Category: uttar-pradesh

  • एएमयू छात्रों का चेतावनी के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी

    [object Promise]

    अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ अपना धरना जारी रखने का संकल्प लिया है।

    प्रशासन ने परिसर में नोटिस लगाए हैं, जिसमें सभी संबंधित लोगों से हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है, जो अलीगढ़ के जिलाधिकारी और एसएसपी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देता है कि किसी भी व्यक्ति को जुलूस या किसी प्रकार के धरने, विरोध प्रदर्शन या रैली में शामिल होने, बुलाने, भाषण देने की अनुमति नहीं दी जाए। ऐसा न तो प्रशासनिक ब्लॉक के मुख्य गेट पर या ब्लॉक के 100 मीटर के दायरे में और न परिसर के अंदर वाइस चांसलर के लॉज के अंदर करने दिया जाए।

    छात्र नेताओं ने दावा किया कि उन्होंने उस दूरी को मापा था, जिस जगह वह विरोध कर रहे हैं और यह हाईकोर्ट द्वारा सुझाई गई दूरी से अधिक है।

    पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशों के बावजूद उनका विरोध जारी रहेगा।

    इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों और शिक्षकों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए सैकड़ों छात्रों ने कला संकाय लॉन से बाब-ए-सैयद गेट तक एक मानव श्रंखला बनाई। इस सप्ताह की शुरुआत में जेएनयू परिसर के अंदर नकाबपोश हमलावरों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था।

    फौरन कार्रवाई की मांग करते हुए, छात्रों ने हमलों में दिल्ली पुलिस और जेएनयू प्रशासन की भूमिका की भी जांच की मांग की।

    उन्होंने जेएनयू की स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष आइशी घोष सहित जेएनयू के कई छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की।

    प्रदर्शनकारी एएमयू छात्रों ने हैदर सैफुल्लाह की अगुवाई में क्रांतिकारी गीत और कविताएं गाई।

  • डिजिटल संदेश के जरिये PM नरेंद्र मोदी ने युवाओं को दिलाया संकल्प…

    [object Promise]

    लखनऊ। 23rd National Youth Festival : अलग-अलग मौकों पर युवाओं को विभिन्न कार्यों के लिए प्रेरित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नए स्वदेशी अभियान का संकल्प दिलाया। युवाओं को स्वयं की शक्ति पहचानने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही कहा कि आप सभी 2022 तक के लिए ही संकल्प ले लें कि सिर्फ लोकल प्रोडक्ट खरीदेंगे। इससे आप जाने-अनजाने अपने युवा साथियों की मदद कर सकेंगे।

    राजधानी लखनऊ में आयोजित 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में आए युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल संदेश भिजवाया। वह बड़ी स्क्रीन पर चल रहे वीडियो के जरिये युवाओं से मुखातिब हुए। कहा कि आज ही के दिन देश को स्वामी विवेकानंद के रूप में ऐसी ऊर्जा मिली थी, जिससे हम आज भी ऊर्जावान हो रहे हैं। स्वामी जी कहते थे कि सारी शक्ति आपके अंदर निहित है, आपको स्वयं पर विश्वास करना चाहिए। भारत आज विश्व के शीर्ष तीन स्टार्टअप ईको सिस्टम में से एक है। 26 हजार नए स्टार्टअप खुलना किसी भी देश के लिए सपना हो सकता है, जो कि भारत में पूरा हुआ है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2016 से पहले औसत चार हजार पेटेंट होते थे, जबकि अब 15 हजार से अधिक सालाना हो रहे हैं। यह सब आपकी वजह से हुआ है। देश के युवाओं के सामर्थ्य से नए भारत का निर्माण हो रहा है। अब अवसर हैं और उड़ने के लिए पूरा आसमान भी। मोदी ने कहा कि युवा शक्ति को राष्ट्रशक्ति बनाने का व्यापक प्रयास दिख रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हट गया, राम जन्मभूमि का दशकों पुराना विवाद खत्म हो गया। तीन तलाक की कुप्रथा खत्म हो गई। नागरिकता संशोधन कानून एक सच है। अब आप सर्जिकल स्ट्राइक देखते हैं और एयर स्ट्राइक भी।

