Category: uttar-pradesh

  • भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह बोले,प्रियंका गांधी कर रहीं है हिंसा के लिए वित्तीय मदद

    [object Promise]

    बरेली। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रदेश में हिंसा फैलाने के लिए वित्तीय मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हिंसा भड़काने के लिए वह दूसरे प्रदेशों के दंगाइयों को ला रही हैं।

    भाजपा नेता ने बरेली में एक जनसभा में कहा, “प्रदेश में पिछले तीन साल से शांति थी और मैं पूछना चाहता हूं कि प्रियंका यहां दंगा क्यों कराना चाहती हैं? वह यह मध्य प्रदेश या राजस्थान में क्यों नहीं करतीं? वह हिंसा के लिए वित्तीय मदद कर रहीं और दूसरे राज्यों से दंगाइयों को ला रहीं और शांति भंग करने के लिए उनसे पत्थरबाजी करवा रही हैं।”

    नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संदर्भ में उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हुआ तब न तो नेहरू (जवाहरलाल) और न ही मनमोहन सिंह यह काम कर सके। वे दयनीय जीवन जीने के लिए मजबूर थे। पहली बार एक नेता ने यह क्रांतिकारी निर्णय लिया और सीएए सुनिश्चित किया। सीएए का मतलब भारत में अल्पसंख्यक समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान करना है जिससे वे सम्माननीय जीवन जी सकें। वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर पा सकें और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।”

    सिंह ने आगे कहा कि सीएए का मतलब किसी भी भारतीय मुस्लिम की राष्ट्रीय छीनना नहीं है जैसा कि विपक्ष इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहा है।

    उन्होंने आगे कहा, “यहां तक कि राम मनोहर लोहिया ने भी कहा था कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और उन्हें भारत की नागरिकता दी जानी चाहिए। लेकिन समाजवादी पार्टी को अपने संस्थापक के शब्द याद नहीं, क्योंकि उनके नेता सिर्फ पारिवार के लिए राजनीति करना चाहते हैं।”

  • कुशीनगर में एनआरसी कानुन के को लेकर भाजपा नेता पवन राव की अगुवाई में किया जागरुक

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आमजन से मिलकर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन (एनआरसी) के बारे में बताया। कहा कि इस सकारात्मक कानून के बारे में फैलाए जा रहे भ्रम से दूर रहें।
    इससे नागरिकता पर न तो कोई खतरा है न ही सरकार किसी को देश से बाहर करने जा रही है। यह विपक्षियों का शिगूफा मात्र है।
    मंगलवार को भाजपा नेता पवन राव की अगुवाई में ग्राम सभा नौगावा मे दुकानों व राह चलते लोगों में पत्रक बांटा गया तथा सरकार के इस फैसले का समर्थन किया गया। श्री राव ने कहा कि बांग्लादेश,पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धाíमक विद्वेष के कारण अमानवीय यातनाओं की पीड़ा झेल रहे हिदुओं,सिख, जैन,बौद्ध,इसाई और पारसी की समस्याओं के समाधान के लिए यह निर्णय देश व समाज हित में है।
    इस मौके पर सेक्टर प्रमुख कृष्णमोहन लाल गुप्ता,दिग्विजय सिंह,सतेंद्र सिंह,केशवर सिंह, सोनू,मुन्नू अंसारी,बाले अंसारी, उपेन्द्र सिंह,अखिलेश रौनियार, गोलू अंसारी,राहुल भारती समेत आदि लोग मौजूद रहे ।

  • CAA का BJP रख रही दलित बस्तियों में पक्ष, कारगर रणनीति तैयार की इन नेताओं ने

    [object Promise]

    लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर मचे बवाल के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका पक्ष रखने के लिए लगातार काम कर रही है। इस दौरान दलित बस्तियों में चौपालों पर जानकारी दी जा रही है कि सीएए लागू होने से सर्वाधिक लाभ अनुसूचित वर्ग (एसटी/एसटी) को होगा। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने आईएएनएस को बताया कि सीएए के समर्थन में संगठन महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह लगातार रणनीति तैयार कर रहे हैं, जो कारगर साबित हो रही है।

