Category: uttar-pradesh

  • कौशल विकास मिशन की बैठक सम्पन्न

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

      सुलतानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कौशल विकास मिशन की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जनपद के लक्ष्य के सापेक्ष प्रशिक्षण प्रदातावार नवीन मानक के अनुसार समस्त तहसीलों में केन्द्र स्थापित किये जाने, प्रशिक्षण प्रदातावार विगत वर्षों में पंजियन के सापेक्ष मूल्यांकन, प्रमाणीकरण व नवीन मानक के अनुसार सेवायोजन, रोजगार मेलों की समीक्षा,  दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र, आरसेटी की समीक्षा, सांसद ग्राम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम व अन्त्योदय ग्रामों की प्रगति आदि बिन्दुओं पर गहन समीक्षा की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण प्रदाता एजेन्सियों को मानक के अनुसार प्रशिक्षण केन्द्र तैयार कर अतिशीघ्र बैच बनाकर प्रशिक्षण प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।
      इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, उपायुक्त उद्योग, प्रधानाचार्य आईटीआई, जिला प्रबन्धक कौशल विकास मिशन वन्दना सिंह व ओमनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
    

    शहरी आशा चयन 31 दिसम्बर को

       सुलतानपुर 28 दिसम्बर/ शहरी आशा चयन हेतु वार्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा 31 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कक्ष में शहरी आशा चयन का साक्षात्कार सम्पन्न होगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी ने चयन समिति के सदस्यों व अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थि होने के निर्देश दिये।
    

    सोशल आडिट प्रशिक्षण सम्पन्न

       सुलतानपुर 28 दिसम्बर/ जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर चल रहे तीन दिवसीय सोशल आडिट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा द्वारा किया गया, जिसमें कुल 60 सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन के दौरान जिला विकास अधिकारी द्वारा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना का  परिचय, मनरेगा में जाॅब  कार्ड धारकों  की भूमिका एवं दायित्व सोशल आडिट टीम द्वारा दायित्वों के निर्वहन हेतु मागदर्शन तथा एमआईएस एवं पंचायत रिपोर्ट कार्ड तथा आवास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी, डाॅ0 संतोष गुप्ता, वरिष्ठ प्रशिक्षक राधा रमण प्रसाद, अजीत सिंह, सिद्धार्थ कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने हेतु शिविरों का आयोजन
    
       सुलतानपुर।  जिला विकास अधिकारी ने बताया कि भारतीय सुरक्षा परिषद की ओर से एस0एस0सी0आई0 के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा कार्य में आयोजित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोंपरान्त स्थायी रोजगार देने के लिये 10 जनवरी को विकास खण्ड दूबेुपर में, 11 को कूरेभार में, 13 को धनपतगंज में, 14 को बल्दीराय में, 15 को कुड़वार में, 16 को जयसिंहपुर/मोतिगरपुर में, 17 को दोस्तपुर में, 18 को अखण्डनगर में, 20 को प्रतापपुर कमैचा में, 21 को लम्भुआ में, 22 को भदैयाॅ में तथा 23 जनवरी को कादीपुर/करौंदीकला में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को अपने विभाग का सभाकक्ष उपलब्ध कराने के साथ ही भर्ती में किसी प्रकार का अवैधानिक कार्य न हो पाये, के निर्देश दिये।
    

  • बुलंदशहर में आगे आए लोग संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए, 6 लाख 27 हजार का ड्राफ्ट दिया

    [object Promise]

    बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को शहर में अमन और भाईचारा दिखाई दिया। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस को गुलाब के फूल भेंट किया। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंसा के दौरान हुए नुकसान के एवज में पुलिस को 6 लाख 27 हजार 507 रुपए का ड्राफ्ट जिला कलेक्टर को सौंपा और जनपद में अमन चैन बनाए रखने का वादा किया।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को आशंका थी कि शुक्रवार को बुलंदशहर में नमाज के बाद हंगामा हो सकता है। लेकिन पुलिस की आशंका धुर्मिल हो गई। शुक्रवार को 2 बजे तक पुलिस फोर्स और सभी मजिस्ट्रेट मस्जिद के आसपास तैनात थे। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग हाथ में गुलाब का फूल लेकर कोतवाली नगर की तरफ आए और पुलिस को फूल सौंपे। मुस्लिम समाज के ही अन्य लोग सरकारी संपत्ति के नुकसान के एवज में 6,27,507 रुपए का ड्राफ्ट डीएम को सौंपा।

    डीएम-एसएसपी ने मुस्लिम समाज के लोगों की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इस कदम की यूपी में मिसाल दी जाएगी। आपको बताते जाए कि 20 दिसंबर यानी शुक्रवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के ऊपर कोर्ट में हुई हिंसा में उपद्रवियों ने पुलिस जीप, पुलिस वायरलेस सेट समेत कई चीजों को आग के हवाले कर दिया था। जिला प्रशासन ने इस नुकसान की कीमत 6,27,507 रुपए बताई थी। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने इसकी भारपाई कर दी है। लेकिन इसके बाद अब सवाल यह समाने आ रहा है कि सरकारी संपत्ति के नुकसान के बावत जो FIR दर्ज की गई है, उस केस का क्या किया जाएगा।

  • UP में BJP के नेता CAA के समर्थन में दे रहे थे भाषण, भीड़ ने कर दिया हमला, भाजपा नेता को वहां से पड़ा भागना!

    [object Promise]

    अमरोहा। नागरिकता (संशोधन) एक्ट और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ जहां देश के विभिन्न हिस्सों में लोग मार्च निकालकर प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश में इस कानून का समर्थन करने पर लोगों ने एक भाजपा नेता को बुरी तरह से पीट दिया।

    मामला यूपी के अमरोहा जिले का है जहां नागरिकता कानून के समर्थन में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता भाषण दे रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया।

    गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी पर लोगों को समझाने के लिए बीजेपी ने एक अभियान शुरू किया है। इसी सिलसिले में सैयद मुर्तजा आगा जो कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री हैं, वह अपने दोस्त से मिलने उनके घर गए थे।

    वहां पहले से ही नागरिकता कानून पर चर्चा जारी थी, ज्यादातर लोग इसके खिलाफ ही बोल रहे थे। जब बीजेपी नेता ने सीएए के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि इसको लेकर काफी लोगों में गलतफहमी है, तो इस पर वहां मौजूद लोगो भड़क गए।

    जब सैयद मुर्तजा आगा सीएए पर लोगों को समझा रहे थे तो उनमें से एक ने बीजेपी नेता के साथ गाल-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। शख्स ने भाजपा नेता की बुरी तरह पिटाई करने के बाद उनकी गला दबाने की कोशिश भी की लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह उनको बचाया।

    वहीं कई भड़के लोगों ने नेता का धमकाते हुए कहा कि आगे से कानून का समर्थन किया तो जान से मार देंगे। किसी तरह वहां से निकलने के बाद सैयद मुर्तजा पुलिस के पास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने बताया कि बीजेपी नेता को काफी चोटें आई थीं जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपियों की धर पकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई जगह पिछले सप्ताह हिंसक प्रदर्शन हुए थे जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी को इस मुद्दे पर घेरे हुए है।

  • कुशीनगर में तिलमिलाए शिक्षक द्वारा डीआईओएस को जान से मारने की धमकी के मामले में शासन को रिपोर्ट

    [object Promise]
    उपेंद्र कुशवाहा
    पडरौना,कुशीनगर। जिले के मंसाछापर स्थित नेहरू इण्टर कालेज में फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। बताया जाता है कि सहायक अध्यापक सुनील दत्त शुक्ला की नियुक्ति बिना किसी रिक्त पद पर नियम विरुद्ध तरीके से की गयी थी। आरोप है कि नौकरी हाथ से निकलता देख तिलमिलाए शिक्षक अपने पुत्र के साथ डीआईओसी दफ्तर पहुंचकर न सिर्फ हंगामा किया बल्कि जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र के साथ अमर्यादित आचरण कर जान से मारने की धमकी दी है। डीआईओएस के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शिक्षक व उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    [object Promise] *क्या है मामला*

