Category: uttar-pradesh

  • थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा 01 तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ जनपद प्रतापगढ़ का रू0- 15,000/ (पन्द्रह हजार) का ईनामिया गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह थाना फुरसतगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना अभियुक्त जगदीश महावत पुत्र स्व0 टिन्नी महावत नि0 खटहा मजरे निगोहा थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी को 01 अदद तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0स0 01/2020 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त जगदीश उपरोक्त जनपद प्रतापगढ़ में मु0अ0स0 668/17 धारा 302,201 भादवि कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ का वांछित व रुपया 15 हजार का ईनामिया अभियुक्त है ।

    गिरफ्तारी का स्थानः जे0पी0 मौर्या नवनिर्मित इण्टर कालेज के समाने पुलिया के पास, दिनाँक 31.12.2019 समय 11:50 बजे रात्रि में ।
    गिरफ्तार अभियुक्तः
    • जगदीश महावत पुत्र स्व0 टिन्नी महावत नि0 खटहा मजरे निगोहा थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।

    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
    • मु0अ0स0 01/2020 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
    आपराधिक इतिहासः
    मु0अ0स0 668/17 धारा 302,201 भादवि कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ़ ।

    गिरफ्तार करने वाली टीम
    1. प्र0नि0 राजीव सिंह थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
    2. उ0नि0 रामलखन पाल थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
    3. हे0का0 रमेश सिंह थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
    4. का0 अश्वनी कुमार थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।
    5. का0 मनोज यादव थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ।

  • पीलीभीत पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए पत्रकारों ने दिया ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को संबोधित

    [object Promise]

    पीलीभीत शहर कोतवाल द्वारा पत्रकार पर झूँठा मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर व पत्रकार उत्पीड़न को लेकर पत्रकारो ने सीओ सिटी  को ज्ञापन सौंप कर कारवाही की मांग की है। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक कार्यालय  पहुंचे पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक की गैर मौजूदगी में ज्ञापन सीओ सिटी को  दिया ।आपको बताते चलें कि मामला बीसलपुर के हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार व आल इंडिया जर्नालिस्ट एसोसिएशन के तहसील प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा 27/12/2019 को भाजपा नेता संजू पांडेय की कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर के आधार पर उनके साथ लूट की घटना की एफआईआर दर्ज न किये जाने के संबंध में पत्रकार ने पुलिस के आला अधिकारियों को ट्वीट किया गया था l

    [object Promise]
    पीलीभीत पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए पत्रकारों ने दिया ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को संबोधित

    जिसके बाद लूट के आरोपी अभिषेक गुप्ता पत्रकार को फ़ोन कर झूँठा मुकदमा लिखवाने की धमकी दी गयी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जिसका ऑडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो गया उसके बाद कोतवाली में बैठ कर लूट के आरोपी अभिषेक खवर ट्वीट करने बाले बीसलपुर में बैठे पत्रकार पर झूँठा मुकदमा कोतवाली में दर्ज करा दिया गया । कोतवाल द्वारा जल्दबाजी में बिना तफ्तीश और मामले की जानकारी किये बिना ही शहर के बाहर के पत्रकार पर पीलीभीत में हुई घटना का मुकदमा दर्ज कर दिया गया जबकि तहरीर में बताए गए दिन व समय पत्रकार बीसलपुर कोतवाली में एक खवर के संबंध में बैठा मौजूद था ।इस पूरे प्रकरण से पत्रकारों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है पत्रकार यूनियन व अन्य पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है l

    [object Promise]
    पीलीभीत पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए पत्रकारों ने दिया ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को संबोधित

    सभी पत्रकारों की तरफ से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर जलबाजी में पत्रकार पर दर्ज मुकदमा लिखने बाले कोतवाल व मुकदमा लिखबाने बाले लूट के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए एव जैसा कि डीजीपी उत्तर प्रदेश के द्वारा आदेश जारी किया गया था कि किसी भी पत्रकार के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो पहले एक वरिष्ट पुलिस अधिकारी  वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला सूचना अधिकारी का पैनल बनाकर शिकायत की सत्यता की जांच की जाए उसके बाद उस पत्रकार पर आगे की कार्यवाही की जाये ।

