Category: uttar-pradesh

  • शेरपुरकलां में मिशन इंद्र धनुष का किया गया बहिष्कार उप जिलाधिकारी ने समझाकर पिलाई दवाई

    [object Promise]
    रिपोर्ट जाहिद अली

    पूरनपुर तहसील के ग्राम शेरपुर कला में मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चरण को लेकर शेरपुर कला में कई परिवारों ने किया बहिष्कार मौके पर पहुंचे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वी वी राम का किया घेराव सुनाई खरी-खोटी सुनाई मौके पर पहुंचे प्रधान पति हाजी रियाजत नूर खान एव उपजिलाधिकारी पूरनपुर चंद्रभानु सिंह ने विरोध करने वालो परिवारों को समझा-बुझाकर शांत कराया ।

    इसमें मुन्नी पुत्री इमरान हर्ष राजा पुत्र इरफान काशिफ पत्र इरसाद इरम पुत्री फ़ेयज मुन्नी पुत्री रफीक आदि उपरोक्त सभी परिवारों को वाहनों पर बैठा कर उप जिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह एव प्रधान पति हाजी रियाजत नूर खान ने टीकाकरण केंद्र पर ले जाकर टीकाकरण करवाया अपनी मौजूदगी में जिससे मिशन इंद्रधनुष का द्वितीय चरण सुचारू रूप से चालू हो सका जो कि 16 जनवरी तक जारी रहेगा ।

    इस मौके पर उपस्थित टीम में डॉक्टर छत्रपाल डॉक्टर मोहम्मद आसिफ खान असलम बॉक्स खुशनुद खान अच्छन शाह जुबैर रिजवी रेहान रजा फहीम बेग वसी अहमद जीशान रजा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे ।

  • CBI के शिकंजे में 2018 में विवाद पैदा करने वाला पासपोर्ट अधिकारी

    [object Promise]

    लखनऊ। लखनऊ में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में तैनात पासपोर्ट अधिकारी पर शनिवार को सीबीआई ने शिकंजा कसा। यह पासपोर्ट अधिकारी 2018 में अलग-अलग धर्मो को मानने वाले दंपति को पासपोर्ट देने से इनकार करने को लेकर सुर्खियों में आए थे। जब घटना हुई तो पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा लखनऊ में तैनात थे। दंपति ने लखनऊ के स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय में उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया था।

    तन्वी सेठ ने इससे जुड़ी घटना में श्रृंखलाबद्ध ट्वीट कर तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मुस्लिम से विवाह करने को लेकर उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। उन्होंने शादी के 12 साल बाद भी अपना नहीं बदला था।

    उन्होंने दावा किया था कि पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा ने उनसे अभद्र ढंग से बात की।

    इससे पहले तन्वी व उनके पति मोहम्मद अनस सिद्दीकी का पासपोर्ट अधिकारी ने रोके रखा था।

    हालांकि, ट्वीट के वायरल होने के बाद पासपोर्ट विभाग कार्रवाई में जुट गया।

    तन्वी व उनके पति को पासपोर्ट जारी किया गया और मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिन्हें बाद में दोषी पाया गया और वाराणसी ट्रांसफर कर दिया गया।

  • उप्र : 10 गायों के मरने का आरोप कान्हा गौशाला में, ईओ का इनकार

    [object Promise]

    बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की तिंदवारी नगर पंचायत के अधीन कान्हा गौशाला में शनिवार रात कथित तौर पर ठंड लगने से 10 गायों की मौत हो गई है। लेकिन अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने मृत गायों को पालतू बताया है। तिंदवारी कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता रामनरेश पटेल ने रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि “शनिवार रात भूख और ठंड से नगर पंचायत के अधीन कान्हा पशु आश्रय केंद्र (सरकारी गौशाला) में 10 गायों की मौत हो गई है, जिन्हें नगर पंचायतकर्मी बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिए हैं।”

    शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ दफनाई जा रही गायों का वीडियो भी भेजा है।