    बताया जाता है कि वर्ष 1993 मे सुनील दत्त शुक्ला की नियुक्ति खड्डा इण्टर कालेज मे बिना किसी पद व बिना किसी नियुक्ति प्रक्रिया को अपनाए की गयी थी। सूत्र बताते है कि सुनील दत्त शुक्ला की नियुक्ति बिना किसी सर्विस नियमावली के तहत विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक के पद पर इस शर्त पर हुई थी कि जब भी विज्ञान विषय के शिक्षक आयोग से आयेगे तो श्री शुक्ल स्वत: हट जायेगे। यही वजह था कि विद्यालय प्रशासन द्वारा श्री शुक्ल की सेवा लेते समय कोई नियुक्ति प्रक्रिया नही पूरी की गयी। सूत्र यह भी बताते है कि वर्ष 2006 मे आयोग द्वारा शिक्षक आने के बावजूद श्री शुक्ल अपने पद से नही हटे जबकि शर्त के मुताबिक उन्हे स्वत: अपने पद से हट जाना था।

    [object Promise] *मामला बिगडता देख नियम विरुद्ध तरीके से करा लिया स्थानांतरण*

    गौरतलब है कि वर्ष 2006 मे खड्डा इण्टर कालेज मे आयोग द्वारा भेजे गये शिक्षक की ज्वाइनिग के बाद सुनील दत्त शुक्ला अवैध तरीके के सहायक अध्यापक के पद पर बने हुए थे। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन नाखुश था जिसे देख सुनील दत्त शुक्ल ने वर्ष 2013 मे तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को अपने प्रभाव मे लेकर अपना स्थानातंरण मंसाछापर स्थित नेहरू इण्टर कालेज में करा लिया। जानकार बताते है कि श्री शुक्ल का स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह से नियम विरुद्ध था क्योंकि जब इनकी नियुक्ति ही सर्विस नियमावली के अन्तर्गत नही हुई थी तो फिर स्थानातंरण किस आधार पर संभव है।

    [object Promise] *और धनबल के प्रभाव से बचते रहे सुनील दत्त*

    जैसा कि जगजाहिर है कि सुनील दत्त शुक्ला की नियुक्ति बिना किसी पद व बिना किसी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत हुई थी। नतीजतन इनके फर्जी नियुक्ति को लेकर जागरूक लोगो ने जिले से लगायत शासन स्तर पर कई बार इसकी शिकायत की। सूत्रो की माने तो हर शिकायत पर विभाग द्वारा श्री शुक्ला के नियुक्ति संबंधी फाइलें खगाली जाती थी किन्तु श्री शुक्ला अपने धनबल के प्रभाव से कार्रवाई की प्रक्रिया को विभागीय स्तर से रुकने मे सफल रहते थे।

    [object Promise] *नही चला धनबल का प्रभाव*

    वर्षो से फर्जी नौकरी कर रहे सुनील दत्त शुक्ला हर बार अपने धनबल के प्रभाव से बचते रहे। हर शिकायत पर शुरू हुई जांच को वह अपने प्रभाव और पैसे के बल पर ठंडे बस्ते में डलवाकर बचते रहे किन्तु योगी सरकार मे श्री शुक्ला का धनबल का प्रभाव धरा का धरा रहा गया। परिणाम स्वरूप शिकायतकर्ता की शिकायत को शासन व माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गम्भीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिसके तहत डीआईओएस ने पूरे प्रकरण की गहनता से जांच किया तो शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाया गया जिसकी रिपोर्ट डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद और शासन को भेज दी है।

