Category: uttar-pradesh

  • पीलीभीत पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुआ सैनिक सम्मेलन क्षेत्राधिकारियों को दिए प्रशस्ति पत्र

    [object Promise]
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली
    पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने आज पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौजूद कर्मियों की समस्याओं को सुना । मीटिंग में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था द्वारा जन्मभूमि त्योहारो मस्जिद प्रकरण आदि में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति बनाए रखने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी गणों को प्रशस्ति पत्र निर्गत किए गए ।

    जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगणों केे देकर सम्मानित किया गया। सैनिक सम्मेलन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी सभी थाना/शाखाओं के पुलिस कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

  • कुशीनगर में देहात से शहर में शामिल होकर नगरपालिका पडरौना की अभिलेखों के पन्नों में इतिहास बन गया 18 गांव

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : जनपद के लिए गुजरता साल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस साल कुशीनगर का पूरा मानचित्र ही बदल गया। जनपद में देहात को पुनर्गठन करके न सिर्फ इसे शहर में बदल दिया गया,बल्कि मानो एक इतिहास बनकर रह गए। यही नहीं,कुशीनगर में पहली बार गांव से शहर में शामिल हुए लोग नगर पालिका पडरौना में अब चुनाव भी लड़ सकते हैं।
    नए साल का तोहफा नगरपालिका पडरौना में शहर में शामिल हुआ 18 गांव
    युपी सरकार ने 2019 के इस वर्ष के आखिरी महीने में ही नगर पंचायत व नगरपालिका की इर्द गिर्द आने वाले गांव को जोड़कर देहाती लोगों को शहरवासी बना दिया। सरकार के ऐसे फैसले थे जिनकी उम्मीद यहां के कुशीनगर सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष गिरीशचंद्र चतुर्वेदी,बसपा नेता साहिद लारी के आलावा में विभिन्न लोगों ने भी की थी। सरकार इस आदेश के साथ ही कुशीनगर के विभिन्न गांव देहात से होकर शहर में शामिल होकर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अभिलेख के पन्नों में  दर्ज हो गया। हालांकि कुशीनगर के लोग वषों से गांव को शहर में बसाने की मांग कर रहे थे,लेकिन पडरौना के ही कुछ लोग इस मामले में रोडा बन रहे। युपी सरकार ने गांव को नगर बना दिया,बावजूद इस सरकार के इस फैसले का पडरौना के गांवों से आने वाले लोगों ने स्वागत किया। सरकार के इस फैसले से पडरौना शहर का पूरा मानचित्र ही बदल गया। जबकि सरकार ने पडरौना शहर में शामिल हुए गांवों का नाम जोड़ कर नया मानचित्र भी जारी कर दिया है।
    गांव से शहर में शामिल होने कि लडाई हुई बंद
    इस साल सरकार ने गांव को शहर में शामिल करने को लेकर लडी जा रही लड़ाई को भी हटा दिया। यही नहीं गांव को शहर में शामिल होने पर बकायदा उनका नाम दर्ज कर चस्पा भी कर दिया। यह ऐसे मामले थे जिन पर कई सालों से चर्चा हो रही थी,और कई वर्षों से कुशीनगर सिविल सोसायटी से जुड़े गिरीशचंद्र चतुर्वेदी की अगुवाई में चल रही लडाई युपी सरकार से लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग कर रही थी। इसके साथ ही जनपद के नगरपालिका परिषद पडरौना शहर में 18 गांव शामिल हो गया। पहले गांव में रहने के कारण देहात का कोई भी नागरिक पडरौना शहर में मतदाता नहीं बन सकता था।अब ऐसा नहीं है सरकार के इस कदम के बाद नगर में शामिल हुए गांव का नागरिक मतदाता बनने के साथ अब मतदान करने के आलावा नगरपालिका परिषद पडरौना का चुनाव लडने में भी हकदार हो गया।
    आधी आबादी को मिला हक
    नगरपालिका परिषद पडरौना जनपद का एक ऐसा पुराना शहर था जहां पर आधी आबादी अर्थात लोगों को अपने गांव से शहर में जुड़ने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। पडरौना में गांव से जुड़े लोगों को शहर में शामिल होने पर उन्हें अब लंबी लड़ाई के बाद इसका फल मिल गया,अब इन्हें शहर का बिजली पानी,सड़क,मुहैया होना शुरू हो जायेगा। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो पडरौना शहर में शामिल हो चुके 18 गांव के लोग आने वाले समय में नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ-साथ चुनाव भी लड़ सकेंगे।
    गांव से पड़रौना शहर में शामिल होने से होगा चतुर्दिक विकास : शिवकुमारी
    पुर्व नगरपालिका परिषद की चेयरमैन शिवकुमारी देवी ने कहा वर्षों से पडरौना नगरपालिका सीमा विस्तार का मामला लंबित चल रहा था। मेरे कार्यकाल में सीमा विस्तार से जुड़े गांव की जनता द्वारा विशेष मांग और गांवों के विकास की प्राथमिकता को देखते हुए मेरे कार्यकाल के दौरान हुई बोर्ड की बैठक में सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मौजूद सदस्यों ने पारित कर दिया था। सदस्यों के प्रस्ताव को नगरपालिका द्वारा शासन को भेज इस पर त्वरित विस्तार की कार्रवाई को पूर्ण करने की मांग की गई थी,लेकिन कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। बाद में मामला कोर्ट में विचाराधीन था और इसको लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास को कोर्ट द्वारा फटकार भी लगाया गया। अब जब कोर्ट से परिसीमन विस्तार के लिए हरी झंडी दे दी गयी तो शासन ने भी इसे मंजूरी देते हुए जिला प्रशासन को पत्र जारी कर कर दिया है। पडरौना नगरपालिका सीमा विस्तार होने से शहर समेत आसपास के जो गांव शामिल हो रहे हैं उनका विकास तेजी से होगा।

  • ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। मंगलवार जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकली मौर्य व जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली 26 महिलाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब महिलाएं स्वयं से रोजगार सर्जन कर अपना जीवन स्तर ऊंचा कर रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से महिलाएं एक समूह बनाकर कोई भी रोजगार कर अपना जीवन स्तर मजबूत कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं घर के अंदर कार्य करती थी वह इस योजना के माध्यम से बाहर भी कार्य कर रही हैं इससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज ने कहा कि जनपद अमेठी में समूह के गठन का वार्षिक लक्ष्य 1286 के सापेक्ष अब तक 860 समूहों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वयं सहायता समूह में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं तथा इस योजना से उन्हें लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में उक्त के अतिरिक्त जीएमडीआईसी संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश पाठक ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा. रमेश सिंह ने किया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

  • पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हमीरपुर में मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई व सौन्दर्यकरण किया गया

    [object Promise]
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हमीरपुर में मनरेगा के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिससे गरीव गांव बालों को रोजगार मिल रहा है एक तालाब की खुदाई करके उसका सौन्दर्यकरण किया जा रहा है ।

    मनरेगा के तहत कराये गए कार्यों कार्यों में गाँव के अधिकतर गरीव लोग महिलाएं व पुरुष काम कर रहे हैं ग्राम प्रधान ऋषिकांत शुक्ला व ग्राम रोजगार सेवक अशोक कुमार के द्वारा निरंतर मनरेगा से विकास कार्य कराये जा रहे हैं जिससे गांव के विकास में तेजी आई है ।

  • भाजपा की अयोध्या के बाद हस्तिनापुर पर नजर, CM को MLC यशवंत सिंह ने लिखा पत्र

    [object Promise]

    लखनऊ। राम और रामायण के बाद लगता है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाभारत की तरफ ध्यान केंद्रित करने जा रही है। भाजपा के एमएलसी यशवंत सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है, जिसमें हस्तिनापुर के खोए हुए गौरव को बहाल करने का अनुरोध किया गया है। अपने पत्र में एमएलसी ने कहा है कि पिछले 72 वर्षों में हस्तिनापुर पर ध्यान नहीं दिया गया, जो एक समय में देश की राजधानी हुआ करती थी।

    उन्होंने आगे कहा है कि उन्होंने हाल के महीनों में दो बार हस्तिनापुर का दौरा किया है और हस्तिनापुर में किले को जीर्ण-शीर्ण हालत में पाया है। यशवंत सिंह ने कहा, किले का पुनर्निर्माण कराने और इसकी चारदीवारी की मरम्मत कराने की जरूरत है। क्षेत्र में अतिक्रमण काफी है और राजा शांतनु के महल के अवशेषों पर एक कब्रिस्तान बनाया गया है।

