Category: uttar-pradesh

  • मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना। रविवार को मान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अमेठी के कुशल निर्देशन में व मान् अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी महोदय मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के मार्ग दर्शन में थाना मुसाफिरखाना पुलिस टीम जनपद अमेठी द्वारा वाछिंत अभियुक्त राजकरन पुत्र नान्हु यादव निवासी चन्दीपुर थाना मु0खाना अमेठी को थाना मु0खाना मे पंजीकृत मे अ0स0 480/19 मे धारा 452/323/342/376/506 भादवि मे प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार व उ0नि0 गुलाब चन्द्र पाल म0का0 प्रियंका द्वारा समय 13.30 बजे गौरीगंज तिराहा मु0खाना से गिरफ्तार कर जेल जिला कारागार सुल्तानपुर भेजा गया।
    गिरफ्तारी टीम-
    प्र0नि0 श्री अवधेश कुमार थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    उ0नि0 गुलाब चन्द्र पाल थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    का0 फुलचन्द्र थाना मु0खाना जनपद अमेठी
    म0का0 प्रियंका रानी थाना मु0खाना जनपद अमेठी

  • अंतरराष्ट्रीय भजन गायक सहित पूरे परिवार की शामली में हत्या

    [object Promise]

    शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार, अन्तरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी के शव उनके घर के अंदर खून से लथपथ मिले। उन्हें मारने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था। सहारनपुर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह घटना बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया मालूम पड़ता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। ट्रिपल मर्डर के बाद परिवार का कार और उनका बेटा मिला। बाद में उसके बेटे का भी शव बरामद कर लिया गया है।

    बताया जा रहा है क‍ि बीती रात से ही अजय पाठक का घर बन्द था। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस को सूचना मिली कि बंद मकान के अंदर अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और पुत्री वसुंधरा पाठक की डेड बॉडी पड़ी मिली।

    [object Promise]

    अजय पाठक की बेटी वसुंधरा, पत्नी स्नेहा पाठक की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक अजय पाठक का 10 साल का बेटा भागवत भी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता था ज‍िसका बाद में शव म‍िल गया है।

    आपको बताते जाए कि शामली जिले के आदर्शमंडी पंजाबी कॉलोनी का है, बदमाशों के इस कृत्य से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर से जहां लोगों में आक्रोश दिखा ।

    [object Promise]

  • जिलाधिकारी ने दी जनपद वासियों को नववर्ष की बधाई

    [object Promise]

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने समस्त जनपद वासियों को नव वर्ष 2020 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि आने वाला साल 2020 आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए। उन्होंने नव वर्ष पर सभी को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हुए अच्छाइयों को अपनाने एवं आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। इसी के साथ उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों अधिवक्तागण, पत्रकार बंधुओं, व्यापारियों, किसान भाइयों सहित अधिकारियों व कर्मचारियों को नव वर्ष 2020 की बधाई व शुभकामना दी है।

  • शहरी अजीविका केन्द्र के अन्तर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 3 जनवरी से

    [object Promise]

    राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर सम्बन्धी कार्य 16 मई से

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 01 जनवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि सरकारी गजट के अनुसार भारत की जनगणना 2021 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकान गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का अद्यतनकरण किये जाने सम्बन्धी कार्य 16 मई 2020 से 30 जून 2020 के दौरान किया जायेग।

    सुलतानपुर। शहरी अजीविका केन्द्र के अन्तर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से विकास भवन के सभागार में विभिन्न तिथियों में सम्पन्न होगा। यह जानकारी देते हुए प्रबन्धक शहरी अजीविका मिशन केन्द्र ने बताया कि फिजियोथिरेपिस्ट, स्वीपर, माली, कहार, चैकीदार, एक्सरे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, चपरासी, वार्ड ब्वाय का साक्षात्कार 3 जनवरी को, डाटा एन्ट्री आपरेटर, लैब असिस्टेन्ट का 4 जनवरी को तथा स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन का साक्षात्कार 6 जनवरी को सम्पन्न होगा।

    दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन किये जाने सम्बन्धी बैठक 4 जनवरी को

    सुलतानपुर 01 जनवरी/ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन किये जाने सम्बन्धी बैठक 4 जनवरी को अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय ने दी।

  • जिलाधिकारी ने दी जनपद वाशियों को नववर्ष की बधाई

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुल्तानपुर। नव वर्ष के शुभ अवसर पर जनपद के अधिकारियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, उद्यमियों, गणमान्य नागरिकों, महिला संगठनों आदि ने जिलाधिकारी से भेंटकर हार्दिक शुभकामनाएं दी l वहीं जिलाधिकारी सी इंदुमती ने जनपद के चहुमुखी विकास हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

  • डॉलर, रियाल, दीनार की यूपी के गोंडा में हो रही बारिश

    [object Promise]

