Category: uttar-pradesh

  • थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा करपिया गांव में हुयी घटना में शामिल 05 ऩफर अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन/हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2020 धारा 147,148,149,323,504,506 भादवि व 7 CLA ACT के सम्बन्ध में अज्ञात अभियुक्तो के अनावरण हेतु लगायी गयी टीम द्वारा रविवार को प्र0नि0 अवधेश यादव मय हमराह द्वारा दौरान तलाश अभि0 व रोकथाम जुर्म जरायम पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 05 नफर अभियुक्तों 1.बादल उर्फ राम सागर सिंह पुत्र स्व0 राकेश सिंह निवासी करपिया थाना मू0खाना जनपद अमेठी 2.अनिरुद्ध सिंह उर्फ टिवंकल पुत्र माधव प्रताप सिंह निवासी करपिया थाना मु0खाना जनपद अमेठी को करपिया रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास व अधिगम 3. रवी यादव पुत्र बाबूलाल निवासी पूरे बल्दी मजरे मानामदनपुर थाना मुखाना जनपद अमेठी 4. प्रवीण सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह नि0 घुसियरिया थाना धम्मौर जिला सुल्तानपुर व 5. सत्यम पुत्र अमरजीत सिंह निवासी पिंण्डारा महराज थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी को अलीगंज कस्बे से गिरफ्तार किया गया ।

    गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम व पता
    1.बादल उर्फ राम सागर सिंह पुत्र स्व0 राकेश सिंह निवासी करपिया थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    2.अनिरुद्ध सिंह उर्फ टिवंकल पुत्र माधव प्रताप सिंह निवासी करपिया थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    3. रवी यादव पुत्र बाबूलाल निवासी पूरे बल्दी मजरे मानामदनपुर थाना मुखाना जनपद अमेठी
    4. प्रवीण सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह नि घुसियरिया थाना मु0खाना जनपद अमेठी व
    5.सत्यम पुत्र अमरजीत सिंह निवासी पिण्डारा महराज थाना मखाना जनपद अमेठी

  • ‘जिंदा दफन कर देंगे मोदी विरोधी नारे लगाने वालों को’- यूपी के मंत्री रघुराज

    [object Promise]

    अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को ‘जिंदा दफन’ कर दिया जाएगा। मंत्री ने यह बात रविवार को अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करने के दौरान कही।

    उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाते हैं, तो मैं आपको जिंदा दफन कर दूंगा।”

    वह जाहिर तौर पर सीएए के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में ऐसा कह रह थे, जिस दौरान छात्रों ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए थे।

    मंत्री ने आगे कहा कि ये एक प्रतिशत लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं। ये भारत में रहते हैं, हमारे करों को खाते हैं और फिर नेताओं के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हैं। यह देश सभी धर्मों के लोगों का है, लेकिन प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी अस्वीकार्य है।”
    उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेहरू की जाति क्या थी? उनका ‘खानदान’ नहीं था।”रघुराज सिंह उत्तर प्रदेश में श्रम मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं।

  • लखनऊ में सेल्फी पॉइंट बनी अटल की प्रतिमा

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकभवन में हाल ही में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा शहर में नया सेल्फी पॉइंट बन गई है। लोकभवन में ही मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर लोकभवन के दरवाजे रविवार को आम नागरिकों के लिए खोले जाते हैं और सैकड़ों की संख्या में लोग वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते हैं।

    पिछले महीने 25 दिसंबर को वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी पीतल की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रतिमा का निर्माण जयपुर निवासी राजकुमार ने लगभग 95 लाख रुपये की लागत से किया था।

    अपने परिवार के साथ लोकभवन में अटल की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने वाले एक व्यापारी ऋषि मेहरोत्रा ने कहा, “मेरे दादा जी अटल बिहारी वाजपेयी के मित्र थे और आज यहां होना हमारे लिए विशेष क्षण है।”

    इस बीच प्रदेश सरकार ने लोकभवन की सुरक्षा बढ़ा दी है और परिसर के सामने के दरवाजे पर, जहां प्रतिमा स्थापित है, लगभग 100 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।