    [object Promise] *शिक्षक और उनके पुत्र ने किया डीआईओएस कार्यालय पर हंगामा*

    जनपद के मंसाछापर स्थित नेहरू इंटरमीडिएट कालेज में तैनात सहायक अध्यापक सुनील दत्त शुक्ल से जुड़ी एक शिकायत पर शासन द्वारा आख्या मांगी गई थी। जिविनि उदय प्रकाश मिश्र इस मामले की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान सुनील दत्त शुक्ल की नियुक्ति फर्जी पाई गई। इससे जुड़ी रिपोर्ट तैयार कर डीआईओएस ने शासन व माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी। इससे खार खाए सुनील दत्त शुक्ल व उनके बेटे शुभम दत्त शुक्ल बीते मंगलवार को दोपहर में जिविनि कार्यालय पहुंचे और जिविनि से अमर्यादित आचरण किया। आरोप है कि इन लोगों ने जिविनि को जान से मारने की धमकी भी दी।

    [object Promise] शिक्षक व पुत्र पर मुकदमा दर्ज

    जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र से अमर्यादित आचरण करने वाले व धमकी देने वाले शिक्षक व उनके पुत्र के विरुद्ध पडरौना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मिश्र अपने साथ घटित घटना की शिकायत जिलाधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह से की। डीएम ने इस मामले में एसपी को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। घटना की रात जिविनि ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया उसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

  • ‘नागरिकता सहायक’ तैनात करेगी भाजपा सीएए पर जागरूक के लिए

    [object Promise]

    लखनऊ। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्थिति को काबू में करने के लिए विशेष प्रकार का जनजागरण अभियान चला रही है। पार्टी अब इसके लिए जिला स्तर पर लगाए जाने वाले शिविरों में ‘नागरिकता सहायक’ तैनात करने जा रही है, जो लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनकी मदद भी करेंगे। प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने आईएएनएस को बताया कि जिला स्तर पर लगाए जाने वाले शिविरों में नागरिकता सहायक तैनात किए जाएंगे। शुक्ला ने बताया कि केवल प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को ही नागरिकता सहायक बनाया जाएगा।

    उन्होंने कहा, “अब यह कानून बन गया है। इसे लागू करने के लिए केंद्र सरकार एक तिथि घोषित करेगी। तभी हमारे संगठन की ओर से नागरिकता सहायक भी नियुक्त किए जाएंगे, जो विरोधियों के दुष्प्रचार को समाप्त करने के साथ शरणार्थियों की मदद करने में सहायक होंगे। यह प्रक्रिया पूरे प्रदेश में अपनाई जाएगी, जो लोगों को नागरिकता संबंधी जरूरी चीजों की जानकारी देने के साथ ही इससे जुड़ी उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान भी करेंगे।”

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले से ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जो नागरिकता संशोधन कानून के दायरे में आते हैं। ऐसे लोगों व परिवारों को चिन्हित करके उन्हें जरूरी कागजात उपलब्ध कराने में भी मदद की जाएगी। नागरिकता लेने के लिए पंजीकरण आवेदन पत्र भरवाने जैसे कार्य भी किए जाएंगे।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े कार्यकर्ता भी सीएए के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने वाले हैं। इस दौरान वे भाजपा के प्रकोष्ठों की मदद भी करेंगे।

  • लेटस हेल्प इंडिया संस्था के संस्थापक “प्रमोद मिश्र ” आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो में बांटे गर्म वस्त्र व कम्बल

    [object Promise]

    रिपोर्ट अंकित मिश्रा

    जिला गोरखपुर अंतर्गत उरुवा ब्लॉक के ग्राम बढ़या खुर्द में लेटस हेल्प इंडिया संस्था के संस्थापक “प्रमोद मिश्र ” आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो में वस्त्र वितरित किया गया। इस समय पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। ऐसे में गरीब लोगो के लिए गर्म कपड़ो की कमी एक समस्या बन जाती है।