    एमएलसी ने कहा कि ऐतिहासिक शहर को पुनर्निर्मित करने का पहला प्रयास पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1949 में किया था, लेकिन कांग्रेस ने वास्तव में इस परियोजना पर काम कभी शुरू नहीं किया। उन्होंने कहा, अब जब योगी आदित्यनाथ सरकार यहां है, तो हम एक ऐसे शहर के जीर्णोद्धार की उम्मीद कर सकते हैं जो इतिहास के साथ-साथ पौराणिक कथाओं का भी अभिन्न अंग है।

    हस्तिनापुर अब मेरठ जिले का एक हिस्सा है। यशवंत सिंह समाजवादी पाटी के पूर्व एमएलसी हैं, जिन्होंने 2017 में योगी आदित्यनाथ को विधान परिषद का सदस्य बनाने के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। सिंह बाद में भाजपा में शामिल हो गए और फिर से एमएलसी बन गए।

    [object Promise]

  • थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न थानों द्वारा कुल 40 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ कुल 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    1. थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार– प्र0नि0 अवधेश कुमार थाना मुसाफिरखाना मय हमराह उ0नि0 इंग्लेश तिवारी, हे0का0 राजेश कुमार सिंह, हे0का0 रामवृक्ष यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर पान्डेय का पुरवा गांव के सामने पक्की सड़क पर ग्राम रुदौली के पास अभियुक्त हनुमान केवट पुत्र स्व0 बाबूराम नि0 पान्डेय का पुरवा थाना मु0खाना जनपद अमेठी जो एक पिपीया मे 10 ली0 कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 01/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत हुआ है ।

    2. थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा 20 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार– उ0नि इन्द्रपाल सिंह मय हमराह का0 अनिरुद्ध यादव, का0 शशिकान्त यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त साहब लाल पुत्र स्व0 शिवलाल नि0 कस्बा तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी व अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र स्व0 माताप्रसाद नि0 नसरथ पुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को 10 ली0 कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0स0 453/19 व 454/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

    3. थाना मुंशीगंज पुलिस द्वारा 10 ली0 अवैध कच्ची शराब व उपकरण के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार– उ0नि0 रणजीत सिंह थाना मुंशीगंज मय हमराह उ0नि0 शिवजन्म यादव, हे0का0 विमल कुमार, म0का0 सुनीता चौहान द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वंशीलाल सरोज पुत्र शिवमूरत सरोज नि0 त्रिलोकपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी को 10 ली0 कच्ची शराब व बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0स0 01/2020 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

  • PAK में लगभग हजार लड़कियों का हर साल होता है धर्म परिवर्तन : भाजपा महासचिव अरुण सिंह

    [object Promise]

    नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान में हर साल हजार-हजार लड़कियों का धर्म परिवर्तन होता है। नाबालिग हिंदू लड़कियां उठवा ली जाती हैं और बाद में कहा जाता है कि उन्होंने इस्लाम कुबूल कर निकाह कर लिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी घटनाओं पर अदालत भी कुछ नहीं करती। इस तरह से पिछले कई दशक से वहां हिंदू परिवारों के साथ अत्याचार होता चला आया है। अब मोदी सरकार ने ऐसे लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाया है।

    यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर भाजपा के जनजागरण अभियान के सिलसिले में पहुंचे भाजपा महासचिव ने कहा कि कई बार यह कहा जा चुका है कि सीएए नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक अत्याचार का शिकार होकर आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई अल्पसंख्यक परिवारों को इस कानून से नागरिकता मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की इस पहल की चारों ओर सराहना हो रही है।

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू आदि अल्पसंख्यकों की जनसंख्या में भारी कमी से पता चलता है कि या तो वे भाग गए या हत्या हो गई या फिर उनका धर्मांतरण करा दिया गया।

    भाजपा महासचिव ने कहा कि पार्टी ने सभी केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों को नागरिकता संशोधन कानून पर देश भर में जनजागरण कर विपक्ष के झूठ को बेनकाब करने का निर्देश दिया है।
    अरुण सिंह ने कहा कि यूपी में हिंसा के दौरान तमाम पुलिसवाले घायल हुए। इससे पता चलता है कि नागरिकता संशोधन कानून के बहाने हिंसा भड़काने की सुनियोजित साजिश हुई।

