     

    [object Promise]

     

    न मालूम इसी थ्री नाट थ्री राइफल के मुंह से निकली गोलियों ने कितने बहादुरों को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया होगा। न मालूम पुलिस की इसी हरदिल पसंदीदा राइफल के मुंह से निकली बारुदी गोलियों ने, कितने दुर्दांत दुश्मनों को सुला दिया होगा। खुद को उनके सीने में दफना कर। हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद।

    इस गणतंत्र दिवस पर यानि 26 जनवरी 2020 को। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमा इसी, ‘बेजुवां’ मगर ‘जांबाज’ थ्री नाट थ्री राइफल को देगा। विछोह के गम से गमजदा आंखों के सामने स-सम्मान ‘आखिरी सलामी’। इस वायदे के साथ कि, थ्री नाट थ्री उम्र और वक्त के तकाजे के चलते तुम, हमसे बिछुड़ तो रही हो। मगर मत भूलना। न ऐसा सोचना कि, यूपी पुलिस ही क्या? हिंदुस्तान के तमाम बाकी राज्यों की पुलिस की आने वाली पीढ़ियां भी कभी तुम्हें भूल पायेंगी।’

    थ्री नाट थ्री को यूपी पुलिस से स-सम्मान अंतिम सलामी देने संबंधी आदेश, उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस मुख्यालय से गुरुवार यानि 16 जनवरी 2020 को ही जारी किया गया है। इस विदाई आदेश को राज्य पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक्स) विजय कुमार मौर्य द्वारा जारी किया गया है। आदेश उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नाम संबोधित है। जारी आदेश में 28 नवंबर 2019 के उस आदेश का भी हवाला दिया गया है, जिसमें यूपी पुलिस महकमे में थ्री नाट थ्री को चलन से बाहर करके इंसास राइफलों के इस्तेमाल का जिक्र था।

    इसी खास आदेश में सभी जिला पुलिस प्रमुख को कहा गया है कि, इस बार की गणतंत्र दिवस परेड की सलामी इन्हीं थ्री नाट थ्री राइफल से दी जाए। महकमे से बाहर हो रहीं थ्री नाट थ्री को इससे बड़ी और सम्मानित विदाई या अंतिम सलामी का इससे बेहतर कोई दूसरा रास्ता शायद जमाने में न मिल पाता।

  • उत्तर प्रदेश : मायके में मिला महिला का शव, पति पर शक

    [object Promise]

    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के करैहा गांव के मजरे मेडू के डेरा में गुरुवार की सुबह चार माह से मायके में रह रही एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृत महिला की मां ने उसके पति पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। बिंदकी के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया, “बुधवार को अपनी छोटी बहन के साथ सो रही रामा देवी (35) का शव घर के पिछवाड़े लहसुन के खेत से मिला है। उसका गला दुपट्टा से कसा था और पैर बंधे थे। लहसुन के खेत में संघर्ष करने के निशान मिले हैं। प्रथम²ष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।”

    वहीं, ललौली के थानाध्यक्ष (एसओ) प्रदीप यादव ने बताया कि मृत महिला के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है और पति से दहेज उत्पीड़न को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। इसलिए महिला पिछले चार माह से अपनी मां के साथ मायके में रह रही थी।

    उन्होंने बताया कि मृतका की मां शिवप्यारी ने अपने दामाद (मृतका के पति) रामनरेश पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • वाराणसी :शादी का तोहफा भेजा प्रियंका ने नाविक की बेटी के लिए

    [object Promise]

    वाराणसी। नाविक अशोक साहनी के लिए गुरुवार का दिन आश्चर्य व खुशी भरा रहा। ऐसा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के संदेश के साथ पार्टी नेताओं के एक समूह के अशोक साहनी के घर पहुंचने से हुआ। प्रियंका गांधी ने 10 जनवरी को वाराणसी की यात्रा के दौरान अशोक के नाव की सवारी की थी। अशोक ने इस महीने के अंत में होने वाली अपनी बेटी के शादी में उन्हें आमंत्रित किया था।

    अशोक के घर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा कि प्रियंका गांधी ने एक पत्र और एक साड़ी के जरिए नाविक के बेटी को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

