Category: uttar-pradesh

  • UTTAR PRADESH: मौत के घाट उतारा बीजेपी विधायक के पालतू हाथी ने महावत को

    [object Promise]

    गोरखपुर। गोरखपुर (ग्रामीण) से भाजपा विधायक विपिन सिंह के पालतू हाथी ने सोमवार को जंघा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले सिंहपुर गांव में अपने महावत को पटककर मार डाला। पुलिस ने कहा कि हाथी और 34 वर्षीय शब्बीर देवरिया में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, जब यह घटना घटी।

    शब्बीर और एक अन्य महावत असीम सिंहपुर गांव में विश्राम करने के लिए रुक गए थे। हाथी को खिलाने के लिए शब्बीर हाथी की पीठ पर खड़ा होकर पीपल की पत्तियां तोड़ने लगा। पत्तियां तोड़ने के बाद जैसे ही शब्बीर नीचे आया, हाथी ने उसे अपनी सूंड में दबोच लिया और पटक दिया। फिर उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

    जंघा थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शब्बीर के परिवार के सदस्यों द्वारा विपिन सिंह के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

    भाजपा विधायक विपिन सिंह ने कहा है कि वह महावत के परिवार की हरसंभव मदद करेंगे। हाथी, गंगा राम, को प्रशिक्षित किया गया था और चचेरे भाइयों शब्बीर और असीम द्वारा उसकी देखरेख की जाती थी। इससे पहले वह कभी हिंसक नहीं हुआ था।

    साल 2012 में समाजवादी नेता रामलखन वर्मा को भी उनके पालतू हाथी लाल बहादुर ने अंबेडकर नगर में उनके गांव में पटककर मार डाला था।

  • फिर खेला ब्राह्मण कार्ड बहुजन समाज पार्टी ने

    [object Promise]

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन में एक बार बदलाव किया है। समझा जाता है कि वोट बैंक की गणित सेट करने के लिए बसपा मुखिया मायावती ने अब एक बार फिर ब्राह्मण कार्ड चला है। बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा में पार्टी के नेता दानिश अली को हटाकर सांसद रितेश पांडेय को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं मलूक नागर को उपनेता बनाया गया है। इस फेरबदल में प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली की कुर्सी हालांकि सलामत है।

    मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में लालजी वर्मा (पिछड़े वर्ग से) को और विधान परिषद में दिनेश चंद्रा (दलित वर्ग से) को पार्टी नेता के पद पर बरकरार रखा है।

    सूत्रों के अुनसार, ब्राह्मण समाज में भाजपा के प्रति मोह कम होने पर बसपा नजर बनाए हुए है। कांग्रेस की ओर ब्राह्मणों का रुझान न हो, इसलिए बसपा ने बड़ा बदलाव किया है। बसपा में दलित ब्राह्मण समीकरण को आजमाया जाता रहा है। रामवीर उपाध्याय के बगावती तेवरों के बाद से प्रदेश में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर युवा सांसद रितेश पांडेय को आगे करना एक प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि दानिश अली को करीब दो माह पूर्व ही दल नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

  • फिल्म तानाजी को उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया टैक्स फ्री

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने फिल्म तानाजी को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। आपको बताते जाए कि इस मसले को लेकर फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की थी। मुख्यमंत्री ने अजय देवगन से बात करने के बाद यह निर्णय लिया है।

    उल्लेखनीय है कि यह फिल्म तानाजी ऐतिहासिक है। 17वीं शताब्दी में शिवाजी महाराज के दोस्त और दाएं हाथ सुबेदार तानाजी पर आधारित है। इसमें मराठों और मुगलों के ऐतिहासिक वर्णन किया गया है।

    [object Promise]

  • पुलिस द्वारा संचालित ऐप्स- UP-112, SAVERA APP, 1090 EMERGENCY APP, UPCOP, C-PLAN APP, TRINETRA APP के सम्बन्ध में 01 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर द्वारा थाना गौरीगंज पर उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित ऐप्स- UP-112, SAVERA APP, 1090 EMERGENCY APP, UPCOP, C-PLAN APP, TRINETRA APP के सम्बन्ध में 01 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । बीट एवं हल्का प्रणाली को प्रभावी रुप से लागू करने एवं एकरूपता के दृष्टिगत बीट के आकार, बीट के लिए जनशक्ति का आवंटन, संसाधन, क्रियान्वयन व्यवस्था, बीट पुलिस अधिकारी के कर्तव्य एवं अधिकार, पर्यवेक्षण एवं समन्वय तथा बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • कुशीनगर में अखिल भारतीय मानव उत्थान सेवा संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष-राम बालक दास त्यागी ने किया कंबल वितरण

    [object Promise]

    पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना शहर से सटे सिधुआ मिश्रौली गांव में गुरुवार को लगभग 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। सिधुआ गांव निवासी व अखिल भारतीय मानव उत्थान सेवा संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष- राम बालक दास त्यागी ने अपने निजी खर्च से किया है।

    अपने जन्मदिन पर कांग्रेस और भाजपा पर बसपा प्रमुख मायावती ने साधा निशाना

     

    उन्होंने कहा कि ठंड अत्यधिक पड़ रही है। जिसके कारण गरीबों को परेशानी हो रही है। कहा कि जरूरतमंदों को वस्त्र व कंबल प्रदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

  • उत्तर प्रदेश में पत्नी की निर्ममता से हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

    [object Promise]

    रायबरेली। उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को अपनी 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी की निर्ममता से हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हाल के दिनों में सबसे भीषण हत्याओं में से एक इस वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी ने महिला के शव को टुकड़ों में काटा, पीसा और जला दिया। इसके बाद रायबरेली जिले के बाहरी इलाके में शव के बचे हिस्सों को फेंक दिया।

    नए साल में 4 जनवरी को हुई यह वारदात मंगलवार को उस वक्त प्रकाश में आई जब मृतका उर्मिला की बड़ी बेटी अपनी नानी के घर पहुंची। हत्या की गवाह अकेली बेटी ने वहां यह बात सबको बता दी।

    पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया और शव के बचे हिस्सों को जब्त कर, उन्हें डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए लखनऊ स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेज दिया है।

    सर्किल ऑफिसर (सीओ) विनीत कुमार सिंह ने कहा कि महिला के परिजनों ने यूपी 112 में फोन मिलाकर 4 जनवरी को महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।

    सिंह ने कहा, “महिला के परिजनों की ओर से एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम रविंद्र के घर पहुंची और दीह पुलिस को खबर दी। पुलिसकर्मियों ने महिला का पता लगाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। 10 जनवरी को उर्मिला की बहन विद्या देवी दीह पुलिस स्टेशन पहुंची और रविंद्र पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।”

    आरोपी रविंद्र से उर्मिला की शादी वर्ष 2011 में हुई थी, दंपति की सात और 11 वर्ष की दो बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार, रविंद्र को एक बेटे की चाहत थी और उसे संदेह था कि उर्मिला इस बार भी एक बेटी को जन्म दे सकती है।

    रविंद्र की बड़ी बेटी ने कहा कि उसके दादा करम चंद्र और चाचा संजीव व बृजेश भी उसकी मां की हत्या में शामिल हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए एसएचओ ने एक टीम भेजी थी, लेकिन वह घर से उस वक्त फरार था।

    सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए छह टीमें गठित की गईं। कुमार ने पूछताछ के वक्त अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने माना कि उसने गुस्से में धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए। इसके बाद आटे की चक्की में उन टुकड़ों को पीसा और बचे हुए हिस्सों को जला दिया।

    आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल करते हुए कहा कि इसके बाद वह बची हुई अस्थियों को थैले में डालकर अपने घर से चार किलोमिटर दूर झांड़ियों में फेंक आया।

  • शिक्षा विभाग ने कब्जे में ली बरामद 12 कुंटल से ज्यादा बिकने जा रहीं सरकारी किताबें

    [object Promise]

    बांदा। उत्तर प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान की क्या हालत है? इसकी बानगी बुधवार को बांदा में उस समय देखने को मिली, जब इस अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त बांटे जाने वाली किताबों को कबाड़ में बेचने जा रहे गोरखधंधेबाजों को भीड़ ने पकड़ लिया। सातवीं और आठवीं कक्षा के पांच हजार छात्रों में बांटे जाने वाली यह सरकारी किताबें कबाड़ के भाव बिकने जा रही थीं। जिसे एक कबाड़ी ने महज 1,140 रुपये में खरीदा था। भीड़ ने ठेले में जा रही किताबों को पकड़कर इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी, इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने मौके पर पहुंचकर मौजूदा शिक्षा सत्र 2019-20 की इन 12 कुंटल से ज्यादा किताबों को छुड़ाकर शिक्षा विभाग के कब्जे में ले लिया।

    बीएसए हरिश्चन्द्रनाथ ने बताया कि बांदा शहर के अतर्रा चुंगी के पास से सरकारी किताबों को कौड़ियों के दाम बिकने के बाद ठिकाने लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर घटना सही पायी गयी। इसमें 24 घंटे के अंदर जांच कर दोषी कर्मचारी की सेवा समाप्ति जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि यह कक्षा 7 और 8 की नि:शुल्क किताबें हैं, जिन्हें सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में मुफ्त वितरण के लिए सभी विद्यालयों को दिया जाता है और यह यहां अतर्रा चुंगी इलाके के एक घर से कबाड़ के भाव बिकने के बाद उतारने जा रही थीं।

