Category: uttar-pradesh

  • कुशीनगर में ऑडियो वायरल के मामले में दरोगा पर पैसा देने का आरोप लगाने वाले युवक के बारे में तहकीकात से खुल सकती है सच्चाई ?

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर: कुशीनगर में दरोगा पर पैसा देने का आरोप लगाने वाले युवक के द्वारा हो रहे ऑडियो वायरल में कई तरह की बात सामने आ रही है,हालांकि उस युवक के द्वारा आडियो में हुई बात में पैसा देने का आरोप लगाने वाले युवक कि बात पर गौर करें तो दरोगा द्वारा पैसा मांगने का बात सामने नहीं आ रही है,जबकि युवक ने उक्त दरोगा पर पैसा लेने का आरोप लगा रहा है। बताते चलें कि कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के एक चौकी तैनात इंचार्ज पर ऑडियो के माध्यम से आरोप लगाने वाले युवक पर करीब कई ऐसे मामले दर्ज हैं,जो खुद धोखाधड़ी करने के एवज में कुछ मांह पहले जेल की सजा काटने के बाद आया है,इतना ही नहीं आरोप लगाने लगाने वाले युवक पर इतने शिकायत हैं,कि विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से मोटी रकम वसूल कर अभी भी पैसा नहीं दे सका है,इस सिलसिले में कहीं ना कहीं उक्त युवक द्वारा दरोगा पर आरोप लगाने वाले युवक के मामले में पुलिस जुटी हुई है।

    बताया जा रहा है कि दरोगा पर आरोप लगाने वाला युवक कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के ही एक चौकी से सटे गांव का निवासी है, हालांकि उक्त युवक के खिलाफ कई ऐसे मामले दर्ज हैं जिसकी विवेचना संबंधित पुलिस के बतौर दरोगा द्वारा की जा रही है,इन सबके बीच उक्त युवक द्वारा गत मांह पहले खुद मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू बनकर अपना नाम बदलकर हिंदू युवती को प्रेम प्रसंग में लेकर झांसे में डाल शादी करने का भी मामला सामने आया था।

    उधर मामला उजागर होने के बाद काफी होला मचा हुआ था, ऐसे में पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में उक्त युवक को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। वही धोखाधड़ी करने के मामले में जेल गए युवक ने सजा काटने के बाद बेल पर आने के बाद वर्तमान में घर पर आया हुआ है। सूत्रों की मानें तो दरोगा पर आरोप लगाने वाले ऐसे युवक के जेल से आने के बाद इस पर पुलिस को दर्जनों लोगों ने शिकायती पत्र देकर मांग किए हैं, कि इस युवक ने गत वर्ष पहले कई लोगो से झांसे में डालकर विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम वसूल लिया है,जबकि न तो एसे लोगो को विदेश भेज पाया और न ही पैसा वापस किया है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि दरोगा पर पैसा देने का आरोप लगाने वाले युवक खुद एक कहीं ना कहीं संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है ।

    दूसरी ओर युवक के साथ दरोगा के बीच हुई बात के मामले में ऑडियो वायरल में कहीं भी दरोगा द्वारा उक्त युवक से पैसा मांगने का बात सामने सुनने में नहीं आ रहा है। रही बात ऑडियो वायरल होने वाली बातचीत में कौन कितना सही गलत है,यह तो जांच का विषय बन गई है,लेकिन जांच टीम में शामिल अधिकारी द्वारा अगर इस युवक पर ही कायदे से तहकीकात कर ले तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा ।

  • थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा, चोरी के माल मशरूका के साथ के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी पियूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज को उ0ऩि0 प्रेम बहादुर यादव थाना संग्रामपुर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02/03.01.2020 को दुबान का पुरवा गडेरी में त्रिवेनी प्रसाद के घर से चोरी करने वाले अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र शमशेर बहादुर सिंह व गंगाराम उर्फ दाऊ पुत्र शिवहरख को चोरी के सामान के साथ मालती नदी पुल के पास से समय 05.30 बजे प्रात: गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा दिनांक 02/03.01.2020 की रात्रि को अपने साथियों आशीष दूबे व नीरज सरोज के साथ मिलकर पूरे दुबानन का पुरवा गड़ेरी के त्रिवेणी प्रसाद पुत्र ननकू दूबे के घर से चोरी करने की बात स्वीकार की । थाना संग्रामपुर पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    घटना का संक्षिप्त विवरण
    दिनांक 03.01.2020 को वादी श्री को त्रिवेनी प्रसाद पुत्र स्व0 ननकू दूबे नि0 पूरे हरदत्त दुबान का पुरवा गडेरी ने थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दिये कि दिनांक 02/03.01.2020 की रात अज्ञात चोरो द्वारा घर से इन्वर्टर, टेलीविजन, जेवरात तथा छ: हजार रूपये नगद, दो मोबाइल नोकिया व लावा, दो एटीएम, एक रेडियो, घड़ी, कुल्हाड़ी चोरी कर लिए हैं । जिस सूचना पर थाना संग्रामपुर पर मु0अ0सं0 12/2020 धारा 457,380 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    गिरफ्तारी का स्थानः मालती नदी पुल के पास से दिनाँक 15.01.2020 समय 05:30 बजे प्रातः ।

    गिरफ्तार अभियुक्तः
    1. सूरज सिंह पुत्र शमशेर बहादुर सिंह नि0 धनापुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    2. गंगाराम उर्फ दाऊ पुत्र शिवहरख नि0 बर्तली थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    बरामदगी-
    1. एक अदद एलसीडी
    2. एक अदद इन्वर्टर
    3. एक अदद डीटीएच
    4. एक अदद चार्जर एलजी
    5. एक अदद मोबाइल फोन
    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
    1. मु0अ0सं0 12/2020 धारा 457,380,411 भादवि थाना जामो जनपद अमेठी ।
    अपराधिक इतिहास
    अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र शमशेर बहादुर सिंह
    1. मु0अ0स0-218/19 धारा 380/457/411 भादवि थाना संग्रामपुर
    2. मु0अ0स0-178/18 धारा 2/3 (1) 1गैग0 अधि0 थाना संग्रामपुर
    3. मु0अ0स0- 63/18 धारा 457/380/411 भादवि थाना संग्रामपुर
    4. मु0अ0स0- 71/18 धारा 457/380/411 भादवि थाना संग्रामपुर
    5. मु0अ0स0-72/18 धारा 457/380/411 भादवि थाना संग्रामपुर

    गिरफ्तार करने वाली टीम
    1. उ0नि0 प्रेम बहादुर यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    2. हे0का0 रावेन्द्र प्रताप सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    3. का0 अरूण प्रकाश पाण्डेय थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    4. का0 वीरेन्द्र सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    5. का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

  • अपने जन्मदिन पर कांग्रेस और भाजपा पर बसपा प्रमुख मायावती ने साधा निशाना

    [object Promise]

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती आज अपने 64वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अर्थव्यवस्था बीमार है और 130 करोड़ लोगों के रोजाना रोजी-रोटी का संकट है।

    मायावती ने आगे कहा कि बीजेपी निजी स्वार्थ की वजह से सत्ता का दुरुपयोग करने से पीछे नहीं हट रही है। केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत हैं और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल बना हुआ है। मायावती ने कहा कि गरीब, आदिवासी, मुस्लिम और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यक इस सरकार में ज्यादा परेशान हैं। केंद्र सरकार सत्ता कादुरुपयोग कर रही है जिससे देश का माहौल अराजक होता जा रहा है। केन्द्र सरकार की नीतियों से देश की जनता परेशान है। बीजेपी सरकार में लोग परेशान है। देश की अर्थव्यवस्था मंदी की ओर है।

    [object Promise]

    बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी कांग्रेस पार्टी की राह पर चल निकली है।यह राजनीतिक लाभ के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है।

    [object Promise]

  • ‘काशी शुभांगी कद्दू’ औषधीय गुणों से है लबालब

    [object Promise]

    वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का काशी शुभांगी या छप्पन भोग कद्दू बड़े-बड़े गुणों से लबालब हैं। यह आमदानी बढ़ाने वाला तो है ही, स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है। इसमें न सिर्फ किसानों को ताकत देने की क्षमता है, बल्कि स्वास्थ को भी दुरुस्त रखने की भी क्षमता है।

    यह संभव किया है वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक सुधाकर पांडेय ने आईएएनएस को बताया कि छप्पन कद्दू कद्दूवर्गीय की महत्वपूर्ण सब्जी फसल ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से लबरेज है। छोटे पौधे वाला यह कद्दू बड़े-बड़े गुणों से भरा हुआ है। किसानों को आर्थिक मजबूती देने वाला यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें हाईडीजीज रिस्क, ब्लड प्रेशर मोटापा कम करने की क्षमता है।