    गोंडा। कभी कौड़ी-कौड़ी के मोहताज रहने वाले उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के लोग पैसे की खनक सुनने को तरसते थे, लेकिन अब इनकी उंगलियां डॉलर, दीनार, येन और रियाल पर नाचती हैं। विदेशी मुद्रा की यहां ऐसी बारिश हो रही है कि इनकी झुग्गी-झोपड़ी जैसे घर पक्के मकान में तब्दील हो रहे हैं और इनके बच्चे स्कूल, कॉलेज पहुंचकर डिग्रियां हासिल कर रहे हैं।

    दरअसल, गरीब तबके के लोगों के सपनों को सॉफ्टवेयर इंजीनियर डॉ. दीपेन सिन्हा ने पंख लगा दिए हैं।

    गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के नौबस्ता निवासी डॉ. सिन्हा ने अपने सोशल इंजीनियरिंग के दम पर क्षेत्र के लोगों को विदेशी धरती पर पहुंचाकर रोजगार दिलाने में मदद की है। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मुसलमान और हिंदुओं की अब कोठियां झलक रही हैं।

    डॉ. सिन्हा ने पहले अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी की। फिर अपने इलाके के काफी लोगों को कोलंबो, सिंगापुर, इंडोनेशिया, दुबई आदि देशों में भेजने में मदद की। इनकी देखादेखी मुस्लिम बिरादरी के लोगों ने भी प्रयास कर अपने काम के लोगों को विदेश की धरती पर रोजगार दिलवाना शुरू किया।

    अमेरिका के न्यूजर्सी में डॉ. सिन्हा की अब खुद की सॉफ्टवेयर कंपनी है। जगदीशपुर कटरा के मोहम्मद वसीम सीरिया के दमिश्क में रेस्तरां चला रहे हैं। भगोहर के निसार समेत तीन भाई सऊदी अरब में हेयर कटिंग का काम कर रहे हैं। ये नाम तो महज बानगी भर हैं। वजीरगंज विकास खंड के लगभग दो सौ से अधिक लोगों ने जीवकोपार्जन के लिए सात समंदर पार के देशों को चुना है। करीब आधा दर्जन से अधिक देशों में इन हिंदुस्तानी हाथों का हुनर सिर चढ़कर बोल रहा है।

    वजीरगंज का गौरिया गांव रोल मॉडल बन गया है। इस गांव के 30 लोग विदेश में एक मजरा बना चुके हैं और अपने-अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं और देश में विदेशी मुद्रा भेजकर आर्थिक बल प्रदान करने में जुटे हुए हैं।

    गरीबी के लहजे से उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर नीचे से तीसरे पायदान पर खड़ा यह जिला अशिक्षा के अभिशाप से अभी तक व्यथित है, लेकिन परिवर्तन की लहर ने लोगों के जेहन में आशा जगा दी है। एक-एक कर पिछड़ापन दूर होने लगा है। पूरे इलाके में झुग्गी-झोपड़ी की जगह आरसीसी वाले पक्के मकान बन रहे हैं।

    गोंडा की नौबस्ता इंडस्ट्री के मैनेजर पंकज दूबे ने बताया कि दीपेन सिन्हा आज हमारे क्षेत्र के रोल मॉडल बन चुके हैं। इन्हीं के कारण हमारे गांव के आस-पास के कई लोग विदेशों में हैं। इन्होंने यहां रोजगार के लिए भी एक फैक्ट्री डाली है।”

    उन्होंने बताया कि यहां के लोगों में अपने कैरियर का सिक्का विदेशों में जमाने की चाहत बढ़ रही है। काफी लोगों ने कई देशों के विभिन्न विभागों में जाने की तैयारी कर रखी है और बकायदा आवेदन कर रहे हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए दो सौ से अधिक आवेदकों के कागजात जमा किए हैं।

    [object Promise]

    [object Promise]

  • महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये……अनीता सचान

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता सचान ने आज लोक निर्माण विभाग अमेठी के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी की। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने जनसुनवाई से पूर्व लंबित प्रकरणों की जानकारी ली जिस पर महिला थाना अध्यक्ष कंचन सिंह ने बताया कि कुछ प्रकरणों का निस्तारण कराया जा चुका है तथा शेष लंबित प्रकरणों को जल्द निस्तारित करा कर अवगत कराया जाएगा। मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष आज कुल 12 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें दी। जिसमें तिलका देवी निवासी थाना बाजार शुकुल, नीता निवासी थाना मुसाफिरखाना , देवकन्या थाना गौरीगंज शांति देवी, लक्ष्मी थाना अमेठी, सविता सिंह थाना अमेठी, शोभा देवी थाना पीपरपुर, बसंती पाल थाना संग्रामपुर, विमला थाना अमेठी, आशा देवी थाना गौरीगंज, अनीता अमेठी तथा प्रिया शुक्ला अमेठी ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा। राज्य महिला आयोग की सदस्या ने 05 शिकायतों को मौके पर निस्तारित किया तथा शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शेष शिकायती मामलों का ससमय निस्तारण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। आयी हुई समस्त शिकायतों कों पुलिस अधीक्षक के माध्यम से समस्त सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्षों को भेजने का निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी व महिला थानाध्यक्ष कंचन सिंह को राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता सचान ने दिया और कहा कि इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराये। उन्होंने यह भी कहा कि महिलायें अपने उत्पीड़न सम्बन्धी कोई भी शिकायत उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दे सकती है। जिसकी सुनवाई के लिये महिला आयोग द्वारा त्वरित निस्तारण के लिये कार्यवाही की जायेगी। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें पुलिस विभाग में आये उसके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये अगर पुलिस विभाग द्वारा लापरवाही की जायेगी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। मा0 सदस्या ने निर्देशित करते हुए कहा कि निराश्रित बच्चों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी रहन-सहन व खान पान का उचित प्रबंध करें। माननीय आयोग की सदस्य ने महिलाओं से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने, कार्यवाही न करने व महिलाओं को बार-बार बुलाकर परेशान करने पर थाना मुसाफिरखाना के कंप्यूटर ऑपरेटर अंगद यादव के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके पश्चात माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा की जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में कुल प्राप्त 5481 आवेदन पत्रों के सापेक्ष जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन उपरांत 3409 आवेदन पत्र मुख्यालय भेजे जा चुके हैं तथा 709 आवेदन पत्र विभिन्न श्रेणियों के स्वीकृत किए गए हैं व 153 आवेदन पत्र खंड विकास अधिकारी के सत्यापन उपरांत कमेटी को प्राप्त हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि शेष आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, जो जल्द ही अनुमोदन उपरांत मुख्यालय को भेज दी जाएगी। मा. राज्य महिला आयोग की सदस्य ने उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, शिकायतकर्ताओं को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी और प्रेस वार्ता भी की। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमेठी, महिला थानाध्यक्ष गौरीगंज कंचन सिंह, सीओ. अमेठी पीयूष कांत राय, सी. ओ. गौरीगंज अर्पित कपूर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डीपीओ सरोजिनी देवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा कुल 05 किलो अवैध गांजा ( कीमत लगभग 05 लाख) व 02 अदद तमंचा, 04 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन मे, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त अमेठी अभियान” क्रम में आज बुधवार को अंगद प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कटेहटी पुलिया के पास से समय 05:00 बजे प्रातः अभियुक्त मतीन पुत्र रफीक नि0 पूरेगौहर मजरे गड़ेरियाडीह थाना जगदीशपुर अमेठी को 03 किलो अवैध गांजा व 01 अदद तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा अभियुक्त मोबीन पुत्र रफीक नि0 पूरे गौहर मजरे गड़ेरियाडीह थाना जगदीशपुर अमेठी के पास से 2 किलो अवैध गांजा व 01 अदद तमन्चा 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर थाना जगदीशपुर में 1. मु0अ0सं0 1/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 2. मु0अ0सं0 02/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मतीन 3. मु0अ0सं0 03/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 4. मु0अ0सं0 04/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मोबिन पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    गिरफ्तार अभि0 का नाम पता
    1. मोबीन पुत्र रफीक नि0 गौहर का पुरवा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
    2. मतीन पुत्र रफीक नि0 गौहर का पुरवा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।