    अशोक की खुशी साफ झलक रही थी। अशोक ने कहा कि कई वीआईपी लोगों ने उनकी नाव की सवारी की है, लेकिन किसी ने इस तरह का अपनत्व भरा रुख नहीं दिखाया।

  • कुशीनगर में नए साल की पहली बारिश बनी ठंड का कारण,लुढ़क गया पारा

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : पहाड़ों में तेजी से बदल रहे मौसम ने नए साल में मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल दिया।पश्चिमी विक्षोभ और अपर एअर सर्कुलेशन के कारण गुरुवार की रात में मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चली। इस सीजन के साथ ही नए साल की पहली बारिश होने से और ठंड बढ़ गई,इसके कारण कुशीनगर जनपद में पारा और लुढ़क गया।
    मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय के अनुसार अफगानिस्तान में गत 15 जनवरी को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की तरफ खिसक रहा है। गुरुवार की रात को यह पूर्वी यूपी से गुजरा। इसके अलावा राजस्थान में अपर एअर सर्कुलेशन बना हुआ है। इन दोनों के कारण गुरुवार की रात को पूर्वी यूपी का मौसम अचानक बदल गया। रात में आसमान में बादल छा गए। गरज-चमक के साथ करीब 12 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई।इस दौरान करीब 12 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द पश्चिमी हवाएं चली। गुरुवार की रात में कई घंटे तक रूक-रूक कर तेज बारिश के साथ शुक्रवार के दिन में सुबह से लेकर देर रात तक बूंदाबांदी होती रही।

  • कानपुर : पकडे गए दुष्कर्म पीडि़ता की मां पर हमला करने वाले, कर रहे थे बयान वापस लेने के लिए मजबूर

    [object Promise]

    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दुष्कर्म पीडि़ता की मां पर जानलेवा हमला करने के फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हल्की मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों परवेज और मोहम्मद अबिद के पैरों में गोली मार दी। दोनों को शहर के रमादेवी इलाके में स्थित कांशी राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि चकेरी पुलिस थाना में नौ जनवरी को दर्ज एफआईआर में चार अन्य के साथ इन दोनों के नाम भी शामिल थे।

    दुष्कर्म पीडि़ता की मां की अस्पताल में सात दिन तक इलाज कराने के बाद शुक्रवार सुबह मौत हो गई। दुष्कर्म के पांच में से दो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी को दुष्कर्म मामले में बयान वापस लेने के लिए मजबूर कर रहे थे। महिला द्वारा मना करने पर आरोपियों ने 10 जनवरी को महिला के कानपुर में स्थित घर के बाहर लाठी, पत्थर से बेरहमी से पिटाई की।

    कानपुर में 2018 में एक 13 वर्षीय नाबालिग लडक़ी से पांच लोगों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने उन्हें उसी साल गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि सभी को 2019 में एक स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी थी। तब से ही आरोपियों ने कथित तौर पर पीडि़ता को अपना बयान वापस लेने के लिए कई बार मजबूर किया था, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया।

    मृतका के पति ने 10 जनवरी की घटना के बारे में कहा कि मेरी बेटी और पत्नी दांतों के डॉक्टर के पास गई थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर घातक हमला किया। इन लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एक मामला चल रहा है। हमले के दौरान मैं और मेरा बेटा दुकान पर थे। वहीं लडक़ी के भाई ने कहा, करीब 10 लोग थे जो हमारे घर में घुस गए और मेरी बहन को अपार्टमेंट के बाहर खींच लिया।

    इन लोगों ने उन पर बेरहमी से हमला किया। उसने आगे बताया कि हमलावरों ने शिकायत वापस नहीं लेने पर उसकी मां-बहन को मारने की धमकी दी थी। वहीं उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    [object Promise]

  • थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को उ00नि0 शत्रुघन यादव थाना मुसाफिरखाना मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 471/19 धारा 354,452,506 भादवि व 3(2)5क, 3(1)ब एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त मान सिंह पुत्र देवदत्त सिंह नि0 तेजगढ़ थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।