Category: uttar-pradesh

  • मुसाफिरखाना प्रशासन और जनता ने निकाली सद्भावना रैली

    रिपोर्टर:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ.ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार नागरिकता एक्ट को लेकर तहसीलदार घनश्याम भारतीय के नेतृत्व में आज जिले के मुसाफिरखाना में पुलिस प्रशासन और जनता ने सद्भावना रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक।और अफवाहो पर ध्यान न दे शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए हिंदू और मुसलमान, दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाईचारे का संदेश दिया।

  • 2 लोगों की ऑटो पलटने से मौत, 18 घायल

    [object Promise]

    बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में सहिंगा गांव के पास सोमवार शाम एक ऑटो रिक्शा (तिपहिया वाहन) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया, जिससे ऑटो चालक और उसके चाचा की मौत हो गई तथा ऑटो में सवार 18 अन्य सवारियां घायल भी हुई हैं। तिंदवारी के थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया, “सोमवार शाम करीब 5.30 बजे तिंदवारी कस्बे से सवारियां भरकर एक ऑटो बबेरू मार्ग स्थित अनौसा गांव जा रहा था। ऑटो पर क्षमता से अधिक सवारियां थीं और तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर सहिंगा गांव के पास सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। जिससे उसमें दबकर ऑटो चालक अख्तर (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा हस्मत (45) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।”

    उन्होंने बताया, “इस हादसे में ऑटो में सवार 18 अन्य सवारियां घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

    सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • पुलिस ने पकड़ी 65,000 कीमत की 22 पेटी अवैध शराब

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर के नेतृत्व में रोकथाम अपराध व वाहन चेकिंग संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति धर पकड़ अपराधियों हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24/25.12.2019 को उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना गौरीगंज व उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह द्वारा टिकरिया मोड़ पर एक संदिग्ध वाहन टाटा टियागो में 09 पेटी व स्कार्पियो में 13 पेटी अवैध शराब के साथ टियागो चालक अभियुक्त रवि कुमार विश्वकर्मा पुत्र हरीश कुमार नि0 ग्राम पूरे पहाड़ सिंह बिशेषरगंज थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी व स्कार्पियो चालक अभियुक्त अरूण कुमार सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह नि0 195/78 दहिला मऊ थाना सदर प्रतापगढ़ जनपद प्रतापगढ़ को समय 00:40 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 520/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम रवि कुमार विश्वकर्मा व मु0अ0सं0 521/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम अरूण कुमार सिंह पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
    1. रवि कुमार विश्वकर्मा पुत्र हरीश कुमार नि0 ग्राम पूरे पहाड़ सिंह बिशेषरगंज थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
    2. अरूण कुमार सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह नि0 195/78 दहिला मऊ थाना सदर प्रतापगढ़ जनपद प्रतापगढ़ ।
    गिरफ्तारी दिनांक, स्थल व समय
    स्थानः– टिकरिया मोड़ दिनांक 24/25.12.2019 समय 00:40 बजे रात्रि ।
    बरामदगी का विवरण
    1. 22 पेटी अवैध शराब (कीमत लगभग रुपए 65,000)
    2. 01 अदद स्कार्पियो संख्या यूपी 72 एए 3700 (207 एमवी एक्ट में सीज)
    3. 01 टाटा टियागो (207 एमवी एक्ट में सीज)
    पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः
    1. मु0अ0सं0 520/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    2. मु0अ0सं0 521/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
    1. उ0नि0 संतोष सिंह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    2. म0उ0नि0 रश्मि यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    3. उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
    4. का0 योगेन्द्र थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
    5. का0 धीरेन्द्र स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
    6. का0 ज्ञानेन्द्र स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
    7. का0 इमाम हुसैन स्वाट टीम जनपद अमेठी ।

  • दूल्हा बनने से पहले युवक की अर्थी निकली,कुत्ते ने पहचान लिया,किसने किया था कत्ल