    पटेल ने यह भी कहा कि यहां चार-छह गायें रोजाना मर रही हैं।

    हालांकि, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अमर बहादुर सिंह ने कहा कि मृत गायें उनकी गौशाला की नहीं हैं। गौशाला में कुल 231 गायें हैं, जो सभी सुरक्षित हैं और सबकी टैगिंग है।

    उन्होंने कहा, “नगर में लोगों की तमाम पालतू गायें रोजाना मरती हैं, जिन्हें बस्ती में फेंक दिया जाता है। मृत गायों से दरुगध न फैले, इसलिए पंचायतकर्मी उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर बस्ती से बाहर फेंकते हैं और बाद में जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया जाता है।”

  • भीख मांगने की नहीं होगी इजाजत माघ मेला में

    [object Promise]

    प्रयागराज। वार्षिक माघ मेला शुरू होने में सिर्फ पांच दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में अधिकारी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहली बार पुलिस ने मेला क्षेत्र में भीख मांगने पर रोक लगाने के लिए एक विशेष दस्ते का गठन किया है।

    पुलिस ने पहले ही 1,200 से अधिक लोगों के परिचय पत्र का सत्यापन किया है, लेकिन भिखारी अज्ञात जगहों से अक्सर पहुंच जाते हैं और मेला क्षेत्र में भक्तों से भीख लेने के लिए जमा हो जाते हैं।

    एसपी (माघ मेला) पूजा यादव ने कहा, “पहली बार तीर्थयात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए एंटी बेगिंग दस्ते का गठन किया गया है। सभी पुलिस थानों और चौकियों पर पर्याप्त बलों की तैनाती की गई है।”

    खुफिया सूचनाओं के अनुसार, असामाजिक तत्व भिखारियों के वेष में मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं क्योंकि क्षेत्र व विभिन्न धार्मिक शिविरों में निर्बाध आवागमन की इजाजत होगी, जो 43 दिन चलने वाले मेले के लिए बनाए गए हैं।

    एसपी ने कहा, “हमारे पास ठोस योजना है। तीन विशेष टीमों को परिचय पत्र के सत्यापन का काम सौंपा गया है। हमारे श्रद्धालुओं के लिए दो स्तरीय सुरक्षा योजना है। इसके अलावा सभी घाटों पर गहरे जल क्षेत्र को लेकर बैरिकेडिंग व जाल की भी व्यवस्था की गई है।”

  • स्मृति ईरानी ने जेएनयू हिंसा के बहाने पर कांग्रेस महासचिव पर साधा निशाना

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) हिंसा मामले में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अप्रत्यक्ष तौर पर प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- शैक्षिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा न बनाया जाए। इससे हमारे जितने भी छात्र हैं, उनके जीवन पर असर पड़ता है। उनकी प्रगति भी असर पड़ता है। कहा- मैं आशावादी हूं कि राजनीतिक अखाड़ा और राजनीतिक मोहरे की तरह छात्रों को इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।बच्चों की मौत पर कांग्रेस व स्वास्थ्य अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार वहीं, राजस्थान के कोटा में नवजात बच्चों की मौत पर ईरानी ने रजस्थान की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं में जब कोई गरीब आता है तो इस अपेक्षा के साथ आता है कि भले ही उसके पास पैसे न हों, लेकिन उसे सरकारी संस्थान के माध्यम से संरक्षण और सेवा प्राप्त होगी। प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी बनती है की इस प्रकार की व्यवस्थाओं में अगर कोई चुनौती आती है तो उसे देखते हुए तत्परता से समाधान दे। राजस्थान में जब से मामला सामने आया तब से लेकर आजतक अस्पताल के जो मेडिकल आफिसर्स हैं, जिनको नेशनल प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड से समन किया था, जब चेयरमैन वहां गए थे तब भी वो वहां उपस्थित नहीं रहे।

