तहसील अमरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियोरनिया में नरेगा योजना के अंतर्गत बनाए गए चकरोड पर दबंग खेत मालिकों ने अपनी दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत पीलीभीत सांसद वरुण गांधी से की गई जिस पर सांसद वरुण गांधी कार्यालय से तहसील प्रशासन को समस्या का समाधान कराने को निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में आज तहसील अमरिया के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसील प्रशासन की एक टीम ने गांव में पहुंचकर चकरोड की पैमाइश की है। ताजा मामला जनपद पीलीभीत कि तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम देवरानियां का है जहां पर नरेगा योजना के अंतर्गत बनाए गए चकरोड को गांव के ही महेंद्र पाल पुत्र हीरालाल,हीरालाल पुत्र निम्मी,नत्थू लाल पुत्र निम्मी,दयाराम,बुद्धसेन पुत्रगण लालता प्रसाद तथा सोमवती पत्नी संतराम ने चकरोड को अपने खेतों में जोत कर मिला लिया था।
[object Promise]
दबंगो द्वारा चकरोड पर किये गए कब्जे को सांसद की शिकायत पर प्रशासन ने की पैमाइश
जिसकी शिकायत गांव के ही शान्ति स्वरूप पुत्र हरिराम ने आला अधिकारियों तक से की मगर उसकी शिकायतों पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई और ना ही चकरोड कब्जा मुक्त कराया गया।थक हार कर शान्ति स्वरूप ने पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी से अपनी गुहार लगाई जिस पर सांसद वरुण गांधी के कार्यालय से उप जिलाधिकारी अमरिया को निर्देशित किया गया की कि समस्या का शीघ्र ही समाधान करवाया जाए,जिसके फलस्वरूप आज उप जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील अमरिया की संयुक्त टीम ने देवरानियां गांव में पहुंचकर दबंगों द्वारा कब्जायुक्त चकरोड की पैमाइश की गयी है।
[object Promise]
दबंगो द्वारा चकरोड पर किये गए कब्जे को सांसद की शिकायत पर प्रशासन ने की पैमाइश
तहसील प्रशासन की टीम ने सभी तरह से नक्शे के अनुसार नापजोख कर चकरोड की पैमाइश की है।हालांकि पैमाइश के दौरान तहसील प्रशासन की टीम पर दबाव भी पड़ा मगर संयुक्त टीम ने अपने विवेक के आधार पर निष्पक्षता के साथ चकरोड की पैमाइश की है।
उक्त प्रकरण पर मीडिया के द्वारा जानकारी लेने पर टीम में शामिल कानूनगो छेदालाल गंगवार ने मीडिया को बताया है उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चकरोड का पैमाइश किया गया है पैमाइश के दौरान ही चकरोड को चिन्हित किया गया है शीघ्र ही अधिकारियों के निर्देश पर नरेगा के द्वारा कार्य कराकर चकरोड का निर्माण कराया जाएगा। तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम में कानूनगो छेदालाल गंगवार,लेखपाल तेजपाल गंगवार,तेज बहादुर गंगवार प्रथम तथा तेज बहादुर गंगवार लेखपाल द्वितीय और हल्का लेखपाल मुकेश गंगवार आदि शामिल रहे।
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर के कुशल नेतृत्व में गुमशुदा बालकों की बरामदगी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रतनसिंह थाना जामो मय हमराह द्वारा तलाश व प्रयास किया गया । बरामदगी के प्रयास के दौरान ज्ञात हुआ कि गुमशुदा लखनऊ चला गया, लखनऊ से मध्य प्रदेश चला गया तथा मध्य प्रदेश से मुम्बई चला गया । मुम्बई से गुमशुदा बालक आशीष कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी कस्बा व थाना जामो जनपद अमेठी को बरामद किया गया।
लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से नागरिकता संसोधन एक्ट के खिलाफ मचे बवाल और विरोध प्रदर्शन पिछले माह से देश के कई हिस्सों में जारी हैं। वहीं इस विरोध प्रदर्शन का केंद्र दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश भी रहा है जहाँ कांग्रेस पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से आगे खड़ी नजर आ रही है।
खासकर यूपी में जहां प्रियंका गांधी वाडरा प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकालकर सड़क पर प्रमुख विपक्षी नेता की जगह लेती दिख रही है। इसी के चलते सपा अध्य्क्ष अखिलेश यादव भी अब अपने पार्टी कार्यालय और ट्विटर से बाहर निकल कर सड़क पर उतरने जा रहे है । पार्टी सूत्रो के अनुसार वो एक बार फिर से प्रदेश में ‘साइकिल यात्रा’ निकाल कर केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे और अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच मे दुबारा ले जाएंगे।
गौरतलब है कि अपनी “साइकिल यात्रा” के दौरान अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पूरी हुई परियोजनाओं का दौरा करते हुए राज्य में योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की तुलना करेंगे। इस यात्रा के दौरान वो एक साथ कई राजनीतिक उद्देश्य पर एक साथ काम करेंगे, एक तरफ वो जहाँ युवाओं और किसानों से मुलाकात करेंगे और अपने कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उनसे बात करेंगे।