    उन्होंने बताया, सीएए के समर्थन में नौजवानों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें खासकर अनुसूचित जाति के लोगों का अधिक रूझान बढ़ रहा है। इसे और ज्यादा समझाने के लिए दलित बस्तियों की ओर ध्यान देना शुरू किया गया है। खासकर वहां पर संपर्क अभियान, चौपाल, संगोष्ठी के माध्यम से लोगों से मिलने और उन्हें समझाने का क्रम जारी रखा गया है। महामंत्री ने कहा, विपक्ष का विरोध कुतर्कों पर आधारित था इसलिए ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं।

    संगठन लगातार अपने जनजागरण के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। गोविंद शुक्ला ने बताया, दलित बस्तियों के लिए खासकर दलित वर्ग के नेता, मंत्री, विधायकों को अभियान में लगाया गया है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री को सुल्तानपुर, अयोध्या, राज्यमंत्री गुलाबो देवी को बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर को आगरा, कानपुर, मुरादाबाद में लगाया गया है। इनके साथ ही अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष उपेंद्र पासवान और क्रमश: जिले के अध्यक्षों को लगाया गया है।

    प्रदेश महामंत्री ने बताया कि पूर्व एससी/एसटी आयोग के चेयरमैन बृजलाल को बाराबंकी, पीलीभीत और लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। उप्र वित्त विकास निगम के चेयरमैन लालजी निर्मल को सीतापुर, भदोही, राष्ट्रीय मंत्री रामचन्द्र कनौजिया हरवंश सिंह को गाजियाबाद, उन्नाव, बरेली, हरेन्द्र जाटव को बागपत, शामली, डा़ मामचन्द्र को साहरनपुर, होराम सिंह को मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है।

    शुक्ला ने बताया, सीएए के समर्थन में चौपाल और मॉनीटरिंग के लिए एक टीम बनाई गई है जो सभी नेताओं की लोकेशन के बारे में पता करती है। इसके अलावा वह संख्या सहित अन्य विषय को भी देखती है। इसके बाद सारी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को दिखाने के बाद केन्द्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही है।

  • BARABANKI RAPE VICTIM SUICIDE: यूपी पुलिस पर निष्क्रियता’ का मां ने लगाया आरोप

    [object Promise]

    बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 22 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता व कानून की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बारादरी मामला सिर्फ ‘आत्महत्या के एक और मामले’ के तौर पर खारिज कर दिया, जिसके बाद मृतका की मां ने दावा किया कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया था, जिससे पीड़िता ने मजबूरन आत्महत्या कर लिया। हालांकि अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पीड़िता ने दो महीने पहले एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

    मृतका की मां के अनुसार, पुलिस ने शुरुआत में गांव के राजस्व क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज करने से मना कर दिया था, जिसके कथित रूप से अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया था। मां ने पत्रकारों को बताया कि बीते साल अक्टूबर में एफआईआर दर्ज कराने के लिए हमें कोर्ट जाना पड़ा। बावजूद इसके मामले की सही से जांच नहीं की गई। मेरी बेटी पुलिस के रवैये से बहुत हताश थी। इसके अलावा आरोपी भी उसे धमकाते रहते थे।

    वहीं बाराबंकी के एसपी आकाश तोमर ने सभी आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म मामले में ड्राफ्ट तैयार किया गया था, लेकिन उसे कोर्ट में अभी तक पेश नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मां की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने कहा कि आरोप है कि दोनों आरोपियों ने छात्रा और उसकी मां पर धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज कराया था और लड़की की मां ने उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसाया था। अतिरिक्त एसपी (उत्तर) द्वारा जांच की जाने वाली सभी शिकायतें हमें मिल रही हैं।”

  • 27 जनवरी से शुरू करेंगे योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को पांच दिवसीय गंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री इस यात्रा की शुरुआत जनवरी के पहले सप्ताह में ही करने वाले थे, लेकिन कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण ऐसा नहीं हो सका।

    वहीं सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री 27 जनवरी को बिजनौर जिले में एक जनसभा संबोधित करने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे।

    इस अवसर पर राज्यपाल भी मौजूद रहेंगी।

    मुख्यमंत्री पहली बार हस्तिनापुर में रात्रि विश्राम करेंगे और मखदूमपुर में गंगा की आरती करेंगे। यह यात्रा कानपुर से होकर गुजरेगी और 31 जनवरी को पांचवें दिन बलिया में समाप्त होगी।

    यह यात्रा 26 जिलों और 1,026 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मंत्री और विधायक गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे।

  • वाराणसी में रविदास मंदिर के किए प्रियंका गांधी ने दर्शन

    [object Promise]

    वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को वाराणसी पहुंचकर राजघाट स्थित रविदास मंदिर में दर्शन कर अपने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। सामाजिक उत्थान में संत शिरोमणि रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बाद वे पंचगंगा घाट पर भी पहुंची हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, अजय राय, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल के साथ ही दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

    अब वे सीएए के विरोध पर जेल भेजे गए प्रदर्शनकारियों से संवाद करेंगी। उनके वाराणसी पहुंचने पर वहां मौजूद बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।

  • कुशीनगर में पडरौना बाईपास सड़क निर्मित होने के 6 महीने के भीतर चलने के लायक नहीं

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर* : लगातार राजनीतिक दलों के अलावा युवा छात्र संगठन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के धरना प्रदर्शन करने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2019 जून माह से बेलवा चुंगी से अंबे चौक चौक तक सड़क का निर्माण यहां पडरौना के नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा होता चला आ रहा है,हालांकि निर्मित होने के बाद छह मांह के अंदर ही यह सड़क पुनः अंबे चौक स्थित मंदिर के पास से कब्रिस्तान तक उखाड़ने के साथ जगह जगह क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है। जबकि पडरौना का एक मात्र बाईपास सड़क का निर्माण सड़क चर्चा में हमेशा बना रहता है, इतना ही नहीं यह सड़क कभी भी अपने निर्माण के बाद अगले 6 महीने तक भी सही हालात में नहीं रह पाती है।
    बताते चलें कि वर्ष 2000 के तत्कालीन सांसद रामनगीना मिश्र द्वारा दिए गए धन व पिछले 20 वर्षों में प्रत्येक नगरपालिका पडरौना के बोर्ड द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर इस सड़क को बनाने का कार्य करते चला आया है,इसके बावजूद भी इस सड़क पर आवागमन सही ढंग से करने लायक शुद्ध रूप से नहीं रह गया गया है।
    उधर बाईपास सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सिविल सोसायटी कुशीनगर के अध्यक्ष गिरीश चंद्रचतुर्वेदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पडरौना नगर का एकमात्र बाईपास सड़क निर्माण कार्यों में किए जाने वाले भ्रष्टाचार का जीता जाता उदाहरण यह सड़क बन कर रह है,जबकि पडरौना से जाम से बचाने का सहायक यही रोड भ्रष्टाचार की भेंट पूरी तरह से चड चुकी है।

  • UP :सस्पेंड हुए नोएडा के SSP वैभव कृष्ण, वायरल हुआ था वीडियो, ट्रांसफर भी हुए 14 IPS के

    [object Promise]

    नई दिल्ली। नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के एसएसपी वैभव कृष्ण को सस्पेंड कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पर गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक कर सर्विस रूल का उल्लंघन करने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि गलत तरीके से ठेके लेने के मामले में एसएसपी द्वारा शासन को भेजे गए गोपनीय दस्तावेज मीडिया में लीक होने की घटना को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओमप्रकाश सिंह ने बेहद गंभीरता से लिया।

    उन्होंने एसएसपी से पूछा था कि उन्होंने वह गुप्त जानकारी वायरल क्यों की। डीजीपी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि गलत तरीके से ठेके लिए जाने के मामले में एसएसपी ने जो गोपनीय दस्तावेज भेजे थे, वे मीडिया में वायरल हो गए हैं। हम लोगों का मानना है कि एसएसपी ने एक अनाधिकृत संवाद किया। यह सेवा नियमों के खिलाफ है, इसलिए हमने आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) मेरठ से कहा है कि उनसे यह पूछा जाए कि उन्होंने गोपनीय दस्तावेज को वायरल क्यों किया या उसे किसी को दिया।

    उधर, एसएसपी वैभव कृष्ण ने आरोप लगाया था कि उन्होंने पांच आईपीएस अफसरों के खिलाफ सीएम ऑफिस, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव (गृह) को करीब एक महीना पहले गोपनीय जांच रिपोर्ट भेजी थी। तबसे एक बड़ी लॉबी उनके खिलाफ साजिश रच रही थी और फेक वीडियो इसी का हिस्सा है।

    इस बीच सरकार ने पुलिस विभाग में 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गाजियाबाद के वर्तमान एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को आगरा स्थित पीएसी की 15वीं बटालियन में भेजा गया है। दूसरी ओर, उनकी जगह लखनऊ के एसएसपी रहे कलानिधि नैथानी को गाजियाबाद का एसएसपी बनाया गया है।

    साथ ही पांच आईपीएस अधिकारियों पर गोपनीय रिपोर्ट में लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। कमेटी के अध्यक्ष सतर्कता विभाग के निदेशक एचसी अवस्थी, जबकि आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और प्रबंध निदेशक जल निगम विकास गोठलवाल सदस्य होंगे। फिलहाल नोएडा और लखनऊ में नए एसएसपी की तैनाती नहीं हुई है। एसआईटी को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।

    [object Promise]

  • वाराणसी में होगा पथ निर्माण 108 धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए

    [object Promise]

    लखनऊ। वाराणसी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक पवित्र पथ का निर्माण करने का निर्णय लिया है, जो प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के लगभग 108 धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी विश्वनाथ, नवभौरी, मानस ज्योर्तिलिंग और नवदुर्गा सहित धार्मिक स्थलों को नए रास्ते से जोड़ा जाएगा। तिवारी, वाराणसी से हैं।

    मंत्री के अनुसार, इससे पर्यटकों को विभिन्न पवित्र स्थलों की यात्रा करने में सुविधा होगी।

    उन्होंने कहा, “ऐसे बहुत से लोग हैं जो सिर्फ विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए वाराणसी आते हैं। उनके लिए यह पवित्र मार्ग यात्रा को सुविधाजनक बना देगा।”

    मंत्री ने कहा कि परियोजना के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है।

  • बढ़ी आजम खां की मुश्किलें, पुलिस ने बेटे के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में चस्पा किए कुर्की के नोटिस

    [object Promise]

    रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खां के रामपुर स्थित आवास के बाहर गुरुवार को पुलिस ने धारा 82 के तहत कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए गए। इस बार 3 नोटिस लगाए गए हैं। साथ ही इलाकेभर में रिक्शे और माइक से सपा सांसद की संपत्ति कुर्की की मुनादी भी कराई गई। मामला आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित है। मामले की सुनवाई की तारीखों पर लगातार गैरहाजिर रहने के कारण एडीजी-6 की अदालत ने सांसद आजम खां, विधायक तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ 18 दिसंबर को धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस देने का आदेश दिया था।

    मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी को होनी है। कोर्ट के आदेश के बाद गंज थाना पुलिस ने सांसद के घेर मिरबाज खां स्थित घर की दीवार पर 3 नोटिस चस्पा कर दिए।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तत्कालीन विधायक अब्दुल्ला आजम ने अपनी जन्मतिथि गलत दिखाकर और अभिलेख बनाकर विधायक का चुनाव लड़ा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपों की विवेचना के बाद रिपोर्ट अदालत को सौंपी। अदालत अब्दुल्ला और उनके माता-पिता को तलब कर रहा है, लेकिन वे पेश नहीं हो रहे हैं। यही वजह है कि संपत्ति कुर्की की मुनादी भी कराई गई।