Category: uttar-pradesh

  • महिला उत्पीड़न में त्वरित न्याय दिलायें सम्बन्धित अधिकारी – राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष

    [object Promise]

    जेल कारागार का निरीक्षण कर महिला बन्दियों से सुनी समस्यायें

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर/ राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष(दर्जा उपमंत्री) अंजू चौधरी ने आज जनपद भ्रमण के दौरान स्थानीय लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई की गयी है, जिसमें 8 प्रकरण उनके समक्ष प्राप्त हुए, जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया।
    उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला चिकित्सालय को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में ही कन्या सुमंगला योजाना का फार्म भरवाया जाये, जिससे लाभार्थियों को भटकना न पड़े। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष से जानकारी ली कि इस जिले में किस प्रकार की शिकायतें आपके थाने में आती हैं, जिस पर महिला थानाध्यक्ष ने अवगत कराया कि दहेज उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, पति-पत्नी/सास-बहू विवाद आदि आते हैं, जिनका निराकरण थाने पर बुलाकर सुलह-समझौता के आधार पर कर दिया जाता है। यदि प्रकरण गम्भीर है, तो एफआईआर भी दर्ज कराकर कार्यवाही की जाती है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने समाज कल्याण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी से जानकारी ली कि जनपद में कितने निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जाती है, जिस पर प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि 32156 लाभार्थियों को पेंशन मिल रही है।
    इसके पश्चात राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर महिला बन्दियों से विभिन्न जानकारियां ली एवं जेल में दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा प्रदत्त सभी सुविधायें महिला बन्दियों को दी जाये।
    जनसुनवाई के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला चिकित्सालय डाॅ0 उर्मिला चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर दलवीर सिंह, डाॅ0 एस0के0 गोयल, सीडीपीओ रविश्वर कुमार, प्रशासनिक अधिकारी समाज कल्याण मो0 वसीर अंसारी, महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा, डाॅ0 आदित्य दूबे, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग पीआरओ मनोज मिश्रा, रेखा त्रिपाठी, रेखा गुप्ता व सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी सहित पीड़ित आदि उपस्थित रहे।

  • और रावण ने विभीषण को घर से निकाला तो हनुमान ने लगया सीता का पता

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा

    पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर से सटे बेलवा सुखपुरा टोला लौंगपुरा गांव से जुड़े कमेटी के सदस्यों द्वारा आयोजित एक पखवारे से चल रहे यहां जनकपुर धाम के कलाकारों द्वारा रामलीला में गुरुवार की रात हनुमान द्वारा सीता का पता लगाया गया। जबकि लंका के राजा रावण द्वारा अपने भाई विभीषण को घर से निकाला गया। इस भव्य मंचन को देखकर दर्शकों ने कलाकारों का खूब उत्साह बढ़ाया। बेलवा सुखपुरा लौंगपुरा टोला के निकट गांव में रामलीला के दौरान सीता द्वारा अशोक वाटिका में राक्षसों के बीच रहते हुए भगवान राम का स्मरण करने का दृश्य दिखाने से शुरुआत की गई। इसके बाद राम द्वारा हनुमान को सीता का पता लगाने के लिए लंका में भेजने और हनुमान द्वारा सीता का पता लगाने,लंका दहन करने का मंचन हुआ।

    इससे पहले हनुमान लंका में राम नाम रटते हुए विभीषण से मुलाकात करते हैं और विभीषण उन्हें सीता के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इस बीच विभीषण द्वारा रावण से भगवान राम के प्रति वैर भाव छोड़कर सीता को लौटाने का आग्रह किया जाता है तो वह काफी आक्रोशित होते हैं और उन्हें लंका से बाहर निकाल देते हैं। विभीषण रोते-रोते लंका से लौटकर भगवान राम की चरणो में चले जाते हैं। वहीं हर दिन बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला का आनंद लेने पडरौना शहर से सटे बेलवा सुखपुरा गांव के बीच लौंगपुरा में पहुंच रहे हैं।

    इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 62 से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार पंकज कुशवाहा,बृज किशोर कुशवाहा,कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा,पूर्णमासी कुशवाहा, आनन्द कुशवाहा,पवन कुशवाहा श्यामसुंदर कुशवाह,बिनोद कुशवाहा,अभयानंद कुशवाह मनोज कुशवाहा,कृष्णानंद कुशवाहा,अजय,मिन्टू कुशवाहा, नंदु कुशवाहा,प्रभु कुशवाहा, राम प्रताप कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।

  • निर्माणाधीन राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज कठौरा का डीएम ने किया निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज जगदीशपुर ब्लॉक के कठौरा स्थित निर्माणाधीन राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि 7.73 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता ने बताया कि अभी तक शासन द्वारा एक करोड़ रुपए आवंटित किया गया है, जिसमें बाउंड्री वाल का कार्य चल रहा है एवं बिल्डिंग का पिलिन्थ लेबल तथा कार्य हुआ है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली, जिस पर सहायक अभियंता ने बताया कि गिट्टी, मोरंग, बालू, ईटा व सीमेंट का सैंपल भेजा जा चुका है अभी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। वहीं जिलाधिकारी ने बिल्डिंग के कॉलम में लगी सरिया की जांच अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से कराने के निर्देश दिए, इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता तथा समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बाल संरक्षण समिति की बैठक