    50 से 55 दिन में प्रथम तुड़ाई और लगातार 70 दिन तक फल देने वाली इस फसल में लगभग सभी प्रकार के विटामिन एवं खनिज तत्व हैं। इनमें मुख्य रूप से विटामिन ए (211 मिग्रा), विटामिन सी (20.9 मिग्रा) तथा पोटैग्रायम (319 मिग्रा) एवं फॉस्फोरस (52 मिग्रा) मिलता है। यह प्रति 100 ग्राम फल में पाया जाता है। इतना ही नहीं, इस सब्जी में पोषक तत्वों की प्रचुरता है। आईआईवीआर में विकसित इस प्रजाति को खेत के अलावा गमले में भी लगाया जा सकता है।

    भूमि की अच्छी तरह जुताई करें। 4-5 बार गहरी जुताई करके पाटा चलाएं। तैयार खेत में निश्चित दूरी पर बेड़ बनाएं। 3.5-4.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर बीज को बुवाई से पहले फफूंदी नाशक दवा (2.5 ग्राम कैप्टान या 3.0 ग्राम थिरम) से उपचारित करें। पूर्वी उत्तर प्रदेश में फसल की बुआई सितंबर माह के द्वितीय पखवाड़े से लेकर नवंबर के प्रथम पखवाड़े तक करें। लोटनेल की सुविधा होने पर दिसंबर महीने में भी बुआई की जा सकती है।

    खेत में उपयुक्त नमी न हो तो बुवाई के समय नाली में हल्का पानी लगाएं। बीज का जमाव अच्छा होगा। 10-15 दिन के अंतराल पर सिंचाई करते रहें। अच्छी पैदावार के लिए टपक सिचाई प्रणाली का उपयोग करें।

    उन्होंने बताया कि फल कोमल एवं मुलायम अवस्था में तोड़े। 2-3 दिनों के अन्तराल पर फलों की तुड़ाई करें। छप्पन कद्दू की औसत उपज 325-350 कुंतल पति हेक्टेयर है। वैज्ञानिक खेती से लागत लाभ का अनुपात 1:3 का होता है।

    एक फल 800-900 ग्राम का होगा। लंबाई 68-75 सेमी तथा गोलाई 21-24 सेमी होगी। प्रति पौधा औसतन 8-10 फल मिलेंगे। 325-350 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त होगा। एक हेक्टेयर में 7000-7500 पौधे लगाए जाते हैं।

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ राजन पाठक के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सीएससी में ओपीडी खुलने की जानकारी ली साथ ही डेंटल सर्जन, औषधि वितरण कक्ष, औषधि भंडारण कक्ष, नेत्र सर्जन कक्ष, एक्स-रे कक्ष, महिला वार्ड, जेई/एईएस वार्ड सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। जेई/एईएस वार्ड में गंदगी देखकर डीएम ने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मरीजों से दवाई सहित अन्य सुविधाओं के मिलने की जानकारी ली।

  • पीलीभीत व्यापारी एवं श्रमिक बंधु सरकारी योजनाओं हेतु जन सेवा केन्द्र से कराएं पंजीयन जिला अधिकारी

    [object Promise]
    पीलीभीत प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना 2019’’ तथा ‘‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2019’’ से सम्बन्धित बैठक जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के विषय में अवगत कराया गया कि योजना के अन्तर्गत 18 से 40 वर्ष तक के ऐसे लघु व्यापारी जिनका स्व घोषित वार्षिक कारोबार 1.5 करोड़ से अधिक न हो और जिनका अपने नाम से बचत बैंक खाता और आधार संख्या हो, अपना पंजीकरण जन सेवा केन्द्र के माध्यम से करा सकते हैं तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के विषय में भी अवगत कराया गया कि इस योजना के अन्तर्गत 18 से 40 वर्ष तक की आयु के ऐसे असंगठित कर्मकार जिनकी मासिक आय पन्द्रह हजार रूपये से अधिक न हो और जिसका बैंक में अपने नाम से बचत खाता और आधार संख्या, अपना पंजीकरण जन सेवा केन्द्र के माध्यम से करा सकते हैं।
    बैठक में उपस्थित सदस्यों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रत्येक नगर पालिका 1000-1000, नगर पंचायत 500-500 व्यापारियों का पंजीयन कराये तथा जिला पूर्ति अधिकारी कोटेदारों का, जिला आबकारी अधिकारी शराब की दुकानों पर कार्यरत सेल्समैन का पंजीयन करायें। इसके साथ ही उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा को मनरेगा श्रमिकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर व अन्य अधिकारीगण व डिस्ट्रिट मैनेजर जन सेवा केन्द्र पीलीभीत उपस्थित रहे।