  • श्रद्धालुओं ने लगाई मकर संक्रांति पर्व पर गंगा में डूबकी, प्रधानमंत्री माेदी ने दी बधाई

    [object Promise]

    वाराणसी। पूरे देश में आज महा संक्रांति का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु सूर्य की अराधना की और गंगा में डुबकी लगाई। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति की काफी मान्यता है, इसमें दान, पुण्य किया जाता है और देवताओं को याद किया जाता है। बुधवार सुबह ही देश के कई हिस्सों में मकर संक्रांति के त्योहार के दिन श्रद्धालु मंदिरों, गंगा में डुबकी लगाने पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए लिखा है कि प्रकृति, परंपरा और संस्कृति के रंगों से भरे मंगल पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, यहां गंगा आरती में भाग लिया और गंगा में डूबकी लगाई।

    इसलिए है खास मकर संक्रांति…
    आपको बताते जाए कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। सूर्य के एक राशि से दूसरी में प्रवेश करने को संक्रांति कहते हैं। मकर संक्राति के पर्व को उत्तरायण भी कहा गया है। मकर संक्राति के दिन गंगा स्नान, व्रत, कथा, दान और सूर्य की उपासना करने का विशेष लाभ प्रदान करता है।

    [object Promise]

  • युवती की PAC की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान मौत

    [object Promise]

    बरेली। बरेली के नकटिया में उत्तर प्रदेश की सशस्त्र पुलिस की पीएसी की प्रवेश परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान बुधवार को एक 20 वर्षीय लड़की बेहोश हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। लड़की 2,400 मीटर की दौड़ पूरी करते ही गिरकर बेहोश हो गई, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।

    पुलिस में काम करने का सपना देखने वाली युवती की पहचान बागपत जिला में फजलपुर गांव निवासी एक किसान की बेटी अंशिका सिंह के रूप में हुई।

    पीएसी कमांडेंट विकास कुमार वैध्य ने कहा कि अंशिका ने पीईटी उत्तीर्ण कर ली थी लेकिन दौड़ पूरी करते ही वह गिर गई।

    पीईटी में महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है वहीं पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।

    अंशिका प्रवेश परीक्षा के लिए अपने पिता रामवीर सिंह के साथ आई थी, उसके पिता पीएसी मैदान के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। अंशिका स्वस्थ थी और शारीरिक रूप से स्वस्थ थी और उसने आसानी से दौड़ पूरी कर ली लेकिन अचानक से मैदान पर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    अंशिका के परिवार में उससे छोटे दो भाई हैं जो स्कूल में पढ़ते हैं। अंशिका पिछले दो साल से पीएसी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

    एक अन्य लड़की शालिनी सिंह (21) भी दौड़ पूरी करने से कुछ पहले बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

  • रोजगार शिविर का आयोजन विकास खण्डों में 16 जनवरी से

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी प्रभूनाथ ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिसर, नई दिल्ली के तत्वाधान एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान कराने हेतु जनपद जनपद के 12 विकास खण्डों में सुरक्षा जवान, सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद हेतु भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंनें बताया कि दिनांक 16 जनवरी 2020 का विकास खण्ड जामों, दिनांक 17 जनवरी 2020 को विकास खण्ड मुसाफिरखाना, दिनांक 18 जनवरी 2020 को विकास खण्ड बाजार शुकुल, दिनांक 20 जनवरी 2020 को विकास खण्ड जगदीशपुर, दिनांक 21 जनवरी 2020 को विकास खण्ड शाहगढ, दिनांक 22 जनवरी 2020 को विकास खण्ड तिलोई, दिनांक 23 जनवरी 2020 को विकास खण्ड बहादुरपुर, दिनांक 24 जनवरी 2020 को विकास खण्ड भादर, दिनांक 25 जनवरी 2020 को विकास खण्ड संग्रामपुर, दिनांक 27 जनवरी 2020 को विकास खण्ड भेटुआ, दिनांक 28 जनवरी 2020 को विकास खण्ड अमेठी तथा दिनांक 29 जनवरी 2020 को विकास खण्ड गौरीगंज में प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक लगाये जायेंगे।
    उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की योग्यता 10वीं पास अथवा फेल हो, आयु 20 से 35 वर्ष, ऊॅचाई 168 सेमी0 होनी चाहिए, साथ ही सुरक्षा सुपरवाइजर पद हेतु बीए पास, एनसीसी तथा बेसिक कम्प्यूटर अनिवार्य, ऊॅचाई 170 सेमी0, आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। जिनकी पदस्थापना ताजमहल, लाल किला, जोधा महल, सिकन्दर किला, मेट्रो, एयरपोर्ट, प्राइवेट सेक्टर, इण्डट्रीज आदि में एक माह का प्रशिक्षण पूर्ण की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में अभ्यर्थी 10वीं की छायाप्रति व दो फोटो लाना अनिवार्य है।