    देश में हर वर्ष ठण्ड से सैकड़ों गरीब कम कपड़ों की वजह से मर जाते है। जो कि किसी भी सभ्य समाज के लिए दुःख की बात है। किसी भी समाज का आधार इस बात पर निर्भर करता है, कि कैसे उस समाज के सक्षम लोग कमजोर तबके के लोगो का ध्यान रखते है। लेटस हेल्प इंडिया संस्था पिछले कई वर्षो से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबो के लिए वस्त्र वितरण के कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

    लेटस हेल्प इंडिया संस्था के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई गाँवो के गरीब लोगो में गर्म कपडे बांटे गए। इस कार्यक्रम का संचालन लेटस हेल्प इंडिया संस्था के कार्यकर्ताओ के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्या रूप से कृष्ण मिश्र, सर्वेश मिश्र, दुर्गेश और अरविन्द उपस्थित रहे।

  • जिलाधिकारी ने किया थाना मुंशीगंज का निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज थाना मुंशीगंज का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एसआई शिवजन्म यादव दिनांक 17 दिसंबर 2019 को यहां से उनकी आमद हुई थी लेकिन रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया, 06 नए हेड कांस्टेबल आए थे उनकी भी आमद रजिस्टर में दर्ज नहीं पाई गई, वहीं एसआई राज मणिपाल का स्थानांतरण हो गया है किंतु रजिस्टर में उनकी रवानगी दर्ज नहीं की गई है। माल खाना में उपस्थित एसआई ने बताया कि माल खाना की चाबी दीवान जी लेकर फतेहपुर चले गए हैं जिस पर जिलाधिकारी ने एसआई को कड़ी फटकार लगाई। न्यायालय से प्राप्त सम्मन 772 हैं जिसमें से माह नवंबर तक 279 तमिला कराई गई, डीएम ने लंबित तमिला शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। वहीं एसटी/एससी रजिस्टर में एक अपराध दर्ज पाया गया जबकि अपराध रजिस्टर में कुल 3 मामले दर्ज पाए गए जिस पर डीएम ने एसओ मुंशीगंज को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने महिला उत्पीड़न रजिस्टर, संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मिसिल बंद रजिस्टर, आइजीआरएस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टरों का निरीक्षण किया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश एसओ मुंशीगंज नजबुल हुसैन नकवी को दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

  • भीषण ठंड में सड़क के किनारे ठिठुर रहे व्यक्ति को जिलाधिकारी के निर्देश पर रैन बसेरा में पहुंचाया गया

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार कल मुसाफिरखाना मार्ग से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारे ठंड से ठिठुर रहे व्यक्ति पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवा कर उस व्यक्ति को कंबल ओढ़ाया। इसके साथ ही उसे गौरीगंज ब्लाक में बने रैन बसेरा में आश्रय दिलाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खुले में रह रहे लोगों को तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही उन्हें रैन बसेरा में आश्रय दिलाएं। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण कोई भी जन हानि होती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील भी किया है कि जनपद में कहीं भी कोई व्यक्ति यदि सड़क के किनारे खुले में दिखाई पड़े तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें, प्रशासन द्वारा उसे राहत मुहैया कराते हुए रैन बसेरा में आश्रय दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।

  • थाना जायस पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 20 किग्रा0 अवैध गांजा (कीमत लगभग रुपए 15 लाख) के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तथा पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अमेठी अभियान के क्रम में सोमवार को रमाकान्त प्रसाद प्रभारी निरीक्षक जायस मय हमराह व उ0नि0 विनोद यादव स्वाट टीम प्रभारी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मौलवी खुर्द नहर पुलिया जायस के पास से समय 08:00 बजे प्रातः अभियुक्त 1. राजकुमार सरोज को 10 किलो अवैध गांजा के साथ, 2. जगदीश कुमार को 05 किलो अवैध गांजा के साथ, 3. मो0 सईद को 05 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । जिस पर थाना जायस में क्रमशः मु0अ0स0 262/19 धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0स0 263/19 धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0स0 264/19 धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
    1. राजकुमार सरोज पुत्र जग्गू नि0 ग्राम पूरे महतो मजरे सुजानपुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    2. जगदीश कुमार पुत्र राम सुमेर नि0 पूरे लाल साहब मजरे रामगढ़ी थाना जामो जनपद अमेठी ।
    3. मो0 सईद पुत्र सौकत अली नि0 कुम्भी आइमा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ ।