  • आज सातवीं CPA कांफ्रेंस, शुभारंभ करेंगे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला -इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

    [object Promise]

    लखनऊ। Commonwealth Parliamentary Association Conference : उत्‍तर प्रदेश में पहली बार होने वाली कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) कांफ्रेंस का गुरुवार को झमाझम बारिश के बीच शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत सभी सीपीए कांफ्रेंस के सभी प्रतिनिधि बारिश के बीच विधान सभा के गलियारे पहुंचे हैं। अभी कुछ ही देर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सातवें सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

    विधानभवन के पुरुषोत्तम दास टंडन सभागार में बुधवार को पत्रकार वार्ता में दीक्षित ने बताया था कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र का सम्मेलन पहली बार उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इससे पूर्व छठां सम्मेलन बिहार के पटना में आयोजित किया गया था।

    17 जनवरी को राज्यपाल करेंगी समापन 

    दो दिन चलने वाली कांफ्रेंस में जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता वृद्धि और सदन की बैठकों का स्तर बेहतर बनाने पर चर्चा होगी। इसमें भाग लेने के लिए आस्ट्रेलिया और मलेशिया के पर्यवेक्षकों के अलावा विभिन्न प्रदेशों के सौ से अधिक प्रतिनिधि लखनऊ पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन उद्घाटन सत्र में विशिष्ट सभा को संबोधित करेंगे। करीब दो घंटे चलने वाले कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष स्वागत भाषण और विधान परिषद के सभापति रमेश यादव धन्यवाद देंगे। नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, बसपा के दल नेता रितेश पाण्डेय समेत कई संसद सदस्य, विधानमंडल के वर्तमान व पूर्व सदस्य शामिल होंगे। विधानसभा मंडप में आहूत कार्यक्रम का समापन 17 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।

    सीपीए की 180 शाखाएं

    दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए)की राष्ट्रमंडल देशों में 180 से अधिक शाखाएं हैं।

    इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

    विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में बजट प्रस्तावों पर चर्चा के समय जनप्रतिनिधियों की क्षमता बढ़ाना और जनप्रतिनिधियों का ध्यान विधायी कार्यों की ओर बढ़ाने पर उद्बोधन होंगे। पहले विषय पर राज्यसभा उप सभापति हरिवंश मुख्य भाषण देंगे जबकि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दूसरे विषय पर मुख्य वक्ता होंगे।

    सदनों में व्यवधान पर भी विचार

    सदनों की बैठकों में व्यवधान बढ़ने और चर्चाओं के स्तर में सुधार पर भी सम्मेलन में विचार होगा। इस बारे में उनकी अध्यक्षता में एक कमेटी लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित की गयी थी। कमेटी अपनी रिपोर्ट को तैयार कर रही है। सांसदों, विधायकों और विधि विशेषज्ञों से भी इस बारे में सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

    राज्यपाल-सीएम से मिले बिरला

    कांफ्रेंस में शामिल होने बुधवार को लखनऊ पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित भी उपस्थित रहे। वहीं एक होटल में आयोजित रात्रि भोज में मुख्यमंत्री योगी ने भी ओम बिरला से मिल स्वागत किया।

  • ब्लॉक भादर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,13 अधिकारी/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश

    [object Promise]