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी हुई थी। घर में बेटे की बरात की तैयारी चल रही थी, लेकिन दूल्हा बनने से पहले युवक की हत्या हो गई। खुशियां मातम में बदल गई। एक कुत्ता घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर एक घर तक पहुंच गया,जिसमें रहने वाले लोगों के खिलाफ ही युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। बताते चलें कि कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र का है,पिपरा लालमन निवासी 26 वर्षीय अश्विनी कुमार मिश्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर ढाढ़ा और बल्डीहा गांव के बीच नहर की पटरी पर खून से लथपथ उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अश्विनी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
    एएसपी की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल की पड़ताल के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पिपरा लालमन गांव निवासी अश्विनी मिश्रा की शादी गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज में तय थी। चार माह पहले परिवार के लोगों ने धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी की थी। जबकि मई में शादी की तिथि तय थी। शादी को लेकर  घर में अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। परंतु मंगलवार की सुबह हत्या की सूचना मिलते ही मां सावित्री बेहोश हो गईं। अश्वनी दो भाइयों में बड़े थे। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। घर में जिस बेटे के बरात की तैयारी हो रही थी उसकी हत्या से पूरा परिवार टूट गया।
    शाम को पिता से हुई थी बात
    मृतक अश्विनी कुमार मिश्रा के पिता सुनील मिश्रा ने पुलिस को बताया कि अश्विनी मिश्रा सोमवार की सुबह बाइक से गोरखपुर बैंक गए थे। शाम को भी उनके मोबाइल पर बात हुई थी। उसने अभी गोरखपुर में ही रहने की बात बताई थी,लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तब खोजबीन की गई। उस के मोबाइल पर फोन करने पर फोन रिसीव नहीं हुआ। पिता का आरोप है कि आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही थी और उन लोगों ने हत्या करने की धमकी भी दी थी।
    [object Promise]
    दूल्हा बनने से पहले युवक की अर्थी निकली कुत्ते ने पहचान लिया किसने किया था कत्ल

    तीन किलोमीटर दूर तक पहुंचा डॉग स्क्वॉड
    घटना के बाद मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वाड लोगों में कौतूहल का विषय बन गया। भीड़ में मौजूद हर कोई डॉग स्क्वॉड के कार्य करने के तरीके को देख कर हैरान था। घटना स्थल से गंध सूंघने के बाद प्रशिक्षित कुत्ता वहां से तीन किलोमीटर दूर स्थित आरोपियों के घर तक पहुंच गया।
    वहां आरोपी घर में ताला बंद कर पहले ही फरार हो चुके थे। एक घर से एक कपड़ा भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।कुछ देर बाद भीड़ में मौजूद एक युवक ने मृतक की पहचान पिपरा लालमन गांव के निवासी अश्विनी कुमार मिश्र के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर घर के लोग भी मौके पर पहुंचे। एएसपी गौरव वंशवाल,सीओ शिव स्वरूप,कोतवाल संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया।
    मृतक के पिता सुनील मिश्रा ने गांव के ही चार लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। कोतवाल संजय कुमार सिंह के अनुसार इस मामले में पिता की तहरीर पर पिपरा लालमन गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
    कोचिंग क्लास जा रहे बच्चों ने देखा था शव
    मंगलवार सुबह कोचिंग क्लास जा रहे कुछ बच्चों ने नहर की पटरी पर खून से सना हुआ  शव देखकर शोर मचाया। वहां काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों की सूचना पर वहां पुलिस भी पहुंच गई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसी जगह पर किसी धारदार हथियार से गला काट कर हत्या की गई होगी। वहां काफी खून भी फैला हुआ था। मृत युवक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसमें से मोबाइल फोन, विजटिंग कार्ड और कुछ अन्य कागजात मिले। उस पर अश्विनी कुमार मिश्रा का नाम अंकित था। लेकिन उस पर पता गोरखपुर का था।

  • मोदी के नेतृत्व में अटल जी के सपनो का हो रहा है साकार :अरुण

    [object Promise]

    रिपोर्ट:हर्ष यादव

    मुसाफिरखाना/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया व संगोष्ठी का आयोजन किया गोष्ठी की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र मिश्र ने किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में अटल जी के सपनो का भारत बन रहा है तथा अंत्योदय का सपना साकार हो रहा है अटल जी अलौकिक प्रतिभा के धनी निडर , कवि हृदय व भारत माता के सच्चे सपूत थे उन्होने अपने प्रधानमंत्री काल मे विकास के नए आयाम स्थापित किये मण्डल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने कहा कि अटल जी सच्चे देशभक्त थे वे किसानों जवानों के सच्चे मसीहा थे हम सबको उनके पद चिन्हों पर चलना होगा गोष्ठी को प्रमुख रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय राजू पांडेय भगवानबख्श सिंह अंशु तिवारी ने भी सम्बोधित किया इस अवसर मुख्य रूप से करुणा तिवारी अखिलेश पांडेय लाल जी तिवारी विजय सिंह नकुल टण्डन श्री राम कौशल समेत अन्य गण मान्य लोग मौजूद थे।