    [object Promise]

    ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड पोर्टल से जानकारी मिलेगी गुमशुदा बच्चों की

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि बाल संरक्षण से सम्बन्धित हेल्प लाइन नम्बर जैसे 1098 व 181 की जानकारी के लिए प्रचार प्रसार किया जाय। जिलाधिकारी ने ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड पोर्टल पर लावारिस/गुमशुदा बच्चों की सूचना अपलोड करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए, जिस पर सीओ गौरीगंज द्वारा बताया गया कि वर्ष 2013 से वर्ष 2019 तक कुल 136 गुमशुदा बच्चों को इस पोर्टल पर दर्ज किया गया है, जिसमें 103 बच्चों की बरामदगी की जा चुकी है अब तक मात्र 33 गुमशुदा बच्चे बरामदगी हेतु शेष हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड पोर्टल से लावारिस/गुमशुदा बच्चों की जानकारी आसानी मिल सकती है। उन्होंने सर्वसाधारण से अपील भी किया है कि यदि कहीं पर भी कोई लावारिस/गुमशुदा बच्चा दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष लम्बित मामलों की समीक्षा एवं निस्तारण की कार्यवाही समय से की जाय। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि किशोर न्याय अधिनियम, पास्को एक्ट एवं आईसीपीएस के लिए ब्लाक एवं ग्राम स्तर तक प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाय। उन्होंने कहा कि आमजन तथा बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी सरकारी व गैर सरकारी संगठनों को विभिन्न कानूनों की जानकारी होने से विभिन्न प्रकार के अपराधों में कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को किशोर न्याय अधिनियम, पास्को एक्ट एवं आईसीपीएस की जानकारी न होने से भी अपराध हो जाते हैं। लेकिन कानून की जानकारी होने से लोग सज़ा के डर से अपराध करने से गुरेज़ करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया महिला, किशोरियों एवं बच्चों से सम्बन्धित योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि ध्रमपान निषेध अधिनियम अन्तर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा ध्रूमपान सामग्री के सेवन, क्रय विक्रय तथा बाल विवाह की प्रथा पर प्रभावी अंकुश के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाय। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, आरटीओ एलबी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, सीओ गौरीगंज सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

  • जिलाधिकारी ने किया वृहद गो-संरक्षण केंद्र का निरीक्षण

    [object Promise]

    सीएसआर के माध्यम से गो-संरक्षण केंद्र में गायों को ठंड से बचाने हेतु लगाया गया त्रिपाल,पशुओं का समय-समय पर उपचार करने का दिया निर्देश

    वृद्ध, गरीब, असहाय व जरुरतमंद लोगों को किया कंबल वितरण

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

  • UP : एक-दूसरे पर लगा रहे माता-पिता तीन दिन की नवजात की हत्या का आरोप

    [object Promise]

    पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शुक्रवार की रात को तीन दिन की एक नवजात की मौत हो गई। अब उसकी मौत का आरोप माता-पिता एक दूसरे पर लगा रहे हैं। यह घटना सुनगढ़ी पुलिस थाना क्षेत्र में ईदगाह के पास कांशी राम आवास विकास कॉलोनी की है। रिपोट्र्स के अनुसार, पड़ोसियों ने शुक्रवार की रात बच्ची के माता-पिता को एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए सुना, जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा की बच्ची की मौत हो चुकी थी।

    एक पड़ोसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। बच्ची के पिता मोहम्मद शाकिर के अनुसार, शुक्रवार शाम वह बाजार गया था और जब वापस आया तो देखा कि बच्ची मर चुकी थी। उसकी पत्नी फूल बी शव के पास बैठी थी। पति ने आरोप लगाया कि फूल बी मानसिक तौर पर बीमार है और उसने बेटी का गला घोंटकर उसे मार डाला।

    वहीं फूल बी ने आरोप को खारिज करते हुए पति पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया। एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच पड़ोसी बबलू ने पत्रकारों से कहा कि उसने दंपत्ति के सामने बच्ची को गोद लेने का प्रस्ताव रखा था, क्योंकि उसके माता-पिता गरीब थे और वे बच्ची का ध्यान रखने में असमर्थ थे।

    शाकिर रिक्शा चालक है और शराब भी पीता है। वह रोज अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा शराब पर खर्च करता था। बबलू को बच्ची देने के एवज में शाकिर ने 15000 रुपए की मांग की थी, ताकि इस पैसे से वह अपनी मानसिक तौर पर बीमार पत्नी का इलाज कर सके। हालांकि शाकिर की मांग के बाद में बबलू ने बच्ची को गोद लेने का विचार त्याग दिया।

  • कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की डीएम ने की बैठक,राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने वालों पर होगी कार्यवाही…..डीएम