    सहायक कार्यक्रम अधिकारी की संविदा सेवाएं समाप्त करने का दिया निर्देश

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज ब्लॉक भादर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के नदारद रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए बीडियो सहित 13 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। बुधवार को जन सुनवाई के उपरांत ब्लॉक भादर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने लापरवाह अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई साथ ही अनुपस्थित रहने पर खंड विकास अधिकारी रामकृष्ण पांडे सहित संतोष कुमार शुक्ल पंचायत एडीओ पंचायत, मोइज उल्ला खां एडीओ कोआपरेटिव, शिव बहादुर सिंह एडीओ आईएसबी, अमरीश मिश्रा एडीओ एस के, अशोक कुमार सिंह लेखाकार तथा तकनीकी सहायक अरविंद कुमार पांडे, शिव कुमार यादव, अरुण कुमार, देवेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष ओझा, शिव कुमार तिवारी, लाल बहादुर का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए साथ ही वरिष्ठ सहायक अखिलेश कुमार शुक्ला को भी एक दिन का वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए, वही खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रतिदिन ब्लॉक नहीं आते हैं जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दिनेश प्रताप सिंह सहायक कार्यक्रम अधिकारी की संविदा सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास की प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त जारी होने की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पाया कि 15 मई 2019 को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक का निरीक्षण किया गया था उसके बाद किसी भी अधिकारी द्वारा निरीक्षण नहीं किया गया है।

  • नाबालिग लड़की ने शादी से मना करने पर लगाई आग, 2 गिरफ्तार

    [object Promise]

    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के परिजनों द्वारा शादी करने से मना करने पर एक नाबालिग लड़की ने बुधवार को कथित रूप से आग लगा ली। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रेमी के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत वर्मा ने बताया कि औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में निषाद बिरादरी की एक दसवीं कक्षा पास 16 साल की लड़की ने अपने सूने घर में आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में कानपुर की हैलट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाला नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 साल के एक लड़के का काफी अर्से से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

    पिछले चार दिन पूर्व हुई पंचायत में लड़के के परिजनों ने बुधवार (आज) को मंदिर में शादी करने का वादा किया था। लेकिन सुबह ही मन कर दिया है, जिससे उसने आग लगा ली है।

    एसपी ने बताया कि लड़की के बयानों के आधार पर लड़के के माता-पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने (306आईपीसी) का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

  • पुलिस को मिली बहुचर्चित गौरव चंदेल मर्डर केस में कामयाबी, नौ दिन बाद कार बरामद

    [object Promise]

    नोएडा। गाजियाबाद के बहुचर्चित गौरव चंदेल मर्डर केस में पुलिस ने 9 दिन बाद चंदेल की कार को बरामद कर लिया है। यह कार घटनास्थल से 40 किलोमीटर दूर खड़ी थी। पुलिस ने गाजियाबाद के मसूरी से इस कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि कार से कुछ सुराग मिल सकते हैं। आपको बताते जाए कि बदमाशों ने 6 जनवरी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौरव चंदेल की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिला है।6 जनवरी की देर रात थाना फेस-3 क्षेत्र में पर्थला चौक से आगे सर्विस रोड पर गौरव चंदेल का शव मिला था।

    मिली जानकारी के अनुसार, चंदेल के परिजन थाने में मामला दर्ज कराने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरंग वापस भेज दिया था। इसके बाद परिजनों ने खुद ही उनका शव बरामद किया था। बाद में मामले का संज्ञान उच्च अधिकारियों को लेना पड़ा और इसमें कई पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त भी किया गया था।

    गौरव चंदेल गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में रीजनल मैनेजर थे, जब वे ऑफिस से घर जा रहे थे तो लूट के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

    [object Promise]

    हिंडन विहार स्टेडियम के पास सर्विस लेन पर उनका शव मिला था। इतना ही नहीं हत्या और लूट के इस मामले में हत्यारों को पकड़ने में नाकाम रहे बिसरख थाना इंचार्ज मनोज पाठक, उनके मातहत दारोगा वेदपाल सिंह तोमर, राजेंद्र कुमार सिंह और फेज-3 कोतवाली की गढ़ी चौखंडी इंचार्ज दारोगा मान सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था।

    वहीं क्षेत्राधिकारी-3 ग्रेटर नोएडा राजीव कुमार की रिपोर्ट के आधार पर चेरी काउंटी चौकी प्रभारी दारोगा सन्नी जावला और चौकी इंचार्ज गौर सिटी को घटना वाली रात लेट-लतीफी के चलते ‘लाइन-हाजिर’ किया गया। इस मामले में लापरवाही के चलते नपने वाले लापरवाह दारोगाओं में सब-इंस्पेक्टर मान सिंह गढ़ी चौखंडी प्रभारी थे।

    [object Promise]