    युवा कर रहे फाइव यंग साइंटिस्ट लैब का नेतृत्व

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डीआरडीओ में डिफेंस रिसर्च से जुड़ी फाइव यंग साइंटिस्ट लैब में रिसर्च से लेकर मैनेजमेंट तक का सारा नेतृत्व 35 वर्ष से कम उम्र के वैज्ञानिकों को दिया गया है। ऐसा देश में पहली बार हुआ है। युवाओं में अद्भुत क्षमताएं होती हैं। समस्याओं का नए सिरे से समाधान कर सकते हैं। यही युवा सोच हमें ऐसा निर्णय लेना सिखाती है, जिसके बारे में सोचना असंभव है।

  • लखनऊ में एसिड अटैक की हुई शिकार14 वर्षीय किशोरी, पुलिस ने बताया दुर्घटना का नतीजा!

    लखनऊ। ऐसे समय में जब विवादित फिल्म छपाक की रिलीज के बाद एसिड अटैक हिंसा चर्चा का विषय बना हुआ है, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में शनिवार शाम एक 14 वर्षीय किशोरी एसिड अटैक की शिकार बन गई। लडक़ी का चेहरा और हाथ बुरी तरह से जल गए हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    आरोपी आशा सोनकर और उसके पति मुकेश सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कैसरबाग के सर्कल ऑफिसर संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हमला वास्तव में एक दुर्घटना का परिणाम था। सर्कल ऑफिसर ने कहा कि पीडि़त गुनगुन सोनकर घसियारी मंडी में एक आभूषण की दुकान के पास खड़ी थी, जहां आशा सोनकर चांदी की पायल पॉलिश करवा रही थी।

    आशा सोनकर और ज्वैलर के बीच एक बहस हुई, जिसने गुस्से में एक थैला फेंक दिया, जिसमें एसिड रखा हुआ था। एसिड गुनगुन और दो अन्य महिलाओं पर गिर गया। गुनगुन गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि अन्य दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गईं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

  • किशोरी पर Acid Attack, पड़ोस की महिला ने फेंका एसिड, मचा हड़कंप

    [object Promise]

    लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में एक 14 साल की किशोरी पर पड़ोस की महिला ने एसिड फेंक  दिया । इससे किशोरी के चेहरे और हाथ बुरी तरह झुलस गए, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उधर एसिड फेंकने वाली महिला को उसके पति समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । घटना कैसरबागज थाना क्षेत्र के घसियारी मंडी की है । घटना के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है । उधर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि दुर्घटनावश ये हादसा हुआ है ।

    सीओ कैसरबाग संजीव सिन्हा ने बताया कि कैसरबाग थाना क्षेत्र में मछली मोहाल में घसियारी मंडी मोहल्ला है। यहां गुनगुन सोनकर 14 साल की बच्ची है, जो पढ़ाई के साथ ही घरेलू कामकाज भी करती है । उसके पड़ोस में रहने वाली आशा सोनकर नाम की महिला कारीगर से अपने चांदी के पायल साफ करवा रही थी।

    उन्होंने बताया कि इसी दौरान आशा सोनकर और कारीगर के बीच झगड़ा हुआ और उसने कारीगर के थैले को उठाकर फेंक दिया. इस दौरान कारीगर के थैले में रखा एसिड गुनगुन सोनकर और एक-दो महिलाओं को लगा। गुनगुन को ज्यादा चोटें आई हैं। उसे चेहरे और हाथ पर जलन की शिकायत है। मामले में आशा सोनकर को हिरासत में लिया गया है. तहरीर प्राप्त होते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • केन्द्रीय मंत्री बालियान बोले, चुनाव नहीं लड़ पाएंगे अखिलेश यादव NPR का उल्लंघन करने पर

    [object Promise]

    सहारनपुर। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) प्रक्रिया का पालन नहीं करते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा था कि वह एनपीआर के फॉर्म नहीं भरकर एनपीआर को चुनौती देंगे।

    नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के लिए समर्थन लेने यहां आए बालियान ने कहा कि एनपीआर के बारे में झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। भारत क्या धर्मशाला है, जहां आने-जाने और रहने की इच्छा रखने वालों का कोई आंकड़ा न हो? क्या समस्या है? अखिलेश यादव कहते हैं कि वह एनपीआर के लिए नामांकन नहीं करेंगे। विपक्ष के अन्य नेता भी यही दावा कर रहे हैं। अगर आपने पंजीकरण नहीं कराया तो आपको चुनाव नहीं लड़ने दिया जाएगा।”