    इस पूरे प्रकरण में डीजीपी महोदय के उस आदेश का शहर कोतवाल द्वारा उल्लंघन किया गया है पत्रकार के सम्मान कर साथ खिलबाड़ करने बाले कोतवाल को हटाया जाए जिसने सांठगांठ कर पत्रकार पर मुकदमा दर्ज किया है और जल्द से जल्द झूँठा मुकदमा दर्ज कराने बाले पर कार्यवाही की जाए।इस मौके पर जिलेभर के पत्रकार  मौजूद थे। नशीम खान. नीरजराज सक्सेना विकास दीक्षित. योगेश गुप्ता . एम रफीक अनवर राजेश गुप्ता तहसीन खां. महिपाल  आदि मौजूद थे ।

  • थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा जुआ के रु0 2330 नगद व 52 अदद तास के पत्तों के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री राज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त मो0 रिजवान, अब्दुल हई, रिजवान खां को आनन्द नगर भट्टे के पीछे समय 10:40 बजे रात्रि में जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया | फड़ से कुल रु0 2330 नगद व 52 अदद तास के पत्ते बरामद हुआ । जिस सम्बन्ध में मु0अ0स0 01/2020 धारा 13 गैंम्बलिंग एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. मो0 रिजवान पुत्र मो0 रफी नि0 शेखन गांव थाना शिवरतनगंज अमेठी ।
    2. अब्दुल हई पुत्र अब्दुल वहीद नि0 शेखन गांव थाना शिवरतनगंज अमेठी ।
    3. रिजवान खां पुत्र इरफान हुसैन नि0 दिलावलगढ़ मजरे युसुफनगर थाना मोहनगंज अमेठी ।

    बरामदगी-
    • रु0 2330 नगद व 52 अदद ताश के पत्ते ।

    पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
    4. मु0अ0स0 01/2020 धारा 13 गैम्बलिंग एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी |

    गिरफ्तार करने वाली टीम-
    1. उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
    2. का0 श्रीकान्त विश्वकर्मा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी |
    3. का0 संजीव खऱवार थाना मोहनगंज जनपद अमेठी |

  • मायावती बोलीं,धर्मनिरपेक्ष है हमारा देश इसलिए करना चाहिए सभी धर्मों का सम्मान

    [object Promise]

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि कुछ दल जो अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति कर रहे हैं उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। देश में शांति और सद्भाव बनाए रखा जाना चाहिए।
    बसपा अध्यक्ष मायावती का यह बयान उस समय सामने आया है, जब वो नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) पर अपनी बात रख रही थीं। सीएए और एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

    [object Promise]

  • SSF की 5 बटालियन बनेगी अदालतों की सुरक्षा को, बिजनौर कोर्ट में हुई थी फायरिंग

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर न्यायालय गोलीकांड के बाद अब अदालतों की सुरक्षा के लिए स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) के तहत पांच बटालियनें गठित की जाएंगी। आईजी (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि एसएसएफ के जवानों को पेशेवर और सुरक्षा प्रशिक्षण के बाद अदालत परिसरों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि जिला न्यायाधीश के साथ समन्वय बना कर अदालत परिसरों में सुरक्षा उपकरण स्थापित किए जाएंगे। बंदियों को लाने-ले जाने की प्रक्रिया में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं लॉकअप की क्षमता और उसके आधुनिकीकरण के लिए शासन से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्यवाही होगी।

    प्रवीण कुमार ने बताया कि वादियों को पास जारी करने की व्यवस्था और अधिवक्ताओं एवं स्टाफ के लिए पहचान पत्र जारी करने के लिए जिला न्यायाधीश और प्रशासनिक अधिकारी व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।