  • गोमती नदी तट पर हो रहे निर्माण कार्य को जाकर रूकवाया तथा सम्बन्धितों को नोटिस जारी

    [object Promise]

    अवैध निर्माण के प्रति जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्यवाही,शिथिलता एवं लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित तथा कई अधिकारी व कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसुदुल हसन

    सुलतानपुर/ शिकायत मिलने पर की, गोमती नदी के दोनों तटों पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया जा चुका है व किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए अफीम कोठी के निकट श्री रामनगर मोहल्ले में हो रहे अवैध निर्माण का जायजा लेने पहुंची। स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी यह देखकर आश्चर्य चकित रह गयी कि गोमती के तट पर भारी संख्या में अवैध निर्माण स्वरूप भवन व काम्पलेक्स बना लिये गये हैं। कई जगह निर्माण कार्य संचालित होता पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रूकवा दिया तथा भारी नाराजगी प्रकट करते हुए शिथिलता एवं लापरवाही बरतने पर दो लेखपालों राम मिलन मिश्र व चकबन्दी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसी के साथ ही अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जे0ई0 विनियमित क्षेत्र, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सदर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी ने संचालित निर्माण कार्य को रूकवाने के साथ ही छतरहित निर्माण कार्य को गिराने तथा छत सहित निर्माण कार्य के प्रति सम्बन्धितों को नोटिस जारी करने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिये।

  • नए साल के जश्‍न के नाम पर कुशीनगर मे किया हुड़दंगई तो होगी कार्रवाई : एसपी

    [object Promise]
    पडरौना,कुशीनगर : नव वर्ष के स्वागत के नाम पर हुड़दंगई करने वाले और शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन ने इसको लेकर काफी कड़े इंतजाम किए है। पुलिस 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को ऐसे लोगों की निगरानी करेगी | इसके लिए पुलिस कप्तान बिनोद कुमार मिश्रा ने योजना तैयार कर उसके अनुपालन के लिए जनपद के सभी थानेदारो को सख्त निर्देश दिया है।
    बेशक : न्यू इयर का जश्न कहीं किसी गम में न बदले इसके लिए आईजी के निर्देश पर जिले के पुलिस कप्तान  बिनोद कुमार मिश्रा सभी थानेदोरो को सख्त निर्देश जारी किया है। इसके तहत अधिकारियों से लेकर थानेदारों और डायल 112 को भी निदेर्शित किया है कि वे अपने-अपने थाने के एरिया में नए साल के जश्न के दौरान कड़ी निगाह रखे और मनबढ़ों पर तत्काल कार्रवाई करें। इसके साथ ही न्यू इयर से पहले ही पुलिस ने शहर के होटलों सहित पडरौना शहर के मॉडल शॉप और अन्य मंदिरा की दुकानो  पर भी पूरी नजर रखने की तैयारी अभी से कर ले । इसके अलावा देर रात तक बियर व शराब की दुकान खोलने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी। सड़क पर डीजे बजाकर नाच-गाना व हुड़दंगई करने वालों की खैर नहीं होगी। अगर 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी के बीच कोई भी सड़कों पर हुड़दंगई करता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करेगी।
    एसपी बिनोद कुमार मिश्रा कहते हैं कि पहली जनवरी को कुशीनगर में भारी भीड़ होती है। प्रशासन को यातायात, बैरिकेडिंग सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी तैयारी करनी पड़ती है। कुशीनगर में संपूर्ण मेला क्षेत्र के बुद्ध मंदिरों, धर्मशाला,होटलों,चौराहों आदि पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई चेक प्वाइंट्स बनाए जाएंगे,जहां जवानों की तैनाती की जाएगी। 144 लागू होने को लेकर एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने कुशीनगर में जमा होने वाली भीड़ पर विराम लगा दिया है क्योंकि एक से अधिक पांच लोगों भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बैरिकेड की जानी है उस स्थल को भी चिन्हित किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने के दौरान उस पर त्वरित कार्रवाई की जा सके |
    कुशीनगर मे ब्रेथ एनालाइजर से होगी जांच
    ब्रेथ एनालाइजर लेकर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। जो कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की चेकिंग करेंगे। इस दौरान अगर कोई शराब पीकर हुड़दंगई करता या गाड़ियों से स्टंट करता पाया गया तो उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने एसपी ने निर्देश दिया है।
    इस बार और रहेगी कड़ी सुरक्षा
    इन सब के साथ इस दौरान किसी तरह अप्रिय घटना न हो इसके लिए संपूर्ण कुशीनगर के अलावे पनियहवा,पडरौना शहर के रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन,होटल,प्रमुख धार्मिक मंदिरो पर भी पुलिस की पैनी नजर रखने के इंतजाम कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि कुशीनगर में लगने वाले युवाओं की पांच से अधिक की लोगो की भीड़ एकत्रित को लेकर यह अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर कुशीनगर मे भी पुलिस मुस्तैद हो गई है।

  • नागरिकता संशोधन अधिनियम एक्ट के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग संपन्न

    [object Promise]

    रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

    अमेठी। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में नागरिकता संशोधन अधिनियम के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धर्म गुरूओं, डिजिटल वांलिटियर के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर व जागरूकता के संबन्ध में पैम्फलेट बांटकर लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखाने तथा सोशल मीडिया जैसे व्हाट्स ऐप,फेसबुक,ट्विटर आदि पर फैलाये जा रहे अफवाहों को रोकने व उस पर ध्यान न देने तथा आपसी भाईचारा, सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी।

  • जुमे की नमाज पर UP हिंसा को ध्यान में रखकर हाई अलर्ट, 15 जिलों में इंटरनेट बंद

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 15 जिलों में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। आपको बताते जाए पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद 498 लोगों को नोटिस भेज दिया गया है, जो कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल थे। उत्तर प्रदेश में अभी तक 1113 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    उत्तर प्रदेश में अभी तक 498 लोगों की पहचान कर उनको नोटिस भेजा गया है, जिनपर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

    इन शहरों में बंद रहेगा आज इंटरनेट…

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बुलंदशहर, आगरा , बिजनौर , गाजियाबाद, देवबंद, मथुरा, शामली, संभल, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, कानपुर, अलीगढ़, सीतापुर और लखनऊ शहर में इंटरनेट बंद रहेगा।

    [object Promise]

  • युवक की मणींद्र महाराज के आश्रम में मौत, हत्या का मामला दर्ज

    [object Promise]

    जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली गांव में स्थित एक आश्रम में गुरुवार को कथित रूप से गोली लगने से हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर आश्रम के मुखिया बाबा मणींद्र महाराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह बाबा विजय शंकर उर्फ मणींद्र महाराज के निनावली आश्रम के छप्पर के नीचे गांव के युवक रविशंकर उर्फ कल्लू (23) का शव पड़ा मिला था। उसके शव पर गोली लगने का घाव पाया गया है।

    उन्होंने बताया कि युवक पिछले तीन साल से आश्रम में रहकर बाबा की सेवा करता रहा है। बाबा की सुरक्षा में एक उपनिरीक्षक और कुछ सिपाही भी तैनात थे।

    एसपी ने बताया कि युवक के पिता ब्रह्मप्रकाश की तहरीर के मुताबिक, बाबा ने उपनिरीक्षक की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर उसके बेटे की हत्या कर दी है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, कुछ दिन से बाबा और युवक के बीच नहीं बनती थी। बाबा युवक को आश्रम से हटाना चाहता था, लेकिन वह हटने को तैयार नहीं था।

    डॉ. कुमार ने बताया कि फिलहाल ब्रह्मप्रकाश की तहरीर पर बाबा मणींद्र महाराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आज उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

    रामपुरा थाने के इंस्पेक्टर आर.के. सिंह ने बताया कि आश्रम में बाबा मणींद्र महाराज अपनी पत्नी व पांच बच्चों और कुछ शिष्यों के साथ रहते हैं। घटना के बाद आश्रम से सभी को हटाकर वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक की जिस सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने का आरोप लगाया जा रहा है, उसे भी जब्त कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।