    [object Promise]

    मंत्री ने आगे कहा कि मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और योगी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) राज में कानून का राज है। संकट पैदा करने वालों से उसी प्रकार निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार सपा की सरकार नहीं आएगी, क्योंकि उन्होंने 2013 में मुजफ्फरनगर दंगे और 2014-15 में सहारनपुर दंगे कराए।

    उन्होंने कहा कि अराजकता पैदा करने वाले व्यक्ति को परिणाम भुगतने होंगे।

    इससे पहले मुजफ्फरनगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक विक्रम सैनी के एक बयान से विवाद पैदा हो गया था, जब उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को भी ऐसे कानून बनाकर भारत में खुद को सताया हुआ महसूस करने वाले मुसलमानों को नागरिकता देनी चाहिए।

    सैनी ने कहा था कि सीएए और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) देश के हित में हैं। पाकिस्तान में हिंदू और सिख कई दशकों से अत्याचार सह रहे हैं, और हम उन्हें आश्रय दे रहे हैं। मैं कहना चाहूंगा कि पाकिस्तान को भी मुस्लिमों के लिए ऐसा कानून बनाना चाहिए।”

  • कार सवार 2 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 5 घायल

    [object Promise]

    महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जटाशंकर राव ने शनिवार को बताया, “शुक्रवार देर शाम कानपुर से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगवां कस्बे जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-86 पर सदर कोतवाली क्षेत्र के पलका गांव के पास सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार बउवा उर्फ आनंद शर्मा (25) और पप्पू (45) की मौके पर मौत हो गई और क्रांतिमाला, के.के. शर्मा, अनिल, आदित्य शर्मा व एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।”

    उन्होंने बताया, “कार सवार सभी लोग एक जवाबी संगीत पार्टी के कलाकार हैं और कार्यक्रम के सिलसिले में नौगवां कस्बे जा रहे थे।”

    सीओ ने बताया, “मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, उनके आने पर शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।”

  • UP : 4 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पैंगोलिन का शिकार करने पर

    [object Promise]

    फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में किशुनपुर थाने में संरक्षित वन्यजीव पैंगोलिन का शिकार करने पर शनिवार को चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फतेहपुर के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) पी.एन. राय ने बताया कि शुक्रवार से सोशल मीडिया में दो वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहे थे। एक वीडियो में संरक्षित वन्यजीव की अनुसूची-एक में शामिल पैंगोलिन (चींटीखोर) को एक युवक साइकिल के कैरियर में बांधता हुआ दिखाई देता है, जबकि दूसरे में कुछ लोग उसे धारदार हथियार से काटते हुए दिख रहे हैं।”

    राय ने बताया कि इन वीडियोज की जांच की गई तो ये किशुनपुर थाना क्षेत्र के पौली गढ़वा गांव के गोंदौरा के जंगल का होना पाया गया। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान पौली गढ़वा गांव निवासी हरिश्चंद्र, खिलाड़ी, कमलेश और लखन के रूप में हुई।”

    उन्होंने बताया कि वन रक्षक अनूप कुमार शुक्ला की तहरीर पर किशुनपुर थाने में चारों युवकों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा-9, 39, 49ए और 51 के अंतर्गत शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन धाराओं में अधिकतम सात साल तक की सजा हो सकती है।”

    [object Promise]

  • युवक गिरफ्तार नलकूप में सो रहे किसान की हत्या के आरोप में

    [object Promise]

    चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में निजी नलकूप में सो रहे बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया।

    पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि लमियारी गांव में मंगलवार की रात अपने निजी नलकूप में सो रहे बुजुर्ग किसान शिवसागर पांडेय (65) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक वीरेंद्र (32) को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है और उसने पुलिस हिरासत में हत्या का अपराध कबूल किया है।

    उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी युवक को पकड़कर जब गांव से पुलिस चलने लगी तो उसके परिजनों ने पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाने की नाकाम कोशिश भी की। हालांकि एसपी ने किसान की हत्या किए जाने की वजह नहीं बताई।