    इसके अलावा प्रदेश मंत्रिमंडल ने हाईकोर्ट व स्थानीय न्यायालयों की सुरक्षा के लिए प्रमाणीकरण (वेरीफिकेशन) और जांच के लिए ईसीआईएल फर्म को नामित किया है। फर्म कोर्ट परिसरों में सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट देगी। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के बिजनौर की सीजीएम कोर्ट में सुनवाई के दौरान गोलियां चल गई थीं, जिसमें न्यायाधीश को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी थी। इसके बाद से प्रदेश में अदालतों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है।

    [object Promise]

  • पीलीभीत एसएसबी और एपीएफ ने बंद कर दिए तस्करों के रास्ते इंडो नेपाल बॉर्डर पर

    [object Promise]
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    शारदा पुरी एसएसबी और नेपाल एपीएफ संयुक्त टीम ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर तस्करों द्वारा बनाए गए एक चोर रास्ते को बंद कर दिया है एसएसबी की इस कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है , लेकिन तस्करों मे हड़कंप मच गया है ।

    49वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत कंपनी की सीमा चौकी शारदा पुरी प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया सोमवार को इंडो नेपाल बॉर्डर के स्तंभ संख्या 41 और 42 के बीच तस्करों द्वारा एक चोर रास्ता बनाया हुआ था और इस रास्ते से तस्करी की जाती थी वह रास्ता नेपाल एपीएफ कमांडर इंस्पेक्टर रोशन नाथ और सशस्त्र सीमा बल शारदा पुरी सीमा चौकी प्रभारी अंकित कुमार की संयुक्त टीम ने बंद कर दिया है । एसएसवी की इस कार्य की ग्रमीणों ने काफी सराहना की है वही तस्करों में एसएसबी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

  • सेहरामऊ उत्तरी में रात के अंधेरे में किया गया अबैध खनन प्रशासन की बगैर अनुमति के दबंग द्वारा

    [object Promise]
    रिपोर्ट ज़ाहिद अली

    पीलीभीत जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में अवैध खनन रुकने के नाम नही ले रहा है। प्रशानन को ताक पर रखकर जमकर मिट्टी खनन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जगतपुर रेलवे लाइन किनारे एक खेत से रात के अंधेरे में जमकर अवैध रूप से मिट्टी खनन किया गया। रात में ट्रालियां चलती रही लेकिन किसी को भनक नही लगी।

    मामले की जानकारी मीडिया को लगी तो मौके पर जाकर देखा गया तो खेत से पचासों ट्रॉली अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया हुआ पाया गया। जानकारी के अनुसार खनन माफियाओं ने खेत स्वामी से औने पौने दाम देकर खेत से मिट्टी का खनन शासन के नियमों को ताक पर रख कर किया है |

    खेत स्वामी से ली जानकारी में खेत स्वामीफूल सिंह ने बताया कि हमारा उपजिलाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया परमीशन है और हम अपने खेत की मिट्टी निकालकर अपनी प्लाट में डलवा रहे है। जबकि खेत स्वामी की क्षेत्र में कही कोई प्लाट नही है। न ही कही मिट्टी पड़ी है। बल्कि मिट्टी का खनन कराकर खननमाफियाओं के हाथ मिट्टी की बिक्री की है। इधर सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी से बात कि गयी तो थाना प्रभारी ने बताया कि मुझे जानकारी नही है। जाँच की जाएगी ।

  • एक ही परिवार के 3 सदस्यों की उत्तर प्रदेश के शामली में हत्या

    [object Promise]

    शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार, अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी के शव उनके घर के अंदर खून से लथपथ मिले। उन्हें मारने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था। सहारनपुर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह घटना बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया मालूम पड़ता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। ट्रिपल मर्डर के बाद परिवार का कार और उनका बेटा गायब है। पुलिस ने बेटे का पता लगाने के लिए टीमें बनाई हैं।