    गिरफ्तारी दिनांक, स्थल व समय –
    दिनांक 30.12.2019 स्थानः- मौलवी खुर्द नहर पुलिया के पास, समय 08:00 बजे प्रातः

    बरामदगी का विवरण –
    1. 10 किग्रा अवैध गांजा (अभि0 राजकुमार सरोज के कब्जे से) ।
    2. 05 किग्रा अवैध गांजा (अभि0 जगदीश के कब्जे से) ।
    3. 05 किग्रा अवैध गांजा (अभि0 मो0 सईद के कब्जे से) ।
    (कुल 20 किग्रा अवैध गांजा कीमत लगभग रुपए15 लाख)

    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-
    1. मु0अ0सं0 262/19 धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जायस जनपद अमेठी बनाम राजकुमार सरोज ।
    2. मु0अ0सं0 263/19 धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जायस जनपद अमेठी बनाम जगदीश ।
    3. मु0अ0सं0 264/19 धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जायस जनपद अमेठी बनाम मो0 सईद ।

    गिरफ्तार करने वाली टीम-
    1. रमाकान्त प्रसाद प्रभारी निरीक्षक थाना जायस जनपद अमेठी ।
    2. उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
    3. उ0नि0 अभिनेष कुमार थाना जायस जनपद अमेठी ।
    4. उ0नि0 माधव राज द्विवेदी थाना जायस जनपद अमेठी ।
    5. का0 अमरीश गोस्वामी स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
    6. का0 ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
    7. का0 धीरेन्द्र कुमार स्वाट टीम जनपद अमेठी
    8. रि0का0 रिनीत कुमार थाना जायस जनपद अमेठी ।
    9. रि0का0 पवन कुमार थाना जायस जनपद अमेठी ।

  • सीआरपीएफ से की प्रियंका ने यूपी पुलिस की शिकायत

    [object Promise]

    नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को लिखित शिकायत दी है, जिसमें शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रोटोकॉल तोड़े जाने का जिक्र किया गया है। प्रियंका गांधी के कार्यालयीय सहयोगी संदीप सिंह ने सीआरपीएफ के महानिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नाम पत्र लिखा है। प्रियंका की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के पास है।

    सिंह ने दर्ज कराई शिकायत में लिखा है, “हजरतगंज के सर्किल ऑफिसर अभय मिश्रा पहले से इजाजत लिए बिना सुबह 8.45 बजे उस अहाते में घुस गए, जहां प्रियंका गांधी वाड्रा ठहरी हुई थीं। उन्होंने प्रियंका के कमरे से महज पांच मीटर की दूरी पर सुरक्षा प्रभारी सीआरपीएफ के जवान के साथ बक-झक की।”

    प्रियंका के सहयोगी ने लिखा, “वह सीआरपीएफ के जवान पर बरस पड़े और प्रियंका के कार्यक्रमों की सूची मांगी, जबकि सूची शुक्रवार को ही प्रशासन को दे दी गई थी। उन्होंने जानकारी छुपाने का आरोप लगाया और धमकी दी कि वह किसी तरह की सुरक्षा मुहैया नहीं कराएंगे। यहां तक कि इस अहाते से दो कदम भी बाहर जाने की इजाजत नहीं देंगे।”

    सिंह ने मिश्रा के आचारण को गैर-पेशेवराना, गैर-कानूनी और गलत बताया।

    प्रियंका जब सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार पूर्व आईपीएस अधिकारी एस.आर. दारापुरी के परिवार से मिलने जा रही थीं, उस दौरान उनके काफिले को रोका गया। उनके पैदल चलने के दौरान भी उन्हें रोकने की कोशिश की गई और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।