    प्रतिमा देखने आने वालों को लोकभवन में प्रवेश की अनुमति नहीं है और प्रवेश से पहले सभी आगंतुकों की सघन जांच की जाती है।

    प्रत्येक आगंतुक की जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज की जाती है और सीसीटीवी कैमरे आगंतुकों की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं।

  • खेल से होता है शारीरिक विकास:राकेश प्रताप सिंह

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन/हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना। नगर के स्टेट बैंक के निकट एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन अमित स्पोर्ट्स द्वारा किया गया जिसमें विजेता दुवरिया व उपविजेता धरौली की टीम रही। विजेता व उपविजेता टीम को विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
    समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक विकास होता है समाज के हर एक युवा को किसी न किसी खेल से जुड़ा होना चाहिए और खेल खेलना चाहिए।सभासद हसन उल्ला ने आयोजक मंडल को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज के लोगो को ऐसे खेल का आयोजन करना चाहिए जिससे क्षेत्र के हर एक युवा किसी न किसी खेल में रुचि ले।
    सभासद हसन उल्ला, वंशराज सिंह , प्रधान अली अहमद व युवा कांग्रेसी नेता युवराज त्रिपाठी ने भी खिलाडियो को पुरुष्कृत उत्साह वर्धन किया।इस मौके पर इजहार अहमद , अजय सिंह , विधायक प्रतिनिधि मनीष शर्मा सहित हजारो दर्शक मौजूद रहे

  • पूरनपुर केशोपुर ताo घुंघचियाई में लोहिया आवासों में 75000 रु प्रति लाभार्थी से लिये गए ग्राम प्रधान ने

    [object Promise]
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली
    पीलीभीत तहसील पूरनपुर के ग्राम केशवपुर ता0 थाना तहसील पूरनपुर जिला पीलीभीत में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव की मिलीभगत से लोहिया आवासों में जमकर धन उगाही की गई है गरीव लोगों को डरा धमकाकर गांव के लोगों से एक आवास लोहिया 275000 का आता है जिसकी रकम निकालते समय ग्राम प्रधान ने धमकाकर 75000 रु ले लिए और जिन्होंने देने से इनकार किया उनसे ग्राम प्रधान द्वारा आवास का सारा पैसा बापिस कराने की धमकी दी गयी जिससे डर कर लोगों ने ग्राम प्रधान को डर से पैसे बापिस न हो जाएं इसलिए दे दिए जिसकी शिकायत प्रार्थियों द्वारा करने की कोशिश की गई लेकिन ग्राम प्रधान की दबंगई के कारण नही कर सके ।
    [object Promise]कुछ समय पश्चात लोहिया अभ्यर्थियों द्वारा इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी पूरनपुर से की गई लेकिन वहां भी इनकी कुछ सुनबाई नही हुई क्योंकि खंड विकास अधिकारी पूरनपुर की मिलीभगत से ही ये सब भ्रस्टाचार हो रहा था रिश्वत का पैसा ग्राम प्रधान पंचायत सचिव से लेकर खंड विकास अधिकारी तक जाता है।अंत मे आवास लाभार्थियों द्वारा जिला अधिकारी महोदय को भी शिकायती शपथ पत्रों के द्वारा सभी लाभार्थियों द्वारा दिया गयी जिसको काफी समय हो गया है लेकिन अभी तक ग्राम प्रधान की कोई जांच नही हुई है जिला अधिकारी को 23/11/2019को दिए गए शपथ पत्र में लाभार्थियों ने लिखा था की प्रार्थीगण केशोपुर ताo घुंघचियाई के मूल निवासी हैं प्रार्थिनी गणों को वर्ष 2017 में लोहिया आवास दिये गए थे जिसमें प्रार्थिनीगणों के खाते में लोहिया आवास बनाने के लिए 2,75000 बैंक खातों में दिया गया था ।
    [object Promise]जिसमें प्रधान पति रामचंद्र पुत्र जानकी ने प्रति लोहिया आवास के हिसाब से प्रार्थिनी गणों से जबरन 75000 रुपए की धनराशि उगाही की और उक्त रुपया ना देने पर 2,75000 रुपए वापस करवा देने की धमकी दी और प्रार्थिनीगणों से जबरन प्रति लाभार्थी 75000 रुपया ले लिया गया और कहा कि तुम लोगों ने किसी से शिकायत की तो तुम लोगों से लोहिया आवास छीन लेंगे हम प्रधान नहीं प्रधानमंत्री हैं ऐसा कुछ बोला प्रधान ने क्राइम रिपोर्टर ब्यूरो चीफ भूपेंद्र शर्मा से भी गलत भाषाओं का उपयोग किया अतः प्रशासन से उपरोक्त प्रधान पति रामचंद्र के खिलाफ जांच करा कर कानूनी कार्रवाई की जाए रामचंद्र प्रधान द्वारा ली गई रकम वापस दिलाने का कष्ट करें इसकी सही तरीके से जांच की जाए ।

  • जिला वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

    [object Promise]

    पुलिस द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र भी लिया जाए— जिलाधिकारी

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में 31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह -2020 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्कूली वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मार्ग पर मानक के अनुरूप ही स्कूल वाहनों का संचालन किया जाए, स्कूल के सभी चालकों की आंखों की जांच कराना सुनिश्चित किया जाए, बिना नेत्र परीक्षण कराये किसी भी वाहन चालक से ड्यूटी न ली जाए, चालक को कम से कम 5 वर्ष का वाहन चालक का अनुभव हो, चरित्र प्रमाण पत्र लेकर ही वाहन का संचालन कराया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि स्कूली वाहनों का प्राविधिक निरीक्षण विद्यालय परिसर में या एआरटीओ कार्यालय में कराया जाए। समस्त वाहनों की जांच समय-समय पर अवश्य कराई जाए। स्कूल वाहन की आयु सीमा रजिस्ट्रीकरण दिनांक से 15 वर्ष और प्राइवेट सम्बद्ध वाहनों की आयु सीमा 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए । जिलाधिकारी ने कहा स्कूल चालकों का पुलिस द्वारा चरित्र प्रमाण-पत्र लेकर ही वाहन का संचालन करायें। इसके साथ ही सभी वाहनों में गति नियंत्रक जिसकी गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो , सीसी कैमरे, जीपीएस, समस्त सीटों में सीटबेल्ट,फायर एग्टीग्यूशर, छत की राग मजबूती के साथ जुड़ी हो। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन में समस्त उपबंध के परीक्षण के उपरांत ही वाहन का परिवहन किया जाए।

  • कुशीनगर के सुखपुरा में गरीब विकलांग,बिधवा महिलाओं के बीच कम्बल के साथ भोजन की सामग्रियां किया वितरित

    [object Promise]

    रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर- पडरौना विकास खण्ड के ग्राम सभा सुखपुरा में असहाय गरीब विकलांग बिधवा आदी महिला को दो दो सेट कम्बल के आलावा भोजन की सामग्रियां वितरित किया गया । इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसी सुखपुरा गांव के कपरधिक्का टोला निवासी वार्ड नंबर 62 से वर्तमान के जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा द्वार कंबल वितरण किया गया। श्री कुशवाहा ने कहा कि आध्यात्म के बिना मानव जीवन अधूरा है। इसे अपना कर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता प्राप्त कर सकता है।

    मनुष्य विचारों का पूंज है और जीवन अनंत यात्रा। इसका ज्ञान प्राप्त करने वाला ही अलौकिक सफलता पाता है। इस मौके पर अर्जुन कुशवाहा,धर्मेद्र कुशवाहा,अर्जुन कुशवाहा,रोशन चौधरी,जाबेद अली,अजय कुशवाहा,संजय कुशवाहा सिंहासन कुशवाहा,नन्दलाल कुशवाहा,अशोक कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा समेत आदी लोग मौजूद रहे।

  • कुशीनगर मे मकर संक्रांति पर्व को लेकर पडरौना में भुजा,गुड की खरीदारी में आई तेजी

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर । मकर संक्रांति के त्यौहार के लिए बाजार में दुकानें सज गई हैं। ठंड के चलते ग्राहक कम तो जरूर हैं,लेकिन पडरौना शहर के गुदरी बाजार में रौनक है। तिल,चावल,मक्का,मूंगफली आदि की खरीदारी अभी से लोग कर रहे हैं। सोमवार को पडरौना नगर के चावल मंडी में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहक कई दुकानों पर मोल भाव कर रहे थे। मकर संक्रांति के बाद से ही औसत तापमान में सुधार होने लगता है। धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इस त्योहार के लिए ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं शहरी इलाकों में भी महिलाएं सप्ताह भर पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। लोग अपने घर के अलावा रिश्तेदारी में खिचड़ी भी भेजते हैं।
    पहले गांवों में भड़भूजा बिरादरी के लोग भूजा भूजते थे। चावल आदि की तैयारी घर में ही होती थी, लेकिन अब इसमें बदलाव आ गया है। मकर संक्रांति के पर्व से जुड़े सामान भी बाजार के हवाले हैं। आज भड़भूजा के भूजा की जगह प्लास्टिक पैक में विभिन्न कंपनियां भी भूजा बेंचने लगी हैं। हालांकि इन सबके बीच पडरौना नगर में अभी भी कुछ जगहों पर भड़भूजा का कार्य हो रहा है।
    मकर संक्रान्ति के त्यौहार पर लोग अपने घरों में भूजा और गुड़ से तैयार लाईं बनाते हैं। लोगों की व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि अब वे भूजा के लिए भड़भूज के यहां जाने की बजाय बड़ी दुकानों से प्लास्टिक की थैलियों में आ रहे भूजा को ही खरीद रहे हैं। दरबार रोड के किराना व्यापारी सतीश बताते हैं कि हर दिन इस तरह के 10-12 ग्राहक आ रहे हैं। जैसे-जैसे वक्त बढ़ेगा प्लास्टिक की बोरियों में पैक भूजा की बिक्री बढ़ती जाएगी।
    पडरौना की चावल मंडी में पिछले दो दशक से भूजा भुनने का कार्य करने वाली कृष्णा बताते हैं कि अब इस पुश्तैनी व्यापार से जीवन यापन मुश्किल है। महज एक दशक पहले तक चूल्हे में आग जलाने के बाद फुर्सत ही नहीं मिलती थी,परंतु अब काम नहीं मिलता। लोग अगर आते भी हैं तो उन्हें पहले से तैयार भूजा चाहिए। थोड़ी सी देर होते ही लोग दूसरी दुकान से बोरियां खरीदकर चल देते हैं।

  • UP: 2 लोगों की मौत, 16 घायल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से

    [object Promise]

    आगरा। कोहरे के कारण सोमवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहबाद के पास एक बस के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, बस ड्राईवर को काेहरे की वजह से कम दिखाई देने की वजह से फतेहबाद के पास बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। 16 जनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • UP : वीडियो वायरल पुलिस पिटाई से घायल युवक का, जांच के आदेश

    [object Promise]

    शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले में कथित तौर पर पुलिस की पिटाई से घायल एक युवक का वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक मुचलके पर छोडऩे के बदले पांच हजार रुपए रिश्वत लेने का पुलिस पर आरोप लगा रहा है। सोमवार को इस कथित वीडियो की जांच सीओ को सौंपी गई है। नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन से सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो में एक घायल युवक अपना नाम पता बताते हुए पुलिस पर कथित रूप से पिटाई करने और मुचलका पर छोडऩे के बदले उससे पांच हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगा रहा है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) कुलदीप सिंह गुनावत को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट में यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि यहां सोशल मीडिया पर जिस युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, उसका नाम विक्की (25) है, जो काशीराम कॉलोनी का रहने वाला है। वीडियो में वह बताता है कि वह कॉलोनी के बाहर मैदान में बैठा था, तभी अजीजगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नासिर अली आए और उसे पकड़ लिया। बाद में पिटाई कर मुचलके पर छोडऩे के बदले उससे पांच हजार रुपए भी ले लिए।

    [object Promise]