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में देर शाम कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली में कई विभागों की स्थिति ठीक नहीं है और उनकी क्रमिक उपलब्धि भी गत माह की मासिक वसूली के सापेक्ष पीछे हैं। उन्होंने कहा कि इस माह विशेष प्रयास कर वसूली में सुधार लाए। डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम अपनी तहसील के प्रत्येक मद में 10 सबसे बड़े बकायेदारों के नाम चिन्हित कर उसे सार्वजनिक कर वसूली के लिए दबाव बनाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता व उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी कार्यालय छोड़ कर बाहर निकले व राजस्व कर वसूली में प्रगति व सुधार लाएं। जिलाधिकारी ने नगर निकायों में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नगर पंचायत अमेठी के अधिशासी अधिकारी को चेतावनी देते हुए प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत अमेठी में कान्हा उपवन हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश तहसीलदार अमेठी को दिया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि वसूली की आरसी जारी होने के बाद यदि ओटीएस होता है तो उसकी सूचना राजस्व विभाग को दें। उन्होंने कहा कि इस सबके साथ सभी विभाग अपने कार्यों के साथ ऑडिट संबंधी कार्य पूरी दक्षता के साथ निर्वाहन व निपटारा करें, जिससे कम से कम ऑडिट आपत्तियां हों। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, एआरटीओ एलबी सिंह, आबकारी अधिकारी आरके वर्मा, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • प्रियंका ने छात्रा की आत्महत्या पर लगाया आरोप, नहीं दे रही UP सरकार जरूरी मुद्दों पर ध्यान

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को शिक्षा जैसे मुद्दे पर ध्यान नहीं देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। कानपुर की 18 वर्षीय छात्रा महिमा आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकी और उसने खुदकुशी कर ली।

    इसी घटना का हवाला देते हुए प्रियंका ने कहा, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रकार के किसी भी मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रियंका ने इस मुद्दे को उठाते हुए ट्वीट किया कि आर्थिक तंगी से जूझ रही महिमा पढ़ाई नहीं कर पाई तो उसने अपनी जान दे दी। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का ध्यान ऐसे किसी मुद्दे पर नहीं जाता है।

    हम सब को यह संकल्प लेना चाहिए कि हर महिमा की शिक्षा और सुरक्षा के हक को कायम करेंगे। प्रियंका ने ट्वीट के साथ एक लडक़ी की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ एक समाचार पत्र की रिपोर्ट भी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब महिमा 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाई तो उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

    एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने कहा कि राजनीति का मकसद जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने का है। शिक्षा, रोजगार, किसानों की मदद..लेकिन यह गैर जिम्मेदार सरकार सिर्फ फूट डालने में व्यस्त रहती है। खबरों के अनुसार, महिमा एक रिक्शा चालक की बेटी थी। उसकी मां ने उसे पंखे से लटकता पाया था। शुरुआती जांच में उसकी खुदकुशी का कारण यह पता चला है कि आर्थिक तंगी के चलते उसे 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोडऩी पड़ी थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

  • UP : एक ही परिवार के 5 लोगों की अपराधियों ने घर के अंदर घुसकर की हत्या

    [object Promise]

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रयागराज स्थित सोरांव क्षेत्र के यूसुफपुर सेवइत गांव में शनिवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद सनसनी फैल गई।

    मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। रविवार सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार विजय शंकर तिवारी समेत उनके परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। हत्यारे पीछे वाले दरवाजे से अंदर घुसे थे। बताया जा रहा है कि घर में रखी भारी चीजों से ही हत्या की गई।

    मृतकों में विजय शंकर (55), उनके बेटे सोनू (30), बहू सोनी (27), पोते कुंज (7) और कान्हा (3) शामिल हैं। विजय शंकर गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वे इन दिनों बेटे के पास गांव आए हुए थे। रात में खाने के बाद सभी सो गए। सुबह देर तक जब पांचों सदस्यों में से कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। वे अंदर गए तो वहां खून से लथपथ शव पड़े थे।

  • पीलीभीत पूर्व कैविनेट मंत्री रियाज अहमद सड़क हादसे में मृतक के परिजनों से मिले दी सांत्वना

    [object Promise]

    पीलीभीत अमरिया पूर्व कैबिनेट व सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज़ अहमद साहब व निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने आज अमरिया क्षेत्र के ग्राम बाँसखेड़ा में सड़क हादसे में दानिश की मौत पर परिजनों से मिलकर मिजाजपुर्सी की और मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की।

    [object Promise]
    पीलीभीत पूर्व कैविनेट मंत्री रियाज अहमद सड़क हादसे में मृतक के परिजनों से मिले दी सांत्वना

    इस मौके पर नि. विधानसभा अध्यक्ष असलम जावेद,रूपराम कश्यप, इम्तियाज़ अल्वी, प्रदीप सोनकर, पलविन्दर सिंह,अदील मलिक, इरशाद मियां, निरंजन कुमार गंगवार,  शब्बीर कुरैशी, सरदार अहमद अंसारी, मोहम्मद अली अब्बासी(गुड्डू) कल्लू अंसारी, नबी अहमद अंसारी पूर्व प्रधान, रामगोपाल प्रजापति, सुरेश कश्यप,सरदार अहमद सलमानी, राशिद मलिक, अलीम अब्बासी, नबी जान खान, जहूर अहमद, अनवार अहमद,साबिर प्रधान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे l