Category: uttar-pradesh

  • यूपी के डीजीपी से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

    [object Promise]

    लखनऊ । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उप्र में हुई हिंसा के दौरान मानवाधिकारों के हनन को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) सख्त हो गया है। एनएचआरसी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। डीजीपी को चार सप्ताह में जवाब सौंपना है। एनएचआरसी ने कई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीजीपी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में हिंसा के दौरान हुई मौतों, इंटरनेट सेवाओं को बाधित किए जाने और पुलिसकर्मियों द्वारा लोक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।

    आयोग को की गई शिकायतों में पूरे प्रदेश में एक साथ धारा 144 लागू कर लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोकने, इंटरनेट सेवाएं बाधित किए जाने से हुई दिक्कतों, पुलिसकर्मियों द्वारा तोड़फोड़ करने पर कोई कार्रवाई न किए जाने व कई बेकसूरों को उपद्रव के मामले में पकड़े जाने के आरोप लगाए गए हैं।

    पुलिस का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हिंसात्मक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ वह अपनी कार्रवाई तेज कर रही है। सभी संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

    डीजीपी ओपी सिंह का दावा है कि शनिवार शाम के बाद से सभी जिलों में स्थिति नियंत्रण में है और कहीं कोई हिंसक प्रदर्शन नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर निगरानी और बढ़ा दी गई है। मामले में प्रदेश में अब तक 213 केस दर्ज किए जा चुके हैं जबकि 925 ‘उपद्रवी’ गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

    आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने सोमवार को बताया कि सभी जिलों में स्थिति सामान्य है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट करने में अब तक 81 एफआईआर दर्ज कर 120 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ट्विटर की 7,513 प्रोफाइल, फेसबुक की 9,076 प्रोफाइल और यू ट्यूब की 172 प्रोफाइल डिलीट कराई जा चुकी हैं।

  • लखनऊ में प्रियंका गांधी बोलीं, डरने वाले नहीं हैं हम, भले ही हमें अकेले चलना होआवाज उठाते रहेंगे

    [object Promise]

    लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि जो देश भर में एनआरसी की चर्चा फैलाते हैं, आज कह रहे हैं कि चर्चा ही नहीं थी। यह देश आपको पहचान रहा है। आपको कायरता को पहचान रहा है और आपके झूठ से उब चुका है। यह बात प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस की 135वीं स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि राज्य के अन्य विपक्षी दल इस पर बहुत कुछ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हम डरने वाले नहीं हैं और आवाज उठाते रहेंगे भले ही हमें अकेले चलना हो। हमें अगले विधानसभा चुनाव में जाने के लिए तैयार रहना होगा।

    इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के महान नेताओं के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे संविधान पर हमला करने वालों का विरोध करेंगी।

    आपको बताते जाए कि इससे पहले आज सुबह प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि अन्तिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज हैं। किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और हर मज़लूम की आवाज हैं। प्रेम, भाईचारा, शांति, सत्य का अंदाज हैं। हम कांग्रेस हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर हम गर्व से अपनी पार्टी की अहिंसा और उदारता की विचारधारा के लिए पूर्ण समर्पण का संकल्प लेंगे।

    [object Promise]

  • अजित सिंह बने 10वीं बार RLD के निर्विरोध अध्यक्ष

    [object Promise]

    लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के 10वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं। रालोद के प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण अजित सिंह फिर से इस पद पर निर्वाचित हो गए। हालांकि, जिलों से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक ज्यादातर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचन हुए हैं। प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद रालोद में क्षेत्रीय स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के साथ पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ मसूद अहमद ने बताया कि जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के इतिहास में किसानों व गरीबों का सबसे अधिक उत्पीड़न भाजपा शासनकाल में ही हुआ है।

    उन्होंने बताया कि अजित सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लगातार दसवीं बार नामांकन पत्र भरने की औपचारिकता पूरी की थी। जांच व नाम वापसी की तिथि बीतने के बाद 27 दिसंबर को अजित सिंह को फिर से राष्ट्रीय लोकदल का अध्यक्ष चुन लिया गया।

    सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद पर अजित सिंह को दसवीं बार चुने जाने के बाद अब जल्द ही जयंत चौधरी को बतौर कार्यकारी अध्यक्ष संगठन की बागडोर सौंप दी जाएगी। रालोद जनवरी के अंत या फरवरी में जयंत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में उतर सकता है।

  • पुलिसकर्मियों को नमाजियों ने भेंट किए गुलाब

    [object Promise]

    बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा शहर के नमाजियों ने शुक्रवार को तीसरे जुमे की नमाज अता करने के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को गुलाब भेंट कर शांति कायम रखने की वचनबद्धता दोहराई। नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया, “तीसरे जुमा की नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों (नमाजियों) ने शुक्रवार को सुरक्षा में लगे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को गुलाब के पुष्प भेंट कर शांति व्यवस्था कायम रखने की वचनबद्धता दोहराई है। पुलिस ने भी उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया है।”

    उन्होंने बताया, “इसके पहले डीआईजी, पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक कई जगह शांति समिति की बैठक कर और मदरसों में पहुंचकर मुस्लिम धर्मगुरुओं व नौजवानों से सीधा संवाद के जरिए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के बारे में विधिवत जानकारी देकर किसी की नागरिकता न जाने की बात बता चुके हैं।”

    सीओ मिश्रा ने बताया, “शुक्रवार को तीसरे जुमा की नमाज थी। सभी मस्जिदों में पर्याप्त सुरक्षा-व्यवस्था की गई थी, साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी।”

    सीओ ने शहर में अमन चैन कायम रखने की वचनबद्धता दोहराने पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और मुस्लिम युवाओं की तारीफ भी की।

  • हमीरपुर में मुंह से पकड़ लाता है युवक जिंदा मछली, रोटी का जरिया बना हुनर

    [object Promise]

    हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मेरापुर गांव के मछुआरा सुघर निषाद के करतब को देख आस-पास के लोग हैरान हो जाता है। वह नदी में कूदकर सिर्फ दोनों हाथों में ही नहीं, बल्कि मुंह में दबाकर भी जिंदा मछली पकड़ लेते हैं। यह हुनर उनकी जिंदगी में रोटी कमाने का जरिया है।

    बड़े-बड़े मछुआरे नदी में जाल डालकर भी जब मछलियों को पकड़ पाने में नाकाम साबित होते हैं। ऐसी स्थिति में भी सुघर पानी के अंदर जाकर एक बार में तीन मछलियां तक अपने दोनों हाथों और मुंह से पकड़ कर ले आते हैं।

    सुघर ने बताया कि यह कला उसने अपने पिता शिवप्रसाद से सीखी है। उनके यहां मछली बेचने का ही काम होता है।

    सुघर ने कहा कि बचपन में जब पिता नदी में मछली पकड़ने जाते थे तो मुझे ले जाते थे। वह भी नदी में हाथों से मछली पकड़ते थे। उनकी यह कला मैंने बड़े ध्यान से सीखी है। ज्यादा पैसे न होने के कारण सुघर ने महज कक्षा पांच तक ही पढ़ाई की है।

    सुघर ने बताया कि यह कोई जादू नहीं है। इसमें सिर्फ ध्यान देना पड़ता है। पानी में देर तक सांस रोके हुए मछली के पीछे जाना पड़ता है। उसके बाद मछली खुद अपने आप पकड़ में आ जाती है। उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने के लिए पानी के अंदर मछली की तरह ही चलना पड़ता है।

    निषाद ने बताया कि मछली के ऊपर हाथ रखते ही वह रुक जाती है। इस क्रिया-कलाप के दौरान मछलियों ने सुघर को कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

    सुघर ने बताया कि वह नहाते समय ही हाथ और मुंह से मछली पकड़ते हैं। यह उनका शौक है। वह लोगों के कहने पर उनकी पसंद की मछलियां भी नदी से निकाल देते हैं।

    उन्होंने बताया कि उनकी रोजी-रोटी का यही जरिया है। वह रोज 10 से 15 किलो तक मछलियां पकड़ते हैं, जिससे हजार-दो हजार की कमाई हो जाती है। परिवार बड़ा है, इसीलिए वह ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की कोशिश करते हैं। तैराकी और गोताखोरी की इस अनोखी प्रतिभा के कारण यमुना नदी में जब कभी कोई डूब जाता है तो प्रशासन के अधिकारी इस युवक की मदद लेते हैं। सुघर कई लोगों की जान बचा चुके हैं।

    सुघर के इस अदांज को देखकर लोग बॉलीवुड सुपर स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ के किरदार कृष्णा से उनकी तुलना करने लगे हैं। लोग बड़े गौर से उसके हुनर को देखने नदी पर जाते हैं। 24 वर्षीय सुघर की इस प्रतिभा की तारीफ करते हुए लोग उसे ‘बुंदेलखंड का फिशरमैन’ उपाधि देने लगे हैं।

  • जिलाधिकारी ने रामगंज कौहार स्थित सैनिक स्कूल का किया निरीक्षण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज रामगंज कौहार स्थित सैनिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सैनिक स्कूल में फिनीशिंग, पेंटिंग, फायर, इलेक्ट्रिक आदि का कार्य चल रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री को पूरी गुणवत्ता के साथ प्रयोग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा की निर्माण कार्य में जो भी सामग्री प्रयोग की जा रही है उसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने फायर डिडेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शौचालय में लगी सीट व बेसिंग की जांच अधिशासी अभियंता लोनिवि से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण की जानकारी ली, कार्यदाई संस्था के जूनियर इंजीनियर द्वारा बताया गया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई है वही बिल्डिंग में जगह-जगह प्लास्टर क्रेक होने की शिकायत मिली जिस पर डीएम ने जेई को कड़ी फटकार लगाते हुए उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को जेई द्वारा समय-समय पर किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्कूल परिसर में कार्य कर श्रमिकों के श्रम विभाग में पंजीकरण होने की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जूनियर इंजीनियर अर्जुन कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।

  • 2 युवकों की मौत ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में

    [object Promise]

    बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के मोरवां गांव के पास शुक्रवार रात पुआल लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि हादसे के बाद पलटी ट्रॉली में दबने से ट्रैक्टर चालक घायल हो गया है। गिरवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशि कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया, “शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे बांदा-नरैनी सड़क मार्ग पर मोरवां गांव के पास पुआल लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटसाइकिल (बाइक) की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए युवक कालू तिवारी (40) और शीलू उर्फ सुनील लोधी (30) की मौके पर मौत हो गई है। भिड़ंत के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई, जिसमें दबकर ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया है।”

    पांडेय ने बताया, “दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को कब्जे में लेकर मृत युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

    पुलिस ने बताया कि प्रथम²ष्ट्या यह हादसा कोहरा की वजह से होना पाया जा रहा है, और मामले की जांच की जा रही है।

  • थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 390/19 धारा 377/506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट का 01 नफर अभियुक्त 36 घंटे के अन्दर गिरफ्तार

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव वांक्षित अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त मनीष तिवारी उर्फ मधु तिवारी निवासी ग्राम पंडित का पुरवा सहजीपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को पंडितपुरवा मोड सहजीपुर से समय 08:30 बजे प्रातः गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    घटना का संक्षिप्त विवरणः
    26.12.2019 को वादी नि0 कोलवा ठेंगहा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी द्वारा लिखित सूचना थाना संग्रामपुर मे दी गई कि 26.12.2019 समय लगभग 04 बजे शाम मेरे पुत्र एक उम्र 13 वर्ष, एवं एक पुत्र उम्र 07 वर्ष के साथ गांव के सूर्य प्रताप उर्फ बबलू बकरी के लिए पत्ती तोड़ने के लिए बाबा बगिया शुकुलपुर गए थे । अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे लड़के एक पुत्र को डरा धमका कर दुष्कर्म किया । जिस सूचना पर थाना संग्रामपुर में मु0अ0स0 390/19 धारा 377,506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

    गिरफ्तारी स्थल व समय – स्थानः- पंडितपुरवा मोंड़ सहजीपुर, दिनांक- 28.12.2019 समय- 08.30 बजे प्रातः

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
    • मनीष तिवारी उर्फ मधू तिवारी पुत्र स्व0 बैकुण्ठनाथ तिवारी नि0 पंडित का पुरवा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी

    अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
    अभि0 मनीष तिवारी उपरोक्त –
    1. मु0अ0सं0 942/17 धारा 307/506 भादवि थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    2. मु0अ0सं0 390/19 धारा 377/506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

    गिरफ्तार करने वाली टीम

    1. विश्वनाथ यादव प्रभारी निरीक्षक थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    2. उ0नि0 श्री हरिशचन्द्र यादव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    3. हे0का0 रावेन्द्र प्रताप सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    4. का0 अरुण प्रकाश पाण्डेय थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    5. का0 विरेन्द्र सिंह थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।

  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 10,000 अज्ञात छात्रों पर UP पुलिस ने किया केस दर्ज

    [object Promise]

    अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 10,000 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर को कैंपस में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में यह केस दर्ज किया गया है। आपको बताते जाए कि 15 दिसंबर को कैंपस में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के विरोध में काफी बवाल मचा था। मुजफ्फरनगर में आज इंटरनेट से बैन हटा लिया गया।
    पुलिस की कार्रवाई का शिकार हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एएमयू के छात्रों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए 25 दिसंबर को कैंपस में कैंडल मार्च भी निकाला गया था।

    इस दौरान 1200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि निषेधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में यह मामला दर्ज किया गया है।

    [object Promise]

  • लखनऊ में कांग्रेस के विरोध मार्च में प्रियंका गांधी हुईं शामिल, कार्यकर्ता में उत्साह

    [object Promise]

    लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर आयोजित पार्टी कार्यक्रम में शामिल हुईं। आपको बताते जाए कि इससे पहले वे शुक्रवार रात को ही लखनऊ पहुंच गई थीं।
    मिली जानकारी के अनुसार, सीएए, एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस आज देश में प्रदर्शन कर रही है। इस के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद हैं। वे लखनऊ में विरोध मार्च में शामिल हुई हैं। उनकी उपस्थिति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश दुगना हो गया।

    आपको बताते जाए कि इससे पहले आज सुबह प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि अन्तिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज हैं। किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और हर मज़लूम की आवाज हैं। प्रेम, भाईचारा, शांति, सत्य का अंदाज हैं। हम कांग्रेस हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर हम गर्व से अपनी पार्टी की अहिंसा और उदारता की विचारधारा के लिए पूर्ण समर्पण का संकल्प लेंगे।