  • VHP का बड़ा ऐलान, राम मंदिर निर्माण करेगी 2.75 लाख गांवों में, शुरू होगा 25 मार्च से रामोत्सव

    [object Promise]

    लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर फिर से उत्साह बढ़ाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने एक बड़े कार्यक्रम का ऐलान किया है। विहिप देश के 2.75 लाख गांवों में भगवान राम की प्रतिमा लगाएगी। साल 1989 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान इन्हीं गांवों से मंदिर निर्माण के लिए ईंटें आई थीं। रामोत्सव नाम से चलने वाला यह कार्यक्रम 25 मार्च को शुरू होगा और आठ अप्रैल को इसका समापन होगा।

    विहिप नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को इन गांवों में फिर से जाने के लिए कहा है और यहां रहने वाले लोगों से मंदिर में उनके योगदान की याद के तौर पर उनके घरों में भगवान राम की मूर्ति स्थापित करने को कहा गया है।

    विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि यह कार्यक्रम 25 मार्च से शुरू होने वाला है (हिंदू कैलेंडर के अनुसार नया साल) और आठ अप्रैल को राम नवमी तक जारी रहेगा। विहिप के इस कदम से पहले सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अयोध्या में विवादित स्थल को राम मंदिर निर्माण के लिए देने का फैसला किया है। अदालत ने मंदिर निर्माण के लिए केंद्र को एक ट्रस्ट बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

    विहिप नेता के अनुसार इस कार्यक्रम को रामोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया, हमारे कैडर के लोग 2.75 लाख गांवों में हर हिंदू घर तक पहुंचेंगे, जिन्होंने कभी राम मंदिर आंदोलन के चरम समय पर 1.25 रुपए कीमत की एक ईंट का योगदान दिया था। बंसल ने कहा कि मंदिर के साथ हिंदुओं का विश्वास जुड़ा हुआ है और इसका निर्माण लोगों के दान के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि हम एक बार फिर से जनता से दान प्राप्त करेंगे, जैसे कि हमने 1989 में किया था। उन्होंने कहा कि विहिप छोटे और बड़े मंदिरों में समारोह आयोजित करेगी वहीं गरीबों और जरूरतमंदों की मदद भी की जाएगी।

     

  • जिले में 7वीं आर्थिक जनगणना की हुई शुरूआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिले में सातवीं आर्थिक जनगणना की आज से शुरूआत हो गई है। जिसको लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सीएससी कर्मियों को हरी झण्डी दिखाई। शुक्रवार को जिले में 7वीं आर्थिक जनगणना की शुरूआत हुई। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी ने कर्मियों को हरी झंडी दिखाई। इस कार्य में 190 सुपरवाइजर एवं 900 प्रगणक लगाये गये हैं। मोबाइल ऐप (इकोनॉमिक्स सेन्सस) के जरिए आर्थिक गणना की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आर्थिक गणना का कार्य पूरी सावधानी से किया जाए एवं समय से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, सीएससी के जिला प्रबंधक उमाशंकर त्रिपाठी सहित सुपरवाइजर व प्रगणक मौजूद रहे।

  • जिला संचालन समिति की डीएम ने की समीक्षा बैठक

    [object Promise]

    डीएम ने दिए लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला संचालन समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने अब तक के सभी केसों के बारें में जानकारी ली। इस दौरान 17 प्रकरणों पर समिति द्वारा सुनवाई की गई जिसमें 02 प्रकरण स्वीकृत किए गए। 15 प्रकरण लंबित हैं, जिसमें नोडल चिकित्साधिकारी स्तर पर कुल 02 प्रकरण लंबित है तथा नोडल पुलिस विभाग स्तर पर 06 प्रकरण लंबित हैं। डीएम ने लम्बित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के केसों को पूरी गम्भीरता के साथ लें जिससे पीडिता को न्याय और अपराधी को सजा दिलायी जा सके। जिलाधिकारी ने नोडल चिकित्साधिकारी स्तर पर लंबित 02 प्रकरण तथा नोडल पुलिस विभाग स्तर पर लंबित 06 प्रकरणों में जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, एआरटीओ एलबी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा, सीओ गौरीगंज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।