दूसरी तरफ वो सड़क पर साइकिल चलाकर अपने संगठन और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे, जो लोक सभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से थोड़े निराश और हताश हो गए थे। ज्ञात हो कि वर्ष 2012 में भी उन्होंने प्रदेश में ‘साइकिल यात्रा’ की थी जिसके बाद सपा ने यूपी में उनके नेत्रत्व में सरकार बनाई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने बताया कि जल्द ही सपा अध्यक्ष की ‘साइकिल यात्रा’ की तारीखों और विस्तृत मार्ग का ऐलान होगा जिसमें पार्टी के सभी बड़े नेता हिस्सा लेंगे।
प्रदेश में प्रियंका गांधी की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता से परेशान अखिलेश यादव एक बार फिर सड़क पर संघर्ष कर अपनी पार्टी और संगठन में जान फूकने को मजबूर है। इसी कारण से वो इस साल यूरोप में अपने परिवार के साथ शीतकालीन अवकाश मनाने भी नहीं गए। इससे पहले पिछले कई वर्षो से अखिलेश यादव दिसंबर में शीतकालीन अवकाश और जून-जुलाई में ग्रीष्मकालीन अवकाश पर यूरोप घूमने जाते रहे हैं ।
सपा को लगता है कि अगर वो सड़क पर उतरकर मुख्य विपक्षी दल के रूप में सरकार को घेरती और आंदोलन करती नजर आएगी, तो नागरिकता संसोधन एक्ट (सीएए) कानून के बाद अपल्पसंख्यकों में उपजे रोष और विरोध के कारण मुस्लिम मतदाताओं का साथ उनकी पार्टी को मिल सकता है। इससे पहले अक्तूबर 2019 में उत्तर प्रदेश विधान सभा उपचुनाव कि 11 सीटों पर उसे अकेले लड़ते हुए 22.61 प्रतिशत वोट के साथ तीन सीटों पर सफलता मिली थी। जबकि सात सीटों पर भाजपा व एक सीट पर सहयोगी अपना दल (एस) ने जीत हासिल की थी।
वहीं 2017 की तुलना मे भाजपा और बसपा को एक-एक सीट गंवानी पड़ी थी, लेकिन अकेले लड़ते हुए भी सपा को दो सीटों का लाभ हुआ था। जिसमें आजम खां ने रामपुर में अपनी पत्नी को जिताकर अपना वर्चस्व कायम रखा था । वहीं अंबेडकरनगर के जलालपुर में सपा ने बसपा से सीट झटकी थी, जबकि बाराबंकी के जैदपुर में सपा ने भाजपा से सीट छीनी थी।
अमेठी ।।जहाँ जिले की पुलिस यूपी टीईटी का परीक्षा सम्पन्न कराने में जुटी थी वही दूसरी ओर मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के करपिया के गुलाबगंज चौराहे पर दिन दिनदहाड़े दो दर्जनों से अधिक नकाबपोश लोगो ने दर्जनों दुकानों में तोड़फोड की और तांडव मचाया।जानकारी के मुताबिक लाठी डंडो से लैस दो दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।वही पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कहा बहुत जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा,कई थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर मौजूद।
जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गम्भीर रहे और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही क्षम्य नही होगी–जिलाधिकारी
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की जन समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये। उन्होंने कहा कि शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर निस्तारित शिकायतों को समय से अपलोड किया जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्रवाई अमल में लाई जायें। ताकि तत्समय मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि सम्बंधित विभाग समय से जनता की शिकायतें सुनकर निस्तारण करें तो तहसील दिवस में शिकायतों का ग्राफ कम हो जाये। डीएम ने निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। आज तहसील गौरीगंज में कुल 180 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर 10 का निस्तारण किया शेष शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की 05 संयुक्त टीमें भेजी गई। इसी क्रम में तहसील तिलोई में 91 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया ,शेष शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की 03 संयुक्त टीमें भेजी गई। तहसील अमेठी में 96 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 04 का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की 02 संयुक्त टीमें भेजी गई।, तहसील मुसाफिरखाना में 89 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 06 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की 05 संयुक्त टीमें भेजी गई।
संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। जिलाधिकारी अरूण कुमार ने आज कलेक्ट्रेट स्थित निर्माणाधीन वीवीपैट गोदाम व आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है, फिनीशिंग का कार्य सही से नहीं कराया जा रहा है, प्लास्टर भी ठीक से नहीं किया जा रहा है, ईंट व सीमेंट की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई, वायरिंग में प्रयोग किए जा रहे तारों की क्वालिटी भी सही नहीं पाई गई तथा संबंधित कार्यदाई संस्था के जेई द्वारा समय-समय पर निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच अधिशासी अभियंता लोनिवि से कराने के निर्देश दिए तथा संबंधित कार्य संस्था के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य हो कि निर्माणाधीन वीवीपैट का निर्माण 234.19 लाख की लागत से कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा तथा निर्माणाधीन आवासों का निर्माण 6.15 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था पैक्सफेड द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोनिवि राकेश चौधरी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
अमेठी। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकरी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था का संदेश एवं विश्वास यहां की जनता में जगे इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष जांच के आधार पर जनपद में सभी प्रकार के माफियाओं पर दंडात्मक एवं कठोरतम कानूनी कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। उन्होंने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था मानकों के अनुसार कायम रखने के लिए अधिकारियों के द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष रुप से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में जो माफिया कार्य कर रहे हैं, उनके संबंध में एक गहन अभियान संचालित करते हुए गैंगस्टर, गुंडा एक्ट तथा अन्य कठोरतम कार्रवाई उनके विरूद्ध प्रस्तावित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस के प्रकरणों में थाने स्तर से जो रिपोर्ट लगाई जाए उसकी संबंधित थाना प्रभारी द्वारा विस्तृत जांच एवं अपराधिक इतिहास जानने के उपरांत ही रिपोर्ट लगाई जाए। उन्होंने जनपद में अवैध रूप से बिकने पहले मादक पदार्थों (शराब, गांजा, चरस, अफीम, भांग इत्यादि) के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिए। डीएम ने कहा कि जनपद में खनन माफिया, शराब माफिया, भू माफिया तथा अन्य प्रकार के माफियाओं के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उनकी खोज करने के उपरांत सही रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में सभी को प्रस्तावित किया जाए ताकि जनपद की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बन सके। बैठक में डीएम ने यह भी कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण संयुक्त रुप से किया जाए और छोटी से छोटी घटनाओं को संज्ञान लेते हुए उसमें तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, समस्त उपजिलाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक, एआरटीओ एलबी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी आर.के. वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शोहदों और मनचलों की अब खैर नहीं है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को कम करने के लिए युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने महिलाओं के लिए एक खास तरह का उपकरण बनाया है। इसके माध्यम से मुसीबत में फंसी महिलाएं लिपस्टिक से न केवल गोली चला सकती हैं, बल्कि पुलिस को भी तत्काल बुला सकती हैं। यह गन शोहदों के लिए शामत बन सकती है।
युवा वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने आईएएनएस को बताया कि वह अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में पार्ट टाइम नौकरी करते हैं। वह पहले भी महिला सुरक्षा के लिए बहुत सारे उपकरण बना चुके हैं, लेकिन लिपस्टिक गन बहुत उपयोगी सिद्घ हो सकती है। इसका पूरा नाम ‘स्मार्ट एंटी टीजिंग लिपस्टिक गन’ है। यह देखने में बिल्कुल लिपिस्टिक जैसी है मगर यह मनचलों व शोहदों को सबक सिखाने में बहुत कारगर हो सकती है।
उन्होंने बताया कि इस गन में एक ट्रिगर लगा हुआ है जो बंदूक चलने की तेज आवाज निकालता है। इसकी आवाज एक किलो मीटर तक सुनी जा सकता है। अगर कोई महिला मुसीबत में है तो ऐसी फायरिंग की आवाज आस-पास के लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचेगा और वह बच जाएंगी। इसमें ब्लूटूथ सेंसर डिवाइस लगाया गया है, जिसे ट्रिगर के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया गया है। लिपस्टिक में लगे फायर ट्रिगर को दबाते ही लाइव लोकेशन के साथ पुलिस कंट्रोल के 112 नंबर व परिवार के सदस्यों के पास फोन लग जाता है। खास बात यह कि लाइव लोकेशन की मदद से समय रहते पुलिस घटना स्थल पर पहुंच सकती है। पुलिस के पहुंचने तक बचाव के लिए लिपिस्टिक गन से फायरिंग कर महिलाएं अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।
उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने में करीब छह माह का वक्त लगा है। इसे बनाने में 3.7 प्वॉइंट की बैटरी और ब्लूटूथ का प्रयोग किया गया है। एक बार चार्ज करने के बाद यह कई दिनों तक चल सकता है। लिपस्टिक गन बनाने में 650 रूपये का खर्च आया है। इसका वजन प्रोटोटाइप में तकरीबन 70 ग्राम है।
श्याम ने बताया कि लिपस्टिक गन में लगा ट्रिगर दबते ही ब्लूटूथ के माध्यम से आपका स्मार्टफोन अनलॉक होकर खुद-ब-खुद 112 नंबर या आखिरी बार डायल किए गए नंबर पर फोन करेगा। इतना ही नहीं मौके की ऑडियो रिकॉर्डिग भी परिजनों के मोबाइलों में होती रहेगी।
उन्होंने बताया कि लिपस्टिक गन में दो माइक लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से फोन करने वाली महिला की और वहां मौजूद लोगों एवं आस-पास की आवाज स्पष्ट सुनी जा सकती है। युवा वैज्ञानिक ने बताया कि इससे पहले उन्होंने एक सैंडल भी बनाई थी जिसका नाम एंटी रेप सैंडल रखा गया है। यह भी महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है।
श्याम ने बताया, “मैं महिला सुरक्षा पर बहुत दिनों से काम कर रहा हूं पर अभी तक सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। इस बारे में सरकार को पत्र भी लिखा है। योगी सरकार को मेल भी कर चुका हूं। लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला है। अगर हमारा देश ‘मेक इन इंडिया’ की बात करता है तो यह बहुत उपयोगी सिद्घ हो सकता है।”
कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंताओं के अनुपस्थिति रहने पर जताई कड़ी नाराजगी
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कैम्प कार्यालय में अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जनपद में 50 लाख के ऊपर लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि शत् प्रतिशत प्राप्त हो गयी हो उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समय अवधि के अन्तर्गत कार्यदायी संस्थायें पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंता बैठक में नहीं आए हैं उन कार्यदायी संस्थाओं के एमडी को पत्र लिखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तिलोई स्थित निर्माणाधीन 200 शैय्या हास्पिटल का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट में गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यदाई संस्था को दिया। उन्होने माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने हेल्थ वैलनेस सेंटर के निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामग्री की जांच खंड विकास अधिकारी, जेई आरईएस व एक डॉक्टर की टीम गठित कर जांच कर एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन कार्यो को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो उसके लिये तत्काल प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाये जिससे कि जो कार्य बजट के अभाव में बाधित है उस कार्य को समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर.एम. श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोनिवि राकेश चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना शहर से सटे सिधुआ मिश्रौली गांव में चल रहे सात दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन किया गया था। कथा के समापन के अवसर पर हनन पुजन के साथ किया गया। अखिल भारतीय मानव उत्थान सेवा संस्थान के तत्वाधान में कथा विश्राम करते हुये कथा वाचक पंडित त्रियुगी नारायण मणि मानस मर्मज्ञ ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र आज भी हम सब को मर्यादित रहने की प्रेरणा देता है। उनकी कथा भारतीय संस्कृति की मधुरता,सामाजिक सौहार्दय, परिवार की ज़िम्मेदारी तथा सबके प्रति सम्मान की आदर्श गाथा है। हमें उसी आदर्श को जीने का प्रयास करना चाहिए।
जिससे हमारा देश विश्व गुरु होगा और सच्चे अर्थों में रामराज्य की स्थापना हो सके। कथा का समापन हवन पुजन के साथ हुआ। सात दिवसीय रामकथा में पूर्णाहुति के अवसर पर कथा आयोजक राम बालक दास त्यागी,महंत लक्ष्मण दास,महंत महामंडलेश्वर भुनेश्वर दास त्यागी, प्रेम नारायण दास,रामेश्वर दास,महंत दिनेश दास,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा,जितेंद्र गुप्ता,राजन यादव,दीपक यादव,बृजेश सोनी, गुलाम मोहम्मद,राजू गुप्ता,संजय यादव,संजय कुशवाहा,उत्कर्ष कुमार,रउफ अली समेत तमाम संत महंतों के साथ श्रद्धालु शामिल रहे।