    सचिन पायलट के बयान को सराहा

    केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जिम्मेदार लोग अपने दायित्व का निर्वाह किस प्रकार से कर रहे हैं, दायित्व के निर्वाह में क्या चुनौती आ रही है अगर उस पर भी संवाद न करें तो जनता को समाधान देने में निश्चित रुप से चैलेंज और चुनौती आती है। मेरा आग्रह है राजस्थान की सरकार केंद्र की सरकार की ओर से जो पहल हुई है, हर्ष वर्धन जी के नेतृत्व में जो टीम पहुंची और उन्होंने स्वयं कहा के हम मदद करने को तैयार हैं। लेकिन संवाद और समाधान राजस्थान की सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने सचिन पायलट के बयान को सराहा और कहा के कमी हुई है उसे राजस्थान की सरकार को स्वीकार किया।

  • 12,000 चिकित्सक करेंगे ताज नगरी में स्वास्थ्य-चर्चा

    [object Promise]

    आगरा। ताज नगरी में सोमवार से चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक सम्मेलन शुरू होने जा रहा है, जिसमें समूचे भारत और अन्य 50 देशों से 12,000 से ज्यादा चिकित्सक जुटेंगे। वे चिकित्सा जगत में नई चुनौतियों, रणनीतियों व आयुष पर चर्चा करेंगे। एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स के संगठन सचिव पी.एम. महेश्वरी ने आईएएनएस को बताया कि चिकित्सक सम्मेलन एपिकॉन-2020 चिकित्सा जगत का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें हजारों चिकित्सा परामर्शी रोगों के बढ़ते दायरे और उनके निदान के नए उपायों पर व्याख्यान देंगे।

    चिकित्सक सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे।

    आयोजन स्थल को सजाने-संवारने में 500 से ज्यादा शिल्पकार लगे हुए हैं। मुगल वास्तुशिल्प का वैभव और ब्रज संस्कृति के आध्यामिक छटा प्रदर्शित करने के लिए वे यहां कई दिनों से काम में जुटे हुए हैं।

  • कुशीनगर में एनइसो की टीम ने किया कटकुइयां में वृक्षारोपण

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संगठन एनइएओ की ओर से स्थानीय नगर समेत कठकुईयाँ में विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सेराज अहमद ने कहा कि देश में फैल रहे  प्रदूषण को रोकने का काम पेड़ ही कर सकता है। वायु को स्वच्छ और प्रदूषणरहित करने का काम एक वृक्ष ही कर सकता है अतः आप सभी लोग वृक्षारोपण करें और अपने देश को बचाने का काम करें।
    इस मौके पर कार्यक्रम में न्यू टारगेट इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस के डायरेक्टर अरफान अंसारी,अंग्रेजी के शिक्षक शमशाद आलम,कृष्णा स्कूल के अवधेश,लेखपाल सूरज पंकज विश्वकर्मा,धर्मेंद्र यादव,प्रकाश गौतम,आशुतोष कुमार,अभिषेक राय,वसीम अहमद,अरमान मालिक समेत कई छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • JNU : हाई अलर्ट पर UP, राज्य में पहले से ही हो रहे थे इन मामलों को लेकर विरोध-प्रदर्शन

    [object Promise]

    लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रात में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ईरानी मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या और पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हमले को लेकर राज्य में पहले से ही विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर लोगों की नाराजगी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

    शीर्ष अधिकारियों ने पहले ही जिले के पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने और राज्य में शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों पर गतिविधियों की बारीकी से निगरानी करने के लिए कहा है।

    अधिकांश विश्वविद्यालयों और संस्थानों को, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को छोड़कर, जो अनिश्चितकाल के लिए बंद है, सोमवार को खोलना निर्धारित किया गया है।

    ये वे संस्थान हैं, जिन्होंने पिछले महीने दिल्ली में जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

    जामिया के छात्रों के समर्थन में छात्रों के प्रदर्शन के बाद एएमयू पर खासकर नजर रखी जा रही है।

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जहां कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हंगलू को चार दिन पहले इस्तीफा देना पड़ा। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर और पीआरओ ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह सामुदायिक राजनीति का एक बहुत खतरनाक मुद्दा बन गया है। लगभग हर जिले में हम कई मुद्दों पर असंतोष का सामना कर रहे हैं। सीएए को लेकर नाराजगी जारी है। शिया मुस्लिम ईरान की सेना के जनरल की हत्या और सिख पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले से बेचैन हैं। सीएए विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ हाल की कार्रवाई से छात्र भी परेशान हैं। वर्तमान में, यह स्थिति निस्संदेह अस्थिर है।”

    उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओ.पी. सिंह ने कहा, “हम सतर्कता बढ़ा रहे हैं और सभी जिला पुलिस प्रमुखों को मौजूदा स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।”

  • Kushinagar news : और कुशीनगर में अजगर सांप को रस्सी में बांधकर बडी नहर डाला

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर। पडरौना नगर से सटे ग्राम परसौनीकला के समीप अजगर सांप निकला जिसे देखने भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग तो नही पहुंचा लेकिन गांव के युवक जरूर पहुंचे उसे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डाल दिया। रबिवार को दोपहर बाद अचानक परसौनी कला गांव के समीप कृषि कार्य हेतु ग्रामीण ने अजगर देखा जिसके बाद भीड़ अजगर सांप देखने को जुट गई। इस दौरान क्षेत्र के कुछ युवक पहुंचे और अजगर सांप को अपने साथ रस्सी में बांधकर रोड पर घसीटते हुए मुख्य पश्चिमी बड़ी गंडक नहर में लाकर छोड़ दिया।  अजगर सांप घंटों कौतूहल का विषय बना रहा।
    इसके लिए ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत  करनी पड़ी । समाचार लिखे जाने तक सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। ग्रामवासी रोज की भांति अपनी दिनचर्या में लगे थे। खेत के तरफ गए तो उन्हें एक विशालकाय अजगर दिखा। शोर सुनकर आसपास के घरों के लोग भी जुट गए और अजगर कौतूहल का विषय बन गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी। गांव के कुछ युवकों ने हिम्मत जुटाया और अजगर को पकड़ा और रस्सी में बाद कर उसे गांव के पास ही बडी नहर में
    में छोड़ दिया।

  • पीलीभीत शेरपुरकलां के युबक से विदेश भेजने के नाम पर एक लाख बीस हजार की ठगी की गई

    [object Promise]
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली
    पीलीभीत ग्राम शेरपुरकलां तहसील पूरनपुर के रहने बाले युवक से एक ठग ने विदेश भेजने के नाम पर एक लाख बीस हजार की ठगी,युवक ने पूरनपुर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर।

    शेरपुर कलां के निवासी अमानत रजा के द्वारा कोतवाली पूरनपुर पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उससे फैजाबाद निवासी जैनुल आबेदीन ने विदेश भेजने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी की है।
    युवक को दुबई भेजने के नाम पर एक लाख बीस हजार रूपये का फर्जी वीजा देकर दिल्ली भेज दिया कई दिन तक दिल्ली मे रहा दुबई भेजने के नाम पर लगभग बीस दिन दिल्ली मे रोके रखा। जब दिल्ली मे युवक के पास रूपये खत्म हो गये तो ठग ने दो हजार रूपये देकर रूकने के लिये कहा। उसके बाद युवक के पास रूपये खत्म हो गये एजेन्ट ने अपना फोन भी बन्द कर लिया। इस पर युवक को शक हुआ उसके साथ ठगी की गई है।
    ठगी करने बाला का नाम जैनुल आबेदीन खां पिता का नाम नसरूद्दीन निवासी लखऩऊ फैजाबाद रानी मो चौराहा आफिस रब्बना ट्रैवल फैजाबाद का रहने बाला है ।

    जिस खाते मे रूपये डाले गये बैक आंफ बडोदा 39870100001714 ।

    नगद राशि लखनऊ में दी

    युवक ने ठगी करने बाले के खिलाफ कोतवाली पूरनपुर को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की।