    आपको बताते जाए कि शामली जिले के आदर्शमंडी पंजाबी कॉलोनी का है, बदमाशों के इस कृत्य से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर से जहां लोगों में आक्रोश दिखा ।

    [object Promise]

  • जनपद के चहुमुखी विकास हेतु सभी के सहयोग की अपेक्षा- जिलाधिकारी

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

        सुलतानपुर 01 जनवरी/ नव वर्ष के शुभ अवसर पर जनपद के अधिकारियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, उद्यमियों, गणमान्य नागरिकों, महिला संगठनों आदि ने जिलाधिकारी से  भेंटकर हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपद के चहुमुखी विकास हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
        इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वर्ष 2020 में जनपद के अन्तर्गत कराये जाने वाले प्राथमिकता के कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि Mission Thousand के अन्तर्गत 1000 नर्सरी की स्थापना, 1000 मत्स्य पालन का पट्टा करना, 1000 तालाबों का जीर्णोद्धार कराकर उसके चारों ओर वृक्षारोपण किया जाना, 1000 कम्पोस्ट खाद के गड्ढों एवं 1000 शोक पिट तैयार कराना, गोमती नदी के तटीय क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त करना तथा पर्यावरण की दृष्टि से तटीय क्षेत्रों का जीर्णोद्धार कर विकसित करना, महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को सीडबाल एवं मूंज प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अधिक से अधिक उत्पादन कर बाजारीकरण के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर कर उन्हें सशक्त बनाना, कायाकल्प योजनान्तर्गत बेसिक विद्यालयों को सुसज्जित करते हुए बेसिक शिक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाना, तहसील बल्दीराय के ग्राम तिरहुत को जल गाँव के रूप में विकसित करना, आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक संख्या में जारी कर उसे शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुँचाना, जिससे उन्हें शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके।
        उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चरल डाइवर्सिटिफिकेशन के माध्यम से कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण पर बल दिया जाना, कम्पोस्ट खाद का अधिक प्रयोग किए जाने हेतु कृषकों को प्रेरित करना, एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत मूंज से निर्मित उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए 30 इकाइयों के माध्यम से बाध, टोकरियों, मेजकुर्सियों, बैग/झोला एवं रैक आलमारी का निर्माण कराकर बाजारीकरण करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है, One District One Destination के अन्तर्गत  जनपद सुलतानपुर को रामायण सर्किट में शामिल करते हुए पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाएगा, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष सतर्क दृष्टि रखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, गोवंश क्लब गठित करते हुए जनपद में स्थित गोशालाओं को सृदृढ़ कर उनमें संरक्षित गोवंशों से उत्पन्न होने वाले गोबर, गोमूत्र से कम्पोस्ट खाद तैयार कर एवं उनके दूध की बिक्री कर गोशाला में कार्यरत कार्मिकों के आर्थिक स्तर में सुधार लाना, ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में नालियों का निर्माण कराते हुए उसे ड्रेनेज सिस्टम से जोड़कर पानी को मुख्य नाला में प्रवाहित कराते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जल भराव की समस्या को दूर करते हुए नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना, स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को योग्यता के अनुरूप सशक्त बनाते हुए स्वरोजगार उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया जाना आदि को प्राथमिकता के साथ कराया जायेगा, जिसमें सभी को सकारात्मक सोंच के साथ लगकर जिले के चहुमुखी विकास में सहयोग देना होगा।  
    

    सुलतानपुर 01 जनवरी/ अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के तत्वाधान में पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में पहुंचकर जिलाधिकारी सी0 इंदुमती ने गरीब, असहाय, निर्बल, अति जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया तथा प्रशासन के साथ ही ऐसे पुनीत कार्य करने हेतु अधिवक्ता गणों की सराहना की साथ ही उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ स्वयं सेवियों, उद्यमियों व अन्य संभ्रान्त नागरिकों से ऐसे पुनीत के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपेक्षा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय सहित अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।