  • पाक शायर फैज की किताबों की UP में बढ़ी मांग, छिड़ा हुआ है ‘हम देखेंगे’ नज्म को लेकर विवाद

    [object Promise]

    लखनऊ। मशहूर पाकिस्तानी शायर फैज अहमद फैज की मशहूर नज्म ‘हम देखेंगे’ को लेकर छिड़े विवाद ने भले ही साहित्य जगत में उथल-पुथल मचा दी है, लेकिन इससे युवा पीढ़ी के बीच फैज की किताबों की मांग बढ़ गई है। छात्र और युवा पेशेवरों के बीच फैज की जीवनी और नज्मों को पढऩे को लेकर खासा उत्साह है और पुस्तक विक्रेता फैज की किताबों की सप्लाई के ऑर्डर कर रहे हैं।

    लखनऊ में हजरतगंज के एक बड़े पुस्तक विक्रेता ने कहा कि इससे पहले हम एक महीने में फैज की बमुश्किल एक किताब ही बेच पाते थे, लेकिन विवाद के बाद लोग शायर और उनकी शायरी के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं। हमने फैज अहमद फैज की पूरी साहित्यिक श्रंखला के ऑर्डर दिए हैं।

    पुस्तक विक्रेता ने कहा कि सबसे अधिक मांग देवनागरी लिपि में लिखी गई किताबों की है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में से कई उर्दू पढ़ या लिख नहीं सकते हैं, इसलिए वे देवनागरी पसंद करते हैं। कानपुर में, अधिकांश प्रमुख बुकशॉप से फैज की किताबों के स्टॉक खत्म हो चुके हैं और चल रहे हैंडलूम एक्सपो में बुक स्टॉल पर फैज की किताबें भीड़ खींच रही हैं।

    कानपुर में बीएड की छात्रा सुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि मैं कभी उर्दू शायरी की शौकीन नहीं रही, क्योंकि मुझे यह भाषा ज्यादा समझ में नहीं आती है, लेकिन विवाद के बाद मैं फैज की नज्मों को यह समझने के लिए पढऩा चाहती हूं कि वे क्या कहना चाहते थे। उर्दू के कठिन शब्दों को समझने के लिए गूगल की मदद ले रही हूं।

    चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक अन्य छात्र कृष्ण राव ने कहा कि चूंकि फैज पर किताबें बिक चुकी थीं, इसलिए उन्होंने किंडल एडिशन का ऑर्डर दिया और उन्हें पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कविताओं को पढऩा वास्तव में चीजों के नजरिए को विस्तार देता है और अगर आप उस समय और संदर्भ को ध्यान में रखते हैं, जिसमें वे लिखे गए थे, तो यह और भी ज्यादा अनमोल हो जाता है।

  • सीतापुर : महिला सिपाही ने थाने के अंदर गोली मार कर ली Suicide

    [object Promise]

    सीतापुर । जिले में खैराबाद थाने में महिला आरक्षी ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर हुई घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एएसपी का कहना है कि आरक्षी दो वर्ष से खैराबाद थाने में तैनात थी। बुलंदशहर की रहने वाली महिला सिपाही के साथ हुई घटना को लेकर गैर जनपद में तैनात आरक्षी पति और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    खैराबाद थाने में घटित हुई घटना करीब डेढ़ बजे की है। बताते हैं कि बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर निवासी 26 वर्षीय शोभा चौधरी की बीते दो वर्ष से खैराबाद थाने में तैनाती रही है। एएसपी एमपी सिंह का कहना है कि महिला आरक्षी कार्यालय में ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान उसने मालखाने से पिस्टल निकाकर कनपटी पर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर थाना परिसर में अफरातफरी मच गई।

    एसओ अजय यादव, घायल सिपाही को किसी तरह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पांच मिनट तक चले इलाज के बाद शोभा चौधरी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएम अखिलेश तिवारी और एएसपी एमपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। हाल फिलहाल घटना के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

    एएसपी एमपी सिंह का कहना है कि शोभा चौधरी के पति आरक्षी पद पर किसी जनपद में तैनात हैं। फिलहाल बुलंदशहर के बीबीपुर निवासी महिला आरक्षी के पिता कुंवरपाल सिंह को घटना से अवगत करा दिया गया है। बताया कि घटना की कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।