    गिरफ्तारी स्थानः– कटेहटी पुलिया के पास से, दिनांक– 01.01.2020, समयः– 05:00 प्रातः
    बरामदगीः
    1. 3 किलो गांजा (बकब्जा अभि0 मतीन)
    2. 01 तमन्चा व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर (बकब्जा अभि0 मतीन)
    3. 02 किलो गांजा (बकब्जा अभि0 मोबीन)
    4. 01 अदद तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर (बकब्जा अभि0 मोबीन)
    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः
    1. मु0अ0सं0 1/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    2. मु0अ0सं0 02/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    3. मु0अ0सं0 03/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    4. मु0अ0सं0 04/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    आपराधिक इतिहास– मतीन
    1. अ0स0 875/12 धारा 324 ,504,506, भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    2. अ0सं0 974/12 धारा 147,148,149,307, भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    3. अ0 स0 975/13,धारा 3/5A/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    4. अ0सं01348/15 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    5. अ0सं0456/16 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    6. अ0सं01232/16धारा ¾ गुण्डा अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    7. अ0सं0720/17 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    8. अ0सं0247/18 धारा 147 ,336,427,452,392,504,506 थाना जगदीशपुर अमेठी
    9. अ0सं0298/17धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    10. अ0सं0268/17 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    11. अ0सं01332/16धारा ¾ गुण्डा एक्ट थाना जगदीशपुर अमेठी
    12. अ0सं0591/16 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    13. अ0सं0749/15 धारा 2/3मौ0 एक्ट थाना जगदीशपुर अमेठी
    14. अ0सं0585/15 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    15. अ0सं0887/14 धारा 147,148,323,324,307, भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    16. अ0सं0530A/14 धारा 436,506,504, भा0द0वि0थाना जगदीशपुर अमेठी
    17. अ0सं0368/13 धारा 2/3 गै0 एक्ट थाना जगदीशपुर अमेठी
    18. अ0सं0 83/11धारा 3/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    19. अ0सं0 744/11धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    20. अ0सं0 01/2020 धारा 8/20 NDPS Act थाना जगदीशपुर अमेठी
    21. अ0सं0 02/2020 धारा 3/25 A Act थाना जगदीशपुर अमेठी
    आपराधिक इतिहास– मोबीन
    1. अ0सं0 528/96 धारा 3/5 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    2. अ0सं0 334/98 धारा 504,506, भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    3. अ0सं0 744/11 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    4. अ0सं0 63/12 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    5. अ0सं0 253/12धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    6. अ0सं0 585/12 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    7. अ0सं0 202/15 धारा 147,323,504, भा0द0वि0व 3/8 गोवध अधिनि थाना जगदीशपुर अमेठी यम
    8. अ0सं0 102/08,307,353, भा0द0वी0 3/5 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    9. अ0सं0 335/08 धारा 2/3 U.P गौ0 एक्ट थाना जगदीशपुर अमेठी
    10. अ0सं0 368/13 धारा 2/3 गौ0 एक्ट थाना जगदीशपुर अमेठी
    11. अ0सं0 169/15धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    12. अ0सं0 281/14 धारा 147,148,323,324,307 भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    13. अ0सं0 1348/15 धारा 394,506 भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    14. अ0सं0 974/13 धारा 147,148,323,324.307 भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    15. अ0सं0 881/14 धारा 147,148,323,324.307 भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    16. अ0सं0 700/13 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    17. अ0सं0 580A/14 धारा 336.506.504 भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    18. अ0सं0 308/16 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    19. अ0सं0 358/91 धारा 323.504 भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    20. अ0सं0 29/92 धारा 323.504 भा0द0वि0थाना जगदीशपुर अमेठी
    21. अ0सं0 354/98 धारा 504.506 भा0द0वि0थाना जगदीशपुर अमेठी
    22. अ0सं0 875/12 धारा 324 भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    23. अ0सं0878/13 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    24. अ0सं0350A/14 धारा 434.504.506. भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    25. अ0सं0887/14 धारा 147.148.323.324.307 भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    26. अ0सं0995/14 धारा 324.323.504. भा0द0वि0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    27. अ0सं0164/15धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    28. अ0सं0749/15 धारा 2/3 गै0एक्ट थाना जगदीशपुर अमेठी
    29. अ0सं0308/16 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    30. अ0सं0456/16 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    31. अ0सं0591/16 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    32. अ0सं01187/16धारा 147.148.323.324.307 भा0द0वी0 थाना जगदीशपुर अमेठी
    33. अ0सं0 268/17 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    34. अ0सं0 298/17 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    35. अ0सं0 720/17 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी
    36. अ0सं0 01/2020 धारा 8/20 NDPS Act थाना जगदीशपुर अमेठी
    37. अ0सं0 02/2020 धारा 3/25 A Act थाना जगदीशपुर अमेठी
    गिरफ्तार करने वाली टीमः
    1 प्र0 नि0 अंगद प्रताप सिंह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी ।
    2 उ0नि0 अखिलेश प्रजापति थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    3 हे0का0 अजय सोनकर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    4 का0 संजय यादव थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    5 का0 रोहित सिंह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
    6 का0 अमृतलाल यादव थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी

  • उद्यमियों हेतु प्लाटों का आवंटन

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    सुलतानपुर 01 जनवरी/ औद्योगिक आस्थान में प्रशासनिक भवन के पीछे उत्तर तरफ विद्युत कन्ट्रोल रूम हेतु लगभग 400 वर्गगज निष्प्रयोज्य भूमि में प्लाट बनाये जाने के उपरान्त जनपद के इच्छुक उद्यमियों को आवंटन हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये थे, जिसके परीक्षणोपरान्त एक भी अनुसूचित जाति/जनजाति के आवेदन-पत्र प्राप्त नहीं हुए हंै, जिसके दृष्टिगट रखते हुए आवेदन-पत्र पुनः आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक उद्यमी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र से सम्पर्क स्थापित कर आवेदन-पत्र व अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।